MP News: भोपाल में मॉडल की संदिग्ध मौत: राहुल बनकर फंसाया, अस्पताल में छोड़कर फरार हुआ कासिम; ‘लव जिहाद’ की आशंका पर मचा हड़कंप

भोपाल में लव जिहाद की आशंका, मॉडल की संदिग्ध मौत से सनसनी भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार तड़के एक 27 वर्षीय मॉडल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। मृतका अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बताया जा रहा है कि युवक उसे गंभीर हालत में अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। युवती की पहचान मंडी बमौरा, जिला विदिशा निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक कासिम नाम का मुस्लिम युवक है, जिसने ‘राहुल’ बनकर युवती से दोस्ती की और उसके साथ रहना शुरू किया था। सोमवार तड़के वह युवती को भोपाल के भैंसाखेड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने लगाया हत्या और धोखाधड़ी का आरोप मृतका के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कासिम ने उनकी बेटी को अपनी पहचान छिपाकर अपने प्रेमजाल में फंसाया। तीन दिन पहले युवती ने परिजनों को फोन कर बताया था कि वह अपने साथी के साथ उज्जैन जा रही है। वहीं से लौटते समय उसकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि युवती के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं और नाजुक अंगों पर भी चोट की आशंका जताई गई है। उनका आरोप है कि यह हत्या का मामला है, जिसे प्रेम प्रसंग का रूप देने की कोशिश की जा रही है। कासिम पुलिस हिरासत में, कबूला लिव-इन रिलेशन का सच एसीपी बैरागढ़ आदित्य ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने कासिम को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों भानपुर करोद छोला मंदिर क्षेत्र में किराए के मकान में साथ रह रहे थे। आरोपी ने बताया कि दोनों उज्जैन घूमने गए थे और लौटते वक्त युवती की तबीयत बिगड़ गई थी। वहीं, पुलिस ने युवती के शव का पैनल पोस्टमॉर्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मौत का कारण क्या था — ज़हर, मारपीट या कुछ और। सोशल मीडिया पर एक्टिव थी मॉडल, कई ब्रांड्स के लिए कर चुकी थी काम पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि मृतका एक लोकल मॉडल थी और कई छोटे ब्रांड्स के लिए विज्ञापन शूट कर चुकी थी। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव थी और उसके करीब 12 हजार फॉलोअर्स थे। वह पिछले तीन साल से भोपाल में रह रही थी और बीए की पढ़ाई बीच में छोड़कर मॉडलिंग करियर बनाने आई थी। पुलिस जांच जारी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर टिकी निगाहें बैरागढ़ एसीपी आदित्य ठाकुर ने कहा कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों के आरोपों को जांच का हिस्सा बनाया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असली कारण स्पष्ट होगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MP News: भोपाल में दुकानदार की पिटाई एक मामूली बात की बड़ी कीमत

भोपाल – पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। जाटखेड़ी इलाके में एक दुकानदार को सिर्फ इसलिए पीटा गया क्योंकि उसने एक ग्राहक को “अंकल” कह दिया। यह मामला साफ तौर पर दिखाता है कि कैसे छोटी-मोटी बातें भी हिंसा का कारण बन सकती हैं। क्या हुआ था?यह घटना तब घटी जब एक ग्राहक, रोहित रिछारिया, अपनी पत्नी के साथ एक दुकान पर साड़ी खरीदने गया। दुकानदार विशाल शास्त्री ने रोहित को “अंकल” कहकर संबोधित किया, जिससे रोहित काफी नाराज हो गया। उसे लगा कि दुकानदार उसका अपमान कर रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और रोहित गुस्से में दुकान से चला गया। हिंसा का तांडवथोड़ी देर बाद, रोहित अपने छह साथियों के साथ दुकान पर वापस लौटा। उन्होंने दुकानदार को बाहर खींचकर बेरहमी से पीटा। हमलावरों ने डंडों और बेल्ट से दुकानदार पर ताबड़तोड़ वार किए। इस दौरान एक महिला ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे भी नहीं बख्शा। सीसीटीवी में कैद हुई घटनापूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो से साफ पता चलता है कि किस तरह से एक मामूली बात को लेकर दुकानदार को किस तरह से पीटा गया। पुलिस ने दर्ज किया मामलामिसरोद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।