Ratlam News: ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति न्यास का 31वां प्रतिभा सम्मान समारोह 21 सितंबर को, 55 से अधिक प्रतिभाएं होंगी सम्मानित, डॉ. जयंत सूभेदार को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता न्यास का 31वां प्रतिभा सम्मान समारोह 21 सितंबर (रविवार) को शाम 4 बजे होटल नारायणी पैलेस, 80 फीट रोड पर आयोजित होगा। इस अवसर पर समाज की 55 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान और 40 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। न्यास अध्यक्ष डॉ. अमर सारस्वत ने बताया कि 10वीं, 12वीं बोर्ड एवं महाविद्यालयीन परीक्षाओं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 45 विद्यार्थियों को शुद्ध रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 40 जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तक क्रय हेतु छात्रवृत्ति दी जाएगी। विशेष सम्मान विशेष उपलब्धियों पर अभिनंदन मुख्य अतिथि कार्यक्रम में महाराजा सयाजी विश्वविद्यालय बड़ौदा के पूर्व रजिस्ट्रार नवीन ओझा, मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार तथा मध्यप्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। अपील समारोह को सफल बनाने की अपील परामर्शदाता पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, डॉ. अमर सारस्वत, अनुराग लोखंडे, सत्येंद्र जोशी, गिरीश सारस्वत, विनीता ओझा, लगन शर्मा एवं न्यास के अन्य पदाधिकारियों ने की है।

Ratlam News:  रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : धराड़ चौकी ने 50 पेटी अवैध शराब व बोलेरो पिकअप जप्त, आरोपी फरार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा (रा.पु.से.), विवेक कुमार लाल (रा.पु.से.) एवं एसडीओपी ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बिलपांक अय्यूब खान के नेतृत्व में पुलिस चौकी धराड़ और साइबर सेल टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर बड़ी सफलता हासिल की। दिनांक 15 सितंबर 2025 की शाम को पुलिस सहायता केंद्र धराड़ पर ड्यूटी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद बोलेरो पिकअप (वाहन क्रमांक MP-43 JZ-0483) में अवैध शराब व बियर लेकर नलकुई–भाटीबड़ौदिया रोड पर दो युवक खड़े हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वाहन चालक और उसका साथी भाग निकले। पीछा करने पर बोलेरो को नलकुई गांव पार कच्चे रास्ते पर रोका गया, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। वाहन की तलाशी लेने पर कुल 50 पेटी (464 बल्क लीटर) अवैध शराब बरामद की गई। जब्त शराब का विवरण – कुल कीमत – लगभग ₹2,53,200/-बोलेरो पिकअप वाहन भी जप्त किया गया। थाना बिलपांक में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। सराहनीय भूमिका – इस कार्रवाई में निरीक्षक अय्यूब खान, उप निरीक्षक दीपक डामोर, उनि. सुनिल सिंह राघव, प्र आर मनमोहन शर्मा, प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र आर हिम्मत सिंह, आर विपुल भावसार, आर राहुल पाटीदार व आर धीरज की सराहनीय भूमिका रही। केश खाखा (रा.पु.से.), विवेक कुमार लाल (रा.पु.से.) एवं एसडीओपी ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बिलपांक अय्यूब खान के नेतृत्व में पुलिस चौकी धराड़ और साइबर सेल टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर बड़ी सफलता हासिल की|