धार्मिक झंडे को लेकर बवालः हाट की चौकी क्षेत्र में हिंदू और मुस्लिम पक्ष आमने – सामने, महिनेभर में इस प्रकार की यह तिसरी घटना

एसपी के निर्देश के बाद देर शाम टीआई ने दोनों पक्षों के प्रबुद्धजनों को बुलाकर की चर्चा, आपसी सोहाद्र बनाने की अपील रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। शहर के हाट की चौकी क्षेत्र में हिंदू और मुस्लिम पक्ष आमने – सामने हो गए। मामला धार्मिक झंडे को रोड किनारे पर लगाने का था। दरअसल आने वाले दिनों में हिंदू धर्म का प्रमुख गणेशोत्सव का त्यौहार है। वहीं मुस्लिम समुदाय का भी ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार मनाया जाना है। ऐसे में दोनों पक्षों की तैयारियां चल रही है। मंगलवार दोपहर झंडे लगाने की बात पर करीब 3 घंटों तक गहमागहमी चलती रही। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अनुराग यादव मौके पर बल सहित पहुंचे और समझाइश के बाद मामला शांत करवाया। दोनों पक्षों ने अपने – अपने झंडे एक साथ में लगा लिए। महिनेभर में धार्मिक झंडे के विवाद का यह तिसरा मामला है। इससे पहले मोहर्ऱम के समय उकाला रोड व दो दिन पहले कलाईगर रोड पर विवाद सामने आ चुके है। हालांकी दोनों में पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करवाया। जिला प्रशासन को इसे गंभीरता से लेते हुए कड़े नियम लागू करने की आवश्यकता है। जिससे भविष्य में कोई बड़े सांप्रदायिक विवाद जैसी स्थिति निर्मित ना हो।    हिंदू समाज के लोगों का कहना था की हर साल गणेशोत्सव के पहले हनुमान मंदिर के पास पांडाल लगाया जाता है। पांडाल के आसपास रोड किनारे पोल पर भगवा ध्वज और लाइट लगाई जाती है। यह बात दुसरे पक्ष को पहले से पता होने के बावजूद उन्होने पांडाल व उसके आसपास देर रात झंडे लगा दिए। जबकी हर बार दोनों पक्ष तय सीमा में ही अपने झंडे लगाते है। लेकिन इस बार पांडाल के पास ही झंडे लगा दिए। वहीं दुसरी और मुस्लिम पक्ष के अनुसार ईद मिलादुन्नबी के पहले मस्जिद के आसपास वे भी हर साल सजावट करते है और झंडे लगाते है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाईश देकर पांडाल स्थल के पास लगे झंडों को हटवाया। एसपी राहुल लोढ़ा ने मामले में थाना दिनदयाल नगर टीआई रविंद्र दण्डोतिया को क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से चर्चा के लिए निर्देशित किया। जिसके बाद टीआई रविंद्र ने दोनों पक्षों को बुलाकर आगामी त्यौहार शांति व सोहाद्र से बनाने की अपील की। टीआई ने बताया की अगर कोई भी द्वेष फेलाकर शांतिभंग करने की कोशिश करता है तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों पर पुलिस विशेष निगरानी रखे हुए है।

श्रीराम प्रखंड में मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का 60वां स्थापना दिवस समारोह

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। श्रीराम प्रखंड के जोधा बाग परिसर बड़बड़ में विश्व हिंदू परिषद के ६०वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने भारत माता और श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन किया और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया। मंचासीन पदाधिकारियों में महर्षि संजय शिव शंकर दवे, बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास, श्रीराम प्रखंड पालक, श्रीराम प्रखंड अध्यक्ष कपिल पुरोहित उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के उद्देश्यों और बजरंग दल की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद सनातन धर्म की रक्षा, हिंदू मंदिरों का निर्माण और जीर्णोद्धार, गौ रक्षा, धर्मांतरण और लव जिहाद के मामलों में काम करता है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल हमेशा सनातन धर्म की रक्षा के लिए काम करता आया है और हिंदू क्षेत्र में जाकर हिंदुओं को संगठित करने और जागरूक करने का काम कर रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यों की सराहना की और धर्म की रक्षा करने के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया। मंच संचालन एवं आभार श्रीराम प्रखंड मंत्री श्री नीरज सतवानी ने माना। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों में विभाग विशेष संपर्क प्रमुख मोहित चौबे, जिला सह मंत्री अक्षय गोमे, जिला कोषाध्यक्ष शंकर सिंह सोलंकी, जिला गोरक्षा प्रमुख मुन्नू कुशवाह, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख हीरालाल सीरवी, जिला सहसंयोजक राजारामजी ओहरी, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख सुनील राठौड़, जिला सुरक्षा प्रमुख सोहम कटारिया, जिला विद्यार्थी प्रमुख कृष्ण भामा, जिला अखाड़ा प्रमुख लखन वर्मा, जिला सह प्रचार प्रसार प्रमुख रिकी सेन, पूर्व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, भाजपा महिला मोर्चा अनीता कटारिया, श्रीराम प्रखंड उपाध्यक्ष चीकू पवार, प्रखंड संयोजक विकास यादव, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख देवराज चौहान, प्रखंड विद्यार्थी प्रमुख सुमित पथ रोड, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख रोहित चौहान उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे। जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

विश्व हिंदू परिषद का 60वां स्थापना दिवस समारोह, मंच से दिया एकता और धर्म रक्षा का संदेश

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। कालिका माता प्रखंड द्वारा विश्व हिंदू परिषद स्थापना के अवसर पर षष्टी पूर्ति दिवस  मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में पूज्य संत आत्मानंद सरस्वतीजी ने कहा कि धर्म की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमें अपने धर्म की रक्षा करनी चाहिए और समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद के मुख्यवक्ता जिला संगठन मंत्री सुखदेव पांचाल ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित करना, भाषा, संप्रदाय, मत, वर्ग भेद को दूर करना, समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करना और धर्म परिवर्तन कर चुके हिंदुओं को वापस हिंदू धर्म में लाना हमारे उद्देश्य हैं। पांचाल ने कहा कि हमें अपने धर्म के प्रति जागरूक रहना चाहिए और समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने और धर्म की रक्षा करने के लिए काम कर रही है। इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने भाग लिया और धर्म की रक्षा करने के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया। विश्व हिंदू परिषद के 60वें स्थापना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने एकता और धर्म रक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला मंत्री गौरव शर्मा, प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जयसवाल, सहसंयोजक आशु टाक, अनिल रोतेला, डिंपल प्रजापत, शुभम शर्मा, पंकज चौहान, रवि शर्मा, लालसिंह गौंड, दिपांशु गुप्ता, विजय प्रजापत, श्याम, विवेक खारीवाल, नाथूराम पानोला, रोहित पाटीदार, संजय खारीवाल, हितेश मानी, राकेश नागोरा, धीरज पाठक, शुभम माली सहित कई लोग उपस्थित थे।

स्वच्छता पर सख्ती : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया औचक निरीक्षण, नदारद मिला जोनल ऑफिसर

3 दिन में डिस्पोजल हटाने की चेतावनी, एनजीओ पर लगाई पैनल्टी इंदौर – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा सोमवार सुबह विधानसभा चार के अंतर्गत झोन क्रमांक 2 के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था एवं विकास कार्यों के संबंध में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल, महापौर प्रतिनिधि भारत पारख, पार्षद प्रतिनिधि रामबाबू राठौर, अपर आयुक्त देवधर दरवई, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी अखिलेश उपाध्याय, क्षेत्रिय स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई एवं अन्य उपस्थित थे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल द्वारा झोन क्रमांक 2 के अंतर्गत विभिन्न स्थानों जिनमे मालगंज, राजमोहल्ला, सब्ज़ी मंडी, इतवारिया बाज़ार, बियाबानी ,भक्त प्रहलाद नगर, नालियाँ बाख़ल, कपड़ा बाज़ार, सीतलामाता बाजार,एम टी क्लॉथ मार्केट, खजूरी बाज़ार आदि स्थानों का दौरा किया गया। जताई नाराजगी, जोनल ऑफिसर पर कार्रवाईनिरीक्षण के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा राज मोहल्ला सब्ज़ी मंडी में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही बिना सूचना के छुट्टी पर गए ज़ोन क्रमांक 02 (जोनल ऑफिसर) के खिलाफ विधिवत कार्रवाई के निर्देश अपर आयुक्त देवधर दरवई को दिए। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सीएसआई को कचरा फैलाने वालों के खिलाफ चलानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, इसके अलावा, उन्होंने इतवारिया रोड पर सड़क पर बने धार्मिक स्थल को शिफ्ट कर सड़क मार्ग को पूरी तरह चालू करने के निर्देश दिए। महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा इतवारिया बाज़ार में सड़क मार्ग के बीच में लगी डीपी को भी शीघ्र शिफ्ट करने के लिए कहा गया। इसके साथ ही कपड़ा मार्केट के टॉयलेट की सफाई व्यवस्था के लिए निर्देश दिया कि सभी बाथरूम की रोजाना सफाई सुनिश्चित की जाए। 3 दिन में हटा लें डिस्पोजल, एनजीओ पर पैनल्टीमार्केट अध्यक्ष ने महापौर से कचरा फैलाने वालों पर कठोर चलानी कार्रवाई करने की अपील की, जिसके प्रति महापौर ने सहमति जताई। महापौर ने अधिकारियों से कहा कि चाय बेचने वालों को 3 दिन का समय दिया जाए ताकि वे डिस्पोजल हटा लें, अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सफाई से जुड़े मुद्दों को लेकर एनजीओ द्वारा अनदेखी करने पर महापौर ने पेनल्टी लगाने के निर्देश भी दिए। कपड़ा मार्केट में बनी स्मार्ट पार्किंग को लेकर महापौर ने मार्केट अध्यक्ष से कहा कि व्यापारियों को पास जारी किए जाएं ताकि वे अपनी गाड़ियां पार्किंग में ही खड़ी करें और इसके लिए व्यापारी संघ पास बनाए।

अखिल भारतीय सूर्यवंशी कुमरावत समाज की नई कार्यकारिणी गठित

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। अखिल भारतीय सूर्यवंशी कुमरावत समाज की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक समाज की धनजीबाई का नोहरा स्थित धर्मशाला में आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ मार्गदर्शन मंडल की देखरेख में नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्व सहमति से हुआ। नई कार्यकारिणी में ओमप्रकाश पिपरीवाल को अध्यक्ष, आर्यप्रकाश खेराडा और नरेन्द्र मोदी को उपाध्यक्ष, प्रशांत सराफ को कोषाध्यक्ष, अभिषेक मोदी को सचिव और मुकेश कुमरावत को सहसचिव चुना गया। अरविन्द सैवान्या ने आभार व्यक्त किया। यह नई कार्यकारिणी समाज के विकास और उत्थान के लिए काम करेगी। समाज के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

ढाबे पर डॉक्टरी… : मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स की गुंडागर्दी आई सामने, मारपीट और तोड़फोड़ का केस हुआ दर्ज

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। रतलाम पुलिस ने मेडिकल स्टूडेंट्स द्वारा की गई मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना बंजली सेजावता बायपास पर स्थित रायल ढाबा पर हुई, जहां मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स ने ढाबे पर खाना खाने के बाद पैसे नहीं दिए और गालियां देते हुए शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। पुलिस के अनुसार, रायल ढाबा संचालक रितिक राठौर पिता राजेश राठौर निवासी दीनदयाल नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेडिकल कालेज के स्टूडेंट्स ने ढाबे पर खाना खाने के बाद पैसे नहीं दिए और गालियां देते हुए शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। आरोपी स्टूडेंट्स ने घायल फरियादी से मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान भी मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों पर हफ्ता वसूली, मारपीट, तोड़फोड़ सहित गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। जानकारी के अनुसार फरियादी ढाबा संचालक रितिक राठौर ने बताया की सुमित जाटव, विजय परमार, महावीर सौलंकी, लोकेन्द्र चौहान, यश परमार, कार्तिक सारवे, मनीष परमार, आशीष सौलंकी, प्रतिक कौशल ढाबे पर खाना खाने आये थे। जिन्होने खाना खाने के बाद खाने का पैसे भी नही दिया और गालियां देते हुए शराब पीने के लिए पैसो की मांग करने लगे। इन लोगो को पैसे देने से मना किया और ढाबा बंद करके घर जाने के दौरान रात करीब 1 बजे सुमित जाटव, विजय परमार  ढाबे पर पत्थर फेंक कर भागे। जिनका पीछा करता हुआ फरियादी मेडिकल कालेज के केम्पस पहुंच गया। जहां सुमित जाटव, विजय परमार, संजय डांगी, महावीर सौलंकी, लोकेन्द्र चौहान, यश परमार, कार्तिक सारवे, मनीष परमार, आशीष सौलंकी, प्रतिक कौशल हाकी व डंडे लेकर एक साथ एक मत होकर आये और मारपीट करने लगे।तथा उतावलेपन से पत्थर फैंककर कार के कांच फोड दिये और कार मे रखा मोबाईल तोडकर नुकसान कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी सुमित जाटव और विजय परमार को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों संजय डांगी, महावीर सौलंकी, लोकेन्द्र चौहान, यश परमार, कार्तिक सारवे, मनीष परमार, आशीष सौलंकी, प्रतिक कौशल की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने कहा कि पुलिस ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी जो समाज में अशांति फैलाने की कोशिश करते हैं। इस मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 616/2024 धारा-296,115(2),351(3),119(1), 125,191(2)(3),324(4) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ जल्द ही आरोप पत्र दायर किया जाएगा।

चिंताहरण की सेवा में बाधा : गणेशोत्सव से पहले प्रसिद्ध गणेश मंदिर के सामने खोदी सड़क, भक्तों में आक्रोश

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। पैलेस रोड स्थित शहर के प्रसिद्ध और प्राचीन श्री नित्य चिंताहरण गणेश मंदिर पर 10 दिवसीय श्री गणेश उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन मंदिर के सामने की सड़क के खोदे जाने से भक्तों में आक्रोश है। मंदिर के मुख्य द्वार के सामने की पूरी सड़क को 15 दिन पहले खोद दिया गया है, जिससे मंदिर के सामने पूरा तालाब बन गया है और मंदिर के मुख्य द्वार से पैदल आने जाने तक का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है।मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष जनक नागल ने कहा कि गणेश उत्सव के अवसर पर भगवान श्री को स्वर्ण बर्क का चोला चढ़ाया जाता है, भव्य पांडाल और मूर्ति स्थापना के साथ साथ मंदिर के अंदर और बाहर दुर दुर तक लाईट, फ्लावर और टेंट का डेकोरेशन किया जाता है। प्रतिदिन करीब आठ से दस हजार भक्त भगवान श्री के दर्शन एवं प्रसादी प्राप्त करने को आते हैं। नागल ने कहा कि मंदिर के सामने की सड़क के खोदे जाने से भक्तों को परेशानी हो रही है और गणेश उत्सव की तैयारियों में बाधा आ रही है। उन्होंने शहर के महापौर, नगर निगम कमिश्नर, एवं जिम्मेदार अधिकारी एवं ठेकेदार से आग्रह किया है कि तीन दिन में मंदिर के सामने की सड़क का निर्माण करें या ऐसी स्थिति तैयार करके देवे जिससे गणेश उत्सव का त्योहार सनातनी धार्मिक परंपराओं अनुसार भव्य और विराट रूप से आयोजित किया जा सके। अन्यथा सभी भक्तों के साथ में सड़क पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Indore News : ‘मैं हूँ ट्रैफिक मित्र’ अभियान को मिला विधायक महेंद्र हार्डिया का साथ, हेलमेट पहनने वालों को भेंट किया गुलाब

इंदौर – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। पूर्व मंत्री और विधायक महेंद्र हार्डिया ने पिपलियाहाना चौराहे पर ‘मैं हूँ ट्रैफिक मित्र’ अभियान में हिस्सा लिया और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने हेलमेट पहनने वालों को गुलाब की कलिया देकर सम्मानित किया और नियम तोड़ने वालों को समझाइश दी। हार्डिया ने कहा, “सड़क सुरक्षा हमारे शहर की प्राथमिकता है और हम चाहते हैं कि हर नागरिक यातायात नियमों का पालन करे और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करे। इस अभियान के माध्यम से हम लोगों को जागरूक करना चाहते हैं और सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी को बढ़ावा देना चाहते हैं।” इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुशील तिवारी, सहायक पुलिस आयुक्त मनोज खत्री, क्षेत्रीय पार्षद राजीव जैन, और ट्रैफिक मित्र अभियान के कोऑर्डिनेटर ऋषभ बागोरा, नेहा शर्मा, विवेक सिन्हा, सार्थक गानु सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। ‘मैं हूँ ट्रैफिक मित्र’ अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। इस अभियान के तहत प्रत्येक सप्ताह के शनिवार और रविवार को जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्था, विभिन्न प्रकार के नौकरी पेशा लोग व कॉलेज के छात्र सहित आमजन शहर के व्यस्ततम चौराहों पर शाम साढ़े 5 से 8 बजे तक अपनी सेवा दे रहे हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए इंदौर के सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे इस पहल का हिस्सा बनें और अपने शहर को सुरक्षित बनाने में योगदान दें।

गढ़ कैलाश प्रखंड में मनाया विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस, प्रांत संगठन मंत्री हुए शामिल

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। गढ़ कैलाश प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद के 60 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पूज्य संत श्री आत्मानंद सरस्वतीजी की उपस्थिति रही। मुख्य वक्ता प्रांत संगठन मंत्री माननीय खगेंद्र भार्गव रहे, जिन्होंने कहा कि 60 साल में विश्व हिंदू परिषद का काम 80 देशों में हिंदू समाज को एक करना और उनके लिए कार्य करना रहा है। 29 अगस्त 1964 में हिन्दू समाज, गो रक्षा, सामाजिक समरसता, मंदिरों की सुरक्षा के उद्देश्य को लेकर स्थापना हुई। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष दीपक व्यास, सेवा प्रमुख व प्रखंड पालक अनिल रोतेला, गड़ कैलाश प्रखंड अध्यक्ष राजेश शर्मा, विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, विभाग संयोजक विनोद शर्मा, विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख राहुल सोनी, विभाग विशेष संपर्क प्रमुख मोहित चोबे, जिला संगठन मंत्री सुखदेव पांचाल, जिला मंत्री गौरव शर्मा, जिला संयोजक मुकेश व्यास, जिला सह संयोजक आशु टाक, जिला सह संयोजक राजाराम ओहरी, जिला धर्मा चार्य संपर्क प्रमुख हीरालाल सीरवी, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

परंपरा का उत्साहवर्धन : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रमुख गणेश समितियों को दी 2-2 लाख की आर्थिक सहायता, भव्य झांकियों के निर्माण के लिए मिला समर्थन

इंदौर – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। इंदौर में गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर की प्रमुख 5 मिलों की गणेश उत्सव समितियों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह सहायता अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली परंपरागत झांकियों के निर्माण के लिए दी गई है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शुक्रवार को एमआईसी सदस्य अश्विन शुक्ल और नंदू पहाड़िया की उपस्थिति में मालवा मिल, स्वदेशी मिल, राजकुमार मिल, कल्याण मिल और हुकूमचंद मिल के प्रतिनिधियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि गणेश उत्सव की झांकियों का निर्माण शहर की परंपरा का हिस्सा है और हमारी सरकार इस परंपरा को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि इस आर्थिक सहायता से गणेश उत्सव की झांकियों को और भी भव्य और आकर्षक बनाया जा सकेगा। उन्होंने गणेश उत्सव समितियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने कार्यों के माध्यम से शहर की संस्कृति को जीवंत बनाए रख रहे हैं। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अश्विन शुक्ल ने कहा कि गणेश उत्सव की झांकियों का निर्माण शहर की एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी आर्थिक सहायता से गणेश उत्सव की झांकियों को और भी भव्य बनाया जा सकेगा।

0%