Ratlam News: रतलाम बाल चिकित्सालय में महिला से मारपीट, वीडियो वायरल से मचा हड़कंप

रतलाम के बाल चिकित्सालय में महिला और उसके पति के साथ मारपीट का वीडियो वायरल। अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, अतिक्रमण को लेकर बढ़ा विवाद। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के प्रमुख बाल चिकित्सालय में गुरुवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब इलाज कराने आई एक महिला और उसके पति के साथ अस्पताल परिसर में ही मारपीट कर दी गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शहर में हड़कंप मच गया है। घटना का वीडियो देखे मिली जानकारी के अनुसार, 10 माह के बच्चे का इलाज कराने पहुंचे दंपत्ति के साथ कुछ लोगों ने विवाद कर मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अस्पताल परिसर के अंदर ही खुलेआम झगड़ा और हाथापाई हो रही है, जबकि मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले वे लोग हैं, जिन्होंने लंबे समय से बाल चिकित्सालय और एमसीएच (मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल) के बाहर अतिक्रमण कर रखा है। ये लोग अस्पताल परिसर के आसपास डेरा जमाए हुए हैं, जिससे आए दिन विवाद की स्थिति बनती रहती है। इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। संवेदनशील माने जाने वाले इस अस्पताल में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर से अतिक्रमण हटाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Ratlam News: रावटी में शराब दुकान में कुल्हाड़ी से तोड़फोड़, CCTV में कैद घटना

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के रावटी क्षेत्र में बीती रात शासकीय शराब दुकान में एक युवक द्वारा कुल्हाड़ी से जमकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। WATCH VIDEO जानकारी के अनुसार देर रात एक युवक अचानक शासकीय शराब दुकान में घुसा और हाथ में कुल्हाड़ी लेकर काउंटर, कांच और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाने लगा। अचानक हुई इस घटना से मौके पर मौजूद कर्मचारी घबरा गए और जान बचाकर बाहर भागे। कुछ ही मिनटों में आरोपी ने दुकान के अंदर काफी नुकसान कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी की पूरी हरकत साफ नजर आ रही है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।