Ratlam News: जावरा में वाहन चोरी का खुलासा: कोटा से आरोपी गिरफ्तार, 5.40 लाख की मारुति ईको और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के जावरा शहर पुलिस को वाहन चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की गई मारुति ईको कार और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए वाहन और सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार 24 फरवरी 2026 को फरियादी महेन्द्र चावला (48) निवासी तिलक नगर, जावरा ने थाना जावरा शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19-20 फरवरी 2026 की दरमियानी रात अज्ञात बदमाश उनकी मारुति ईको कार (MP43 CB 1398) चोरी कर ले गए। कार में इलेक्ट्रॉनिक सामान भी रखा हुआ था, जिसे भी बदमाश साथ ले गए। इस मामले में थाना जावरा शहर में अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। 500 से अधिक CCTV फुटेज खंगालेपुलिस अधीक्षक अमित कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दीपक कुमार मण्डलोई और तत्कालीन थाना प्रभारी अमित कुमार कोरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने जावरा सहित कोटा (राजस्थान), मथुरा (उत्तर प्रदेश), सवाई माधोपुर और पीरान कलियर (उत्तराखंड) तक करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तकनीकी संसाधनों की मदद से जांच की। इसके बाद आरोपी की पहचान कर उसे कोटा (राजस्थान) से गिरफ्तार किया गया। नंबर प्लेट बदलकर चला रहा था कारगिरफ्तार आरोपी सैय्यद ओसाफ अली (37) निवासी सूर्य नगर, ग्रामीण पुलिस लाइन बोरखेड़ा, कोटा (राजस्थान) के कब्जे से चोरी की मारुति ईको कार बरामद की गई। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए कार पर RJ27 CB 7488 नंबर की दूसरी ईको कार की नंबर प्लेट लगा दी थी। ये सामान भी बरामदपुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कार के साथ कई इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद किए, जिनमें – जब्त किए गए सभी सामान की कुल कीमत 5,40,000 रुपये बताई गई है। आरोपी पर पहले भी 7 मामले दर्जपुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ईको कार चोरी का आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ कोटा जिले के विभिन्न थानों में वाहन चोरी के 7 मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपक कुमार मण्डलोई, निरीक्षक अमित कुमार कोरी, उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर डिगा, एएसआई नरेशसिंह कुशवाह, प्रधान आरक्षक जाकिर खान, मृदंग सातपुते, जगदीशचन्द्र, आरक्षक राधेश्याम चौहान, नारायण सिंह, शैलेन्द्र सिंह सिसौदिया, आकाश परिहार, रामप्रसाद मीणा, ललित सिंह जगावत, साइबर सेल आरक्षक मयंक व्यास और तुषार की विशेष भूमिका रही।

Ratlam News: निराला नगर चोरी का खुलासा: दो चोर गिरफ्तार, 17 हजार का माल बरामद, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

रतलाम – पब्लिक वार्ता,  न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: औद्योगिक थाना क्षेत्र के निराला नगर में हुई बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तारकरते हुए उनके कब्जे से करीब ₹17 हजार का चोरी गया सामान बरामद किया है। वहीं, एक आरोपित के पास से चोरी की बाइक भी जब्त की गई है।इस मामले का मास्टरमाइंड और दो अन्य आरोपित अभी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस जारी रखे हुए है। पारिवारिक कार्यक्रम में गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला ताला जानकारी के मुताबिक, निराला नगर निवासी हरदीपसिंह खनूजा के घर में यह चोरी हुई थी। खनूजा परिवार शनिवार शाम को देवास में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रविवार शाम करीब चार बजे जब परिवार लौटा तो घर का ताला टूटा मिला और चोरी का पता चला। सीसीटीवी में पकड़े गए आरोपी, दो गिरफ्तार चोरी की वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपित एक ऑटो में घर में घुसते नजर आए।पुलिस ने ऑटो चालक समीर पिता फकीर मोहम्मद (27 वर्ष) और उसके साथी मोइन पिता रफीक (26 वर्ष), दोनों निवासी उंकाला रोड को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों गोलू उर्फ इमरान और प्रिंस (दोनों निवासी रतलाम) के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया। मास्टरमाइंड ने बनाई थी चोरी की पूरी योजना जांच में खुलासा हुआ कि वारदात का मास्टरमाइंड प्रिंस था, जो निराला नगर क्षेत्र में मजदूरी करता था।उसने देखा कि खनूजा के घर पर ताला लगा है, तो उसने गोलू उर्फ इमरान के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई।बाद में मोइन और समीर को शामिल कर वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस प्रिंस और गोलू की तलाश में जुटी है। अभी बाकी है बरामदगी का हिस्सा प्रारंभिक जांच में घर से ₹6 लाख नगद, सोने-चांदी के जेवर, दो लैपटॉप और अन्य सामान चोरी होने की बात सामने आई थी।हालांकि पुलिस को कुछ नकदी घर के अंदर ही मिल गई। अब तक गिरफ्तार आरोपितों से ₹17 हजार का माल बरामद किया गया है।बाकी लैपटॉप और जेवर की बरामदगी फरार आरोपितों से होना बाकी है। पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका इस खुलासे में सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, आईए थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी, निरीक्षक अमित कोरी, उप निरीक्षक हिमाल सिंह, ध्यान सिंह सोलंकी, राजा तिवारी, नारायण सिंह जादौन, दिलीप रावत, रवि चंदेल, माखन सिंह, अभिषेक पाठक, विपुल भावसार, शांतिलाल डिंडोर, पारस चावला एवं शिव कुमार की भूमिका सराहनीय रही।