Ratlam News: रावटी प्रखंड में बजरंग दल द्वारा “रन फॉर हेल्थ” का आयोजन हुआ

रतलाम – पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क| Ratlam News: रावटी प्रखंड में संस्कार सप्ताह के अंतर्गत बजरंग दल द्वारा “रन फॉर हेल्थ” कार्यक्रम का आयोजन सुबह 8:00 बजे किया गया। इस दौड़ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य **नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।  इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में युवा, स्कूली बच्चे और प्रखंड के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रखंड पालक राहुल हाडा ने बताया कि नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला धर्म प्रसार परियोजना प्रमुख लालजी गुर्जर, प्रखंड अध्यक्ष चेन सिंह गुर्जर, प्रखंड संयोजक नीलेश गुर्जर, प्रखंड साप्ताहिक मिलन प्रमुख कमल डोडियार, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख सुमित कटारिया, प्रखंड सेवा प्रमुख संजय भाटी, खंड कार्यकर्ता जीतू बना और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  दोपहर 3:00 बजे रावटी प्रखंड के रानीसिंग खंड में “रन फॉर हेल्थ” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के युवा और बहनों ने भी भाग लिया।  इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत, विभाग विशेष संपर्क प्रमुख मोहित चौबे, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख मनोज सगर्वंशी ने बताया कि नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस आयोजन में प्रखंड पालक, जिला सह संयोजक राहुल हाडा, जिला धर्म प्रसार परियोजना प्रमुख लालजी गुर्जर, प्रखंड संयोजक नीलेश गुर्जर, प्रखंड मठ मंदिर प्रमुख मोहन सिंह चौहान, कृष्णा सोनगरा और समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।

Ratlam News: गढ़कैलाश प्रखंड की “रन फॉर हेल्थ”; बजरंग दल जिलेभर में मना रहा संस्कार सप्ताह

रतलाम – पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क| Ratlam News: संस्कार सप्ताह के अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल द्वारा बुधवार को “रन फॉर हेल्थ” कार्यक्रम का आयोजन गढ़कैलाश प्रखंड में किया गया। बाजना बस स्टैंड स्थित जैन स्कूल से दौड़ का शुभारंभ हुआ। जिसमें विभाग संयोजक विनोद शर्मा, विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख राहुल सोनी व दीनदयाल नगर थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। स्वास्थ के लिए आयोजित दौड़ मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः जैन स्कूल पर समाप्त हुई। जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने बताया दौड़ का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है कार्यक्रम से समाज में जागरूकता और सकारात्मक का संदेश पहुंचाने का प्रयास है। इस अवसर पर प्रखंड पालक जिला सेवा प्रमुख अनिल रौतेला , जिला गौ रक्षा प्रमुख योगेश चौहान, जिला कोषाध्यक्ष शंकर सिंह सोलंकी, जिला सह संयोजक आशु टांक, जिला सह प्रचार प्रसार प्रमुख व प्रखंड उपाध्यक्ष रिक्की सेन, जिला सह साप्ताहिक मिलन प्रमुख प्रखंड मंत्री शुभम शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष आयुष पांचाल, संयोजक नक्श परासिया, सह मंत्री हर्षित उपाध्याय, रवि प्रजापत, बलराम देशमुख, सुरेंद्र हाड़ा , करण ,राजेंद्र , मनीष, क्रिश, महेश आदि कार्यकर्ता ने  हिस्सा लिया।

Ratlam News : रतलाम में गुर्जर समाज की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन, विभिन्न दायित्व सौंपे

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Ratlam News: गुर्जर समाज जिला रतलाम (म.प्र.) द्वारा समाज को संगठित करने के उद्देश्य से नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र सिराधना (गुर्जर) ने विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी। देवेंद्र ने बताया की कार्यकारिणी के गठन के साथ गुर्जर समाज के सभी सदस्य समाज की एकजुटता, विकास और प्रगति के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। समाज के वरिष्ठ व अनुभवी सदस्यों से विचार विमर्श करने के बाद इस कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। 1. जिला महामंत्री   – विशाल धर्माई, पार्षद सैलाना    – एडवोकेट सुरेश सिंह गुर्जर, आलोट    – अशोक गुर्जर (दिया), रतलाम  2. उपाध्यक्ष   –  भूपेंद्र गुर्जर (कोषाध्यक्ष JRI रेलवे), रतलाम    – दयाराम गुर्जर (पटवारी), शिवगढ़    – अरविंद मोनू गुर्जर, रतलाम    – राजवीर गुर्जर, ऊनी    – दिलीप गुर्जर (बैंसला), बरबड़  3. सचिव   – राहुल धभाई (उपसरपंच – शिवगढ़) 4. सहसचिव   – सुनील गुर्जर (सरवन)    – रूपसिंह गुर्जर, ऊनी   – विशाल गुर्जर, सागोद    – दशरथ गुर्जर, (सरपंच बरबोदना)   – राहुल गुर्जर, जावरा    – निलेश गुर्जर, लालगुवाड़ी 5. कोषाध्यक्ष   – दिग्विजय धभाई, रतलाम  6. जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता   – जयदीप गुर्जर, रतलाम  7. प्रचार मंत्री   – सोनू गुर्जर, ऊनी   – सूरज कालस, रतलाम    – गोपाल गुर्जर, पलसोडी    – पवन गुर्जर, मोरदा

Farmer Registry: मैगी बनाने जितना आसान है फार्मर आईडी बनाना, किसानों को करना होगा ये काम!

भोपाल – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Farmer Registry: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने के लिए अब सभी किसानों को फार्मर आईडी यानी किसान रजिस्ट्री बनवाना अनिवार्य है। फार्मर आईडी के बिना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना समेत अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसके अलावा भूमि संबंधी कार्य भी नहीं हो पाएंगे। किसान केवल आधार कार्ड, समग्र आईडी, यूनिक मोबाइल नंबर और जमीन की जानकारी के साथ अपने नजदीकी कियोस्क सेंटर जाकर दो मिनट में फार्मर आईडी बनवा सकते हैं।  उसके लिए आपको निम्न प्रक्रिया अपनानी होगी। फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्यप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए दिसंबर 2024 के बाद केवल फार्मर आईडी धारकों को ही पात्र माना जाएगा। इसके लिए किसान अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक कर नजदीकी सीएससी सेंटर, पटवारी या एमपी फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल – https://mpfr.agristack.gov.in पर जाकर स्वयं रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।  फार्मर रजिस्ट्री क्यो जरूरीएसएलआर अभिषेक मालवीय ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री का उद्देश्य सभी भू-धारकों का आधार लिंक्ड डेटा तैयार करना है। इसके माध्यम से योजनाओं का नियोजन, लाभार्थियों का सत्यापन और कृषि उत्पादों का वितरण सरल और पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। साथ ही किसानों को कृषि ऋण, बीमा और अन्य सेवाएं प्राप्त करने में आसानी होगी।  फार्मर रजिस्ट्री के लाभ– पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ अनिवार्यता की शर्त के साथ आसानी से मिलेगा।  – न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों के पंजीयन में सुगमता।  – बार-बार सत्यापन की जरूरत समाप्त होगी।  – विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ बिना किसी रुकावट के प्राप्त होगा।  पोर्टल और ऐप के माध्यम से करें रजिस्ट्रीफार्मर रजिस्ट्री का क्रियान्वयन एमपी फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल की लिंक https://mpfr.agristack.gov.in और Farmer Registry MP मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा सकता है। स्थानीय युवा Farmer Sahayak MP App का उपयोग कर किसानों की मदद कर सकते हैं।   किसानों को समय पर फार्मर आईडी बनवाने की सलाह दी गई है ताकि सभी शासकीय योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त हो सके।

Ratlam News: रॉयल कॉलेज खेल महोत्सव में क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत

रतलाम – पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा आयोजित खेल महोत्सव में अंतर-कक्षा क्रिकेट टूर्नामेंट का आज भव्य शुभारंभ हुआ। इस टूर्नामेंट में विभिन्न संकायों की कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का आयोजन रॉयल कॉलेज कैंपस के खेल मैदान में किया जा रहा है और यह नॉकआउट पद्धति पर आधारित है।  टूर्नामेंट में मैच टेनिस बॉल से खेले जा रहे हैं। प्रारंभिक दौर के मैच सीमित ओवरों में होंगे, जबकि सेमीफाइनल 15-15 ओवरों और फाइनल 20 ओवरों का होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया और डायरेक्टर डॉ. उबेद अफजल ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर किया।  शुभारंभ के मौके पर श्री गुगालिया ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक संतुलन और एकाग्रता को बढ़ाता है, बल्कि विद्यार्थियों को तन और मन से स्वस्थ बनाता है। स्वस्थ शरीर और मन ही पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में सफलता दिला सकते हैं।  इस टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए संयोजक प्रो. कपिल केरोल ने बताया कि उद्घाटन मैच फार्मेसी द्वितीय वर्ष और बीबीए द्वितीय वर्ष की टीमों के बीच हुआ, जिसमें बीबीए की टीम ने जीत दर्ज की।  क्रिकेट टूर्नामेंट का संचालन डॉ. प्रवीण मंत्री, डॉ. अमित शर्मा, दिनेश राजपुरोहित, गजराज सिंह राठौड़ और शैलेन्द्र सिंह पंवार कर रहे हैं।  खेल और शिक्षा के समन्वय का यह प्रयास विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की ओर एक कदम है।

Ratlam News: संस्कार सप्ताह के तहत बजरंग दल ने आयोजित की ‘रन फॉर हेल्थ’

सैलाना – पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: संस्कार सप्ताह के अंतर्गत बजरंग दल सैलाना प्रखंड द्वारा “रन फॉर हेल्थ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौड़ का शुभारंभ स्थानीय हायर सेकंडरी स्कूल से हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य  नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।  दौड़ के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी ने नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।  कार्यक्रम में विभाग संयोजक विनोद शर्मा ने मार्गदर्शन दिया। साथ ही, विभाग विशेष संपर्क प्रमुख मोहित चौबे, जिला गो रक्षा प्रमुख मुन्नू कुशवाह, जिला धर्म प्रसार प्रमुख और सैलाना प्रखंड पालक कुलदीप गुर्जर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।  यह आयोजन संस्कार सप्ताह के तहत जागरूकता फैलाने के लिए एक प्रेरणादायक कदम साबित हुआ।

Ratlam News: बजरंग दल द्वारा “रन फॉर हेल्थ” कार्यक्रम का आयोजन: पर्यावरण सुधार के लिए दौड़े बजरंगी

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। Ratlam News: श्रीराम एवं हनुमान प्रखंड के संस्कार सप्ताह के अंतर्गत बजरंग दल द्वारा रविवार को “रन फॉर हेल्थ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हनुमान ताल से दौड़ का शुभारंभ शहर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया द्वारा किया गया। दौड़ मुख्य मार्ग से होते हुए राम मंदिर पर संपन्न हुई।  जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने बताया इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है। सभी कार्यकर्ताओं ने नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला मंत्री गौरव शर्मा, सह मंत्री अक्षय गोमे, बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास, सह संयोजक आशु टाक, जिला सुरक्षा प्रमुख सोहम कटारिया, जिला विद्यार्थी प्रमुख कृष्ण भामा, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख सुनील राठौड़, जिला सह गोरक्षा प्रमुख दीपक प्रजापत, जिला विशेष संपर्क प्रमुख मनोज पवार, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख हीरालाल सीरवी, जिला बाल उपासना प्रमुख लखन वर्मा, प्रखंड और खंड के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला बैठक हुई संपन्नविश्व हिंदू परिषद जिला रतलाम की मासिक जिला बैठक शनिवार को नामली में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भारत माता और राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण से की गई। बैठक में विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में आगामी नशा मुक्ति अभियान के तहत रतलाम जिले के 9 प्रखंडों में कार्यकर्ताओं द्वारा “रन फॉर हेल्थ” दौड़ के आयोजन की योजना बनाई गई। इसके साथ ही शौर्य संचलन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक में विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत, जिला मंत्री गौरव शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. शंकर सिंह सोलंकी सहित विभाग, जिला और प्रखंड के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ratlam News: राष्ट्रीय दूध दिवस के पहले अमूल रैली पहुंची रतलाम, पर्यावरण जागरूकता का दिया संदेश

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क । Ratlam News: स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और नागरिकों को क्लीन फ्यूल की जानकारी देने के उद्देश्य से गुजरात मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ‘अमूल’ द्वारा आयोजित रैली का रतलाम में भव्य स्वागत किया गया। यह रैली गांधीनगर से शुरू होकर रतलाम पहुंची, जहां सैलाना रोड और स्टेशन रोड पर इसे नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।  रैली में शामिल युवाओं ने बताया कि अमूल की स्थापना श्वेत क्रांति के जनक वर्गीस कुरियन ने की थी। अब पर्यावरण संरक्षण के लिए अमूल ने गोबर से बायोगैस उत्पादन की पहल की है। कंपनी भविष्य में किसानों से गोबर खरीदकर बायोगैस का उत्पादन करेगी, जो स्वच्छ ऊर्जा के साथ पर्यावरण को संरक्षित रखने में सहायक होगा।  रतलाम में रैली के दौरान रैली दल ने स्थानीय रतलामी सेव नमकीन के निर्माण प्रक्रिया को समझा और इसका स्वाद भी लिया। अनिल गादिया समेत अन्य स्थानीय नागरिकों ने भी रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया।  26 नवंबर को राष्ट्रीय दूध दिवस के अवसर पर दिल्ली में इस रैली का समापन होगा। रैली का उद्देश्य देशभर में नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है।

MP News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, दिसंबर से पहले जरूर कर ले ये काम!

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। MP News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) का लाभ लेने के लिए अब फार्मर रजिस्ट्री बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। दिसंबर 2024 के बाद केवल फार्मर आईडी के आधार पर ही योजना का लाभ दिया जाएगा। कलेक्टर राजेश बाथम ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी फार्मर रजिस्ट्री करवा लें।  फार्मर रजिस्ट्री कैसे बनवाएं?1. आधार कार्ड से अपना मोबाइल नंबर लिंक करें।  2. नजदीकी सीएससी केंद्र या गांव के पटवारी के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री करवा सकते हैं।  3. किसान स्वयं https://mpfr.agristack.gov.in पर जाकर आधार ओटीपी के माध्यम से रजिस्ट्री कर सकते हैं।  4. मोबाइल ऐप के माध्यम से भी रजिस्ट्री की जा सकती है:   – Farmer Registry MP (किसानों के लिए)     – Farmer Sahayak MP (स्थानीय युवाओं के लिए)।  फार्मर रजिस्ट्री के उद्देश्य और लाभफार्मर रजिस्ट्री के जरिए किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सरल तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत:  – योजना का लाभ सत्यापन के बिना: बार-बार सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी।  – कृषि सेवाओं की सुगमता: कृषि ऋण और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पंजीयन में आसानी।  – योजनाओं का लाभ: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, सैचुरेशन फसल बीमा योजना आदि का लाभ लेने में सहूलियत।  – सटीक योजना निर्धारण: किसानों का डेटा तैयार कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन।  प्रचार-प्रसार के निर्देशएसएलआर अभिषेक मालवीय ने बताया कि फार्मर आईडी भविष्य में अन्य सरकारी योजनाओं के लिए भी अनिवार्य होगी। जिले के मैदानी अधिकारियों को किसानों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने और रजिस्ट्री प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।  पोर्टल और ऐप के माध्यम से करें रजिस्ट्रीकिसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री https://mpfr.agristack.gov.in पोर्टल या Farmer Registry MP और Farmer Sahayak MP मोबाइल ऐप्स के जरिए पूरी कर सकते हैं।  किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री जल्द करवाकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और अन्य लाभकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त कर सकते हैं।

Ratlam News: राॅयल कॉलेज खेल महोत्सव: छात्रों ने एथलेटिक्स स्पर्धाओं में दिखाया दमखम

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: राॅयल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा आयोजित खेल महोत्सव में अंतर-कक्षीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 775 छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और डिस्क थ्रो, जेवेलिन थ्रो, 100 मीटर और 400 मीटर रिले रेस जैसे खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।  एथलेटिक्स स्पर्धाओं के परिणाम: डिस्क थ्रो में अरुण पाटीदार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शेख अनुशूल और नारायण धाकड़ ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।  जेवलिन थ्रो में कृतज्ञ पाटीदार प्रथम रहे, रेहान मंसूरी दूसरे और रोहन बर्मन तीसरे स्थान पर रहे।  गोला फेंक (शाॅर्ट पुट) में भी अरुण पाटीदार ने बाज़ी मारी, शेख अनुशूल और नारायण धाकड़ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।  100 मीटर दौड़ में रेहान मंसूरी ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि राजकुमार धाकड़ और विजय चौधरी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।  400 मीटर रिले रेस में दीपक जाट, श्याम पालीवाल, दिव्यराज और विशाल सिसोदिया की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकुमार धाकड़, नारायण, अरबाज और मयंक की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि आशीष जाट, विनय जाट, पंकज अहीर और शिवम मंडलोई की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।  खेल महोत्सव का अगला चरण:खेल महोत्सव के पुरुष वर्ग के समन्वयक प्रो. कपिल केरोल ने बताया कि एथलेटिक्स स्पर्धाओं के बाद अब छात्रों के लिए क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल जैसी टीम खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन खेलों के लिए टीमें पहले ही निर्धारित की जा चुकी हैं।  इस आयोजन के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनीष सोनी, डॉ. प्रवीण मंत्री, डॉ. आर.के. अरोरा और डॉ. अमित शर्मा सहित अन्य प्राध्यापक जैसे प्रो. गजराज सिंह, प्रो. धर्मेंद्र मकवाना, प्रो. शैलेन्द्र सिंह, प्रो. मृदुला उपाध्याय, प्रो. गरिमा मिश्रा और प्रो. सुधा परिहार उपस्थित रहे।