Ratlam News: रतलाम में श्री गजानन महाराज शेगाव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के जवाहर नगर एल कॉलोनी में श्री गजानन महाराज शेगाव का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के आयोजक नितिन वैशाली बोरगांवकर ने बताया कि इस अवसर पर श्री गजानन महाराज की भव्य और आकर्षक झांकी सजाई गई तथा भक्तों ने बेसन भाकरी का भोग अर्पित किया।   कार्यक्रम का शुभारंभ आराधना भजन मंडल द्वारा भजनों से किया गया। भक्तों ने बाल चंद्रा सिद्धि गणेशा, श्री संत गजानंद सद्गुरु आमूचे वंदन स्वीकारा, कबीराचे वीणते शेले कोसधयचा राम, चल चल चल जाउनी पाडु गजानन बाबाला और ॐ नमः शिवाय शिवाय जय शिव शंकर जैसे भक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुति दी। भजनों में हारमोनियम पर हेमंत कुलकर्णी और तबले पर मनीष भंवरिया ने संगत की।   इस धार्मिक आयोजन में माया महेश, माधुरी सोहनी, कल्पना घाटपांडे, सीमा भोरकार, वंदना जलगांवकर, आसावरी मोघे, मुदुला करंदीकर, नीता मेहेदले, मीना मोये, जयश्री भट्ट, वंदना पोरवाल, सुनील महेश, रूपल बोरगावकर, समिधा बोरगावकर, राकेश पोरवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।   कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती की गई और सभी भक्तों के बीच प्रसादी वितरित की गई।

Ratlam News: मातृ-पितृ पूजन में भावुक हुए नौनिहाल, लिया आशीर्वाद

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News:  भारतीय सनातन संस्कृति से नौनिहालों को जोड़ने के उद्देश्य से योग वेदांत सेवा समिति युवा सेवा संघ और महिला उत्थान मंडल द्वारा श्री कालिका माता गरबा प्रांगण में रविवार को भव्य मातृ-पितृ पूजन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपने माता-पिता का विधिवत पूजन कर चरण स्पर्श किया और उनका आशीर्वाद लिया। पूजन के दौरान भावनात्मक माहौल देखने को मिला, जब माता-पिता और संतानें भावुक हो गईं।    संस्कारों से ओत-प्रोत रहा आयोजन   कार्यक्रम में विशेष अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, संस्कार ऋषि दिनेश व्यास, राजराजेश्वरी देवी (उदासीन अखाड़ा), महर्षि शिवशंकर दवे, एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा, प्रवीण तोगड़िया, महावीर भाई और पार्षद प्रतिनिधि राजेश माहेश्वरी उपस्थित रहे।   आयोजन के दौरान मातृ-पितृ को प्रयागराज के संगम का पवित्र जल प्रदान किया गया। साथ ही बाल संस्कार केंद्र के बच्चों ने एक लघु नाटिका प्रस्तुत कर समाज में माता-पिता के सम्मान का संदेश दिया।   संस्कारों की सिखलाई   मातृ-पितृ पूजन के इस धार्मिक अनुष्ठान में योग वेदांत सेवा समिति युवा सेवा संघ, महिला उत्थान मंडल के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस आयोजन ने समाज को एक बार फिर से माता-पिता के प्रति श्रद्धा और कर्तव्यबोध की प्रेरणा दी।

Ratlam News: अंतर्राष्ट्रीय राम स्नेही संप्रदाय के आद्याचार्य पर भव्य शोभायात्रा, महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विजयवर्गीय वैश्य समाज रतलाम द्वारा त्रिपोलिया गेट स्थित रामद्वारा पर पूजा-अर्चना एवं रामनाम जप के बाद नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा सागोद रोड स्थित जलसा गार्डन पहुंची, जहां महाआरती के साथ विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।    संतों व गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति   इस अवसर पर मुख्य अतिथि संत रामजी महाराज रामरतन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, रेलवे डीएमई पंकज विजयवर्गीय, मध्यप्रदेश महिला मंडल कोषाध्यक्ष सीमा विजयवर्गीय शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंडल अध्यक्ष श्रद्धा विजयवर्गीय ने की।   खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन   विजयवर्गीय वैश्य समाज के अध्यक्ष रत्नेश विजयवर्गीय ने बताया कि समाज की युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।   महिलाओं का सम्मान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर   समाज की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिला मंडल द्वारा प्रदेश राम कीट वितरण के नवाचार पर 12 महिलाओं का सम्मान किया गया। इसके अलावा, विजयवर्गीय समाज वेलफेयर सोसायटी द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बीपी, शुगर, वजन, हीमोग्लोबिन आदि की जांच की गई।   मुख्य अतिथि संत रामजी महाराज का संदेश   संत रामजी महाराज रामरतन ने कहा,   “प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन राम नाम का जाप करना चाहिए और जब भी किसी से मिलें, ‘राम जी राम’ कहकर अभिवादन करें। हमारे गुरुदेव ने सत्य, परमार्थ, सेवा, संगठन और समभाव का जो मार्ग बताया है, उसी पर चलकर समाज की उन्नति संभव है।”    गणमान्य अतिथियों के विचार   – भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने कहा कि विजयवर्गीय समाज द्वारा समाज के सांस्कृतिक, खेलकूद और शैक्षणिक विकास के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।   – रेलवे डीएमई पंकज विजयवर्गीय ने कहा कि समाजोत्थान के लिए सामूहिकता, स्वैच्छिकता और स्वावलंबन आवश्यक हैं, जिससे समाज का सर्वांगीण विकास संभव हो सके।   – महिला मंडल अध्यक्ष श्रद्धा विजयवर्गीय ने बताया कि महिला मंडल द्वारा महिलाओं के उत्थान हेतु विभिन्न नवाचारों पर जोर दिया जा रहा है।    कार्यक्रम का सफल समापन   कार्यक्रम का संचालन विजयवर्गीय समाज के अध्यक्ष रत्नेश विजयवर्गीय ने किया, जबकि प्रतीक विजयवर्गीय ने आभार व्यक्त किया। भोजन प्रसादी की व्यवस्था नवीन विजयवर्गीय द्वारा की गई।   समाजोत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल   इस आयोजन के माध्यम से विजयवर्गीय समाज ने सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों में अपने योगदान को मजबूत किया है। समाज के वरिष्ठजनों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इसी तरह के आयोजन कर समाज को जागरूक एवं संगठित किया जाएगा।  

Ratlam News: रतलाम जिले में गुजराती लोहार समाज की बैठक संपन्न, जितेंद्र परमार बने युवा संगठन के नए अध्यक्ष

रतलाम- पब्लिक वार्ता, नेस डेस्क। Ratlam News: गुजराती लोहार समाज की युवा संगठन जिला रतलाम की बैठक श्री राम मंदिर, लोहार रोड पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री अभिषेक चौहान (दलौदा) एवं प्रदेश महामंत्री गणेश चौहान (रतलाम) ने की। इस दौरान जिला युवा संगठन अध्यक्ष कुलदीप गेहलोत ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया, वहीं कोषाध्यक्ष जगदीश पंवार ने तीन वर्षों के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।   बैठक में सर्वसम्मति से जितेंद्र परमार (राडीखेड़ा), सुपुत्र स्व. शिवनारायण परमार को रतलाम जिला युवा संगठन का नया अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालते ही उन्होंने अपने पहले कार्य के रूप में रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया। साथ ही, उन्होंने जल्द ही संगठन की अगली बैठक बुलाकर अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करने की बात कही।   इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन एवं युवा संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Ratlam News: नानी बाई का मायरा: भगवान राम के अयोध्या पाठोत्सव में भक्तों ने लिया आशीर्वाद, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: कस्तूरबा नगर, गली नंबर 6 स्थित बगीचे में मनीषा मनोज शर्मा मित्र मंडल द्वारा आयोजित नानी बाई का मायरा महोत्सव भक्तिमय वातावरण में मनाया जा रहा है। तीसरे दिन के आयोजन में सहस्त्र ओदिच्य ब्राह्मण समाज, श्रीमाली ब्राह्मण समाज, नागर ब्राह्मण समाज, प्रभु प्रेमी संघ, गोपाल गौशाला, साईं बाबा मंदिर ट्रस्ट, गोपाल जी का बड़ा मंदिर न्यास, नमो ग्रुप, वैष्णव बैरागी समाज, रिद्धि-सिद्धि गणेश उत्सव समिति, रामेश्वर महादेव मंदिर समिति, सनातन सुरक्षा दल और विश्व हिंदू महासंघ समेत भाजपा पार्षद दल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।   आयोजन का शुभारंभ पोथी पूजन और आयोजक मनीषा शर्मा एवं मनोज शर्मा के सम्मान के साथ हुआ। सभी समाज के अध्यक्षों और सचिवों ने उनका दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।   भगवान राम का अयोध्या पाठोत्सव और भक्ति का महत्व   तीसरे दिन की कथा में अनिरुद्ध मुरारी ने भगवान राम के अयोध्या पाठोत्सव का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान राम की मूर्ति की स्थापना को एक वर्ष पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में तीन का विशेष महत्व है। तीन देव (ब्रह्मा, विष्णु, महेश), तीन लोक (आकाश, पाताल, पृथ्वी), और तीन काल (भूत, भविष्य, वर्तमान) हमारी संस्कृति के मूल स्तंभ हैं।   मुरारी ने गीता में बताए गए तीन मार्गों—कर्म मार्ग, ज्ञान मार्ग और भक्ति मार्ग का महत्व भी समझाया। उन्होंने भक्ति मार्ग को सबसे श्रेष्ठ बताते हुए कहा, “भक्ति मार्ग में भगवान स्वयं अपने भक्तों के आगे-पीछे नृत्य करते हैं।”   भजन, नृत्य और आरती   कथा के दौरान मुरारी ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिसमें महिलाओं और पुरुषों ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम का समापन भक्तिमय आरती के साथ हुआ, जिसमें निगम अध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा, भाजपा पार्षद दल और अन्य भक्तगण शामिल रहे।   कथा का समय और अनुरोध   कथा संयोजक मनीषा मनोज शर्मा ने बताया कि नानी बाई का मायरा की कथा प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से प्रारंभ हो रही है। धर्म प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करने और धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया गया।  

Ratlam News: स्वर्गीय पुलकित शर्मा के जन्मदिवस पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाया जोश

रतलाम – पब्लिक वार्ता, जयदीप गुर्जर। Ratlam News: रतलाम के ब्लड बैंक में कुरुक्षेत्र ग्रुप द्वारा हिंदुत्व प्रहरी स्व. पुलकित शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रुप के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवाओं के अद्भुत उत्साह और उमंग ने शिविर को विशेष बना दिया। शिविर के दौरान 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मददगार साबित होगा। गौरतलब है की पुलकित शर्मा युवा अवधी से ही हिंदू समाज के कार्यों में जुट गए थे। उन्होंने हिंदू संगठनों में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को भी निभाया। गौसेवा के लिए पुलकित सदैव अग्रणी रहा करते थे। अनुचित समय पर ह्रदयघात के चलते उनका निधन हो गया था। जिसके बाद से उनका परिवार व मित्र मिलकर उनके जन्मदिवस पर लोकहित के कार्यों को करते आ रहे है।  इस अवसर पर रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को कुरुक्षेत्र ग्रुप और ब्लड बैंक समिति द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि स्व. पुलकित शर्मा की स्मृति में हर साल इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो समाज सेवा के प्रति उनकी प्रेरणा को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने रक्तदान को मानवता का सबसे बड़ा कार्य बताते हुए सभी युवाओं और दानदाताओं का धन्यवाद किया।

Ratlam News: सदैव प्रेरणादायी रहेंगे स्वर्गीय चत्तर कुवर जी के कार्य

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: ग्राम सेजावता में 106 वर्षीय स्वर्गीय चत्तर कुवर जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, वृक्षारोपण और गरीबों को कंबल वितरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों और परिवारजनों ने उनके प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन पर प्रकाश डाला।   स्वर्गीय चत्तर कुवर जी का सहज, सरल और सत्यनिष्ठ व्यक्तित्व आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। सामाजिक क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा से ही समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। इस अवसर पर परिवारजनों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।   चत्तर कुवर जी सेजावता के ठाकुर स्वर्गीय बालू सिंह जी की धर्मपत्नी थीं। वे पूर्व सांसद प्रतिनिधि टीकम सिंह सेजावता की माताजी और एनएसयूआई अध्यक्ष देवेंद्र सिंह की दादी थीं।   वृक्षारोपण और सेवा कार्य पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच गोपाल डाबी के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही, गरीबों को कंबल वितरित कर उनके प्रति सेवा और सहानुभूति प्रकट की गई।   कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोपाल डाबी, जसवंत गिरी गोस्वामी, चरण सिंह, ओमप्रकाश, हराराम धाकड़, सन्नू कुशवाह, दुर्गा शंकर देवड़ा, गुलाब सिंह, बलवंत सिंह, अजय सिंह, महेश शर्मा, दिनेश धाकड़ सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।   इस आयोजन ने न केवल स्वर्गीय चत्तर कुवर जी के कार्यों को याद किया, बल्कि समाज में सेवा और सद्भावना का संदेश भी दिया। 

Ratlam News: रतलाम में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव: भजन संध्या में भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नगर में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव और श्री आदिनाथ सीमंधर जिन मंदिर में भगवान 1008 श्री नेमिनाथ दिगंबर जिन बिम्ब प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में मंगलवार को अजमेरा परिवार द्वारा अमृत कुंज हनुमान रुंडी पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।   भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक देवेंद्र जैन (ग्वालियर) और दिव्यांश जैन (जयपुर) ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। दिव्यांश जैन ने “पंचकल्याणक आए सुहाने…” और देवेंद्र जैन ने “परम गुरु बरसत ज्ञान झरी…” जैसे भक्ति गीत प्रस्तुत किए। वहीं अमेरिका से विशेष रूप से आए अभिराज अजमेरा और आरती अजमेरा ने भी भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।   इस अवसर पर प्रतिष्ठाचार्य रजनी भाई दोशी (हिम्मतनगर), संजय जेवर (कोटा), अजीत जैन (अलवर), और पं. अश्विन नानावटी (नोगामा) का विशेष सान्निध्य प्राप्त हुआ।   भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर जमकर झूमे। कार्यक्रम में श्री आदिनाथ कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन परमार्थिक समिति के अध्यक्ष राजकुमार अजमेरा, उपाध्यक्ष कीर्ति बड़जात्या, सचिन जिनेंद्र पाटनी, सह सचिव अंकित पाटनी, कोषाध्यक्ष मुकेश मोठिया, और अन्य पदाधिकारियों के साथ महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, और कई वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।   महोत्सव की शुरुआत जिनवाणी स्थापना से हुई, जिसके बाद भजन संध्या ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस आयोजन ने श्रद्धालुओं के बीच अपार उत्साह का संचार किया और पंचकल्याणक महोत्सव को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया।  

Ratlam News: भगवान नेमीनाथ जिनबिंब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 10 से 15 जनवरी तक, तैयारियां जोरों पर

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: श्री आदिनाथ कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन पारमार्थिक समिति के तत्वावधान में श्री तत्व लहर महिला मंडल व सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा 10 से 15 जनवरी तक भगवान नेमीनाथ दिगंबर जिनबिंब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में देशभर से समाजजन शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं।   प्रमुख अतिथि और विद्वानों का होगा आगमन आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय बड़जात्या (इंदौर), उपाध्यक्ष कीर्ति बड़जात्या, कोषाध्यक्ष मुकेश मोठिया, सचिव जिनेंद्र पाटनी, सहसचिव अंकित पाटनी ने बताया कि महोत्सव में शामिल होने के लिए कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।   महोत्सव में ख्याति प्राप्त विद्वान जैसे पंडित राजेंद्र कुमार जैन (जबलपुर), पंडित राजकुमार शास्त्री (उदयपुर), डॉ. मनीष जैन शास्त्री (मेरठ), पंडित विपिन शास्त्री (नागपुर), पंडित विवेक जैन (छिंदवाड़ा) और डॉ. सौरभ शास्त्री (इंदौर) उपस्थित रहेंगे। साथ ही, सुप्रसिद्ध हस्तियां सुशील कुमार जैन चक्रेश (कोलकाता) और श्री पदमकुमार पहाड़िया (इंदौर) भी शिरकत करेंगी।   महोत्सव का छह दिवसीय कार्यक्रम भगवान नेमीनाथ के पंच कल्याणक महोत्सव में विभिन्न धार्मिक गतिविधियां होंगी:   – 10 जनवरी: भगवान के जन्म से छह माह पूर्व की पूर्व क्रिया।   – 11 जनवरी: गर्भ कल्याणक।   – 12 जनवरी: जन्म कल्याणक।   – 13 जनवरी: तप कल्याणक।   – 14 जनवरी: ज्ञान कल्याणक।   – 15 जनवरी: मोक्ष कल्याणक।   महोत्सव का आयोजन ऋषभ धाम सागोद में होगा।   राम मोहल्ला में मंदिर निर्माण पूर्ण, सागोद में मान स्तंभ तैयार   शहर के राम मोहल्ला में श्री आदिनाथ सीमंधर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है। इसमें भगवान आदिनाथ की 61 इंची प्रतिमा सहित सीमंधर स्वामी, पार्श्वनाथ स्वामी और नेमीनाथ स्वामी की प्रतिमाएं प्रतिष्ठित की जाएंगी।   सागोद स्थित ऋषभ धाम पर 36 फीट ऊंचे मान स्तंभ का निर्माण भी पूरा हो चुका है। मंदिर निर्माण में पंडित विवेक जैन (छिंदवाड़ा) और इंजीनियर विनोद निरखे (मलकापुर) का योगदान सराहनीय रहा।   प्रतिष्ठा विधि का संचालन प्रतिष्ठाचार्य पंडित रजनी भाई दोशी करेंगे   महोत्सव की प्रतिष्ठा विधियां प्रतिष्ठाचार्य पंडित रजनी भाई दोशी (हिम्मतनगर) की अगुवाई में होंगी। निर्देशन पंडित विराग शास्त्री (जबलपुर) करेंगे। सह प्रतिष्ठाचार्य के रूप में पंडित संजय शास्त्री (कोटा), डॉ. मनोज जैन और श्रेणिक जैन (जबलपुर) उपस्थित रहेंगे।   भगवान नेमीनाथ के पंच कल्याणक महोत्सव में समाजजन के लिए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभवों की अनूठी प्रस्तुति होगी।

Ratlam News: शांतिकुंज हरिद्वार से पूजित चरण पादुकाएँ बांगरोद पहुँची, 24 कुण्डीय गायत्री यज्ञ के साथ होगी स्थापना

रतलाम-पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के समीप स्थित ग्राम बांगरोद के श्रीराम गौशाला एवं गायत्री धाम में “प्रखर प्रज्ञा – सजल श्रद्धा” नामक नवनिर्मित चरणपीठ में शांतिकुंज हरिद्वार से लाई गई अभिमंत्रित एवं पूजित चरण पादुकाओं की स्थापना की जाएगी। यह स्थापना आगामी 22 से 25 जनवरी 2025 तक आयोजित 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के अंतर्गत होगी।   गुरुवार सुबह शांतिकुंज हरिद्वार से चरण पादुकाएँ लेकर रतलाम एवं बांगरोद के गायत्री परिजनों का दल बांगरोद पहुँचा। पादुकाओं के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में गायत्री परिजन और ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने पूरे उत्साह के साथ पादुकाओं का फूल-मालाओं और श्रद्धापूर्वक पूजन से स्वागत किया।   चल समारोह और स्वागत कार्यक्रम   चरण पादुकाओं को ग्राम में एक भव्य चल समारोह के रूप में ले जाया गया। इस दौरान गायत्री परिजनों ने मंत्रोच्चार, भजन और गीत गाकर वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। ग्राम के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए यह चल समारोह श्रीराम गौशाला स्थित गायत्री धाम पहुँचा। यहां मंत्र जाप, पुष्पांजलि और पूजन के साथ पादुकाओं को सम्मानपूर्वक रखा गया।   महायज्ञ का आयोजन गायत्री परिवार ट्रस्ट और शांतिकुंज हरिद्वार से आने वाली आचार्य टोली 22 से 25 जनवरी 2025 तक होने वाले इस 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का संचालन करेगी। इस महायज्ञ के माध्यम से चरण पादुकाओं की स्थापना विधि-विधान से की जाएगी।   विशेष अतिथियों की उपस्थिति स्वागत समारोह में गायत्री परिवार नगर ट्रस्ट के पातीराम शर्मा, जिला समन्वयक दामोदर शर्मा, प्रांतीय युवा प्रमुख विवेक चौधरी, मदनमोहन साहू, तहसील संयोजक लाला भाई पाटीदार, प्रज्ञा मंडल अध्यक्ष पन्नालाल सूर्या, और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। महिला मंडल की डॉली साहू, वीणा पाठक, ज्योति गौड़ और अन्य परिजन भी इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।   गायत्री महायज्ञ एवं चरण पादुकाओं की स्थापना के साथ यह आयोजन ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का केंद्र बनेगा।