ईरान-इजरायल युद्ध से तेल संकट! क्या भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

डिजिटल डेस्क- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।  मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-इजरायल के बीच युद्ध जैसे हालात ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को हिला दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में अयातुल्ला अली ख़ामेनेई की मौत के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। इसके जवाब में ईरान ने दुनिया की सबसे अहम समुद्री तेल सप्लाई लाइन होर्मुज की खाड़ी को बंद कर दिया है, जिससे वैश्विक बाजार में खलबली मच गई है। कच्चा तेल 110 डॉलर पार जाने का खतरा विशेषज्ञों के मुताबिक, होर्मुज मार्ग से दुनिया का करीब 20% कच्चा तेल गुजरता है। ऐसे में अगर यह रास्ता लंबे समय तक बंद रहता है तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकती हैं। पिछले कुछ हफ्तों में ही तेल कीमतों में तेजी देखी जा चुकी है, जो आने वाले दिनों में बड़े आर्थिक संकट का संकेत है। क्या भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में हर बदलाव का असर देश पर पड़ता है। हालांकि फिलहाल राहत की बात यह है कि सरकारी तेल कंपनियां छोटे उतार-चढ़ाव का सीधा बोझ आम जनता पर नहीं डालतीं। लेकिन अगर कच्चा तेल लंबे समय तक महंगा बना रहता है, तो: यानी सीधे तौर पर आपकी जेब पर असर पड़ने की आशंका बनी रहेगी। भारत का मास्टर प्लान: सप्लाई नहीं होगी बंद इस संभावित संकट से निपटने के लिए भारत ने पहले से ही बैकअप प्लान तैयार कर लिया है: 1. वैकल्पिक समुद्री रास्ते:भारतीय तेल कंपनियां अब सऊदी अरब और यूएई के उन बंदरगाहों का उपयोग करेंगी जो युद्ध प्रभावित क्षेत्र से दूर हैं। 2. नए देशों से तेल खरीद:भारत अब खाड़ी देशों के अलावा अन्य देशों से भी कच्चा तेल खरीदने की रणनीति पर काम कर रहा है। 3. रिफाइनरी की कंटिंजेंसी योजना:देश की रिफाइनरी कंपनियों ने आपूर्ति बनाए रखने के लिए विशेष इमरजेंसी प्लान तैयार किया है, ताकि किसी भी हालत में पेट्रोल-डीजल की कमी न हो। भारत की अर्थव्यवस्था पर क्या होगा असर? अगर युद्ध लंबा खिंचता है तो: हालांकि सरकार और तेल कंपनियों की तैयारियों को देखते हुए फिलहाल तत्काल संकट की संभावना कम मानी जा रही है।

Ratlam News: होली-रमजान साथ: जिले में पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च और जनसंवाद

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: आगामी होली, धुलेंडी, रंगपंचमी एवं रमजान को देखते हुए जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। इस बार होली और रमजान एक साथ होने के कारण सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर विशेष फोकस किया जा रहा है। वीडियो देखे रविवार शाम सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में कालिका माता क्षेत्र से चिन्हित संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च में शहर के चारों थानों और पुलिस लाइन का बल शामिल रहा। इस दौरान स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्रसिंह जादौन, औद्योगिक क्षेत्र (आईए) थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी, डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव, माणक चौक थाना प्रभारी पातीराम डावरे और आरआई मोहन भर्रावत मौजूद रहे। एसपी अमित कुमार ने सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए और आमजन से सतत संवाद बनाए रखा जाए। उन्होंने त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर तुरंत कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। रविवार को एएसपी विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में आयोजन समितियों, शांति समिति और नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठकें कर त्योहारों को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के भ्रामक या आपत्तिजनक संदेश साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि जिले में त्योहार सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।

Ratlam News: रतलाम में पान दुकान में चोरी, CCTV में कैद चोर

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के थाना स्टेशन रोड क्षेत्र में रविवार तड़के एक चोरी की घटना सामने आई है। दो बत्ती चौराहे स्थित विनायक पान भंडार को निशाना बनाते हुए एक चोर बीड़ी-सिगरेट और नकदी लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। CCTV देखे दुकान संचालक सतीश चौरसिया ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे वे दुकान बंद कर अपने घर नरीमन पाइंट चले गए थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे दुकान पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला और बाहर एक खाली खाद का कट्टा रखा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति शटर उचकाकर दुकान के अंदर घुसता दिखाई दे रहा है। वह अपने साथ टॉर्च लेकर आया था और कपड़े में बीड़ी-सिगरेट के पैकेट भरकर ले गया। फुटेज में आरोपी करीब 10 मिनट तक दुकान के अंदर रहा और जाते समय शटर को फिर से गिरा दिया। आरोपी ने गल्ले में रखे 10 और 20 रुपये के नोटों सहित चिल्लर पर भी हाथ साफ किया। दुकानदार के अनुसार करीब 10 हजार रुपये नकद और लगभग 20 हजार रुपये का माल चोरी हुआ है। घटना की लिखित शिकायत पुलिस को दे दी गई है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

US-Israel Strike Iran: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर विरोधाभासी दावे, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

डिजिटल डेस्क- पब्लिक वार्ता, न्यूज डेस्क। US- Israel Strike Iran: ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ्रम और विरोधाभासी खबरें सामने आ रही हैं। एक ओर ईरानी सरकारी मीडिया के कुछ हिस्सों ने उनकी मौत की पुष्टि का दावा किया है, तो वहीं देश की अन्य प्रमुख एजेंसियों ने इन खबरों को खारिज करते हुए उन्हें जीवित बताया है। इस बीच मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। रविवार (1 मार्च 2026) को सामने आई रिपोर्ट्स में कहा गया कि अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य हमले में खामेनेई समेत उनके परिवार के चार सदस्यों—बेटी, दामाद और पोती—की भी मौत हो गई। ईरानी चैनल प्रेस टीवी ने दावा किया कि उनकी मौत के बाद देश में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी गई है। हालांकि, ईरान की अन्य प्रमुख समाचार एजेंसियों—तसनीम और मेहर—ने इन खबरों का खंडन किया है। इन एजेंसियों के अनुसार, 1989 से ईरान का नेतृत्व कर रहे खामेनेई सुरक्षित और जीवित हैं। इन विरोधाभासी दावों ने पूरे मामले को और अधिक संदिग्ध बना दिया है। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स को एक वरिष्ठ इजरायली अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद खामेनेई का शव बरामद किया गया है, लेकिन इस दावे की अब तक किसी स्वतंत्र स्रोत या आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर दावा किया कि खामेनेई एक सैन्य ऑपरेशन में मारे गए हैं। ट्रंप ने उन्हें “इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक” बताते हुए उनकी मौत को न्याय करार दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि मध्य-पूर्व में शांति स्थापित होने तक बमबारी जारी रह सकती है। इजरायल-अमेरिका के हमले के जवाब में ईरान ने भी कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है, जिससे पूरे क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। मौजूदा समय में वैश्विक स्तर पर इस खबर को लेकर सतर्कता और चिंता दोनों बनी हुई हैं, क्योंकि किसी भी आधिकारिक और स्वतंत्र पुष्टि का अभी इंतजार किया जा रहा है।

MP Bus Strike टली: 2 मार्च को नहीं होगी हड़ताल, सीएम बैठक के बाद बसें रहेंगी चालू

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP Bus Strike: मध्य प्रदेश में 2 मार्च को प्रस्तावित बस हड़ताल अब नहीं होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ हुई हाई-लेवल बैठक के बाद बस ऑपरेटरों ने अपनी हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। इस निर्णय से पूरे प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सामान्य रहेगी और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। दरअसल, प्रदेश में ट्रांसपोर्ट सेवाओं पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे थे और होली के चलते पहले से ही ट्रेनों में लंबा वेटिंग चल रहा है। ऐसे में बस हड़ताल टलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। विवादित राजपत्र फिलहाल होल्ड मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी जय कुमार जैन के मुताबिक बैठक में परिवहन विभाग से जुड़े दो विवादित राजपत्रों को फिलहाल होल्ड पर रखने और उन्हें सस्पेंड करने पर सहमति बनी। सरकार के इस फैसले के बाद बस ऑपरेटरों ने सड़क जाम खत्म कर दिया और 2 मार्च की हड़ताल आधिकारिक तौर पर वापस ले ली। सीएम बोले- ग्रामीण परिवहन मजबूत करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार हर ग्रामीण क्षेत्र में सुगम और सस्ती परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यात्रियों को बिना रुकावट बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट देना है और इस प्रक्रिया में किसी भी पक्ष को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। होली से पहले बड़ी राहत होली के त्योहार को देखते हुए बसों का संचालन जारी रहना यात्रियों के लिए बेहद राहत भरा है। अब लोग बिना किसी चिंता के अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे और प्रदेश में परिवहन व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहेगी।

0%