Ratlam News: गुर्जर समाज की प्रतिभाओं का होगा सम्मान, पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया निर्णय

रतलाम-पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: गुर्जर समाज जिला रतलाम की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक रविवार को आयोजित की गई, जिसमें समाज के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में समाज के हित में आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं पर चर्चा की गई।   समाज के प्रवक्ता जयदीप गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी बसंत पंचमी के अवसर पर समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शिक्षा, खेल और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवक-युवतियों को सम्मानित किया जाएगा।   इसके साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मार्च 2024 तक तहसील स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिससे समाज के संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।   बैठक में समाज अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र सिराधना गुर्जर, राहुल धभाई, दयाराम गुर्जर, भूपेंद्र गुर्जर, अशोक गुर्जर, अरविंद गुर्जर, दिग्विजय धभाई, राजवीर गुर्जर, निलेश गुर्जर, दशरथ गुर्जर, सुनील गुर्जर, पवन गुर्जर, गोपाल गुर्जर और विशाल गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।   गुर्जर समाज प्रतिभा सम्मान समारोह: – तारीख: बसंत पंचमी (तारीख की घोषणा जल्द)   – स्थान: रतलाम   – उद्देश्य: समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और सम्मान देना।   गुर्जर समाज की इस पहल से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और समाज के संगठन को मजबूती मिलेगी।  

Ratlam News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 57वें प्रांत अधिवेशन में रतलाम के 11 कार्यकर्ताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

रतलाम-पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नीमच जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मालवा प्रांत का तीन दिवसीय 57वां प्रांत अधिवेशन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में संगठन की नवीन घोषणाएं की गईं, जिसमें रतलाम जिले के 11 कार्यकर्ताओं को प्रमुख जिम्मेदारियां दी गईं।   रतलाम से प्रांत कार्यसमिति में सदस्य के रूप में विनोद सिरोही, रागिनी यादव और आलोट के जतिन दायमा को शामिल किया गया। वहीं, प्रांत साविष्कार प्रमुख के रूप में डॉ. रक्षित मेहता और प्रांत कला मंच संयोजक के रूप में कु. ट्विंकल राठौर (बंजली) को नियुक्त किया गया। प्रांत सह SFD संयोजक की जिम्मेदारी ऋषि धनेरिया (रतलाम) को दी गई।   मालवा प्रांत कार्यकारिणी सदस्यके रूप में सिद्धार्थ मराठा, वृंदा महेश्वरी, अजय मैयडा (सरवन), प्रा. विश्वराज सिंह सिसोदिया (ताल) और विनायक सोनी (आलोट) को स्थान मिला।   संघात्मक घोषणाएं   अधिवेशन के दौरान संघात्मक जिम्मेदारियां भी तय की गईं। रतलाम जिले के विनोद सिरोही को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। सत्यम दवे (जावरा) को जिला संयोजक, प्रो. हिमांशु जैन (रतलाम) को जिला प्रमुख, और कु. माही शर्मा (रतलाम) को विभाग छात्रा प्रमुख बनाया गया।   शुभकामनाएं   नवीन जिम्मेदारियां प्राप्त करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। अधिवेशन में प्रतिभागियों ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपने विचार व्यक्त किए और आगामी सत्र की योजनाओं पर चर्चा की।  

Ratlam News: अनुनाद संस्था ने पार्श्व गायक मो. रफी के 101वें जन्मदिवस पर किया भव्य आयोजन

रतलाम – पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: अनुनाद सांस्कृतिक सेवा एवं जनकल्याण समिति ने बुधवार को पार्श्व गायक मोहम्मद रफी के 101वें जन्मदिवस के अवसर पर ‘तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे’ नामक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। तीन घंटे से अधिक समय तक चले इस सांगीतिक आयोजन ने संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही, समिति ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 7 शख्सियतों को सम्मानित कर अपनी सामाजिक और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता का परिचय दिया।   कार्यक्रम का आयोजन कैलाशनाथ काटजू विधि महाविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रंगकर्मी ओमप्रकाश मिश्र, राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्रसिंह पंवार, समाजसेवी विनीता ओझा और सेवानिवृत्त बैंककर्मी नरेंद्रसिंह डोडिया ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर समिति के संयोजक नरेश यादव, अध्यक्ष अजीत जैन और अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।   सात शख्सियतों को मिला सम्मान साहित्य, कला, समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा, खेल और पत्रकारिता जैसे क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को समारोह में सम्मानित किया गया।   सम्मानित होने वाले नाम:   – डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला (साहित्यकार)   – ओमप्रकाश मिश्र (रंगकर्मी व पूर्व प्राचार्य)   – डॉ. योगेंद्र सिंह चाहर (अस्थि रोग विशेषज्ञ)   – विनीता ओझा (शिक्षक)   – सुरेशसिंह तंवर (जनसेवी)   – प्रभाकर राव – नीरज कुमार शुक्ला (पत्रकार, एसीएन टाइम्स के संपादक)   सम्मान के रूप में सभी को शॉल और श्रीफल प्रदान किए गए।   डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला ने अनुनाद को बताया शहर का गौरव डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला ने अपने संबोधन में कहा, “अनुनाद संस्था ने रतलाम के सांस्कृतिक और साहित्यिक क्षेत्र के शून्य को भरने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। इस शहर ने मुझे बहुत कुछ दिया है, और यहां का साहित्यिक माहौल हमेशा प्रेरणा देता रहा है।”   प्रतिभाओं को निखारने का कार्य: ओमप्रकाश मिश्र रंगकर्मी ओमप्रकाश मिश्र ने कहा, “मैंने केवल प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया। मेहनत और सफलता उनकी अपनी है। अनुनाद जैसी संस्था समाज में प्रतिभाओं को मंच देकर सराहनीय कार्य कर रही है।”   संगीत प्रेमियों ने लिया सुरों का आनंद पार्श्व गायक मोहम्मद रफी को समर्पित इस संगीतमय शाम में कलाकारों ने उनके मशहूर गीत प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रमुख प्रस्तुतियों में अशोक शर्मा, नरेश यादव, रिदम मिश्रा, अवनि उपाध्याय और शैली चंदेले जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं।   अनुनाद संस्था ने इस आयोजन के जरिए न केवल सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का प्रयास किया, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को मंच देकर समाज में प्रेरणा का संदेश भी दिया।  

Ratlam News: सैलाना में मनाई गीता जयंती, बजरंग दल ने निकाला शौर्य संचलन

रतलाम/सैलाना – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Ratlam News: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सैलाना प्रखंड द्वारा गीता जयंती के अवसर पर नगर के मुख्य मार्गों से भव्य शौर्य संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समाजजन उपस्थित रहे।  इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत ने कहा, “बजरंग दल का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव हिंदू समाज के प्रति समर्पित रहता है। चाहे आधी रात हो या कोई कठिन परिस्थिति, हमारा उद्देश्य हमेशा समाज की रक्षा और सेवा करना है। हम अटक से कटक तक भगवा ध्वज को ऊंचा फहराने का संकल्प रखते हैं।”  कार्यक्रम में विभाग संयोजक विनोद शर्मा, विभाग विशेष संपर्क प्रमुख मोहित चौबे, रतलाम जिला संयोजक मुकेश व्यास, जिला सहसंयोजक आशु टांक, जिला गो रक्षा प्रमुख मुन्नू कुशवाह, जिला धर्म प्रसार परिर्वतन प्रमुख महेश राव, जिला सहसंयोजक राजाराम, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल, जिला धर्म प्रसार प्रमुख (सैलाना प्रखंड पालक) कुलदीप गुर्जर, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कसेरा, प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश जोशी, प्रखंड संयोजक ललित चंदेल सहित प्रखंड और खंड के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  संचलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने गीता के संदेश और हिंदू समाज के गौरव को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। नगर के विभिन्न मार्गों पर भगवा ध्वज के साथ निकाले गए शौर्य संचलन ने समाज में एकता और सामूहिक शक्ति का संदेश दिया।यह जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी

Ratlam News: गुर्जर समाज ने किया छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन, भक्तों ने पाई प्रसादी

रतलाम – पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क । Ratlam News: गुर्जर समाज रतलाम नगर द्वारा धभाई जी का वास स्थित श्री देवनारायण जी मंदिर पर भव्य छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के आराध्य भगवान श्री देवनारायण जी के साथ माता साडु, वीर सवाई भोज महाराज, रानी पीपल देव और भुणा जी महाराज की महाआरती की गई।  छप्पन भोग कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान को विभिन्न प्रकार की मिठाइयां, नमकीन, व्यंजन और माखन मिश्री का भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान को हार-फूल एवं धूप-दीप अर्पित कर की गई। इसके बाद समाजजनों ने मिलकर महाआरती की। महाआरती के बाद 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया और प्रसादी का वितरण किया गया।  महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर कार्यक्रम में भक्ति भाव का माहौल बनाया। कार्यक्रम का समापन खीर प्रसादी वितरण के साथ हुआ।  इस आयोजन में मुरलीधर गुर्जर, राधेश्याम गुर्जर, सुरेशभीमा गुर्जर, सूरज गुर्जर, मन्नालाल गुर्जर, सत्यनारायण गुर्जर, कैलाश गुर्जर, कन्हैया लाल गुर्जर, देवेंद्र गुर्जर, विक्रम सिंह धभाई, राजेंद्र गुर्जर, राजवीर गुर्जर, बाबूलाल धभाई, मांगीलाल गुर्जर सहित समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।

Ratlam News: 71वां महारुद्र यज्ञ प्रारंभ; परिषद ने किया त्रिवेणी मेले का भव्य शुभारंभ, संस्कृति और खेल का अद्भुत संगम

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। Ratlam News: त्रिवेणी तट पर 71वें वर्ष में जिस उद्देश्य को लेकर यज्ञ किया जा रहा नारायण पूर्ण करें, ऐसी हम प्रार्थना करते हैं। सनातन धर्म में यज्ञ कर्म सर्वश्रेष्ठ है, यज्ञ साक्षात विष्णु हैं और यह तो पूरे ब्रह्माण्ड के लिए यज्ञ हो रहा है। इसके लिए कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं। सनातन परमात्मा है यहां सभी सनातनी है। यह बात शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ त्रिवेणी के पावन तट पर शुरू हुए 71वें महारूद्र यज्ञ प्रारंभ अवसर पर महामंडलेश्वर विशोकानंद भारती ने कही। धर्मसभा के पूर्व महामंडलेश्वर, संत देवस्वरूपानंद, आत्मानंद सरस्वती आदि संतों के सान्निध्य में यज्ञ यजमान प्रेमलता व संजय दवे ने सनातन धर्म की ध्वजा फहराकर यज्ञाचार्य पंडित दुर्गाशंकर ओझा व 21 भूदेवों के मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में अग्नि प्रवेश कराई। गूंजे हर हर महादेव के नारे पूरा त्रिवेणी परिसर हर-हर महादेव और सनातन धर्म…अग्नि नारायण के जयकारों से गूंज उठा। महामंडलेश्वर ने कहा कि सम्पूर्ण ब्रह्मांड सनातन के अन्तर्गत है, यज्ञ संपूर्ण ब्रह्माण्ड को ऊर्जा देने वाली नाभी है। नारी को नारायणी और नर को नारायण होना है। ये हमारी प्रकिया है। नारियों को अनुसुइयां तक पहुंचाना है, जिन्होंने तीनों देव को नियंत्रित किया है। संतों ने भी संबोधित किया। समाज प्रमुख किए गए आमंत्रितयज्ञ नारायण की आरती में विभिन्न समाज से प्रमुखों को भी आमंत्रित किया गया। जिसमें नागर ब्राह्मण समाज से दिलीप मेहता, राजपुत नवयुवक मंडल से राजेन्द्र सिंह  गोयल, भारत सिंह सिसौदिया, कायस्थ समाज से रत्नदीप निगम, गुर्जर समाज से देवेन्द्र गुर्जर एडवोकेट, राठौड़ तेली समाज से रतनलाल खन्नीवाल, क्षत्रिय पिपा समाज से रवि पंवार, नेपाली संस्कृति परिषद से नरेन्द्र श्रेष्ठ आदि मौजूद रहे। आरती पश्चात आमंत्रित सभी सनातन समाज बंधुओं का आयोजन समिति की और से भगवा दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। संतों का सम्मान कर लिया आशीर्वादसनातन धर्मसभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति संरक्षक पूर्व विधायक कोमलसिंह राठौर, अध्यक्ष अनिल झालानी, नवनीत सोनी, डॉ. राजेन्द्र शर्मा, ब्रजेश नंदन मेहता, सत्यदीप भट्ट, चेतन शर्मा आदि ने संतों का सम्मान कर आशीर्वाद लिया। समिति अध्यक्ष झालानी ने महारूद्र यज्ञ और पूर्व विधायक राठौर त्रिवेणी तट पर यज्ञ कब से ओर क्यो प्रारंभ से आज तक की जानकारी दी। इस अवसर पर लालचंद टांक, मोहनलाल भट्ट, सुरेश दवे, रमेश व्यास, पुष्पेन्द्र जोशी, कपूर सोनी, मनोज शर्मा, समरथ पाटीदार, राजेंद्रसिंह गोयल, राजेश दवे, सोहनलाल व्यास, सतीश पुरोहित, मुन्नालाल शर्र्मा, कैलाश झालानी, महिला मंडल की ताराबहन सोनी, राखी व्यास, आशा शर्मा सहित बड़ी संख्या में धर्मालुजन उपस्थित थे। मेले का हुआ शुभारंभत्रिवेणी के पावन तट पर आयोजित होने वाले 11 दिवसीय त्रिवेणी मेले का शुभारंभ शनिवार शाम 5 बजे विधिवत पूजा-अर्चना और भव्य समारोह के साथ किया गया। नगर निगम परिसर स्थित रंगमंच पर आयोजित उद्घाटन समारोह में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद अनिता नागरसिंह चौहान और महापौर प्रहलाद पटेल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं की झलकत्रिवेणी मेले में प्रतिदिन शाम को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें 22 दिसंबर को भजन संध्या, 23 दिसंबर को स्थानीय आर्केस्ट्रा, 24 दिसंबर को लोक गीत और नृत्य, 25 दिसंबर को श्रीकृष्ण लीला, 27 दिसंबर को बॉलीवुड नाइट और 29 दिसंबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए मेले में 26 दिसंबर को बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता, 27 से 29 दिसंबर तक कुश्ती, कबड्डी, खो-खो और सीनियर वॉलीबॉल जैसे खेलों का आयोजन होगा। शुभारंभ समारोह में व्यक्त विचारमहापौर प्रहलाद पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि त्रिवेणी मेला रतलाम की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। उन्होंने स्वच्छता और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने पर जोर दिया।भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने नगर निगम द्वारा संस्कृति को जीवित रखने के प्रयासों की सराहना की। निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने मेले को जन-जन से जोड़ने और इसे सांस्कृतिक धरोहर के रूप में संरक्षित रखने की अपील की। मंचीय संचालन और आभार प्रदर्शनकार्यक्रम का संचालन सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेंद्र व्यास ने किया, जबकि आभार महापौर परिषद सदस्य अक्षय संघवी ने व्यक्त किया।इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी, क्षेत्रीय पार्षद और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। विशेष आयोजन और अपीलनगर निगम और महापौर परिषद ने नागरिकों से त्रिवेणी मेले में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। मेला रतलाम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को न केवल संरक्षित करता है, बल्कि नई पीढ़ी को इससे जोड़ने का माध्यम भी बनता है।त्रिवेणी मेला 31 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें हर दिन रतलाम की परंपरा, संस्कृति और खेल का अद्भुत समागम देखने को मिलेगा।

Ratlam News: विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी का भव्य शक्ति संगम 29 दिसंबर को उज्जैन में

रतलाम – पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: आगामी 29 दिसंबर को उज्जैन में विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत के 28 जिलों की मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी का भव्य शक्ति संगम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर रतलाम जिले की मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मालवा प्रांत संयोजिका ज्योति प्रिया शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।  संगम का विशेष महत्व  संयोजिका ज्योति प्रिया शर्मा ने बताया कि इस वर्ष देवी अहिल्या माता त्रिजन्म वर्ष और रानी दुर्गावती पंचजन्म जयंती वर्ष के निमित्त दुर्गा वाहिनी ने पूरे प्रांत में 110 जागरण यात्राओं का आयोजन किया। ये यात्राएं नारी शक्ति के स्वाभिमान और जागरूकता के उद्देश्य से निकाली गईं। इन यात्राओं के समापन स्वरूप यह शक्ति संगम आयोजित किया जा रहा है।  महाकाल नगरी में हजारों बहनों का मिलनशक्ति संगम में हजारों बहनें बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में एकत्र होंगी। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय संयोजिका और संस्थापिका परम पूज्य साध्वी ऋतंभरा दीदी मां का सान्निध्य प्राप्त होगा। रतलाम जिले से 700 बहनों की उपस्थिति रहेगी।  बैठक में विशेष उपस्थिति  बैठक में विश्व हिंदू परिषद विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम रावल, मातृशक्ति जिला उपाध्यक्ष मीणा दीदी भावसार, जिला मंत्री गौरव शर्मा, मातृशक्ति जिला संयोजिका सरिता दीदी, बजरंग दल जिला सह संयोजक राजा राम ओहरी, राहुल हाड़ा, दिव्या शर्मा, भूमि जाटव, पूनम बोरीवाल, ज्योति शर्मा, कल्पना प्रजापत, श्वेता शर्मा, आरती प्रजापत, सिवनी बोरासी, शर्मिला सालवी, रवीना निनामा, सीमा गेहलोत, सुगना भूरिया और प्रांजल पंचाल सहित प्रखंड स्तर की अनेक बहनों ने सहभागिता की। जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी। 

Ratlam News: श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव “संवर्धन” धूमधाम से मनाया गया

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, शास्त्री नगर का वार्षिक उत्सव संवर्धन शास्त्री नगर स्थित राजपूत बोर्डिंग हाउस में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता, और अंग्रेजी व्याख्याता नूतन मजावदिया उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गुरु तेग बहादुर जी व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। स्कूल प्राचार्य मेघा वैष्णव, समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, सचिव अजीत छाबड़ा, और प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा ने अतिथियों का स्वागत किया।  मुख्य अतिथि का संबोधन:शहर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया ने विज्ञान के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति की इच्छाशक्ति पर निर्भर करता है कि वह विज्ञान का उपयोग किस प्रकार करता है। उन्होंने अभिभावकों को अपने बच्चों के मोबाइल उपयोग पर ध्यान रखने की सलाह दी।  डाइट प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षा पद्धति में हो रहे बदलावों को अपनाना जरूरी है। उन्होंने बच्चों को नैतिक शिक्षा और खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।  समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई और खेल दोनों में संतुलन बनाना चाहिए और मोबाइल का सावधानीपूर्वक उपयोग करना चाहिए।  सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम:उत्सव के दौरान छात्रों ने सरस्वती वंदना, शबद कीर्तन, भांगड़ा, ड्रामा, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग डांस और बिल्डर डांस जैसे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 300 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।  अतिथियों को शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वत्सला कथूरिया और शरणजीत कौर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन क्षमा चेलानी ने किया।  कार्यक्रम में गगनदीप सिंह डंग, अमरपाल सिंह वाधवा, गुरमीत सिंह गांधी, पालक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

MP News: रतलाम में 3 किमी लंबा जनसैलाब; बांग्लादेश में हिंदू व अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ फूटा जन आक्रोश

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। MP News: बांग्लादेश में हिंदू, बौद्ध और ईसाई अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में रतलाम जिले के सकल हिंदू समाज ने विशाल आक्रोश रैली का आयोजन किया। यह रैली कालिका माता मंदिर प्रांगण से शुरू होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची, जहां राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।  करीब 3 किमी लंबा मार्ग लोगों की भीड़ से पटा रहा। रैली का शुभारंभ संतों के आशीर्वाद और माँ कालिका की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस दौरान हजारों लोगों ने एक स्वर में बांग्लादेश में हिंदू व अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों की निंदा की। रतलाम के इस विशाल जनसैलाब ने यह संदेश दिया कि हिंदू समाज, विश्वभर में कहीं भी हो रहे अत्याचारों के खिलाफ चुप नहीं रहेगा और न्याय के लिए हर संभव प्रयास करेगा। ज्ञापन का वाचन मनोज सगरवंशी ने किया, जबकि वरिष्ठजन राजेश कटारिया, सतीश त्रिपाठी, ममता भंडारी, अनुज छाजेड़ सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।इस रैली ने न केवल बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के प्रति हो रहे अत्याचारों की कड़ी निंदा की, बल्कि सभी हिंदू, बौद्ध और ईसाई समाज से एकजुट होकर विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया। रैली का संचालन गायत्री परिवार के विकास शैवाल ने किया, जबकि अंत में समस्त हिंदू समाज ने आभार व्यक्त किया। आक्रोश का कारणबांग्लादेश (voilence in bangladesh) में हाल ही में हिंदुओं, बौद्धों और ईसाइयों पर हमले, धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़, महिलाओं का जबरन धर्मांतरण, और हत्या जैसे गंभीर अपराधों की घटनाएं सामने आई हैं।हाल की प्रमुख घटनाएं:• 27 नवंबर, मैमनसिंह: हिंदू दुकानदार पर हमला और दुकान लूट।• 26 नवंबर, सिराजगंज: लोकनाथ मंदिर पर पेट्रोल बम फेंककर हमला।• 25 नवंबर, ढाका: इस्कॉन के चिन्मय कृष्ण दास जी की झूठे आरोपों में गिरफ्तारी।• 24 नवंबर, बगेरहाट: हिंदू लड़की का जबरन धर्मांतरण और आतंकी संगठन में शामिल किया जाना।इन घटनाओं ने बांग्लादेश के अल्पसंख्यक समुदायों को भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर कर दिया है। ये बोले मंचासीनआक्रोश रैली के संयोजक राजेश कटारिया ने कहा, “बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा हैं। भारतीय समाज, विशेष रूप से हिंदू समाज, इन पीड़ितों के साथ खड़ा है।”सीए सोनाली जैन ने कहा, “मानवता को झकझोर देने वाली इन घटनाओं के खिलाफ हर भारतीय को खड़ा होना होगा।”संस्कार ऋषि पं. दिनेश व्यास नीलकंठधाम घटवास ने भारतीय संस्कृति के “वसुधैव कुटुंबकम” सिद्धांत का उल्लेख करते हुए एकता और संगठन का संदेश दिया।पूर्व सैनिक कैलाश निनामा ने कहा, “संगठन में ही शक्ति है। हमें एकजुट होकर इन षड्यंत्रों का विरोध करना होगा।”रैली में दंडी स्वामी अत्यानंद सरस्वती, स्वामी देव स्वरूप महाराज, स्वामी आनंद गिरि महाराज सहित अन्य धर्मगुरुओं और संतों ने मंच से जनता को संबोधित कर आशीर्वाद दिया।    ज्ञापन में की गई प्रमुख मांगे• भारत सरकार, बांग्लादेश पर दबाव डाले कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।• संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों के माध्यम से बांग्लादेश सरकार को जवाबदेह ठहराया जाए।• हिंसा की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। बंद रहे प्रतिष्ठानरैली को लेकर शहर में सुबह से उत्साह था। सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार तेजी से हुआ। सराफा बाजार ने पूरी तर व्यापार-व्यवसाय बंद रखा। युवाओं की टोलियां शहर में घूम रैली में शामिल होने के लिए जय श्री राम के उद्घोष के साथ आमंत्रण दे रही थी। एक बजे से लोगों का कालिका माता मंदिर आना शुरू हुआ। यहां से शाम 4 बजे रैली प्रारंभ हुई। रैली में शहर के सभी सामाजिक संगठन, व्यापारी वर्ग, बार एसोसिएशन, हिंदू संगठन, किन्नर समाज समेत सर्व हिंदू समाज हजारों की संख्या में शामिल हुआ। कालिका माता मंदिर परिसर पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, आलोट विधायक चिंतामण मालवीय, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, रतलाम भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय समेत आदि शामिल हुए। भीड़ को देखते हुए कालिका माता मंदिर झाली तालाब के पास एलईडी भी लगाई गई। सर्व समाज द्वारा रैली में शामिल लोगों के लिए चाय व पानी की भी व्यवस्था की गई थी।

Ratlam News: बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार; केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने की निंदा, 3 लाख लोगों के जुटने की संभावना

प्रशासन की व्यवस्था चाकचौबंद, शहर सहित जिलेभर के लिए वाहन पार्किंग व्यवस्था जारी रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। Ratlam News: बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचारों के विरोध में रतलाम में सकल हिंदू समाज द्वारा 3 दिसंबर को एक विशाल जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली दोपहर 2 बजे कालिका माता मंदिर से शुरू होगी।रैली में रतलाम शहर के साथ-साथ जावरा, सैलाना, आलोट, ताल और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजकों के अनुसार, रैली में करीब 3 लाख लोगों के जुटने का अनुमान है। रैली को लेकर प्रशासन ने भी व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। बांग्लादेश में अत्याचार की घटनाएंबांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों में हत्या, लूटपाट, आगजनी, जबरन धर्मांतरण और महिलाओं पर अमानवीय अत्याचार की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इन घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिससे पूरे देश में आक्रोश है। रैली का उद्देश्य बांग्लादेश के पीड़ित हिंदुओं के साथ एकजुटता दिखाना और उनकी रक्षा के लिए भारत सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग करना है।रतलाम के लोगों से इस रैली में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है, ताकि समाज के सामूहिक आक्रोश को एक स्वर दिया जा सके। मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया रैली में शामिल होने का आह्वानरतलाम शहर विधायक और एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने रतलाम की जनता से इस जन आक्रोश रैली में शामिल होने का आह्वान किया है।मंत्री काश्यप ने कहा, “रतलाम की जनता रैली में शामिल होकर एकता का परिचय दे। मैं इन घटनाओं की घोर निंदा करता हूं और भारत सरकार से अपील करता हूं कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं।” पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार होगी:• रतलाम शहर के वाहनों के लिए: गुलाब चक्कर और पुराना कलेक्टोरेट।• ग्रामीण क्षेत्रों (जावरा, सैलाना, आलोट, बाजना, आदि) से आने वाले वाहनों के लिए: अंबेडकर ग्राउंड के पीछे का गेट।(इन वाहनों को दो बत्ती चौराहे और फव्वारा चौक से डायवर्ट किया जाएगा।)

0%