Ratlam News:  रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : धराड़ चौकी ने 50 पेटी अवैध शराब व बोलेरो पिकअप जप्त, आरोपी फरार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा (रा.पु.से.), विवेक कुमार लाल (रा.पु.से.) एवं एसडीओपी ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बिलपांक अय्यूब खान के नेतृत्व में पुलिस चौकी धराड़ और साइबर सेल टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर बड़ी सफलता हासिल की। दिनांक 15 सितंबर 2025 की शाम को पुलिस सहायता केंद्र धराड़ पर ड्यूटी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद बोलेरो पिकअप (वाहन क्रमांक MP-43 JZ-0483) में अवैध शराब व बियर लेकर नलकुई–भाटीबड़ौदिया रोड पर दो युवक खड़े हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वाहन चालक और उसका साथी भाग निकले। पीछा करने पर बोलेरो को नलकुई गांव पार कच्चे रास्ते पर रोका गया, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। वाहन की तलाशी लेने पर कुल 50 पेटी (464 बल्क लीटर) अवैध शराब बरामद की गई। जब्त शराब का विवरण – कुल कीमत – लगभग ₹2,53,200/-बोलेरो पिकअप वाहन भी जप्त किया गया। थाना बिलपांक में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। सराहनीय भूमिका – इस कार्रवाई में निरीक्षक अय्यूब खान, उप निरीक्षक दीपक डामोर, उनि. सुनिल सिंह राघव, प्र आर मनमोहन शर्मा, प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र आर हिम्मत सिंह, आर विपुल भावसार, आर राहुल पाटीदार व आर धीरज की सराहनीय भूमिका रही। केश खाखा (रा.पु.से.), विवेक कुमार लाल (रा.पु.से.) एवं एसडीओपी ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बिलपांक अय्यूब खान के नेतृत्व में पुलिस चौकी धराड़ और साइबर सेल टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर बड़ी सफलता हासिल की|

Ratlam News: इंजीनियर दिवस पर रतलाम में मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प, पौधों का वितरण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती 15 सितम्बर को पूरे देश में इंजीनियर दिवस के रूप में मनाई जाती है। इसी कड़ी में कंसल्टिंग सिविल इंजीनियर एसोसिएशन रतलाम ने इस वर्ष इंजीनियर दिवस को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया। यह शिविर मानव सेवा समिति, कॉलेज रोड रतलाम पर संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में इंजीनियर साथियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कुल 45 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ, जो जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में सहायक होगा। विशेष पहल के तहत रक्तदाताओं और सहभागी इंजीनियर साथियों को पौधे स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट किए गए। इसका उद्देश्य यह संदेश देना था कि इंजीनियर सिर्फ विकास और निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी सजग और सक्रिय रहते हैं। गौरतलब है कि कंसल्टिंग सिविल इंजीनियर एसोसिएशन रतलाम पिछले पाँच वर्षों से निरंतर इंजीनियर दिवस पर रक्तदान शिविर का सफल आयोजन कर रहा है। यह परंपरा संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आयोजन को सफल बनाने में एसोसिएशन पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा – आयोजन के समापन पर सभी इंजीनियर साथियों ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक और पर्यावरणीय कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

MP News: जनजातीय क्षेत्रों में नई पहल : झाबुआ ब्लॉक के 109 गांव चुनिंदा विकास योजना में शामिल

झाबुआ- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: “अपना गांव – समृद्धि का सपना” संकल्प के साथ झाबुआ ब्लॉक में आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रॉसेस लैब का समापन हो गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ब्लॉक के 109 चयनित ग्रामों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस पहल शुरू की गई है। जनपद सीईओ की अध्यक्षता में 10 से 16 सितंबर 2025 तक यह आयोजन हुआ। इसे क्लस्टरवार विभाजित कर पाँच चरणों में प्रशिक्षण दिया गया। जनजातीय कार्य मंत्रालय के आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत यह योजना पूरे देश में लागू की जा रही है और झाबुआ ब्लॉक में इसकी शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत ग्रामों की विशेषताओं और परंपराओं – जैसे पूजा स्थल, तालाब, चारागाह आदि का संरक्षण किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत ग्रामीण विकास जैसी सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। इसके लिए गांवों में आदि सेवा केंद्र स्थापित होंगे। यहां जिला प्रशासन द्वारा सप्ताह में एक दिन विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगे। शिकायतें रजिस्टर में दर्ज होंगी और उनका निराकरण रोस्टर अनुसार किया जाएगा। अभियान में आदि कर्मयोगी, आदि सहयोगी और आदि साथी तैयार किए जा रहे हैं, जो सरपंच, सचिव, सीएसओ, पटवारी, मोबिलाइजर्स, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, जन शिक्षक और ग्राम स्तरीय समितियों के साथ मिलकर स्थानीय समस्याओं का हल निकालेंगे। यह पहल न सिर्फ ग्राम विकास का खाका तैयार करेगी, बल्कि जनजातीय क्षेत्रों में सांस्कृतिक रूप से जुड़ा नेतृत्व खड़ा कर शासन की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।

↑
0%