Ratlam News: बच्ची से दरिंदगी का मामला, सांईश्री स्कूल कांड में SIT करेगी जांच, अन्य परिजनों के बयान दर्ज

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Ratlam News: शहर के 80 फीट रोड स्थित सांईश्री एकेडमी स्कूल में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीडन में रतलाम एसपी अमित कुमार ने SIT (स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम) गठित की है। मामले में सांईश्री स्कूल के संचालक (डायरेक्टर) राकेश देसाई, प्रिंसिपल श्वेता विंचुरकर सहित अन्य दोषी स्टॉफ के खिलाफ लापरवाही बरतने को लेकर एफआईआर (FIR) हो सकती है! 5 सदस्यीय SIT टीम की जांच सीएसपी अभिनव बारंगे को सौंपी गई है। परिजनों के आक्रोश को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल को सील कर मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। बता दें कि दो दिन पूर्व रतलाम के 80 फीट सड़क स्थित साईंश्री स्कूल में यूकेजी में पढ़ाई करने वाली 5 वर्षीय बच्ची के साथ यौन उत्पीडन का मुकदमा बाल अपचारी (नाबालिग) के खिलाफ औद्योगिक थाने में दर्ज हुआ था। सांई श्री स्कूल प्रबंधन के खिलाफ घटना उजागर होने के बाद लापरवाही को लेकर नाराजगी देखी जा रही थी। इसके बाद भी स्कूल प्रबंधन ने घटना की निन्दा किए बगैर रोजमर्रा की तरह सोमवार को स्कूल खोल दिया। नाराज परिजन जब प्रबंधन से घटना सहित अपने बच्चों की सुरक्षा की मांग को लेकर चर्चा करने पहुंचे, तब प्रबंधन का बर्ताव गैर जिम्मेदाराना देखने को मिला। इसके बाद परिजनों की भीड़ जमा होने लगी और उन्होंने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नाराजी जताते हुए 80 फीट सड़क पर बैठ प्रदर्शन शुरू कर दिया था। मौके पर हंगामा बढ़ता देख एएसपी राकेश खाखा ने आक्रोशित परिजन से चर्चा कर उन्हें शांत करने के अलावा स्कूल को अपने सामने सील करवाया था। मामले में एएसपी राकेश खाखा ने कहा स्कूल प्रबंधन के खिलाफ परिजनों और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले को चिह्नित एवं सनसनीखेज प्रकरण में शामिल किया गया है, ताकि जल्द से जल्द चालान कोर्ट में प्रस्तुत किया जा सके। यह खबर भी पढ़िए…Ratlam News: 5 वर्षीय मासूम के साथ यौन उत्पीड़न मामला, सांईश्री एकेडमी के बाहर अभिभावकों का जमकर प्रदर्शन – PUBLIC वार्ताCLICK HERE👇🏻https://publicvarta.com/ratlam-news-sexual-harassment-case-with-5-year-old-innocent-parents-protest-outside-saishree-academy/

LPG Cylinder Price Hike: सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी: अक्टूबर की पहली तारीख को महंगाई का झटका, महंगे पड़ेंगे शादी – त्योहार!

नई दिल्ली – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। LPG Cylinder Price Hike: अक्टूबर महीने की शुरुआत में ही महंगाई की मार ने लोगों को झटका दिया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 48.5 रुपये का इजाफा किया गया है, जो कि आज से लागू हो गया है। दिल्ली में 19 किलोग्राम सिलेंडर की नई कीमतइस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1740 रुपये हो गई है। इसके पहले 1 सितंबर को कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 39 रुपये का इजाफा किया था। हालांकि, जुलाई में कंपनियों ने इन कीमतों में 30 रुपये की कटौती की थी। त्योहारों पर बढ़ेगी महंगाईत्योहारी सीजन के शुरू होने से पहले ही इस मूल्यवृद्धि ने व्यापारियों और उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त भार डाल दिया है। ऐसे में यह महंगाई का नया दौर त्योहारी खरीदारी और व्यापारियों की लागत को प्रभावित कर सकता है। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहींहालांकि, इस बार घरेलू उपयोग के लिए 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Govinda injured: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के घुटने में लगी गोली, ICU में भर्ती, हालत खतरे से बाहर

पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा (Actor Govinda) के साथ एक दुर्घटना हो गई, जिसमें उनके घुटने में गोली लग गई। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 4.45 बजे हुई, जब वे अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे। गलती से रिवॉल्वर उनके हाथ से गिर गई और गोली सीधे उनके घुटने में लग गई। घटना के तुरंत बाद, गोविंदा को मुंबई के Criti Care अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक उनके पैर से गोली निकाल दी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें ICU में रखा गया है। अस्पताल से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन गोविंदा के परिवार ने बताया है कि वे जल्द ही इस बारे में जानकारी देंगे। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि घटना के समय गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। उनकी पत्नी सुनीता पहले से ही कोलकाता में थीं। रिवॉल्वर साफ करते वक्त यह हादसा हुआ। उनकी बेटी इस वक्त अस्पताल में उनके साथ मौजूद है और उन्हें अगले दो दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा। इस घटना के समय गोविंदा की पत्नी सुनीता मुंबई में नहीं थीं, लेकिन अब उन्हें इस घटना की जानकारी दे दी गई है और वे जल्द ही मुंबई लौट रही हैं। गौरतलब है कि गोविंदा इस साल मार्च में एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए थे। उनके फैन्स और बॉलीवुड से जुड़े लोग उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Ratlam News: रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, 6 पिस्टल और 6 राउंड बरामद

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। Ratlam News: अवैध हथियारों के व्यापार के खिलाफ रतलाम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जावरा शहर पुलिस ने 6 अवैध पिस्टल और 6 जिंदा राउंड के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर की गई, जिसमें जावरा शहर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कदम उठाते हुए यह सफलता प्राप्त की। घटनाक्रमप्रदेश में बढ़ती चोरी, लूट और अवैध हथियारों के उपयोग की घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सख्त निर्देश जारी किए थे। इसी के तहत 29 सितंबर 2024 को थाना जावरा शहर के उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी को मुखबिर से सूचना मिली कि शुगर मिल मैदान जावरा में कुछ व्यक्ति अवैध हथियारों की डील कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोहम्मद इदरीश (19) निवासी किलकी पुरा नागदा और मोहम्मद इलियास (20) निवासी मिर्ची बाजार नागदा को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 3 पिस्टल और 4 राउंड बरामद किए गए। आसिफ और सिकंदर को करनी थी डिलीवरगिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पता चला कि उन्हें पिस्टल मोहम्मद आसीफ (22) निवासी हुसैन टेकरी जावरा और सिकंदर (40) निवासी सब्जी मंडी जावरा को डिलीवर करनी थी। पुलिस ने आसीफ और सिकंदर को भी गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 2 पिस्टल और 2 राउंड बरामद किए। इसके अलावा आसीफ से एक और पिस्टल पूर्व में बरामद हुई थी। सिकंदर पहले भी कई बार अवैध हथियार रखने और अन्य अपराधों में शामिल रहा है, उसके खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज हैं। जप्त सामग्रीपुलिस ने कुल 6 पिस्टल, 6 जिंदा राउंड और 1 पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹4.18 लाख आंकी गई है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस आरोपियों से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के स्रोतों के बारे में जानकारी जुटा रही है, जिससे और भी गिरफ्तारियों की संभावना है। पुलिस की सराहनीय भूमिकाइस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन, उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी, प्रआर जाकीर खान, मृदंग सातपुते, अजय दुबे, और आरक्षक राधेश्याम चौहान समेत पूरी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। सायबर सेल रतलाम ने भी इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला गाय को मिला ‘गौ माता’ का दर्जा

पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए गाय को ‘गौ माता’ का दर्जा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में हुई कैबिनेट बैठक में इस महत्वपूर्ण निर्णय पर चर्चा की गई और इसे सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। यह निर्णय भारतीय संस्कृति में गाय के महत्व को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। शिंदे सरकार की बड़ी घोषणामहायुती सरकार ने आदेश जारी करते हुए गाय को ‘राज्यमाता गौ माता’ का दर्जा देने का निर्णय लिया। सरकार ने कहा कि वैदिक काल से ही गाय का भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान रहा है। गाय के दूध, गोबर और गोमूत्र का उपयोग न केवल मानव आहार में, बल्कि आयुर्वेदिक चिकित्सा, पंचगव्य उपचार और जैविक खेती में भी होता है। इसी के मद्देनज़र महाराष्ट्र सरकार ने देशी गाय को ‘गौ माता’ का दर्जा देकर उसे एक विशेष सम्मान प्रदान किया है। गाय के दूध और उत्पादों का महत्वकैबिनेट बैठक में चर्चा के दौरान यह कहा गया कि देशी गाय के दूध को स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा पंचगव्य चिकित्सा और जैविक कृषि में गाय के गोबर और गोमूत्र का प्रमुख स्थान है। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने गाय को विशेष दर्जा देने का निर्णय लिया है, जो वैदिक काल से चली आ रही परंपराओं का समर्थन करता है। आयुर्वेद और जैविक खेती में गाय का योगदानसरकार ने कहा कि आयुर्वेद और पंचगव्य चिकित्सा पद्धति में गाय से प्राप्त उत्पादों का विशेष महत्व है। गोबर और गोमूत्र का उपयोग जैविक खेती में किया जाता है, जिससे पर्यावरण को भी संरक्षण मिलता है। इस फैसले से न केवल भारतीय कृषि और चिकित्सा प्रणालियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि गाय के संरक्षण और उसकी देखभाल में भी सुधार होगा। गौ माता का दर्जा: एक ऐतिहासिक कदमयह फैसला महाराष्ट्र सरकार की ओर से एक ऐतिहासिक कदम के रूप में देखा जा रहा है, जो भारतीय संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने के साथ-साथ गायों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इस निर्णय के बाद राज्यभर में गायों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके संरक्षण के लिए विशेष योजनाएं भी शुरू की जा सकती हैं।

Tax Audit Due Date: इनकम टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की तारीख बढ़ी, जानें नई अंतिम तिथि

नई दिल्ली पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Tax audit due date: इनकम टैक्स ऑडिट रिपोर्ट फाइल करने वाले करदाताओं के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की आखिरी तारीख में विस्तार कर दिया है। इससे उन करदाताओं को फायदा होगा जो रिपोर्ट फाइल करने में दिक्कतों का सामना कर रहे थे। पहले आखिरी तारीख 30 सितंबर 2024 थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 7 अक्टूबर 2024 कर दिया गया है।क्यों बढ़ाई गई तारीख?सीबीडीटी ने यह फैसला टैक्सपेयर्स द्वारा रिपोर्ट के इलेक्ट्रॉनिक सबमिशन में आ रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए लिया है। विभाग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी देते हुए कहा कि ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की तिथि 7 अक्टूबर 2024 तक बढ़ा दी गई है। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथिवित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए, जिन करदाताओं को इनकम टैक्स ऑडिट कराना आवश्यक है, उनके लिए आयकर रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है। ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने के बाद, करदाता 31 अक्टूबर तक अपना ITR फाइल कर सकते हैं। देर से फाइल करने पर लगेगा जुर्मानायदि करदाता ऑडिट रिपोर्ट 7 अक्टूबर तक दाखिल नहीं करते हैं, तो उन्हें जुर्माना भरना होगा। जुर्माने की राशि उनके कुल टर्नओवर या प्राप्तियों का 0.5% या 1,50,000 रुपये तक हो सकती है, जो भी कम हो।महत्वपूर्ण बिंदु:– ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की नई अंतिम तिथि: 7 अक्टूबर 2024।– ITR दाखिल करने की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2024।– देर से फाइल करने पर जुर्माना: कुल टर्नओवर का 0.5% या 1,50,000 रुपये, जो कम हो।अधिक जानकारी के लिए करदाता आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और समय पर अपने दस्तावेज़ जमा कर सकते हैं।

Anupam Kher On Currency:  अनुपम खेर की तस्वीर वाले नकली नोट से सर्राफा व्यापारी को लगा 1.6 करोड़ का चूना, पुलिस कर रही जांच

पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Anupam Kher On Currency:  गुजरात के अहमदाबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 500 रुपये के नकली नोटों पर महात्मा गांधी की तस्वीर की जगह बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ( Anupam Kher) की तस्वीर छपी मिली है। इन नकली नोटों की कुल कीमत 1 करोड़ 60 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में अहमदाबाद पुलिस ने हजारों नकली नोट जब्त किए हैं, जिनमें “रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया” के बजाय “रिसोल बैंक ऑफ इंडिया” लिखा हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, अनुपम खेर ने दी प्रतिक्रियासोशल मीडिया पर इन नकली नोटों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर खुद अभिनेता अनुपम खेर ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इन नोटों की तस्वीर शेयर की और मजाकिया अंदाज में लिखा, “लो जी कर लो बात! पांच सौ के नोट पर गांधी जी की फ़ोटो की जगह मेरी फ़ोटो???? कुछ भी हो सकता है!” गुजरात के व्यापारी को लगा भारी नुकसानइस घटना से जुड़ी जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद के सर्राफा व्यापारी मेहुल ठक्कर के पास से ये नकली नोट बरामद हुए हैं। व्यापारी का दावा है कि उसे 1.6 करोड़ रुपये की नकदी दी जानी थी, लेकिन जब उसने बैग खोला तो उसमें से अनुपम खेर की तस्वीर वाले नकली नोट निकले। नोटों पर ‘रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया’ की जगह ‘रिसोल बैंक ऑफ इंडिया’ लिखा हुआ था और नोटों के बंडल पर ‘SBI’ की बजाय ‘Start Bank of India’ का नाम छपा हुआ था। पुलिस कर रही है जांचव्यापारी की शिकायत पर अहमदाबाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह फर्जीवाड़ा कैसे हुआ और इसके पीछे कौन है। साथ ही नकली नोटों की छपाई का स्रोत पता लगाने और इस तरह के और कितने नोट बाजार में फैल चुके हैं, इसकी भी जांच की जा रही है।

Solar Eclipse: सर्वपितृ अमावस्या पर साल का आखरी सूर्य ग्रहण, जानिए किन राशियों को करेगा प्रभावित

नई दिल्ली, पब्लिक वार्तान्यूज डेस्क| Solar Eclipse: साल 2024 का आखरी सूर्य ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या के दिन यानी 02 अक्टूबर को होगा। इस दिन पितृ पक्ष का समापन भी होता है, जिसे तर्पण और श्राद्ध कर्म के लिए खास माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य और पूजा-पाठ करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस ग्रहण का असर कब और कहां दिखाई देगा? साथ ही किन राशियों को यह प्रभावित करेगा। कब और कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?हिंदू पंचांग के अनुसार, 02 अक्टूबर 2024 को सूर्य ग्रहण की शुरुआत होगी। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में ग्रहण 2 अक्टूबर रात 9 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगा जो मध्यरात्रि में 3 बजकर 17 मिनट पर खत्म होगा। इस वजह से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024 Shadow) पेरू, फिजी, प्रशांत महासागर, आर्कटिक और दक्षिणी अमेरिका समिति आदि देशों में देखने को मिलेगा। मन्त्रों का करे जापसूर्य ग्रहण के समय पूजा-पाठ करना वर्जित है, लेकिन आप मन ही मन में किसी भी प्रभु के नाम का जप कर सकते हैं। इस दौरान गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जप करना फलदायी साबित होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचाव होता है। ग्रहण में भोजन, दूध, लस्सी, पनीर समेत अदि चीजों में तुलसी का पत्ता या कुश डाल देना चाहिए। ऐसा करने से यह चीजें सूर्य ग्रहण के प्रभाव से मुक्त हो जाती हैं। इसके बाद श्रद्धा अनुसार गरीब लोगों में अन्न, धन और वस्त्र का दान करना चाहिए। यह राशियां होगी प्रभावितज्योतिष पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण वृष, मिथुन, कर्क, सिंह कन्या वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको काम कारोबार में खास सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। साथ ही परिवार के सदस्यों से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं बिजनस में आपने जो वेिश किया था उसका आपको अचानक से अभी जाकर लाभ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आप कोई वाहन प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं सूर्य ग्रहण मेष, तुला और मकर राशि के जातकों को नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। वहीं इस अवधि में इन लोगों का किसी व्यक्ति के साथ मनमुटाव हो सकता है। साथ ही धन की हानि के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय किसी बात को लेकर मानसिक अशांति हो सकती है। साथ ही इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। (Disclaimer: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। पब्लिक वार्ता न्यूज नेटवर्क इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करे।)

Ratlam News: मामला 5 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी का: ABVP ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, 2 दिन बाद प्रदर्शन की चेतावनी

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Ratlam News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रतलाम द्वारा सांईश्री एकेडमी स्कूल में हुए 5 वर्षीय बालिका के साथ यौन शोषण के विरोध में जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा को ज्ञापन सौंपा।  नगर मंत्री सिद्धार्थ मराठा ने बताया की 80 फ़ीट रोड स्थित सांईश्री एकेडमी स्कूल में 5 वर्षीय बालिका के साथ यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल विद्या के मंदिर होते है, वहां पर इस प्रकार की शर्मनाक घटना होना अति निंदनीय है। स्कूल में हुए घटनाक्रम की समस्त जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की है।  कैंपस में पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने की बात भी सामने आई है। वहीं स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन ना होना भी एक गंभीर विषय है। यह किसी एक स्कूल के लिए नहीं बल्कि शहर में संचालित सभी स्कूलों के लिए लागू करना चाहिए। स्कूल कैंपस में पूर्ण रूप से मोबाइल फोन प्रतिबंधित होना चाहिए। स्कूल को प्रतिबंधित कर सील करने की कार्रवाई की जानी चाहिए। दो दिन में स्कूल पर कार्रवाई नहीं हुई तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी। जिसकी समस्त जिमेदारी प्रशासन की रहेगी। इस दौरान सहमंत्री अवि जैन, महिमा लोदवाल, कुलदीप राठौड़, श्रुति जैन, मनस्वी चौहान आदि उपस्थित थे।

Ratlam News: माधवराव सिंधिया की 23वीं पुण्यतिथि पर रतलाम मंडी प्रांगण में श्रद्धांजलि अर्पित

पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Ratlam News: स्व. माधवराव सिंधिया की 23वीं पुण्यतिथि पर रतलाम कृषि उपज मंडी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सिंधिया फैंस क्लब, रतलाम जिला और शहर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंडी प्रांगण में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, मध्यप्रदेश भाजपा कार्यसमिति  सदस्य निमिष व्यास, प्रवीण सोनी, श्रीमती मंगला देवड़ा, जीवन सिंह देवड़ा, एमआईसी सदस्य धर्मेंद्र व्यास, पार्षद हितेश कामरेड, गौरव त्रिपाठी, मधु शिरोड़कर, प्रभु नेका, महेश व्यास सहित कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सिंधिया फैंस क्लब के जिला अध्यक्ष कीर्ति कुमार जायसवाल, शहर अध्यक्ष विक्रम लोहिया, विवेक लोहिया, राजेश कर्णधार, महेश पांचाल, चेतन शर्मा, नीरज बरमेचा, पूर्व पार्षद सत्यजीत भट्ट, सुधांशु व्यास, नरेंद्र राठौड़, पंकज चतुर्वेदी, कांतिलाल प्रजापत, राजेश दिनेश गुर्जर और अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे। मंडी प्रांगण में आए सभी गणमान्य व्यक्तियों ने स्व. माधवराव सिंधिया की स्मृतियों को याद किया।

0%