Ratlam News: राॅयल कॉलेज में Jio की वर्कशॉप: विद्यार्थियों को मिला गूगल जैमिनी एआई 3 मॉडल का प्रशिक्षण

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: राॅयल काॅलेज के कंप्यूटर विभाग में मंगलवार को Jio टीम द्वारा गूगल जैमिनी एआई 3 मॉडल पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। बीसीए एवं बीएससी कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों के स्किल डेवलपमेंट को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस वर्कशॉप में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नवीनतम टूल्स और तकनीकों से रूबरू कराया गया। कार्यशाला के दौरान Jio रतलाम जोनल हेड निरज जैन और रतलाम ब्रांच हेड सचिन वर्मा ने विद्यार्थियों को जैमिनी एआई 3 मॉडल के उपयोग, उसकी क्षमताओं और वास्तविक जीवन में उसे कैसे लागू किया जा सकता है, इस पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। विशेषज्ञों ने बताया कि विद्यार्थी Google Gemini 3 का उपयोग करके उन्होंने यह भी बताया कि जैमिनी एआई 3 की प्रमुख खूबियों में बेहतर तर्क क्षमता (Advanced Reasoning), मल्टीमॉडल इंटेलिजेंस, और उच्च गुणवत्ता वाली कोडिंग सहायता शामिल हैं। कार्यशाला के दौरान कंप्यूटर साइंस विभाग की एचओडी प्रो. दीपिका कुमावत, लाइफ साइंस विभाग के एचओडी प्रो. कपिल केरोल, एवं प्राध्यापकगण प्रो. आंचल नागल, प्रो. निर्मल जाधव, प्रो. कृष्णकांत, प्रो. श्रद्धारानी परमार, प्रो. साईप्रिया कुमावत और प्रो. गजराज सिंह राठौर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रशासक प्रफुल्ल उपाध्याय ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य की टेक्नोलॉजी के लिए तैयार करते हैं और रोजगार के नए अवसर खोलते हैं।

Ratlam News: राॅयल कॉलेज में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को मिला ज्ञान

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क| Ratlam News: महिला एवं बाल विकास विभाग रतलाम और पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में राॅयल इंस्टीट्युट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज़ में “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल युग में आत्मनिर्भर और सतर्क बनाना रहा। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुनील सेन ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर छात्राओं को जेंडर इक्वेलिटी, मानसिक स्वास्थ्य और महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान केवल एक नारा नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक है। वहीं, सालाखेड़ी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मुकेश यादव ने छात्राओं और स्टाफ को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी, साइबर बुलिंगऔर फिशिंग जैसे अपराधों से सतर्क रहने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि तकनीक का सही उपयोग ही असली सशक्तिकरण है। इसके साथ ही, महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक हेमलता गेहलोत ने राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण और एनीमिया पर जागरूकता दी। उन्होंने बताया कि संतुलित आहार और स्वास्थ्य के प्रति सजगता हर लड़की के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। कार्यक्रम में फार्मेसी प्राचार्य डॉ. मनीष सोनी, प्रो. कपिल केरोल, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. संतोष पाटीदार, प्रो. गजराज सिंह राठौर और बंकट अकोदिया सहित महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

Ratlam News: एम.फार्मा: शत-प्रतिशत रोजगार की गारंटी! रॉयल कॉलेज, रतलाम में शुरू हुआ नया सत्र, प्रवेश जारी

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में फार्मेसी आज तेजी से उभरता हुआ करियर विकल्प बन गया है। रोजगार के व्यापक अवसरों और स्थिर भविष्य की दृष्टि से एम.फार्मा (Master of Pharmacy) की डिग्री आज युवाओं की पहली पसंद बनती जा रही है।हाल के उद्योग सर्वेक्षणों के अनुसार, एम.फार्मा डिग्री धारकों को लगभग 100 प्रतिशत रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। रॉयल कॉलेज, रतलाम में भी एम.फार्मा पाठ्यक्रम की पढ़ाई उत्कृष्ट स्तर पर कराई जा रही है। कॉलेज के फार्मेसी संकाय के प्राचार्य डॉ. मनीष सोनी के अनुसार, “एम.फार्मा की डिग्री न केवल एक सुरक्षित करियर का मार्ग प्रशस्त करती है, बल्कि यह स्वास्थ्य सेवा और देश की अर्थव्यवस्था में भी अहम भूमिका निभाती है।” एम.फार्मा पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ अनुसंधान आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान करता है, जिससे छात्र उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप पूरी तरह तैयार होते हैं। इस डिग्री के माध्यम से छात्र अनुसंधान एवं विकास (R&D), उत्पादन (Production), गुणवत्ता नियंत्रण एवं आश्वासन (Quality Control & Quality Assurance), क्लीनिकल रिसर्च (Clinical Research), अस्पताल फार्मेसी (Hospital Pharmacy) जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, ड्रग इंस्पेक्टर, वैज्ञानिक पद एवं शैक्षणिक क्षेत्र में भी उज्ज्वल संभावनाएं उपलब्ध हैं। रॉयल कॉलेज, रतलाम में वर्तमान सत्र के लिए एम.फार्मा में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थियों के लिए कॉलेज में एक हेल्प डेस्क स्थापित की गई है, जहाँ उन्हें प्रवेश प्रक्रिया, करियर गाइडेंस, काउंसलिंग और प्लेसमेंट से जुड़ी समस्त जानकारी दी जा रही है।

Ratlam News: सेवा पखवाड़ा: रॉयल कॉलेज रतलाम में उद्योग विभाग ने दिया युवाओं को स्वरोजगार व स्टार्टअप का मंत्र

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रॉयल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज, सालाखेड़ी कैंपस में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रतलाम द्वारा कौशल विकास और उद्यमिता विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उद्योग विभाग के प्रबंधक सौरभ पांडे एवं आयुषी बैरागी ने विद्यार्थियों को स्वरोजगार के अवसर, सरकारी योजनाओं और उद्योग विभाग की नीतियों की जानकारी दी। प्राचार्य डाॅ. प्रवीण मंत्री ने बताया कि यह कार्यक्रम युवा वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। प्रबंधक सौरभ पांडे ने अपने उद्बोधन में बताया कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत 18 से 45 वर्ष की आयु के 8वीं उत्तीर्ण युवाओं को स्वरोजगार हेतु विनिर्माण गतिविधियों में अधिकतम 50 लाख रुपए और सेवा व व्यापारिक गतिविधियों के लिए 25 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। सरकार इसके साथ 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सब्सिडी और सीजीटीएमएसई गारंटी शुल्क का लाभ भी देती है। साथ ही MPMSME पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रबंधक आयुषी बैरागी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह योजना ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रोजगार सृजन पर केंद्रित है और लाभार्थियों को परियोजना लागत पर 15 से 35 प्रतिशत तक मार्जिन मनी सब्सिडी प्रदान की जाती है। कार्यक्रम में कॉमर्स विभागाध्यक्ष डाॅ. अमित शर्मा, प्राध्यापक मृदुला उपाध्याय, प्रियंका दवे, कहकशा चिश्ती, स्नेहा चौरसिया, मीनाक्षी गोयल, संजय धाकड़, यक्षेन्द्र हरोड़ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।