Ratlam News: रतलाम में मुहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत, 10 से ज्यादा झुलसे

मध्य प्रदेश के रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकराने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग झुलस गए। जानिए पूरा मामला। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में मुहर्रम के जुलूस के दौरान गुरुवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। पिपलोदा के हतनारा गांव में ताजिया हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे पूरे जुलूस में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग करंट लगने से झुलस गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना का वीडियो देखे कैसे हुआ हादसा? जानकारी के अनुसार, हतनारा गांव में मुहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस में करीब 200 लोग शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लगभग 20 फीट ऊंचाई पर गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से ताजिया टकरा गया। संपर्क होते ही तेज करंट फैल गया और ताजिया के आसपास चल रहे लोग उसकी चपेट में आ गए। कुछ ही सेकंड में मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई लोग जमीन पर गिर पड़े, जबकि स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रयास किया। 3 लोगों की मौत, कई गंभीर हादसे में रशीद खान, सड्डू हुसैन और अरबाज खान की मौत की जानकारी सामने आई है। हालांकि प्रशासन ने फिलहाल दो मौतों की आधिकारिक पुष्टि की है, जबकि ड्यूटी डॉक्टर ने तीन लोगों के निधन की पुष्टि की है। घायलों में अनास (16), मोइन शाह, रहीम खान, अख्तियार खान, इरफान, शाहरुख, शकील, रईस, मोहम्मद, वहीद और इब्राहिम सहित कई लोग शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल मरीजों का इलाज रतलाम मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया? प्रत्यक्षदर्शी इमामुद्दीन मंसूरी के अनुसार, बिजली की हाईटेंशन लाइन सामान्य से काफी नीचे थी। ताजिया उसके संपर्क में आते ही करंट पूरे जुलूस में फैल गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि हादसे के समय मौके पर न पुलिस मौजूद थी और न ही बिजली विभाग का कोई कर्मचारी। हादसे का वीडियो आया सामने घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें करंट लगने के बाद जुलूस में भगदड़ और अफरा-तफरी साफ दिखाई दे रही है। लोग घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रशासन की कार्रवाई और वर्तमान स्थिति हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन घटना के कारणों की जांच कर रहा है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि हाईटेंशन लाइन की ऊंचाई सुरक्षा मानकों के अनुरूप थी या नहीं।

Ratlam News: रतलाम में रिश्वतखोर पंचायत सचिव ट्रैप: 4500 रुपए लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत लोकायुक्त पुलिस ने रतलाम जिले में एक पंचायत सचिव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आवेदक की शिकायत पर उज्जैन लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी को 4500 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया। वीडियो देखे जानकारी के अनुसार, आवेदक प्रेम जैसवार निवासी रतलाम ने दिनांक 18 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन को शिकायत की थी कि उन्होंने रतलाम स्थित मां विंध्यवासिनी ड्रीम सिटी कॉलोनी में दो भूखंड खरीदे हैं। इनमें से भूखंड क्रमांक बी-41 पर भवन निर्माण की अनुमति और भूखंड क्रमांक 96 के ग्राम पंचायत में नामांतरण के लिए ग्राम पंचायत कनेरी के सचिव सत्यनारायण सेन उनसे 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त टीम ने मामले की तस्दीक की और 23 फरवरी 2026 को ट्रैप की योजना बनाई। इसके बाद सोमवार 9 मार्च 2026 को उज्जैन लोकायुक्त दल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सचिव सत्यनारायण सेन को आवेदक से 4500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक दिनेशचंद पटेल, निरीक्षक हीना डावर, आरक्षक श्याम शर्मा, आरक्षक संजीव कुमारिया, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत और आरक्षक इसरार शामिल रहे। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

Ratlam News: रतलाम में हार्डवेयर दुकान में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका; 15–20 लाख का नुकसान

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के टैंकर रोड स्थित विनोबा नगर इलाके में रविवार दोपहर एक हार्डवेयर और सेनेटरी की दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि उसे बुझाने में फायर ब्रिगेड को करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। इस घटना में करीब 15 से 20 लाख रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना का वीडियो देखे जानकारी के मुताबिक श्री राम हार्डवेयर एंड सेनेटरी नाम की दुकान में रविवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक आग लग गई। उस समय दुकान बंद थी। आसपास के लोगों ने पहले दुकान से धुआं निकलते देखा और तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। कुछ ही देर में दुकान से तेज धुआं और आग की लपटें उठने लगीं, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 फायर लॉरी मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। आग लगने से दुकान में रखा हार्डवेयर का सामान, प्लास्टिक पाइप, नल सहित अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारण की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दुकान संचालक राहुल पिता सुनील प्रसाद, निवासी विनोबा नगर, रविवार सुबह अपने दोस्तों के साथ राजस्थान के सांवलियाजी मंदिर दर्शन के लिए गए थे। आग लगने की सूचना मिलने के बाद वे तुरंत रतलाम के लिए रवाना हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, जबकि प्राथमिक आकलन में 15 से 20 लाख रुपए के नुकसान की संभावना जताई गई है।

Ratlam News: रतलाम में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 1 आरोपी व 3 बाल अपचारी गिरफ्तार, 9 मोटरसाइकिल बरामद

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए रतलाम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक संगठित बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 01 मुख्य आरोपी और 03 बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 09 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। वीडियो देखे लगातार हो रही थीं बाइक चोरी की घटनाएं शहर के संत नगर और ईदगाह रोड क्षेत्रों में पिछले दिनों बाइक चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। इन मामलों में थाना माणकचौक में अलग-अलग अपराध दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के नेतृत्व में शहर के थानों और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान रानीसिंह क्षेत्र में चार संदिग्ध युवक मिले। दस्तावेज नहीं दिखा पाने और पूछताछ में विरोधाभास मिलने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने शहर के अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी करना कबूल किया। ये आरोपी हुए गिरफ्तार पुलिस ने विकास पिता लालु मचार (25), निवासी ग्राम नवापाड़ा, थाना थांदला जिला झाबुआ को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा तीन बाल अपचारियों को भी पकड़ा गया है। 9 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद आरोपियों के कब्जे से कुल 09 मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं, जिनमें माणकचौक, स्टेशन रोड और डीडी नगर क्षेत्रों से चोरी हुई बाइकें शामिल हैं। साथ ही दो मोटरसाइकिलें वारदात में इस्तेमाल की गई थीं, जिन्हें भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पतिराम डावरे सहित थाना माणकचौक, स्टेशन रोड, डीडी नगर एवं साइबर सेल की टीम के कई अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए शहर में अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

MP News: होली पर 20 हजार बसों के पहिए थमेंगे, यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: होली के त्योहार पर सफर की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश में 2 मार्च 2026 (होलिका दहन) से प्रदेशभर में बसों की बेमुद्दत हड़ताल शुरू होने जा रही है। इस हड़ताल में करीब 20 हजार बसों के पहिए थम जाएंगे, जिससे लाखों यात्रियों का सफर प्रभावित होने की आशंका है। 55 जिलों में बंद रहेंगी बसें मध्य प्रदेश बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अनुसार, प्रदेश के 55 जिलों में यह हड़ताल की जाएगी। इसमें ऑपरेटर्स का कहना है कि सरकार की नई परिवहन नीति के विरोध में यह कदम उठाया जा रहा है। क्यों हो रही है हड़ताल? बस संचालकों का आरोप है कि नई नीति के तहत सरकार पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल में बस संचालन के टेंडर सिर्फ 7 कंपनियोंको देने की तैयारी में है। इससे निजी बस ऑपरेटर्स के व्यवसाय पर असर पड़ेगा। उनका यह भी कहना है कि: रोजाना 1.5 लाख यात्रियों पर असर इस हड़ताल से हर दिन करीब डेढ़ लाख से अधिक यात्रियों के प्रभावित होने का अनुमान है। खासकर होली के समय जब लोग अपने घर लौटते हैं, उस दौरान परेशानी और बढ़ सकती है। किराया 5 से 7 गुना बढ़ने की आशंका बसों के बंद रहने से यात्रियों के पास सीमित विकल्प बचेंगे, जैसे— उदाहरण के तौर पर: यानी यात्रियों को 5 से 7 गुना ज्यादा किराया चुकाना पड़ सकता है।  होली यात्रा से पहले जरूरी सलाह

↑
0%