Gold Theif: सोने के लिए मशहूर MP के इस शहर में दिवाली से पहले करोड़ों का सोना गायब, फरार हुआ ज्वेलर

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। Gold Theif: मध्य प्रदेश के रतलाम में दिवाली से पहले सोना कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। रतलाम अपने सोने (Gold) की शुद्धता के लिए देशभर में जाना जाता है। सोना कारोबारियों को करोड़ों रुपए का चूना लगा है। शहर में एक सर्राफा व्यवसायी (Ratlam Bullion Trader) अन्य सर्राफा व्यवसायियों का करीब 4 किलो सोना लेकर फरार हो गया है। पीड़ित सर्राफा व्यवसायियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सर्राफा व्यवसायियों ने बोहरा बाखल के पास स्थित भाविक ज्वेलर्स के संचालक जीवन पिता राधेश्याम सोनी पर उनका सोना लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। व्यवसायियों की शिकायत पर सीएसपी अभिनव वारंगे, माणक चौक थाना प्रभारी सहित पुलिस मौके पर पहुंचे। जहां सर्राफा व्यवसायियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी जीवन सोनी (Ratlam Bullion Trader Huge Loss) ने अन्य सर्राफा व्यवसायियों से करीब 4 किलो सोने के आभूषण लिए थे। उसने ये आभूषण बेचने के लिए ले रखे थे, लेकिन वह मंगलवार दोपहर बाद से ही लापता है। करीब 4 किलो सोना लेकर  व्यवसायी फरार पीड़ित व्यवसायियों  का कहना है, “जीवन सोनी दोपहर मंगलवार, 8 अक्टूबर को दोपहर 2 से ढाई बजे के करीब शहर में देखा गया था। उसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं है। व्यवसायियों को शंका तब हुई, जब शाम 6:30 बजे के करीब एक सर्राफा व्यवसायी (Bullion Trader in Ratlam) ने जीवन से संपर्क करने का प्रयास किया। लगातार मोबाइल बंद मिलने पर उसकी तलाशी शुरू की तो कहीं नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई है।” दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन छोड़कर व्यापारी गायबरतलाम सीएसपी अभिनव वारंगे ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है, “पुलिस आरोपी व्यापारी जीवन सोनी की तलाश रही है। अभी तक की जांच में उसकी एक्टिवा महू-नीमच फोरलेन पर सागर चौपाल के पास खड़ी मिली है, जबकि उसके मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन घर पर मिली है। घर पर प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि लापता व्यापारी अपना एक्टिवा स्कूटर चौपाल सागर पर खडी करके गायब हुआ है। जीवन सोनी का स्कूटर बरामद कर लिया गया है, जबकि उसके मोबाइल की लोकेशन उसके घर की मिली है। आरोपी के घर पर ताला लगा है। जीवन के बारे में उसकी दुकान में काम करने वाले मुनीम को भी जानकारी नहीं है।”

Navratri Special: इस मंदिर में जिंदा और मुर्दा दोनों जाते है एक रास्ते से, श्मशान में बनते है दाल – बाटी और लड्डू जैसे व्यंजन, मां काली का अनोखा मंदिर

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। Navratri Special: नवरात्रि की धूम पूरे देशभर में है। भक्त मां दुर्गा के नो स्वरूपों की आराधना में जुट गए है। वहीं मध्यप्रदेश के रतलाम में एक ऐसा अनोखा मंदिर है, जहां जिंदा इंसान के साथ – साथ मुर्दा इंसान भी जाता है। इस मंदिर में जाने से पहले आपको जलती चिताओं के पास से गुजरना होगा। जिसके बाद आप मंदिर में पहुंचकर मां कालिका के दर्शन करेंगे। यह मंदिर रतलाम के महू रोड बस स्टैंड स्थित भक्तन की बावड़ी पर स्थित श्मशान में है। यहां मां काली के रुद्र स्वरूप की प्रतिमा स्थापित है। इसका निर्माण काले पाषाण से किया गया है। मां कालिका की मूर्ति में तेज और प्रताप ऐसा है की आप मंत्रमुग्ध हो जाए। मानो साक्षात देवी आपके सामने प्रकट है। श्मशान में स्थापित इस मंदिर की विशेषता है की यहां आने वाले मुर्दो और जिंदा इंसान दोनों का रास्ता एक है। मुर्दे यानी मृत शरीर की तो यात्रा इस मंदिर में आने के बाद समाप्त हो जाती है, मगर जीवित इंसान यहां दर्शन कर बाहर निकलकर अपनी जीवन यात्रा जारी रखता है। जीवन और मृत्यु चक्र दिखाता मंदिरधर्मशास्त्र के जानकार बताते है की श्मशान में मां कालिका का मंदिर होना जीवन और मृत्यु के चक्र का प्रतीक है। यह स्थान एक धार्मिक और आध्यात्मिक जुड़ाव को दर्शाता है, जहां जीवन के अंतिम संस्कार के साथ-साथ देवी की पूजा-अर्चना होती है। यह दर्शाता है कि मृत्यु केवल एक अंत नहीं है, बल्कि पुनर्जन्म और आत्मा की यात्रा का हिस्सा है। भक्तों के लिए, यह स्थान आशा और शांति का केंद्र है, जो उन्हें कठिन समय में संजीवनी प्रदान करता है। नवरात्रि में होती है विशेष आराधनारतलाम की मुक्तिधाम धर्मार्थ सेवा समिति के रामसिंह  भाटी, राजेंद्र पुरोहित, संदीप पांचाल, मनोज प्रजापति, संतोष ओगड़, आयुष माली, चेतन गुर्जर आदि भक्तगण सेवा देते है। इस मंदिर में हर साल चैत्र और शारदीय नवरात्रि के दौरान एकम को नहीं बल्कि अमावस्या के दिन अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाती है, जो यहां की विशेषता है। दोनों नवरात्रि में यहां विशेष आयोजन होते है। भक्त दूर – दराज से यहां मनोकामना लेकर आते है। दशहरे पर भव्य भंडारे की प्रसादी का आयोजन होता है। प्रसादी में दाल – बाटी व लड्डु जैसे विशेष व्यंजन बनाए जाते है। श्मशान में ही लोग इस भोजन प्रसादी को ग्रहण करते है। नवरात्रि पर यहां विशेष दर्शन व मां के विभिन्न स्वरूपों को दर्शाया जाता है। संत सोनीनाथ महाराज जी द्वारा की स्थापनामंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े भक्त राजेंद्र पुरोहित बताते है की यह मंदिर लगभग 50 साल पुराना है, जिसकी स्थापना गुरु संतश्री 1008 सोनीनाथ जी महाराज ने की थी। सोनीनाथ जी, जो स्व ब्राह्मण थे, ने अपने गुरु के आदेश पर जूते सुधारने का कार्य किया। शहर के रेलवे ग्राउंड के पास वे मोची का कार्य करते थे। वहीं उनकी दिव्यता के कारण भक्तों का जमावड़ा रहता था और दुकानदारी छोड़ सत्संग करते रहते थे। कई बार भक्तों ने उनसे कार्य छोड़कर स्थान पर विराजमान होने की अपील की लेकिन उन्होंने इंकार किया और सही समय व गुरु आज्ञा आने का कहा। जिसके बाद एक दिन उनसे जब निवेदन किया तो उन्होंने अपना काम छोड़कर संत सेवा में आने का आग्रह स्वीकार किया। उन्होंने श्मशान में रुकने की इच्छा जाहिर की तब उजाला ग्रुप के विजेंद्र जायसवाल द्वारा भक्तन बावड़ी में रुकने के लिए प्रबंध किए। महाराज ने सन 2005 में अपना मानव शरीर त्यागा और ब्रह्मलीन हुए। करीब 40 वर्षो से मंदिर समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर छड़ी यात्रा का आयोजन किया जाता है। मां कालिका से सीधे करते थे बातसंत सोनीनाथ जी के बारे में कहा जाता है की वे भक्तों की समस्याएँ सुनकर दूर करने की क्षमता रखते थे। उन्होंने कभी चमत्कार जैसा कुछ नहीं आभास कराया लेकिन चमत्कार होता था। उनके पास ऐसी सिध्दि थी जिसके माध्यम से वे भक्तों की पीड़ा को मां कालिका से बताते और समाधान करने का विनय करते। जिसके बाद उनकी समस्याएं दूर हो जाती। भक्तों के अनुसार वे मां कालिका से सीधे जीवंत संपर्क में रहते थे और उनसे बात करते थे। यहां विराजित प्रतिमा में प्राण होने की अनुभूति भी कई भक्तों को होती है। (DISCLAIMER: इस लेख में वर्णित चमत्कारी मंदिर और संबंधित घटनाओं का विवरण भक्तों के अनुभवों और विश्वासों पर आधारित है। इसे किसी धार्मिक या वैज्ञानिक प्रमाण के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति का अनुभव और विश्वास अलग हो सकता है। पाठकों से अनुरोध है कि वे अपनी व्यक्तिगत धारणा और निर्णय के आधार पर मंदिरों और उनकी शक्ति के बारे में सोचें। किसी भी धार्मिक स्थान पर जाने से पहले उचित सावधानी बरतें और आवश्यक शोध करें।)

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: भाजपा का दबदबा बरकरार, विपक्ष की चुनौतियाँ बढ़ीं

हरियाणा पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क| हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम घोषित हो गए हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर अपनी स्थिति को मजबूत किया है। वर्तमान में भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 30 से अधिक सीटें जीतने में सफल रही है। अन्य क्षेत्रीय दलों, जैसे इंडियन नेशनल लोक दल (INLD), ने भी कुछ सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा की सफलता: विकास और सुशासन की जीतभाजपा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में विकास और सुशासन के मुद्दों को प्राथमिकता दी। पार्टी ने ग्रामीण विकास, औद्योगिक प्रगति और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों पर जोर दिया, जिसके परिणामस्वरूप उसे युवाओं का समर्थन मिला। इसके प्रभावी संगठन और जमीनी स्तर पर काम ने भाजपा को व्यापक सफलता दिलाई। कांग्रेस और विपक्ष की चुनौतियाँविपक्षी कांग्रेस ने बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को उठाया, लेकिन भाजपा की विकासात्मक नीतियों के खिलाफ प्रभावी रूप से मुकाबला नहीं कर पाई। किसान आंदोलन के बावजूद, कांग्रेस को अपेक्षित समर्थन नहीं मिला। INLD और जेजेपी जैसे क्षेत्रीय दल भी अपनी पूर्व स्थिति को बनाए रखने में असफल रहे। जातीय समीकरण और चुनावी परिणामहरियाणा की राजनीति में जातीय समीकरण महत्वपूर्ण रहे हैं। भाजपा ने गैर-जाट समुदायों के बीच समर्थन जुटाकर अपनी स्थिति को मजबूत किया। हालांकि, विपक्ष ने जाट मतदाताओं का समर्थन हासिल करने की कोशिश की, लेकिन भाजपा की रणनीति ने इस प्रयास को विफल कर दिया। राजनीतिक परिदृश्य: भविष्य की संभावनाएँभाजपा की जीत ने यह साबित किया है कि राज्य में विकास और सुशासन की राजनीति महत्वपूर्ण है। विपक्ष को अपनी रणनीति में सुधार की आवश्यकता है। कांग्रेस को अपने नेतृत्व और एकता पर ध्यान केंद्रित करना होगा, जबकि क्षेत्रीय दलों को अपने आधार को मजबूत करने के लिए नए तरीके तलाशने होंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम ने भाजपा की मजबूती को स्पष्ट किया है। पार्टी की विकासात्मक नीतियाँ और संगठनात्मक क्षमताएँ उसे फिर से सत्ता में लाने में सफल रही हैं। भविष्य में, हरियाणा की राजनीति में और भी दिलचस्प बदलाव देखने को मिल सकते हैं, खासकर आगामी लोकसभा चुनावों की दृष्टि से।

Ratlam News: दिवाली से पहले पटाखा लाइसेंस नवीनीकरण के लिए करे आवेदन, जानिए आखरी तारीख

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Ratlam News: दशहरा और दीपावली के त्योहारों को ध्यान में रखते हुए, रतलाम शहर और जिले के अन्य क्षेत्रों में पटाखा बिक्री के लाइसेंस (Fire Crackers License) नवीनीकरण के लिए कलेक्टर राजेश बाथम ने जरूरी निर्देश जारी किए हैं। हालांकि इस बार नए लाइसेंस बनाने या जारी करने संबंधी कोई दिशा निर्देश नहीं दिए गए है। आवेदन प्रक्रियालाइसेंसधारी 16 अक्टूबर 2024 तक अपने आवेदन संबंधित एसडीएम (अनुविभागीय अधिकारी) के पास जमा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदकों को एमपी ई-सेवा पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और सरकार द्वारा तय शुल्क जमा करना होगा। लाइसेंस नवीनीकरण की अवधिइस साल अस्थायी पटाखा लाइसेंस 25 अक्टूबर से 5 नवंबर तक के लिए नवीनीकृत किए जाएंगे। हर अनुभाग में वैध लाइसेंसों का नवीनीकरण संबंधित एसडीएम द्वारा किया जाएगा। लाइसेंसधारियों की सूचीकलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र के वैध पटाखा लाइसेंसधारियों की सूची तैयार करें, नवीनीकरण प्रक्रिया पूरी करें और सूची जिला कार्यालय को सौंपें। दुकानों के लिए सुरक्षित स्थानअस्थायी पटाखा दुकानों के लिए स्थान का चयन एसडीएम, नगर पालिका, पुलिस और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मिलकर करेंगे। यह ध्यान रखा जाएगा कि ये दुकानें आबादी से दूर और सुरक्षित जगहों पर हों। साथ ही, धार्मिक स्थल, अस्पताल, स्कूल और अन्य प्रतिबंधित स्थानों के पास कोई पटाखा दुकान नहीं लगाई जाएगी। आगामी त्योहारों के चलते पटाखा विक्रेताओं को समय पर अपना लाइसेंस नवीनीकृत कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि कानूनी या सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सके।

RRB RPF SI 2024: रेलवे की इस वैकेंसी में क्या है आपके आवेदन की स्थिति, आपका फॉर्म हुआ स्वीकृत या खारिज?

RRB RPF SI भर्ती के लिए लाखों उम्मीदवारों ने किया था आवेदन, अब जानिए आपका फॉर्म हुआ स्वीकृत या नहीं पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। RRB RPF SI 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RPF सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2024 के लिए आवेदन की स्थिति जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपनी आवेदन स्थिति जांच सकते हैं। आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?1. RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।2. लॉगिन करें और आवेदन स्थिति के लिंक पर क्लिक करें।3. अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।4. आपकी आवेदन स्थिति स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। आवेदन की स्थिति के विभिन्न प्रकारअनंतिम रूप से स्वीकृत: आपका आवेदन प्रारंभिक स्क्रीनिंग पास कर गया है।शर्तों के साथ अनंतिम रूप से स्वीकृत: आपके आवेदन को कुछ शर्तों के साथ स्वीकार किया गया है।अस्वीकृत: आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया गया है। RRB जल्द ही RPF SI भर्ती परीक्षा की तारीख की घोषणा करेगा।

Singham Again Trailer: इतिहास रचते हुए बना सबसे ज्यादा देखा जाने वाला हिंदी फिल्म का ट्रेलर

पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क।Singham Again Trailer: रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज होते ही धूम मचा चुका है। इसने मात्र 24 घंटों के अंदर 138 मिलियन व्यूज हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस संख्या ने इसे अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला हिंदी फिल्म का ट्रेलर बना दिया है, जो कि सभी प्लेटफॉर्म्स पर प्राप्त हुआ है। सिंघम अगेन की जबरदस्त एक्शन और ड्रामा से भरपूर झलकियों ने दर्शकों को बांधे रखा है। अजय देवगन, जो एक बार फिर बाजीराव सिंघम के दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं, ने अपने फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए ट्रेलर में धमाकेदार वापसी की है। इस बार फिल्म की कहानी और भी बड़ी और भव्य लग रही है, जिसमें देशभक्ति, अपराध, और न्याय की लड़ाई प्रमुख रूप से उभरकर आ रही है। सिंघम अगेन का ट्रेलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो चुका है, जिसमें दर्शक इसे बार-बार देख रहे हैं। फिल्म के प्रति लोगों की दीवानगी और अजय देवगन के स्टाइलिश एक्शन सीक्वेंस ने दर्शकों को और उत्साहित कर दिया है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सिनेमाघरों में रिलीज के लिए प्रशंसक बेताबी से इंतजार कर रहे हैं, और ट्रेलर की इस शानदार सफलता ने फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे सुपरहिट बना दिया है।

RRB ALP Exam 2024: नवंबर में होगी सीबीटी 1 परीक्षा, जानिए कैसे होगा आवेदन

पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। RRB ALP Exam 2024:  रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) भर्ती परीक्षा की संभावित तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से लगभग 6000 पदों को भरा जाएगा।महत्वपूर्ण तारीखें:सीबीटी 1 परीक्षा: 25 नवंबर 2024 से 29 नवंबर 2024 तकआवेदन प्रक्रिया: 20 जनवरी से 19 फरवरी 2024 तक परीक्षा का पैटर्न:एएलपी भर्ती परीक्षा दो चरणों में होगी:1. सीबीटी 1: यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, तार्किक अभिक्षमता आदि विषय शामिल होंगे।2. सीबीटी 2: इस चरण में अधिक तकनीकी विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।एडमिट कार्ड:एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया:उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों में होगा:1. सीबीटी 12. सीबीटी 23. कंप्यूटर आधारित टेस्ट4. दस्तावेज सत्यापन5. मेडिकल परीक्षणअन्य महत्वपूर्ण बातें:लाखों उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है।रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही परीक्षा की आधिकारिक तारीखों की घोषणा करेगा।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट्स की जांच करते रहें।यह खबर उन सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जो रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट बनने का सपना देखते हैं।

India vs Bangladesh Highlights, 1st T20I: भारत ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बनाई; हार्दिक, वरुण, अर्शदीप चमके

ग्वालियर – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। India vs Bangladesh Highlights, 1st T20I: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से शिकस्त दी। यह जीत भारत के युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम थी। गेंदबाजों ने जहां बांग्लादेश को 127 रनों पर सीमित कर दिया, वहीं भारतीय बल्लेबाजों ने 12वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया, जो इस मैच की एकतरफा स्थिति को दर्शाता है। 6 अक्टूबर, 2024 को खेले गए पहले टी20 मैच में भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। यह मुकाबला ग्वालियर के न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में हुआ, जहां भारतीय टीम ने बांग्लादेश को पूरी तरह दबाव में रखते हुए शानदार प्रदर्शन किया। गेंदबाजों का जलवाभारत की जीत में सबसे बड़ा योगदान उसके गेंदबाजों का रहा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 127 रनों पर सिमट गई। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लेकर बांग्लादेश के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया, जिसमें लिटन दास और परवेज होसैन इमोन जैसे मुख्य बल्लेबाज शामिल थे। अर्शदीप ने पिच से मिल रही स्विंग का भरपूर फायदा उठाया और अपनी बॉलिंग से बांग्लादेश को शुरुआती झटके दिए। इसके अलावा, तीन साल बाद भारतीय टीम में लौटे वरुण चक्रवर्ती ने भी 3 विकेट झटके और मध्यक्रम को तहस-नहस कर दिया। अपने डेब्यू मैच में तेज गेंदबाज मयंक यादव ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए एक विकेट लिया और अपने करियर की शुरुआत एक मेडन ओवर से की, जो बेहद प्रभावशाली रहा। बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत संतुलित रही। हालांकि, असली चमक देखने को मिली मध्यक्रम में जब कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), संजू सैमसन और हार्दिक पंड्या ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। सूर्यकुमार यादव ने तेज़ गति से रन बटोरते हुए 29 रन बनाए, जबकि संजू सैमसन ने भी 29 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैच का असली मोमेंट तब आया जब हार्दिक पंड्या ने 16 गेंदों में ताबड़तोड़ 39 रन ठोक दिए और भारत को 49 गेंद शेष रहते हुए जीत दिलाई। उनके साथ डेब्यू कर रहे नितीश कुमार रेड्डी ने भी 16 रन बनाकर महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई, और दोनों ने मिलकर भारत को आराम से जीत की ओर अग्रसर किया। भारत का मजबूत आगाजयह जीत भारतीय टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाली है, खासकर पहले टी20 मैच में। गेंदबाजों ने जहां बांग्लादेश की बल्लेबाजी को रोक दिया, वहीं बल्लेबाजों ने तेजी से लक्ष्य हासिल कर लिया। हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के  प्रदर्शन ने यह साफ किया कि टीम के पास प्रतिभा और संतुलन दोनों मौजूद हैं। इस शानदार जीत के बाद भारत अब अगला मैच 9 अक्टूबर को दिल्ली में खेलेगा, जहां टीम की कोशिश सीरीज को सील करने की होगी। खिलाड़ियों की मुख्य प्रदर्शन– अर्शदीप सिंह: 3/14 (3.5 ओवर)– वरुण चक्रवर्ती: 3/31 (4 ओवर)– हार्दिक पंड्या: 39* (16 गेंद)– सूर्यकुमार यादव: 29 (17 गेंद) इस जीत ने यह साफ कर दिया है कि भारत की युवा टीम न केवल मजबूत है, बल्कि आने वाले मैचों में और भी बेहतर प्रदर्शन की क्षमता रखती है।

India vs Pakistan Highlights Women’s T20 World Cup 2024: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदा, पहली जीत के बाद आगे कितनी मुश्किलें!

नई दिल्ली – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। India vs Pakistan Highlights Women’s T20 World Cup 2024: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ ही भारत ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने की दिशा में पहला कदम बढ़ाया है। इससे पहले भारतीय टीम को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से 58 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ यह जीत आत्मविश्वास को बढ़ाने वाली साबित हुई है। पाकिस्तान का संघर्ष और अरुंधति की घातक गेंदबाजीपाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरुआत से ही दबाव में रही। तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर ने पहले ही ओवर में गुल फिरोजा को शून्य पर बोल्ड कर भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। सिदरा अमीन (8 रन) और ओमैमा सोहेल (3 रन) भी जल्दी पवेलियन लौट गईं। पाकिस्तान की प्रमुख बल्लेबाज मुनीबा अली (17 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी श्रेयंका पाटिल ने पवेलियन भेज दिया। अरुंधति रेड्डी की शानदार गेंदबाजी ने पाकिस्तान को और भी मुश्किल में डाल दिया। उन्होंने तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए, जिनमें आलिया रियाज और निदा डार शामिल थीं। निदा डार ने 28 रन बनाकर पाकिस्तान को 100 रनों के पार पहुंचाया, लेकिन उनका प्रयास नाकाफी साबित हुआ। 106 रनों का मामूली लक्ष्य, फिर भी भारतीय बल्लेबाजी में दबावपाकिस्तान द्वारा दिया गया 106 रनों का लक्ष्य बड़ा नहीं था, लेकिन भारतीय टीम की शुरुआत थोड़ी नर्वस दिखी। स्मृति मंधाना (7 रन) का जल्दी आउट होना टीम पर दबाव डालने वाला साबित हुआ। हालांकि, इसके बाद शेफाली वर्मा (32 रन) और जेमिमा रोड्रिग्स (23 रन) ने 43 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। शेफाली ने कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाए, लेकिन पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना और ओमैमा सोहेल की फिरकी ने दोनों को आउट कर भारतीय पारी को हिला दिया। ऋचा घोष का शून्य पर आउट होना भारतीय टीम के लिए एक और बड़ा झटका था, जिससे टीम एक समय दबाव में दिख रही थी। लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने सूझबूझ से खेलते हुए मैच को अपने नियंत्रण में रखा। हरमनप्रीत कौर (29 रन) ने टीम को जीत के करीब पहुंचाया, लेकिन अंतिम क्षणों में चोटिल होने के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। इसके बाद दीप्ति शर्मा (7 रन) और सजना सजीवन (4 रन) ने मैच को खत्म किया। जीत के बावजूद भारतीय टीम की चुनौतियांहालांकि भारत ने यह मुकाबला जीत लिया, लेकिन टीम के प्रदर्शन में कुछ कमजोरियां भी नजर आईं। बल्लेबाजी क्रम में निरंतरता का अभाव दिखा, खासकर शीर्ष क्रम की अस्थिरता और मिडिल ऑर्डर के जल्दी आउट होने से टीम दबाव में आ गई थी। इसके अलावा, पाकिस्तान जैसी अपेक्षाकृत कमजोर टीम के खिलाफ 106 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भी टीम को जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा, जो आगामी मैचों में चिंता का विषय हो सकता है। भारतीय टीम को अपने अगले मुकाबले में 9 अक्टूबर को श्रीलंका का सामना करना है। यह मैच भारत के लिए महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि टीम को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए हर मैच जीतना जरूरी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद टीम का नेट रनरेट भी नकारात्मक हो चुका है, जिसे सुधारने के लिए भारत को बड़े अंतर से जीत की जरूरत होगी। पाकिस्तान की सीमित बल्लेबाजी और रणनीतिक कमजोरीपाकिस्तान की बल्लेबाजी इस मैच में कमजोर कड़ी साबित हुई। शुरुआती झटकों के बाद टीम को एक मजबूत साझेदारी की जरूरत थी, जो किसी भी बल्लेबाज ने नहीं दी। निदा डार का संघर्ष और सैयदा अरूब शाह के साथ आठवें विकेट के लिए 28 रनों की साझेदारी ने टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया, लेकिन यह स्कोर कभी भी चुनौतीपूर्ण नहीं लगा। पाकिस्तान की गेंदबाजी में फातिमा सना और सादिया इकबाल ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन लक्ष्य की मामूलीता के कारण वे भारतीय बल्लेबाजों पर अधिक दबाव नहीं बना सकीं। फील्डिंग के दौरान भी कुछ मौके गंवाए गए, जिसने पाकिस्तान की रणनीतिक कमजोरी को उजागर किया। आगे की राह और टी20 का परिदृश्यभारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला हमेशा खास होता है, और भारत ने अपने शानदार रिकॉर्ड को बनाए रखा है। वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 6 में भारत ने जीत दर्ज की है। भारतीय टीम के लिए यह जीत आत्मविश्वास बढ़ाने वाली है, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ होने वाले अगले मैच में टीम को अपनी बल्लेबाजी में स्थिरता लानी होगी और बड़े स्कोर खड़े करने पर ध्यान देना होगा। दूसरी ओर, पाकिस्तान को भी अपने बचे हुए मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, क्योंकि टूर्नामेंट में बने रहने के लिए उन्हें अब हर मैच जीतना जरूरी है। भारत की यह जीत टूर्नामेंट में बने रहने के लिए अहम थी, लेकिन टीम को अपनी कमजोरियों पर काम करने की जरूरत है। गेंदबाजी में अरुंधति रेड्डी और श्रेयंका पाटिल की शानदार परफॉर्मेंस ने उम्मीदें जगाई हैं, लेकिन बल्लेबाजी में सुधार की गुंजाइश है।

MP News: कचरा फेंकने वालों के फोटो लो और बदले में पाओ 50 रुपए, नगर निगम की पहल पर 5 लोग हुए कैप्चर

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। MP News: मध्यप्रदेश की रतलाम नगर निगम ने अनोखी पहल शुरू की है। यहां खुले में कचरा फेंकने वालों के फोटो खींचकर अगर आप भेजते हो तो आपको 50 रूपए का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा फेंकने वाले पर स्पॉट फाइन भी किया जाएगा। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अनोखी पहल को 2 अक्टूबर से शुरू किया। जिसका सकारात्मक असर अब दिखने लगा है। खुले में कचरा फेंकने वालों पर सख्ती करते हुए नगर निगम ने 5 व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई महापौर द्वारा शुरू की गई योजना के तहत की गई, जिसमें नगर के नागरिकों से अपील की गई थी कि वे ऐसे लोगों की तस्वीरें साझा करें जो कचरा फेंककर शहर को गंदा कर रहे हैं। महात्मा गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को महापौर प्रहलाद पटेल ने एक मोबाईल नंबर 7471144937 जारी किया, जिस पर शहरवासी उन लोगों की फोटो और पता भेज सकते है, जो खुले में कचरा डाल रहे है। इसके बदले में सूचना देने वालों को 50 रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई। इस पहल के परिणामस्वरूप नगर निगम को 5 लोगों की तस्वीरें प्राप्त हुईं, जिन्होंने खुले में कचरा फेंका था। इन सभी पर 250-250 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इनमें शहर की एक प्रतिष्ठित नमकीन व्यवसायी पर भी जुर्माना लगाया गया है। जिन लोगों पर जुर्माना लगाया गया है, उनमें चांदनी चौक के अनिल छाजेड़, धनजीभाई के नोहरा के संजय परमार, श्रीमालीवास के गोपाल वर्मा और सुमीत व्यास, और आरोग्य हनुमान मंदिर क्षेत्र के बालकिशन राठौड़ शामिल हैं। इन सभी ने अपने घरों या दुकानों से निकलने वाला कचरा नगर निगम के संग्रहण वाहन में डालने की बजाय खुले में फेंका था, जिससे शहर की स्वच्छता प्रभावित हो रही थी। महापौर प्रहलाद पटेल ने इस संबंध में कहा कि शहर को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है, और इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को जागरूक करना है। रतलाम को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी। महापौर ने नागरिकों से अपील की है कि वे नगर निगम के कचरा संग्रहण व्यवस्था का पालन करें और अपने शहर को स्वच्छ रखने में योगदान दें।

0%