Ratlam News: मातृ-पितृ पूजन में भावुक हुए नौनिहाल, लिया आशीर्वाद

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News:  भारतीय सनातन संस्कृति से नौनिहालों को जोड़ने के उद्देश्य से योग वेदांत सेवा समिति युवा सेवा संघ और महिला उत्थान मंडल द्वारा श्री कालिका माता गरबा प्रांगण में रविवार को भव्य मातृ-पितृ पूजन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपने माता-पिता का विधिवत पूजन कर चरण स्पर्श किया और उनका आशीर्वाद लिया। पूजन के दौरान भावनात्मक माहौल देखने को मिला, जब माता-पिता और संतानें भावुक हो गईं।    संस्कारों से ओत-प्रोत रहा आयोजन   कार्यक्रम में विशेष अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, संस्कार ऋषि दिनेश व्यास, राजराजेश्वरी देवी (उदासीन अखाड़ा), महर्षि शिवशंकर दवे, एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा, प्रवीण तोगड़िया, महावीर भाई और पार्षद प्रतिनिधि राजेश माहेश्वरी उपस्थित रहे।   आयोजन के दौरान मातृ-पितृ को प्रयागराज के संगम का पवित्र जल प्रदान किया गया। साथ ही बाल संस्कार केंद्र के बच्चों ने एक लघु नाटिका प्रस्तुत कर समाज में माता-पिता के सम्मान का संदेश दिया।   संस्कारों की सिखलाई   मातृ-पितृ पूजन के इस धार्मिक अनुष्ठान में योग वेदांत सेवा समिति युवा सेवा संघ, महिला उत्थान मंडल के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस आयोजन ने समाज को एक बार फिर से माता-पिता के प्रति श्रद्धा और कर्तव्यबोध की प्रेरणा दी।

Ratlam News: शीतल तीर्थ वार्षिकोत्सव: महामस्तकाभिषेक के साथ अमृत महोत्सव का शुभारंभ  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: श्री शीतल तीर्थ (बांसवाड़ा रोड) पर वार्षिकोत्सव एवं महामस्तकाभिषेक का भव्य आयोजन मुनि 108 विनत सागर और आर्यिका विकाम्या श्री माताजी के ससंघ सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर तीर्थ क्षेत्र पर विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।   महामस्तकाभिषेक एवं ध्वजारोहण की मंगल क्रियाएं   प्रथम दिवस नित्याभिषेक के बाद ध्वजारोहण की मांगलिक क्रिया का सौभाग्य सरिता-महेन्द्र जैन (गुड़ वाला) परिवार, कोटा को प्राप्त हुआ। इसके पश्चात 51 फुट कृत्रिम कैलाश पर्वत पर विराजित 17 फुट ऊंची पद्मासन भगवान आदिनाथ की मूंगा वर्णी प्रतिमा का सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंचामृत से अभिषेक किया।   समाधिस्थ आचार्य योगीन्द्र सागर का अमृत महोत्सव   सोमवार को क्षेत्र के प्रेरणास्त्रोत, समाधिस्थ चतुर्थ पट्टाचार्य 108 योगीन्द्र सागर महामुनिराज का 65वां जन्मोत्सव अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान होंगे।   श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया अभिषेक का सौभाग्य   इस आयोजन में मुख्य कलश सहित विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक करने का सौभाग्य कई श्रद्धालु परिवारों को प्राप्त हुआ, जिनमें महेन्द्र-सरिता (कोटा), नरेन्द्र-संध्या रारा (गुवाहाटी), कमल-निशा ठोल्या (चेन्नई), पदम गांधी परिवार, विनोद प्रदीप दोषी परिवार, रतनलाल गोधा परिवार, पुखराज सेठी (जावरा), नरेश जैन परिवार (भिंड), मनोज जैन परिवार (भिंड), मीना-पवन चूड़ीवाला परिवार (इंदौर) और अन्य स्थानों से आए श्रद्धालु शामिल रहे।   ऐतिहासिक पंचकल्याणक की स्मृतियां हुईं जीवंत   क्षेत्र अधिष्ठात्री डॉ. सविता दीदी ने बताया कि गत वर्ष 21 से 26 फरवरी तक आचार्य 108 विशुद्धसागर मुनिराज और आचार्य सुन्दर सागर मुनिराज के ससंघ सानिध्य में पंचकल्याणक महोत्सव संपन्न हुआ था। उन्हीं स्मृतियों को जीवंत रखने हेतु इस वर्ष दो दिवसीय प्रथम वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।   कार्यक्रम का संचालन राकेश जैन ‘चपलमन’ ने किया तथा विधि विधान का निर्देशन पं. नितिन जैन ने किया। तीर्थ प्रवक्ता राकेश पोरवाल ने आयोजन की विस्तृत जानकारी दी।   इस धार्मिक आयोजन ने भक्तों को अध्यात्म और भक्ति से सराबोर कर दिया।

MP News: जिला स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं को मिला अवसर, केबिनेट मंत्री ने किया स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: प्रदेश में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को स्थानीय पी.एम. एक्सीलेस एवं आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने कॉलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया।    युवाओं के लिए सुनहरा अवसर   रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों ने भाग लिया और युवाओं को प्लेसमेंट के अवसर प्रदान किए। मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए विशेष योजनाएं लागू कर रही है। हर माह रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें स्थानीय उद्यमियों के साथ-साथ राज्य और अन्य राज्यों से भी कंपनियां भाग लेती हैं।   प्रदेश में निवेश का सकारात्मक माहौल   मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है, जिससे निवेश बढ़ रहा है। आगामी दिनों में भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाएगा, जिससे प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। रतलाम के विकास के प्रति मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विशेष रुचि है, इसी के तहत कॉलेज भवन के नए कक्षों के लिए 8 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसकी राशि भी प्राप्त हो चुकी है।    युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाने की प्रेरणा   मंत्री श्री काश्यप ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने और अपने करियर को बेहतर बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के विचारों से नई ऊर्जा मिलती है, जो जीवन में आगे बढ़ने में सहायक होती है।    स्थानीय युवाओं को 75 प्रतिशत रोजगार देने की नीति   प्रदेश सरकार की नीति के तहत कोई भी उद्योग प्रदेश में निवेश करता है तो उसे 75 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार देना अनिवार्य होगा। इस नीति से प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिलेंगे।   कार्यक्रम में गणमान्यजन रहे उपस्थित   रोजगार मेले में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सुश्री राधिका सिंह सिकरवार, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, प्रदीप उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, राजेंद्र सिंह लुनेरा, उमेश झालानी, विशाल शर्मा, धर्मेंद्र व्यास, विनोद करमचंदानी, निर्मल कटारिया, दिलीप गांधी, रवि जौहरी, शैलेन्द्र डागा, महेंद्र नाहर, बलवंत भाटी, जयवंत कोठारी, भगतसिंह भदौरिया, विनोद यादव, मेले के नोडल अधिकारी एस.एस. मौर्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।  

MP News: मध्यम वर्ग को बड़ी राहत: शून्य कर स्लैब बढ़कर 12 लाख, एमएसएमई को मिला नया संबल

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: केंद्रीय बजट 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने बजट के मुख्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने शून्य कर स्लैब को 2.5 लाख से बढ़ाकर 12 लाख कर दिया है, जिससे मध्यम वर्ग को अप्रत्याशित लाभ मिलेगा।   मध्यम वर्ग को कर राहत का बड़ा तोहफा   मंत्री काश्यप ने बताया कि 2014 में शून्य कर सीमा 2.5 लाख रुपये थी, जिसे 2019 में 5 लाख, 2023 में 7 लाख और अब 2025 के बजट में 12 लाख रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह कदम आम नागरिकों की आय और बचत बढ़ाने में मदद करेगा और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा।   एमएसएमई सेक्टर को बड़ा बढ़ावा   काश्यप ने बताया कि एमएसएमई यानी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग भारत की अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ है और इसे और अधिक गति देने के लिए सरकार ने नई नीति लागू की है।   – अब 2.5 करोड़ रुपये तक के उद्योगों को सूक्ष्म श्रेणी में शामिल किया गया है, पहले यह सीमा 1 करोड़ थी।   – 10 करोड़ से बढ़ाकर 25 करोड़ तक के उद्योगों को लघु श्रेणी में रखा गया है।   – मध्यम उद्योगों की सीमा 50 करोड़ से बढ़ाकर 125 करोड़ की गई है।   व्यापारियों को 5 लाख रुपये तक का एमएसएमई कार्ड   मंत्री ने घोषणा की कि पंजीकृत एमएसएमई उद्यमियों को 5 लाख रुपये तक का एक विशेष कार्ड दिया जाएगा, जिससे उन्हें कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।   कृषि और स्वास्थ्य में बड़ी सौगात   – किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की गई है।   – कैंसर की 35 दवाओं पर आयात शुल्क हटाया गया, जिससे इलाज सस्ता होगा।   – मेडिकल कॉलेजों में 10,000 नई सीटें जोड़ी जाएंगी, और अगले 5 वर्षों में डॉक्टरों की संख्या 1 लाख से 2 लाख करने का लक्ष्य रखा गया है।   मोदी सरकार का बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम   मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन यही है कि देश आत्मनिर्भर बने और स्थायी विकास हो। उन्होंने कहा कि बजट में गरीब, किसान, महिला और युवा इन चार वर्गों को प्राथमिकता दी गई है।   भाजपा नेताओं की उपस्थिति   इस पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, बजट कार्यक्रम प्रभारी जयवंत कोठारी, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी एवं सहप्रभारी निलेश बाफना उपस्थित रहे।  

MP News: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ रतलाम का अनोखा लड़का; बालों से ढ़के चेहरे से कभी मचती थी चिढ़, आज दुनियाभर में छाया नाम

रतलाम – पब्लिक वार्ता, जयदीप गुर्जर। MP News: मध्य प्रदेश के छोटे से गांव का एक लड़का एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। देशभर की मीडिया में छाने के बाद अब इसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड मिलने का कारण इस लड़के के चेहरे और शरीर पर लंबे-लंबे बालों का होना है। कभी बालों से ढके चेहरे के कारण लोग डरते थे, चिढ़ाते थे। लेकिन आज पूरे गांव की पहचान बनाने के बाद सभी प्यार से पेश आते है।  दरअसल, इस लड़के को ऐसी बीमारी है, जिसकी वजह से उसके चेहरे के बाल 5 सेंटीमीटर तक बढ़ जाते हैं। मध्य प्रदेश में रतलाम जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर नंदलेटा गांव में रहने वाले 19 वर्षीय ललित पाटीदार वरवोल्फ सिंड्रोम (werewolf syndrome) नाम की बीमारी है। इस दुर्लभ बीमारी के कारण उसके चेहरे पर असामान्य बाल उग आए हैं। पूरा चेहरा सुनहरे बालों से ढ़का रहता है, मानों कोई फिल्मी किरदार हो। इस कारण ललित वोल्फ मेन (Wolf Man) के नाम से प्रसिद्ध हो चुका है। अब इन बालों ने ललित को वर्ल्ड फेमस बना दिया और उसने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करवा लिया है। इटली में मिला सम्मान ललित पाटीदार ने पब्लिक वार्ता को बताया की 2 साल पहले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने उनसे संपर्क किया था।  8 फरवरी को ललित ने अपने परिचित जितेंद्र कुमार पाटीदार के साथ इटली के लिए उड़ान भरी। ललित इटली के मिलान शहर में 6 दिनों तक रहा। इसी दौरान वहां के विशेषज्ञों ने उसकी जांच की। जिसके बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के एक खास कार्यक्रम में उसे सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान किया गया। गिनीज की टीम के अनुसार किसी व्यक्ति (पुरुष) के चेहरे पर सबसे अधिक बाल 201.72/सेमी² हैं। और इसे भारत के ललित पाटीदार ने हासिल किया। 13 फरवरी को मिलान, इटली में लो शो देई रिकॉर्ड के सेट पर सत्यापित किया गया। ऐसी रही ललित की कहानी जन्मजात बीमारी की वजह से ललित के पूरे शरीर पर भूरे बाल उग आए है। ललित के जन्म से ही ऐसे बाल है। नतीजतन, उनका पूरा शरीर बालों से ढका रहता है। आलम यह है कि वे बाकी बच्चों से बिलकुल अलग दिखते हैं। ललित की यह बीमारी दुनिया के सामने सबसे पहले 2019 में आई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि ललित पर अब कई ब्लॉग्स बन चुके हैं। भारत के कई राज्यों व शहरों के अलावा विदेशों से भी लोग ललित से मिलने उनके गांव नंदलेटा पहुंच रहे हैं। ललित को शुरुआत में समस्या आई लेकिन अब वे सामान्य जीवन जीते है। ललित को कभी अपने इस रूप से चिढ़ आती थी और इसी इलाज के लिए प्रयास करते थे। लेकिन अब ललित का कहना है की वे इसी तरह रहना चाहते है।  डर जाते थे लोग, लेकिन अब बना पहचान ललित बताते हैं कि, “मेरे मम्मी-पापा कहते हैं कि मेरा जब जन्म हुआ था तो डॉक्टर ने मेरी शेविंग की थी, क्योंकि मेरे पूरे शरीर पर लंबे-लंबे बाल थे, लेकिन जब तक मैं लगभग 6 या 7 साल का नहीं हुआ, तब तक मुझे कुछ भी अलग नहीं लगा. हालांकि जब मैं बड़ा होने लगा तो मैंने पहली बार नोटिस किया कि मेरे पूरे शरीर पर ऐसे बाल हैं, जैसे किसी को नहीं होते और वे लगातार बढ़ रहे थे. थोड़े समय बाद जब मैं घर से बाहर निकलता तो लोग मुझ पर पत्थर फेंकते, बच्चे डर जाते कि कहीं मैं उन्हें बंदर या भालू की तरह काटने के लिए ना चला आऊं. इसके बाद मम्मी-पापा मुझे डॉक्टर के पास ले कर गए, जहां डॉक्टरों ने देखा कि 6 साल की उम्र में मेरे शरीर के लगभग हर हिस्से पर असामान्य बाल बढ़ रहे हैं. डॉक्टरों ने इसे हाइपरट्रिचोसिस बताया, डॉक्टरों का कहना था कि दुनिया में केवल 50 लोग ही होते हैं, जो इस बीमारी से पीड़ित होते हैं, क्योंकि यह बहुत ही असामान्य बीमारी है.”

Ratlam Trophy 2025: शनिवार को होगा फाइनल, विजेता टीम को मिलेगा ₹1 लाख का इनाम  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam Trophy 2025: दो बत्ती स्थित पोलो ग्राउंड में अक्षय संघवी मित्र मंडल द्वारा आयोजित रतलाम ट्रॉफी 2025 के रात्रिकालीन टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में अंबर क्रिकेट क्लब और रतलाम इंडियन आमने-सामने रहे। अंबर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 100 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रतलाम इंडियन ने 8 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 65 रन बना लिए थे। वहीं, दूसरा मुकाबला स्टार 11 और एमपी फोर्स के बीच देर रात तक खेला गया।   शनिवार को होगा फाइनल मुकाबला   शनिवार, 15 फरवरी 2025 को रात 8 बजे से फाइनल मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के विजेता को 1,00,000 रुपये नकद इनाम और चमचमाती ट्रॉफी दी जाएगी, जबकि उपविजेता को 50,000 रुपये नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी मिलेगी।   दर्शकों का उत्साह चरम पर   पोलो ग्राउंड में दूधिया रोशनी के बीच बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और दर्शक मौजूद रहे। आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य हितेश बरमेचा, ओम जाट, पीयूष कप्तान, अंकित कटारिया (AK), विकल्प सांखला, सुमित सकलेचा, वसीम खान, शिवम मुणत, ऋषभ जैन आदि ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्कोरर की भूमिका सिमर और किशन सोनी ने निभाई, जबकि कमेंट्री का जिम्मा योगेंद्र जादौन, निलेश शर्मा और गोविंद मालवीय ने संभाला।   फाइनल मुकाबले को लेकर बढ़ा रोमांच   अब सभी की निगाहें शनिवार को होने वाले फाइनल मैच पर टिकी हैं, जिसमें विजेता टीम को शानदार इनाम और ट्रॉफी मिलेगी। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है।  

Ratlam Trophy 2025: महापौर परिषद ने निगम प्रशासन को 1 रन से हराया, अंबर ने रिलायबल को दिया 107 रन का लक्ष्य  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam Trophy 2025: अक्षय संघवी मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित रतलाम ट्रॉफी 2025 के रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को पोलो ग्राउंड, दो बत्ती पर रोमांचक मुकाबले खेले गए। मुख्य मुकाबलों से पहले महापौर परिषद और निगम प्रशासन के बीच मैत्री मैच खेला गया, जिसमें महापौर परिषद ने 1 रन से जीत दर्ज की। महापौर परिषद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 68 रन का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में निगम प्रशासन 67 रन ही बना सका।   अंबर बनाम रिलायबल मुकाबला   इसके बाद टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में अंबर और रिलायबल की टीमें आमने-सामने थीं। अंबर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 107 रन का लक्ष्य रखा। मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पोलो ग्राउंड में मौजूद रहे।   मुख्य अतिथियों का सम्मान   कार्यक्रम में जिला जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया, नगर निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। आयोजन समिति के सदस्यों सुशील संघवी, अशोक जैन लाला, अक्षय संघवी एवं मित्र मंडल ने सभी अतिथियों का स्वागत मोतियों की माला व दुपट्टा पहनाकर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।   आयोजन समिति और सहयोगी   इस आयोजन को सफल बनाने में हितेश बरमेचा, ओम जाट, पियूष कप्तान, विकल्प सांखला, सुमित सकलेचा, वसीम खान, शिवम मुणत, अंकित कटारिया, ऋषभ जैन सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। स्कोरर सिमर और किशन सोनी ने स्कोरिंग का कार्य संभाला, जबकि योगेंद्र जादौन, निलेश शर्मा और गोविंद मालवीय ने शानदार कमेंट्री से दर्शकों को रोमांचित किया।   सेमीफाइनल की दौड़ हुई तेज   14 फरवरी को अंबर, रिलायबल, बाबुस और स्टार 11 के बीच मुकाबले होंगे। जो टीमें विजयी होंगी, वे सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।  

MP News: ग्लोबल समिट की तैयारियों की समीक्षा बैठक, प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप ने दिए अहम निर्देश  

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2024 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) एवं प्रभारी मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भोपाल के प्रमुख चौराहों को आकर्षक रूप से सजाया जाए। साथ ही, औद्योगिक क्षेत्रों के लिए लैंड बैंक की विस्तृत जानकारी तैयार कर समिट में प्रदर्शित करने को कहा, जिससे आईटी सेक्टर और अन्य उद्योगों में निवेश आकर्षित किया जा सके।    भोपाल के लोगों की भागीदारी होगी अहम   बैठक में विधायक भगवानदास सबनानी ने सुझाव दिया कि भोपाल के नागरिकों को भी इस समिट से जोड़ना जरूरी है, ताकि उन्हें महसूस हो कि उनके शहर में एक वृहद वैश्विक आयोजन हो रहा है। वहीं, विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि समिट के माध्यम से भोपाल को आईटी पार्क जैसी कोई बड़ी सौगात मिलनी चाहिए। मंत्री काश्यप ने इन सुझावों को सहमति देते हुए अधिकारियों को अमल में लाने के निर्देश दिए।   पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे समापन   मंत्री काश्यप ने बैठक में जानकारी दी कि ग्लोबल समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जबकि समापन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि समिट से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को तय समय में पूरा किया जाए। इसमें यातायात प्रबंधन, आयोजन स्थल पर पार्किंग, सौंदर्यीकरण और सुरक्षा जैसी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।    समिट में होगा उत्सव जैसा माहौल   प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि समिट के दौरान भोपाल में उत्सव जैसा माहौल बनाया जाए और आने वाले मेहमानों का सांस्कृतिक तरीके से आत्मीय स्वागत हो। उन्होंने होम-स्टे की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए, ताकि मेहमानों को भोपाल की संस्कृति का अनुभव हो सके।   बैठक में ये रहे शामिल   इस समीक्षा बैठक में विधायक भगवानदास सबनानी, रामेश्वर शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामकुंवर नोरंग सिंह गुर्जर, भाजपा नेता रविंद्र यति, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।   ग्लोबल समिट 24 और 25 फरवरी को भोपाल के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित की जाएगी। इस समिट से मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

MP News: शीतल तीर्थ धामनोद में प्रथम वार्षिक उत्सव एवं महामस्तकाभिषेक 16-17 फरवरी को

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: परम पूज्य चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य श्री योगींद्रसागर जी महाराज की प्रेरणा से निर्मित श्री दिगंबर जैन धर्म स्थल शीतल तीर्थ धामनोद (बांसवाड़ा मार्ग) में प्रथम वार्षिक उत्सव एवं महामस्तकाभिषेक का आयोजन 16 व 17 फरवरी को होगा।   ऐतिहासिक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ   तीर्थ प्रवक्ता राकेश पोरवाल ने बताया कि शीतल तीर्थ में भगवान आदिनाथ जिनबिंब एवं 72 जिनालय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव परम पूज्य शिरोमणि आचार्य 108 विशुद्ध सागर जी महामुनि के ससंघ सानिध्य में संपन्न हुआ था। इन स्वर्णिम पलों की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया जा रहा है।    16 फरवरी, रविवार के प्रमुख आयोजन   – सुबह 7:30 बजे – संघस्थ चैत्यालय का पंचामृत अभिषेक पूजन   – सुबह 8:30 बजे – श्री 24 तीर्थंकर मंडल विधान   – सुबह 9:30 बजे – आर्यिका संघ की आहारचर्या   – सुबह 11:30 बजे – कैलाश पर्वत पर विराजमान भगवान आदिनाथ की प्रतिमा पर महामस्तकाभिषेक    17 फरवरी, सोमवार के प्रमुख आयोजन   – सुबह 7:30 बजे – पंचामृत अभिषेक पूजन   – सुबह 8:00 बजे – आचार्य योगिंद्रसागर जी महाराज की प्रतिमा का अभिषेक   – सुबह 8:30 बजे – श्री ऋषि मंडल पूजन विधान   – दोपहर 2:00 बजे – गुणानुवाद सभा   – सायं 7:30 बजे – श्रीजी की आरती   मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट आगंतुक   कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, डॉ. अनुपम जैन (इंदौर), डॉ. संजीव सराफ (बनारस) व उषा पाटनी (इंदौर) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।   इस अवसर पर विधानाचार्य नितिन कुमार शास्त्री (भीमपुर) द्वारा विधान संपन्न कराया जाएगा तथा रिंकू जैन एंड पार्टी (बांसवाड़ा) द्वारा भक्ति संगीत प्रस्तुत किया जाएगा।   जैन समाज से आयोजन में भाग लेने की अपील   तीर्थ अधिष्ठात्री डॉ. सविता जैन एवं सकल दिगंबर जैन समाज, रतलाम ने समस्त नागरिकों से इस पावन आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।  

MP News: शीतल तीर्थ धामनोद में प्रथम वार्षिक उत्सव एवं महामस्तकाभिषेक 16-17 फरवरी को

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: परम पूज्य चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य श्री योगींद्रसागर जी महाराज की प्रेरणा से निर्मित श्री दिगंबर जैन धर्म स्थल शीतल तीर्थ धामनोद (बांसवाड़ा मार्ग) में प्रथम वार्षिक उत्सव एवं महामस्तकाभिषेक का आयोजन 16 व 17 फरवरी को होगा।   ऐतिहासिक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ   तीर्थ प्रवक्ता राकेश पोरवाल ने बताया कि शीतल तीर्थ में भगवान आदिनाथ जिनबिंब एवं 72 जिनालय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव परम पूज्य शिरोमणि आचार्य 108 विशुद्ध सागर जी महामुनि के ससंघ सानिध्य में संपन्न हुआ था। इन स्वर्णिम पलों की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया जा रहा है।    16 फरवरी, रविवार के प्रमुख आयोजन   – सुबह 7:30 बजे – संघस्थ चैत्यालय का पंचामृत अभिषेक पूजन   – सुबह 8:30 बजे – श्री 24 तीर्थंकर मंडल विधान   – सुबह 9:30 बजे – आर्यिका संघ की आहारचर्या   – सुबह 11:30 बजे – कैलाश पर्वत पर विराजमान भगवान आदिनाथ की प्रतिमा पर महामस्तकाभिषेक    17 फरवरी, सोमवार के प्रमुख आयोजन   – सुबह 7:30 बजे – पंचामृत अभिषेक पूजन   – सुबह 8:00 बजे – आचार्य योगिंद्रसागर जी महाराज की प्रतिमा का अभिषेक   – सुबह 8:30 बजे – श्री ऋषि मंडल पूजन विधान   – दोपहर 2:00 बजे – गुणानुवाद सभा   – सायं 7:30 बजे – श्रीजी की आरती   मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट आगंतुक   कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, डॉ. अनुपम जैन (इंदौर), डॉ. संजीव सराफ (बनारस) व उषा पाटनी (इंदौर) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।   इस अवसर पर विधानाचार्य नितिन कुमार शास्त्री (भीमपुर) द्वारा विधान संपन्न कराया जाएगा तथा रिंकू जैन एंड पार्टी (बांसवाड़ा) द्वारा भक्ति संगीत प्रस्तुत किया जाएगा।   जैन समाज से आयोजन में भाग लेने की अपील   तीर्थ अधिष्ठात्री डॉ. सविता जैन एवं सकल दिगंबर जैन समाज, रतलाम ने समस्त नागरिकों से इस पावन आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।  

0%