Ratlam News: मंत्री चेतन्य काश्यप के घर के बाहर कांग्रेस नेताओं ने की जमकर नारेबाजी, महिला अपराध के विरोध में सौंपा ज्ञापन

रतलाम – पब्लिक वार्ता, जयदीप गुर्जर। Ratlam News: मध्यप्रदेश में लगातार अबोध बालिकाओं, छात्राओं और महिलाओं के साथ हो रही बलात्कार और हत्या की घटनाओं के विरोध में आज शहर कांग्रेस कमेटी ने मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति सरकार की असफलता पर कड़ी नाराजगी जताई। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र कटारिया के नेतृत्व में इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व विधायक पारस सकलेचा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, यास्मीन शेरानी, बसंत पंड्या, सोहेल काजी सहित अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे। ज्ञापन में प्रदेश में हो रही अत्याचारों और हत्याओं की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। खासकर, पिछले कुछ महीनों में ग्वालियर, अनुपपुर, टीकमगढ़, राजगढ़, शहडोल, डिंडोरी, जबलपुर, उज्जैन, भोपाल, और अन्य जिलों में अबोध बालिकाओं और महिलाओं के साथ हुई घटनाओं ने पूरे प्रदेश में जनमानस को झकझोर दिया है। शहर कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्य सरकार से अपील की कि वे इन घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएं और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए, ताकि महिलाओं और बालिकाओं का जीवन सुरक्षित हो सके। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं ने प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर शर्मसार कर दिया है, और सरकार की उदासीनता के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस प्रशासन से मांग की कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर सरकार जल्द ही इस दिशा में कठोर कदम नहीं उठाती है, तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर और भी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित लोगों में राजीव रावत, कमरूदीन कचवाया, प्रवक्ता जोएब आरीफ, सुजीत उपाध्याय, हितेश पेमल, आशा रावत, रमेश शर्मा, ओम त्रिपाठी, राहुल दुबे, राकेश आचार्य, कविता महावर, नीलोफर खान आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Abhyas Career Institute: रतलाम में NEET विद्यार्थियों के लिए बायो-केम टेस्ट सीरीज का आयोजन

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Abhyas Career Institute: रतलाम में स्थित अभ्यास कैरियर इंस्टिट्यूट ने नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बायोलॉजी और केमिस्ट्री विषयों पर केंद्रित Bio-Chem टेस्ट सीरीज का आयोजन किया है। यह टेस्ट सीरीज 16 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों की नीट परीक्षा की तैयारी को और भी मजबूत करना है। अभ्यास कैरियर इंस्टिट्यूट की मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) नीलिमा कुमावत ने बताया कि रतलाम और आसपास के क्षेत्र के कई विद्यार्थी नीट परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। हालांकि, उनमें से कई विद्यार्थी आर्थिक कारणों या अन्य वजहों से कोचिंग इंस्टिट्यूट से जुड़ नहीं पाते, और उन्हें सेल्फ स्टडी या ऑनलाइन माध्यम से तैयारी करनी पड़ती है। इसके चलते, उनकी तैयारी नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उतनी प्रभावी नहीं हो पाती। नीलिमा कुमावत ने बताया कि इन विद्यार्थियों की इस समस्या के समाधान हेतु ऑफलाइन टेस्ट सीरीज (पेन और पेपर मोड में) आयोजित की जा रही है। इस टेस्ट सीरीज का पैटर्न नीट के वास्तविक परीक्षा पैटर्न के अनुरूप होगा, जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा की वास्तविक स्थिति का अनुभव प्राप्त होगा। टेस्ट सीरीज का सिलेबस उन विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं, ताकि वे अपनी तैयारियों को बेहतर कर सकें। MD नीलिमा कुमावत का मानना है कि यह टेस्ट सीरीज विद्यार्थियों को नीट परीक्षा के पैटर्न को समझने में मदद करेगी और उन्हें समयबद्ध तरीके से प्रश्न हल करने की रणनीति सिखाएगी। यह टेस्ट सीरीज उनके डॉक्टर बनने के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। विद्यार्थी इस टेस्ट सीरीज से जुड़कर अपने नीट की तैयारी को मजबूती दे सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए अभ्यास कैरियर इंस्टिट्यूट, शास्त्री नगर, रतलाम से संपर्क कर सकते हैं।

Ratlam News: सेवा भारती के कन्या पूजन से समाज में समरसता का संदेश

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क| Ratlam News: सेवा भारती रतलाम द्वारा एक अनोखा कन्या पूजन आयोजन किया गया, जो समाज के पिछड़े, निर्धन, शोषित, वंचित वर्ग की बच्चियों के लिए विशेष रूप से आयोजित था। यह आयोजन समाज में समरसता और एकता का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया। सेवा भारती रतलाम लंबे समय से रतलाम जिले में विभिन्न सेवा कार्यों का संचालन करती आ रही है। इनमें निर्धन बस्तियों में संस्कार केंद्र संचालित किए जाते हैं, जहां बच्चों को अच्छे संस्कार दिए जाते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन किया जाता है। इसके अलावा नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिसमें बच्चों और उनके परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए महिला विकास केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं। इस विशेष कन्या पूजन कार्यक्रम में भाग लेने वाली बच्चियां इन्हीं परिवारों से थीं। इस कार्यक्रम में समाज के प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने कन्या पूजन की रस्म अदा की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रतलाम विभाग के सहकार्यवाह आकाश चौहान थे। उन्होंने भारतीय परंपरा, शक्ति उपासना, सामाजिक समरसता और हिन्दू एकता पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री, वरिष्ठ चिकित्सक बी. एल. तपड़िया और युवा उद्योगपति मनीष चोपड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा भारती रतलाम के अध्यक्ष और उद्योगपति अनुज छाजेड़ ने की। उन्होंने बताया कि संघ और सेवा भारती का कार्य समाज में सेवा के माध्यम से परिवर्तन लाना है, और सेवा भारती यह कार्य निरंतर करती आ रही है। उन्होंने कहा कि हमारे स्वयंसेवक समाज के हर सुख-दुःख में सदैव तत्पर रहते हैं, और इस कन्या पूजन के माध्यम से भी समता और सेवा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में एसेल्स स्कूल रतलाम की दो छात्राओं ने राजस्थानी लोक नृत्य “तेरह ताली” प्रस्तुत किया, जिसके बाद मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा नौ कन्याओं का पूजन कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का आभार आयोजन समिति संयोजक शीतल भंसाली ने व्यक्त किया। मंच संचालन सेवा भारती के सचिव मोहित कसेरा ने किया, और कार्यक्रम में भवजागरण हेतु गीत की प्रस्तुति अर्पित ने दी। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें विभाग सेवा प्रमुख गज, जिला सेवा प्रमुख पवन कसेरा, मनीष सोनी, नितिन फलोदिया, अभिनव बर्मेचा, वत्सल पाटनी, आशा दुबे, सुमित्रा अवतानी, निधि अग्रवाल, राकेश मोदी, राजेश बाथम और संगीता जैन सहित बड़ी संख्या में समाज जन और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के माध्यम से सेवा भारती ने समाज में सेवा और समता का संदेश दिया, और यह आयोजन विशेष रूप से समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहा।

नाम से राशि कैसे पता करे? : आपको अपनी राशि नहीं पता?  नाम के पहले अक्षर से ऐसे करे मालूम?

पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। नाम से राशि कैसे पता करे? :नाम के अक्षरों से राशिफल (Horoscope) जानने के लिए वैदिक ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर के आधार पर राशि निर्धारित की जाती है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली उपलब्ध नहीं होती, तो नाम के पहले अक्षर से उसकी राशि का अनुमान लगाया जाता है। यह प्रक्रिया जन्म समय और स्थान के अभाव में ज्योतिषीय गणना में मददगार होती है। यहां 12 राशियों और उनके संबंधित अक्षर दिए जा रहे हैं: यदि किसी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर ऊपर दिए गए अक्षरों से मेल खाता है, तो उसी के अनुसार उनकी राशि निर्धारित की जा सकती है। उदाहरण के लिए, यदि किसी का नाम “राकेश” है, तो उसका नाम “र” से शुरू होता है, और उसकी राशि “तुला” होगी।

↑
0%