Ratlam Trophy 2025: पांचवें दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, छोटा शाकिब बने मैन ऑफ द मैच  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam Trophy 2025: के पांचवें दिन पोलो ग्राउंड (दो बत्ती) में शानदार तीन मुकाबले खेले गए। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन अक्षय संघवी मित्र मंडल द्वारा किया जा रहा है।   पहले मैच में कोहिनूर और ब्रदर्स आमने-सामने थे। कोहिनूर की टीम सिर्फ 79 रन ही बना सकी, जिसे ब्रदर्स ने 6 रन से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच छोटा शाकिब बने, जिन्हें पुरस्कार स्वरूप एलईडी दी गई।   दूसरा मैच जीटी किंग्स और फाइनेंस सर्कल के बीच खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी किंग्स ने शुरुआती 2 विकेट के नुकसान पर 5 रन बनाए।   दिन का तीसरा मुकाबला एमपी फोर्स और केकेआर ताज के बीच देर रात तक खेला जाएगा।   इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुशा भाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, सूरज मंडल जैन अध्यक्ष निलेश गांधी, सीनियर डीसीएम अजय ठाकुर, उद्योगपति सुशील अजमेर, सुशील संघवी और अशोक जैन लाला उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी अतिथियों का मोती की माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।   टूर्नामेंट के आयोजन में हितेश बरमेचा, ओम जाट, पीयूष कप्तान, विकल्प सांखला, सुमित सकलेचा, वसीम खान, शिवम मुणत, अंकित कटारिया और ऋषभ जैन का विशेष योगदान रहा। बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और दर्शक मुकाबलों का आनंद लेने पहुंचे।   आयोजन समिति के हितेश बरमेचा ने जानकारी दी कि 9 फरवरी, रविवार को भी तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच अंबर और राका 11 के बीच, दूसरा मैच रतलाम ग्रामीण और शेरानी 11 के बीच, जबकि तीसरा मैच एमपी फोर्स और नई शुरुआत के बीच प्री-क्वार्टर फाइनल के रूप में खेला जाएगा।   रतलाम ट्रॉफी 2025 से जुड़ी हर अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

Ratlam Trophy 2025: चौथे दिन के रोमांचक मुकाबले, एक्सपर्ट ने दर्ज की शानदार जीत

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam Trophy 2025: अक्षय संघवी मित्र मंडल के तत्वाधान में दो बत्ती स्थित पोलो ग्राउंड में आयोजित रतलाम ट्रॉफी 2025 के चौथे दिन तीन शानदार मुकाबले खेले गए। क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर रहा और खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।   मुख्य अतिथियों का स्वागत   आज के मैच के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, उद्योगपति नवीन डांगी, अशोक जैन लाला, प्रकाश सांवरिया, सजल छाजेड़, सुशील संघवी रहे। अक्षय संघवी मित्र मंडल की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत मोतियों की माला और दुपट्टा पहनाकर किया गया। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया।    पहला मैच: एक्सपर्ट बनाम फॉर यू   पहले मुकाबले में एक्सपर्ट और फॉर यू टीम आमने-सामने रहीं। एक्सपर्ट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 91 रन बनाए और 6 विकेट लिए। जवाब में फॉर यू टीम सिर्फ 50 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। इस मैच में शोएब खान को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें एलईडी पुरस्कार दिया गया।    दूसरा मैच: अंसारी क्रिकेट क्लब बनाम स्टार 11   दूसरा मुकाबला अंसारी क्रिकेट क्लब और स्टार 11 के बीच खेला जा रहा है।   आगामी मुकाबले   8 फरवरी 2025 शनिवार को होने वाले मुकाबले   – पहला मैच: कोहिनूर बनाम ब्रदर   – दूसरा मैच: जी टी ट्रेडर्स बनाम फाइनेंस सर्कल   – तीसरा मैच: एम पी फोर्स बनाम के के आर ताज   खेल प्रेमियों की जबरदस्त मौजूदगी   इस मौके पर आयोजन समिति के हितेश बरमेचा, ओम जाट, पीयूष कप्तान, विकल्प सांखला, सुमित सकलेचा, वसीम खान, शिवम मुणत, ऋषभ जैन समेत बड़ी संख्या में दर्शक और खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार, टूर्नामेंट के आगामी मुकाबले भी बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।   रतलाम ट्रॉफी 2025 से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

Ratlam Trophy 2025: दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, रिलायबल ने इंडियन गोल्ड को 6 विकेट से हराया  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam Trophy 2025: अक्षय संघवी (पार्षद एवं MIC सदस्य) मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित रतलाम ट्रॉफी 2025 के दूसरे दिन शानदार क्रिकेट मुकाबले खेले गए।   पहला मैच इंडियन गोल्ड और रिलायबल की टीमों के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडियन गोल्ड ने कुल 70 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिलायबल की टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।   दूसरा मुकाबला आपका अपना और नई शुरुआत के बीच खेला जा रहा है। ताजा स्कोर के अनुसार, आपका अपना ने 3 विकेट के नुकसान पर 29 रन बनाए हैं।   आज के पहले मुकाबले के मुख्य अतिथि प्रितेश गादिया रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। आयोजन समिति की ओर से पार्षद अक्षय संघवी ने अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया। दूसरे मैच में खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनुज शर्मा, जिला सह संयोजक अंकित कटारिया (AK), नितिन राठौड़ और हार्दिक कुरवारा मुख्य अतिथि रहे।   आयोजन समिति द्वारा दर्शक दीर्घा में कैच पकड़ने वाले दर्शकों को 300 रुपये का नगद इनाम दिया जा रहा है, जिससे दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।   कल प्रतियोगिता के तीसरे दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच जीआरपी रेलवे और एवेंजर्स के बीच, दूसरा मुकाबला बाबूस N 19 और चितावत के बीच तथा तीसरा मैच मां अंबे और मातो श्री के बीच खेला जाएगा।   रतलाम ट्रॉफी 2025 के रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। दर्शकों की भीड़ और खिलाड़ियों के उत्साह ने टूर्नामेंट को यादगार बना दिया है।

Ratlam News: रतलाम पुलिस ने 47 दोपहिया वाहन जप्त किए, चोरी की आशंका में कार्रवाई

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर चोरी तथा अन्य मामलों में 47 दोपहिया वाहन जप्त किए गए हैं।   अभियान के दौरान जप्त वाहन   पुलिस के अनुसार, विभिन्न प्रकरणों में आरोपियों से बरामद वाहनों की जांच के दौरान वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिससे उनकी चोरी की आशंका हुई। इसके चलते पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत वाहन जप्त किए हैं।   1. एसडीओपी जावरा अनुभाग      – थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा – धारा 303(2) BNS के तहत 17 दोपहिया वाहन      – थाना बड़ावदा – धारा 303(2) BNS के तहत 01 दोपहिया वाहन   2. एसडीओपी आलोट अनुभाग      – थाना आलोट – धारा 35 (1)ई, 106 BNSS, 303(2) BNS के तहत 01 दोपहिया वाहन      – थाना ताल – धारा 303(2) BNS के तहत 01 दोपहिया वाहन   3. एसडीओपी रतलाम ग्रामीण अनुभाग      – थाना बिलपांक – धारा 303(2) BNS के तहत 10 दोपहिया वाहन      – थाना नामली – धारा 331(4), 305(ऐ) BNS एवं धारा 35(1)ई, 106 BNSS के तहत 04 दोपहिया वाहन   4. सीएसपी जावरा अनुभाग      – थाना जावरा शहर – धारा 331, 305 BNS एवं 303(2) BNS के तहत 02 दोपहिया वाहन      – थाना कालूखेड़ा – धारा 303(2) BNS के तहत 01 दोपहिया वाहन      – थाना रिंगनोद – 01 दोपहिया वाहन जप्त   5. नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम      – थाना माणकचौक – धारा 302(2) BNS के तहत 01 दोपहिया वाहन      – थाना स्टेशन रोड – चोरी की आशंका में 02 दोपहिया वाहन      – थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम – धारा 106 BNSS के तहत 06 दोपहिया वाहन   पुलिस की अपील   रतलाम पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी का वाहन चोरी हुआ है या लापता है, तो वे संबंधित थाने में संपर्क कर सकते हैं। पुलिस द्वारा बरामद वाहनों की पहचान की जा सकती है।

Ratlam News: समय प्रबंधन से ही सफलता संभव: थाना प्रभारी स्वराज डाबी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, शास्त्री नगर में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी ने विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति का ध्यान लक्ष्य पर केंद्रित नहीं होता है, तो वह अन्य दिशाओं में भटक सकता है। इसलिए जीवन में फोकस और समय प्रबंधन बेहद आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवनशैली अपनाने और समय का सही उपयोग करने की सलाह दी।   समय प्रबंधन से तय होगा भविष्य   थाना प्रभारी डाबी ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में समय का महत्वपूर्ण स्थान होता है। जिस प्रकार वे अपने समय का उपयोग करते हैं, वही उनके शिक्षा और भविष्य को तय करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा दी और कहा कि सही दिशा में किया गया प्रयास कभी असफल नहीं होता।   विद्यार्थियों ने शिक्षकों को समर्पित किए बेहतर परिणाम   कार्यक्रम में श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग ने कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन की शुरुआत स्कूल से प्राप्त शिक्षा से करते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को तराशते हैं और वे भविष्य में अच्छे नागरिक, अधिकारी व विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठता प्राप्त करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे बेहतर परिणाम देकर अपने शिक्षकों को सच्ची गुरु दक्षिणा दें।   सम्मान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां   कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इस दौरान समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, सचिव अजीत छाबड़ा, प्राचार्य मेघा वैष्णव, प्रधानाध्यापिका सरला माहेश्वरी समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण उत्साहपूर्ण रहा।   मिस्टर एवं मिस जीटीबी का सम्मान   समारोह में मिस्टर जीटीबी आशुतोष जाट एवं मिस जीटीबी लक्षिता याग्निक को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। समिति की ओर से मुख्य अतिथि स्वराज डाबी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जस्सू चंदवानी व अन्य शिक्षिकाओं ने किया एवं आभार समिति सचिव अजीत छाबड़ा ने व्यक्त किया।

Ratlam News: नि क्षय मित्र अभियान के तहत इप्का लेबोरेट्री ने 100 टीबी मरीजों को फूड बास्केट दी  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में चल रहे 100 दिवसीय नि क्षय भारत शिविर अभियान के दौरान टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान करने की मुहिम लगातार जारी है। इसी कड़ी में इप्का लेबोरेट्री द्वारा 100 फूड बास्केट जिला क्षय केंद्र रतलाम को प्रदान की गई, जिससे टीबी मरीजों को अतिरिक्त पोषण सहायता मिल सके।   अब तक 401 लोग बन चुके हैं नि क्षय मित्र   जिले में नि क्षय मित्र योजना के तहत अब तक 401 लोग जुड़ चुके हैं, जो टीबी मरीजों को पोषण आहार देकर उनकी मदद कर रहे हैं। कलेक्टर राजेश बाथम ने भी आम जनता से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और अधिक से अधिक नि क्षय मित्र बनने की अपील की है, ताकि टीबी मरीजों को बेहतर पोषण मिल सके और उनका जल्द इलाज संभव हो।   इप्का लेबोरेट्री की सामाजिक पहल   इप्का लेबोरेट्री के वाइस प्रेसिडेंट दिनेश सियाल, प्रशासकीय अधिकारी विक्रम कोठारी और डॉ. मनीष गुप्ता (मेडिकल ऑफिसर) द्वारा 100 फूड बास्केट जिला क्षय केंद्र रतलाम को सौंपी गई। इन फूड बास्केट में 5 किलो आटा, 1 किलो तुअर दाल, 1 किलो मूंगफली और 1 किलो चना शामिल है, जो हाई प्रोटीन डाइट के रूप में टीबी मरीजों के पोषण के लिए जरूरी है।   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. एम. एस. सागर ने इप्का लेबोरेट्री के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि टीबी मरीजों के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार बेहद जरूरी है, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सके।   नि क्षय पोषण योजना के तहत 1000 रुपये प्रति माह सहायता   जिला क्षय अधिकारी डॉ. अभिषेक अरोरा ने बताया कि नि क्षय पोषण योजना के अंतर्गत टीबी मरीजों को हर माह 1000 रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जा रही है। इसके साथ ही, नि क्षय मित्र योजना के तहत कोई भी व्यक्ति टीबी मरीजों के लिए फूड बास्केट प्रदान कर सकता है।    टीबी के मरीजों को पोषण आहार क्यों जरूरी   टीबी मरीजों को स्वस्थ होने के लिए उच्च प्रोटीन युक्त आहार की आवश्यकता होती है। पोषण की कमी से इलाज की प्रभावशीलता कम हो सकती है और मरीजों की रिकवरी में देरी हो सकती है। नि क्षय मित्र योजना के तहत मिलने वाली फूड बास्केट से मरीजों को सही पोषण मिल रहा है, जिससे उनका टीबी से उबरना तेजी से संभव हो रहा है।    सीएमएचओ और जिला क्षय अधिकारी ने इप्का लेबोरेट्री का जताया आभार   सीएमएचओ डॉ. एम. एस. सागर और डॉ. अभिषेक अरोरा ने इप्का लेबोरेट्री के वाइस प्रेसिडेंट दिनेश सियाल, विक्रम कोठारी और डॉ. मनीष गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह योगदान टीबी मरीजों के लिए एक महत्वपूर्ण सहायता साबित होगा।   नि क्षय मित्र कैसे बन सकते हैं   जो भी व्यक्ति या संगठन टीबी मरीजों की मदद करना चाहता है, वह नि क्षय मित्र योजना से जुड़ सकता है। इसके तहत वे जिला क्षय केंद्र में आकर फूड बास्केट प्रदान कर सकते हैं, जिससे टीबी मरीजों को हर माह आवश्यक पोषण मिल सके।   नि क्षय अभियान के तहत जिले में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे टीबी को जड़ से खत्म किया जा सके और समाज को स्वस्थ बनाया जा सके।

Ratlam News: महापौर परिषद 11 ने पत्रकार 11 को हराया, मैत्री मैच में सद्भावना और खेल भावना का दिखा नजारा  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: अक्षय संघवी मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित रतलाम ट्रॉफी के आठवें संस्करण का शुभारंभ 4 फरवरी 2025 को पोलो ग्राउंड में हुआ। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला महापौर परिषद 11 बनाम पत्रकार 11 के बीच खेला गया, जिसमें महापौर परिषद 11 ने जीत दर्ज की।   मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर महापौर प्रहलाद पटेल रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, एएसपी राकेश खाका, सुशील अजमेरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, क्षेत्रीय पार्षद योगेश पापटवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।   टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर अक्षय संघवी मित्र मंडल द्वारा महापौर परिषद 11 और पत्रकार 11 के सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। अक्षय संघवी ने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं और रतलाम का नाम खेल जगत में रोशन करते हैं।   महापौर परिषद 11 की शानदार जीत   मैच का टॉस भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने करवाया और दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया। महापौर परिषद 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया और पत्रकार 11 को लक्ष्य से पीछे रखते हुए जीत दर्ज की। मैच समाप्ति के बाद विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान की गई।   रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि खेलों से शहर को नई पहचान मिलती है और इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भी खिलाड़ियों की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।   सम्मान समारोह और पुरस्कार वितरण   अक्षय संघवी ने मंच से महापौर प्रहलाद पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को स्मृति चिह्न प्रदान किया। इसके अलावा, सभी पार्षदों और एमआईसी सदस्यों का मोती की माला और दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।   मैच के दौरान अंपायरिंग विकास बड़ोदिया और नमन ने की, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी निलेश यादव और सीमर सिंह अजवानी ने निभाई।   आने वाले मुकाबले   रतलाम ट्रॉफी के तहत 5 फरवरी को तीन मुकाबले खेले जाएंगे   1. इंडियन गोल्ड बनाम रिलायबल   2. एमपी पुलिस बनाम रतलाम बॉयज   3. आपका अपना बनाम नई शुरुआत  

Ratlam News: भगवान श्री देवनारायण जी के जन्म उत्सव पर शिवगढ़ में ऐतिहासिक शोभायात्रा, धूमधाम से निकली यात्रा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण जी के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में शिवगढ़ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह ऐतिहासिक शोभायात्रा श्री देवनारायण मंदिर, शिवगढ़ से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए श्री देवनारायण मंदिर, तालाब बोर्डी पर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान नगर चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।   शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब   इस शोभायात्रा में गुर्जर समाज के कई वरिष्ठजन एवं जिले के विभिन्न समाजों के लोग शामिल हुए। आयोजन के दौरान नगर के समस्त व्यापारीगण ने भगवान श्री देवनारायण जी की शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट, बैंड-बाजे, डीजे, ढोल-नगाड़ों के साथ बड़ी धूमधाम से भगवान श्री देवनारायण जी का जन्म उत्सव मनाया गया।   बजरंग दल ने किया शोभायात्रा का स्वागत   हर वर्ष की तरह इस बार भी बजरंग दल द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जिला सह संयोजक राहुल हाडा, प्रखंड उपाध्यक्ष रोहित शर्मा, प्रखंड सह मंत्री राहुल मेवाड़ा, सह मंत्री ध्रुव कुमार गहलोत, प्रखंड सह संयोजक मनोज सोनावा, प्रखंड प्रचार प्रसार प्रमुख लखन झरवार, प्रखंड विहिप गोरक्षा प्रमुख जितेंद्र शर्मा, सह बल उपासना प्रमुख रवि राठौड़, खंड कार्यकर्ता शुभम राठौड़ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।   भगवान श्री देवनारायण जी के प्रति समाज की आस्था   शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री देवनारायण जी की महिमा का गुणगान किया और भजन-कीर्तन के साथ पूरे नगर में धार्मिक माहौल बना रहा। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में श्री देवनारायण जन्म उत्सव समिति, गुर्जर समाज, शिवगढ़ का विशेष योगदान रहा।  

MP News: भारतीय रेलवे में विद्युतीकरण के 100 वर्ष पूरे, रतलाम मंडल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: भारतीय रेलवे ने अपने विद्युतीकरण के 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के बिजली विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों और आम जनता को रेलवे विद्युतीकरण के महत्व और लाभों के प्रति जागरूक करना था।   विद्युतीकरण की यात्रा: 100 वर्षों का सफर भारत में पहली ट्रेन 16 अप्रैल 1853 को चली थी, लेकिन देश में पहली बार 3 फरवरी 1925 को बॉम्बे वीटी (अब छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) से कुर्ला हार्बर तक बिजली के इंजन से ट्रेन का संचालन हुआ। इसके बाद रेलवे विद्युतीकरण की प्रक्रिया निरंतर आगे बढ़ती रही और वर्तमान में भारतीय रेलवे ने 97% ब्रॉडगेज लाइनों का विद्युतीकरण पूरा कर लिया है। जल्द ही भारतीय रेलवे 100% विद्युतीकरण के लक्ष्य को हासिल कर लेगा।   रतलाम मंडल में जागरूकता कार्यक्रम रेलवे विद्युतीकरण के 100वें वर्ष को यादगार बनाने के लिए रतलाम मंडल के बिजली टीआरडी (कर्षण वितरण) विभाग ने मॉर्निंग स्टार स्कूल, रतलाम में एक संगोष्ठी आयोजित की। इस संगोष्ठी में 350 से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में रेलवे विद्युतीकरण के विकास, उसकी उपयोगिता और इसके फायदे जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।   प्रतियोगिताओं का आयोजन और विजेताओं का सम्मान बिजली टीआरओ (कर्षण परिचालन) विभाग द्वारा रतलाम मंडल के रतलाम, उज्जैन, इंदौर, डॉ. अंबेडकर नगर और चित्तौड़गढ़ लॉबी में बच्चों के लिए निबंध और ड्राइंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।   भारतीय रेलवे का यह ऐतिहासिक सफर दर्शाता है कि कैसे तकनीकी विकास के माध्यम से परिवहन व्यवस्था को अधिक उन्नत और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकता है। रेलवे विद्युतीकरण से न केवल ऊर्जा की बचत होती है बल्कि यह प्रदूषण कम करने और यात्रा को सुगम बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।  

Ratlam News: रतलाम प्रेस क्लब उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार 2024: प्रविष्टि जमा करने के लिए सिर्फ 3 दिन शेष, 7 फरवरी है अंतिम तिथि  

सदस्य पत्रकारों में जबरदस्त उत्साह, इस बार पुरस्कारों की संख्या में हुआ इजाफा   रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम प्रेस क्लब द्वारा उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार 2024 के लिए प्रविष्टियां जमा करने की प्रक्रिया जारी है। पत्रकारों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है, इसके बाद प्रविष्टियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। इस वर्ष से पुरस्कारों की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है, जिससे अधिक पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।   ऑनलाइन प्रविष्टि की अंतिम तिथि 7 फरवरी, दो-दो खबरें कर सकते हैं जमा   रतलाम प्रेस क्लब के कार्यसमिति सदस्य नीरज कुमार शुक्ला ने बताया कि 1 जनवरी 2025 से ऑनलाइन प्रविष्टियां जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 7 फरवरी की रात 12:00 बजे तक आवेदन किए जा सकते हैं। इस बार पत्रकार अपनी श्रेणी से संबंधित पुरस्कार के लिए दो-दो खबरें या फोटोग्राफ ही जमा कर सकेंगे। आवेदन गूगल फॉर्म के माध्यम से किए जा रहे हैं।   खेल और कृषि पत्रकारिता के लिए दो नए पुरस्कार शामिल   इस बार खेल और कृषि पत्रकारिता को भी बढ़ावा देने के लिए दो नए पुरस्कार जोड़े गए हैं। खेल और कृषि से संबंधित खबरों के लिए अलग से प्रविष्टि जमा करनी होगी। इन पुरस्कारों के लिए इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के सभी साथी आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक श्रेणी में दो-दो खबरें भेजी जा सकती हैं।   प्रविष्टियां दर्ज करने के लिए रखें ये सावधानियां   1. प्रिंट मीडिया के साथी खबरों की पीडीएफ या जेपीजी अपलोड करें, लिंक देना अनिवार्य नहीं है।   2. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार वीडियो लिंक शेयर करें, सीधे वीडियो अपलोड न करें।   3. डिजिटल मीडिया के लिए केवल खबरों की लिंक सबमिट करनी होगी।   4. गूगल ड्राइव से फाइल शेयर करने वालों को व्यू एक्सेस ऑन रखना होगा, ताकि जूरी मेंबर्स फाइल देख सकें।   5. पूर्व में स्थापित पुरस्कारों (इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट, डिजिटल मीडिया व फोटोग्राफी) के लिए यहां आवेदन करें – [https://forms.gle/BMShSMVoZV91sy5e7](https://forms.gle/BMShSMVoZV91sy5e7)   6. खेल और कृषि पत्रकारिता पुरस्कारों के लिए यहां आवेदन करें – [https://forms.gle/xHAPnhap8PHjwrc7A](https://forms.gle/xHAPnhap8PHjwrc7A)   अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें   मुकेश पुरी गोस्वामी (अध्यक्ष): 9993444343   नीरज कुमार शुक्ला (कार्यसमिति सदस्य): 9826809338   जल्द करें आवेदन, 7 फरवरी के बाद प्रविष्टियां स्वीकार नहीं होंगी

↑
0%