Ratlam News: मेडिकल कॉलेज में कंगारू टेक्नीक से बच्चे को मिला नया जीवन; 3 महीने तक डॉक्टर्स व स्टाफ ने की देखभाल

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। Ratlam News: मेडिकल कॉलेज रतलाम के एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) की टीम ने 600 ग्राम के अत्यंत कमजोर नवजात को नया जीवन देकर एक और मिसाल पेश की है। यह बच्चा, जिसे जन्म के तुरंत बाद गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं थीं, अब पूरी तरह स्वस्थ होकर घर जा चुका है। घर जाते वक्त डॉक्टरों को धन्यवाद देते हुए बच्चे की मां संगीता की आंखें भी भर आई। वहीं पिता वीरेंद्र ने भी रतलाम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को धन्यवाद दिया। गंभीर स्थिति में हुआ था नवजात का जन्म31 अगस्त 2024 को संगीता पति वीरेंद्र को उच्च रक्तचाप और पैरों में सूजन की शिकायत के चलते मेडिकल कॉलेज रतलाम में भर्ती किया गया। चिकित्सीय आपात स्थिति को देखते हुए समय से पूर्व उनकी डिलीवरी करवाई गई। जन्म के समय नवजात का वजन मात्र 600 ग्राम था और उसे सांस लेने में गंभीर परेशानी हो रही थी। पति वीरेंद्र ने बताया की जब बच्चे का जन्म हुआ तो हमने आशा छोड़ दी थी कि यह जिंदा रहेगा। मगर डॉक्टरों व अन्य स्टाफ के लोगों ने हमसे ज्यादा समय हमारे बच्चे को दिया। उसकी देखभाल की। जिससे आज 3 महीने बाद हमारा बच्चा स्वस्थ है। इसके लिए में डॉक्टरों का जीवनभर आभारी रहूंगा। एसएनसीयू टीम ने संभाली जिम्मेदारीनवजात को तुरंत एसएनसीयू में भर्ती किया गया, जहां बच्चे की धीमी धड़कन और सांस की समस्या के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया। जीवनरक्षक दवाओं और विशेषज्ञ देखभाल से नवजात की स्थिति धीरे-धीरे स्थिर हुई। सात दिनों के गहन उपचार के बाद बच्चे को वेंटिलेटर से हटाया गया। हालांकि, इस दौरान उसका वजन घटकर 480 ग्राम हो गया।  कंगारू मातृ देखभाल से बढ़ाया वजनडॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने माता को “कंगारू मातृ देखभाल” के तहत बच्चे को नियमित देखभाल और उचित पोषण दिया। 93 दिनों के सतत प्रयासों और विशेषज्ञ निगरानी से बच्चे का वजन बढ़ाकर 1 किलो 200 ग्राम किया गया। कंगारू मातृ देखभाल में, नवजात बच्चे या विशेष रुप से ऐसे बच्चे जिनका जन्म समय-पूर्व होता है। उनकी देखरेख की विशेष तकनीक है, जिसमें नवजात शिशु की देखभाल उसके माता-पिता अथवा अभिभावक त्वचा से त्वचा के स्पर्श द्वारा करते हैं। डिस्चार्ज पर परिवार ने व्यक्त किया आभारडिस्चार्ज के समय नवजात पूरी तरह स्वस्थ था। बच्चे की मां और परिजनों ने एसएनसीयू की टीम, विशेष रूप से डॉ. देवेंद्र नरगावे, डॉ. आशीष कुमार गुप्ता, डॉ. प्राची मट्टा और नर्सिंग स्टाफ का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. एम.एल. बर्मन ने भी समय-समय पर मार्गदर्शन किया।  एसएनसीयू टीम की सफलताएसएनसीयू के नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र नरगावे ने बताया कि यह सफलता टीम के अथक प्रयास और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का परिणाम है। मेडिकल कॉलेज रतलाम की एसएनसीयू इकाई नवजात शिशुओं की देखभाल में एक मिसाल बनती जा रही है।

MP News: चेतन्य काश्यप फाउंडेशन ने किया 2 हजार से अधिक मेधावियों का सम्मान, मंत्रियों ने कहा – प्रदेश के हर जिले में होना चाहिए ऐसा कार्यक्रम

प्रतिभा सम्मान समारोह में अतिथियों ने दी प्रेरक सीख, स्वरोजगार और शिक्षा को बताया सफलता का मूल मंत्र रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। MP News: चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा रविवार को बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में आयोजित भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह में 2024 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 75% से अधिक अंक लाने वाले इन विद्यार्थियों को शील्ड और टाइटन की रिस्टवॉच प्रदान की गई। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना था। समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह थे, जबकि अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह ने की। फाउंडेशन के अध्यक्ष और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। अन्य मंचासीन अतिथियों में सांसद अनिता चौहान, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री संगीता चारेल और पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा शामिल रहे। समारोह में 93% से अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर स्थान दिया गया। समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। आयोजन समिति के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन विकास शैवाल ने किया। कार्यक्रम की मुख्य बातें:• प्रभारी मंत्री विजय शाह ने इस आयोजन को अद्वितीय बताते हुए कहा कि जो छात्र बेहतर पढ़ाई करेंगे, वे भविष्य में अच्छे इंसान, नेता और अधिकारी बनेंगे। उन्होंने प्रदेश में भी इस प्रकार के आयोजन शुरू करने की बात कही और बताया कि आदिवासी क्षेत्रों में 200 छात्रों के लिए उच्च शिक्षा की व्यवस्था की गई है।• मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों को प्रेरित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि वे अपनी विधानसभा में भी ऐसा आयोजन कर बच्चों को सम्मानित करेंगे।• फाउंडेशन अध्यक्ष मंत्री चेतन्य काश्यप ने 2024 में 2024 विद्यार्थियों के सम्मान को “संयोग और गर्व” का विषय बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वरोजगार की ओर प्रेरित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान का जिक्र किया।• महापौर प्रहलाद पटेल ने इस आयोजन को रतलाम की गौरवशाली परंपरा बताया। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि फाउंडेशन शहर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और दिशा दे रहा है।

Ratlam News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, विरोध में उतरेगा रतलाम का हिंदू समाज; 3 दिसंबर को आक्रोश रैली, करीब 3 लाख लोगों के जुटने का अनुमान

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। Ratlam News: बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद से वहां रह रहे हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा लगातार हमले की खबरे सामने आ रही है। जिसमें हत्या, लूटपाट, आगजनी और महिलाओं पर अमानवीय अत्याचार, जबरन धर्मांतरण जैसे मामले देखे जा रह है। वहां की हिंसा व महिला अत्याचारों के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इसी के विरोध में रतलाम में 3 दिसंबर को दोपहर 2 बजे कालिका माता मंदिर से सकल हिंदू समाज द्वारा एक विशाल जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रतलाम शहर सहित जावरा, सैलाना, आलोट, ताल व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोगों के जुटने की उम्मीदें जताई जा रही है। रैली में करीब 3 लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसको लेकर प्रशासन ने भी अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। रैली को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन रतलाम के महाराष्ट्र समाज भवन में किया गया। शृंगेरी मठ के दंडी स्वामी आत्मानंद जी सरस्वती व अखंड ज्ञान आश्रम के परम पूज्य स्वामी देवस्वरुपानंद जी महाराज ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की बांग्लादेश की स्थिति अत्यंत निंदनीय और चिंताजनक है। बांग्लादेश की वर्तमान सरकार और प्रशासन हिंदुओ के साथ हो रही दुर्दांत घटनाओं को रोकने में विफल रही है और केवल मूकदर्शक की भूमिका निभा रही है। हिंदुओं द्वारा लोकतांत्रिक पद्धति से अपनी रक्षा के लिए उठाई गई आवाज को भी दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे अत्याचार का एक नया दौर शुरू हो गया है। उन्होंने कहा की बांग्लादेश में निर्मित इस गंभीर स्थिति में, हमें बांग्लादेश के पीड़ित हिंदुओं व अन्य समाज के अल्पसंख्यक बन्धुओं के साथ खड़े होकर अपना समर्थन व्यक्त करना चाहिए। इसी उद्देश्य से 3 दिसंबर को दोपहर 2 बजे कालिका माता प्रांगण में एक विशाल जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। रतलाम का सकल हिंदू समाज पैदल जन आक्रोश रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराएगा। रैली तय मार्ग से कलेक्टोरेट पहुंचेगी, जहां राष्ट्रपति के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा जाएगा। समस्त हिंदू समाज और माता-बहनों से अपील की गई है कि वे इस रैली में सम्मिलित होकर अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे बांग्लादेश के हिंदुओं को संबल प्रदान करें। हिंदू समाज से अपील है की वे इस अत्याचार के विरोध में एकजुट होकर आवाज उठाएं। इस अवसर पर संत और सनातन समाज के  परम पूज्य नील भारती जी महाराज, स्वामी नारायण नंद जी, राजेंद्र सिंह गोयल, ओम प्रकाश त्रिवेदी, प्रीतेश गादिया, कैलाश राठौर, प्रवीण उपाध्याय, कंवलजीत सिंह मक्कड़, और राजेश कटारिया उपस्थित रहे।

Ratlam News: रविवार को मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करेगा चेतन्य काश्यप फाउंडेशन, मंत्री काश्यप ने की समीक्षा

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। Ratlam News: चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा 1 दिसंबर, रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष समारोह में 2024 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। शुक्रवार को फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने आयोजन समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। आयोजन समिति ने जानकारी दी कि विधायक सभागृह, बरबड़ में सुबह 11:15 बजे से प्रतिभा सम्मान समारोह शुरू होगा। इसमें 10वीं और 12वीं कक्षा की सीबीएसई और एमपी बोर्ड परीक्षाओं में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान स्वरूप प्रत्येक मेधावी विद्यार्थी को टाइटन रिस्ट वॉच और शील्ड प्रदान की जाएगी। समारोह की तैयारियां अंतिम चरण मेंसमारोह में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को उनके स्कूलों के माध्यम से कूपन वितरित किए गए हैं। अभिभावकों को भी आमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से अधिक से अधिक उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया गया है। मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि यह समारोह वर्ष 2014 से नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष 2024 में 2024 विद्यार्थियों का सम्मान होना एक विशेष संयोग है। समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता जिला प्रभारी मंत्री विजय शाह करेंगे। सांसद अनिता चौहान, महापौर प्रहलाद पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। ये रहे मौजूदशुक्रवार को आयोजित बैठक में फाउंडेशन के सलाहकार पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निर्मल लुनिया, महेंद्र नाहर, मनोज शर्मा, मुकेश सोनी और आनंद जैन सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Ratlam News: बजरंग दल द्वारा “रन फॉर हेल्थ” का आयोजन, कालिका माता और विरुपाक्ष प्रखंड में हुए आयोजन

रतलाम – पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क| Ratlam News: रतलाम जिला के विभिन्न प्रखंडों में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा “रन फॉर हेल्थ” कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। जिला प्रचार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने बताया आयोजन संस्कार सप्ताह के अंतर्गत  कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।  समाज में जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के प्रयास किए गए।  कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। शुक्रवार को कालिका माता प्रखंड व विरुपाक्ष महादेव प्रखंड में कार्यक्रम आयोजित किया गया।   धराड़ गाँव में आयोजनविरुपाक्ष प्रखंड के धराड़ में आयोजित “रन फॉर हेल्थ” कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सह संयोजक राजाराम ओहरी ने किया। उन्होंने नशे से होने वाले नुकसान, पर्यावरण संरक्षण के उपाय और ट्रैफिक नियमों के महत्व पर चर्चा की।  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम रावल, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पाटीदार, प्रखंड मंत्री सुरेश डिंडोर, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख मनोहर भाटी, प्रखंड सह मंत्री दीपक चौरसिया, प्रखंड उपाध्यक्ष भेरूलाल निनामा सहित अन्य कार्यकर्ता करण, संदीप, मंगलेश, महादेव, और हेमंत उपस्थित रहे।  कालिका माता प्रखंड में आयोजन  कालिका माता प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज से किया गया। कार्यक्रम में जिला सह संयोजक राजाराम ओहरी, आशु टॉक, और जिला प्रशासनिक प्रमुख पंकज चौहान ने नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कालिका माता प्रखंड अध्यक्ष रवि शर्मा, उपाध्यक्ष लाल सिंह गौड़, उपाध्यक्ष दीपांशु गुप्ता, मंत्री विजय प्रजापत, सह संयोजक हितेश, गौ रक्षा प्रमुख विवेक खारीवाल, बजरंग दल गौ रक्षा प्रमुख शुभम माली, नकुल व्यास और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।  कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितों ने नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं, बच्चों, ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Ratlam News: चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह 1 दिसंबर को होगा आयोजित, 2 हजार विद्यार्थी होंगे पुरुस्कृत

स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह एवं प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह करेंगे मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। Ratlam News: चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 1 दिसंबर, रविवार को विधायक सभागृह में किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह करेंगे। कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप उपस्थित रहेंगे। साथ ही, विशेष अतिथि सांसद अनिता चौहान, महापौर प्रहलाद पटेल एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। दो हजार से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मानआयोजन समिति के सलाहकार शैलेंद्र डागा और निर्मल लुनिया ने जानकारी दी कि इस समारोह में 10वीं एवं 12वीं कक्षा (सीबीएससी एवं एमपी बोर्ड) में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले दो हजार से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।प्रत्येक विद्यार्थी को टाइटन रिस्ट वॉच और शील्ड प्रदान की जाएगी। 2014 से हो रहा है मेधावी विद्यार्थियों का प्रोत्साहनशिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए चेतन्य काश्यप फाउंडेशन ने वर्ष 2014 से प्रतिभा सम्मान समारोह की शुरुआत की थी। तब से यह आयोजन प्रतिवर्ष निरंतर किया जा रहा है।आयोजन समिति के सदस्य महेंद्र नाहर, सोना शर्मा, मनोज शर्मा, मुकेश सोनी और आनंद जैन ने बताया कि समारोह की सूचना सभी स्कूलों को दी गई है। कूपन स्कूलों को भेज दिए गए हैं, जिन्हें प्राप्त कर विद्यार्थी सम्मान पत्र ले सकेंगे। समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है।

Ratlam News: गढ़कैलाश प्रखंड की “रन फॉर हेल्थ”; बजरंग दल जिलेभर में मना रहा संस्कार सप्ताह

रतलाम – पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क| Ratlam News: संस्कार सप्ताह के अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल द्वारा बुधवार को “रन फॉर हेल्थ” कार्यक्रम का आयोजन गढ़कैलाश प्रखंड में किया गया। बाजना बस स्टैंड स्थित जैन स्कूल से दौड़ का शुभारंभ हुआ। जिसमें विभाग संयोजक विनोद शर्मा, विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख राहुल सोनी व दीनदयाल नगर थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। स्वास्थ के लिए आयोजित दौड़ मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः जैन स्कूल पर समाप्त हुई। जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने बताया दौड़ का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है कार्यक्रम से समाज में जागरूकता और सकारात्मक का संदेश पहुंचाने का प्रयास है। इस अवसर पर प्रखंड पालक जिला सेवा प्रमुख अनिल रौतेला , जिला गौ रक्षा प्रमुख योगेश चौहान, जिला कोषाध्यक्ष शंकर सिंह सोलंकी, जिला सह संयोजक आशु टांक, जिला सह प्रचार प्रसार प्रमुख व प्रखंड उपाध्यक्ष रिक्की सेन, जिला सह साप्ताहिक मिलन प्रमुख प्रखंड मंत्री शुभम शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष आयुष पांचाल, संयोजक नक्श परासिया, सह मंत्री हर्षित उपाध्याय, रवि प्रजापत, बलराम देशमुख, सुरेंद्र हाड़ा , करण ,राजेंद्र , मनीष, क्रिश, महेश आदि कार्यकर्ता ने  हिस्सा लिया।

Ratlam News : रतलाम में गुर्जर समाज की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन, विभिन्न दायित्व सौंपे

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Ratlam News: गुर्जर समाज जिला रतलाम (म.प्र.) द्वारा समाज को संगठित करने के उद्देश्य से नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र सिराधना (गुर्जर) ने विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी। देवेंद्र ने बताया की कार्यकारिणी के गठन के साथ गुर्जर समाज के सभी सदस्य समाज की एकजुटता, विकास और प्रगति के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। समाज के वरिष्ठ व अनुभवी सदस्यों से विचार विमर्श करने के बाद इस कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। 1. जिला महामंत्री   – विशाल धर्माई, पार्षद सैलाना    – एडवोकेट सुरेश सिंह गुर्जर, आलोट    – अशोक गुर्जर (दिया), रतलाम  2. उपाध्यक्ष   –  भूपेंद्र गुर्जर (कोषाध्यक्ष JRI रेलवे), रतलाम    – दयाराम गुर्जर (पटवारी), शिवगढ़    – अरविंद मोनू गुर्जर, रतलाम    – राजवीर गुर्जर, ऊनी    – दिलीप गुर्जर (बैंसला), बरबड़  3. सचिव   – राहुल धभाई (उपसरपंच – शिवगढ़) 4. सहसचिव   – सुनील गुर्जर (सरवन)    – रूपसिंह गुर्जर, ऊनी   – विशाल गुर्जर, सागोद    – दशरथ गुर्जर, (सरपंच बरबोदना)   – राहुल गुर्जर, जावरा    – निलेश गुर्जर, लालगुवाड़ी 5. कोषाध्यक्ष   – दिग्विजय धभाई, रतलाम  6. जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता   – जयदीप गुर्जर, रतलाम  7. प्रचार मंत्री   – सोनू गुर्जर, ऊनी   – सूरज कालस, रतलाम    – गोपाल गुर्जर, पलसोडी    – पवन गुर्जर, मोरदा

Farmer Registry: मैगी बनाने जितना आसान है फार्मर आईडी बनाना, किसानों को करना होगा ये काम!

भोपाल – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Farmer Registry: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने के लिए अब सभी किसानों को फार्मर आईडी यानी किसान रजिस्ट्री बनवाना अनिवार्य है। फार्मर आईडी के बिना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना समेत अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसके अलावा भूमि संबंधी कार्य भी नहीं हो पाएंगे। किसान केवल आधार कार्ड, समग्र आईडी, यूनिक मोबाइल नंबर और जमीन की जानकारी के साथ अपने नजदीकी कियोस्क सेंटर जाकर दो मिनट में फार्मर आईडी बनवा सकते हैं।  उसके लिए आपको निम्न प्रक्रिया अपनानी होगी। फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्यप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए दिसंबर 2024 के बाद केवल फार्मर आईडी धारकों को ही पात्र माना जाएगा। इसके लिए किसान अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक कर नजदीकी सीएससी सेंटर, पटवारी या एमपी फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल – https://mpfr.agristack.gov.in पर जाकर स्वयं रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।  फार्मर रजिस्ट्री क्यो जरूरीएसएलआर अभिषेक मालवीय ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री का उद्देश्य सभी भू-धारकों का आधार लिंक्ड डेटा तैयार करना है। इसके माध्यम से योजनाओं का नियोजन, लाभार्थियों का सत्यापन और कृषि उत्पादों का वितरण सरल और पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। साथ ही किसानों को कृषि ऋण, बीमा और अन्य सेवाएं प्राप्त करने में आसानी होगी।  फार्मर रजिस्ट्री के लाभ– पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ अनिवार्यता की शर्त के साथ आसानी से मिलेगा।  – न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों के पंजीयन में सुगमता।  – बार-बार सत्यापन की जरूरत समाप्त होगी।  – विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ बिना किसी रुकावट के प्राप्त होगा।  पोर्टल और ऐप के माध्यम से करें रजिस्ट्रीफार्मर रजिस्ट्री का क्रियान्वयन एमपी फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल की लिंक https://mpfr.agristack.gov.in और Farmer Registry MP मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा सकता है। स्थानीय युवा Farmer Sahayak MP App का उपयोग कर किसानों की मदद कर सकते हैं।   किसानों को समय पर फार्मर आईडी बनवाने की सलाह दी गई है ताकि सभी शासकीय योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त हो सके।

MP News: मां नर्मदा संरक्षण यात्रा: पर्यावरण जागरूकता का संदेश लेकर 2 जनवरी से होगी शुरू

खंडवा/हरदा – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। MP News: पर्यावरण संरक्षण और मां नर्मदा जी के तटीय क्षेत्रों के संवर्धन के उद्देश्य को लेकर रुपई ग्रुप मध्यप्रदेश और अमृतवन संरक्षण फाउंडेशन के नेतृत्व में एक विशेष यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह मां नर्मदा संरक्षण संभावना यात्रा 2 जनवरी 2025 से शुरू होकर 22 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी।  इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य नर्मदा नदी के संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनमानस में जागरूकता फैलाना है। यात्रा के दौरान बुद्धिजीवी वर्ग के 20 सदस्य नर्मदा तट पर बसे गांवों और शहरों से होकर गुजरेंगे। इन स्थानों पर किसानों, युवाओं और प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद कर उनके विचारों को साझा किया जाएगा।  संरक्षण के लिए चिंतन और संवादइस यात्रा के आयोजन के पीछे रुपई ग्रुप के संरक्षक और पर्यावरणविद गौरीशंकर मुकाती जी की प्रमुख भूमिका है। यात्रा के दौरान संगोष्ठियों और विचार-विमर्श के जरिए नर्मदा तटीय क्षेत्रों में संरक्षण और संवर्धन की संभावनाओं पर मंथन किया जाएगा।  यात्रा में भाग लेने वाले सभी सदस्य समाज के चिंतनशील और बुद्धिजीवी वर्ग से हैं, जो पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संरक्षण के लिए ठोस योजना तैयार करने का कार्य करेंगे।  यात्रा की विशेषताएं– यात्रा गुजरात और मध्यप्रदेश के उन क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, जहां से नर्मदा नदी का जल बहता है।  – नर्मदा तटीय क्षेत्र के किसानों और युवाओं से संवाद कर उनके सुझावों को समझा जाएगा।  – यात्रा के बाद पर्यावरण संरक्षण की एक व्यापक योजना तैयार की जाएगी, जो नर्मदा जी के दीर्घकालिक संरक्षण और संवर्धन में मददगार होगी।  हर जिले में बन रही टोलियांयात्रा के सफल संचालन के लिए हर जिले में विशेष टोलियां बनाई जा रही हैं, जो यात्रा के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।  रुपई ग्रुप के सदस्य राजा मलगाया ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य केवल पर्यावरण जागरूकता तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य के लिए एक ठोस रणनीति तैयार करना भी है, ताकि मां नर्मदा के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन को भी बनाए रखा जा सके।  यह यात्रा समाज और प्रकृति के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकती है।

↑
0%