Ratlam News: कल हनुमान जन्मोत्सव पर 1 लाख 11 हजार 111 हनुमान चालीसा पाठ का सामूहिक आयोजन, तैयारियां पूरी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क । Ratlam News: शहर में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है। सेवावीर सामाजिक कल्याण समिति द्वारा चलाए जा रहे हनुमान चालीसा सामूहिक पाठ अभियान ने 185 मंगलवार पूरे कर एक नया अध्याय रच दिया है। इस बार समिति ने हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 1,11,111 हनुमान चालीसा पाठ का ऐतिहासिक संकल्प लिया है, जो न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि समाज को एकजुट करने का सशक्त माध्यम भी बन रहा है। पिछले वर्ष 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस बार लक्ष्य तीन गुना बड़ा पिछले वर्ष सेवावीर परिवार ने 51,000 पाठों का लक्ष्य लेकर यह अभियान शुरू किया था, जिसके साथ रतलाम ने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस वर्ष संख्या लगभग तीन गुनी कर दी गई है, जो इस बात का संकेत है कि अभियान ने जन-जन में उत्साह और श्रद्धा की नई लहर पैदा की है। व्यापक प्रचार-प्रसार से जागरूकता बढ़ाने का प्रयास अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सेवावीर समिति ने विभिन्न प्रचार माध्यमों का सहारा लिया है। शहर भर में ऑटो, बस, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर, बैनर और फ्लेक्स लगाए जा रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस पवित्र मुहिम को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। समाज के प्रबुद्धजनों से मिल रहा समर्थन समिति ने समाज के प्रमुख व्यक्तियों, संत-महात्माओं और बुद्धिजीवियों से भी आग्रह किया है कि वे वीडियो संदेश के माध्यम से लोगों को इस अभियान से जोड़ें। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकों का आयोजन कर सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों का सहयोग भी लिया जा रहा है। ऐतिहासिक आयोजन में समाज की भागीदारी शहर का हर वर्ग इस ऐतिहासिक संकल्प को सफल बनाने के लिए उत्साहपूर्वक भागीदारी निभा रहा है। युवाओं से लेकर वरिष्ठजनों तक में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। सेवावीर समिति का मानना है कि सामूहिक प्रयास से यह धार्मिक संकल्प एक प्रेरणास्पद इतिहास रचेगा। सेवावीर परिवार का भावनात्मक आव्हान समिति ने समस्त समाजजनों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का अनुरोध करते हुए कहा है कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने का अवसर है। आइए, हम सभी मिलकर 1,11,111 हनुमान चालीसा पाठों के इस महान संकल्प को पूर्ण करें और रतलाम को अध्यात्म व एकता की नई पहचान दिलाएं।

Ratlam News: सर्व ब्राह्मण महासभा की नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नगर की सर्व ब्राह्मण महासभा रतलाम का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। संस्था के अध्यक्ष डॉ. अरुण पुरोहित ने प्रवीण उपाध्याय को नया अध्यक्ष नियुक्त किया। कार्यक्रम में संत आत्मानंद सरस्वती, संजय दवे, गुलजारीलाल त्रिवेदी सहित कई वरिष्ठजन, पार्षद व समाजसेवी उपस्थित रहे। प्रमुख पदाधिकारियों में संयोजक ओमप्रकाश त्रिवेदी, कौशल किशोर द्विवेदी, सचिव चैतन्य शर्मा, कोषाध्यक्ष कपिल शर्मा, संगठन मंत्री राजू सुरोलिया और विधि सलाहकार अजय जोशी रहे। महिला मंडल की अध्यक्ष कौशल्या त्रिवेदी को बनाया गया, जबकि ब्रह्म युवा शक्ति की कमान राजकमल दुबे को सौंपी गई। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों को समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई गई। अंत में अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया और सहयोग की अपेक्षा की। जय जय परशुराम।

Ratlam News: भव्यता के साथ आज होगा बरबड़ हनुमान मेले का शुभारंभ, हर रात होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के प्रसिद्ध बरबड़ हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित होने वाला 5 दिवसीय बरबड़ हनुमान मेला आज 8 अप्रैल मंगलवार को शाम 5 बजे से भव्य शुभारंभ के साथ शुरू होगा। मेले का आयोजन 8 से 12 अप्रैल तक किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन रात्रि में आकर्षक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में होगा शुभारंभ मेले का शुभारंभ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप तथा रतलाम-झाबुआ सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में, महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। हर दिन होंगे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास ने बताया कि मेले में हर दिन निगम रंगमंच पर विशेष सांस्कृतिक आयोजन होंगे। कार्यक्रमों की सूची इस प्रकार है: जनप्रतिनिधियों ने की नागरिकों से सहभागिता की अपील नगर निगम के विभिन्न पदाधिकारियों एवं पार्षदगणों ने शहरवासियों से मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की है। मेले का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देना है।

Ratlam News: सागोद में राजराजेश्वरी मां जगदंबा एवं भेरूजी दरबार में नवचंडी यज्ञ, महाआरती और महाप्रसादी भंडारा सम्पन्न

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News:  जय मां अम्बे शक्ति सामाजिक सेवा समिति सागोद द्वारा आयोजित भव्य धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। राजराजेशवरी मां जगदंबा एवं भेरूजी दरबार में नवचंडी यज्ञ, आदिशक्ति की महाआरती और लगातार नवें वर्ष महाप्रसादी भंडारा संपन्न हुआ। आयोजन में सागोद ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और एक साथ पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन और उन्हें प्रसाद ग्रहण कराने से हुई। इसके बाद नवचंडी यज्ञ की पूर्णाहुति, महाआरती और विशाल भंडारे का आयोजन समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं के सहयोग से संपन्न हुआ। इस दौरान अतिथियों का शॉल व चुनरी से सम्मान कर स्वागत किया गया। मंच पर अखंड ज्ञान आश्रम के संत देवस्वरूपानंद जी, श्रंगेरी मठ के दंडी स्वामी आत्मानंद जी महाराज, महर्षि संजय शिवशंकर दवे, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, क्षेत्रीय विधायक मथुरालाल डामर, नगर निगम रतलाम के एमआईएस अधिकारी विशाल शर्मा, परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, समाजसेवी राकेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अशोक धाकड़, विकासखंड समन्वयक शैलेंद्र सिंह सोलंकी, सरपंच कैलाश खडेड़ा, मेडिकल कॉलेज के डॉ. प्रवीण बघेल, डॉ. ऋषभ जैन सहित कई प्रमुख गणमान्य उपस्थित रहे। संत देवस्वरूपानंद जी महाराज ने कहा कि जब भोजन भगवान को अर्पित होता है, तो वह प्रसाद बन जाता है, और सभी को एक साथ पंगत में बैठकर उसे ग्रहण कराना सामाजिक समरसता का प्रतीक है। दंडी स्वामी आत्मानंद जी महाराज ने कहा कि हिन्दू संस्कृति हमेशा परहित की भावना पर आधारित रही है और यह आयोजन उसी भावना का प्रतीक है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता और सहयोग की भावना को सशक्त करते हैं। विधायक मथुरालाल डामर ने कहा कि सामूहिक भोज समाज को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है और इस प्रकार की पहलें लगातार होती रहनी चाहिए। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के संरक्षक विजय पाटीदार, अध्यक्ष डॉ. प्रकाश शर्मा, नरेंद्र श्रेष्ठ, योगेश जाट, निखिलेश सोनी, अमन माहेश्वरी, भूपेंद्र गहलोत, सचिन, संजय सोमरवाल, गणपत, घनश्याम, महेश मोहन, गोपाल और राजेश जी सहित समस्त सदस्यों की विशेष भूमिका रही। यह आयोजन श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का सजीव उदाहरण बनकर सामने आया, जिसने क्षेत्र में धार्मिक एकजुटता और सहयोग की मिसाल पेश की।

Ratlam News: श्री पद्मावती माता मंदिर से 111 फीट लंबी चुनरी यात्रा 4 अप्रैल को होगी आयोजित

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: चैत्र नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर श्री पद्मावती माता मंदिर, राजमहल से श्री गढ़खंखाई माता मंदिर, राजापुरा तक भव्य और विराट चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 4 अप्रैल, शुक्रवार को शाम 6 बजे शुरू होगी और 39 किलोमीटर की पदयात्रा के बाद अष्टमी की सुबह मंदिर पहुंचेगी। इस आयोजन में 111 भगवा ध्वज और 111 फीट लंबी चुनरी के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। चुनरी यात्रा से पहले शाम 6 बजे श्री हनुमान चालीसा का पाठ होगा। इसके बाद महाआरती कर मां पद्मावती और मां चामुंडा को ग्यारह-ग्यारह फीट की चुनरी ओढ़ाई जाएगी। इस दौरान संत महात्माओं और समाजसेवियों का सम्मान भी किया जाएगा। श्री पद्मावती माता मंदिर, राजमहल से निकलने वाली चुनरी यात्रा पेलेस रोड, डालुमोदी बाजार, माणक चौक, धांस बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, लक्कड़ पीठा, बाजना बस स्टैंड, सागोद रोड, शिवगढ़ होते हुए श्री गढ़खंखाई माता मंदिर, राजापुरा पहुंचेगी। यात्रा के दौरान घोड़ों पर भगवा ध्वजधारी, उज्जैन से बुलाए गए विशेष साउंड सिस्टम से भजन संध्या, ढोल-बैंड, भगवा ध्वज और वाहनों का भव्य काफिला शामिल रहेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए 40 से अधिक स्थानों पर चाय, पानी, ठंडाई और अल्पाहार की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति के सदस्यों जनक नागल, धर्मेन्द्र रांका, नरेन्द्र सिंह चौहान, मंगल सिंह पंवार, ओमप्रकाश धिमान, डॉ. रचित अग्रवाल, मदन सोनी, विपिन सोनी, अजय यार्दे, संजय पेमाल, श्याम उपाध्याय, प्रकाश सेठिया, नीरज चावला, नितिन संधवी, मुकेश गांधी, रत्ना पाल, राखी उपाध्याय, सारिका दीक्षित, भावना गुर्जर, काजोल टांक, गोपाल शर्मा, ऋषि पाटीदार, गब्बर यादव, अर्जुन प्रजापति, सोनू प्रजापति आदि ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर परिवार और मित्रों के साथ शामिल होने की अपील की है। हिंदू राष्ट्र की कामना के साथ माता रानी को अर्पित की जाएगी चुनरी।

Ratlam News: श्री मारू भांबी समाज रतलाम ने धूमधाम से मनाया हिंदू नववर्ष, हुआ ध्वज पूजन, चल समारोह और महाआरती

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: श्री मारू भांबी समाज रतलाम द्वारा हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। हाट की चौकी स्थित प्राचीन बाबा रामदेव जी मंदिर परिसर में ध्वज पूजन, चल समारोह और महाआरती के बाद स्नेह भोज का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठ जनों, महिलाओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।   इस अवसर पर समाज के नव निर्वाचित अध्यक्ष झमक पड़ियार, उपाध्यक्ष नंद किशोर खांबु, मांगीलाल अनखे, सचिव रविन्द्र गहलोत, सह सचिव जगदीश मातोरिया, कोषाध्यक्ष दीपेश पड़ियार और सह कोषाध्यक्ष प्रभुलाल राठौड़ सहित अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समन्वयक गोलू भुमारचा, युवा प्रकोष्ठ प्रमुख हरिश बामनिया तथा कार्यकारिणी सदस्य पूर्व अध्यक्ष बद्रीलाल पुनवर, कन्हैया लाल बोका, राजेश बोचा, दिनेश पडियार, महेश सोलंकी, विजय बोका, सावन राठौर, रमेश कथिरिया और बहादुर खांबू भी उपस्थित रहे।   समाजजनों ने समिति द्वारा कराए गए पारदर्शी निर्वाचन और धर्मशाला परिसर के विकास कार्यों की सराहना की। समाज सचिव रविन्द्र गहलोत ने कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की।  

Ratlam News: राष्ट्रीय विप्र महासंघ की रतलाम जिला कार्यकारिणी घोषित, निखिल शर्मा बनीं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: राष्ट्रीय विप्र महासंघ की रतलाम जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंडित हर्षित शर्मा की अनुशंसा पर निखिल शर्मा को रतलाम जिला महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव आयुष दीक्षित ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह नियुक्ति संगठन को जिलेभर में नई ऊर्जा प्रदान करेगी तथा विस्तार में सहयोगी साबित होगी।  राष्ट्रीय विप्र महासंघ: समाज को जोड़ने की पहल   राष्ट्रीय विप्र महासंघ एक पंजीकृत अराजनीतिक संगठन है, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष ए. के. चौबे हैं। महासंघ का मुख्य उद्देश्य विप्र समाज को एकजुट करना और समाजहित में कार्य करना है। ए. के. चौबे इस उद्देश्य को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।    नई कार्यकारिणी से संगठन को मिलेगी मजबूती   राष्ट्रीय विप्र महासंघ की यह नई कार्यकारिणी जिले में संगठन की गतिविधियों को तेज करने और विप्र समाज को संगठित करने का कार्य करेगी। महासंघ के पदाधिकारियों का मानना है कि यह नियुक्ति संगठन के विस्तार और सामाजिक कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।   रतलाम और मध्यप्रदेश से जुड़ी ताजा खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें!

Ratlam News: सम्मान साफा रैली कल: निकलेगी भव्य सम्मान साफा वाहन रैली, हज़ारों शिवभक्त होंगे शामिल  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: महाशिवरात्रि पर्व के पूर्व शहर में इस वर्ष भी जवाहर व्यायामशाला परिवार और अंबर ग्रुप द्वारा भव्य सम्मान साफा (वाहन) रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली रविवार सुबह 10:00 बजे जवाहर व्यायामशाला परिसर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए प्राचीन गढ़कैलाश महादेव मंदिर पर सम्पन्न होगी।   शहरभर में निकलेगी विशाल रैली   रैली के शुभारंभ से पहले, सुबह 10 बजे जवाहर व्यायामशाला परिसर में शहर व आसपास के 20 से अधिक साफा बांधने वाले उस्ताद युवाओं को पारंपरिक सम्मान साफा पहनाएंगे। इसके बाद रैली सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, धानमंडी, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणक चौक, घास बाजार, चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट से होकर गुजरेगी और श्री गढ़कैलाश महादेव मंदिर पर पहुंचेगी।   महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन   रैली के समापन के बाद भगवान गढ़कैलाश का अभिषेक, महाआरती और महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर हज़ारों शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है, जिससे शहर में भक्ति और उल्लास का माहौल बनेगा।   दौलत जाट पहलवान के नेतृत्व में ऐतिहासिक आयोजन   इस भव्य आयोजन का नेतृत्व दौलत जाट पहलवान, सूरज पहलवान, अंबर पहलवान, अभिषेक पहलवान, वैभव पहलवान, मयंक पहलवान, गौरव पहलवान और अमन पहलवान कर रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों, धर्मप्रेमी जनता और युवाओं से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार व मित्रों सहित इस रैली में बड़ी संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं। शिवभक्तों के जोश और आस्था से सराबोर यह आयोजन शहर में भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा।