Data Leak:इतिहास का सबसे बड़ा पासवर्ड लीक! 16 अरब अकाउंट्स डार्क वेब पर बिकने को तैयार, क्या आपका भी डेटा खतरे में है?
नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Data Leak: दुनिया अब तक के सबसे बड़े साइबर हमले की चपेट में आ गई है। गूगल, फेसबुक, सरकारी पोर्टल्स, गिटहब, और ईमेल सर्विसेस – कोई भी सुरक्षित नहीं बचा। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार 16 अरब से ज्यादा पासवर्ड्स का एक विशाल डाटाबेस लीक होकर डार्क वेब पर बिक्री के लिए मौजूद है। इस लीक में शामिल है: लीक डाटा साफ-सुथरे फॉर्मेट में, वेबसाइट लिंक, यूजरनेम और पासवर्ड के साथ मौजूद है। इससे हैकर्स के लिए किसी भी अकाउंट को एक्सेस करना बेहद आसान हो जाता है। क्या बोले एक्सपर्ट्स? गूगल ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यूजर्स अब ट्रेडिशनल पासवर्ड छोड़कर ‘पासकी’ जैसे सुरक्षित विकल्प अपनाएं।FBI ने अलर्ट जारी किया है— फिशिंग ईमेल, अंजान लिंक और संदिग्ध मैसेज से बचें। अभी करें ये जरूरी स्टेप्स: क्या आपका डेटा लीक हुआ? अब वक्त है सचेत रहने का। अगर आपने वर्षों से पासवर्ड नहीं बदला है, तो आज ही बदलें। सिर्फ एक कमजोर पासवर्ड, आपकी पूरी डिजिटल जिंदगी खतरे में डाल सकता है।