Ratlam News: रतलाम पोरवाल सोशल ग्रुप का फाग उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: त्रिपोलिया गेट स्थित भगवान रणछोड़ राय के मंदिर पर रतलाम पोरवाल सोशल ग्रुप द्वारा भव्य फाग उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रुप सदस्यों द्वारा प्रस्तुत फाग गीतों से हुई, जिसमें “जब छिड़े फाग के गीत, मिले मनमीत झूमें दीवानों की टोली” और “गोरी चल खेले होली, प्रेम रंग दुनिया में चोखा चढ़े फेर ना छूटे” जैसे गीत शामिल रहे। इसके बाद “होली आई रे कन्हाई रे…” और “होली खेले रघुवीरा” जैसे पारंपरिक फाग गीतों पर सदस्यों ने जमकर नृत्य किया।   गुलाल और पुष्प वर्षा के साथ हुआ उत्सव   फाग उत्सव के दौरान सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और पुष्प वर्षा कर माहौल को रंगीन बना दिया। कार्यक्रम में हास्य और मनोरंजन का भी विशेष महत्व रहा। चंद्रशेखर गुप्ता ने “छूकर मेरे मन को किया तूने क्या इशारा”, वंदना पोरवाल ने “मैं पल दो पल का शायर हूँ…” प्रस्तुत किया, जबकि ममता गुप्ता ने शेयर बाजार के गिरते सूचकांक पर हास्य कविता सुनाकर सभी को गुदगुदाया।   ग्रुप सदस्यों की शानदार प्रस्तुति   संस्थापक संयोजक राकेश पोरवाल ने बताया कि उत्सव में ग्रुप अध्यक्ष पंकज पोरवाल, सचिव अविनाश पोरवाल फर्नाखेड़ी, मीडिया प्रभारी विकास पोरवाल सहित अन्य सदस्यों ने भी विभिन्न फाग गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अखिलेश गुप्ता, अनिल पोरवाल, प्रतीक मजावदिया, निर्मला धनोतिया, रिंकू पोरवाल, नूतन मजावदिया, विजय धनोतिया, राकेश पोरवाल बालाजी, रामप्रसाद घाटिया, अनीता गुप्ता, सोनाली पोरवाल, सुनील सेठिया, रेनू पोरवाल, योगेन्द्र दलाल, रमेश पोरवाल, गायत्री पोरवाल, मधु पोरवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।   फाग उत्सव ने प्रेम, भाईचारे और उत्साह के रंगों से पूरे वातावरण को सराबोर कर दिया, जिससे होली का उल्लास चारों ओर फैल गया।

Ratlam News: सुतारों के वास की जमीनों पर अतिक्रमण और पीपल वृक्ष कटने के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने की बैठक, 3 मार्च को कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सुतारों के वास क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण और हिंदू आस्था के प्रतीक पीपल वृक्षों की कटाई को लेकर सर्व हिंदू समाज में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस विषय पर रविवार दोपहर 3 बजे जाट धर्मशाला, सुतारों का वास में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 3 मार्च, सोमवार को सुबह 11 बजे सभी समाजजन जाट धर्मशाला में एकत्रित होकर कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन देंगे और प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग करेंगे।   बैठक में शामिल प्रमुख समाजजन   बैठक में बजरंग दल के पूर्व विभाग संयोजक रामबाबू शर्मा, सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष झमक भरगट, सुरेंद्र सुरेका, भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष ललित पालीवाल, विशाल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, नवनीत सोनी, महावीर पहलवान, कन्हैया लाल जाट, अनूप शर्मा, मनीष रावल, शरद जोशी और पंडित शिवम शर्मा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।    प्रशासन से कार्रवाई की मांग   सर्व हिंदू समाज का कहना है कि सुतारों के वास की जमीनों पर अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय हिंदू समाज को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, हिंदू धार्मिक मान्यताओं से जुड़े पीपल वृक्षों को भी काटा जा रहा है, जिसे समाज किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं करेगा। इस विषय पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए 3 मार्च को कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा जाएगा।  

Ratlam News: खुशियों की दास्तान: 6 माह की नवजात शिशु को मिला नया जीवन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: चिकित्सा के क्षेत्र में जिला चिकित्सालय रतलाम ने एक और मिसाल कायम की है। सुवासरा, उज्जैन निवासी बेबी ऑफ भावना/नवीन (ध्रुव), उम्र 6 माह को गंभीर स्थिति में 13 फरवरी को मातृ एवं शिशु चिकित्सालय यूनिट, जिला चिकित्सालय रतलाम में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि इससे पहले बच्चे का नागदा और एक निजी अस्पताल में इलाज हुआ, लेकिन सुधार न होने पर वे उसे रतलाम लेकर आए।   गंभीर अवस्था में भर्ती, विशेषज्ञों ने किया सफल उपचार   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.एस. सागर के अनुसार, भर्ती के समय बच्चे को सीवियर निमोनिया विथ सेप्सिस विथ जीडीडी डायग्नोस किया गया था। शिशु झटकों, तेज सांस, 105 डिग्री फारेनहाइट तापमान और सेप्टिक शॉक की स्थिति में था। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने तत्काल सी-पैप मशीन से ऑक्सीजन देना शुरू किया और झटकों, तापमान और शॉक का प्रभावी प्रबंधन किया।   लगातार पांच दिन तक बनी रही गंभीर स्थिति   शिशु की हालत पांच दिन तक नाजुक बनी रही। डॉक्टरों की टीम ने सी-पैप, एंटी-कंवलजेंट, आयनोट्रॉप्स और अन्य आवश्यक उपचारों के माध्यम से उसकी स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद धीरे-धीरे सुधार दिखने लगा।   इलाज के आठवें दिन हुआ ब्लड ट्रांसफ्यूजन   शिशु की स्थिति में सुधार के बावजूद, खून की कमी के चलते आठवें दिन ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया गया। दसवें दिन से आईवी इलाज बंद कर ओरल फीडिंग शुरू की गई। ग्यारहवें दिन से बच्चे को कटोरी-चम्मच से फीडिंग सिखाई गई।   बारहवें दिन मिली नई जिंदगी, स्वस्थ होकर डिस्चार्ज   लगातार बारह दिनों तक चले उपचार और देखभाल के बाद शिशु को स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज कर दिया गया। परिजनों ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ का आभार व्यक्त किया और जिला चिकित्सालय में उपलब्ध उन्नत चिकित्सा सुविधाओं की सराहना की।   जिला चिकित्सालय रतलाम में पीआईसीयू की बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं गंभीर स्थिति में आए नवजातों को नया जीवन दे रही हैं। यह सफलता एक बार फिर रतलाम के स्वास्थ्य तंत्र की सुदृढ़ता को दर्शाती है।

Ratlam news: रतलाम पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 102 गुमशुदा बच्चों को खोजकर लौटाई परिजनों की मुस्कान  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में 1 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने सायबर सेल और जेएबी शाखा के सहयोग से गुमशुदा और अपहृत बच्चों की खोजबीन कर उन्हें उनके परिजनों से मिलवाया।   अभियान में 102 बच्चों को खोजने में मिली सफलता   रतलाम पुलिस द्वारा इस अभियान के दौरान मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान सहित अन्य राज्यों से कुल 9 बालकों एवं 93 बालिकाओं सहित कुल 102 बच्चों को दस्तयाब किया गया। इन बच्चों को सुरक्षित उनके परिवारों के सुपुर्द कर दिया गया।   लंबे समय से लापता बच्चों को भी खोजा गया   2022 से लापता दो बालिकाओं को थाना स्टेशन रोड एवं थाना बिलपांक पुलिस ने खोज निकाला।   2023 से गुमशुदा 8 बालक बालिकाओं को ढूंढने में पुलिस को सफलता मिली।   2024 में लापता हुए 60 बच्चों को भी पुलिस ने उनके परिजनों तक पहुंचाया।   जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की महत्वपूर्ण उपलब्धियां   एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में   थाना बाजना पुलिस थाना प्रभारी रणजीत सिंगार के नेतृत्व में 21 बालिकाएं दस्तयाब।   थाना रावटी पुलिस थाना प्रभारी दीपक मंडलोई के नेतृत्व में 12 बच्चे दस्तयाब।   थाना सरवन पुलिस थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया के नेतृत्व में 10 बच्चे दस्तयाब।   थाना सैलाना पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया के नेतृत्व में 6 बच्चे दस्तयाब।   सीएसपी रतलाम सत्येंद्र घांघरिया के मार्गदर्शन में   थाना डीडी नगर पुलिस ने 12 बच्चे दस्तयाब किए।   थाना आईए रतलाम पुलिस ने 6 बच्चे दस्तयाब किए।   एसडीओपी रतलाम किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में   थाना बिलपांक पुलिस ने 9 बच्चे दस्तयाब किए।   थाना शिवगढ़ पुलिस ने 7 बच्चे दस्तयाब किए।   ऑपरेशन मुस्कान की सफलता से परिजनों में खुशी   रतलाम पुलिस के इस सराहनीय प्रयास से कई परिवारों की मुस्कान लौट आई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सभी थाना प्रभारियों और अभियान से जुड़ी टीमों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहना दी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले में आगे भी गुमशुदा बच्चों की खोजबीन जारी रहेगी।  

Indian Railway: गुजरात में रेलवे परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेने पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

अहमदाबाद- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Indian Railway: रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात के अहमदाबाद, आणंद और दाहोद रेलवे स्टेशनों का दौरा कर विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चरल परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पुनर्विकास, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट और दाहोद में नए 9000 HP लोकोमोटिव निर्माण की प्रगति का निरीक्षण किया।   अहमदाबाद स्टेशन पुनर्विकास कार्य तेज़ी से जारी   रेल मंत्री अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां चल रहे पुनर्विकास कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद स्टेशन को स्थानीय विरासत और आधुनिक संरचना के संयोजन से विकसित किया जा रहा है। रेलवे ट्रैक के ऊपर कॉनकोर्स रूफ प्लाजा बनाया जाएगा, जिसमें यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं होंगी।   स्टेशन को मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम से जोड़ा जा रहा है, जिसमें बुलेट ट्रेन टर्मिनल, मेट्रो और बस रैपिड ट्रांसपोर्ट (BRT) का एकीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कालूपुर आरओबी और सारंगपुर आरओबी को जोड़ने के लिए एक एलिवेटेड रोड नेटवर्क भी तैयार किया जा रहा है, जिससे मौजूदा सड़क नेटवर्क का सतही क्षेत्र दोगुना हो जाएगा।   वैष्णव ने कहा कि गुजरात में रेलवे के लिए इस वर्ष 17,155 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जो 2009-14 की तुलना में 29 गुना अधिक है।    आणंद में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट और रेलवे विकास कार्यों का निरीक्षण   रेल मंत्री आणंद रेलवे स्टेशन भी पहुंचे, जहां उन्होंने वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (OSOP) स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गुजरात में 2014 के बाद से 1000 से अधिक रेल ओवर ब्रिज और रेल अंडर ब्रिज बनाए गए हैं, जबकि 3,144 किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया गया है।   उन्होंने बुलेट ट्रेन परियोजना के ट्रैक निर्माण बेस का भी दौरा किया और श्रमिकों से मुलाकात कर उनके योगदान की सराहना की। वैष्णव ने कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का कार्य पूरा हो चुका है, जिससे पोर्ट कनेक्टिविटी में वृद्धि हुई है।    दाहोद में देश के सबसे शक्तिशाली लोकोमोटिव का निरीक्षण   रेल मंत्री दाहोद स्थित लोकोमोटिव रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप पहुंचे, जहां उन्होंने 9000 HP डब्ल्यूएजी लोकोमोटिव के नवविकसित प्रोटोटाइप का निरीक्षण किया। यह लोकोमोटिव मेक इन इंडिया पहल के तहत निर्मित किया गया है और इसमें कवच तकनीक सहित कई उन्नत सुविधाएं मौजूद हैं।   उन्होंने कहा कि जल्द ही 9000 HP लोकोमोटिव का निर्यात शुरू होगा, जिससे दाहोद एक वैश्विक पहचान बनाएगा। वर्कशॉप ने स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर दिए हैं, और इसका उद्घाटन जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।    गुजरात में रेलवे के ऐतिहासिक विकास कार्य जारी   रेल मंत्री ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गुजरात के 87 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे विकास कार्यों की गति बढ़ाई जा रही है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलें और परिवहन प्रणाली अधिक कुशल बने।   इस दौरे में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा स्थानीय सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।  

Ratlam News: मुख्य टिकट निरीक्षक यशवंत पावेचा और नरसिंह मकवाना को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: मुख्य टिकट निरीक्षक यशवंत पावेचा और नरसिंह मकवाना के सेवानिवृत्ति अवसर पर टिकट चेकिंग वेलफेयर सोसायटी द्वारा एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर दोनों अधिकारियों को दीर्घकालिक सेवाओं और उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र, मेडल, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।   समारोह के दौरान उपस्थित स्टाफ सदस्यों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। इस अवसर पर चेकिंग स्टाफ के मोहन जोशी, राकेश यादव, बनवारीलाल मीणा, इरफान शेख, मुनेश मीणा, प्रदीप पाटिल, रविंद्र बघेल, इंद्रजीत सोलंकी, रमेश गुर्जर, सादिक शेख और मनोज खरे सहित कई सदस्य मौजूद रहे।   कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सिंह गौतम ने अपने रोचक अंदाज में किया, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। सभी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके योगदान को यादगार बताया।