रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, रतलाम की कक्षा 8वीं की 13 वर्षीय छात्रा उर्वशी पाटीदार, जो शनिवार दोपहर स्कूल से लापता हो गई थी, रविवार सुबह इंदौर के खजूरी बाजार क्षेत्र में सुरक्षित मिल गई। छात्रा की पहचान एक स्थानीय निवासी कुणाल पाटीदार ने वॉट्सऐप पर वायरल हो रही फोटो देखकर की और परिजनों को सूचना दी।

छात्रा स्कूल से छुट्टी के बाद बिना बताए निकल गई थी। उसकी बड़ी मम्मी स्कूल गेट के बाहर काफी देर तक उसका इंतजार करती रहीं, लेकिन वह नहीं मिली। परिजन रातभर उसकी तलाश में जुटे रहे।
पुलिस जांच में सामने आया कि छात्रा स्कूल बैग और ट्रैक सूट पहने लोकेंद्र भवन रोड से काला घोड़ा चौराहे की तरफ जाती हुई सीसीटीवी में नजर आई। इसके बाद वह ई-रिक्शा से रतलाम रेलवे स्टेशन पहुंची और प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर देखी गई। सीसीटीवी फुटेज में छात्रा को ट्रेन के एक कोच से उतरकर दूसरे कोच में चढ़ते हुए भी देखा गया।

छात्रा कोटा पार्सल ट्रेन से इंदौर पहुंची थी। रविवार सुबह इंदौर के खजूरी बाजार में वह एक घर के बाहर डरी-सहमी अवस्था में बैठी मिली। कुणाल पाटीदार ने सोशल मीडिया पर वायरल फोटो देखकर छात्रा को पहचाना और तत्काल वॉट्सऐप पर साझा नंबर के जरिए परिजनों को सूचना दी।
इसके बाद रतलाम के सैलाना क्षेत्र की उमा पाटीदार मौके पर पहुंचीं और छात्रा को अपने साथ लेकर इंदौर के सर्राफा थाने ले गईं। इधर, स्टेशन रोड TI स्वराज डाबी ने बताया कि परिजनों के साथ रतलाम पुलिस टीम भी इंदौर रवाना हो गई है।
छात्रा का सुरक्षित मिलना परिजनों के लिए राहत की खबर है, लेकिन घटना ने सुरक्षा और सतर्कता को लेकर कई सवाल भी खड़े किए हैं।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में कपास और मक्का की आड़ में उगा रहे थे गांजा, पुलिस पहुंची तो भागने लगे दो युवक; खेत से मिले 127 पौधे
- BREAKING रतलाम के रॉयल कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी की धूम, फार्मेसी विद्यार्थियों को मिले सफलता के तीन मूलमंत्र
- Ratlam News: रतलाम स्टेशन के बाहर कार में मिला ड्राइवर का शव, तीन दिन से घर नहीं गया था युवक