Ratlam News: त्योहार पर विशेष चेकिंग: समीर उर्फ मार्बल चाकू के साथ, रेहान उर्फ बाल छुर्रा के साथ गिरफ्तार

पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बदमाशों को किया गिरफ्तार   रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना स्टेशन रोड पुलिस ने दो बदमाशों को अवैध धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।   समीर उर्फ मार्बल चाकू के साथ पकड़ा गया   थाना स्टेशन रोड पुलिस ने गुलाब चक्कर के पास सूचना के आधार पर बदमाश समीर उर्फ मार्बल पिता शैहजाद खान उम्र 20 वर्ष निवासी रामरहीम नगर, रतलाम को गिरफ्तार किया। प्रधान आरक्षक हेमंत परमार और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए समीर को अवैध धारदार खटकेदार चाकू के साथ पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार जब्त कर 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 137/2025 दर्ज किया है।   रेहान उर्फ बाल छुर्रा लेकर घूम रहा था, पुलिस ने पकड़ा   इसी प्रकार, थाना स्टेशन रोड पुलिस ने अंबेडकर ग्राउंड के पास सूचना के आधार पर बदमाश रेहान उर्फ बाल पिता जब्बार खान उम्र 20 वर्ष निवासी जुनी कलाल सेरी, रतलाम को गिरफ्तार किया। प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह चौहान और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे अवैध धारदार छुर्रा के साथ पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से छुर्रा जब्त कर 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 138/2025 दर्ज किया है।    पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बढ़ी सख्ती   पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार पूरे शहर में सख्त निगरानी रखी जा रही है। थाना प्रभारी दो बत्ती क्षेत्र के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहा है। त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है, जिससे शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।   रतलाम पुलिस का अभियान जारी रहेगा और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ratlam News: त्योहार पर विशेष चेकिंग: समीर उर्फ मार्बल चाकू के साथ, रेहान उर्फ बाल छुर्रा के साथ गिरफ्तार

पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बदमाशों को किया गिरफ्तार   रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना स्टेशन रोड पुलिस ने दो बदमाशों को अवैध धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।   समीर उर्फ मार्बल चाकू के साथ पकड़ा गया   थाना स्टेशन रोड पुलिस ने गुलाब चक्कर के पास सूचना के आधार पर बदमाश समीर उर्फ मार्बल पिता शैहजाद खान उम्र 20 वर्ष निवासी रामरहीम नगर, रतलाम को गिरफ्तार किया। प्रधान आरक्षक हेमंत परमार और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए समीर को अवैध धारदार खटकेदार चाकू के साथ पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार जब्त कर 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 137/2025 दर्ज किया है।   रेहान उर्फ बाल छुर्रा लेकर घूम रहा था, पुलिस ने पकड़ा   इसी प्रकार, थाना स्टेशन रोड पुलिस ने अंबेडकर ग्राउंड के पास सूचना के आधार पर बदमाश रेहान उर्फ बाल पिता जब्बार खान उम्र 20 वर्ष निवासी जुनी कलाल सेरी, रतलाम को गिरफ्तार किया। प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह चौहान और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे अवैध धारदार छुर्रा के साथ पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से छुर्रा जब्त कर 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 138/2025 दर्ज किया है।    पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बढ़ी सख्ती   पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार पूरे शहर में सख्त निगरानी रखी जा रही है। थाना प्रभारी दो बत्ती क्षेत्र के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहा है। त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है, जिससे शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।   रतलाम पुलिस का अभियान जारी रहेगा और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ratlam News: डॉल्फिन स्वीमिंग पूल और होटल प्रिंस प्लाजा को कोर्ट से झटका, स्टे हुआ खारिज

हॉस्टल की अनुमति पर बना होटल, बिना अनुमति संचालित हो रहा स्वीमिंग पूल, गार्डन और स्पॉ सेंटर   रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम नगर निगम के शासकीय बगीचे की जमीन पर डॉल्फिन स्वीमिंग पूल और होटल प्रिंस प्लाजा के अवैध कब्जे को लेकर कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने होटल और स्वीमिंग पूल संचालकों द्वारा नगर निगम के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही इन पर लगे स्टे को भी कोर्ट ने हटा दिया है।   हॉस्टल की अनुमति लेकर बनाया होटल   नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार, होटल प्रिंस प्लाजा की मालिक स्नेहलता पति सुभाष सिंह ने भवन निर्माण के लिए हॉस्टल की अनुमति ली थी। लेकिन बाद में इस भवन को कमर्शियल रूप देकर होटल में बदल दिया गया। राजनीतिक दबाव के कारण वर्षों तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इतना ही नहीं, होटल के लिए बिजली की डीपी भी सरकारी जमीन पर नियमों के खिलाफ स्थापित कराई गई थी।   बिना अनुमति संचालित हो रहा डॉल्फिन स्वीमिंग पूल, गार्डन और स्पॉ सेंटर   नगर निगम के अधिवक्ता वीरेंद्र पाटीदार ने न्यायालय में दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए बताया कि डॉल्फिन स्वीमिंग पूल वर्ष 2010 से संचालित है, लेकिन इसकी कोई वैधानिक अनुमति नहीं ली गई।   डॉल्फिन स्वीमिंग पूल में अब तक दो बच्चों की डूबकर मौत हो चुकी है, एक घटना 22 अप्रैल 2015 और दूसरी 19 मई 2024 को हुई थी। इसके बावजूद पूल का संचालन जारी रहा।   इसके अलावा, डॉल्फिन स्वीमिंग पूल के पास शुभ-लग्न गार्डन और एक स्पॉ सेंटर भी बिना अनुमति के संचालित किया जा रहा था।   नगर निगम की कार्रवाई पर कोर्ट की मुहर   नगर निगम ने जब सरकारी बगीचे की जमीन का अधिग्रहण कर वहां बगीचे का निर्माण शुरू किया, तब डॉल्फिन स्वीमिंग पूल संचालक विजयशंकर पांडे और होटल प्रिंस प्लाजा की मालिक स्नेहलता सिंह ने न्यायालय में याचिका दायर कर स्टे की मांग की थी।   हालांकि, न्यायालय ने सुनवाई के बाद स्टे को खारिज कर दिया और नगर निगम के पक्ष में फैसला सुनाया। अब नगर निगम इस अवैध कब्जे पर आगे की कार्रवाई कर सकता है।  

Ratlam News: डिजिटल बैंकिंग साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: समाज सेवा संस्था अरुणोदय सर्वेश्वरी लोक कल्याण समिति ने आईशर फाउंडेशन के वित्तीय सहयोग से मंगलवार को ग्राम पंचायत भवन, रिंगनोद में डिजिटल बैंकिंग साक्षरता और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।   कार्यक्रम में संस्था के सचिव रणवीर सिंह और मास्टर ट्रेनर अजय शाक्य ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, संयुक्त देयता समूह और सुरक्षित बचत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।    साइबर ठगी से बचाव की दी गई जानकारी   मास्टर ट्रेनर नितिन परमार ने साइबर ठगी, फर्जी केवाईसी, फर्जी विज्ञापन के नाम पर ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड, फर्जी वेबसाइट और डिजिटल अरेस्ट जैसी धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए। उन्होंने ऑनलाइन ठगी की स्थिति में मदद के लिए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी।   संस्था के प्रतिनिधि रहे उपस्थित   इस अवसर पर संस्था के सुरेश मालवीय, कविता जैन, शिवकुंवर राठौड़ और विनीता शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य डिजिटल बैंकिंग को सुरक्षित और आसान बनाना था ताकि लोग ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन में सतर्कता बरतें और साइबर अपराध से बच सकें।  

Ratlam News: सुखेड़ा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 202 मरीजों का हुआ परीक्षण

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। RatlamNews: जिला चिकित्सालय रतलाम के सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र द्वारा सोमवार को सुखेड़ा में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न बीमारियों की जांच और नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं।   शिविर का शुभारंभ सरपंच महावीर मेहता की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान डॉ. प्राची पालीवाल, डॉ. अरुण पाटीदार, डॉ. प्रियांशु शर्मा, डॉ. अरुण मालपानी सहित स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लगभग 202 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में एचआईवी, वीडीआरएल, हेपेटाइटिस बी और सी, टीबी, रक्तचाप, शुगर और मलेरिया की जांच की गई।   मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां दी गईं और स्वास्थ्य जागरूकता (IEC) सामग्री प्रदान की गई। इस दौरान एचआईवी के लक्षण, निदान और यौन रोगों की जानकारी भी दी गई। साथ ही, 1097 टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया गया, जिससे जरूरतमंद लोग मुफ्त परामर्श और सहायता प्राप्त कर सकें।   शिविर को सफल बनाने में अरविंद पाटीदार (फार्मासिस्ट), मनीष शर्मा (डीएसआरसी परामर्शदाता), लैब टेक्नीशियन सय्यद सैफ अली, एसएसके ओआरडब्ल्यू हिमांशु चौहान सहित सुखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम का विशेष योगदान रहा। सीएचओ हेमलता शर्मा, सपना राठौर, रेखा त्रिवेदी, एएनएम विनीता मुनिया, गीता रावत, आशा सहयोगिनी पवित्रा शर्मा, और आशा कार्यकर्ता सरोज कीर, सुनीता सैनी, राधा सेन, राधा कुंवर, नीलम मकवाना ने भी अहम भूमिका निभाई।   सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र के प्रोग्राम मैनेजर हरीश बिसेन ने बताया कि शासन द्वारा संचालित सम्पूर्ण सुरक्षा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य गंभीर बीमारियों की रोकथाम करना और जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क जांच, परामर्श व उपचार उपलब्ध कराना है।  

Ratlam News: भगवामय हुआ रतलाम; महाशिवरात्रि के पूर्व निकली “साफा सम्मान रैली”, गूंजे जय श्रीराम और हर हर महादेव के नारे 

रतलाम – पब्लिक वार्ता, जयदीप गुर्जर। Ratlam News:  महाशिवरात्रि पर्व के पूर्व जवाहर व्यायामशाला परिवार एवं अंबर ग्रुप के तत्वावधान में साफा सम्मान रैली का भव्य आयोजन किया गया। इस विशाल रैली में हज़ारों युवाओं ने केसरिया साफा धारण कर, मोटरसाइकिलों पर सवार होकर सनातन परंपराओं का गौरवगान किया। दौलत जाट पहलवान के नेतृत्व में निकली इस रैली में मातृशक्ति भी पूरे जोश और साहस के साथ शामिल हुईं, जिन्होंने ‘मैं निडर हूं’ लिखे फ्लैक्स और शस्त्र हाथ में लेकर सनातन संस्कृति का गौरव बढ़ाया। चार हजार से अधिक साफों का हुआ वितरण रैली में इस वर्ष राजस्थान के जोधपुर से करीब 4500 केसरिया साफे मंगवाए गए, जिन्हें युवाओं में वितरित किया गया। कार्यक्रम में शहर के 30 से अधिक उस्तादों ने युवाओं को पारंपरिक तरीके से साफा बांधने की कला सिखाई। 3 घंटे में 4 किमी की भव्य यात्रा रैली दोपहर 12 बजे जवाहर व्यायामशाला परिसर से प्रारंभ हुई और सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, धानमंडी, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणक चौक, घास बाजार, चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट होते हुए श्री गढ़ कैलाश मंदिर पहुंची। जहां भगवान श्री गढ़ कैलाश का अभिषेक कर महाआरती व प्रसाद वितरण किया गया। समाज ने किया भव्य स्वागत रैली के मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं ने फूलों की वर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया। 15 वर्षों से हो रहा आयोजन सूरज जाट पहलवान ने बताया कि यह साफा रैली पिछले 15 वर्षों से आयोजित की जा रही है। प्रारंभ में इसमें केवल 100-150 लोग ही शामिल होते थे, लेकिन अब यह संख्या 5,000 के पार पहुंच चुकी है। इस रैली का उद्देश्य सनातन परंपरा और संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाना है। इस भव्य आयोजन में दौलत जाट पहलवान, जगदीश पहलवान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सूरज पहलवान, अश्विन जायसवाल, अंबर पहलवान, अभिषेक पहलवान, वैभव पहलवान, मयंक पहलवान, गौरव पहलवान, अमन पहलवान, सत्यदेव मलिक पहलवान, प्रवीण सोनी, सलीम आरिफ सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।

Ratlam News: आज निभाई हल्दी की रस्म; महाशिवरात्रि पर निकलेगी रत्नेश्वर महादेव की अलौकिक बारात, 5 दिवसीय भव्य आयोजन की हुई शुरुआत

रतलाम – पब्लिक वार्ता, जयदीप गुर्जर। Ratlam News: प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व पर श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर में भव्य आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति द्वारा विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसका समापन 26 फरवरी 2025, बुधवार को निकाली जाने वाली शिव बारात से होगा। मंदिर समिति के अनुसार, शिव बारात दोपहर 1 बजे निकलेगी और श्रद्धालु इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। इसके अलावा, रात्रि 8 बजे झिलमिल आरती और रात्रि 11 बजे विशेष अभिषेक का आयोजन किया जाएगा। रविवार दोपहर बाबा भोलेनाथ को हल्दी चढ़ाने की रस्म निभाई गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।  प्रमुख कार्यक्रमों की सूची: • 22 फरवरी 2025 (शनिवार) – माता पूजन चौक (प्रातः 11 बजे) • 23 फरवरी 2025 (रविवार) – हल्दी (दोपहर 2 बजे), श्री गणेश पूजन (दोपहर 4 बजे) • 24 फरवरी 2025 (सोमवार) – मेहंदी (दोपहर 2 बजे), मंडप (दोपहर 4 बजे) • 25 फरवरी 2025 (मंगलवार) – संगीतमय भजन (रात्रि 8 बजे) • 26 फरवरी 2025 (बुधवार) – शिव बारात (दोपहर 1 बजे), महा आरती रात्रि 8 बजे व विशेष अभिषेक रात्रि 11 बजे यह पूरा आयोजन श्री रत्नेश्वर महादेव भक्त मंडल द्वारा किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं को इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहा है। कार्यक्रम का आयोजन श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर, रत्नेश्वर रोड, रतलाम में किया जाएगा।

MP News: सीएम राइज विनोबा रतलाम के तीन छात्र राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड के लिए चयनित  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।MP News: सीएम राइज विनोबा रतलाम के तीन विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड में अपनी जगह बना ली है। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा जारी सूची में हिरल पंवार, खुशी और हिमानी शर्मा का चयन हुआ है। इन छात्रों ने विभिन्न स्तरों पर सफलता हासिल कर यह उपलब्धि प्राप्त की है।   रतलाम जिले से कुल सात छात्रों का चयन   इस वर्ष रतलाम जिले से कुल सात विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड के लिए हुआ है, जिनमें से तीन छात्र सीएम राइज विनोबा रतलाम से हैं। यह स्कूल के शैक्षणिक प्रयासों और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।   संस्था के प्रयासों का नतीजा   उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने इस उपलब्धि को शिक्षकों द्वारा ओलंपियाड और अन्य प्रतिस्पर्धाओं की नियमित तैयारियों का परिणाम बताया। उनका कहना है कि संस्थान में लगातार छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।   20 मार्च को होगा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह   प्रभारी प्रधान अध्यापक अनिल मिश्रा ने बताया कि चयनित विद्यार्थी 20 मार्च को अपने पालकों और मार्गदर्शी शिक्षकों के साथ भोपाल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ओलंपियाड और सम्मान समारोह में भाग लेंगे।   शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं   इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी अनिता सागर, संस्था प्राचार्य संध्या वोरा, सीमा चौहान, शोभा ओझा, कविता वर्मा, हर्षिता सोलंकी और अनिता शर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।  

MP News: बोर्ड परीक्षा 2025: गोपनीय सामग्री का सख्त सुरक्षा के बीच वितरण, तैयारियां पूर्ण  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: आगामी माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर गोपनीय सामग्री का वितरण सख्त निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम में हुए इस वितरण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री संजय शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अनिता सागर, श्री राहुल मंडलोई और माध्यमिक शिक्षा मंडल के प्रतिनिधि श्री डी. एस. तोमर मौजूद रहे।   गोपनीयता और सुरक्षा का रखा विशेष ध्यान   समन्वयक प्राचार्य श्री सुभाष कुमावत ने जानकारी दी कि रतलाम जिले के 58 परीक्षा केंद्रों के लिए सभी गोपनीय सामग्री का वितरण कर दिया गया है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है। इस सामग्री को परीक्षा केंद्रों के निकटतम पुलिस थानों में सुरक्षित रूप से रखा गया है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो।   परीक्षा शेड्यूल और परीक्षार्थियों की संख्या   – हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा: 25 फरवरी 2025 से प्रारंभ   – हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा: 27 फरवरी 2025 से प्रारंभ   – हायर सेकेंडरी परीक्षार्थी: 10,922   – हाईस्कूल परीक्षार्थी: 16,606    परीक्षा विभाग की टीम का अहम योगदान   गोपनीय सामग्री के सुरक्षित वितरण और परीक्षा तैयारियों में श्रीमती माया मौर्या, श्री शरद शर्मा, सुश्री यशस्वी वर्मा, श्री ताहिर अली, श्रीमती प्रिया शक्तावत, श्री सुरेश राठौर, श्री ईश्वर सिंह राठौर, श्री राजीव पंडित, श्री रतन चौहान, श्री दीपेंद्र सिंह ठाकुर, श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, श्री राजेंद्र पांडे और श्री अमित पारीक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।  

Ratlam News: रतलाम के समरदीप सिंह गिल का एशियाई ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा के लिए चयन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।  Ratlam News: रतलाम नगर के होनहार एथलीट समरदीप सिंह गिल ने एक बार फिर शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया है। रेलवे कॉलोनी निवासी समरदीप का चयन साउथ कोरिया में होने वाली एशियाई ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में शॉट पुट प्रतियोगिता के लिए हुआ है।   समरदीप ने देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 19.38 मीटर गोला फेंककर रजत पदक जीता था। उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिलाया है। वर्तमान में वह भोपाल स्थित डीएसवाई डब्ल्यूए अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं।   वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए भी किया क्वालीफाई   समरदीप ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जर्मनी में होने वाली वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। यह रतलाम और मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है कि एक स्थानीय खिलाड़ी वैश्विक मंच पर अपनी छाप छोड़ रहा है।   खेल विरासत और पारिवारिक समर्थन   समरदीप की खेल उपलब्धियों के पीछे उनके परिवार का विशेष योगदान रहा है। उनके पिता महेन्द्र सिंह गिल, सीनियर बीआरआई (वेस्टर्न रेलवे) में कार्यरत रहे हैं, जबकि उनकी माता मनजीत कौर राष्ट्रीय स्तर की डिस्कस थ्रोअर रही हैं।    शिक्षण संस्थान में सम्मान समारोह   समरदीप गिल के रतलाम आगमन पर उनके पूर्व स्कूल साईं श्री इंटरनेशनल एकेडमी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संचालक राकेश देसाई, विनीता देसाई, प्राचार्य डॉ. श्वेता विचुरकर, खेल प्रशिक्षक भूषण व्यास सहित स्कूल परिवार ने उनका शाल, श्रीफल व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।   रतलाम के इस युवा खिलाड़ी की उपलब्धि पर शहरवासियों ने गर्व व्यक्त किया है और उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

0%