MP News: पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में सैलेरी के पड़े लाले, 126 कर्मचारी कर रहे विरोध की तैयारी

रतलाम – पब्लिक वार्ता, जयदीप गुर्जर। MP News: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय कला एवं विज्ञान विद्यालय (PM College of excellence) के कर्मचारियों को माह दिसंबर 2024 का वेतन अभी तक नहीं मिला है, जिसके कारण मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ की ओर से महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कर्मचारियों को तत्काल वेतन देने की मांग की गई है। संघ के संरक्षक मुनीर खान ने बताया कि यदि सात दिन के भीतर कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जाता है, तो संगठन आंदोलन की राह अपनाएगा। ज्ञापन प्रस्तुत करते समय संघ के कोषाध्यक्ष शांतिलाल चौहान, जिला सचिव गोविंद सोनगरा, राधेश्याम मालाकार, विभागीय संयोजक प्रकाश खींची, वीरेंद्र सिंह तंवर के साथ महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, शासकीय तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तथा जनभागीदारी कर्मचारी भी मौजूद थे। लोन की किस्तें चूके, लगी पेनल्टी सचिव गोविंद सोनगरा के अनुसार 126 कर्मचारियों को दिसंबर 2024 का वेतन आज, 7 जनवरी 2025 तक नहीं मिला है। कर्मचारियों को वेतन न मिलने के कारण उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर उन कर्मचारियों को, जिनके बैंक में लोन हैं, जिनकी वजह से उन्हें पेनल्टी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही कर्मचारियों की साख (सिविल) पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ा है। महाविद्यालय के कर्मचारियों का कहना है कि वेतन में देरी से उनके परिवारों पर आर्थिक और मानसिक दबाव बढ़ा है। इस संबंध में म.प्र. लघुवेतन कर्मचारी संघ, रतलाम के जिला सचिव गोविंद सोनगरा ने महाविद्यालय प्रशासन से शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की है। उनका कहना है कि अगर सात दिनों के भीतर वेतन का भुगतान नहीं होता है, तो संगठन विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा। इस मामले की पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी।

MP News: बीबीए, बीसीए के विक्रम विश्वविद्यालय परीक्षा फॉर्म 10 जनवरी से होंगे उपलब्ध

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन ने सत्र 2024-25 के तहत बीबीए, बीसीए, बीकॉम, बीएससी, बीए, बीएचएससी और अन्य ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा फॉर्म 10 जनवरी 2025 से एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भरे जा सकेंगे।   यह प्रक्रिया सत्र 2024-25 में अध्ययनरत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के सभी विद्यार्थियों पर लागू होगी। यह जानकारी रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज के प्रशासक डॉ. दिनेश राजपुरोहित ने दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने की अधिसूचना विक्रम विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों पर लागू होगी।   एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर होगी प्रक्रिया विद्यार्थी अपने परीक्षा फॉर्म एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जमा करेंगे। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि और प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित महाविद्यालयों से प्राप्त की जा सकती है।   समय पर प्रक्रिया पूरी करने की अपील डॉ. राजपुरोहित ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय पर अपने परीक्षा फॉर्म भरें और किसी भी समस्या के समाधान के लिए अपने महाविद्यालय प्रशासन से संपर्क करें।   नोट: विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे देरी से बचने के लिए समय पर फॉर्म भरें और किसी भी प्रकार की गलती को सुधारने के लिए सभी विवरणों की जांच करें।

Ratlam News: शहर के मुख्य मार्गों से गुजरा बजरंग दल का शौर्य संचलन

अयोध्या के बाद काशी व मथुरा में बनेगा भव्य मंदिर: खगेंद्र भार्गव रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल द्वारा शहर में भव्य शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत कॉलेज ग्राउंड से हुई, जिसमें बजरंग दल के कार्यकर्ता हाथों में तलवार और दंड लेकर शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मालवा प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव थे। कार्यक्रम से पहले मंचासीन अतिथियों ने भारत माता और श्रीराम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।   मंच पर पंचायती निरंजन अखाड़ा अन्नपूर्णा शक्ति पीठ हरिद्वार के संत श्री 108 महामंडलेश्वर स्वामी मधुसुधानंद गिरी जी महाराज, आरएसएस विभाग संघचालक तेजराम मंगरोदा, विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत, विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, विभाग संयोजक विनोद शर्मा, जिला मंत्री गौरव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम रावल और जिला संयोजक मुकेश व्यास सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।   काशी मथुरा में भी जल्द बनेगा मंदिर – खगेंद्र भार्गव प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “जय श्रीराम”का नारा दैवीय नारा है। कुछ लोग इसे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह नारा हमारी प्रेरणा है। इसी नारे के उदघोष से बजरंग दल की स्थापना हुई। हजारों कारसेवकों ने अपनी आहुति राम मंदिर निर्माण में दी। जय श्री राम का नारा हमारा आधार है हमारी शक्तियों का भंडार है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद काशी और मथुरा में भी जल्द ही मंदिर बनाने का हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा, “मुगलों ने हिंदू धर्मस्थलों को नष्ट कर हमारी आस्था पर प्रहार किया। आज खुदाई में शिव, दुर्गा और हनुमान के प्रमाण मिल रहे हैं। हिंदू समाज अपनी शक्ति से सब कुछ हासिल कर रहा है।” संबल, धार भोजशाला इसके जीवंत प्रमाण है। उन्होंने बजरंग दल के साहसिक कार्यों को सराहा और कहा कि यह संगठन धर्म रक्षा, गाय की तस्करी रोकने, बहनों की सुरक्षा और मठ-मंदिरों की रक्षा के लिए हर समय तत्पर रहता है। भार्गव ने धर्मनिरपेक्षता की आलोचना करते हुए कहा कि इससे आतंकवाद को बढ़ावा मिला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधर्मियों को उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा, जिसमें उन्हें समझ आए।   इन मार्गों से निकली शौर्य यात्रा खगेंद्र भार्गव के उद्बोधन के बाद शौर्य यात्रा महलवाड़ा, घास बाजार, चांदनी चौक, तोपखाना, शहर सराय, सैलाना बस स्टैंड और जेल रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई। जगह-जगह शौर्य यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।   कार्यक्रम में विभाग विशेष संपर्क प्रमुख मोहित चौबे, विभाग सेवा प्रमुख राघव त्रिवेदी, विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख राहुल सोनी, जिला सह मंत्री पवन देवड़ा, जिला कोषाध्यक्ष शंकर सिंह सोलंकी, जिला सुरक्षा प्रमुख सोम कटारिया, जिला विद्यार्थी प्रमुख कृष्णा भामा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जानकारी प्रचार-प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।

Ratlam News: रतलाम मेडिकल कॉलेज में सेगमेंटल स्पाइनल एनेस्थीसिया का पहला सफल प्रयोग

रतलाम-पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सरकारी मेडिकल कॉलेज (DLNP GMC) में पहली बार सेगमेंटल स्पाइनल एनेस्थीसिया का सफल प्रयोग किया गया। यह प्रक्रिया जनरल सर्जरी टीम द्वारा किए गए एक्सप्लोरेटरी लैपरोटॉमी ऑपरेशन के दौरान की गई। एनेस्थीसिया विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. योगेश तिलकर और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उत्सव शर्मा ने एचओडी एवं प्रोफेसर डॉ. शैलेन्द्र डावर के मार्गदर्शन में इस प्रक्रिया को अंजाम दिया।   इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में टी7-टी8 स्तर पर सेगमेंटल स्पाइनल एनेस्थीसिया दिया गया, जिसमें हाइपरबारिक बुपिवाकेन और आइसोबारिक लेवो बुपिवाकेन का संयोजन किया गया। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. अंशुमान दत्ता (सीनियर रेजिडेंट), डॉ. भरत और उनकी टीम ने भी सराहनीय योगदान दिया। मरीज और उनके परिजनों ने डॉक्टरों की टीम का धन्यवाद व्यक्त किया।   सर्जरी टीम की भूमिका   यह सर्जरी जनरल सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. नीलम चार्ल्स, डॉ. विक्रम मुजाल्दे, डॉ. अनिल डावर और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक पूरी की।   प्रबंधन की सराहना   कॉलेज की डीन प्रोफेसर डॉ. अनीता मुथा और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रोफेसर डॉ. प्रदीप मिश्रा ने पूरी एनेस्थीसिया और सर्जरी टीम के प्रयासों की प्रशंसा की।   यह कदम रतलाम मेडिकल कॉलेज के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है और भविष्य में मरीजों के लिए आधुनिक व उन्नत उपचार की संभावनाओं को प्रोत्साहित करेगा।  

MP News: मंगल भजन से प्रारंभ होने वाली कुटुंब प्रबोधन गतिविधि बैठक में भैय्याजी जोशी का मंगल संवाद

ओंकारेश्वर-पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: राजराजेश्वरी सेवाभारती न्यास, खेडीघाट के सौजन्य से कुटुंब प्रबोधन गतिविधि की अखिल भारतीय बैठक का आयोजन जनवरी 3 से 5 के बीच ओंकारेश्वर में किया जा रहा है। इस बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पूजनीय सरसंघचालक श्री मोहन भागवत तीनों दिन उपस्थित रहेंगे।   बैठक में प्रांत संयोजक और सहसंयोजक अपनी धर्मपत्नी के साथ भाग लेंगे। ओंकारेश्वर पहुंचने से पूर्व वे उज्जैन, महेश्वर, भोजशाला धार और ओंकारेश्वर मंदिर जैसे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थानों का दर्शन करेंगे। जनवरी 3 को सभी सहभागी ग्राम कोठी पहुंचेंगे। उनकी आवास व्यवस्था ॐ मंगलम परिसर और ॐ सुंदरम परिसर में की गई है।   बैठक के शुभारंभ के लिए जनवरी 3 की रात 8:00 बजे ॐ मंगलम भवन में मंगल भजन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में RSS के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य माननीय भैय्याजी जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।   जनवरी को भैय्याजी जोशी “मंगल संवाद” विषय पर प्रबोधन प्रदान करेंगे। इस आयोजन के माध्यम से कुटुंब प्रबोधन को एक नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है।   महत्वपूर्ण जानकारी: – आयोजन तिथि: जनवरी 3 to 5, 2025   – स्थान: ॐ मंगलम भवन, ओंकारेश्वर   – मुख्य अतिथि: पूजनीय सरसंघचालक श्री मोहन भागवत   – विशेष अतिथि: मा. भैय्याजी जोशी   यह आयोजन भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और परिवार प्रबोधन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।  

Ratlam News: पटवारियों ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर, एसडीएम और कोषालय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

रतलाम – पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में पटवारियों की समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर प्रांतीय पटवारी संघ रतलाम के सदस्यों ने आज कलेक्टर भू-अभिलेख, एसडीएम रतलाम शहर और जिला कोषालय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में 15 सूत्रीय मांगों के साथ अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की गई।   मुख्य मांगें कलेक्टर भू-अभिलेख को सौंपे गए ज्ञापन में पटवारियों ने निम्न प्रमुख मांगें रखीं:   1. भूमि रिपोर्ट फॉर्म सी की अनिवार्यता समाप्त की जाए।   2. वेब जीआईएस और सारा सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए।   3. एग्रीस्टेक भत्तों का बजट सुनिश्चित किया जाए।   4. समयमान वेतनमान स्वीकृत होने के बावजूद भुगतान न होने की समस्या का समाधान किया जाए।   5. डीए एरियर और अतिरिक्त हलकों के मानदेय का जल्द भुगतान किया जाए।   6. स्वामित्व योजना और अन्य योजनाओं का मानदेय जारी किया जाए।   7. लंबित मोबाइल और लैपटॉप भुगतान जल्द किया जाए।   8. खसरा और बी-1 की अद्यतन प्रति पटवारियों को उपलब्ध कराई जाए।   9. खातेदारों की सहमति के बिना शामिलाती भूमि का हिस्सा खोलने की प्रक्रिया को रोका जाए।   एसडीएम के समक्ष रखी मांगें एसडीएम रतलाम शहर को ज्ञापन सौंपते हुए पटवारियों ने बताया कि:   – नवंबर माह में हड़ताल अवधि का वेतन स्वीकृत किए जाने के आदेश के बावजूद अभी तक भुगतान नहीं हुआ है।   – अतिरिक्त हलकों और स्वामित्व योजना का मानदेय लंबित है।   – बिना लिखित आदेश और भत्ते के पटवारियों को कोर्ट मामलों में भेजा जा रहा है।   कोषालय अधिकारी से प्रशिक्षण की मांग जिला कोषालय अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में पटवारियों ने बिल और मानदेय भुगतान में आ रही त्रुटियों को लेकर कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण की मांग की। कोषालय अधिकारी ने इस पर अपनी सहमति दी।   लंबित मांगों पर चेतावनी जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाटीदार ने कहा कि पटवारी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। यदि मांगों का निराकरण जल्द नहीं किया गया, तो मजबूरन चरणबद्ध आंदोलन करना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।   पटवारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ज्ञापन देने के दौरान जिले के सभी तहसील अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पटवारी उपस्थित रहे।  

MP News: धार जिले के 15 स्कूलों के 35 शिक्षक सीएम राइज विनोबा स्कूल का करेंगे विजिट

रतलाम – पब्लिक वार्तान्यूज़ डेस्क| MP News: धार जिले के 15 स्कूलों के 35 शिक्षक 26 दिसंबर को रतलाम स्थित सीएम राइज विनोबा स्कूल का विजिट करेंगे। इस विजिट का उद्देश्य दक्षता और नेतृत्व संवर्धन कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को क्लासरूम प्रैक्टिस और स्कूल नेतृत्व के सर्वोत्तम तरीकों से परिचित कराना है। संस्था के उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर के अनुसार, इस विजिट में शिक्षक क्लासरूम प्रैक्टिस जैसे कोल्ड कालिंग, थिंक पेयर शेयर, अटेंशन ग्रैबर, और स्मार्ट स्टडी के तरीके जानेंगे। इसके साथ ही वे विद्यालय में चल रही विभिन्न गतिविधियों, स्कूल नेतृत्व टीम के प्रबंधन और “साइकल ऑफ ग्रोथ” की प्रक्रिया को समझेंगे। प्राचार्य संध्या वोरा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इनोवेशन केटेगरी में शीर्ष स्थान प्राप्त करने के बाद से अब तक 40 विद्यालयों के 100 से अधिक शिक्षक सीएम राइज विनोबा में विजिट के लिए आ चुके हैं। इस दौरान शिक्षक एफएलएन, ओलंपियाड और ग्रेड अनुसार दक्षता संवर्धन के प्रयासों पर विचार-विमर्श करेंगे। विजिट प्रभारी प्रधान अध्यापक अनिल मिश्रा, अजय मरमट, कविता वर्मा और हीना शाह ने बताया कि आगंतुकों से बेस्ट स्कूल प्रैक्टिसेज और विद्यालय के अनुकूल वातावरण पर विचार साझा किए जाएंगे, जिससे शिक्षण-सीखने की द्वि-पक्षीय प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

Ratlam News: खेल चेतना मेला; निर्णायक दौर में पहुंची प्रतिस्पर्धाएं, स्कूली खिलाड़ियों में उत्साह चरम पर

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Ratlam News:  चेतन्य काश्यप फाउंडेशन और क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित रजत जयंती वर्ष का खेल चेतना मेला अब अपने अंतिम दौर में है। फुटबॉल, कबड्डी और कुश्ती जैसे लोकप्रिय खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया है। मैदान पर खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह पूरे आयोजन को और भी शानदार बना रहा है।  फुटबॉल: रोमांचक मुकाबलों में मोर्निंग स्टार और हिमालया इंटरनेशनल का दबदबाफुटबॉल में कई रोमांचक मैच देखने को मिले। क्वार्टर फाइनल में सेंट जोसेफ ने मॉर्निंग स्टार को हराया, रेलवे ने द सैफायर को पराजित किया, जबकि हिमालया ने सेंट स्टीफेंस और मॉर्निंग स्टार ने गुरु तेग बहादुर को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।  कबड्डी: सीनियर और जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शनसीनियर बालक वर्ग में सेंट जोसेफ, रेलवे स्कूल, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय और अन्य टीमों ने अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, जूनियर बालक वर्ग में साईं श्री इंटरनेशनल, नेहरू मिडिल स्कूल, सरस्वती स्कूल और अन्य टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।  कुश्ती: सभी वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमकुश्ती प्रतियोगिताओं में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने अपने कौशल और शक्ति का प्रदर्शन किया।  – 30 किग्रा. समूह: सेंट जोसेफ के प्रताप सिंह प्रथम और संत मीरा स्कूल के मोहम्मद अली द्वितीय रहे।  – 44 किग्रा. समूह: रतलाम पब्लिक स्कूल के घनश्याम सेठिया ने प्रथम स्थान हासिल किया।  – 68 किग्रा. से अधिक समूह: उर्दू स्कूल के अरमान कुरैशी ने पहला स्थान प्राप्त किया।  – बालिका वर्ग: 45 किग्रा. में सेंट स्टीफेंस की रिधिमा डाबी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि 50 किग्रा. में सेंट जोसेफ की अवनी दलवी विजेता बनीं।  उत्कृष्ट प्रदर्शनबालक वर्ग में सेंट जोसेफ के प्रताप सिंह जाट और बालिका वर्ग में सेंट जोसेफ की अवनी दलवी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।  दर्शकों का समर्थन और आयोजन की सफलताखेल चेतना मेले में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का जोश आयोजन को और खास बना रहा है। मैदान पर जुटे दर्शकों ने हर मुकाबले में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस आयोजन ने खेल भावना को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ युवाओं में खेलों के प्रति रुझान बढ़ाने का कार्य किया है। खेल चेतना मेला अपने समापन के करीब है, लेकिन इसका रोमांच और उत्साह खेल प्रेमियों के दिलों में लंबे समय तक जीवित रहेगा।

Ratlam News: खेल चेतना मेला; एथलेटिक्स में अतिथियों से पुरस्कार पाकर विजेताओं के खिल उठे चेहरे

रतलाम – पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित 25वें खेल चेतना मेला में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाते ही खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय जैन, जिला न्यायाधीश हरिओम अतलसिया, डीआईजी मनोज सिंह, भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय और नगर निगम सभापति मनीषा शर्मा उपस्थित रहे। इनके साथ आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी और खेल संयोजक अमरिक राणा आदि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।  अतिथियों के विचार  जिला न्यायाधीश संजय जैन ने कहा, “खेल चेतना मेला बच्चों को खेलों से जोड़ने का सराहनीय प्रयास है। इससे बच्चों को स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ खेल के प्रति जागरूकता मिलती है।”  डीआईजी मनोज सिंह ने कहा, “पिछले 25 वर्षों से रतलाम में खेल चेतना मेला का आयोजन होना सौभाग्य की बात है। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करता है बल्कि मानसिक मजबूती भी देता है।”  भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने कहा, “खेल चेतना मेले ने रतलाम में गली-गली में उत्साह का माहौल बनाया है। यह आयोजन खिलाड़ियों को अपनी जड़ों से जुड़ने और ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा देता है।”  एथलेटिक्स के परिणाम  एथलेटिक्स में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।  1500 मीटर जूनियर बालक वर्ग:  प्रथम – सतीश निनामा (गुरु रामदास)  द्वितीय – अरुण वसुनिया (उत्कृष्ट विद्यालय)  तृतीय – यश तिवारी (साई श्री एकेडमी)  1500 मीटर जूनियर बालिका वर्ग:  प्रथम – दिव्यांशी वर्मा (मॉर्निंग स्टार)  द्वितीय – भक्ति पांडे (गुरु तेग बहादुर)  तृतीय – गरिमा मीणा (मॉर्निंग स्टार)  100 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग:  प्रथम – दक्ष पाठक (गुरु तेग बहादुर)  द्वितीय – कुसई जाफरजी (न्यू तैय्यबा)  तृतीय – तनिष्क जैन (सेंट जोसेफ)  100 मीटर जूनियर बालिका वर्ग:  प्रथम – चित्रांशी पाटीदार (साईं श्री)  द्वितीय – अव्या जैन (गुरु तेग बहादुर)  तृतीय – पायल डोडियार (कन्या शिक्षा)  400 मीटर सीनियर बालक वर्ग:  प्रथम – देवेश शर्मा (डायमंड पब्लिक)  द्वितीय – जॉन मावी (रेलवे)  तृतीय – शौर्य सिंह (गुरु तेग बहादुर)  400 मीटर सीनियर बालिका वर्ग:  प्रथम – दिव्या गरवाल (सीएम राइज)  द्वितीय – दुर्वा निगवाल (गुरु तेग बहादुर)  तृतीय – माही धाकड़ (समता इंटरनेशनल)  खेल चेतना मेला की विशेषता  खेल चेतना मेला रतलाम में बच्चों और युवाओं के बीच खेल भावना को प्रोत्साहित करने वाला एक प्रमुख आयोजन है। यह आयोजन न केवल खेल कौशल को बढ़ावा देता है, बल्कि स्वास्थ्य, अनुशासन और मानसिक मजबूती को भी विकसित करता है।  खेल चेतना मेला की यह रजत जयंती वर्ष की सफलता निश्चित रूप से आने वाले वर्षों में और भी बड़ी प्रेरणा बनेगी।

Ratlam News: गुर्जर समाज ने किया छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन, भक्तों ने पाई प्रसादी

रतलाम – पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क । Ratlam News: गुर्जर समाज रतलाम नगर द्वारा धभाई जी का वास स्थित श्री देवनारायण जी मंदिर पर भव्य छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के आराध्य भगवान श्री देवनारायण जी के साथ माता साडु, वीर सवाई भोज महाराज, रानी पीपल देव और भुणा जी महाराज की महाआरती की गई।  छप्पन भोग कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान को विभिन्न प्रकार की मिठाइयां, नमकीन, व्यंजन और माखन मिश्री का भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान को हार-फूल एवं धूप-दीप अर्पित कर की गई। इसके बाद समाजजनों ने मिलकर महाआरती की। महाआरती के बाद 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया और प्रसादी का वितरण किया गया।  महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर कार्यक्रम में भक्ति भाव का माहौल बनाया। कार्यक्रम का समापन खीर प्रसादी वितरण के साथ हुआ।  इस आयोजन में मुरलीधर गुर्जर, राधेश्याम गुर्जर, सुरेशभीमा गुर्जर, सूरज गुर्जर, मन्नालाल गुर्जर, सत्यनारायण गुर्जर, कैलाश गुर्जर, कन्हैया लाल गुर्जर, देवेंद्र गुर्जर, विक्रम सिंह धभाई, राजेंद्र गुर्जर, राजवीर गुर्जर, बाबूलाल धभाई, मांगीलाल गुर्जर सहित समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।

↑
0%