Ratlam Trophy 2025: दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, रिलायबल ने इंडियन गोल्ड को 6 विकेट से हराया  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam Trophy 2025: अक्षय संघवी (पार्षद एवं MIC सदस्य) मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित रतलाम ट्रॉफी 2025 के दूसरे दिन शानदार क्रिकेट मुकाबले खेले गए।   पहला मैच इंडियन गोल्ड और रिलायबल की टीमों के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडियन गोल्ड ने कुल 70 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिलायबल की टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।   दूसरा मुकाबला आपका अपना और नई शुरुआत के बीच खेला जा रहा है। ताजा स्कोर के अनुसार, आपका अपना ने 3 विकेट के नुकसान पर 29 रन बनाए हैं।   आज के पहले मुकाबले के मुख्य अतिथि प्रितेश गादिया रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। आयोजन समिति की ओर से पार्षद अक्षय संघवी ने अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया। दूसरे मैच में खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनुज शर्मा, जिला सह संयोजक अंकित कटारिया (AK), नितिन राठौड़ और हार्दिक कुरवारा मुख्य अतिथि रहे।   आयोजन समिति द्वारा दर्शक दीर्घा में कैच पकड़ने वाले दर्शकों को 300 रुपये का नगद इनाम दिया जा रहा है, जिससे दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।   कल प्रतियोगिता के तीसरे दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच जीआरपी रेलवे और एवेंजर्स के बीच, दूसरा मुकाबला बाबूस N 19 और चितावत के बीच तथा तीसरा मैच मां अंबे और मातो श्री के बीच खेला जाएगा।   रतलाम ट्रॉफी 2025 के रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। दर्शकों की भीड़ और खिलाड़ियों के उत्साह ने टूर्नामेंट को यादगार बना दिया है।

Ratlam News: महापौर परिषद 11 ने पत्रकार 11 को हराया, मैत्री मैच में सद्भावना और खेल भावना का दिखा नजारा  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: अक्षय संघवी मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित रतलाम ट्रॉफी के आठवें संस्करण का शुभारंभ 4 फरवरी 2025 को पोलो ग्राउंड में हुआ। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला महापौर परिषद 11 बनाम पत्रकार 11 के बीच खेला गया, जिसमें महापौर परिषद 11 ने जीत दर्ज की।   मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर महापौर प्रहलाद पटेल रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, एएसपी राकेश खाका, सुशील अजमेरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, क्षेत्रीय पार्षद योगेश पापटवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।   टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर अक्षय संघवी मित्र मंडल द्वारा महापौर परिषद 11 और पत्रकार 11 के सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। अक्षय संघवी ने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं और रतलाम का नाम खेल जगत में रोशन करते हैं।   महापौर परिषद 11 की शानदार जीत   मैच का टॉस भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने करवाया और दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया। महापौर परिषद 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया और पत्रकार 11 को लक्ष्य से पीछे रखते हुए जीत दर्ज की। मैच समाप्ति के बाद विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान की गई।   रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि खेलों से शहर को नई पहचान मिलती है और इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भी खिलाड़ियों की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।   सम्मान समारोह और पुरस्कार वितरण   अक्षय संघवी ने मंच से महापौर प्रहलाद पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को स्मृति चिह्न प्रदान किया। इसके अलावा, सभी पार्षदों और एमआईसी सदस्यों का मोती की माला और दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।   मैच के दौरान अंपायरिंग विकास बड़ोदिया और नमन ने की, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी निलेश यादव और सीमर सिंह अजवानी ने निभाई।   आने वाले मुकाबले   रतलाम ट्रॉफी के तहत 5 फरवरी को तीन मुकाबले खेले जाएंगे   1. इंडियन गोल्ड बनाम रिलायबल   2. एमपी पुलिस बनाम रतलाम बॉयज   3. आपका अपना बनाम नई शुरुआत  

Ratlam News: रतलाम ट्रॉफी रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट: विजेता को 1 लाख रुपये, मैन ऑफ द सीरीज को मिलेगा ई-स्कूटर  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, जयदीप गुर्जर। Ratlam News: नवयुवक मंडल अक्षय संघवी मित्र मंडल द्वारा आयोजित रतलाम ट्रॉफी रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर 29 जनवरी 2025 बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में टूर्नामेंट की तिथि, पुरस्कार राशि और अन्य आकर्षक घोषणाओं पर चर्चा की गई।   4 फरवरी से 16 फरवरी तक होगा टूर्नामेंट   इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन 4 फरवरी 2025 से 16 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। इसमें रतलाम की 32 शीर्ष टीमें भाग लेंगी।   विजेता व उपविजेता को आकर्षक पुरस्कार   -विजेता टीम को 1,00,000 रुपये नगद और ट्रॉफी दी जाएगी।   -उपविजेता टीम को 50,000 रुपये नगद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।   अन्य आकर्षक इनाम भी रहेंगे   -प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच को एलईडी टीवी दिया जाएगा।   -फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच को कूलर प्रदान किया जाएगा।   -मैन ऑफ द सीरीज को ई-स्कूटर से सम्मानित किया जाएगा।   -दर्शक दीर्घा में कैच पकड़ने पर भी नगद पुरस्कार दिया जाएगा।   टीम चयन व विशेष नियम   टूर्नामेंट में रतलाम की 32 टीमें भाग लेंगी।   क्वार्टर फाइनल के बाद प्रत्येक टीम में बाहर के दो स्टार खिलाड़ी खेल सकेंगे।   इस बैठक में समिति अध्यक्ष अक्षय संघवी, हितेश बरमेचा, ओम जाट, पियूष कप्तान, नितिन राठौड़, सुमित सकलेचा, वसीम खान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।   हितेश बरमेचा ने इस संबंध में जानकारी साझा की।   लेटेस्ट अपडेट्स और क्रिकेट से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Ratlam News: परीक्षा पे चर्चा’ पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में 23 जनवरी को शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और केंद्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली के तत्वावधान में ‘परीक्षा पे चर्चा’ विषय पर जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए प्रेरणादायक अभियान का हिस्सा है।   प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, एकलव्य आवासीय विद्यालय और सीबीएसई से संबद्ध 16 माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के कुल 100 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।   विजेता प्रतिभागी: – आध्या उपाध्याय (गुरु तेग बहादुर एकेडमी)   – वेदांत सिंह (सेंट जोसेफ)   – अक्षय भारती (जेएनवी कालूखेड़ा)   – इशा कलवाडिया (जेएनवी आलोट)   – लोरी कुंवर (साईं श्री इंटरनेशनल एकेडमी)   – आहना हीरे (केंद्रीय विद्यालय रतलाम)   निर्णायक मंडल में प्रीति लांबा (एकलव्य आवासीय विद्यालय), गणेश लालसिंह (जेएनवी कालूखेड़ा), हर्ष माथुर और तृप्ति पटेल (जेएनवी आलोट) शामिल रहे।   कार्यक्रम की विशेषताएं: प्रतियोगिता का समन्वयन कार्यक्रम प्रभारी संघमित्रा सोनी (कला शिक्षिका, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, रतलाम) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्मित ‘भारत हैं हम’ सीरीज के चयनित एपिसोड प्रदर्शित किए गए। इसके बाद क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी ज्ञान और तर्कशक्ति का प्रदर्शन किया।   पुरस्कार और सम्मान: विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार, प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक ‘एक्जाम वॉरियर्स’ और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।   विद्यालय के प्राचार्य राम दयाल चंदेल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें तनावमुक्त होकर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।  

Ratlam News: साई श्री एकेडमी रतलाम के 33 छात्रों ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय यूसीमास प्रतियोगिता में जीते 33 ट्रॉफियां  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: 20 वर्षों के इतिहास को दोहराते हुए, साई एकेडमी के 33 छात्रों ने इस बार भी अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन छात्रों ने 30 देशों के बीच आयोजित यूसीमास अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में 5 से 13 वर्ष की आयु के बच्चों ने भाग लिया और मात्र 8 मिनट में 200 गणितीय प्रश्न हल करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।   इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन इस बार भारत में किया गया, जिसकी मेजबानी दिल्ली ने की। प्रतियोगिता में 30 देशों के लगभग 7000 छात्रों ने हिस्सा लिया। साई एकेडमी रतलाम के छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से टॉप 3 में स्थान बनाते हुए 33 ट्रॉफियां अपने नाम कीं।   संस्थान के डायरेक्टर एवं सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. श्वेता विनचुरकर, निदेशक राकेश देसाई और विनीता देसाई ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी।   स्कूल के चैंपियंस   प्रथम विजेता   – तनीश नितिन नंदेचा   – अमय आकाश माली   – इरा मनोज सक्सेना   – तौफीक रईस खान   प्रथम उपविजेता   – आदेश दिनेश जैन   – आरुष मंजीनाम त्यागी   – काव्या अशोक गुप्ता   – मान्यता राकेश पांचाल   – निहारिका गोवर्धन मालवीय   – सुर्वी मनोहर धाकड़   – वंशिका अभिषेक धूत   – युवराज विजय सिंह चौहान   द्वितीय उपविजेता   – आद्याश्री प्रवीण कुमार धाकड़   – तिष्ठा वीरेंद्र सोनगरा   – स्वरांशी रितेश सोनी   – शौर्यवीर रोहित सहरावत   – ऋषिता हनराज मीना   – कृष कमल महावर   – अथर्व अजीत सिंह राठौड़   – आदित्य योगेंद्र हरगौड़   – सिद्धवर्धन नृपेंद्र सिंह   तृतीय उपविजेता   – शिवांश सतीश रायकवार   – शेरोन अनीश अब्राहम   – प्रजेश महेश मदारिया   – नितिन रमेश सागित्रा   – लव्या महेश पाटीदार   – कुशल महेंद्र शर्मा   – भाविका महेंद्र भाटी   – अर्चित सौरभ चतुर्वेदी   – आरोन अनीश अब्राहम   – आदिश दिनेश जैन   – भवी राहुल पोखरना   – मनित अंतिम आर्य   इस सफलता पर साई एकेडमी के पूरे परिवार ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस उपलब्धि ने न केवल रतलाम बल्कि पूरे देश का नाम गर्व से ऊंचा किया है।  

Ratlam News: बाबूस टीम ने जीता माधव राव कॉमरेड ट्रॉफी का फाइनल, ₹1 लाख की इनामी राशि हासिल की  

रतलाम-पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: स्व. कन्हैया लाल जी गोमे की स्मृति में आयोजित माधव राव कॉमरेड ट्रॉफी का शानदार समापन हुआ। इंडिया स्पोर्ट्स के तत्वावधान में हुए इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ₹1,00,000 की इनामी राशि के लिए बाबूस 11 और रिलायबल टीम आमने-सामने रहीं।   फाइनल मैच में रिलायबल टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि, टीम का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा और पूरी टीम 77 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में, बाबूस 11 ने रोमांचक मुकाबले में आखिरी ओवर में जीत दर्ज कर ₹1,00,000 की इनामी राशि और ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। वहीं, उपविजेता रिलायबल टीम को ₹50,000 की नगद राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई।   मुख्य अतिथियों ने दी शुभकामनाएं   इस मौके पर फाइनल मैच के मुख्य अतिथि रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद श्री गुमान सिंह डामोर रहे। उनके साथ राजेंद्र पाटीदार, जवाहर व्यायाम शाला के संचालक गौरव जाट, वैभव जाट, पूर्व पार्षद सूरज सिंह जाट, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, मंडल अध्यक्ष राहुल राका, और मदन सोनी भी उपस्थित रहे।   स्पर्धा संरक्षक के रूप में श्रीनिवास राव जाधव और संयोजक भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री अजय गोमे ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली।   आयोजन समिति और निर्णायक मंडल   फाइनल मैच के दौरान गोविंद मालवीय ने कॉमेंट्री की, जबकि विशाल हिरवे ने स्कोरिंग का कार्यभार संभाला। मैच का संचालन अंपायर ईश्वर राठौर और अखिलेश राव ने किया।   इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य मोहन जटा, राहुल मेघवाल, सोनू बटला, नोमान अली, आशीष सुमित, लखन राणा, पंकज भाऊ, राहुल सुमित, शेखर, और आदित्य भी मौजूद रहे।   फाइनल मैच की मुख्य झलकियां   – विजेता टीम: बाबूस 11 – ₹1,00,000 और ट्रॉफी   – उपविजेता टीम: रिलायबल – ₹50,000 और ट्रॉफी   – रिलायबल का स्कोर: 77 रन (ऑलआउट)   – बाबूस 11 का प्रदर्शन: आखिरी ओवर में शानदार जीत    खेल प्रेमियों में उत्साह   इस टूर्नामेंट ने न केवल खिलाड़ियों बल्कि खेल प्रेमियों के बीच भी काफी उत्साह पैदा किया। आयोजन की सफलता के लिए सभी प्रतिभागी टीमों और समिति सदस्यों को बधाई दी गई। माधव राव कॉमरेड ट्रॉफी ने रतलाम जिले के खेल आयोजनों में एक नई ऊर्जा का संचार किया।  

Ratlam News: आईटीआई ग्राउंड में कल होगा माधव राव कॉमरेड ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला

रतलाम-पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: स्वर्गीय कन्हैया लाल जी गोमे की स्मृति में इंडिया स्पोर्ट्स के तत्वावधान में आयोजित माधव राव जी कॉमरेड ट्रॉफी का 26वां संस्करण आईटीआई ग्राउंड में जोरों-शोरों से जारी है। आज टूर्नामेंट के दसवें दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए।   पहले मुकाबले में रिलायबल और SK11 आमने-सामने हुए, जिसमें रिलायबल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे मुकाबले में यंग ब्लड जावरा ने रतलाम ग्रामीण को हराकर अपनी जगह पक्की की।   इसके बाद पहला सेमीफाइनल मुकाबला बाबू S11 और यंग ब्लड जावरा के बीच खेला गया, जो दर्शकों के बीच खासा रोमांचक रहा।   मुख्य अतिथियों की उपस्थिति आज के पहले मैच के मुख्य अतिथि आरोग्यं हॉस्पिटल के ओनर गौरव जी मूणत रहे। दूसरे मैच में यातायात डीएसपी अनिल कुमार रायकर और क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती आशा राजीव जी रावत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इसके अलावा, समाजसेवी प्रेम वासन जी ने भी अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई।   समर्पित आयोजन समिति स्पर्धा संरक्षक श्रीनिवास राव जी जाधव पहलवान और संयोजक भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री अजय गोमे ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के कॉमेंटेटर गोविंद मालवीय और स्कोर टीम में विशाल हिरवे, मोहन जटा, राहुल मेघवाल, सोनू बटला, ईश्वर सिंह राठौड़, अखिलेश राव, अशफाक अली और आशीष राहुल की सक्रिय भागीदारी रही।   कल होगा फाइनल मुकाबला विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला कल आईटीआई ग्राउंड में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह है।   खेल जगत की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें।

Ratlam News: 26वें माधवराव जी कॉमरेड ट्रॉफी टूर्नामेंट के आठवें दिन के मुकाबले: शेरानी, जावरा और रॉयल बॉयज़ के बीच शानदार खेल प्रदर्शन

रतलाम-पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: स्व. श्कन्हैया लाल जी गोमे की स्मृति में इंडिया स्पोर्ट्स के तत्वावधान में आयोजित 26वें माधवराव जी कॉमरेड ट्रॉफी टूर्नामेंट के आठवें दिन आईटीआई ग्राउंड पर तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए।  पहला मुकाबला जीआरपी और शेरानी के बीच हुआ, जिसमें शेरानी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 84 रनों का लक्ष्य दिया। जीआरपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को 39 गेंदों में हासिल कर लिया और जीत दर्ज की।   दूसरा मुकाबला जावरा और रॉयल बॉयज़ के बीच खेला गया। यह हाई स्कोरिंग मुकाबला रहा, जिसमें जावरा ने 122 रनों का लक्ष्य रखा। रॉयल बॉयज़ ने संघर्ष किया, लेकिन जावरा की टीम ने शानदार गेंदबाजी के साथ 30 रनों से जीत हासिल की।   दिन का तीसरा और अंतिम मुकाबला जावरा और शेरानी के बीच हुआ। शेरानी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 84 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे जावरा ने सिर्फ 7 ओवरों में पूरा कर लिया। शेरानी को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा।   मुख्य अतिथियों की उपस्थिति ने बढ़ाई टूर्नामेंट की गरिमा आज के मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश जी तिवारी, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री राहुल जी जाधव और संजय जी जाट रहे। दूसरे मुकाबले के मुख्य अतिथि निगम अध्यक्ष मनीष  शर्मा, वरिष्ठ पार्षद एवं MIC सदस्य दिलीप गांधी, पार्षद भगत सिंह भदौरिया और विशाल शर्मा रहे।   स्पर्धा संरक्षक: श्रीनिवास राव जी जाधव पहलवान   संयोजक: भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री अजय गोमे   कॉमेंटेटर: गोविंद मालवीय   स्कोरर: विशाल हिरवे, मोहन जटा, राहुल मेघवाल, सोनू बटला, ईश्वर सिंह राठौड़, अखिलेश राव, अशफाक अली, आशीष और राहुल।   कल के मुकाबले: – पहला मुकाबला स्टार 11 बनाम रतलाम ग्रामीण – दूसरा मुकाबला MP4S बनाम श्री 11 – तीसरा और अंतिम मुकाबला **बाबूस रतलाम इंडियन बनाम श्री 11 टूर्नामेंट का रोमांच हर दिन बढ़ रहा है, और दर्शकों में मुकाबलों को लेकर उत्साह चरम पर है।

Ratlam News: माधवराव जी कॉमरेड ट्रॉफी: 26वें संस्करण के आठवें दिन रोमांचक मुकाबले

रतलाम-पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: स्वर्गीय श्री कन्हैया लाल जी गोमे की स्मृति में इंडिया स्पोर्ट्स के तत्वावधान में आयोजित माधवराव जी कॉमरेड ट्रॉफी के 26वें संस्करण का आज आठवां दिन था। आईटीआई ग्राउंड पर खेले गए तीन रोमांचक मुकाबलों में क्रिकेट प्रेमियों को शानदार खेल का आनंद मिला।   पहला मुकाबला: जीआरपी बनाम शेरानी पहले मैच में शेरानी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 84 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में जीआरपी की टीम ने 39 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की।   दूसरा मुकाबला: जावरा बनाम रॉयल बॉयज़ दूसरे मुकाबले में जावरा और रॉयल बॉयज़ के बीच हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिला। जावरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 122 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। रॉयल बॉयज़ ने कड़ा मुकाबला किया, लेकिन जावरा की टीम ने 30 रनों से जीत दर्ज की।   तीसरा मुकाबला: जावरा बनाम शेरानी दिन के तीसरे और अंतिम मैच में जावरा और शेरानी की टीमें आमने-सामने हुईं। शेरानी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 84 रनों का लक्ष्य दिया। जावरा की टीम ने शानदार शुरुआत की और मात्र 7 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया, जिससे शेरानी को हार का सामना करना पड़ा।   मुख्य अतिथि और उपस्थित गणमान्य आज के मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री राजेश जी तिवारी और भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री श्री राहुल जी जाधव थे। वहीं, दूसरे मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में निगम अध्यक्ष श्री मनीष जी शर्मा, वरिष्ठ पार्षद और एमआईसी सदस्य श्री दिलीप गांधी, श्री भगत सिंह जी भदौरिया और श्री विशाल जी शर्मा मौजूद रहे।   स्पर्धा के संरक्षक श्रीनिवास राव जी जाधव ‘पहलवान’ और संयोजक भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री श्री अजय गोमे थे। कॉमेंट्री की जिम्मेदारी गोविंद मालवीय ने संभाली, जबकि स्कोरिंग विशाल हिरवे, मोहन जटा, राहुल मेघवाल, सोनू बटला, ईश्वर सिंह राठौड़, अखिलेश राव, अशफाक अली और आशीष राहुल ने की।   कल के मुकाबले कल का पहला मुकाबला स्टार 11 और रतलाम ग्रामीण के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच एमपी4एस और श्री 11 के बीच होगा, जबकि तीसरा और अंतिम मुकाबला बाबूस रतलाम और इंडियन टीम के बीच होगा।   टूर्नामेंट की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें।

Ratlam News: कामरेड माधवराव जी ट्रॉफी: एमपी पुलिस, रतलाम इंडियन और स्टार 11 ने दर्ज की शानदार जीत

रतलाम-पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम के आईटीआई खेल परिसर में इंडिया स्पोर्ट्स के तत्वावधान में स्वर्गीय कन्हैयालाल जी गोमे की स्मृति में आयोजित कामरेड माधवराव जी ट्रॉफी के 26वें संस्करण का पांचवां दिन बेहद रोमांचक रहा। दिनभर खेले गए तीन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।   पहला मैच: एमपी पुलिस बनाम बालाजी 11 पहले मैच में एमपी पुलिस की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बालाजी 11 को हराकर जीत दर्ज की। इस मैच के मुख्य अतिथि सीएसपी श्री सत्येंद्र घनघोरिया थे।   स्पर्धा संयोजक भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री अजय गोमे और संरक्षक श्रीनिवास राव जाधव पहलवान की उपस्थिति ने आयोजन को गौरव प्रदान किया। अंपायर की भूमिका में अशफाक और आकाश रहे, जबकि कमेंट्री गोविंद मालवीय ने की।   दूसरा मैच: रतलाम इंडियन बनाम आपका अपने दूसरे मुकाबले में रतलाम इंडियन ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए आपका अपने को पराजित किया। टीम के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।   तीसरा मैच: स्टार 11 बनाम सुपर स्ट्राइकर तीसरे मैच में स्टार 11 ने शानदार खेल दिखाते हुए सुपर स्ट्राइकर को 54 रनों से मात दी। इस मैच के मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री श्री शुभम गुर्जर थे। इस मौके पर ईश्वर राठौर और मोहन जटा भी उपस्थित रहे।   अगले दिन के मुकाबले प्रतियोगिता के छठे दिन का पहला मुकाबला प्रातः 9:30 बजे रतलाम ग्रामीण और रेड राइडर के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच एमपी फोर्स और नई शुरुआत के बीच होगा।  

↑
0%