Ratlam News: मालवा मीडिया फेस्ट 2025: तीसरे संस्करण का पोस्टर लॉन्च, 9 जनवरी को पद्मश्री प्रह्लाद टिपानिया की प्रस्तुति

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सक्षम संचार फाउंडेशन एवं स्थानीय आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे मालवा मीडिया फेस्ट (MMF) के तीसरे संस्करण के पोस्टर का विधिवत विमोचन संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम रतलाम के उजाला पैलेस में आगामी 9 जनवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा। पोस्टर विमोचन अवसर पर समाजसेवी, लेखक और वरिष्ठ रंगकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कैलाश व्यास, ललित चौरड़िया, नरेंद्र सिंह पंवार, विकास श्रीवाल, मीनाक्षी मलिक, वैदेही कोठारी, तुषार कोठारी, प्रवीणा दवेसर, अदिति दवेसर एवं अर्चना शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। मालवा मीडिया फेस्ट 2025 की खास बात यह है कि इसमें पद्मश्री प्रह्लाद टिपानिया अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण होगी। इसके साथ ही संविधान पर आधारित प्रदर्शनी और काकोरी कांड पर आधारित वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) का प्रदर्शन भी किया जाएगा। फेस्ट में सांस्कृतिक और बौद्धिक गतिविधियों की भी भरमार रहेगी। कार्यक्रम के तहत भारत की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी रानी अबक्का पर लाइव थिएटर, आदि शंकराचार्य पर संगीतमय कथा, तथा नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) के अधिकारियों द्वारा पुस्तकों के ई-डिजिटलीकरणपर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा युवाओं को आकर्षित करने के लिए रील मेकिंग प्रतियोगिता और पारंपरिक फैशन शो जैसी रोमांचक प्रतियोगिताएं भी रखी गई हैं। आयोजकों के अनुसार, मालवा मीडिया फेस्ट का उद्देश्य मीडिया, संस्कृति, साहित्य और सामाजिक सरोकारों को एक साझा मंच प्रदान करना है। यह आयोजन रतलाम ही नहीं, बल्कि पूरे मालवा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक उत्सव साबित होगा।

Ratlam News: डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: रतलाम पुलिस ने 1.34 करोड़ की अंतरराज्यीय ठगी का किया पर्दाफाश

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर की जा रही साइबर ठगी के एक बड़े और संगठित अंतरराज्यीय गिरोह का रतलाम पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में आरोपियों ने फरियादी को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर डरा-धमकाकर 1 करोड़ 34 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की। पुलिस ने मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। WATCH VIDEO कैसे दिया गया डिजिटल अरेस्ट ठगी को अंजाम दिनांक 15 नवंबर 2025 को फरियादी के मोबाइल पर एक अज्ञात कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और कहा कि फरियादी के नाम से जारी सिम का उपयोग एक बड़े फ्रॉड में हुआ है। आरोपी ने दावा किया कि मुंबई स्थित केनरा बैंक में 247 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग की गई है, जिसमें फरियादी के आधार कार्ड और दस्तावेज लगे हुए हैं। आरोपियों ने गिरफ्तारी वारंट और तत्काल गिरफ्तारी का भय दिखाकर फरियादी को मानसिक दबाव में लिया। व्हाट्सएप और वीडियो कॉल के जरिए न्यायालय जैसा सेटअप दिखाया गया, जिसमें जज, वकील और गवाह नजर आए। फरियादी को तथाकथित रूप से “डिजिटल अरेस्ट” में रखकर उससे आधार कार्ड और अन्य निजी दस्तावेज हासिल किए गए तथा मोबाइल में Signal App इंस्टॉल करवाया गया। 1.34 करोड़ की ठगी डर और ब्लैकमेलिंग के जरिए आरोपियों ने 15 नवंबर 2025 से 12 दिसंबर 2025 के बीच फरियादी से कुल 1 करोड़ 34 लाख 50 हजार रुपयेविभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई मामले की सूचना मिलते ही रतलाम पुलिस ने धारा 318(4), 319(2), 308, 111 BNS तथा आईटी एक्ट की धारा 66(सी), 66(डी) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में SIT का गठन किया गया। सायबर सेल की त्वरित कार्रवाई से 11 लाख 40 हजार रुपये की राशि फ्रीज करवाई गई। अंतरराज्यीय गिरफ्तारियां अन्य राज्यों में तलाश जारी बिहार और गुजरात में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। सराहनीय भूमिका इस जटिल साइबर अपराध के खुलासे में निरीक्षक, उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों की विशेष भूमिका रही, जिनके प्रयासों से यह बड़ा नेटवर्क उजागर हो सका। पुलिस की अपील रतलाम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति यदि खुद को पुलिस, CBI, ED या क्राइम ब्रांच बताकर फोन पर डराए, तो तुरंत सतर्क रहें और नजदीकी पुलिस थाने या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

CBSE Board Exam 2026: 10वीं-12वीं की परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव, देखें नई संशोधित डेटशीट

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर छात्रों के लिए एक अहम अपडेट जारी किया है। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की कुछ परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है। इस संबंध में बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। सीबीएसई के अनुसार, जो परीक्षाएं पहले 3 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली थीं, उनकी तारीखों में प्रशासनिक कारणों से संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के तहत कक्षा 10वीं की परीक्षा अब 11 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को कराई जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इन विषयों के अलावा बाकी सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। बोर्ड ने सभी स्कूलों से अपील की है कि इस सूचना को समय रहते छात्रों और अभिभावकों तक पहुंचाएं, ताकि किसी भी तरह की असमंजस की स्थिति न बने। सीबीएसई ने यह भी बताया कि संशोधित डेटशीट जल्द ही जारी की जाएगी, और नई परीक्षा तिथियां छात्रों के एडमिट कार्ड में भी दर्ज होंगी। एक ही पाली में होंगी परीक्षाएं सीबीएसई की ओर से जारी अंतिम डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी। अधिकांश विषयों की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगी। वहीं, कुछ विशेष विषयों की परीक्षा अवधि में आंशिक बदलाव किया गया है, जिनकी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संपन्न होंगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित विषय की परीक्षा तिथि, समय और अवधि की जानकारी आधिकारिक डेटशीट और एडमिट कार्ड से अवश्य जांच लें। सीबीएसई से जुड़े सभी ताजा अपडेट के लिए छात्र नियमित रूप से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

↑
0%