मामला लापरवाही का : थाने की जीप से रंगदारी कांड में 4 पुलिसकर्मी नपे, एक एसआई सहित तीन को किया लाइन अटैच

पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। शहर के स्टेशन रोड पुलिस थाने से दो युवकों द्वारा  टीआई की जीप ले जाकर रंगदारी करने के मामले में एएसपी राकेश खाका ने चार पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। आपको बता दे की मामले में उज्जैन आईजी संतोष सिंह ने डीआईजी मनोज सिंह को जांच के आदेश दिए है। जिसे दो दिन में पूरा करने के निर्देश दिए है। जिसके बाद शाम होते ही 4 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया। जिसमें थाने के सब इंस्पेक्टर देवीलाल पाटीदार, हेड कांस्टेबल शैलेंद्रसिंह व दो आरक्षक नीरज चौहान व याकूब शामिल है। यह चारों पुलिकर्मी तब थाने में मौजूद थे। सीएसपी अभिनव वारंगे ने बताया मामले की गंभीरता पर प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आई है। इसको लेकर एएसपी राकेश खाखा ने कार्रवाई की है। मामले की जांच जारी है। अन्य की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी। यह था पूरा मामलाखबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे गंभीर मामला : नाक के नीचे थाने से जीप उठा ले गए और होटल व्यापारी को धमकाया, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप – PUBLIC वार्ता CLICK HEREhttps://publicvarta.com/took-away-the-jeep-from-the-police-station-right-under-my-nose-and-threatened-the-hotelier/ जरूरी, विश्वसनीय व सटीक खबरों के लिए अभी जुड़िये हमारे Whatsapp ग्रुप सेFollow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IdzmfTm5DNyAcsuJ0iKXGu

फाइनल मुकाबला आज : टीम अंबर और जीआरपी के बीच होगी टक्कर, एक लाख का इनाम होगा किसके नाम ?

पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। शहर के आईटीआई ग्राउंड में इंडिया स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आज यानी बुधवार को फाइनल मुकाबला है। टीम अंबर और जीआरपी इस मुकाबले में आमने सामने होगी। मैच दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। फाइनल मुकाबले को लेकर दर्शकों में भी खास उत्साह है। मंगलवार को सेमी फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, रमेश पीपाड़ा और भूरा पहलवान रहे। फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम को 1 लाख नगद पुरुस्कार दिया जाएगा। दूसरा पुरुस्कार 41 हजार, तीसरा 11 हजार व चौथा 5100 रुपये का होगा। क्रिकेट मैच से पूर्व अतिथियों ने लाइन अप खिलाड़ियों से परिचय लेकर उनका उत्साह बढ़ाया। सेमी फाइनल का पहला मुकाबला टीम श्री इलेवन और अम्बर के बीच खेला गया। जिसमें श्री इलेवन ने पहली पारी खेलते हुए 78 का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में टीम अम्बर ने 5 विकेट से मेच जीत में जीत दर्ज की। दूसरा मैच एमपी फोर्स और जीआरपी के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए एमपी फोर्स ने 116 रनो का टारगेट दिया। टीम जीआरपी ने चार विकेट से मैच अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के संयोजक भाजयुमो महामंत्री अजय गोमे ने बताया की बुधवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला टीम अंबर और टीम जीआरपी के बीच होगा। मैच के आखरी दिन डीआईजी मनोजसिंह व मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

रामोत्सव की तैयारी : भक्तन की बावड़ी हनुमान मंदिर पर धूमधाम से मनेगा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, होंगे 5 दिवसीय कार्यक्रम

पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां धूमधाम से चल रही है। भारत ही नही पूरा विश्व इस दिन त्यौहार मनाएगा। इससे पहले से लोग गली – मोहल्लों में अनूठे आयोजन कर रहे है। नगर के भक्तन की बावड़ी क्षेत्र में नागरिकों ने 5 दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है। जिसमे दिनांक 18 जनवरी को सुबह 7:30 बजे से 5 दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। 20 जनवरी को शाम 6 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा एवं श्रीराम रथयात्रा का आयोजन होगा। 21 जनवरी को सुबह 7:30 बजे अखंड रामायण पाठ की स्थापना की जाएगी। 22 जनवरी को सुबह 7:30 बजे यज्ञ एवं रामायण की पूर्णाहुति का आयोजन होगा। 11 बजे से भगवान श्री राम की आराधना प्रारम्भ होगी। महाआरती के पश्चात प्रसादी का वितरण किया जाएगा। शाम 6 बजे दीपोत्सव मनाया जाएगा। समापन भजन संध्या के साथ होगा।

वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गोरा का रतलाम आगमन, समाजजनों ने किया स्वागत

पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। प्रदेश सरकार द्वारा नवनियुक्त वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गोरा रतलाम प्रवास पर आए। गोरा के जिले में पहली बार आने पर जाट समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बद्रीलाल चौधरी (जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा, सांसद प्रतिनिधि एवं जिला महासचिव जाट समाज) द्वारा नामली नगर के सेमलिया चौराहे पर ढोल – ढ़माकों व आतिशबाजी कर गोरा का स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा नामली मंडल के अध्यक्ष दिनेश धाकड़, भरतलाल चौधरी, विवेकानंद चौधरी सहित आमजन व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रवास का मुख्य उद्देश्य 22 जनवरी की तैयारियों को लेकर था। इस दौरान लक्ष्मीनारायण गोरा ने कहा की वीर तेजाजी द्वारा बताए गए सत्य ईमानदारी एवं समाज में समरसता मार्ग पर समाज को चलना चाहिए। 500 सालों के संघर्ष के बाद भाजपा सरकार में आज भव्य राम मंदिर बन कर तैयार है। 22 जनवरी को दिवाली के रूप में अपने नगर व गांव के मंदिरों में सभी को मनाना है।

ऐसी कारिस्तानी : भाजपा पार्षद बलराम भट्ट की थी हरे-भरे पेड़ कटवाने की तैयारी, पर्यावरण प्रेमियों के विरोध के बाद रुके

फायदा पहुंचाने के लिए बगैर अनुमति सड़क निर्माण कार्य की आड़ में उजाड़ दिए फलदार पेड़!, पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। जिम्मेदार जब अपनी जिम्मेदारी भूल कर अवैधानिक काम करने लगे तो फिर किसे दोष दिया जाए। ऐसा ही एक मामला वार्ड क्रमांक 11 में सामने आया है। वार्ड के भाजपा पार्षद बलराम भट्ट ने हरे – भरे फलदार पेड़ो की कटाई करवा दी। और भी पेड़ काटे जाते उससे पहले सूचना शहर के पर्यावरण प्रेमियों तक पहुंची जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर बाकी बचे पेड़ो की कटाई को रुकवाया। पेड़ो की कटाई सड़क निर्माण की आड़ में अवैध रूप से की जा रही थी। क्षेत्रवासियों का कहना है की पार्षद बलराम भट्ट गिने चुने 2-3 परिवारों को फायदा दिलवाने के लिए पेड़ों की कटाई करवा रहे थे। पर्यावरण प्रेमियों और अन्य लोगों ने वहां जाकर सभी पक्षों से बात की और अधिकारियों को सूचित किया। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। जिसके बाद अधिकारियों ने आश्वस्त किया की यहां पेड़ों की कटाई नहीं होगी। सूचना मिलते ही अधिवक्ता एवं समाजसेवी अदिति दवेसर, बबीता नागर, शिल्पा जोशी, हेमा हेमनानी, पत्रकार अदिति मिश्रा आदि मौके पर पंहुचे। अदिती दवेसर ने बताया डोंगरे नगर में मेन रोड का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। यहां सड़क की चौड़ाई करीब 30 फीट है। इसके लिए चूने की लाईन भी डाली गई है। यहां पीपल, नीम, कल्पवृक्ष जैसे पेड़ हैं जो चूने की लाईन के बाहर हैं। यानी ये सड़क निर्माण में कहीं से भी बाधक नहीं है। इसके बावजूद एक पट्टी से 4 पेड़ काट दिए गए जिनमें आम, जामून और नीम के पेड़ शामिल थे। अब सड़क की दूसरी पट्टी पर भी पेड़ काटने की तैयारी कर ली गई। L तकनीकी जानकारी ली तो पता चला कि पेड़ सड़क निर्माण की अनुमति प्राप्त चौड़ाई में नहीं आ रहे हैं बल्कि सड़क के किनारे हैं। इसके बावजूद दो परिवारों की व्यक्तिगत शिकायत के चलते पेड़ काटने की तैयारी कर ली गई थी। क्षेत्र के अधिकांश रहवासी पेड़ों की कटाई के खिलाफ हैं, लेकिन कुछ लोगों द्वारा दबाव बनाए जाने पर पेड़ काटे जा रहे थे। जुर्माने व सजा का है प्रावधानवृक्ष अधिनियम के तहत भी बिना अनुमति पेड़ काटना कानूनन जुर्म है जिसके लिए पैनल्टी और सजा भी हो सकती है। अत्यावश्यक होने पर यदि नगर निगम द्वारा पेड़ काटने की अनुमति जारी भी की जाती है तो एक पेड़ काटने के बदले 5 पौधे पहले ही दूसरे स्थान पर लगाए जाना अनिवार्य है। इतना ही नहीं पौधों की पांच साल तक पूरी देखरेख करना भी काटने वाले के लिए अनिवार्य है।

श्री रामोत्सव : जावरा रोड क्षेत्र में निकाली शोभायात्रा, लोगों ने श्रद्धा के साथ लगाए जयकारे

पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होना है। जिसके चलते अक्षत कलश के माध्यम से घर – घर निमंत्रण दिया जा रहा है। अयोध्या से आए अक्षत कलश का हिंदू समाज विधि विधान से पूजन अर्चन कर रहा है। गली – मोहल्लों में अयोध्या से आए अक्षत कलश की शोभायात्रा निकाली जा रही है। गुरुवार को शहर के जावरा रोड स्थित जगपाल महादेव मंदिर से शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के चित्र व अक्षत कलश को एक रथ में सजाया गया। जिसके बाद ढोल ढमाकों के साथ यात्रा ने क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान लोगों ने रथ में रखे कलश व श्रीराम के चित्र की पूजा अर्चना भी की। विहिप के मठ-मंदिर प्रमुख मोंटी जायसवाल ने बताया की 22 जनवरी को शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह 500 सालों की लडाई का प्रतिफल है जो हमें मिला है। आज हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है जिसे राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा देखने का अवसर मिला है। लोगों को पीले चावल व पत्रक देकर निमंत्रण दिया जा रहा है। साथ ही 22 जनवरी को घरों में दीप जलाने, साज सज्जा करने आदि की भी अपील की जा रही है। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष रवि शर्मा, प्रखंड मंत्री दीपांशु गुप्ता, भाग कार्यवाह शांतिलाल शर्मा, विजय प्रजापत, अमित शर्मा, राजकुमार, सोनू ठाकुर ,नवरत्न शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद थे।


क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 24वां खेल चेतना मेला का भव्य आगाज, स्कूली बच्चों में दिखा उत्साह

पब्लिक वार्ता – रतलाम,कुलदीप माहेश्वरी। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 24वां खेल चेतना मेला का भव्य शुभारंभ बुधवार को नेहरू स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर प्रहलाद पटेल ने की। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा अतिथि रही। महापौर श्री पटेल ने ध्वज वंदन कर खेल चेतना मेला के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। इसके बाद अतिथियों ने गुब्बारे उड़ाए। समारोह के दौरान क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा एवं खेल चेतना मेला आयोजित समिति सचिव मुकेश जैन मंचासीन रहे। शुभारंभ समारोह से पूर्व शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय से खेल चेतना मेला रैली को महापौर एवं अन्य अतिथियों द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। स्कूली बच्चों की यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। यहां मार्च पास्ट को महापौर प्रहलाद पटेल सहित अन्य अतिथियों ने सलामी दी। रैली में आकर्षण का केंद्र ज्योति कॉन्वेंट स्कूल द्वारा प्रभु श्रीराम का रथ रहा, जिस पर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की वेशभूषा में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। रैली के आगे बैंड चल रहा था। उसके बाद अश्व पर ध्वज थाम खिलाड़ी नजर आए। उनके पीछे विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी स्कूली बैंड के साथ चलते नजर आए। शुभारंभ समारोह के आरंभ में अतिथियों का स्वागत क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा एवं खेल चेतना मेला एवं आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने किया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि खेल चेतना मेला कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा 24 वर्ष पहले शुरू किया गया था। आज उनके परिवार में शोक होने से हमारे बीच में नहीं है, उनकी कमी खल रही है। खेल चेतना मेला की शुरूआत करने का एक ही उद्देश्य है कि बच्चे खेल के माध्यम से स्वस्थ रहे। वह अपने भविष्य को बेहतर बनाए। अतिथि निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने खेल चेतना मेला के शुभारंभ के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा प्रतिभाओं को तराशने का यह काम अभूतपूर्व है। बीते 24 वर्षों से यह लगातार जारी है। उसके लिए पूरे फाउंडेशन को शुभकामनाएं देती हूं। खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेल जागृति के लिए विराट स्वरूप में खेल मेला का आयोजन होता आ रहा है। यहां खेलने वाले कई विद्यार्थियों ने देश और प्रदेश में शहर का नाम रोशन किया है। मप्र शासन के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप एवं श्रीमती नीता काश्यप के प्रयासों से छोटे से पौधे के रूप में अंकुरित हुआ था, जो आज वट वृक्ष बन गया है। सभी बच्चे खेल भावना से खेले और अपना व विद्यालय का नाम रोशन करें, सभी को शुभकामनाएं। इसके पूर्व स्वागत भाषण क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया ने दिया। आभार प्रदर्शन आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने किया। श्री जैन ने कहा कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी यह आयोजन कर रहे है। 9 जनवरी से शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर शुरू हो चुकी है। 18 खेलों में 7 हजार से अधिक बच्चे सहभागिता कर रहे है। इसका सपना हमारी प्रणेता श्रीमती नीता काश्यप एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा 1999 में देखा गया था कि शहर का हर बच्चा मैदान पर आना चाहिए, उसी को साकार करने में हमे जिन सभी के द्वारा मदद मिली उन सभी का चेतन्य काश्यप फाउंडेशन की ओर से धन्यवाद ज्ञापित कर सभी का आभार व्यक्त करता हूं। शुभारंभ समारोह से पूर्व शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय से निकली खेल चेतना मेला रैली के शुभारंभ अवसर पर महापौर श्री प्रहलाद पटेल के साथ क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन, भाजपा नेता मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, अशोक जैन लाला, गोविंद काकानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, एमआईसी सदस्य भगत सिंह भदोरिया, रामू डाबी आदि उपस्थित रहे।

खेल महाकुंभ : आज होगा खेल चेतना मेला का शुभारंभ, पहले दिन से जमा खिलाड़ियों का जमघट

पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। शहर में क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 24वां खेल चेतना मेला में खेल स्पर्धाओं की शुरूआत मंगलवार से हुई। शहर के खेल मैदानों पर सुबह से विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा अलग-अलग खेलों में सहभागिता की गई। स्पर्धा के पहले दिन के मुकाबलों को पार कर कई टीमों ने अगले दौर में प्रवेश किया। कड़ाके की सर्दी के बावजूद खेल के प्रति खिलाड़ियों का जुनून देखने लायक है। इसी बीच मैदान में अभिभाव व खेल प्रेमी भी खिलाड़ियों को देखने पहुंचे। खेल चेतना मेला आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि चार दिवसीय खेल चेतना मेला 9 से 12 जनवरी तक आयोजित होगा। इसमें 18 खेलों में 7 हजार से अधिक स्कूली बच्चों की सहभागिता होगी। खेल मेला के तहत आयोजित होने वाली स्पर्धाओं में नेहरू स्टेडियम में क्रिकेट, कबड्डी, कुश्ती, खो-खो, टेबल टेनिस, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में एथलेटिक्स एवं हॉकी, काश्यप सभागृह सागोद रोड में बेडमिंटन, संत कंवरराम नगर क्रीड़ा केंद्र में योग, मलखंब, स्केटिंग, रेलवे ग्राउंड में फुटबॉल, रेलवे ऑफिसर क्लब डीआरएम ऑफिस में तैराकी, सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में बॉस्केटबॉल एवं व्हालीवॉल, विधि महाविद्यालय में शरीर सौष्ठव, शतरंज, सेठिया ग्राफिक्स स्टेशन रोड पर शूटिंग स्पर्धा का आयोजन होगा। मंत्री काश्यप करेंगे शुभारंभखेल चेतना मेला का भव्य शुभारंभ समारोह 10 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे नेहरू स्टेडियम में होगा। इसके पूर्व प्रातः 10 बजे शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय से खेल चेतना रैली निकलेगी जो कि शहर के प्रमुख मार्गों से होकर नेहरू स्टेडियम पहुंचेगी, जहां मार्च पास्ट के साथ इसका शुभारंभ होगा। शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि फाउंडेशन अध्यक्ष एवं प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप रहेंगे। अध्यक्षता महापौर प्रहलाद पटेल करेंगे तथा अतिथि निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा रहेगी।

इंडिया स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा दिन, भाजयुमो नेता शुभम पापटवाल व अन्य रहे मौजूद

पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। शहर के शासकीय आईटीआई ग्राउंड में स्व.माधवराव कामरेड की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इंडिया स्पोर्ट्स के तत्वधान में आयोजित 25वी टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता के सोमवार को तीसरा दिन था।जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बजरंग पुरोहित एवं भाजयुमो नेता शुभम पापटवाल थे। जिनका स्वागत टुर्नामेंट संरक्षक श्रीनिवास जाधव पहलवान, संयोजक अजय गोमे सहसंयोजक ईश्वरसिंह राठौड़ व कमेटी सदस्य अर्जुन भाऊ, पंकज भाऊ, मोहन जटा, काली मेघवाल, सिकंदर शर्मा, निलेश गोमे आदि ने किया। उपस्थित अतिथियों द्वारा टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्द्धन किया। सोमवार को तीन क्रिकेट मैच खेले गए पहला मैच फाइट क्लब व इंडिया स्पोर्ट्स के बीच खेला गया जिसमें टीम फाइट क्लब ने 36 रनो से जीत दर्ज की। दूसरा मैच श्री इलेवन और जिगर इलेवन के बीच हुआ। जिसमें टीम श्री इलेवन ने टीम जिगर इलेवन को चार विकेट से हराकर जीत हासिल की। वहीं तीसरा मैच टीम बाबूस और टीम ब्रदर्स के बीच खेला गया। जिसमें टीम बाबुस ने टीम ब्रदर्स को 36 रनो से हराकर जीत दर्ज करवाई। मैच में बतौर कमेंटेटर योगेंद्र जादौन रहे।

रामोत्सव की धूम : अयोध्या में श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के पहले रक्तदान शिविर, गांव कोठड़ी में हुआ आयोजन

पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में निर्मित हो रहे भव्य श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है। उससे देशभर में कई धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है। रतलाम जिले के ग्राम कोठड़ी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ग्राम समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। यह आयोजन रक्तदान में अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप के बैनर तले संपन्न किया गया। ग्रुप के अनिल रावल ने बताया की श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के पहले जिलेभर में संस्था द्वारा निरंतर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसी श्रृंखला मेंयह तीसरा रक्तदान शिविर था जो पुरा हुआ। शिविर से पहले भारतमाता व राम दरबार चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला मंत्री भेरूलाल माली, ताल प्रखण्ड संयोजक अमरसिंह गुर्जर, ताल प्रखण्ड मंत्री राहुलसिंह, प्रखण्ड सुरक्षा प्रमुख भारत हाड़ा, प्रखण्ड सहसुरक्षा प्रमुख मुकेश गुर्जर व प्रखण्ड सत्संग प्रमुख पूरसिंह सिसौदिया आदि उपस्थित थे। इसके अलावा गांव के सरपंच अर्जुन चौधरी, उपसरपंच पर्वतलाल गुर्जर, सचिव चरणसिंह आंजना, शंकर दांगी, राहुल दांगी, दशरथ चौधरी, दिलीप सिंह चौहान, दिलीप दांगी, अर्जुन दांगी, भोला दांगी आदि ग्रामवासियों ने भी शिविर में भाग लिया। इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिकारक्त संग्रहण केन्द्र रतलाम टीम से मीनाक्षी शर्मा, बी एस डामोर, योगेंद्र टटावत, नितिराजसिंह डोडिया, अंतरा डुडवे, बिना दायमा, मुकेश हिरवे, संजय कुलश्रेष्ठ व हेल्पिंग हेंड ग्रुप के शांतिलाल पाटीदार, नागेश्वर पाटीदार, अलकेश पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

0%