Ratlam News: रतलाम में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: बाइक सवार दो तस्कर गिरफ्तार, 4 किलो मादक पदार्थ जब्त

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क| Ratlam News: रतलाम जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्टेशन रोड थाना पुलिस ने गांजा तस्करों पर बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने बाइक से 4 किलोग्राम गांजा ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई जा रही है। थाना प्रभारी स्वराज डाबी ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बाइक से गांजा लेकर प्रतापनगर बायपास की ओर आ रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने भक्तन की बावड़ी रोड पर घेराबंदी की और संदिग्ध बाइक (MP 43 DP 7952) को रोका। बाइक सवार दोनों युवक शुरुआत में गुमराह करने की कोशिश करते रहे, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद उनके पास से 4 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इम्तियाज (38 वर्ष) निवासी माधवगंज मोहल्ला, नीमच सिटी और रविंद्र (28 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 11, पुरानी टंकी के पास, नामली जिला रतलाम के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और गांजा ले जाने में उपयोग की गई बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। टीआई डाबी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किन-किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। जल्द ही गांजा तस्करी के नेटवर्क को लेकर और खुलासे हो सकते हैं।

Ratlam News: रतलाम जनसुनवाई में बवाल: बुजुर्ग महिला को SDM ने दिया धक्का, वीडियो वायरल, अफसर बोले, “ऐसा कुछ नहीं हुआ”

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: रतलाम कलेक्ट्रेट में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान उस वक्त हंगामा हो गया जब एक बुजुर्ग महिला को अपनी बात रखने से रोका गया। मामला तब गरमा गया जब महिला को SDM अनिल भाना द्वारा धक्का देने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अधिकारी महिला का हाथ पकड़कर उसे जबरन बाहर निकालते हैं। इस घटना के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। महिला का आरोप- “20 साल से नहीं हुए समिति के चुनाव, फर्जीवाड़ा चल रहा है”महिला अमरीबाई जलांद्रिया, जो इंदिरा मत्स्योद्योग सहकारी संस्था मर्यादित मलवासा की सदस्य हैं, पिछले 20 साल से समिति में चुनाव नहीं होने और आर्थिक गड़बड़ियों का आरोप लगा रही हैं। उनका कहना है कि शासन से मिलने वाला अनुदान अध्यक्ष खुद रख लेते हैं और सदस्यों को उनका हक नहीं मिलता। SDM का जवाब- “महिला आक्रोशित थी, कोई धक्का नहीं दिया”SDM अनिल भाना ने वीडियो के वायरल होने के बाद सफाई दी कि महिला बार-बार व्यवधान पैदा कर रही थी। उन्हें समझाने की कोशिश की गई और बातचीत के लिए बैठाया गया। अधिकारी ने यह भी कहा कि महिला संतुष्ट होकर वापस गई, लेकिन वीडियो ने प्रशासन की दलीलों पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। महिला पुलिस और कॉन्स्टेबल की मौजूदगी में हुआ सब कुछघटना के दौरान वहां महिला पुलिस अधिकारी और महिला कॉन्स्टेबल भी मौजूद थीं, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। सोशल मीडिया पर भी यह सवाल उठ रहा है कि बुजुर्ग महिला के साथ इस तरह का व्यवहार क्यों किया गया। पुराना विवाद भी आया सामनेबताया जा रहा है कि 2012 में अमरीबाई ने खाराखेड़ी तालाब में सिंगाड़े की खेती बिना अनुमति के की थी, जिसके बदले ₹20,000 का जुर्माना वसूला गया था। अब पट्‌टा किसी और को दे दिया गया है, जिससे नाराज होकर महिला ने चुनाव की मांग फिर दोहराई है। कलेक्टर की प्रतिक्रिया- “शिकायत की हो चुकी है जांच, आरोप निराधार”रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम ने बताया कि महिला की शिकायत की जांच पहले ही हो चुकी है और उसे निराधार पाया गया है। उन्हें समझाया गया, लेकिन वे बार-बार एक ही बात को दोहराते हुए हंगामा कर रही थीं।

Ratlam News: हत्या के एक और आरोपी की गिरफ्तारी: रतलाम पुलिस ने बड़ोदिया हत्याकांड में 11वां आरोपी दबोचा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: ग्राम बड़ोदिया में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में श्यामलाल नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में रतलाम पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। घटना के फरार चल रहे आरोपी विकास को थाना स्टेशन रोड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब तक कुल 11 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है, जबकि एक की तलाश जारी है। घटना का विवरण25 मई 2025 को ग्राम बड़ोदिया में शादी समारोह के दौरान नाचने को लेकर पुराने विवाद की रंजिश के चलते दो पक्षों में फिर से झगड़ा हो गया। इस झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया और इसमें श्यामलाल नामक युवक की हत्या कर दी गई। इस गंभीर घटना पर थाना स्टेशन रोड पुलिस ने अपराध क्रमांक 452/25 धारा 103, 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। 6 घंटे में 10 आरोपी दबोचे, एक और गिरफ्तारघटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 6 घंटे में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं दो आरोपी फरार हो गए थे। लगातार निगरानी और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर फरार चल रहे आरोपी विकास पिता रामचंद्र भीलवाड़ा (उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बड़ोदिया) को 2 जून 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की टीम और कार्रवाईपुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना स्टेशन रोड की टीम गठित की गई थी। टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए और अंततः सफलता प्राप्त हुई। गिरफ्तार आरोपी जांच टीम की सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में निरीक्षक स्वराज डाबी, उप निरीक्षक कन्हैया अवस्या, प्रधान आरक्षक हेमंत परमार, आरक्षक धीरज सिंह और आरक्षक अनिल सोलंकी की सक्रिय और सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का संदेश साफ है – अपराधी कितना भी चालाक क्यों न हो, कानून से बच नहीं सकता। रतलाम पुलिस की सक्रियता और तत्परता से एक और फरार आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचा है।

Ratlam News: चैन स्नेचिंग का पर्दाफाश: रतलाम पुलिस ने 48 घंटे में पकड़े आरोपी, मंगलसूत्र और बाइक बरामद

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: लालबाग कॉलोनी में वृद्धा से लूटे गए मंगलसूत्र की वारदात का औद्योगिक थाना पुलिस ने मात्र दो दिन में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने का पेंडल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। घटना का विवरण31 मई 2025 की शाम करीब 7:30 बजे 75 वर्षीय गीताबाई पति शंभुलाल सीनमजी, निवासी अष्ट विनायक कॉलोनी, लालबाग गेट के पास टहलने गई थीं। तभी दो युवक मोटरसाइकिल पर आए, जिनमें से एक ने रास्ता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया और भाग निकले। फरियादी की शिकायत पर थाना औद्योगिक क्षेत्र में अपराध क्रमांक 421/2025, धारा 304(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में जुटी पुलिस टीमपुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के करीब 50 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारीमुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 2 जून को पुलिस ने खदान के पास बंजली बायपास से दोनों आरोपियों — चन्दन पिता जगदीश बोरासी (35) और चन्द्रशेखर पिता राकेश पाटीदार (35), दोनों निवासी नयागांव टेंकर रोड, रतलाम — को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। इनके कब्जे से सोने जैसा पेंडल व तीन मोती (कीमत ₹50,000) और एक TVS मोटरसाइकिल (कीमत ₹30,000) जब्त की गई। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्डमुख्य आरोपी चन्दन बोरासी के खिलाफ पहले भी गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं, जिनमें पाक्सो एक्ट, मारपीट और धमकी जैसे अपराध शामिल हैं। सभी मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। जांच टीम की सराहनीय भूमिकाइस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, उप निरीक्षक ध्यान सिंह सोलंकी, सहायक उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा, आरक्षक अभिषेक पाठक, रवि चंदेल, कपील लोहार, दुर्गालाल गुजराती, बबलू मालवीय, बलवीर सिंह, इमरान खान और अर्जुन खिंची की अहम भूमिका रही। रतलाम पुलिस की तत्परता और सतर्कता से एक और चैन स्नेचिंग का खुलासा हुआ है, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

Ratlam News: तहसीलदार के नाम पर मांगी रिश्वत, पटवारी रंगेहाथ दबोचा, 30 दिन में रिश्वतखोरी का तीसरा मामला

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले में भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने रतलाम ग्रामीण तहसील कार्यालय में दबिश देकर पटवारी यशवर्धन शर्मा को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत रोजड़का के वार्ड 14 के पंच जितेंद्रसिंह चावड़ा की शिकायत पर की गई। पटवारी ने तहसीलदार के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता जितेंद्रसिंह ने बताया कि उन्होंने गांव रोजड़का में एक बीघा कृषि भूमि खरीदी थी, जिसका नक्शा और बटवारा कराने के लिए पटवारी यशवर्धन शर्मा ने पहले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। 23 मई को शिकायत लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा को की गई, जिसके बाद इंस्पेक्टर दीपक शेजवार को जांच सौंपी गई। सत्यापन के दौरान पटवारी 10 हजार रुपये में तैयार हो गया और 24 मई को 2 हजार रुपये एडवांस ले भी लिए। लोकायुक्त टीम ने मंगलवार को ट्रेप प्लान किया। तहसील कार्यालय बुलाकर पटवारी ने बचे हुए 8 हजार रुपये शिकायतकर्ता की शर्ट की जेब में डलवाए और फिर खुद ले लिए। जैसे ही नोट हाथ में लिए, टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। हाथों को केमिकल युक्त पानी में डुबोने पर गुलाबी रंग निकल आया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई। इस कार्रवाई में डीएसपी राजेश पाठक, इंस्पेक्टर दीपक शेजवार, आरक्षक श्याम शर्मा, इसरार, अनिल अटोलिया, उमेश कुमार व स्टेनो रमेश डाबर शामिल रहे। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 30 दिन में तीसरा रिश्वतखोरी मामला रतलाम जिले में बीते एक महीने में पटवारियों की रिश्वतखोरी के तीन मामले सामने आ चुके हैं। जांच में अब तहसीलदार भी चूंकि रिश्वत की मांग तहसीलदार के नाम पर की गई थी, इसलिए लोकायुक्त अब ग्रामीण तहसीलदार की भूमिका की भी जांच करेगी। इंस्पेक्टर दीपक शेजवार ने बताया, “पटवारी द्वारा जमीन के बंटवारे को लेकर रिश्वत की मांग की गई थी। ट्रेप दल गठित कर कार्रवाई की गई। तहसीलदार के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप हैं, जिसकी जांच की जाएगी।”

Ratlam News: रतलाम में बड़ी ड्रग्स कार्रवाई: 14.83 लाख की MDMA जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले की आलोट पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 लाख 83 हजार रुपये की कीमत की एमडीएमए (MD) ड्रग्स जब्त की है। कार्रवाई में पुलिस ने मुख्य सप्लायर सहित कुल 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस गिरोह का मास्टरमाइंड फिलहाल फरार है। पुलिस ने नशीले पदार्थों के साथ एक बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट कार भी जब्त की है। पुलिस को यह सफलता मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर मिली। रतलाम एसपी अमित कुमार ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई एएसपी राकेश खाखा व एसडीओपी शाबेरा अंसारी के निर्देशन में की गई। रविवार को आलोट थाना पुलिस ने ताल रोड जीवनगढ़ फंटा, आलोट से बिना नंबर की स्विफ्ट कार में सवार तीन आरोपियों — — को हिरासत में लिया। उनके कब्जे से 45 ग्राम एमडीएमए जब्त की गई। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि यह ड्रग्स उन्हें फरहान (21) पिता फैय्याज खान पठान निवासी अर्जुन नगर, आगर (वर्तमान में देवलजी, थाना अरनोद, जिला प्रतापगढ़, राजस्थान) से मिली थी, जिसे वे आगर (मालवा) में सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत दूसरी टीम रवाना की और फरहान को रात 8:50 बजे ग्राम पिपलिया सिसोदिया, जमुनिया शंकर फंटा से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 55.21 ग्राम एमडीएमए व 30.07 ग्राम अजीनोमोटो पाउडर बरामद किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, गिरोह के फरार मास्टरमाइंड की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Ratlam News: रतलाम पुलिस ने कबाड़ को बनाया कमाई का जरिया: तीन थानों से 155 जब्त वाहन हुए नीलाम, मिला करीब 10 लाख का राजस्व

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले की पुलिस ने वर्षों से थानों में कबाड़ बनकर खड़े जब्त वाहनों की नीलामी कर एक नई पहल की शुरुआत की है। इस नीलामी प्रक्रिया से न केवल थाना परिसरों को खाली करने में मदद मिली, बल्कि पुलिस को लगभग 9.97 लाख रुपए का राजस्व भी प्राप्त हुआ है। इस नीलामी अभियान की शुरुआत पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर की गई है। पहले चरण में रतलाम शहर के तीन थानों – स्टेशन रोड, औद्योगिक क्षेत्र और डीडी नगर में रखे कुल 155 जब्त वाहनों की नीलामी की गई। किस थाने से कितनी नीलामी? कौन-कौन रहा मौजूद? इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी एसपी अमित कुमार और एएसपी राकेश कुमार के मार्गदर्शन में की गई। नीलामी के दौरान सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, नायब तहसीलदार मनोज चौहान, आशीष उपाध्याय और तीनों थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौजूद रहे। जनता की रही भारी भागीदारी नीलामी में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग थाना परिसरों में पहुंचे। कई लोगों ने बोली लगाकर दोपहिया वाहन खरीदे, तो कई ने प्रक्रिया को नजदीक से देखा। वर्षों से थाना परिसरों में खड़े कबाड़ बन चुके इन वाहनों की नीलामी से न सिर्फ स्थान खाली हुआ, बल्कि यह पुलिस विभाग के लिए राजस्व अर्जन का एक प्रभावी माध्यम भी बनकर सामने आया। आगे भी जारी रहेगी प्रक्रिया पुलिस का कहना है कि यह नीलामी अभियान आगे भी जारी रहेगा। अन्य थानों में जब्त पड़े वाहनों की सूची तैयार की जा रही है, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से नीलाम किया जाएगा।

Ratlam News: हत्या के 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली: रतलाम में युवक की चाकू मारकर हत्या, परिजन बोले– आरोपी खुलेआम घूम रहा है

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में 28 मई की रात 22 वर्षीय युवक अरुण असावरा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात को 5 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक न तो पुलिस हत्याकांड का खुलासा कर पाई है और न ही मुख्य आरोपी गिरफ्त में आया है। इससे नाराज परिजन सोमवार को एसपी अमित कुमार से मिले और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। मृतक के पिता मनोहरलाल असावरा ने बताया कि उनका बेटा अरुण इलेक्ट्रिकल का काम करता था और 28 मई की सुबह रोज की तरह काम पर निकला था। लेकिन रात तक वह घर नहीं लौटा। अगली सुबह दो अज्ञात युवक घर आए और अरुण की हत्या की सूचना दी। अरुण का शव स्टेशन रोड थाना क्षेत्र की मित्र निवास कॉलोनी में मिला था। शरीर पर चाकू के कई निशान थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अरुण का कालिका माता मंदिर परिसर में किसी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसे चाकू मारा गया। पुलिस को एक संदिग्ध का नाम भी मिला है – उत्तम सोलंकी, जो अब उज्जैन में रह रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि उत्तम और अरुण पहले मित्र थे, लेकिन बाद में दोनों के बीच रिश्ते बिगड़ गए थे। परिजन ने बताया कि हत्या के दिन शाम करीब 7:30 बजे एक अज्ञात युवक अरुण की बाइक (MP 43 BB 3691) लेकर घर आया और घर के बाहर सामान की थैली व लाइटें रखकर बाइक लेकर वापस चला गया। यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। आशंका जताई जा रही है कि बाइक लेकर भागने वाला युवक ही हत्या में शामिल हो सकता है। परिजनों ने यह भी सवाल उठाया कि हत्या स्थल कालिका माता मंदिर से महज 500 फीट की दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद आरोपी अब तक फरार है। परिजनों की मांग: हत्या के पांच दिन बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। परिजनों की मांग है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Ratlam News: रतलामियों ने दिखाया दम, “टैलेंट ऑफ रतलाम” में बिखेरा हुनर का जलवा, सोशल मीडिया पर वायरल गीत बने प्रतिभागियों की पहली पसंद

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ एक मंच की। इस बात को साबित किया सामाजिक संस्था “नई शुरुआत” ने, जिसने “टैलेंट ऑफ रतलाम” के मंच पर कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया। रविवार को डीआरएम ऑफिस के सामने स्थित होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने नृत्य, गायन और वादन की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस टैलेंट शो ने न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि उनकी रविवार की छुट्टी को भी यादगार बना दिया। नन्हें कलाकारों से लेकर युवाओं तक ने दिखाया हुनर कार्यक्रम की शुरुआत से लेकर अंत तक हर प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। गायन में जावरा के भव्यराज ने ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ गीत पर soulful परफॉर्मेंस दी। भव्यराज नेत्रहीन हैं, लेकिन उनके स्वर में बसी सरस्वती ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी तरह ‘दिल है कि मानता नहीं’ गीत पर भी खूब तालियां बजीं। नृत्य में 6 वर्षीय मानवी ने ‘मेरा सामी’ गीत पर परफॉर्म कर वाहवाही लूटी। वहीं 5 वर्षीय पूजा की ‘उई अम्मा’ और ‘झुमका गिरा रे’ पर प्रस्तुति ने सभी को रोमांचित कर दिया। राही मालवीय और 7 वर्षीय पहल की प्रस्तुति भी दर्शकों को खूब पसंद आई। पॉयजन डांस ग्रुप के धमाकेदार डांस ने जजेस को खड़े होकर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। वादन में भी दिखा हुनर, नाबीना केशव यादव ने जीता दिल कार्यक्रम में तबले पर प्रस्तुति देने वाले केशव यादव भी नेत्रहीन थे, लेकिन उन्होंने अपनी प्रस्तुति से साबित किया कि सच्चा टैलेंट किसी कमी का मोहताज नहीं होता। उन्होंने तबले पर विभिन्न ताल और कायदे प्रस्तुत किए, जिससे श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल गीत बने बच्चों की पहली पसंद कार्यक्रम में ‘उई अम्मा’ और ‘झुमका गिरा रे’ जैसे सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके गीत प्रतिभागियों की पहली पसंद बने। इन गीतों पर प्रस्तुति देने वाले बच्चों ने न सिर्फ स्टेज पर धमाल मचाया, बल्कि अपनी मासूमियत से दर्शकों का दिल भी जीत लिया। जजेस ने दी उपयोगी सलाह, सुधार की गुंजाइश पर किया मार्गदर्शन कार्यक्रम के जजेस ने जहां बेहतरीन प्रस्तुतियों की जमकर तारीफ की, वहीं प्रतिभागियों को सुधार की सलाह भी दी। खासतौर पर नृत्य करने वालों को एक्सप्रेशन और एनर्जी पर ध्यान देने की सलाह दी गई। साथ ही आउटफिट को कंफर्टेबल रखने की बात भी कही गई, ताकि प्रस्तुति में बाधा न आए। मुख्य कार्यक्रम में मिलेगा चयनित कलाकारों को मंच “नई शुरुआत” संस्था के संयोजक हिम्मत जैथवार ने बताया कि यह सिर्फ प्री-इवेंट था। इस कार्यक्रम से चुनी गई बेहतरीन प्रस्तुतियों को आगामी दिनों में कालिका माता मंदिर परिसर में होने वाले मुख्य कार्यक्रम “टैलेंट ऑफ रतलाम” में प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। आयोजन का उद्देश्य रतलाम के छिपे हुए टैलेंट को सामने लाना और उन्हें एक बड़ा मंच प्रदान करना है।

MP News: धर्म स्थापना हेतु पंच परिवर्तन आवश्यक : विनीत नवाथेराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मालवा प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग संपन्न, 227 शिक्षार्थियों ने लिया सहभाग

पेटलावद- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मालवा प्रांत द्वारा आयोजित संघ शिक्षा वर्ग (व्यवसायी) का समापन समारोह रविवार को पेटलावद में बड़े उत्साह और जनसमुदाय की उपस्थिति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर 227 शिक्षार्थियों ने सहभाग लिया। समारोह के दौरान आयोजित प्रकट कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने समता, योग, घोष व दंड संचालन जैसी शारीरिक गतिविधियों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिलेभर से हजारों की संख्या में समाजजन पहुंचे और स्वयंसेवकों के अनुशासित प्रदर्शन को देखा। आयोजन स्थल पर भगवान बिरसा मुंडा, श्रीकृष्ण, गौशाला तथा वेस्ट से बेस्ट की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। मुख्य वक्ता विनीत नवाथे, मालवा प्रांत कार्यवाह ने अपने बौद्धिक में कहा कि “डॉ. हेडगेवार ने हिंदू गौरव की पुनः स्थापना हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नींव रखी। संघ पर तीन बार प्रतिबंध लगे, लेकिन हर बार संघ और अधिक शक्ति के साथ उभरा। आज समाज व राष्ट्र जीवन के हर क्षेत्र में धर्मयुक्त संरचना का निर्माण आवश्यक है।” उन्होंने आगे कहा कि “वामपंथी विचारधारा, जिहादी शक्तियां और धर्मांतरण में लिप्त मिशनरियां राष्ट्र के लिए खतरा हैं। इनकी गतिविधियों को निस्तेज करना हम सभी की जिम्मेदारी है। हमारे वेद हमें प्रकृति की पूजा सिखाते हैं और जनजातीय समाज आज भी इन परंपराओं को जीवित रखे हुए है।” विनीत नवाथे ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष को ध्यान में रखते हुए पांच विषयों पर विशेष कार्य हो रहा है— उन्होंने कहा कि “इन्हीं पंच परिवर्तनों से राष्ट्र में धर्म व्यवस्था की स्थापना संभव है।” समारोह में मंचासीन रहे: संघ शिक्षा वर्ग की जानकारी:संघ शिक्षा वर्ग कुल चार प्रकार के होते हैं: ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान जब लोग आमतौर पर पर्यटन स्थलों की ओर रुख करते हैं, तब इन स्वयंसेवकों ने कठोर अभ्यास, अनुशासन व राष्ट्र चिंतन के साथ वर्ग में सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण स्थल एक गुरुकुल जैसा वातावरण प्रस्तुत कर रहा था, जहां स्वयंसेवक आत्मिक, मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनकर निकले। संघ का मूल उद्देश्य “वसुधैव कुटुंबकम्” और “सर्वे भवन्तु सुखिनः” जैसे व्यापक वैचारिक मूल्यों को व्यक्ति के मन-मस्तिष्क में स्थापित करना है — और यही इस वर्ग का सबसे बड़ा योगदान भी रहा।