सैलाना – पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: संस्कार सप्ताह के अंतर्गत बजरंग दल सैलाना प्रखंड द्वारा “रन फॉर हेल्थ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौड़ का शुभारंभ स्थानीय हायर सेकंडरी स्कूल से हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।
दौड़ के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी ने नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विभाग संयोजक विनोद शर्मा ने मार्गदर्शन दिया। साथ ही, विभाग विशेष संपर्क प्रमुख मोहित चौबे, जिला गो रक्षा प्रमुख मुन्नू कुशवाह, जिला धर्म प्रसार प्रमुख और सैलाना प्रखंड पालक कुलदीप गुर्जर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
यह आयोजन संस्कार सप्ताह के तहत जागरूकता फैलाने के लिए एक प्रेरणादायक कदम साबित हुआ।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में सट्टेबाजों पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार; शहर में निकाला जुलूस, पुराने मामले भी खंगाले जा रहे
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध