Ratlam News: शहर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: बाजार बैठक शुल्क नहीं देंगे, जनसंसद में प्रस्ताव पास

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क| Ratlam News: नगर निगम द्वारा बाजार बैठक शुल्क पुनः लागू करने के विरोध में शहर कांग्रेस और कांग्रेस पार्षद दल ने नगर निगम गेट पर भव्य जनसंसद का आयोजन किया। इस प्रदर्शन में 700 से अधिक खोमचे, ठेले, गुमटी और टोकरी में व्यवसाय करने वाले विक्रेता शामिल हुए। जनसंसद में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि भाजपा ने बाजार शुल्क वापस नहीं लिया, तो कोई भी विक्रेता यह शुल्क नहीं देगा। कांग्रेस का ऐलान – गरीबों पर जुल्म हुआ तो जेल भर देंगे शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि जनता भाजपा के खिलाफ संघर्ष के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता गरीबों के साथ खड़ा है। हम जेल जाएंगे, लेकिन गरीबों का शोषण नहीं होने देंगे। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह प्रस्ताव गैरकानूनी है और भाजपा की नीतियों को उजागर करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस गरीब जनता के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री की घोषणा भूले विधायक और महापौर युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट ने कहा कि 9 जुलाई 2022 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धानमंडी में बाजार बैठक शुल्क स्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की थी। उन्होंने सवाल उठाया कि विधायक और महापौर अब अपने मुख्यमंत्री की बात क्यों भूल गए। महिलाओं और व्यापारियों का आक्रोश जनसंसद में सड़क किनारे व्यवसाय करने वाली कई महिलाओं ने नगर निगम और महापौर के खिलाफ नाराजगी जताई। एक सब्जी विक्रेता महिला ने कहा, हमें जहर दे दो, लेकिन हम टैक्स नहीं देंगे। वहीं, एक फल विक्रेता ने कहा, हमारी गर्दन काट दो, लेकिन हम जबरन वसूली नहीं सहेंगे। नारेबाजी और प्रदर्शन प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस पार्षदों और नागरिकों ने काले रंग के एप्रिन पहने हुए थे, जिन पर सरकार विरोधी नारे लिखे थे। सभा स्थल पर महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। जनसंसद के बाद प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस पार्षद दल को नगर निगम परिषद की बैठक में भेजा। उन्हें सब्जियों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया और नगर निगम के गेट पर सब्जियां बिखेरकर विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शन में शामिल प्रमुख नेता जनसंसद में कांग्रेस नेता यासमीन शैरानी, शैलेंद्र सिंह अठाना, फैयाज मंसूरी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, वहीद भाई शेरानी, सलीम मोहम्मद बागवान, राजीव रावत, सुजीत उपाध्याय, बसंत पंड्या समेत कई कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे। सभा में 10 से अधिक ठेला व्यवसायी और आठ से ज्यादा महिलाएं अपनी दुकान लगाकर बैठी थीं, जिससे विरोध का प्रभाव और मजबूत दिखा।

Ratlam News: त्रिशूल दीक्षा एवं बजरंग दल संयोजक सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न, शौर्य कुंभ की जानकारी साझा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कालिका माता प्रखंड द्वारा श्री जगपाल महादेव मंदिर में त्रिशूल दीक्षा एवं बजरंग दल संयोजक सम्मेलन का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन की आगामी गतिविधियों पर चर्चा की।   कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बजरंग दल विभाग संयोजक भाई साहब विनोद शर्मा ने त्रिशूल दीक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और उपस्थित कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा दिलाई। उन्होंने हिंदू संस्कृति और संगठन की भूमिका पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश दिया।    शौर्य कुंभ की जानकारी दी गई   इस अवसर पर 29 मार्च को इंदौर के नेहरू स्टेडियम और शिवजी पार्क में आयोजित होने वाले बजरंग दल शौर्य कुंभ की जानकारी भी साझा की गई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है, जिसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।   सम्मेलन में प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित   इस कार्यक्रम में विभाग सह मंत्री भाई साहब पवन जी बंजारा, जिला धर्म प्रसार प्रशासकीय प्रमुख भाई साहब पंकज जी चौहान, प्रखंड उपाध्यक्ष लाल सिंह गौड, प्रखंड मंत्री विजय प्रजापत, संयोजक अमनप्रीत सलुजा, सत्संग प्रमुख नाथूराम पानोला, गौ रक्षा प्रमुख शुभम माली सहित खंड एवं ग्राम समिति के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।   इस सम्मेलन की जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह व्यक्त किया और हिंदू समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Ratlam News: रतलाम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नवकार मंत्र का सामूहिक जाप, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।  Ratlam News: रतलाम में आगामी 9 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नवकार मंत्र का सामूहिक जाप आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर सेठ जी का बाजार स्थित तेरापंथ सभा भवन में जीतो लेडीज विंग के तत्वावधान में रतलाम नगर की विभिन्न जैन महिला मंडलों के पदाधिकारियों की सामूहिक बैठक आयोजित की गई।   जीतो अध्यक्ष संध्या गांधी और सचिव ऊषा भंडारी ने बताया कि बैठक का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ, जिसे सुनीता मूणत ने प्रस्तुत किया। इस दौरान उपस्थित महिला मंडलों की पदाधिकारियों को सीमा बोथरा ने कार्यक्रम को सफल बनाने की शपथ दिलाई और नवकार मंत्र का जाप करवाया।   इस अवसर पर जिज्ञासा व समाधान का संचालन योगीषा बरमेचा, आस्था बोथरा और रीतिका संघवी ने किया।   कार्यक्रम का शेड्यूल   8 अप्रैल मंगलवार   स्थान: लक्कड़ पिठा स्थित छोटू भाई की बगीची डीपी परिसर   समय: दोपहर 2 बजे से 5 बजे   कार्यक्रम: नवकार मंत्र पर लघु नाटिका और स्तवन   9 अप्रैल बुधवार   स्थान: डीपी परिसर   समय: सुबह 8 बजे से 9:36 बजे   कार्यक्रम: सामूहिक नवकार मंत्र जाप   संभागिता: 5 हजार से अधिक जैन महिलाएं   बैठक के अंत में रूचि मांडोत और राखी मेहता सहित सभी महिलाओं ने सामूहिक राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन सीमा बोथरा ने किया और आभार ऊषा भंडारी ने व्यक्त किया।   रतलाम में होने वाले इस विशाल आयोजन को लेकर जैन समाज में उत्साह है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी महिला मंडल सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Ratlam News: त्रिशूल दीक्षा एवं बजरंग दल संयोजक सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न, शौर्य कुंभ की तैयारियों पर हुई चर्चा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में बिरिया खेड़ी धर्मशाला में त्रिशूल दीक्षा एवं बजरंग दल संयोजक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और हिंदू समाज की एकजुटता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।    त्रिशूल दीक्षा का महत्व और शौर्य कुंभ की तैयारियां   कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास ने त्रिशूल दीक्षा के महत्व को विस्तार से समझाया और सभी कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा दिलाई। उन्होंने बताया कि यह दीक्षा हिंदू युवा शक्ति को संगठित करने और समाज के प्रति उनके कर्तव्यों को जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।   इस अवसर पर बजरंग दल जिला सहसंयोजक आशु टाक, जिला गोरक्षा प्रमुख योगेश चौहान, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख सुनील राठौड़, जिला विद्यार्थी प्रमुख कृष्ण भामा, प्रखंड सह मंत्री सौरभ वर्मा, संयोजक दुर्गेश डागर, सहसंयोजक मनीष टाक, गोरक्षा प्रमुख गनि शक्तावत, विद्यार्थी प्रमुख रौनक सोलंकी सहित खंड समिति और ग्राम समिति के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।   कार्यक्रम में आगामी 29 मार्च को इंदौर के नेहरू स्टेडियम और शिवाजी पार्क में आयोजित होने वाले बजरंग दल शौर्य कुंभ की जानकारी दी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हिंदू शक्ति का प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया।   इस आयोजन की जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल रहा और इससे कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ।  

Ratlam News: गुर्जर समाज रतलाम: मानसिंह गुर्जर ताल तहसील अध्यक्ष नियुक्त

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: गुर्जर समाज जिला रतलाम को संगठित करने और सामाजिक कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी की अनुशंसा पर मानसिंह गुर्जर (पुत्र नरसिंह गुर्जर, ग्राम चापलाखेड़ी, ताल) को ताल तहसील अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।   गुर्जर समाज के जिला अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र सिराधना ने बताया कि इस नियुक्ति का उद्देश्य समाज को संगठित करना, सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना और समाज हित में विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मानसिंह गुर्जर समाज को मजबूत करने और उसके उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।    समाज को संगठित करने पर जोर   गुर्जर समाज मध्य प्रदेश की ओर से सामाजिक उत्थान और एकजुटता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में तहसील स्तर पर मजबूत नेतृत्व तैयार किया जा रहा है, जिससे समाज हितैषी कार्यों को गति मिल सके।   शुभकामनाओं के साथ नियुक्ति पत्र जारी   देवेन्द्र सिराधना (जिला अध्यक्ष, गुर्जर समाज, म.प्र.) ने मानसिंह गुर्जर को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे समाज को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।   जिला अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र सिराधना (गुर्जर)   कार्यालय: कोर्ट चौराहा, डॉ. देवीसिंह कॉलोनी, रतलाम, म.प्र.   मोबाइल: 9009323883  

Ratlam News: सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ गुर्जर समाज में आक्रोश, पुतला जलाकर किया विरोध  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के दादा राणा सांगा के खिलाफ अपमानजनक बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ गुर्जर समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। उनके इस कथित बयान के विरोध में श्री गुर्जर समाज युवा इकाई के नेतृत्व में समाज के लोगों ने चार चक्की चौराहे पर उनका पुतला जलाया और जोरदार प्रदर्शन किया।   नारेबाजी के साथ जताया विरोध   प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों ने राणा सांगा अमर रहे, पन्नाधाय अमर रहे के जयकारे लगाए और ऐतिहासिक वीरों को नमन किया। साथ ही, सपा सांसद रामजीलाल सुमन, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के खिलाफ भी नारेबाजी की गई।   गुर्जर समाज ने बताया आत्मसम्मान का मुद्दा   श्री गुर्जर समाज युवा इकाई के अध्यक्ष मुरलीधर गुर्जर ने बताया कि राणा सांगा केवल एक ऐतिहासिक योद्धा नहीं थे, बल्कि गुर्जर समाज के गौरव का प्रतीक भी हैं। उन्होंने कहा, राणा सांगा के चौथे पुत्र राणा उदय सिंह की धाय मां पन्नाधाय थीं, जो स्वयं एक गुर्जर वीरांगना थीं। ऐसे में राणा सांगा का अपमान पूरे गुर्जर समाज का अपमान है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।   उन्होंने यह भी कहा कि राणा सांगा ने गुर्जर समाज को धाभाई की उपाधि देकर सम्मानित किया था, इसलिए उनका अपमान पूरे समाज के लिए असहनीय है।   गुर्जर समाज ने दी चेतावनी   पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि सांसद रामजीलाल सुमन अपने शब्दों को वापस नहीं लेते और सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तो विरोध और तेज होगा।   प्रमुख लोग रहे मौजूद   इस विरोध प्रदर्शन में गुर्जर समाज युवा इकाई के कई सदस्य और क्षेत्र की जनता शामिल हुई। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मुरलीधर गुर्जर, राधेश्याम गुर्जर, पुष्पेंद्र गुर्जर, भीमा गुर्जर, केशव गुर्जर, प्रथमेश गुर्जर, भोला गुर्जर, मयंक गुर्जर, इंदर सिंह जमाई, मनोज सिंह सिसोदिया, गोपाल वर्मा, विजय ठाकुर, सुरेश सोलंकी, चिटू सोलंकी समेत सैकड़ों समाजजन उपस्थित रहे।  

Ratlam News:  साफ-स्वच्छ त्रिवेणी कुण्ड में बच्चे सीखेंगे तैराकी  

नगर निगम ने कराया त्रिवेणी कुण्ड व आसपास के क्षेत्र की सफाई   रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: गर्मी के मौसम में तैराकी सीखने आने वाले बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने त्रिवेणी कुण्ड और उसके आसपास के क्षेत्र की सफाई करवाई। महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी विशाल शर्मा और विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी अक्षय संघवी की उपस्थिति में नगर निगम के स्वास्थ्य अमले ने यह सफाई अभियान चलाया।   अब बच्चे स्वच्छ जल में तैराकी सीख सकेंगे। इस अभियान के दौरान स्वच्छता अधिकारी एपी सिंह, झोन प्रभारी तरुण राठौड़, आशीष चौहान, वार्ड दरोगा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।    नगर निगम योजना एवं सूचना प्रौद्योगिकी समिति की बैठक संपन्न   शहर के प्रमुख क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने की अनुशंसा   रतलाम, 24 मार्च। नगर निगम योजना एवं सूचना प्रौद्योगिकी सलाहकार समिति की बैठक महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार समिति प्रभारी मनोहरलाल राजू सोनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति ने शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों से अतिक्रमण हटाने की अनुशंसा की।   अनुशंसा के अनुसार, स्टेट बैंक मुख्य शाखा, कॉलेज रोड, डोंगरे नगर मुख्य मार्ग, तेजाजी मंदिर के पास, नीम चौक, चांदनी चौक, अंबेडकर ग्राउंड, दो बत्ती देना बैंक के पास आदि स्थानों से अतिक्रमण हटाया जाएगा।   इस बैठक में समिति प्रभारी मनोहरलाल राजू सोनी के अलावा सदस्य शक्तिसिंह राठौर, बलराम भट्ट, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती केसरबाई भानीगामा, सहायक यंत्री सुहास पंडित, समिति सचिव अनवर कुरेशी और प्रवीण तिवारी उपस्थित रहे।

Ratlam News: रतलाम में हरमाला रोड का नाम बदलेगा: नगर निगम का साधारण सम्मेलन आज, बजट और विकास कार्यों पर होगी चर्चा  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम नगर निगम का साधारण सम्मेलन आज, 25 मार्च (मंगलवार) को निगम सभागार में आयोजित होगा। इस सम्मेलन में वर्ष 2025-26 के आय-व्यय पत्रक (बजट) को पेश किया जाएगा। इसके अलावा, शहर के विकास और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी।   हरमाला रोड का नाम बदलेगा   सम्मेलन में शहर के वार्ड क्रमांक 26 स्थित हरमाला रोड का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार, फूल मंडी चौराहे से हाकीमवाडा तक की सड़क को विरांगना गुजरी माता पन्ना धाय रोड नाम दिया जाएगा।   संपत्ति कर में 10 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव   नगर निगम संपत्ति कर में 10 प्रतिशत वृद्धि करने का प्रस्ताव भी रखेगा। यदि प्रस्ताव पारित होता है, तो शहरवासियों को अगले वित्तीय वर्ष से बढ़े हुए कर का भुगतान करना होगा।   लीज नवीनीकरण पर चर्चा   नगर सुधार न्यास की विभिन्न योजनाओं के तहत 30 वर्ष की लीज पर आवंटित भूखंडों और भवनों की लीज अवधि समाप्त होने पर आगामी 30 वर्षों तक बढ़ाने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा।   शहर में पेड पार्किंग होगी शुरू   नगर निगम प्रमुख स्थानों पर टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर वाहनों के लिए पेड पार्किंग शुरू करने की योजना बना रहा है। प्रस्तावित पार्किंग स्थलों में शामिल हैं:   – साइंस कॉलेज गेट (कालेज रोड)   – आजाद चौक (चांदनी चौक)   – डॉ. देवीसिंग की गली   – धन जी बाई का नोहरा   – काशी नाथ का नोहरा   – लाडली लक्ष्मी लोकेंद्र भवन के सामने   – सर्वानंद मार्केट के पीछे   – आबकारी कंपाउंड   पार्किंग शुल्क   – टू-व्हीलर: 2 घंटे के लिए 10 रुपए, रात्रि शुल्क 25 रुपए   – फोर-व्हीलर: 2 घंटे के लिए 25 रुपए, रात्रि शुल्क 100 रुपए   मेला शुल्क में होगी बढ़ोतरी   अंबेडकर मांगलिक भवन (पोलोग्राउंड) के पास स्थित खुली भूमि के लिए निजी संस्थाओं से मेले और अन्य कार्यक्रमों के लिए वर्तमान में 1.30 रुपए प्रति वर्ग फीट शुल्क लिया जाता है। प्रस्ताव के तहत इसे बढ़ाकर 2 रुपए प्रति वर्ग फीट किया जाएगा।   भाजपा-कांग्रेस पार्षदों के बीच गरमागरम बहस की संभावना   सम्मेलन में भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच विभिन्न मुद्दों पर गरमागरम बहस होने की संभावना है। नगर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा होगी।   इस बैठक में रतलाम नगर के भविष्य की कई योजनाओं को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

Ratlam News: त्रिशूल दीक्षा एवं बजरंग दल संयोजक सम्मेलन संपन्न, शौर्य कुंभ की तैयारियों पर हुई चर्चा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के श्री राम प्रखंड में त्रिशूल दीक्षा एवं बजरंग दल संयोजक सम्मेलन का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में 29 मार्च को इंदौर के नेहरू स्टेडियम और शिवजी पार्क में आयोजित होने वाले बजरंग दल शौर्य कुंभ की जानकारी दी गई और उसकी तैयारियों पर चर्चा की गई।   त्रिशूल दीक्षा का महत्व और कार्यक्रम की मुख्य बातें   इस अवसर पर विभाग मंत्री सौरभ चतुर्वेदी ने त्रिशूल दीक्षा के महत्व को समझाते हुए सभी कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा दिलाई। उन्होंने कहा कि त्रिशूल हिंदू धर्म और शक्ति का प्रतीक है, जो आत्मसंरक्षण और धर्म रक्षा के संकल्प को मजबूत करता है।   कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विभाग संयोजक विनोद शर्मा, विहिप जिलाध्यक्ष राधेश्याम रावल, बजरंग दल जिलासंयोजक एवं श्री राम प्रखंड पालक मुकेश व्यास, प्रखंड अध्यक्ष कपिल पुरोहित सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।   कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी   इस आयोजन में बजरंग दल जिला सहसंयोजक आशु टाक, जिला विद्यार्थी प्रमुख कृष्ण भामा, जिला बल उपासना प्रमुख लखन बरगुंडा, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख सुनील राठौर, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।   इसके अलावा, श्री राम प्रखंड उपाध्यक्ष चीकू, प्रखंड संयोजक विकास, प्रखंड विद्यार्थी प्रमुख सुमित, गो रक्षा प्रमुख देवराज और खंड मोहल्ला समिति के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।   शौर्य कुंभ को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह   इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को बजरंग दल शौर्य कुंभ की तैयारियों से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है, जो हिंदू जागरूकता और संगठन शक्ति को मजबूती प्रदान करेगा।   कार्यक्रम का संचालन एवं आभार श्री राम प्रखंड मंत्री नीरज सतवानी ने व्यक्त किया।   यह जानकारी बजरंग दल जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।

Ratlam News: श्री गढखंखई माता चुनरी यात्रा की तैयारी जोरों पर, भव्य एवं विराट यात्रा 4 अप्रैल को निकलेगी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: गढखंखई माता चुनरी यात्रा आयोजन समिति की बैठक बड़ा गोपाल मंदिर, माणक चौक में संपन्न हुई। बैठक में गुरुदेव आत्मानंद सरस्वती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि महर्षि संजय शिव शंकर दवे सा ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।   बैठक में निर्णय लिया गया कि चैत्र नवरात्रि की सप्तमी, 4 अप्रैल 2025 को पद्मावती माता मंदिर, पैलेस रोड, रतलाम से गढखंखई माता मंदिर, राजापुरा तक भव्य एवं विराट चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में 111 फीट लंबी चुनरी के साथ भगवा ध्वज यात्रा की शोभा बढ़ाएंगे।   यात्रा का मार्ग और विशेषताएँ   यात्रा 4 अप्रैल को शाम 6 बजे पद्मावती माता की महाआरती के बाद प्रारंभ होगी। यात्रा पद्मावती माता मंदिर, पैलेस रोड, डालूमोदी बाजार, माणक चौक, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, लक्कड़पीठा, बाजना बस स्टैंड, सागोद रोड, शिवगढ़ होते हुए 39 किमी की पदयात्रा के रूप में निकलेगी। यात्रा के अंतिम पड़ाव गढखंखई माता मंदिर, राजापुरा में माता रानी को चुनरी अर्पित कर हिंदू राष्ट्र की कामना की जाएगी।   भव्यता और विशेष आयोजन   – समिति के सदस्य पीले कुर्ते और मातृशक्ति लाल चुनरी की साड़ी में शामिल होंगे।   – आगे घुड़सवार भगवा ध्वज लेकर चलेंगे, साथ में ढोल-नगाड़े, बैंड, उज्जैन से विशेष साउंड सिस्टम वाली गाड़ी होगी।   – यात्रा में भगवा ध्वज, चुनरी तथा श्रद्धालुओं से भरे वाहन शामिल रहेंगे।   बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य   बैठक में विशेष रूप से जनक नागल, धर्मेंद्र रांका, नरेन्द्र सिंह चौहान, श्याम उपाध्याय, मंगल सिंह पंवार, ओमप्रकाश धीमान, प्रकाश सेठिया, नीरज चावला, मुरलीधर गुर्जर, यशवंत जेठाणिया, ब्रजराज सिंह, राजेश नागल, जितेन्द्र बामनिया, धर्मेन्द्र जोपिंग, वीरेंद्र वंडेला, सतीश सोनी, कुशल बैरागी, गोपाल शर्मा, संजय पेमल, सारिका दीक्षित, हेमा निरंजन, काजल टांक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समिति सदस्य उपस्थित थे।   गढखंखई माता चुनरी यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए समिति द्वारा पूरी तैयारियाँ की जा रही हैं। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

↑
0%