Rent Agreement Rules 2025: अब किराएदारों को मिलेगी राहत, सरकार ने किए बड़े बदलाव

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Rent Agreement Rules 2025: भारत सरकार ने किराएदारों को मकान मालिकों की मनमानी से बचाने के लिए Rent Agreement Rules 2025 लागू कर दिए हैं। मुंबई, दिल्ली समेत बड़े शहरों में किराए पर रहने वालों की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने इन नियमों में कई बड़े बदलाव किए हैं। नए रूल्स का उद्देश्य मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद को कम करना और दोनों पक्षों को कानूनी सुरक्षा देना है। क्या है नया Rent Agreement Rules 2025? सरकार के नए नियमों के तहत मकान मालिक मनमाने ढंग से किराया बढ़ाने, सिक्योरिटी डिपॉजिट अधिक लेने या किराएदार को परेशान करने जैसी गतिविधियाँ नहीं कर पाएंगे। अगर कोई मकान मालिक ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई संभव होगी। नए Rent Agreement Rules 2025 के प्रमुख नियम 1. डिजिटल रेंट एग्रीमेंट अनिवार्य 2. सिक्योरिटी डिपॉजिट की लिमिट 3. किराया बढ़ाने के नियम 4. मरम्मत को लेकर नया प्रावधान 5. बिना नोटिस घर में प्रवेश नहीं 6. किराएदार को निकालने का नियम 7. पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य 8. जबरदस्ती निकालने पर सजा क्यों जरूरी थे नए नियम? बढ़ती शिकायतों में यह पाया गया कि कई मकान मालिक मनमाने नियम लागू करते थे—जैसे अचानक किराया बढ़ाना, सिक्योरिटी की गलत मांग, या बिना कारण घर खाली करवाना।Rent Agreement Rules 2025 इन समस्याओं को खत्म करने और किराएदारों को सुरक्षित माहौल देने के लिए तैयार किए गए हैं।

Ratlam News: रतलाम में युवक का शव स्कूल की रेलिंग पर लटका मिला, मोबाइल स्विच ऑफ; सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस जांच में जुटी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मंगलवार सुबह रतलाम जिले के रावटी में बंद पड़े सीएम राइज स्कूल की बाउंड्रीवॉल की रेलिंग पर एक युवक का शव लटका मिला। मृतक की पहचान 28 वर्षीय भानूप्रताप सिंह राठौर (निवासी इंद्रा कॉलोनी) के रूप में हुई है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रावटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा। WATCH VIDEO मोबाइल स्विच ऑफ मिला, सुसाइड नोट नहीं मिला पुलिस की प्राथमिक जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका जताई गई है। शव पूरी तरह अकड़ चुका था, जिससे अनुमान है कि युवक ने देर रात फांसी लगाई होगी। मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, उसका मोबाइल फोन मिला है, पर वह स्विच ऑफअवस्था में था। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जाएगी। तीन भाइयों में सबसे छोटा था भानूप्रताप परिजनों के अनुसार, भानूप्रताप अविवाहित था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाइयों के नाम अमित और लक्की हैं। घर में मां रहती हैं, पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार घटना से सदमे में है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच रावटी थाने के सब इंस्पेक्टर एम.आई. खान ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए शव मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना स्थल से कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मोबाइल डेटा और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर सकती है।

Ratlam News: रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शिवगढ़ में किराना दुकान से 72.6 लीटर अवैध शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: थाना शिवगढ़ पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किराना दुकान से 72.6 लीटर अवैध शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देश पर की गई, जिनके निर्देशों के बाद जिले में अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन पर लगातार सख्ती की जा रही है। घटनाक्रम के अनुसार, 30 नवंबर 2025 को थाना क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राकेश पिता रायसिंह कटारा (35), निवासी राजापुरामाताजी अपनी किराना दुकान में अवैध शराब स्टॉक कर विक्रय कर रहा है। सूचना पर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी सुश्री अनीषा जैन के नेतृत्व में टीम ने त्वरित दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी दुकान पर ही मिला। दुकान में छुपाकर रखे गए शराब कार्टन की तलाशी ली गई, जिसमें विभिन्न ब्रांड की बीयर, देशी और अंग्रेजी शराब की बड़ी मात्रा पाई गई। आरोपी शराब विक्रय के लिए कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने मौके पर पंचों की मौजूदगी में संपूर्ण अवैध माल जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी को धारा 35 BNS में नोटिस देते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया। जप्त शराब का विवरण कुल मात्रा: 72.6 लीटरकुल अनुमानित कीमत: ₹28,350 सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में प्रशिक्षु डीएसपी/थाना प्रभारी सुश्री अनीषा जैन, आरक्षक बिल्लरसिंह (519) तथा सैनिक शंकरलाल (400) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Railway News: स्लीपर कोच में भी मिलेगी बेडरोल सुविधा: कंबल-तकिया-चादर के लिए देने होंगे इतने रुपए

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क| Railway News: भारतीय रेल (Indian Railways) ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब तक सिर्फ AC कोच में मिलने वाली कंबल, तकिया और चादर (Bedding Facility) की सुविधा 1 जनवरी 2026 से स्लीपर कोच में भी शुरू हो रही है। यह सुविधा यात्रियों को ऑन-डिमांड मिलेगी, यानी जरूरत पड़ने पर चार्ज देकर बेडरोल ले सकेंगे। दक्षिण रेलवे (South Railway) ने चेन्नई डिविजन की चुनिंदा ट्रेनों में यह सर्विस शुरू करने की घोषणा की है। रेलवे का कहना है कि इससे रात के समय यात्रा करने वाले लाखों स्लीपर यात्रियों को राहत मिलेगी। क्यों जरूरी पड़ी यह सुविधा? स्लीपर क्लास के यात्री अक्सर अपना बेडरोल खुद साथ लेकर यात्रा करते थे। इससे उनका सामान बढ़ जाता था और सफर थोड़ा असुविधाजनक बन जाता था। इसके अलावा सर्दियों या रात की यात्राओं में कंबल-तकिया न मिलने से कई यात्रियों को परेशानी होती थी। रेलवे के पायलट प्रोजेक्ट (NINFRIS Scheme 2023-24) को बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली, इसलिए अब इसे स्थायी रूप से लागू किया जा रहा है।  यात्रियों को कितना देना होगा चार्ज? सर्विस को किफायती रखने के लिए रेलवे ने कीमतें बेहद कम रखी हैं— सुविधाn चार्ज 1 बेडशीट – ₹20 तकिया + तकिया कवर – ₹30 पूरा सेट (बेडशीट + तकिया + तकिया कवर)- ₹50 यात्री TTE/स्टाफ को बताकर तुरंत पैक्ड, सैनिटाइज्ड बेडरोल प्राप्त कर सकेंगे।  किन ट्रेनों में शुरू होगी यह सुविधा? शुरुआत में 10 प्रमुख ट्रेनों में ऑन-डिमांड बेडरोल उपलब्ध होगा— रेलवे के अनुसार, आगे जरूरत और समीक्षा के आधार पर इस सुविधा को देशभर की स्लीपर ट्रेनों में लागू किया जाएगा।

Ratlam News: रतलाम के धौंसवास में किस्त मांगने पर हमला: फाइनेंस कर्मचारी को चाकू मारा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के धौंसवास गांव में सोमवार सुबह बड़ा विवाद हो गया। बाइक की बकाया किस्त मांगने पहुंचे फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजुक्युटिव पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में वीरेंद्र सिंह सोलंकी घायल हो गया। घटना सुबह करीब 11.30 बजे की बताई जा रही है। WATCH VIDEO हमले की जानकारी लगते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को पकड़कर जमकर पीटा। पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। कैसे हुआ विवाद? घायल कर्मचारी वीरेंद्र सिंह सोलंकी और उनका साथी वीरेंद्र सिंह तंवर किस्त कलेक्शन के लिए जावरा जा रहे थे। धौंसवास गांव में वे रुके हुए थे तभी जावरा की दिशा से आ रही एक बाइक (एमपी 43 ZG 6649) को अपनी कस्टमर लिस्ट में देखकर रोक लिया और किस्त जमा कराने को कहा। इस पर दोनों बाइक सवार युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। बात हाथापाई तक पहुंची और एक युवक ने चाकू निकालकर वीरेंद्र के गले पर वार कर दिया। दूसरे युवक के हाथ में भी चाकू था। घायल कर्मचारी ने किसी तरह बचाव किया। ग्रामीणों ने हमलावरों को पकड़कर पीटा चाकूबाजी देखते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। दोनों हमलावरों को पकड़कर पहले पीटा और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले बड़ी भीड़ जमा हो गई थी। हालात बिगड़ते देख रतलाम से एएसपी राकेश खाखा भी मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटाया। पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर नामली थाना ले आई। वहीं घायल फाइनेंस कर्मचारी को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गांव में हंगामा, थाने पहुंची भीड़ घटना के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में नामली थाना पहुंच गए और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके चलते कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। बाद में थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने दोनों युवकों पर जानलेवा हमला (IPC 307) का केस दर्ज करने की बात कही, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। क्या था असल विवाद? घायल कर्मचारी के अनुसार—बाइक मालिक जावरा निवासी आसिफ खान पर 6 किस्तें बाकी थीं। वे किस्त लेने उसके पास जा रहे थे। रास्ते में बाइक पर सवार दो युवकों को रोककर पूछा तो विवाद शुरू हो गया। घायल ने बताया कि बाइक मालिक ने बाइक इन दोनों युवकों में से एक को 30 हजार रुपए में गिरवी रखी थी, जिसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। पुलिस का बयान एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि“फाइनेंस की बाइक को लेकर आपसी विवाद था। विवाद बढ़ा और चाकूबाजी हुई। दोनों हमलावरों को अभिरक्षा में लेकर केस दर्ज कर लिया है।”