Ratlam News: मंत्री काश्यप ने दीप मिलन समारोह में कहा; रतलाम निवेश क्षेत्र का प्रेजेंटेशन ग्लोबल समिट में रखेंगे

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Ratlam News: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप (MSME Minister Chetanya Kasyap) ने दीप मिलन समारोह आयोजित किया। जिसमें रतलाम के पत्रकारों को आमंत्रित किया गया। समारोह में पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने बताया की प्रदेश में उद्योगों के विकास के लिए पांच नेशनल कॉन्क्लेव आयोजित किए गए, जिससे औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिला है। इन कॉन्क्लेव के माध्यम से दस हजार उद्यमियों से संवाद स्थापित किया गया और हर विधानसभा क्षेत्र में उद्योगों की संभावनाओं वाले क्षेत्रों की पहचान के लिए जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया है। पत्रकार दीप मिलन समारोह में मंत्री काश्यप ने बताया कि सरकार ने 16 स्थानों पर भूमि चिन्हित कर ली है, जहां सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार नई पीढ़ी के युवा उद्योगपतियों को प्रोत्साहन देने के लिए संकल्पित है। रतलाम निवेश क्षेत्र का ग्लोबल समिट में प्रेजेंटेशनमंत्री काश्यप ने रतलाम के विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 17 करोड़ के पहले टेंडर के बाद अब 320 करोड़ का दूसरा टेंडर जारी किया गया है, जिसमें पानी, बिजली, और सड़कों की व्यवस्था की जाएगी। निवेश क्षेत्र में लगभग 350 से 400 प्लॉट लघु उद्योगों के लिए आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फरवरी में भोपाल में होने वाली ग्लोबल समिट में रतलाम के निवेश क्षेत्र का प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। 8-लेन एक्सप्रेस-वे के पास होने के कारण इस क्षेत्र में उद्योगों के स्थापित होने की संभावनाएं और अधिक बढ़ गई हैं। रतलाम में एयरपोर्ट और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास मंत्री काश्यप ने यह भी बताया कि रतलाम में एयरपोर्ट के लिए भूमि चिन्हित की जा चुकी है। निवेश क्षेत्र के लिए पानी का प्रबंध कनेरी डेम से किया जाएगा, जिससे औद्योगिक विकास को समर्थन मिलेगा। फार्मा कंपनियों के लिए यहां पर्याप्त अवसर मौजूद हैं। अगले पांच सालों में इस औद्योगिक क्षेत्र के कारण रतलाम में नए अवसरों का विकास होगा, जिससे यह क्षेत्र प्रदेश और देश के औद्योगिक मानचित्र पर अपना स्थान बनाएगा। नगर निगम द्वारा शहर में 50 बीघा भूमि पर एक रिजनल पार्क का निर्माण भी किया जा रहा है। मीडिया की सकारात्मक भूमिकासमारोह के दौरान मंत्री काश्यप ने रतलाम की मीडिया की सराहना करते हुए कहा कि शहर के विकास में मीडिया की भूमिका हमेशा सकारात्मक रही है, और भविष्य में भी यह योगदान जारी रहने की कामना की।

Local For Vocal: MP का ये IPS अधिकारी ठेले पर मिट्टी के दीपक लेने पहुंचा, अब हो रही वाह वाही!

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। Local For Vocal:  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के “वोकल फॉर लोकल” अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रतलाम एसपी अमित कुमार ने दीपावली (Diwali) के अवसर पर स्थानीय विक्रेताओं से खरीदारी की मिसाल पेश की। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए शहर का दौरा करते हुए एसपी अमित कुमार (IPS Amit Kumar) महालक्ष्मी मंदिर क्षेत्र माणक चौक पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क किनारे दीपक बेच रही महिला से खरीदारी की। एसपी अमित कुमार के साथ माणकचौक थाना प्रभारी सुरेन्द्र गड़रिया और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। ठेले पर दीपक बेच रही महिला की दुकान पर रुककर उन्होंने स्वयं दीपक खरीदे और उसका भुगतान भी किया। उनकी इस पहल को देखकर आस-पास मौजूद लोग भी रुक गए और इस सकारात्मक उदाहरण की सराहना की। एसपी अमित कुमार ने कहा कि दीपावली के इस पर्व पर लोगों को “वोकल फॉर लोकल” का समर्थन करते हुए स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी करनी चाहिए, जिससे छोटे व्यापारियों को भी आर्थिक सहयोग मिल सके।

MP News : ईएसबी की युवाओं को बड़ी खुशखबरी, दिवाली पर 1000 से ज्यादा पदों के लिए परीक्षाएं

भोपाल – पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। MP News : कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने कुछ महीने पहले अपना भर्ती कैलेंडर जारी किया था, जिसमें केवल एक भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति जारी हो सकी थी। इसके बाद से कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं अटकी हुई थीं, जिससे लाखों उम्मीदवारों में चिंता फैल गई थी कि क्या बाकी परीक्षाएं होंगी भी या नहीं। हालांकि, हाल ही में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ईएसबी इस दिवाली पर उम्मीदवारों को बड़ी सौगात देने जा रहा है। जल्द ही ईएसबी 1 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां शुरू कर सकता है। कैलेंडर के अनुसार परीक्षाओं की स्थिति:– माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा– अगस्त 2024– समूह 4 उपसमूह 3 मेडिकल सोशल वर्कर एवं अन्य समकक्ष पद भर्ती परीक्षा– अक्टूबर 2024– महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक परीक्षा– अक्टूबर 2024– समूह 2, उपसमूह 3 सहायक संपरीक्षक एवं अन्य समकक्ष पद भर्ती परीक्षा – नवंबर 2024– सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक चयन परीक्षा – दिसंबर 2024– वनरक्षक, क्षेत्रक रक्षक एवं जेल प्रहरी परीक्षा – जनवरी 2025 केवल एक परीक्षा हुई, कई अब भी लंबितईएसबी ने कैलेंडर में शामिल केवल एक परीक्षा, समूह 3 सब इंजीनियर, सहायक मानचित्रकार, तकनीशियन एवं अन्य समकक्ष पदों के लिए आयोजित की है। इसके बाद उम्मीदवारों में चिंता बढ़ी कि शेष परीक्षाएं कब होंगी। इस बीच हाईकोर्ट में भी एक याचिका दायर की गई है, जिसमें अयोग्य उम्मीदवारों के चयन पर सवाल उठाए गए हैं। ईएसबी की परीक्षा प्रक्रिया पर उठते सवालों के बीच संस्थान जल्द ही अधिक भर्तियों की घोषणा करने की तैयारी कर रहा है। आने वाली भर्तियों में पदों की संख्या बढ़ सकती हैसूत्रों के अनुसार, ईएसबी इस साल के अंत तक समूह 5 के लिए एक भर्ती परीक्षा आयोजित करने की योजना बना रहा है, जिसमें 500 से ज्यादा पद संभावित हैं। यदि अन्य विभागों से भी मांगपत्र जल्द आते हैं तो यह संख्या 1000 से अधिक हो सकती है। इसके अलावा, समूह 4 में 300 पद और समूह 1 में मेडिकल सोशल वर्कर के लिए 100-150 पदों पर भर्तियों की उम्मीद है। रिजल्ट में देरी क्यों?वनरक्षक और जेल प्रहरी परीक्षा के रिजल्ट में देरी का कारण कई विभागों से प्राप्त होने वाले मांगपत्रों में देरी है। ईएसबी का कहना है कि शासन ने पदों को विभिन्न ग्रुपों में बांटा है और 50 से अधिक विभागों के समकक्ष पद शामिल किए हैं। कई विभागों के मांगपत्र अभी पाइपलाइन में हैं, जिससे अधिक पदों के लिए परीक्षा आयोजित करने में समय लग रहा है।

Ratlam News: नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित ‘यह दिवाली माय भारत के साथ’ कार्यक्रम में बाजार एवं अस्पताल स्वच्छता अभियान संपन्न

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Ratlam News: नेहरू युवा केंद्र, रतलाम ने व्यापारी संघ और जिला अस्पताल के सहयोग से “यह दिवाली माय भारत के साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें स्वच्छता अभियान को लेकर विशेष जागरूकता फैलाई गई। इस आयोजन का उद्देश्य स्वच्छता और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना था। बाजार में स्वच्छता अभियानबाजार क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का आयोजन जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव के निर्देशन में किया गया। इसमें व्यापारी संघ के समन्वय से सफाई के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अरुण जैन, कुशल राजपूत, युवराज देवड़ा, मुकेश जैन, सुफियान, आकाश अग्रवाल, हार्दिक अग्रवाल, मुकेश जी जैन और आदित्य तिवारी सहित कई युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अस्पताल में स्वच्छता अभियानदूसरी ओर, जिला अस्पताल के समन्वय में आयोजित अभियान में युवाओं ने अस्पताल परिसर की स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाई। इसमें नितिन बैरागी, हिमांशु चौहान, आदित्य चौहान, तोहिद खान, धर्मेंद्र नेक, और विकास जाट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें अस्पताल के आरएमओ अभिषेक सर का विशेष सहयोग भी प्राप्त हुआ। केंद्र के सौरभ श्रीवास्तव ने बताया आगे भी इसी तरह के समन्वय और प्रयासों के माध्यम से समाज में स्वच्छता और एकता की भावना को बढ़ावा दिया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और इस पर्व को स्वच्छता और समाज के प्रति जिम्मेदारी के साथ मनाने का संकल्प लिया।

Diwali Special Train : दीपावली और छठ के मद्देनजर उधना-जयनगर और जयनगर-उज्जैन के बीच विशेष ट्रेन का परिचालन

रतलाम – पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क|Diwali Special Train : दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली उधना-जयनगर और जयनगर-उज्जैन के बीच एक-एक फेरा विशेष अनारक्षित ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित होगी, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए टिकट बुक करने की आवश्यकता नहीं होगी। 09039 उधना-जयनगर स्पेशल (29 अक्टूबर 2024)गाड़ी संख्या 09039 उधना-जयनगर स्पेशल ट्रेन 29 अक्टूबर मंगलवार को उधना से सुबह 10:15 बजे रवाना होगी। रतलाम मंडल में यह रतलाम (शाम 5:30 बजे/5:40 बजे) और उज्जैन (रात 8:05 बजे/8:10 बजे) पर ठहरेगी और गुरुवार को सुबह 7:00 बजे जयनगर पहुंचेगी।  09040 जयनगर-उज्जैन स्पेशल (31 अक्टूबर 2024)वापसी में, गाड़ी संख्या 09040 जयनगर-उज्जैन स्पेशल 31 अक्टूबर गुरुवार को जयनगर से सुबह 11:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन, शुक्रवार को शाम 6:15 बजे उज्जैन पहुंचेगी। भुज-शालिमार एक्सप्रेस का परिचालन रद्द अपरिहार्य कारणों के चलते 26 अक्टूबर को शालिमार से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 22830, शालिमार-भुज एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा, रेक की उपलब्धता न होने के कारण 29 अक्टूबर को भुज से रवाना होने वाली और 30 अक्टूबर को रतलाम, नागदा, उज्जैन और शुजालपुर होते हुए शालिमार जाने वाली ट्रेन संख्या 22829 भुज-शालिमार एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें। स्टेशन ठहरावयह ट्रेन दोनों दिशाओं में संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, और मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी। उधना से जयनगर की ओर जाते समय, गाड़ी संख्या 09039 सूरत, सायण, भरूच, वडोदरा और गोधरा स्टेशनों पर भी ठहरेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले ट्रेनों की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से जरूर प्राप्त करें।

Ratlam News: अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के रतलाम जिलाध्यक्ष पद पर भारतसिंह गुर्जर की नियुक्ति

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Ratlam News: अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा मध्यप्रदेश द्वारा रतलाम जिले में भारतसिंह गुर्जर को जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। जावरा के दाहखेड़ा निवासी भारतसिंह गुर्जर परवलिया पंचायत से सरपंच है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष सोनू गुर्जर (पहलगांव) के आदेश पर की गई है। जिनका कार्यकाल आगामी चुनाव सम्मपन तक प्रभावी रहेगा। यह नियुक्ति समाज सेवा में उनके योगदान और गुर्जर समाज के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए की गई है। इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपा गया। जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विधायक रामकिशोर दोगने, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्रसिंह पटेल सहित युवा महासभा के पदाधिकारी व गुर्जर समाज के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में रतलाम जिले के साथ ही प्रदेश के 39 जिलों की कार्यकारिणी का गठन किया गया। नियुक्ति के अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों और स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में अरुण गुर्जर, सोहन गुर्जर, ईश्वरसिंह गुर्जर, राहुल गुर्जर, नागदा से कांग्रेस नेता विशाल गुर्जर, किसान यूनियन मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर और लखन मकवाना आदि शामिल थे। सभी ने भारत सिंह के उज्जवल भविष्य और समाज के प्रति उनके प्रयासों की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दी। अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने विश्वास जताया कि श्री भारत सिंह समाज की प्रगति और युवाओं के हित में अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाएंगे।

Dhanteras2024: जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और माता लक्ष्मी के लिए भोग रेसिपी

नई दिल्ली – पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Dhanteras2024:  धनतेरस का पर्व हर साल दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है, जिससे दीपावली की शुरुआत होती है। इस वर्ष धनतेरस का पर्व मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन को लेकर लोगों के मन में शुभ मुहूर्त और तिथि को लेकर कई सवाल रहते हैं। यहां जानिए धनतेरस की पूजा तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और माता लक्ष्मी के भोग के बारे में। धनतेरस 2024 की तिथि और शुभ मुहूर्तज्योतिषाचार्य के अनुसार, त्रयोदशी तिथि की शुरुआत मंगलवार, 29 अक्टूबर को सुबह 10:31 बजे से होगी और यह बुधवार, 30 अक्टूबर दोपहर 1:15 बजे तक रहेगी। चूंकि धनतेरस की पूजा शाम को होती है, इसलिए धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा।  धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6:31 बजे से 8:13 बजे तक रहेगा। धनतेरस पूजा विधिधनतेरस के दिन शाम के समय कुबेर देवता के साथ माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की मूर्ति या तस्वीर को पूजास्थल पर स्थापित करें। दीप जलाकर उन्हें फल और फूल अर्पित करें और उनका प्रिय भोग लगाएं। पूजा के दौरान “ॐ ह्रीं कुबेराय नमः” मंत्र का जाप करें और अंत में आरती करें। धनतेरस के लिए विशेष भोग रेसिपीमाता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए धनतेरस के दिन मखाने और दूध की खीर का भोग लगाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए मखाने, दूध, चीनी, ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर का उपयोग करें।

MP News: एम्बुलेंस में मरीज नहीं अफीम का फल जा रहा था; तस्करों ने निकाला तस्करी का नायाब तरीका, चढ़े पुलिस के हत्थे

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। MP News: यूं तो आमतौर पर एम्बुलेंस का नाम सुनकर मरीज को ले जाने की धारणा हम सबके मन में आती है। मगर इस खबर को सुनने के बाद आपकी ये धारणा बदल भी सकती है। दरअसल रतलाम पुलिस ने एक ऐसे तस्करी के नायाब तरीके का पर्दाफाश किया है जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। यहां अफीम के फल यानी डोडा चूरा की तस्करी एम्बुलेंस में की जा रही थी। लेकिन तस्करों के इस नायाब तरीके को पुलिस ने फेल कर दिया और उन्हें धरदबोचा। मध्यप्रदेश से डोडाचूरा एम्बुलेंस में भरकर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। रतलाम एसपी अमित कुमार (IPS Amit Kumar) ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया की अब से अन्य राज्यों व लोकल एम्बुलेंस की भी जांच सुनिश्चित की जाएगी। एम्बुलेंस पर आसानी से कोई भी संदेह नहीं करता है। जिसका फायदा अपराधियों द्वारा उठाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के ग्राम तला निवासी रणजीत गंगाराम मोडके, उम्र 42 वर्ष व रूपेश लक्ष्मण माने, उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया। ये दोनों आरोपी एम्बुलेंस में करीब 42 बोरों में भरकर डोडाचूरा ले जा रहे थे। बोरों (बारदान) में करीब 17 लाख कीमत का 8 क्विंटल 39 किलो 850 ग्राम डोडाचूरा भरा था। भारी मात्रा में बोरों को उतारने चढ़ाने में पुलिसकर्मियों के भी पसीने निकल गए। एसपी ने टीम को 10 हजार के इनाम से पुरुस्कृत किया। वहीं आईजी उज्जैन उमेश जोगा द्वारा 30 हजार का पुरस्कार कार्रवाई करने वाली टीम को देने की घोषणा की गई। एम्बुलेंस महाराष्ट्र के किसी  अस्पताल से अनुबंधित की गई है। जिससे रास्ते में कोई नहीं रोकता है। जान ले क्‍या होता है डोडाचूराभारत दुनिया में अफीम के सबसे ज्‍यादा वैध उत्‍पादन वाला देश है। मध्‍यप्रदेश के मालवा और राजस्थान के मेवाड़ के साथ उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में अफीम की वैध खेती होती है। अफीम जिस फल में से निकलती है, उसे डोडा कहते हैं। पौधे पर लगे कच्‍‍‍‍चे फलों पर चीरा लगाकर अफीम निकाल ली जाती है और पकने के बाद इसके दाने (खसखस या पोस्‍तदाना) निकाले जाते है। उसके बाद यह डोडा जब टुकड़े हो जाता है तो यह डोडाचूरा कहलाता है। इसे लोग पानी में भिगोकर नशे के लिए सेवन करते है। इसका अधिकांश उपयोग राजस्थान, पंजाब और हरियाणा राज्यों में होता है। 5 से 6 बार कर चुके आना – जानाएसपी अमित कुमार ने बताया की जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। दिनांक 27 अक्टूबर 2024 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि FORCE कम्पनी की एक एम्बुलेंस (वाहन नंबर MH06BW5365) में दो व्यक्ति, जिनकी उम्र लगभग 35 से 40 साल है, मादक पदार्थ डोडाचूरा से भरे बोरे लेकर मंदसौर-जावरा की ओर से महाराष्ट्र की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सेजावता फंटा फोरलेन रोड पर नाकाबंदी की। जल्द ही जावरा-मंदसौर की तरफ से एम्बुलेंस आती हुई दिखी। पुलिस ने एम्बुलेंस को रोककर तलाशी ली, जिसमें दो लोग बैठे थे। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम रणजीत मोडके और रूपेश माने बताया। आरोपी पहले 5 से 6 बार इस तरह से डोडा तस्करी कर चुके थे। एम्बुलेंस के पिछले हिस्से में 42 बोरे मिले, जिनमें डोडाचूरा भरा हुआ था। इन बोरों का कुल वजन 8 क्विंटल 39 किलो 850 ग्राम पाया गया। पुलिस ने एम्बुलेंस, डोडाचूरा और दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 776/2024, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मादक पदार्थ को सीतामऊ के पास से लाया गया था और इसे महाराष्ट्र ले जाने की तैयारी थी। पुलिस ने एम्बुलेंस को जप्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इनके रिकॉर्ड खंगाल रही है। साथ ही महाराष्ट्र में इसके पीछे कौन सरगना है उसे भी तलाश रही है। इनकी रही सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक वी.डी. जोशी, उपनिरीक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी, सहायक उपनिरीक्षक अजमेरसिंह भुरिया, दशरथ माली, प्रधान आरक्षक नीरज त्यागी, गजेंद्र शर्मा, आरक्षक पवन मेहता, अर्जुन खिची, लखनसिंह, मोहन पाटीदार, धर्मेन्द्र मईड़ा, लंकेश पाटीदार और दुर्गालाल गुजराती ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Ratlam News: एसपी और निगम कमिश्नर के आदेशों की बेख़ौफ धज्जियां उड़ाते मोबाइल दुकानदार

सैलाना बस स्टैंड चौराहे पर मोबाइल दुकानदारों का अतिक्रमण जारी, सांठगांठ का सारा खेल! रतलाम – पब्लिक वार्ता, न्यूज डेस्क। Ratlam News: दिवाली के सीजन में कुछ दुकानदारों ने ऐसे दुकानें सजा रखी है, जैसे इनके घर पर कोई वैवाहिक समारोह आयोजित किया जा रहा हो। नियमों को ताक पर रखकर इन्होंने आम नागरिकों के लिए समस्याएं खड़ी कर दी है। ऐसे में वाहन तो ठीक पर पैदल चलने वालों तक फजीहत में पड़ गए है। क्योंकि फुटपाथ तो ठीक इन्होंने सड़क तक घेर ली है। रतलाम में एसपी अमित कुमार ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए “एक दिवस एक रोड अभियान” जैसी पहल शुरू की थी, जिससे नागरिकों में उम्मीद जागी। लेकिन एसपी और निगम कमिश्नर के आदेशों के बावजूद, बड़े दुकानदार और रसूखदार अपनी मनमानी करने में लगे हुए हैं। इन दुकानदारों में जीवन मोबाइल, नाकोड़ा NX, सतगुरु मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक आदि है। ऐसे ही शहर के अन्य हिस्सों में भी यही हाल है। खास बात यह है की इस चौराहे पर पुलिस वाहनों की चालानी कार्रवाई करती है। शहर के प्रमुख चौराहे सैलाना बस स्टैंड (महाराणा प्रताप चौराहा) पर मोबाइल दुकानदारों द्वारा खुलेआम फुटपाथ और सड़क पर अतिक्रमण जारी है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां सड़कों पर वाहन पार्किंग के कारण जाम की स्थिति रोजाना बन रही है। यहां दुकानदारों अपना घर समझकर टेबल कुर्सियां लगाकर बैठे है। जिस पर ग्राहकों को बैठाकर लोन व फाइनेंस की स्कीम बताकर मोबाइल बेचे जा रहे है। बड़े दुकानदारों का हौसला बुलंद, छोटे दुकानदारों पर कार्रवाईसूत्रों के अनुसार, निगम के कुछ जिम्मेदारों की सांठगांठ से इन दुकानदारों को कार्रवाई का डर नहीं है। जीवन मोबाइल, नाकोड़ा NX, सतगुरु मोबाइल जैसे दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर तक फ्लेक्स और टेबल लगाकर अतिक्रमण कर रहे हैं। यहां आने वाले ग्राहक अपने वाहन सड़कों पर पार्क कर रहे हैं, जिससे चौराहे पर जाम की स्थिति बन जाती है। इनके रसूख के चलते जिम्मेदार इन पर कार्रवाई से बचते है। दो दिन पहले की गई खानापूर्तिदिवाली से पहले यातायात पुलिस और निगम की टीम ने एक संयुक्त अभियान चलाकर अस्थाई अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया। लेकिन टीम के प्रभारी राजेंद्र सिंह पंवार ने छोटे दुकानदारों को चेतावनी देने के बाद खानापूर्ति कर दी और कुछ चालान काटे। जैसे ही टीम जीवन मोबाइल, नाकोड़ा NX, और सतगुरु मोबाइल जैसी दुकानों पर पहुंची, कार्रवाई ढीली पड़ गई। पुलिस के जवान इस स्थिति में असहाय नजर आए क्योंकि निगम द्वारा छोटे और बड़े दुकानदारों में भेदभाव स्पष्ट दिखाई दिया। क्या बोले जिम्मेदार अधिकारी?नगर निगम कमिश्नर हिमांशु भट्ट ने बताया कि अस्थाई अतिक्रमण की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ट्रैफिक अनिल राय ने कहा कि फुटपाथ और पार्किंग की व्यवस्था जरूरी है और अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि दिवाली पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने का पूरा प्रयास किया जाएगा, और चेतावनी दी गई है कि अतिक्रमण तुरंत हटाएं। रतलाम के नागरिकों को अब निगम और पुलिस प्रशासन से उम्मीद है कि बड़े और छोटे दुकानदारों के बीच भेदभाव किए बिना उचित कार्रवाई की जाएगी।

Special Train: दीपावली और छठ के अवसर पर उधना-जयनगर और जयनगर-उज्जैन के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क| Special Train: दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने उधना-जयनगर और जयनगर-उज्जैन के बीच एक-एक फेरा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन का परिचालन रतलाम मंडल से होकर किया जाएगा, जिससे त्योहार के दौरान यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके। उधना-जयनगर स्पेशल ट्रेन का समय और मार्ग गाड़ी संख्या 09039, उधना-जयनगर स्पेशल 27 अक्टूबर रविवार को उधना से सुबह 10:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रतलाम मंडल के रतलाम (शाम 5:30/5:40 बजे) और उज्जैन (रात 8:05/8:10 बजे) स्टेशनों पर रुकते हुए मंगलवार को सुबह 7:00 बजे जयनगर पहुंचेगी। जयनगर-उज्जैन स्पेशल ट्रेन का समय और मार्ग वापसी में गाड़ी संख्या 09040, जयनगर-उज्जैन स्पेशल 29 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 11:30 बजे जयनगर से प्रस्थान करेगी और बुधवार को शाम 6:15 बजे उज्जैन स्टेशन पहुंचेगी। महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव यह स्पेशल ट्रेन संतहिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे, जिससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी। त्योहार के दौरान यात्रियों के लिए राहत भरा कदम त्योहारी सीजन में इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, खासकर उन लोगों के लिए जो दीपावली और छठ पर्व मनाने अपने घर लौटना चाहते हैं। रेलवे के इस कदम से यात्रियों को आसानी से यात्रा करने का मौका मिलेगा।

0%