Ratlam News: गर्लफ्रेंड को फोन लगाया तो कर दी हत्या: रतलाम में युवक की चाकू मारकर हत्या का खुलासा, दोस्त निकला कातिल

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम के कालिका माता मंदिर परिसर में 9 दिन पहले हुई 21 वर्षीय युवक अरुण असावरा की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मृतक ने आरोपी की महिला मित्र को फोन किया था, जिससे नाराज होकर उसके दोस्त ने शराब के नशे में चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। 29 मई को मिला था युवक का शव शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित मित्र निवास कॉलोनी में 29 मई की सुबह एक खाली प्लॉट में युवक का खून से लथपथ शव मिला था। मृतक की पहचान अरुण (21) पिता मनोहरलाल असावरा निवासी रत्नेश्वर रोड के रूप में हुई। शव पर चाकू के कई निशान थे। 📹 सीसीटीवी में कैद हुआ अरुण का संघर्ष जांच के दौरान पुलिस को कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों से अहम सुराग मिला, जिसमें अरुण जान बचाकर भागता नजर आया। चाकू लगने के बाद वह करीब 100 मीटर दूर खाली प्लॉट तक दौड़ता हुआ गया, जहां अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, आरोपी उज्जैन से फरार मिला पुलिस ने मृतक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ की तो शक की सुई उत्तम सोलंकी (20) निवासी उज्जैन पर जाकर टिक गई। आरोपी घटना के बाद अरुण की बाइक लेकर उज्जैन भाग गया था और वहां से भोपाल ट्रेन से चला गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्रकी मदद से भोपाल में उसकी लोकेशन ट्रेस की और उसे गिरफ्तार कर लिया।  “गर्लफ्रेंड को फोन क्यों किया” – इसी बात पर किया खून एसपी अमित कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि 28 मई की रात उत्तम सोलंकी और अरुण ने डोसी गांव स्थित शराब दुकान पर शराब पी। इसके बाद दोनों कालिका माता मंदिर के पास चौपाटी पर पहुंचे। वहां अरुण ने उत्तम की महिला मित्र को फोन किया, जिससे उत्तम नाराज हो गया। नशे में दोनों में विवाद हुआ और उत्तम ने चाकू से अरुण पर हमला कर दिया। आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं केस उत्तम सोलंकी मूल रूप से रतलाम के खातीपुरा में रहता था, लेकिन करीब दो साल पहले उज्जैन के सिंधी कॉलोनी, बागपुर में बस गया। स्टेशन रोड थाने में उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।

Ratlam News: CM के दौरे से पहले रतलाम में खून की होली: 17 साल के किशोर की थाने के पास चाकू से हत्या

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जिले में आगमन से ठीक पहले रतलाम शहर में एक और नृशंस हत्या ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीती रात स्टेशन रोड थाने से चंद कदमों की दूरी पर एक 17 वर्षीय किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह पिछले सात दिनों में दूसरी ऐसी हत्या है, जो पुलिस चौकियों के पास हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतक विशाल (17) पिता दिनेश ररोतिया, निवासी रतलाम, ई-रिक्शा चालक था। गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात वह अपने दोस्त के साथ चाय पीने निकला था। लौटते समय स्टेशन रोड क्षेत्र के दो बत्ती फ्रिंगज चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर कुछ युवकों से विवाद हो गया। विवाद के बाद विशाल वहां से भागा, लेकिन पीछे से दो युवकों ने उसका पीछा कर उस पर 15 बार चाकू से वार किए। गंभीर रूप से घायल किशोर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, थाना प्रभारी स्वराज डाबी, एसआई हीरालाल चंदन सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है— एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि हत्या का प्राथमिक कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है। यह घटना न केवल शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अपराधी अब पुलिस की मौजूदगी से भी नहीं डरते।

Ratlam News: हत्या के एक और आरोपी की गिरफ्तारी: रतलाम पुलिस ने बड़ोदिया हत्याकांड में 11वां आरोपी दबोचा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: ग्राम बड़ोदिया में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में श्यामलाल नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में रतलाम पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। घटना के फरार चल रहे आरोपी विकास को थाना स्टेशन रोड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब तक कुल 11 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है, जबकि एक की तलाश जारी है। घटना का विवरण25 मई 2025 को ग्राम बड़ोदिया में शादी समारोह के दौरान नाचने को लेकर पुराने विवाद की रंजिश के चलते दो पक्षों में फिर से झगड़ा हो गया। इस झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया और इसमें श्यामलाल नामक युवक की हत्या कर दी गई। इस गंभीर घटना पर थाना स्टेशन रोड पुलिस ने अपराध क्रमांक 452/25 धारा 103, 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। 6 घंटे में 10 आरोपी दबोचे, एक और गिरफ्तारघटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 6 घंटे में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं दो आरोपी फरार हो गए थे। लगातार निगरानी और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर फरार चल रहे आरोपी विकास पिता रामचंद्र भीलवाड़ा (उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बड़ोदिया) को 2 जून 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की टीम और कार्रवाईपुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना स्टेशन रोड की टीम गठित की गई थी। टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए और अंततः सफलता प्राप्त हुई। गिरफ्तार आरोपी जांच टीम की सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में निरीक्षक स्वराज डाबी, उप निरीक्षक कन्हैया अवस्या, प्रधान आरक्षक हेमंत परमार, आरक्षक धीरज सिंह और आरक्षक अनिल सोलंकी की सक्रिय और सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का संदेश साफ है – अपराधी कितना भी चालाक क्यों न हो, कानून से बच नहीं सकता। रतलाम पुलिस की सक्रियता और तत्परता से एक और फरार आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचा है।

नृशंस हत्या का पर्दाफाश : हत्या करने आये थे बेटे की मगर मां को घोंप दिए चाकू, हत्यारों ने बूजुर्ग महिला पर पेट्रोल डाल लगा दी आग

अतिक्रमण हटवाने को लेकर रंजिश पाले था हत्यारा, मौका पाकर कर दी हत्या! पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। तीन दिन पहले रात को घटित हुए जघन्य हत्याकांड ने हर किसी को हैरान कर दिया था। वारदात कोजिले के नामली थाना अंतर्गत रघुनाथगढ़ में अंजाम दिया गया। जहां 66 वर्षीय मांगूबाई पति स्व. भागीरथ गायरी की नृशंस हत्या कर दी। हत्यारों ने पहले नींद में सोई बुजुर्ग महिला के गले व पेट में चाकू मारे। जिसके बाद पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीओपी अभिलाष भलावी व नामली थाना प्रभारी धर्मेंद्र शिवहरे मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस कप्तान राहुल कुमार लोढा को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही रतलाम से एसपी राहुल लोढा व एएसपी राकेश खाखा व फोरेंसिक अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी सहित 4 को धार जिले के बखतगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। वहीं 5वां एक और आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। पूरे मामले में मुख्य आरोपी कन्हैयालाल कीर ने पुलिस को बताया की वह साथियों के साथ महिला को मारने नहीं आया था बल्कि उसके बेटे मुकेश को मारने आया था। मगर रात को मुकेश के बाहर पार्टी में जाने से उस पलंग पर चादर ओढ़े उसकी मां सोई थी, जिससे उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए उसने खुद की बाइक से पेट्रोल निकाला और बूजुर्ग महिला पर डालकर आग लगा दी। रंजिश बदली हत्या मेंएसपी राहुल कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया की रुघनाथगढ निवासी मुकेश गायरी की मां मांगूबाई की हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान 66 वर्षीय मृतिका मांगुबाई का पी.एम. पेनल द्वारा करवाया। पीएम रिपोर्ट मे मृतिका के गले व पेट पर धारदार हथियार से चोट की बात सामने आई। इसके अलावा साक्ष्य मिटाने के लिए पेट्रोल डालकर लाश को जला दिया गया। मौके पर लोगों व चश्मदीदों से पूछताछ में मालूम हुआ की कन्हैया कीर निवासी ग्राम रुघनाथगढ का मृतिका व उसके बेटे मुकेश गायरी से विवाद हुआ था। विवाद मुकेश द्वारा शिकायत करके सरकारी जमीन पर आरोपी कन्हैया का अवैध अतिक्रमण व कब्जा हटवाने का था। इसी रंजिश के चलते कन्हैया ने अपने साथियों गोकुल भील, मांगीलाल उर्फ मंगलेश जाट, सत्तु उर्फ सत्यनारायण जायसवाल व मनीष जाट निवासी अकोलिया जिला धार के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। ऐसे पहुंची पुलिस आरोपियों तकमामला जघन्य हत्या का था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी राहुल कुमार लोढा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया जिसके बाद टीम बनाकर उसे रवाना किया गया। जांच के दोरान ग्रामीणो के अलग अलग बयान लेकर आस पास क्षैत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जिसमे एक अल्टो कार जाते दिखी जिस पर से टोल के सीसीटीवी फुटेज चेक कर सायबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गये। टीम द्वारा सभी आरोपियों को मुखबिर सूचना के आधार पर तलाश करते हुए बदनावर पेटलावद बायपास बखतगढ फंटे से आरोपीगणो को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। 4 आरोपी गिरफ्तार व 1 फरार1. कन्हैयालाल पिता लालु जाति कीर उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम रुघनाथगढ थाना नामली2 मनीष पिता गोपाल जाति जाट उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम अकोलिया थाना राजोद जिला धार3 सत्यनाराण उर्फ सत्तु पिता समरथलाल जयसवाल जाति कलाल उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम अकोलिया थाना राजोद जिला धार4 गोकुल पिता लालसिह खराड़ी जाति भील उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम अकोलिया थाना राजोद जिला धार 5 फरार आरोपी मांगीलाल उर्फ मंगलेश पिता बापुलाल जाट ग्राम अकोलिया थाना राजोद जिला धार का फरार है । टीम में इनकी रही सराहनीय भूमिका मामले में नामली टीआई धमेंद्र शिवहरे, उनि सचिन डावर, उनि रविंद्र मालवीय, उनि अमित शर्मा सायबर सेल, सउनी ओपी राठौर, का.सउनि संतोष अग्नीहोत्री, का.प्र.आर राहुल जाट, का प्र.आर. शिवपाल सिंह, प्रआर महेन्द्रसिह राठौर आर. नरेन्द्रसिह जगावत, आर. मनोहर नागदा, आर. कुलदीप व्यास, आर. मनोज मुजाल्दे, आर. शांतिलाल राठौर, आर. शिवराम मोर्य, आर. मंयक जाटव,  सायबर सेल आर. विपुल भावसार, सैनिक विजय जाधव की भूमिका अहम रही।