Ratlam News: गढ़कैलाश प्रखंड की “रन फॉर हेल्थ”; बजरंग दल जिलेभर में मना रहा संस्कार सप्ताह

रतलाम – पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क| Ratlam News: संस्कार सप्ताह के अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल द्वारा बुधवार को “रन फॉर हेल्थ” कार्यक्रम का आयोजन गढ़कैलाश प्रखंड में किया गया। बाजना बस स्टैंड स्थित जैन स्कूल से दौड़ का शुभारंभ हुआ। जिसमें विभाग संयोजक विनोद शर्मा, विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख राहुल सोनी व दीनदयाल नगर थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। स्वास्थ के लिए आयोजित दौड़ मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः जैन स्कूल पर समाप्त हुई। जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने बताया दौड़ का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है कार्यक्रम से समाज में जागरूकता और सकारात्मक का संदेश पहुंचाने का प्रयास है। इस अवसर पर प्रखंड पालक जिला सेवा प्रमुख अनिल रौतेला , जिला गौ रक्षा प्रमुख योगेश चौहान, जिला कोषाध्यक्ष शंकर सिंह सोलंकी, जिला सह संयोजक आशु टांक, जिला सह प्रचार प्रसार प्रमुख व प्रखंड उपाध्यक्ष रिक्की सेन, जिला सह साप्ताहिक मिलन प्रमुख प्रखंड मंत्री शुभम शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष आयुष पांचाल, संयोजक नक्श परासिया, सह मंत्री हर्षित उपाध्याय, रवि प्रजापत, बलराम देशमुख, सुरेंद्र हाड़ा , करण ,राजेंद्र , मनीष, क्रिश, महेश आदि कार्यकर्ता ने  हिस्सा लिया।

Ratlam News : रतलाम में गुर्जर समाज की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन, विभिन्न दायित्व सौंपे

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Ratlam News: गुर्जर समाज जिला रतलाम (म.प्र.) द्वारा समाज को संगठित करने के उद्देश्य से नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र सिराधना (गुर्जर) ने विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी। देवेंद्र ने बताया की कार्यकारिणी के गठन के साथ गुर्जर समाज के सभी सदस्य समाज की एकजुटता, विकास और प्रगति के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। समाज के वरिष्ठ व अनुभवी सदस्यों से विचार विमर्श करने के बाद इस कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। 1. जिला महामंत्री   – विशाल धर्माई, पार्षद सैलाना    – एडवोकेट सुरेश सिंह गुर्जर, आलोट    – अशोक गुर्जर (दिया), रतलाम  2. उपाध्यक्ष   –  भूपेंद्र गुर्जर (कोषाध्यक्ष JRI रेलवे), रतलाम    – दयाराम गुर्जर (पटवारी), शिवगढ़    – अरविंद मोनू गुर्जर, रतलाम    – राजवीर गुर्जर, ऊनी    – दिलीप गुर्जर (बैंसला), बरबड़  3. सचिव   – राहुल धभाई (उपसरपंच – शिवगढ़) 4. सहसचिव   – सुनील गुर्जर (सरवन)    – रूपसिंह गुर्जर, ऊनी   – विशाल गुर्जर, सागोद    – दशरथ गुर्जर, (सरपंच बरबोदना)   – राहुल गुर्जर, जावरा    – निलेश गुर्जर, लालगुवाड़ी 5. कोषाध्यक्ष   – दिग्विजय धभाई, रतलाम  6. जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता   – जयदीप गुर्जर, रतलाम  7. प्रचार मंत्री   – सोनू गुर्जर, ऊनी   – सूरज कालस, रतलाम    – गोपाल गुर्जर, पलसोडी    – पवन गुर्जर, मोरदा

Ratlam News: रॉयल कॉलेज खेल महोत्सव में क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत

रतलाम – पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा आयोजित खेल महोत्सव में अंतर-कक्षा क्रिकेट टूर्नामेंट का आज भव्य शुभारंभ हुआ। इस टूर्नामेंट में विभिन्न संकायों की कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का आयोजन रॉयल कॉलेज कैंपस के खेल मैदान में किया जा रहा है और यह नॉकआउट पद्धति पर आधारित है।  टूर्नामेंट में मैच टेनिस बॉल से खेले जा रहे हैं। प्रारंभिक दौर के मैच सीमित ओवरों में होंगे, जबकि सेमीफाइनल 15-15 ओवरों और फाइनल 20 ओवरों का होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया और डायरेक्टर डॉ. उबेद अफजल ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर किया।  शुभारंभ के मौके पर श्री गुगालिया ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक संतुलन और एकाग्रता को बढ़ाता है, बल्कि विद्यार्थियों को तन और मन से स्वस्थ बनाता है। स्वस्थ शरीर और मन ही पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में सफलता दिला सकते हैं।  इस टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए संयोजक प्रो. कपिल केरोल ने बताया कि उद्घाटन मैच फार्मेसी द्वितीय वर्ष और बीबीए द्वितीय वर्ष की टीमों के बीच हुआ, जिसमें बीबीए की टीम ने जीत दर्ज की।  क्रिकेट टूर्नामेंट का संचालन डॉ. प्रवीण मंत्री, डॉ. अमित शर्मा, दिनेश राजपुरोहित, गजराज सिंह राठौड़ और शैलेन्द्र सिंह पंवार कर रहे हैं।  खेल और शिक्षा के समन्वय का यह प्रयास विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की ओर एक कदम है।

Ratlam News: संस्कार सप्ताह के तहत बजरंग दल ने आयोजित की ‘रन फॉर हेल्थ’

सैलाना – पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: संस्कार सप्ताह के अंतर्गत बजरंग दल सैलाना प्रखंड द्वारा “रन फॉर हेल्थ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौड़ का शुभारंभ स्थानीय हायर सेकंडरी स्कूल से हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य  नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।  दौड़ के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी ने नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।  कार्यक्रम में विभाग संयोजक विनोद शर्मा ने मार्गदर्शन दिया। साथ ही, विभाग विशेष संपर्क प्रमुख मोहित चौबे, जिला गो रक्षा प्रमुख मुन्नू कुशवाह, जिला धर्म प्रसार प्रमुख और सैलाना प्रखंड पालक कुलदीप गुर्जर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।  यह आयोजन संस्कार सप्ताह के तहत जागरूकता फैलाने के लिए एक प्रेरणादायक कदम साबित हुआ।

Ratlam News: बजरंग दल द्वारा “रन फॉर हेल्थ” कार्यक्रम का आयोजन: पर्यावरण सुधार के लिए दौड़े बजरंगी

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। Ratlam News: श्रीराम एवं हनुमान प्रखंड के संस्कार सप्ताह के अंतर्गत बजरंग दल द्वारा रविवार को “रन फॉर हेल्थ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हनुमान ताल से दौड़ का शुभारंभ शहर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया द्वारा किया गया। दौड़ मुख्य मार्ग से होते हुए राम मंदिर पर संपन्न हुई।  जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने बताया इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है। सभी कार्यकर्ताओं ने नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला मंत्री गौरव शर्मा, सह मंत्री अक्षय गोमे, बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास, सह संयोजक आशु टाक, जिला सुरक्षा प्रमुख सोहम कटारिया, जिला विद्यार्थी प्रमुख कृष्ण भामा, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख सुनील राठौड़, जिला सह गोरक्षा प्रमुख दीपक प्रजापत, जिला विशेष संपर्क प्रमुख मनोज पवार, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख हीरालाल सीरवी, जिला बाल उपासना प्रमुख लखन वर्मा, प्रखंड और खंड के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला बैठक हुई संपन्नविश्व हिंदू परिषद जिला रतलाम की मासिक जिला बैठक शनिवार को नामली में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भारत माता और राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण से की गई। बैठक में विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में आगामी नशा मुक्ति अभियान के तहत रतलाम जिले के 9 प्रखंडों में कार्यकर्ताओं द्वारा “रन फॉर हेल्थ” दौड़ के आयोजन की योजना बनाई गई। इसके साथ ही शौर्य संचलन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक में विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत, जिला मंत्री गौरव शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. शंकर सिंह सोलंकी सहित विभाग, जिला और प्रखंड के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ratlam News: राष्ट्रीय दूध दिवस के पहले अमूल रैली पहुंची रतलाम, पर्यावरण जागरूकता का दिया संदेश

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क । Ratlam News: स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और नागरिकों को क्लीन फ्यूल की जानकारी देने के उद्देश्य से गुजरात मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ‘अमूल’ द्वारा आयोजित रैली का रतलाम में भव्य स्वागत किया गया। यह रैली गांधीनगर से शुरू होकर रतलाम पहुंची, जहां सैलाना रोड और स्टेशन रोड पर इसे नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।  रैली में शामिल युवाओं ने बताया कि अमूल की स्थापना श्वेत क्रांति के जनक वर्गीस कुरियन ने की थी। अब पर्यावरण संरक्षण के लिए अमूल ने गोबर से बायोगैस उत्पादन की पहल की है। कंपनी भविष्य में किसानों से गोबर खरीदकर बायोगैस का उत्पादन करेगी, जो स्वच्छ ऊर्जा के साथ पर्यावरण को संरक्षित रखने में सहायक होगा।  रतलाम में रैली के दौरान रैली दल ने स्थानीय रतलामी सेव नमकीन के निर्माण प्रक्रिया को समझा और इसका स्वाद भी लिया। अनिल गादिया समेत अन्य स्थानीय नागरिकों ने भी रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया।  26 नवंबर को राष्ट्रीय दूध दिवस के अवसर पर दिल्ली में इस रैली का समापन होगा। रैली का उद्देश्य देशभर में नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है।

Ratlam News: राॅयल कॉलेज खेल महोत्सव: छात्रों ने एथलेटिक्स स्पर्धाओं में दिखाया दमखम

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: राॅयल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा आयोजित खेल महोत्सव में अंतर-कक्षीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 775 छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और डिस्क थ्रो, जेवेलिन थ्रो, 100 मीटर और 400 मीटर रिले रेस जैसे खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।  एथलेटिक्स स्पर्धाओं के परिणाम: डिस्क थ्रो में अरुण पाटीदार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शेख अनुशूल और नारायण धाकड़ ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।  जेवलिन थ्रो में कृतज्ञ पाटीदार प्रथम रहे, रेहान मंसूरी दूसरे और रोहन बर्मन तीसरे स्थान पर रहे।  गोला फेंक (शाॅर्ट पुट) में भी अरुण पाटीदार ने बाज़ी मारी, शेख अनुशूल और नारायण धाकड़ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।  100 मीटर दौड़ में रेहान मंसूरी ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि राजकुमार धाकड़ और विजय चौधरी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।  400 मीटर रिले रेस में दीपक जाट, श्याम पालीवाल, दिव्यराज और विशाल सिसोदिया की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकुमार धाकड़, नारायण, अरबाज और मयंक की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि आशीष जाट, विनय जाट, पंकज अहीर और शिवम मंडलोई की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।  खेल महोत्सव का अगला चरण:खेल महोत्सव के पुरुष वर्ग के समन्वयक प्रो. कपिल केरोल ने बताया कि एथलेटिक्स स्पर्धाओं के बाद अब छात्रों के लिए क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल जैसी टीम खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन खेलों के लिए टीमें पहले ही निर्धारित की जा चुकी हैं।  इस आयोजन के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनीष सोनी, डॉ. प्रवीण मंत्री, डॉ. आर.के. अरोरा और डॉ. अमित शर्मा सहित अन्य प्राध्यापक जैसे प्रो. गजराज सिंह, प्रो. धर्मेंद्र मकवाना, प्रो. शैलेन्द्र सिंह, प्रो. मृदुला उपाध्याय, प्रो. गरिमा मिश्रा और प्रो. सुधा परिहार उपस्थित रहे।

Ratlam News: रतलाम के युवा नीरज बरमेचा का वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम, 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया 

रतलाम – पब्लिक वार्त,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों रतलाम के एक युवा का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को मात्र 5 दिनों में 20.1 मिलियन (2 करोड़ 10 लाख) व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही इसे 21 लाख लोगों ने लाइक किया है, पौने तीन लाख बार शेयर किया गया है और लगभग 30 हजार बार सेव किया गया है। यह वीडियो लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।  नीरज बरमेचा, जो “रतलामी फीवर” नाम से इंस्टाग्राम पेज चलाते हैं, इस वायरल वीडियो के केंद्र में हैं। उन्होंने यह वीडियो गुजरात के पावागढ़ स्थित बसाल्ट पैराडाइस रिसॉर्ट में अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताते समय बनाया। वीडियो में रेस्टोरेंट के शेफ को मजाकिया अंदाज में बुलाने और उनकी तारीफ करने का दृश्य दिखाया गया है, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को हंसी से भर दिया।  नीरज ने बताया कि वीडियो बनाने और एडिट करने में गगन गाबा और नीतिका एरेन ने सहयोग दिया। इसके अलावा, वीडियो में रतलाम के मनीष सोनी, मिलेश कटकानी, हितेश सुराना, निलेश सेलोत, चेतन कोठारी, गौरव एरेन, पायल बरमेचा, चंचल सोनी और अन्य दोस्तों का भी योगदान रहा।  नीरज ने वीडियो के पीछे के उद्देश्य के बारे में बताया कि यह लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का एक प्रयास था। उनका मानना है कि हास्य भी एक थेरेपी की तरह काम करता है, जो कई बीमारियों को ठीक करने में मदद करता है। वीडियो के वायरल होने पर नीरज ने कहा, “हमने लोगों को हंसाने की कोशिश की थी, और लोगों ने जो प्यार और समर्थन दिया है, वह हमारे प्रयास की सफलता को दर्शाता है। आगे भी हम इसी तरह सकारात्मकता फैलाने का प्रयास करेंगे।”  सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल रतलाम बल्कि पूरे देश में धूम मचा दी है। यह बताता है कि हास्य और सकारात्मकता से भरे छोटे-छोटे प्रयास कितने बड़े प्रभाव डाल सकते हैं।

Ratlam News: बजरंग दल रतलाम विभाग की बैठक संपन्न, शौर्य यात्रा और रन फॉर हेल्थ की बनी योजना

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के होटल उजाला पैलेस में बजरंग दल रतलाम विभाग की विभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मालवा प्रांत के प्रांत संयोजक नितिन पाटीदार, प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख मंगलेश सोनी, रतलाम विभाग के संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत, विभाग सह मंत्री पवन बंजारा और विभाग संयोजक विनोद शर्मा के साथ तीनों जिले रतलाम, झाबुआ और जावरा के जिला और प्रखंड पदाधिकारी शामिल हुए।  बैठक में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने “रन फॉर हेल्थ” और “शौर्य यात्रा” के आयोजन की योजना बनाई। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी रतलाम जिला संयोजक मुकेश व्यास ने दी। बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की आगामी गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया और योजनाओं को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Ratlam News: राॅयल कॉलेज खेल महोत्सव; छात्राओं ने किया अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। Ratlam News: राॅयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के कैम्पस में आयोजित “राॅयल खेल महोत्सव” के दूसरे दिन छात्राओं के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न पाठ्यक्रमों की छात्राओं ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।  इस दिन हुई प्रतियोगिताओं में लेमन स्पून रेस, 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, रस्सी कूद, सेक रेस, योगा, खो-खो और रिले रेस जैसी रोचक गतिविधियां शामिल थीं।  व्यक्तिगत स्पर्धाओं के परिणाम:– लेमन स्पून रेस: बी.एससी. की सुमन सोमानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  – 100 मीटर दौड़: बी.फार्मा की टीना पाटीदार ने जीत दर्ज की।  – कुर्सी दौड़: बीबीए की काजल कुशवाह विजेता रहीं।  – रस्सी कूद: बी.एससी. की शिवानी चौहान प्रथम स्थान पर रहीं।  – योगा प्रतियोगिता: बीबीए की योगिता डोडिया ने बाजी मारी।  – सेक रेस: बी.एससी. की शिवानी चौहान ने फिर से शानदार प्रदर्शन किया।  ग्रुप स्पर्धाओं के परिणाम:– रस्साकशी: बी.एससी. की टीम ने जीत दर्ज की।  – खो-खो: फार्मेसी की टीम विजेता रही।  – रिले रेस: बी.फार्मेसी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।  इस अवसर पर खेल समन्वयक प्राध्यापक दीपिका कुमावत और उनकी टीम ने प्रतियोगिताओं का सफल संचालन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनीष सोनी, डॉ. प्रवीण मंत्री, डॉ. आर.के. अरोरा, डॉ. अमित शर्मा सहित अन्य शिक्षकों और प्राध्यापकों ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया।  कॉलेज प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य छात्राओं के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है। खेल महोत्सव के दौरान छात्राओं का जोश और प्रतिस्पर्धा देखने लायक थी। राॅयल खेल महोत्सव में अगले दिन और भी अधिक रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

0%