Kedarnath Yatra: अब केदारनाथ जाना हुआ और भी आसान, हेलीकॉप्टर सेवा से सीधे बाबा केदार के दरबार, जानिए रूट्स, किराया और बुकिंग प्रक्रिया

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Kedarnath Yatra: केदारनाथ धाम यात्रा 2025 की शुरुआत हो चुकी है और इस बार श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। अब 16 किलोमीटर की कठिन पैदल चढ़ाई से बचकर सीधे हेलीकॉप्टर से बाबा केदार के दर्शन किए जा सकते हैं। उत्तराखंड सरकार ने हेलीकॉप्टर सेवा की आधिकारिक बुकिंग वेबसाइट पर टिकट उपलब्ध करा दिए हैं। तीन हेलीपैड से चलेंगी उड़ानें श्रद्धालुओं के लिए गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर उड़ानें चलाई जा रही हैं। उड़ान का समय करीब 8 से 10 मिनट का होगा। सेवा सुबह 6:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी। वापसी की आखिरी उड़ान दोपहर 3 बजे तक होगी। हेलीकॉप्टर बुकिंग कैसे करें उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट heliservices.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। जरूरी दस्तावेज: राउंड ट्रिप किराया: वन-वे और ग्रुप बुकिंग विकल्प भी उपलब्ध हैं। लगेज से जुड़ी गाइडलाइंस प्रत्येक यात्री के लिए अधिकतम वजन सीमा 80 किलो (व्यक्ति सहित सामान) निर्धारित है। केवल 2 से 5 किलो का छोटा बैग ले जाने की अनुमति है। बड़े बैग, ट्रॉली या सूटकेस ले जाना मना है। हेलिपैड पर रिपोर्टिंग यात्रियों को उड़ान समय से कम से कम डेढ़ घंटा पहले हेलीपैड पर पहुंचना जरूरी है। यात्रा से पहले यह रखें ध्यान: हेलीकॉप्टर यात्रा के फायदे इस सेवा से समय की बचत होती है और एक ही दिन में केदारनाथ के दर्शन संभव हैं। बुजुर्गों और अस्वस्थ यात्रियों के लिए यह यात्रा काफी आरामदायक है। साथ ही बर्फ से ढकी चोटियों और मंदाकिनी घाटी का अद्भुत एरियल व्यू मिलता है। चार्टर हेलीकॉप्टर विकल्प देहरादून से प्राइवेट चार्टर सेवा भी उपलब्ध है। इसमें वीआईपी सेवा, दर्शन में सहायता और भोजन की सुविधा शामिल होती है। इसकी कीमत करीब ढाई लाख से चार लाख रुपये तक हो सकती है। यात्रियों के लिए जरूरी सुझाव अब केदारनाथ यात्रा पहले से कहीं ज्यादा सरल और सुलभ हो गई है। कुछ ही मिनटों में बाबा के दर्शन संभव हैं। इस बार की यात्रा को बनाएं सुरक्षित, सुगम और अविस्मरणीय।

Ratlam News: शासकीय आईटीआई कॉलेज में अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने उठाई आवाज, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शासकीय आईटीआई कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रतलाम ने कॉलेज प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा। परिषद की ओर से परिसर अध्यक्ष चैतन्य प्रजापत के नेतृत्व में यह ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें कॉलेज में सुधार की मांग की गई। ज्ञापन में प्रमुख रूप से कॉलेज ग्राउंड की बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग की गई है। परिषद का कहना है कि बाहरी लोगों द्वारा मैदान में अतिक्रमण किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। बीते समय में पास की बस्ती के लोगों द्वारा छात्रों के साथ मारपीट की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। परिषद ने चेताया कि यदि भविष्य में किसी छात्र के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। इसके अलावा ज्ञापन में कॉलेज परिसर में बाहरी तत्वों की आवाजाही पर रोक लगाने, मुख्य गेट के बाहर स्पीड ब्रेकर लगाने, आईटीआई भवन की मरम्मत कर उसका सौंदर्यीकरण करने और कुछ प्राध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों के साथ की जा रही अभद्रता पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। परिषद ने प्रशासन से जल्द से जल्द इन समस्याओं के समाधान की मांग की है, अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Ratlam News: सर्व ब्राह्मण महासभा की नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नगर की सर्व ब्राह्मण महासभा रतलाम का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। संस्था के अध्यक्ष डॉ. अरुण पुरोहित ने प्रवीण उपाध्याय को नया अध्यक्ष नियुक्त किया। कार्यक्रम में संत आत्मानंद सरस्वती, संजय दवे, गुलजारीलाल त्रिवेदी सहित कई वरिष्ठजन, पार्षद व समाजसेवी उपस्थित रहे। प्रमुख पदाधिकारियों में संयोजक ओमप्रकाश त्रिवेदी, कौशल किशोर द्विवेदी, सचिव चैतन्य शर्मा, कोषाध्यक्ष कपिल शर्मा, संगठन मंत्री राजू सुरोलिया और विधि सलाहकार अजय जोशी रहे। महिला मंडल की अध्यक्ष कौशल्या त्रिवेदी को बनाया गया, जबकि ब्रह्म युवा शक्ति की कमान राजकमल दुबे को सौंपी गई। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों को समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई गई। अंत में अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया और सहयोग की अपेक्षा की। जय जय परशुराम।

Ratlam News: रतलाम मेडिकल कॉलेज में “एडरेनो 25” सांस्कृतिक उत्सव, विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: डॉ लक्ष्मी नारायण पांडे शासकीय मेडिकल कॉलेज, रतलाम में चल रहे वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव “एडरेनो 25” का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीन डॉ अनीता मुथा रहीं, जिनकी उपस्थिति में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का सफल आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही “ताल से ताल” समूह नृत्य प्रतियोगिता, जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने लोक संस्कृति से लेकर आधुनिक नृत्य शैलियों तक की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस प्रतियोगिता में कुल 9 समूहों ने भाग लिया — आदिवासी डांस ग्रुप, बल्ले बल्ले स्क्वॉड, डांडिया बिट्स, हरियाणवी बिट्स, गरबा 24, एक्स7, लाड़ो गैंग, कालबेलिया नृत्य, नित्याग्रह ग्रुप और फ्लेमस ग्रुप। नृत्य प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ आशीष कुमार मौर्य, डॉ दर्शना जैन और डॉ प्रफुल्ल सोनगरा द्वारा किया गया। विजेता प्रतिभागियों को डीन डॉ अनीता मुथा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति द्वारा किया गया। “एडरेनो 25” के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

MP News: गोठड़ा माताजी भविष्यवाणी: नहीं बदलेगा राजा, पर राजनीति में खींचतान रहेगी, बारिश-फसल-आगहानी पर भी जताई आशंका, देखिए लाइव वीडियो

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। MP News: जावरा तहसील के मेलनी नदी किनारे स्थित प्रसिद्ध गोठड़ा माताजी मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी नवमी पर हजारों भक्तों की मौजूदगी में भविष्यवाणी हुई। मंदिर परिसर में माताजी के दर्शन और पंडाजी की भविष्यवाणी सुनने के लिए मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे। माताजी के अनन्य भक्त और सात पीढ़ियों से इस परंपरा को निभा रहे पंडा श्री नागुलालजी धनगर ने इस वर्ष की भविष्यवाणी में देश-दुनिया, राजनीति, मौसम, फसल और बाजार के हालातों का पूर्वानुमान दिया।  उन्होंने कहा,इस साल राजा नहीं बदलेगा, लेकिन आपसी खींचतान बहुत रहेगी। राजनीति में उठा-पटक देखने को मिलेगी, दंगे-फसाद की भी आशंका है। दुर्घटनाएं बढ़ेंगी, इसलिए सतर्क रहें। मौसम को लेकर चेतावनीपंडाजी के अनुसार, इस वर्ष गर्मी अत्यधिक पड़ेगी, जिससे कई जगहों पर आगजनी की घटनाएं होंगी, यहां तक कि वाहनों में भी आग लग सकती है। बैसाख माह में हवा के साथ बारिश होगी जबकि आषाढ़ में आंधी-तूफान से जन-धन की भारी हानि हो सकती है। फसल और भाव का पूर्वानुमान पंडाजी ने कहा कि आने वाले साल में ओले गिरेंगे, मावठे की बारिश भी होगी। हालांकि बारिश समय से पहले आ सकती है, लेकिन शुरुआती बारिश में बोवनी न करने की सलाह दी गई है। इस साल खंड वर्षा के चलते दो बार बोवनी करनी पड़ सकती है। फसलें अच्छी होंगी, लेकिन धैर्य जरूरी होगा। * लहसुन-प्याज के भाव अच्छे रहेंगे * सोयाबीन में इल्ली का प्रकोप रहेगा * मटर, टमाटर, चना, मिर्च सहित अन्य फसलों के दाम बढ़िया रहेंगे * सोना-चांदी का भाव मिडियम रहेगा रोगों के फैलाव की संभावनापंडाजी ने यह भी कहा कि इस साल बीमारियां अधिक फैलेंगी। इसलिए यज्ञ, हवन और कुलदेवताओं की पूजा करनी चाहिए, जिससे संकट टाला जा सके। लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी इस भविष्यवाणी को सुनने के लिए न केवल आमजन बल्कि सांसद, विधायक, अधिकारी और उद्योगपति तक पहुंचते हैं। अप्रैल की चिलचिलाती गर्मी में भी हजारों की भीड़ यह भविष्यवाणी सुनने के लिए उमड़ती है। सदियों पुरानी परंपरापंडाजी की सात पीढ़ियों से माताजी के धाम पर यह भविष्यवाणी की परंपरा चली आ रही है, जिसे आस्था का विषय माना जाता है। गोठड़ा माताजी मंदिर का यह आयोजन न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक रूप से भी अत्यंत महत्व रखता है।

Ratlam News: भव्यता के साथ आज होगा बरबड़ हनुमान मेले का शुभारंभ, हर रात होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के प्रसिद्ध बरबड़ हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित होने वाला 5 दिवसीय बरबड़ हनुमान मेला आज 8 अप्रैल मंगलवार को शाम 5 बजे से भव्य शुभारंभ के साथ शुरू होगा। मेले का आयोजन 8 से 12 अप्रैल तक किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन रात्रि में आकर्षक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में होगा शुभारंभ मेले का शुभारंभ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप तथा रतलाम-झाबुआ सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में, महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। हर दिन होंगे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास ने बताया कि मेले में हर दिन निगम रंगमंच पर विशेष सांस्कृतिक आयोजन होंगे। कार्यक्रमों की सूची इस प्रकार है: जनप्रतिनिधियों ने की नागरिकों से सहभागिता की अपील नगर निगम के विभिन्न पदाधिकारियों एवं पार्षदगणों ने शहरवासियों से मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की है। मेले का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देना है।

Ratlam News: सागोद में राजराजेश्वरी मां जगदंबा एवं भेरूजी दरबार में नवचंडी यज्ञ, महाआरती और महाप्रसादी भंडारा सम्पन्न

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News:  जय मां अम्बे शक्ति सामाजिक सेवा समिति सागोद द्वारा आयोजित भव्य धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। राजराजेशवरी मां जगदंबा एवं भेरूजी दरबार में नवचंडी यज्ञ, आदिशक्ति की महाआरती और लगातार नवें वर्ष महाप्रसादी भंडारा संपन्न हुआ। आयोजन में सागोद ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और एक साथ पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन और उन्हें प्रसाद ग्रहण कराने से हुई। इसके बाद नवचंडी यज्ञ की पूर्णाहुति, महाआरती और विशाल भंडारे का आयोजन समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं के सहयोग से संपन्न हुआ। इस दौरान अतिथियों का शॉल व चुनरी से सम्मान कर स्वागत किया गया। मंच पर अखंड ज्ञान आश्रम के संत देवस्वरूपानंद जी, श्रंगेरी मठ के दंडी स्वामी आत्मानंद जी महाराज, महर्षि संजय शिवशंकर दवे, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, क्षेत्रीय विधायक मथुरालाल डामर, नगर निगम रतलाम के एमआईएस अधिकारी विशाल शर्मा, परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, समाजसेवी राकेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अशोक धाकड़, विकासखंड समन्वयक शैलेंद्र सिंह सोलंकी, सरपंच कैलाश खडेड़ा, मेडिकल कॉलेज के डॉ. प्रवीण बघेल, डॉ. ऋषभ जैन सहित कई प्रमुख गणमान्य उपस्थित रहे। संत देवस्वरूपानंद जी महाराज ने कहा कि जब भोजन भगवान को अर्पित होता है, तो वह प्रसाद बन जाता है, और सभी को एक साथ पंगत में बैठकर उसे ग्रहण कराना सामाजिक समरसता का प्रतीक है। दंडी स्वामी आत्मानंद जी महाराज ने कहा कि हिन्दू संस्कृति हमेशा परहित की भावना पर आधारित रही है और यह आयोजन उसी भावना का प्रतीक है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता और सहयोग की भावना को सशक्त करते हैं। विधायक मथुरालाल डामर ने कहा कि सामूहिक भोज समाज को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है और इस प्रकार की पहलें लगातार होती रहनी चाहिए। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के संरक्षक विजय पाटीदार, अध्यक्ष डॉ. प्रकाश शर्मा, नरेंद्र श्रेष्ठ, योगेश जाट, निखिलेश सोनी, अमन माहेश्वरी, भूपेंद्र गहलोत, सचिन, संजय सोमरवाल, गणपत, घनश्याम, महेश मोहन, गोपाल और राजेश जी सहित समस्त सदस्यों की विशेष भूमिका रही। यह आयोजन श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का सजीव उदाहरण बनकर सामने आया, जिसने क्षेत्र में धार्मिक एकजुटता और सहयोग की मिसाल पेश की।

Ratlam News: गुर्जर समाज रतलाम ने नरवरसिंह गुर्जर को बनाया आलोट तहसील अध्यक्ष

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: गुर्जर समाज जिला रतलाम द्वारा समाज के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने एवं समाजहितैषी कार्यक्रमों के संचालन की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। इसी क्रम में जिला कार्यकारिणी की अनुशंसा पर श्री नरवरसिंह गुर्जर, पिता श्री बहादुर सिंह गुर्जर (निवासी ग्राम हनुमंतिया, तहसील आलोट) को आलोट तहसील का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया कि श्री नरवरसिंह गुर्जर से अपेक्षा है कि वे समाज को संगठित करने, सामाजिक एकत्रिकरण को बढ़ावा देने एवं समाजहित के कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाएंगे। समाज ने उन पर विश्वास जताया है कि वे अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए समाज की एकजुटता और प्रगति के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे। गुर्जर समाज द्वारा यह नियुक्ति समाज में नई ऊर्जा और दिशा देने की मंशा के साथ की गई है, जिससे सामाजिक गतिविधियों को और अधिक सक्रियता के साथ संचालित किया जा सके।

Ratlam News: श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर में मनाया जाएगा श्री हनुमान जन्मोत्सव, 8 अप्रैल से शुरू होगा पंच दिवसीय यज्ञ

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: श्री मेहंदीकुई बालाजी जनकल्याण न्यास रतलाम के तत्वावधान में इस वर्ष श्री हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर 8 अप्रैल से पंच दिवसीय पंच कुंडात्मक श्री राम मारुति यज्ञ और विविध धार्मिक आयोजन आयोजित किए जा रहे हैं। न्यास अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी एवं सचिव संजय दलाल ने जानकारी दी कि 8 अप्रैल को प्रातः यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा, जिसके पश्चात रात्रि 8 बजे सुंदरकांड पाठ होगा। 9 अप्रैल को रात्रि 8 बजे से राधिका पोरवाल द्वारा तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा आरंभ होगा। 10 अप्रैल को दोपहर 11:30 बजे तेलांग अभिषेक संपन्न होगा। 11 अप्रैल को प्रातः 11 बजे गंगाजल चल समारोह निकाला जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। 12 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव का मुख्य आयोजन होगा। इस दिन दोपहर 12 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी। इसके पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, फिर महाआरती और प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाएगा। पंच कुंडात्मक यज्ञ प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा और सायं 5 बजे यज्ञ नारायण भगवान की आरती की जाएगी। न्यास ने समस्त श्रद्धालुजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Ratlam News: खाद्य सुरक्षा को लेकर रतलाम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जंक फूड से होने वाले नुकसान पर विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: आयुक्त खाद्य सुरक्षा संदीप यादव के निर्देशानुसार प्रदेशभर में खाद्य सुरक्षा को लेकर एक माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रतलाम की प्रसिद्ध चौपाटी दो बत्ती पर खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जंक फूड, फास्ट फूड और स्ट्रीट फूड की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और विक्रेताओं को स्वच्छता तथा सुरक्षित खाद्य प्रथाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियाँ: इस अवसर पर चौपाटी क्षेत्र में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों के संचालकों को प्रशिक्षण दिया गया।  प्रशिक्षण के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया— विशेषज्ञों की चेतावनी: जंक फूड और एडिटिव्स के खतरे कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जंक फूड और फूड एडिटिव्स के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों को लेकर आगाह किया। उन्होंने बताया कि ऐसे खाद्य पदार्थों में प्रयुक्त एमएसजी, ट्रांस फैट, कृत्रिम फ्लेवर और प्रिज़र्वेटिव्स के कारण कई स्वास्थ्य  समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे— संकल्प के साथ समापन कार्यक्रम के अंत में सभी खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों ने खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का संकल्प लिया। यह पहल उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की रक्षा के साथ-साथ शहर में गुणवत्तापूर्ण खाद्य सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

0%