Ratlam News: विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस: रतलाम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विशेषज्ञों ने दिया महत्वपूर्ण संदेश

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस के अवसर पर रतलाम ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनिक सोसायटी द्वारा पोलो ग्राउंड स्थित जन चेतना परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समाजसेवियों, डॉक्टरों और अभिभावकों ने भाग लिया।   कार्यक्रम की शुरुआत में दिव्यांग बच्चों ने सोसायटी अध्यक्ष डॉ. सुनीता वाधवानी, सचिव डॉ. अदिति राठौर, डॉ. राजकुमारी पुरोहित, समाजसेवी सविता तिवारी और स्कूल अध्यक्ष एम.एल. दुबे का स्वागत किया।    डाउन सिंड्रोम को समझें और जागरूक बनें   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोसायटी अध्यक्ष डॉ. सुनीता वाधवानी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 21 मार्च को विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस मनाया जाता है। यह दिवस उन बच्चों और वयस्कों को समर्पित है जो डाउन सिंड्रोम से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि डाउन सिंड्रोम एक जेनेटिक विकार है, जो बच्चे के जन्म से पहले ही हो जाता है और उसके शारीरिक व मानसिक विकास को प्रभावित करता है। हालांकि, प्यार, समर्थन और सही देखभाल से ये बच्चे भी सामान्य जीवन जी सकते हैं।    बड़ी उम्र में विवाह से बढ़ता है जोखिम   विशेषज्ञों ने बताया कि बड़ी उम्र में विवाह करने से बच्चों में डाउन सिंड्रोम का खतरा बढ़ सकता है। जब माता-पिता की उम्र अधिक होती है, तो उनके शिशु में इस विकार की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए, युवाओं को इस बारे में जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है।    समाज में समावेशी माहौल जरूरी   डॉ. अदिति राठौर ने कहा कि हमें डाउन सिंड्रोम से पीड़ित बच्चों को प्यार, समर्थन और सम्मान देना चाहिए। हमें उनकी क्षमताओं को पहचानकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करनी चाहिए।   समाजसेवी सविता तिवारी ने कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, हमें इसे पहचानकर उसे विकसित करना चाहिए।   डॉ. राजकुमारी पुरोहित ने कहा कि डाउन सिंड्रोम से पीड़ित बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, इसलिए उनका संपूर्ण इलाज और देखभाल बेहद जरूरी है। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि हम सब मिलकर एक समावेशी और सहयोगी समाज का निर्माण करें।    अभिभावकों की जिज्ञासाओं का समाधान   इस अवसर पर डॉक्टरों ने उपस्थित अभिभावकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। साथ ही, बच्चों को मनोरंजन के साधन और उपयोगी वस्तुएं वितरित की गईं।    इनकी रही उपस्थिति   कार्यक्रम में अनुराधा खाबिया, उषा तिवारी, रूपा पाल, सोनू पांचाल, कमलेश नारोलिया, रामचंद्र गोखले, ऋषिका चौहान सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।   कार्यक्रम का संचालन शशि सिंह ने किया और आभार डॉ. अदिति सिंह ने व्यक्त किया।  

Ratlam News: औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने जुआ खेलते 7 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा तथा नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र गौतम के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में ताश के पत्ते और 14,390 रुपये नकद जब्त किए गए।   बापू नगर में हो रहा था अवैध जुआ   20 मार्च 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बापू नगर, रतलाम में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 207/2025, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।   गिरफ्तार आरोपी   1. मोहम्मद रफीक पिता मोहम्मद हनीफ शेख (उम्र 43) निवासी बापू नगर, जावरा रोड, रतलाम   2. सरताज खान पिता सत्तार खान (उम्र 35) निवासी सम्यक सिटी, डी-मार्ट के पास, रतलाम   3. अनिल टांक पिता गोपाल टांक (उम्र 32) निवासी लक्ष्मणपुरा, हरिजन मोहल्ला, रतलाम   4. अजय पाल पिता बाबूलाल पाल (उम्र 35) निवासी लक्ष्मणपुरा, रेलवे क्वार्टर, रतलाम   5. रोसीक खान पिता सत्तार खान (उम्र 28) निवासी सम्यक गोल्ड सिटी, डी-मार्ट के पास, रतलाम   6. नरेंद्र प्रजापत पिता मांगीलाल प्रजापत (उम्र 28) निवासी भगतपुरी, मकान नंबर 13/1, थाना माणक चौक, रतलाम   7. सलमान पिता शाकीर शाह (उम्र 32) निवासी कुली कॉलोनी, रहमत नगर, थाना स्टेशन रोड, रतलाम   जब्त सामान   – ताश के पत्ते   – नगद राशि – 14,390 रुपये   अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी   पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शहर में अवैध गतिविधियों, जुआ, मादक पदार्थों की बिक्री और असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने यह कार्रवाई कर जुआरियों को गिरफ्तार किया।   पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका   इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम के नेतृत्व में सउनि नरेश पांडेय, आरक्षक कपिल, इमरान, महेंद्र, रवि चंदेल, अभिषेक पाठक, लंकेश पाटीदार और राणा प्रताप का अहम योगदान रहा।  

Ratlam News: परम आनंद सोशल क्लब एवं मेहंदीकुई बालाजी जनकल्याण न्यास द्वारा चार दिवसीय आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: परम आनंद सोशल क्लब एवं मेहंदीकुई बालाजी जनकल्याण न्यास के संयुक्त तत्वावधान में मेहंदीकुई बालाजी परिसर में चार दिवसीय आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में महामंडलेश्वर अनंतदेव गिरी (स्वामी वामदेव, ज्योर्तिमठ, वृंदावन) अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान की गंगा में गोता लगवा रहे हैं।   प्रणाम का महत्व एवं पापों से मुक्ति का मार्ग बताया प्रवचन के पहले दिन अनंतदेव गिरी ने प्रणाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रणाम न केवल एक अभिवादन है, बल्कि यह एक अनुष्ठान भी है। उन्होंने बताया कि बड़ों के सान्निध्य में रहकर अच्छी बातें ग्रहण करना चाहिए तथा माता-पिता, गुरुजनों और वृद्धजनों का सम्मान करना चाहिए।   उन्होंने कहा कि मनुष्य द्वारा किए गए पापों की मुक्ति के लिए शास्त्रों में कई विधियाँ बताई गई हैं। पवित्र नदियों में स्नान, गौ सेवा, संत सेवा और विभिन्न अनुष्ठानों के माध्यम से पापों से मुक्ति प्राप्त की जा सकती है। उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि भगवान राम ने भी राक्षसों के संहार के बाद अश्वमेध यज्ञ करके स्वयं को पापों से मुक्त किया था।   आत्महत्या को बताया सबसे बड़ा पाप अनंतदेव गिरी ने आत्महत्या के विषय में गहन विचार रखते हुए कहा कि शास्त्रों में आत्महत्या का कोई विधान नहीं है। उन्होंने बताया कि मनुष्य को अपने जीवन का अंत करने का अधिकार नहीं है और आत्महत्या करने वाला व्यक्ति संस्कारों और क्रियाकर्म का लाभ प्राप्त नहीं कर सकता। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्महत्या जैसे महापाप से दूर रहने का आह्वान किया।   स्वागत एवं आयोजन समिति की भागीदारी कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था प्रमुख डॉ. पवन मजावदिया, जयकुमार टेकचंदानी और बंशीलाल मजावदिया ने अनंतदेव गिरी का पारंपरिक रूप से स्वागत किया। मंच पर दंडी स्वामी, पं. संजय दवे एवं अन्य संतजनों का भी समिति द्वारा सम्मान किया गया।   इस अवसर पर मेहंदीकुई बालाजी न्यास के अध्यक्ष बाबुलाल चौधरी, संजय दलाल, दीपक सिसोदिया, कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट से मोहनलाल भट्ट, जिंदल, गीता मंदिर ट्रस्ट से ट्रस्टी सुनील खारीवाल, वीरेंद्र वाफगांवकर, संजय व्यास, अनिल पुरोहित, हरीश रत्नावत, गोपालजी का बड़ा मंदिर न्यास से मनोहर पोरवाल, महेश व्यास, जांगड़ा पोरवाल समाज के अध्यक्ष गोपाल मजावदिया, लक्ष्मीनारायण धनोतिया, राजेंद्र पोरवाल, योगेश दलाल, समाजसेवी कैलाश झालानी, पंकज अग्रवाल, सचिन तिवारी आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।   भव्य प्रसादी वितरण के साथ हुआ समापन प्रवचन के समापन पर श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की गई, जिससे उपस्थित भक्तजनों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।  

Ratlam News: रतलाम में 25वीं भव्य और विराट चुनरी यात्रा, 23 मार्च को होगी तैयारी बैठक  

सात अप्रैल को श्री गढखंखई माता जी को चढ़ाई जाएगी 111 फीट लंबी चुनरी   रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: चैत्र नवरात्रि की सप्तमी, 4 अप्रैल 2025 शुक्रवार को आयोजित होने वाली श्री गढखंखई माता चुनरी यात्रा के सफल आयोजन को लेकर 23 मार्च 2025 रविवार को शाम 5 बजे श्री बड़ा गोपाल जी का मंदिर, माणक चौक, रतलाम में एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है। इस बैठक में सभी धर्मप्रेमी भाई-बहनों से शामिल होने की अपील की गई है।    39 किमी पैदल यात्रा में हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल   श्री पद्मावती माता मंदिर, राजमहल पेलेस रोड से यह भव्य चुनरी यात्रा शाम 6 बजे शुरू होगी। यात्रा में 111 फीट लंबी चुनरी के साथ सैकड़ों भगवा ध्वज लहराएंगे। यह यात्रा पैलेस रोड, डालूमोदी बाजार, माणक चौक, घांस बाजार, चोमुखी पुल, चांदनी चौक, लक्कड़ पीठा, बाजना बस स्टैंड, सागोद रोड और शिवगढ़ होते हुए 39 किमी की पैदल यात्रा पूरी कर प्रातः 6 बजे श्री गढखंखई माता मंदिर, राजापुरा पहुंचेगी। वहां मां पद्मावती एवं मां चामुंडा को 11-11 फीट की चुनरी चढ़ाई जाएगी और हिंदू राष्ट्र की कामना की जाएगी।   यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और सुविधाओं की मांग   श्री गढखंखई माता चुनरी यात्रा आयोजन समिति ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर यात्रा के दौरान बेहतर व्यवस्थाओं की मांग की है। समिति के संयोजक जनक नागल, अध्यक्ष धर्मेंद्र रांका, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं, जिनमें महिलाओं और बच्चियों की संख्या अधिक होती है। साथ ही, दोपहिया और चारपहिया वाहनों का बड़ा काफिला भी माता के दर्शन को जाता है, जिससे कई स्थानों पर जाम और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।   यात्रा मार्ग पर प्रमुख समस्याएँ और समाधान की मांग   1. सड़क सुधार कार्य – रतलाम से राजापुरा तक सड़क का दुरुस्तीकरण करवाया जाए   2. सुरक्षा व्यवस्था – भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक कंट्रोल और पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की जाए   3. प्रकाश व्यवस्था – दुर्घटना संभावित स्थानों पर उचित लाइटिंग लगाई जाए   4. चिकित्सा सुविधा – आपातकालीन स्थिति के लिए मार्ग में मेडिकल टीम और एम्बुलेंस तैनात की जाए   5. पार्किंग व्यवस्था – गढखंखई माता मंदिर के पास पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं   समिति ने श्रद्धालुओं से की अपील   श्री गढखंखई माता चुनरी यात्रा आयोजन समिति के पदाधिकारियों जनक नागल, धर्मेंद्र रांका, नरेंद्र सिंह चौहान, श्याम उपाध्याय, मंगल सिंह पंवार, ओमप्रकाश धीमान, अजय यार्दे, मदन सोनी, विपिन सोनी, डॉ रचित अग्रवाल, संजय पेमाल, नीरज चावला, ऋषि पाटीदार, पुखराज हंसवाल, प्रकाश सेठिया, मुकेश गांधी, गब्बर यादव, चिराग जायसवाल, लाखन सिंह शेखावत, गोविंद सिंह, नितिन संधवी, राजेश नागल, जितेंद्र बामनिया, राहुल शर्मा एडवोकेट, रवि वंडेला, निखिलेश सिंह पंवार, विनोद गुर्जर और अर्जुन प्रजापति सहित अन्य सदस्यों ने नगर के सभी धर्मप्रेमियों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने और चुनरी यात्रा में सपरिवार शामिल होने का अनुरोध किया है।  

Ratlam News: रतलाम में चोरों का आतंक: एक ही रात में पांच स्थानों पर चोरी, लाखों का माल ले उड़े बदमाश

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात चोरों ने शहर में एक के बाद एक पांच स्थानों पर धावा बोल दिया। दो सूने मकानों से चोर लाखों रुपये की ज्वेलरी और नगदी चुरा ले गए, जबकि तीन अन्य स्थानों पर ताले तोड़े गए, लेकिन वहां से कोई बड़ी चोरी नहीं हो पाई। वारदातों के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।    कोर्ट के सामने बने मकान को बनाया निशाना   पहली बड़ी चोरी कोर्ट के सामने रहने वाले इशान उपाध्याय के घर में हुई। इशान अपने परिवार के साथ सूरजमल नगर गए हुए थे। जब गुरुवार सुबह वे लौटे, तो घर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारियों के लॉकर तोड़कर करीब 35 ग्राम सोने की ज्वेलरी, 500 ग्राम चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए। चोरी के समय घर के सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े थे, जिससे चोरों को आसानी हो गई।    इंदौर था परिवार, रतलाम में हुई चोरी   दूसरी बड़ी चोरी टीआईटी रोड निवासी मोहित मंत्री के घर में हुई। मोहित इंदौर में प्राइवेट नौकरी करता है, और उसके माता-पिता भी वहीं रह रहे थे। गुरुवार सुबह उसके चाचा ने फोन कर चोरी की जानकारी दी। जब मोहित और उसके पिता रतलाम पहुंचे, तो देखा कि चोरों ने सोने-चांदी के गहनों और 30 हजार रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिया था।   अन्य स्थानों पर भी ताले तोड़े   इसके अलावा जावरा रोड और शास्त्री नगर क्षेत्र में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। डॉ. सीबी राठौर के मकान के ताले तोड़े गए, हालांकि अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।   पुलिस जांच में जुटी, जल्द होगी गिरफ्तारी   घटनाओं की जानकारी मिलते ही सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और थाना प्रभारी स्वराज डाबी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया और शहरभर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सीएसपी घनघोरिया ने कहा कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।   शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से दहशत   रतलाम में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग डरे हुए हैं। शहरवासी प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने संदिग्धों पर नजर रखने और गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है।  

MP News: परशुराम जी की तुलना औरंगजेब से करने पर ब्राह्मण समाज में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्यप्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड की रतलाम जिला इकाई ने कांग्रेस नेत्री रेखा विनोद जैन (जबलपुर) और स्वतंत्र लेखक अजय तिवारी (दिल्ली) के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव और एसपी अमित कुमार को ज्ञापन सौंपकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।    सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से आक्रोश   परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला प्रभारी अनुराग लोखंडे के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि कांग्रेस नेत्री रेखा विनोद जैन और स्वतंत्र लेखक अजय तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook पर भगवान परशुराम जी की तुलना क्रूर शासक औरंगजेब से की। इसके अलावा धार्मिक आस्था से जुड़े तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करते हुए कई अनर्गल बातें लिखी गईं। इससे ब्राह्मण समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में भारी रोष है।   प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर देवी-देवताओं, संतों, महापुरुषों और धार्मिक प्रतीकों पर टिप्पणी करने और फिर माफी मांगने का चलन बढ़ता जा रहा है। यह सिर्फ टीआरपी और प्रचार पाने का हथकंडा है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह भारतीय सनातन संस्कृति, सभ्यता और धार्मिक आस्था को बदनाम करने की साजिश है।    ब्राह्मण समाज ने की कठोर कार्रवाई की मांग   परशुराम कल्याण बोर्ड और ब्राह्मण समाज ने मांग की है कि रेखा विनोद जैन और अजय तिवारी के सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और समाज में उन्माद फैलाने के प्रयास को देखते हुए दोनों व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए।    कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के नाम भी सौंपा ज्ञापन   प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नाम संबोधित ज्ञापन रतलाम कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया को सौंपा। कटारिया ने आश्वस्त किया कि यह ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले ने अनुराग लोखंडे से फोन पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि विवादित पोस्ट सामने आने के बाद महिला नेत्री को नोटिस जारी किया गया, जिसके बाद उन्होंने पोस्ट डिलीट कर माफी मांगी।   डॉ. कामले ने कहा कि कांग्रेस सभी धर्मों का सम्मान करती है और भविष्य में भी यदि कोई धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कार्य करेगा तो उस पर कार्रवाई होगी।    ये रहे शामिल   ज्ञापन देने वालों में परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला प्रभारी अनुराग लोखंडे, लगन शर्मा, नीरज कुमार शुक्ला, सुनील दुबे, सत्येंद्र जोशी, राजू हॉकी, राजेश व्यास, सुरेश दवे, जैन समाज से कमलेश मोदी (जैन) और सिंधी समाज से श्याम लालवानी भी उपस्थित रहे।  

Ratlam News: विरुपाक्ष महादेव प्रखंड में त्रिशूल दीक्षा एवं बजरंग दल संयोजक सम्मेलन संपन्न

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में विरुपाक्ष महादेव प्रखंड, धराड़ में त्रिशूल दीक्षा एवं बजरंग दल संयोजक सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान आगामी 29 मार्च को इंदौर के नेहरू स्टेडियम और शिवजी पार्क में आयोजित होने वाले बजरंग दल शौर्य कुंभ की विस्तृत जानकारी साझा की गई।   धर्म रक्षा एवं समाज सुरक्षा का संकल्प   मुख्य वक्ता विभाग सह संयोजक राधेश्याम अंजना ने त्रिशूल दीक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धर्म की रक्षा के लिए अधर्म का नाश करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बजरंग दल हिंदू समाज की सुरक्षा और धार्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है।   सम्मेलन में प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति   इस सम्मेलन में विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, विभाग सह संयोजक राजाराम ओहरी, जिला अध्यक्ष राधेश्याम रावल, जिला सहसंयोजक अंशु टांक, जिला धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख पंकज चौहान, जिला सेवा प्रमुख अनिल रौतेला, जिला गौ रक्षा प्रमुख योगेश चौहान,  जिला धर्माचार्य हीरालाल सीरवी, जिला सह धर्म प्रसार प्रमुख दिलीप  मईड़ा, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश  पाटीदार, उपाध्यक्ष भेरुलाल  निनामा, प्रखंड मंत्री सुरेश डिंडोर,प्रखंड सह मंत्री दीपक चौरसिया, प्रखण्ड बल उपसना प्रमुख कान्हा भाभर, दीपक चौहान, संदीप  निनामा, राजू मुनिया, राजेश  राठौड़, दुर्गा शंकर राठौड़, कृषणपाल सिंह, करण सिंह आदि खण्ड प्रखण्ड व ग्राम समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बजरंग दल के सशक्तिकरण पर जोर   विभाग सह संयोजक राधेश्याम अंजना ने कहा, “बजरंग दल इस देश में विश्वास का प्रतीक है। जब कोई मां निश्चिंत होकर अपनी बेटी को स्कूल, कॉलेज या नौकरी पर भेज सके, यह भरोसा समाज में बना रहे, इसके लिए बजरंग दल का सशक्त होना जरूरी है।”  कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।  

Ratlam News: श्री मारू भांबी समाज रतलाम: ऐतिहासिक चुनाव में झमक पडियार बने अध्यक्ष, 98% मतदान दर्ज  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: श्री मारू भांबी समाज, रतलाम शहर अध्यक्ष पद के लिए बेलेट पेपर के माध्यम से ऐतिहासिक चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें झमक पडियार को समाज का नया अध्यक्ष चुना गया। इस चुनाव में समाज के दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था।   मतदान की प्रक्रिया समाज के बाबा रामदेव जी मंदिर परिसर में आयोजित की गई, जहां समाजजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रिकॉर्ड 98% मतदान दर्ज किया गया। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए पूर्व अध्यक्ष बद्रीलाल पुनवर और बगदीराम मदेल ने निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभाई।   नवनिर्वाचित अध्यक्ष झमक पडियार का कार्यकाल तीन वर्षों का रहेगा, जिसमें वे समाज के विकास और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे। समाज में इस ऐतिहासिक चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला और नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।   समाज के इस ऐतिहासिक चुनाव से यह स्पष्ट है कि समाजजन अपनी एकजुटता और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूक हैं।

NEET 2025: अभ्यास इंस्टिट्यूट द्वारा क्रैश कोर्स: 21 मार्च से शुरू होगी डॉक्टर बनने की तैयारी, जल्दी करें आवेदन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। NEET 2025: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET 2025 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट, शास्त्री नगर ने क्रैश कोर्स शुरू करने की घोषणा की है। यह क्रैश कोर्स 21 मार्च और 26 मार्च 2025 से प्रारंभ होगा।    NEET की तैयारी के लिए सुनहरा मौका   संस्थान की डायरेक्टर नीलिमा कुमावत ने बताया कि MP बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं, और CBSE बोर्ड की परीक्षाएं 25 मार्च तक पूरी हो जाएंगी। ऐसे में कई छात्र इस भ्रम में रहते हैं कि अब NEET की तैयारी कैसे करें।   इसी को ध्यान में रखते हुए अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट ने कम समय में प्रभावी रणनीति के साथ तैयारी कराने के लिए क्रैश कोर्स लॉन्च किया है। इसमें मुख्य विषयों पर विशेष फोकस किया जाएगा, ताकि छात्रों को NCERT आधारित 80-85% प्रश्नों पर अधिक पकड़ मिल सके।    क्रैश कोर्स की खासियतें   – संक्षिप्त एवं प्रभावी कोर्स   – NEET के मुख्य टॉपिक्स पर फोकस   – अनुभवी शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन   – NCERT आधारित पढ़ाई   डॉक्टर बनने का सपना होगा पूरा   नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह क्रैश कोर्स बेहतर अवसर साबित हो सकता है। इच्छुक विद्यार्थी अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट, शास्त्री नगर, रतलाम से संपर्क कर सकते हैं और अपने डॉक्टर बनने के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा सकते हैं।  

Ratlam News: थाना दीनदयाल नगर: जानलेवा हमला करने वाले आरोपी धारदार हथियार के साथ गिरफ्ता

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना दीनदयाल नगर क्षेत्र के ओसवाल नगर में एक आदतन अपराधी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद किया गया है।   घटना का संक्षिप्त विवरण   15-16 मार्च 2025 की मध्य रात्रि करीब 01:15 बजे ओसवाल नगर में समीर मार्बल नामक व्यक्ति अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान शंकर मईडा, रितेश मईडा और रोशन डगर ने चाकू से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल समीर मार्बल को उसका दोस्त नारायण मेडा सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा।   इस वारदात के बाद थाना दीनदयाल नगर में अपराध क्रमांक 189/25 के तहत धारा 109, 296, 3(5) BNS में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।   पुलिस कार्यवाही   घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के निर्देशन में टीम गठित कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।   आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है और प्रकरण में धारा 25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई है।   गिरफ्तार आरोपी   1. रितेश पिता शंभू सिंह मेडा (उम्र 18 वर्ष) निवासी शांतिनिकेतन स्कूल के सामने, ओसवाल नगर।   2. रोशन पिता सतीश डागर (उम्र 18 वर्ष) निवासी रेलवे पटरी के पास, सुभाष नगर (हाल मुकाम: भोलेनाथ मंदिर के पास, ओसवाल नगर)।   3. शंकर पिता मांगीलाल मेडा (उम्र 19 वर्ष) निवासी ओसवाल नगर, मईडा।   सराहनीय भूमिका   इस कार्रवाई में निरीक्षक रविंद्र दंडोतिया (थाना प्रभारी), उपनिरीक्षक देवीलाल पाटीदार, सहायक उपनिरीक्षक मुरली मकवाना, आरक्षक धीरज यादव, बिलर सिंह, दीपक सिंह, अवधेश परमार, मकन, साइबर सेल से प्र.आर. हिम्मत सिंह आदि की सराहनीय भूमिका रही।  

0%