Ratlam News: संस्कार सप्ताह के तहत बजरंग दल ने आयोजित की ‘रन फॉर हेल्थ’

सैलाना – पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: संस्कार सप्ताह के अंतर्गत बजरंग दल सैलाना प्रखंड द्वारा “रन फॉर हेल्थ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौड़ का शुभारंभ स्थानीय हायर सेकंडरी स्कूल से हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य  नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।  दौड़ के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी ने नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।  कार्यक्रम में विभाग संयोजक विनोद शर्मा ने मार्गदर्शन दिया। साथ ही, विभाग विशेष संपर्क प्रमुख मोहित चौबे, जिला गो रक्षा प्रमुख मुन्नू कुशवाह, जिला धर्म प्रसार प्रमुख और सैलाना प्रखंड पालक कुलदीप गुर्जर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।  यह आयोजन संस्कार सप्ताह के तहत जागरूकता फैलाने के लिए एक प्रेरणादायक कदम साबित हुआ।

Ratlam News: बजरंग दल द्वारा “रन फॉर हेल्थ” कार्यक्रम का आयोजन: पर्यावरण सुधार के लिए दौड़े बजरंगी

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। Ratlam News: श्रीराम एवं हनुमान प्रखंड के संस्कार सप्ताह के अंतर्गत बजरंग दल द्वारा रविवार को “रन फॉर हेल्थ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हनुमान ताल से दौड़ का शुभारंभ शहर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया द्वारा किया गया। दौड़ मुख्य मार्ग से होते हुए राम मंदिर पर संपन्न हुई।  जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने बताया इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है। सभी कार्यकर्ताओं ने नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला मंत्री गौरव शर्मा, सह मंत्री अक्षय गोमे, बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास, सह संयोजक आशु टाक, जिला सुरक्षा प्रमुख सोहम कटारिया, जिला विद्यार्थी प्रमुख कृष्ण भामा, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख सुनील राठौड़, जिला सह गोरक्षा प्रमुख दीपक प्रजापत, जिला विशेष संपर्क प्रमुख मनोज पवार, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख हीरालाल सीरवी, जिला बाल उपासना प्रमुख लखन वर्मा, प्रखंड और खंड के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला बैठक हुई संपन्नविश्व हिंदू परिषद जिला रतलाम की मासिक जिला बैठक शनिवार को नामली में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भारत माता और राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण से की गई। बैठक में विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में आगामी नशा मुक्ति अभियान के तहत रतलाम जिले के 9 प्रखंडों में कार्यकर्ताओं द्वारा “रन फॉर हेल्थ” दौड़ के आयोजन की योजना बनाई गई। इसके साथ ही शौर्य संचलन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक में विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत, जिला मंत्री गौरव शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. शंकर सिंह सोलंकी सहित विभाग, जिला और प्रखंड के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ratlam News: राष्ट्रीय दूध दिवस के पहले अमूल रैली पहुंची रतलाम, पर्यावरण जागरूकता का दिया संदेश

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क । Ratlam News: स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और नागरिकों को क्लीन फ्यूल की जानकारी देने के उद्देश्य से गुजरात मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ‘अमूल’ द्वारा आयोजित रैली का रतलाम में भव्य स्वागत किया गया। यह रैली गांधीनगर से शुरू होकर रतलाम पहुंची, जहां सैलाना रोड और स्टेशन रोड पर इसे नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।  रैली में शामिल युवाओं ने बताया कि अमूल की स्थापना श्वेत क्रांति के जनक वर्गीस कुरियन ने की थी। अब पर्यावरण संरक्षण के लिए अमूल ने गोबर से बायोगैस उत्पादन की पहल की है। कंपनी भविष्य में किसानों से गोबर खरीदकर बायोगैस का उत्पादन करेगी, जो स्वच्छ ऊर्जा के साथ पर्यावरण को संरक्षित रखने में सहायक होगा।  रतलाम में रैली के दौरान रैली दल ने स्थानीय रतलामी सेव नमकीन के निर्माण प्रक्रिया को समझा और इसका स्वाद भी लिया। अनिल गादिया समेत अन्य स्थानीय नागरिकों ने भी रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया।  26 नवंबर को राष्ट्रीय दूध दिवस के अवसर पर दिल्ली में इस रैली का समापन होगा। रैली का उद्देश्य देशभर में नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है।

MP News: मां नर्मदा संरक्षण यात्रा: पर्यावरण जागरूकता का संदेश लेकर 2 जनवरी से होगी शुरू

खंडवा/हरदा – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। MP News: पर्यावरण संरक्षण और मां नर्मदा जी के तटीय क्षेत्रों के संवर्धन के उद्देश्य को लेकर रुपई ग्रुप मध्यप्रदेश और अमृतवन संरक्षण फाउंडेशन के नेतृत्व में एक विशेष यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह मां नर्मदा संरक्षण संभावना यात्रा 2 जनवरी 2025 से शुरू होकर 22 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी।  इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य नर्मदा नदी के संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनमानस में जागरूकता फैलाना है। यात्रा के दौरान बुद्धिजीवी वर्ग के 20 सदस्य नर्मदा तट पर बसे गांवों और शहरों से होकर गुजरेंगे। इन स्थानों पर किसानों, युवाओं और प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद कर उनके विचारों को साझा किया जाएगा।  संरक्षण के लिए चिंतन और संवादइस यात्रा के आयोजन के पीछे रुपई ग्रुप के संरक्षक और पर्यावरणविद गौरीशंकर मुकाती जी की प्रमुख भूमिका है। यात्रा के दौरान संगोष्ठियों और विचार-विमर्श के जरिए नर्मदा तटीय क्षेत्रों में संरक्षण और संवर्धन की संभावनाओं पर मंथन किया जाएगा।  यात्रा में भाग लेने वाले सभी सदस्य समाज के चिंतनशील और बुद्धिजीवी वर्ग से हैं, जो पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संरक्षण के लिए ठोस योजना तैयार करने का कार्य करेंगे।  यात्रा की विशेषताएं– यात्रा गुजरात और मध्यप्रदेश के उन क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, जहां से नर्मदा नदी का जल बहता है।  – नर्मदा तटीय क्षेत्र के किसानों और युवाओं से संवाद कर उनके सुझावों को समझा जाएगा।  – यात्रा के बाद पर्यावरण संरक्षण की एक व्यापक योजना तैयार की जाएगी, जो नर्मदा जी के दीर्घकालिक संरक्षण और संवर्धन में मददगार होगी।  हर जिले में बन रही टोलियांयात्रा के सफल संचालन के लिए हर जिले में विशेष टोलियां बनाई जा रही हैं, जो यात्रा के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।  रुपई ग्रुप के सदस्य राजा मलगाया ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य केवल पर्यावरण जागरूकता तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य के लिए एक ठोस रणनीति तैयार करना भी है, ताकि मां नर्मदा के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन को भी बनाए रखा जा सके।  यह यात्रा समाज और प्रकृति के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकती है।

MP News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, दिसंबर से पहले जरूर कर ले ये काम!

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। MP News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) का लाभ लेने के लिए अब फार्मर रजिस्ट्री बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। दिसंबर 2024 के बाद केवल फार्मर आईडी के आधार पर ही योजना का लाभ दिया जाएगा। कलेक्टर राजेश बाथम ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी फार्मर रजिस्ट्री करवा लें।  फार्मर रजिस्ट्री कैसे बनवाएं?1. आधार कार्ड से अपना मोबाइल नंबर लिंक करें।  2. नजदीकी सीएससी केंद्र या गांव के पटवारी के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री करवा सकते हैं।  3. किसान स्वयं https://mpfr.agristack.gov.in पर जाकर आधार ओटीपी के माध्यम से रजिस्ट्री कर सकते हैं।  4. मोबाइल ऐप के माध्यम से भी रजिस्ट्री की जा सकती है:   – Farmer Registry MP (किसानों के लिए)     – Farmer Sahayak MP (स्थानीय युवाओं के लिए)।  फार्मर रजिस्ट्री के उद्देश्य और लाभफार्मर रजिस्ट्री के जरिए किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सरल तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत:  – योजना का लाभ सत्यापन के बिना: बार-बार सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी।  – कृषि सेवाओं की सुगमता: कृषि ऋण और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पंजीयन में आसानी।  – योजनाओं का लाभ: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, सैचुरेशन फसल बीमा योजना आदि का लाभ लेने में सहूलियत।  – सटीक योजना निर्धारण: किसानों का डेटा तैयार कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन।  प्रचार-प्रसार के निर्देशएसएलआर अभिषेक मालवीय ने बताया कि फार्मर आईडी भविष्य में अन्य सरकारी योजनाओं के लिए भी अनिवार्य होगी। जिले के मैदानी अधिकारियों को किसानों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने और रजिस्ट्री प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।  पोर्टल और ऐप के माध्यम से करें रजिस्ट्रीकिसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री https://mpfr.agristack.gov.in पोर्टल या Farmer Registry MP और Farmer Sahayak MP मोबाइल ऐप्स के जरिए पूरी कर सकते हैं।  किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री जल्द करवाकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और अन्य लाभकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त कर सकते हैं।

Ratlam News: राॅयल कॉलेज खेल महोत्सव: छात्रों ने एथलेटिक्स स्पर्धाओं में दिखाया दमखम

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: राॅयल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा आयोजित खेल महोत्सव में अंतर-कक्षीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 775 छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और डिस्क थ्रो, जेवेलिन थ्रो, 100 मीटर और 400 मीटर रिले रेस जैसे खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।  एथलेटिक्स स्पर्धाओं के परिणाम: डिस्क थ्रो में अरुण पाटीदार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शेख अनुशूल और नारायण धाकड़ ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।  जेवलिन थ्रो में कृतज्ञ पाटीदार प्रथम रहे, रेहान मंसूरी दूसरे और रोहन बर्मन तीसरे स्थान पर रहे।  गोला फेंक (शाॅर्ट पुट) में भी अरुण पाटीदार ने बाज़ी मारी, शेख अनुशूल और नारायण धाकड़ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।  100 मीटर दौड़ में रेहान मंसूरी ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि राजकुमार धाकड़ और विजय चौधरी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।  400 मीटर रिले रेस में दीपक जाट, श्याम पालीवाल, दिव्यराज और विशाल सिसोदिया की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकुमार धाकड़, नारायण, अरबाज और मयंक की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि आशीष जाट, विनय जाट, पंकज अहीर और शिवम मंडलोई की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।  खेल महोत्सव का अगला चरण:खेल महोत्सव के पुरुष वर्ग के समन्वयक प्रो. कपिल केरोल ने बताया कि एथलेटिक्स स्पर्धाओं के बाद अब छात्रों के लिए क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल जैसी टीम खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन खेलों के लिए टीमें पहले ही निर्धारित की जा चुकी हैं।  इस आयोजन के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनीष सोनी, डॉ. प्रवीण मंत्री, डॉ. आर.के. अरोरा और डॉ. अमित शर्मा सहित अन्य प्राध्यापक जैसे प्रो. गजराज सिंह, प्रो. धर्मेंद्र मकवाना, प्रो. शैलेन्द्र सिंह, प्रो. मृदुला उपाध्याय, प्रो. गरिमा मिश्रा और प्रो. सुधा परिहार उपस्थित रहे।

Ratlam News: रतलाम के युवा नीरज बरमेचा का वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम, 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया 

रतलाम – पब्लिक वार्त,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों रतलाम के एक युवा का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को मात्र 5 दिनों में 20.1 मिलियन (2 करोड़ 10 लाख) व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही इसे 21 लाख लोगों ने लाइक किया है, पौने तीन लाख बार शेयर किया गया है और लगभग 30 हजार बार सेव किया गया है। यह वीडियो लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।  नीरज बरमेचा, जो “रतलामी फीवर” नाम से इंस्टाग्राम पेज चलाते हैं, इस वायरल वीडियो के केंद्र में हैं। उन्होंने यह वीडियो गुजरात के पावागढ़ स्थित बसाल्ट पैराडाइस रिसॉर्ट में अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताते समय बनाया। वीडियो में रेस्टोरेंट के शेफ को मजाकिया अंदाज में बुलाने और उनकी तारीफ करने का दृश्य दिखाया गया है, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को हंसी से भर दिया।  नीरज ने बताया कि वीडियो बनाने और एडिट करने में गगन गाबा और नीतिका एरेन ने सहयोग दिया। इसके अलावा, वीडियो में रतलाम के मनीष सोनी, मिलेश कटकानी, हितेश सुराना, निलेश सेलोत, चेतन कोठारी, गौरव एरेन, पायल बरमेचा, चंचल सोनी और अन्य दोस्तों का भी योगदान रहा।  नीरज ने वीडियो के पीछे के उद्देश्य के बारे में बताया कि यह लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का एक प्रयास था। उनका मानना है कि हास्य भी एक थेरेपी की तरह काम करता है, जो कई बीमारियों को ठीक करने में मदद करता है। वीडियो के वायरल होने पर नीरज ने कहा, “हमने लोगों को हंसाने की कोशिश की थी, और लोगों ने जो प्यार और समर्थन दिया है, वह हमारे प्रयास की सफलता को दर्शाता है। आगे भी हम इसी तरह सकारात्मकता फैलाने का प्रयास करेंगे।”  सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल रतलाम बल्कि पूरे देश में धूम मचा दी है। यह बताता है कि हास्य और सकारात्मकता से भरे छोटे-छोटे प्रयास कितने बड़े प्रभाव डाल सकते हैं।

MP News: पुलिस ने निभाया परिवार का फर्ज, धूमधाम से की महिला कांस्टेबल की गोद भराई, जानिए पूरा मामला

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। MP News: भागदौड़ भरी लाइफ स्टाइल के बीच पुलिसकर्मी परिवार के लिए अपना समय ना के बराबर दे पाते है। चाहे वह कोई प्रमुख त्यौहार हो या घर – समाज के पारिवारिक कार्यक्रम। बहुत कम ही ऐसा होता है जब एक पुलिस जवान ठीक ढंग से उनका लुत्फ ले पाया हो। इसी पुलिसिया भागदौड़ के बीच एक महिला पुलिसकर्मी की भावनाओं का ध्यान कैसे पूरे स्टाफ ने रखा इसका एक जीवंत उदाहरण देखने में आया है, जो अब चारो और चर्चा का विषय बन गया है। हर कोई पुलिस की इस पहल का समर्थन कर रहा है। आपको बता दे शहर में एकमात्र थाना डीडी नगर है जो आईएसओ सर्टिफाइड है, तत्कालिक एसपी राहुल लोढा के प्रयासो से थाने को सर्वश्रेष्ठ होने का सर्टिफिकेट भी मिल चुका है। दरअसल मध्यप्रदेश के रतलाम शहर में डीडी नगर थाना क्षेत्र में पदस्थ महिला कांस्टेबल शानू जमरा मां बनने जा रही है। लेकिन उनके पिता के नहीं होने से उन्हें इसकी कमी खुब खलने लगी। क्योंकि एक महिला के मां बनने से पूर्व गोद भराई का कार्यक्रम होता है। जिसमें पिता की अहम भूमिका होती है। थाने के स्टाफ को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोद भराई का आयोजन करने की ठानी। आपको बता दे धार जिले की रहने वाली शानू जमरा पिछले छह महीने से डीडी नगर थाने में पदस्थ हैं। शानू के पिता का निधन हो चुका है। कार्यक्रम में मेहंदी से लेकर अन्य पारंपरिक रस्में पूरे रीति-रिवाजों के साथ निभाई गईं। इस आयोजन ने साबित कर दिया कि पुलिस विभाग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि एक बड़ा परिवार भी है। टीआई ने निभाई पिता की भूमिकागोद भराई के कार्यक्रम में थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया ने पिता की भूमिका निभाई। थाने को सजाया गयाथाने के पूरे स्टाफ ने परिवार जैसा माहौल बनाया। नाच गाना हुआ, मिठाई बांटी गई और खाना भी रखा गया। शानू ने भावुक होकर बताया, “थाने के सभी स्टाफ ने मुझे बहन की तरह अपनाया और मेरे साथ परिवार जैसा व्यवहार किया। यह मेरे लिए बहुत खास और यादगार क्षण है।”  रतलाम एसपी अमित कुमार ने इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पुलिस विभाग के भीतर पारिवारिक और सहयोगी माहौल का प्रतीक है। उन्होंने पूरे थाना स्टाफ की इस भावनात्मक पहल की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह की घटनाएं पुलिसकर्मियों के बीच मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देती हैं। गौरतलब है की एसपी अमित कुमार ने कुछ दिनों पहले पुलिसकर्मियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उनके जन्मदिन पर एक दिन की छुट्टी देने के निर्देश जारी किए थे। जिससे उनके मानसिक स्वास्थ को राहत मिल सके। एसपी अमित कुमार की इस पहल की भी जमकर तारीफ हुई थी।

Ratlam News: बजरंग दल रतलाम विभाग की बैठक संपन्न, शौर्य यात्रा और रन फॉर हेल्थ की बनी योजना

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के होटल उजाला पैलेस में बजरंग दल रतलाम विभाग की विभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मालवा प्रांत के प्रांत संयोजक नितिन पाटीदार, प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख मंगलेश सोनी, रतलाम विभाग के संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत, विभाग सह मंत्री पवन बंजारा और विभाग संयोजक विनोद शर्मा के साथ तीनों जिले रतलाम, झाबुआ और जावरा के जिला और प्रखंड पदाधिकारी शामिल हुए।  बैठक में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने “रन फॉर हेल्थ” और “शौर्य यात्रा” के आयोजन की योजना बनाई। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी रतलाम जिला संयोजक मुकेश व्यास ने दी। बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की आगामी गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया और योजनाओं को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Train General Ticket Update: 1 दिसंबर से जनरल टिकट वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी? जानिए सच्चाई

नई दिल्ली – पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Train General Ticket Update: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय रेलवे 1 दिसंबर 2024 से जनरल टिकट वाले यात्रियों को बड़ी राहत देने वाला है। कहा जा रहा है कि रेलवे जनरल टिकट धारकों को आरक्षित सीट देने और टिकट की कीमतें स्थिर रखने की योजना बना रहा है। लेकिन क्या यह खबर सच है? आइए जानते हैं इस वायरल दावे की सच्चाई।  क्या कहता है भारतीय रेलवे?भारतीय रेलवे ने अभी तक ऐसी किसी योजना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक घोषणाओं में इस तरह की किसी विशेष सुविधा का जिक्र नहीं है। यह दावा पूरी तरह से अफवाह प्रतीत होता है।  हालांकि, रेलवे समय-समय पर यात्रियों की सुविधा के लिए नियमों और सेवाओं में बदलाव करता रहा है। हाल ही में, रेलवे ने टिकट बुकिंग, किराया नीति और जनरल टिकट से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।  — रेलवे के मौजूदा नियम और नई सुविधाएं | विवरण                | नया नियम                               |  |—————————|——————————————-|  | टिकट बुकिंग की अवधि    | 60 दिन पहले (पहले 120 दिन थी)             |  | जनरल टिकट             | चुनिंदा ट्रेनों में ऑनलाइन उपलब्ध          |  | बच्चों का किराया      | 5-12 वर्ष के लिए सीट लेने पर पूरा किराया   |  | सीनियर सिटीजन छूट    | पुरुष: 40%, महिलाएं: 50%                   |  | तत्काल टिकट बुकिंग    | यात्रा की तारीख से 1 दिन पहले उपलब्ध       |  | रद्दीकरण और रिफंड     | यात्रा से पहले रद्दीकरण संभव (तत्काल पर नहीं)|  — 1 दिसंबर से रेलवे का कोई नया बदलाव?1 दिसंबर से रेलवे द्वारा किसी विशेष बदलाव या सुविधा की घोषणा नहीं की गई है। वायरल खबर में दावा किया गया है कि जनरल टिकट वाले यात्रियों को कंफर्म सीटें दी जाएंगी, लेकिन यह पूरी तरह से भ्रामक है।  हाल में हुए बड़े बदलाव 1. टिकट बुकिंग की अवधि घटाई गईअब यात्री अधिकतम 60 दिन पहले टिकट बुक कर सकते हैं। पहले यह अवधि 120 दिन थी।  2. ऑनलाइन जनरल टिकट की सुविधा  IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर अब जनरल टिकट भी बुक किए जा सकते हैं। इससे स्टेशन पर लंबी कतारों से राहत मिली है।  3. बच्चों के किराए में बदलाव– 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यात्रा मुफ्त है (बिना सीट)।  – 5-12 साल के बच्चों के लिए सीट चाहिए तो पूरा किराया देना होगा।  4. तत्काल टिकट बुकिंग के नियम सख्त किए गए – तत्काल टिकट केवल यात्रा से 1 दिन पहले बुक किया जा सकता है।  – कोई रद्दीकरण और रिफंड नहीं मिलता।  — यात्रियों के लिए नई सुविधाएं 1. स्टेशनों पर साफ-सफाई   – रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में स्वच्छता पर खास ध्यान दे रहा है।  2. डिजिटल सेवाएं   – IRCTC ऐप के जरिए टिकट बुकिंग, लाइव ट्रेन लोकेशन और PNR स्टेटस।     डिजिटल भुगतान की सुविधा।  3. सीनियर सिटीजन और दिव्यांग छूट   – वरिष्ठ नागरिकों को 40-50% की छूट।      – दिव्यांग यात्रियों को 25-75% तक की छूट।  — रेलवे का सुझाव: अफवाहों से बचेंभारतीय रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट या प्रेस विज्ञप्ति पर भरोसा करें। सोशल मीडिया पर वायरल खबरें अक्सर भ्रामक होती हैं।  — डिस्क्लेमर: यह लेख मौजूदा सूचनाओं पर आधारित है। भविष्य में किसी भी नए बदलाव के लिए रेलवे की आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार करें।

↑
0%