MP News : ईएसबी की युवाओं को बड़ी खुशखबरी, दिवाली पर 1000 से ज्यादा पदों के लिए परीक्षाएं

भोपाल – पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। MP News : कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने कुछ महीने पहले अपना भर्ती कैलेंडर जारी किया था, जिसमें केवल एक भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति जारी हो सकी थी। इसके बाद से कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं अटकी हुई थीं, जिससे लाखों उम्मीदवारों में चिंता फैल गई थी कि क्या बाकी परीक्षाएं होंगी भी या नहीं। हालांकि, हाल ही में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ईएसबी इस दिवाली पर उम्मीदवारों को बड़ी सौगात देने जा रहा है। जल्द ही ईएसबी 1 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां शुरू कर सकता है। कैलेंडर के अनुसार परीक्षाओं की स्थिति:– माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा– अगस्त 2024– समूह 4 उपसमूह 3 मेडिकल सोशल वर्कर एवं अन्य समकक्ष पद भर्ती परीक्षा– अक्टूबर 2024– महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक परीक्षा– अक्टूबर 2024– समूह 2, उपसमूह 3 सहायक संपरीक्षक एवं अन्य समकक्ष पद भर्ती परीक्षा – नवंबर 2024– सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक चयन परीक्षा – दिसंबर 2024– वनरक्षक, क्षेत्रक रक्षक एवं जेल प्रहरी परीक्षा – जनवरी 2025 केवल एक परीक्षा हुई, कई अब भी लंबितईएसबी ने कैलेंडर में शामिल केवल एक परीक्षा, समूह 3 सब इंजीनियर, सहायक मानचित्रकार, तकनीशियन एवं अन्य समकक्ष पदों के लिए आयोजित की है। इसके बाद उम्मीदवारों में चिंता बढ़ी कि शेष परीक्षाएं कब होंगी। इस बीच हाईकोर्ट में भी एक याचिका दायर की गई है, जिसमें अयोग्य उम्मीदवारों के चयन पर सवाल उठाए गए हैं। ईएसबी की परीक्षा प्रक्रिया पर उठते सवालों के बीच संस्थान जल्द ही अधिक भर्तियों की घोषणा करने की तैयारी कर रहा है। आने वाली भर्तियों में पदों की संख्या बढ़ सकती हैसूत्रों के अनुसार, ईएसबी इस साल के अंत तक समूह 5 के लिए एक भर्ती परीक्षा आयोजित करने की योजना बना रहा है, जिसमें 500 से ज्यादा पद संभावित हैं। यदि अन्य विभागों से भी मांगपत्र जल्द आते हैं तो यह संख्या 1000 से अधिक हो सकती है। इसके अलावा, समूह 4 में 300 पद और समूह 1 में मेडिकल सोशल वर्कर के लिए 100-150 पदों पर भर्तियों की उम्मीद है। रिजल्ट में देरी क्यों?वनरक्षक और जेल प्रहरी परीक्षा के रिजल्ट में देरी का कारण कई विभागों से प्राप्त होने वाले मांगपत्रों में देरी है। ईएसबी का कहना है कि शासन ने पदों को विभिन्न ग्रुपों में बांटा है और 50 से अधिक विभागों के समकक्ष पद शामिल किए हैं। कई विभागों के मांगपत्र अभी पाइपलाइन में हैं, जिससे अधिक पदों के लिए परीक्षा आयोजित करने में समय लग रहा है।

Ratlam News: गुरु रामदास पब्लिक स्कूल में हुआ विज्ञान महोत्सव, विद्यार्थियों ने बनाए इनोवेटिव मॉडल्स

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Ratlam News: गुरु रामदास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज विज्ञान महोत्सव (Science Fiesta) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित डॉ. लीला जोशी रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर वाय. के. मिश्रा, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत ने फीता काटकर विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन किया। इस महोत्सव में छात्रों ने जीवविज्ञान के 27, भौतिकी के 41 और रसायन विज्ञान के 12 वर्किंग मॉडल प्रदर्शित किए। इसके अलावा, सामाजिक विज्ञान के 10 मॉडल भी बनाए गए। वाणिज्य के छात्रों द्वारा तैयार किए गए इंडस्ट्रियल पार्क और तारामंडल (Space Exploration) विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। एक विशेष हेल्थ एंड वेलनेस काउंटर पर अभिभावकों का बीएमआई चेक किया जा रहा था। विज्ञान महोत्सव के जज के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक ललित मेहता, वरिष्ठ व्याख्याता जीवविज्ञान जगदीश चंद्र गोयल, वरिष्ठ व्याख्याता रसायन शास्त्र मुकेश परमार, वरिष्ठ व्याख्याता मीनाक्षी हरोर और रवि प्रकाश मोदी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ व्याख्याता राजेंद्र सिंह राठौर और मिथिलेश मिश्रा भी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रेसिडेंट जसवंत सिंह सोढ़ी, विद्यालय मैनेजमेंट के सभी सदस्य, प्राचार्य सुनीता राठौर, प्रधान अध्यापिका वर्षा जैन और समस्त शिक्षकगण भी इस अवसर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नीलिमा उपाध्याय ने किया।

MP News: विश्व के हजारों स्कूलों को पछाड़कर अव्वल बना ये सरकारी स्कूल, देश में बनाई अलग पहचान

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। MP News: रतलाम के विनोबा नगर स्थित सीएम राइज स्कूल ने गुरुवार को विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में शीर्ष स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। लंदन स्थित संस्था टी4 एजुकेशन ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से रतलाम के इस सरकारी स्कूल को “इनोवेशन श्रेणी” में विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्कूल घोषित किया। यह उपलब्धि न केवल स्कूल के लिए, बल्कि भारत के शिक्षा क्षेत्र के लिए भी एक महत्वपूर्ण क्षण है। टी4 एजुकेशन की घोषणा टी4 एजुकेशन के संस्थापक और सीईओ श्री विकास पोटा ने सीएम राइज विनोबा नगर स्कूल की टीम और मध्य प्रदेश सरकार को इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि भारत के सरकारी स्कूल भी विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने में सक्षम हैं। यह सफलता दुनिया भर के शिक्षकों और नीति निर्माताओं को प्रेरित करेगी।” 100 देशों के स्कूलों को दी मातटी4 एजुकेशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक देशों के हजारों स्कूलों ने भाग लिया था, जिनमें अमेरिका, यूरोप और एशिया के प्रतिष्ठित निजी स्कूल भी शामिल थे। रतलाम के इस स्कूल ने प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में कड़ी टक्कर देते हुए विश्व के शीर्ष 10 स्कूलों में अपनी जगह बनाई, और अंततः इनोवेशन श्रेणी में प्रथम स्थान पर पहुंचा। भावुक हुए स्कूल के सह प्राचार्यस्कूल के सह प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने इस उपलब्धि पर भावुक होकर कहा, “हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारा स्कूल दुनिया में अव्वल आएगा। हमने चुनौतियों के बीच नए विचारों को वास्तविकता में बदलने के लिए हर दिन संघर्ष किया। यह उपलब्धि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक पहचान दिलाने वाला क्षण है।” मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री की बधाईमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने भी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि रतलाम के इस स्कूल ने देश के लिए गर्व का क्षण प्रदान किया है। स्कूल की इनोवेटिव गतिविधियांसीएम राइज स्कूल ने विद्यार्थियों की उपस्थिति और दक्षता बढ़ाने के लिए कई इनोवेटिव तरीकों का प्रयोग किया। टीम हडल, कैप्सूल ट्रेनिंग, प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग और लर्निंग शोकेस जैसे कार्यक्रमों ने विद्यार्थियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Ratlam News: रतलाम की दिव्यांशी परिहार का MBBS के लिए चयन, परिवार में हर्ष का माहौल

रतलाम – पब्लिक वार्ता, जयदीप गुर्जर। Ratlam News: रतलाम के अलकापुरी निवासी होमगार्ड नायक पवन कुमार परिहार की बेटी दिव्यांशी परिहार ने नीट 2024 मॉप-अप काउंसलिंग में शानदार सफलता प्राप्त कर रतलाम के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में MBBS की सीट हासिल की है। यह न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे रतलाम शहर के लिए गर्व का क्षण है। खास बात यह है की दिव्यांशी अब रतलाम के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर बनने का सपना साकार करेगी। दिव्यांशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और अभ्यास कैरियर इंस्टीट्यूट को दिया है। उसने बताया कि उसका संयुक्त परिवार हमेशा से चाहता था कि परिवार का एक सदस्य डॉक्टर बने, और इसी सपने को साकार करने के लिए दिव्यांशी ने अभ्यास कैरियर इंस्टीट्यूट से नीट की तैयारी की। कोचिंग की मेहनत और समर्थन से मिली सफलता दिव्यांशी ने कोचिंग संस्थान की सराहना करते हुए कहा, “अभ्यास कैरियर इंस्टीट्यूट की फैकल्टी ने पूरे समर्पण के साथ मेरी मदद की। DTS, माइनर टेस्ट और Pre-NEET टेस्ट ने मेरी तैयारी को और मजबूत किया।” अभ्यास कैरियर इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर नीलिमा कुमावत ने बताया कि इस वर्ष कोचिंग से 50 से अधिक विद्यार्थियों का मेडिकल कॉलेजों में चयन हुआ है, जिसमें से तीन विद्यार्थियों को रतलाम के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में MBBS की सीट मिली है। इसमें दिव्यांशी परिहार के साथ-साथ सज्जन विहार कॉलोनी निवासी संदीप राठौर और झाबुआ निवासी नीरज खराड़ी भी शामिल हैं। रतलाम को मिला गौरव दिव्यांशी की इस सफलता पर पूरे शहर में हर्ष का माहौल है। परिवार और दोस्तों ने उसकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। दिव्यांशी के पिता पवन कुमार परिहार, जो होमगार्ड नायक के पद पर कार्यरत हैं, अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। अभ्यास कैरियर इंस्टीट्यूट की ओर से सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं। रतलाम के लिए यह गर्व की बात है कि यहां के छात्र मेडिकल क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर रहे हैं और शहर का नाम रोशन कर रहे हैं।

Abhyas Career Institute: रतलाम में NEET विद्यार्थियों के लिए बायो-केम टेस्ट सीरीज का आयोजन

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Abhyas Career Institute: रतलाम में स्थित अभ्यास कैरियर इंस्टिट्यूट ने नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बायोलॉजी और केमिस्ट्री विषयों पर केंद्रित Bio-Chem टेस्ट सीरीज का आयोजन किया है। यह टेस्ट सीरीज 16 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों की नीट परीक्षा की तैयारी को और भी मजबूत करना है। अभ्यास कैरियर इंस्टिट्यूट की मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) नीलिमा कुमावत ने बताया कि रतलाम और आसपास के क्षेत्र के कई विद्यार्थी नीट परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। हालांकि, उनमें से कई विद्यार्थी आर्थिक कारणों या अन्य वजहों से कोचिंग इंस्टिट्यूट से जुड़ नहीं पाते, और उन्हें सेल्फ स्टडी या ऑनलाइन माध्यम से तैयारी करनी पड़ती है। इसके चलते, उनकी तैयारी नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उतनी प्रभावी नहीं हो पाती। नीलिमा कुमावत ने बताया कि इन विद्यार्थियों की इस समस्या के समाधान हेतु ऑफलाइन टेस्ट सीरीज (पेन और पेपर मोड में) आयोजित की जा रही है। इस टेस्ट सीरीज का पैटर्न नीट के वास्तविक परीक्षा पैटर्न के अनुरूप होगा, जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा की वास्तविक स्थिति का अनुभव प्राप्त होगा। टेस्ट सीरीज का सिलेबस उन विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं, ताकि वे अपनी तैयारियों को बेहतर कर सकें। MD नीलिमा कुमावत का मानना है कि यह टेस्ट सीरीज विद्यार्थियों को नीट परीक्षा के पैटर्न को समझने में मदद करेगी और उन्हें समयबद्ध तरीके से प्रश्न हल करने की रणनीति सिखाएगी। यह टेस्ट सीरीज उनके डॉक्टर बनने के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। विद्यार्थी इस टेस्ट सीरीज से जुड़कर अपने नीट की तैयारी को मजबूती दे सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए अभ्यास कैरियर इंस्टिट्यूट, शास्त्री नगर, रतलाम से संपर्क कर सकते हैं।

RRB RPF SI 2024: रेलवे की इस वैकेंसी में क्या है आपके आवेदन की स्थिति, आपका फॉर्म हुआ स्वीकृत या खारिज?

RRB RPF SI भर्ती के लिए लाखों उम्मीदवारों ने किया था आवेदन, अब जानिए आपका फॉर्म हुआ स्वीकृत या नहीं पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। RRB RPF SI 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RPF सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2024 के लिए आवेदन की स्थिति जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपनी आवेदन स्थिति जांच सकते हैं। आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?1. RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।2. लॉगिन करें और आवेदन स्थिति के लिंक पर क्लिक करें।3. अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।4. आपकी आवेदन स्थिति स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। आवेदन की स्थिति के विभिन्न प्रकारअनंतिम रूप से स्वीकृत: आपका आवेदन प्रारंभिक स्क्रीनिंग पास कर गया है।शर्तों के साथ अनंतिम रूप से स्वीकृत: आपके आवेदन को कुछ शर्तों के साथ स्वीकार किया गया है।अस्वीकृत: आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया गया है। RRB जल्द ही RPF SI भर्ती परीक्षा की तारीख की घोषणा करेगा।

RRB ALP Exam 2024: नवंबर में होगी सीबीटी 1 परीक्षा, जानिए कैसे होगा आवेदन

पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। RRB ALP Exam 2024:  रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) भर्ती परीक्षा की संभावित तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से लगभग 6000 पदों को भरा जाएगा।महत्वपूर्ण तारीखें:सीबीटी 1 परीक्षा: 25 नवंबर 2024 से 29 नवंबर 2024 तकआवेदन प्रक्रिया: 20 जनवरी से 19 फरवरी 2024 तक परीक्षा का पैटर्न:एएलपी भर्ती परीक्षा दो चरणों में होगी:1. सीबीटी 1: यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, तार्किक अभिक्षमता आदि विषय शामिल होंगे।2. सीबीटी 2: इस चरण में अधिक तकनीकी विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।एडमिट कार्ड:एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया:उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों में होगा:1. सीबीटी 12. सीबीटी 23. कंप्यूटर आधारित टेस्ट4. दस्तावेज सत्यापन5. मेडिकल परीक्षणअन्य महत्वपूर्ण बातें:लाखों उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है।रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही परीक्षा की आधिकारिक तारीखों की घोषणा करेगा।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट्स की जांच करते रहें।यह खबर उन सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जो रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट बनने का सपना देखते हैं।

Ratlam News: ग्रीन रतलाम, क्लीन रतलाम अभियान में अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट ने किया श्रमदान

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Ratlam News: शहर में स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महापौर प्रह्लाद पटेल की पहल “ग्रीन रतलाम, क्लीन रतलाम” के अंतर्गत अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट ने श्रमदान कर महत्वपूर्ण योगदान दिया। अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमावत ने बताया कि “साफ़ हाथों से सफ़ाई की पहचान है, स्वच्छता की कड़ी में पूरा रतलाम है।” इसी भावना के साथ शास्त्री नगर में संस्थान के स्टाफ और विद्यार्थियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश फैलाया। इस अवसर पर महापौर प्रह्लाद पटेल, युवा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, वार्ड पार्षद मनीषा विजय सिंह चौहान, विजय सिंह चौहान और वार्ड संयोजक संतोष कोलम्बेकर का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। महापौर ने अपने उद्बोधन में रतलाम को मध्य प्रदेश ही नहीं, पूरे भारत में स्वच्छता में नंबर वन बनाने का संकल्प दिलाया। अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की मैनेजिंग डायरेक्टर नीलिमा कुमावत, अनिमेष कुमावत, अजय कुमावत, विकास जैन, नीरज गुप्ता, नंद किशोर जांगिड़, नंद किशोर लवांशी, पुष्कर पाटीदार, राहुल मालवीय, पवन और सभी विद्यार्थियों ने मिलकर अतिथियों के साथ श्रमदान किया। इस अभियान के तहत शास्त्री नगर से स्वच्छता की शुरुआत की गई। “ग्रीन रतलाम, क्लीन रतलाम” अभियान रतलाम शहर को स्वच्छता के नए आयाम पर ले जाने का प्रयास है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। स्वच्छ रतलाम, हरा-भरा रतलाम का सपना अब होगा साकार!

Shailaja Paik: कौन है शैलजा पाइक:पुणे की झुग्गी से मैकआर्थर ‘जीनियस’ फेलोशिप तक की कहानी!

“यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी पहचान है। एक दलित महिला और एक रंग की महिला के रूप में मुझे यह सम्मान मिलना मेरे लिए गर्व का क्षण है।” – Shailaja Paik पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Shailaja Paik: पुणे के येरवडा की एक छोटी झुग्गी से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का सफर आसान नहीं था, लेकिन शैलजा पाइक की यह असाधारण कहानी हमें बताती है कि सच्ची लगन और दृढ़ निश्चय के साथ कोई भी बाधा पार की जा सकती है। आज शैलजा पाइक दुनिया भर में दलित अध्ययन की प्रमुख विद्वान के रूप में जानी जाती हैं और हाल ही में उन्हें प्रतिष्ठित मैकआर्थर ‘जीनियस’ अनुदान (MacArthur ‘Genius’ Grant) से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने अपनी असाधारण रचनात्मकता और सामाजिक योगदान के माध्यम से दुनिया में बदलाव लाने की क्षमता दिखाई हो। इस फेलोशिप के साथ 8 लाख डॉलर का अनुदान भी दिया जाता है। भारतीय रुपये के हिसाब से ये करीब 6.64 करोड़ है। शैलजा पाइक का सफर बेहद प्रेरणादायक है। येरवडा (Yerawada) की झुग्गियों में पली-बढ़ी शैलजा ने बचपन में ही गरीबी, जातिगत और लैंगिक भेदभाव का सामना किया। उनका परिवार एक छोटे से एक कमरा घर में रहता था, जिसकी छत लकड़ी के खंभों से सहारा पाती थी। उनके पिता देवराम पाइक राज्य कृषि विभाग में काम करते थे, जबकि उनकी मां सरिता पाइक एक गृहिणी थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति कठिन थी, लेकिन उनके माता-पिता ने हमेशा शिक्षा को प्राथमिकता दी। शैलजा और उनकी तीन बहनों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। शैलजा को पहली बार जातिगत भेदभाव का सामना अपने पैतृक गांव ब्रह्मगांव तकली में करना पड़ा, जहां दलित परिवारों को ऊंची जातियों से अलग रहना पड़ता था और उन्हें सार्वजनिक कुओं से पानी लेने की अनुमति नहीं थी। यह अनुभव उनके जीवन में एक गहरी छाप छोड़ गया और आगे चलकर उनके शोध का आधार बना। शैलजा ने स्थानीय रोशनी स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की, जहां उन्होंने हमेशा कक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया। जब उन्होंने 10वीं कक्षा में 98% अंक हासिल किए, तो उनका नाम अखबार में आया और यह उनके स्कूल के लिए भी गर्व का क्षण था। इसके बाद, उन्होंने सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। हालांकि उनका सपना यूपीएससी पास कर आईएएस बनने का था, लेकिन पिता की मृत्यु के बाद उन्हें अपने परिवार की मदद करने के लिए वह सपना छोड़ना पड़ा। अपने शुरुआती संघर्षों के बावजूद, शैलजा ने अपनी ऊर्जा दलित महिलाओं के अधिकारों और उनके सामाजिक संघर्षों पर केंद्रित की। उन्होंने 2007 में ब्रिटेन के वारविक विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वह अमेरिका के येल विश्वविद्यालय और यूनियन कॉलेज में पढ़ाने के बाद सिनसिनाटी विश्वविद्यालय में इतिहास की प्रोफेसर बनीं। आज वह दक्षिण एशियाई अध्ययन, महिला अध्ययन, और समाजशास्त्र के साथ ही चार्ल्स फेल्प्स टैफ्ट प्रतिष्ठित शोध प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। शैलजा की पहली पुस्तक, Dalit Women’s Education in Modern India: Double Discrimination (2014), दलित महिलाओं के संघर्ष और शिक्षा की जटिलताओं पर केंद्रित थी। उनकी दूसरी पुस्तक, The Vulgarity of Caste: Dalits, Sexuality, and Humanity in Modern India (2022), जाति, लैंगिकता और मानवीयता के आपसी संबंधों पर आधारित है। इन किताबों के माध्यम से शैलजा ने दिखाया कि कैसे जाति और लैंगिकता भारतीय समाज में अन्याय को बढ़ावा देती हैं। शैलजा की यात्रा का सबसे प्रेरणादायक पहलू उनका येरवडा से अमेरिका तक का सफर है। एक दलित महिला के रूप में उन्होंने जातिगत और लैंगिक भेदभाव के साथ-साथ रंगभेद का भी सामना किया, लेकिन इन सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला किया। जब उन्हें मैकआर्थर फेलोशिप के लिए चुने जाने की खबर मिली, तो वह अमेरिका में थीं। उन्होंने इसे अपने जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा, “यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी पहचान है। एक दलित महिला और एक रंग की महिला के रूप में मुझे यह सम्मान मिलना मेरे लिए गर्व का क्षण है।” शैलजा का मानना है कि जातिगत भेदभाव के खिलाफ लड़ाई में केवल दलितों को ही संघर्ष करने की जिम्मेदारी नहीं उठानी चाहिए, बल्कि ऊंची जातियों को भी इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। वह कहती हैं, “जाति के दमन के खिलाफ सिर्फ पीड़ितों को ही नहीं, बल्कि सभी को साथ आकर लड़ना होगा।” शैलजा पाइक की यह यात्रा उन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है जो सामाजिक भेदभाव, गरीबी और अन्याय का सामना कर रहे हैं। उनकी कहानी बताती है कि शिक्षा, संघर्ष, और समर्पण किसी भी बाधा को पार कर सकता है। शैलजा की उपलब्धियां यह साबित करती हैं कि अगर आप में संघर्ष करने की हिम्मत और सपनों को पाने का जुनून हो, तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती।

SSC CGL Answer Key 2024 जारी: आंसर की लिंक ssc.gov.in पर एक्टिव, 6 अक्टूबर तक दर्ज करें आपत्ति

पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। SSC CGL Tier-1 Answer Key 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2024 की टियर-1 आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यह उत्तर कुंजी अभ्यर्थियों को उनके उत्तरों का मिलान करने और संभावित परिणामों का अनुमान लगाने में मदद करेगी। अगर किसी उत्तर से आप सहमत नहीं हैं, तो 6 अक्टूबर 2024 तक आपत्ति दर्ज की जा सकती है। परीक्षा का आयोजन: SSC CGL टियर-1 परीक्षा 9 से 26 सितंबर 2024 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि: अगर उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी में किसी भी प्रश्न के उत्तर पर संदेह है, तो वे 6 अक्टूबर तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। सही पाई गई आपत्तियों पर पुनर्विचार कर अंक प्रदान किए जाएंगे। अंकों की गणना कैसे करें: परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे, जिनका कुल स्कोर 200 अंकों का है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे और हर गलत उत्तर पर 0.50 अंक की कटौती की जाएगी। सही और गलत उत्तरों की गणना के बाद अभ्यर्थी अपने संभावित अंक जान सकते हैं। SSC CGL आंसर की कैसे डाउनलोड करें1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।2. होमपेज पर उपलब्ध Answer Key लिंक पर क्लिक करें।3. अपनी लॉगिन डिटेल्स (रोल नंबर और पासवर्ड) दर्ज करें।4. उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और प्रश्नों के उत्तरों का मिलान करें।

0%