मानवता हुई शर्मसार : अधेड़ ने गाय व उनके बछड़ों के साथ गुप्तांग निकालकर की अश्लील हरकतें, फूल मंडी के सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

रात में रास्ते से गुजर रहे युवकों ने पकड़ा रंगे हाथ, किया पुलिस के हवाले पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। मध्यप्रदेश के रतलाम में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है। यहां देर रात गाय व उनके बछड़ों के साथ अश्लील हरकत करते एक अधेड़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी खोजेमा पिता नजमुद्दीन बोहरा (समोसेवाला) उम्र 52 वर्ष है। आरोपी खोजेमा बोहरा शहर के चांदनी चौक में किराना की दुकान संचालित करता है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी खोजेमा को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 377 व 506 में मामला दर्ज किया है। माणकचौक थाना टीआई रंजित सिंगार ने बताया की शनिवार रात करीब 2 बजे हरमाला रोड स्थित फूल मंडी के यहां आरोपी खोजेमा विचरण करने वाली गाय और उनके बछड़ों के साथ अश्लीलता कर रहा था। घटना के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी गाय के बछड़े को बिस्किट खिला कर उसके साथ व अन्य गायों के साथ कुकृत्य करते नजर आ रहा है। इसी दौरान वहां से गुजर रहे युवकों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने इसे रंगेहाथ पकड़ा। मौके पर पुलिस पहुंची और  आरोपी को थाने लाया गया। युवकों की रिपोर्ट पर मामला पंजीबद्ध कर कार्रवाई शूर की है। वैटनरी डॉक्टरों द्वारा गायों का मेडिकल परीक्षण भी किया जा रहा है।

जातिवाद का दंश : पुलिस की मार से प्रताड़ित युवक ने पिया कीटनाशक, ASI प्रदीप शर्मा पर लगाए गंभीर आरोप

ऊंची जाति की लड़की से प्रेम विवाह करने के बाद से था प्रताड़ित, 3 दिन पहले एसपी से लगाई थी मदद की गुहार पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। गुरुवार शाम मांगरोल निवासी एक युवक ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने थाना स्टेशन रोड की सालाखेड़ी चौकी पर पदस्थ पुलिसकर्मी एएसआई प्रदीप शर्मा व अन्य पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए है। परिजनों ने एएसआई प्रदीप शर्मा का नाम लेते हुए  पीड़ित युवक को रातभर चौकी में पिटने और जातिसूचक शब्द कहने जैसे गंभीर आरोप लगाए है। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचे युवक का नाम यश पिता मोहनलाल सारवान उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम मांगरोल है। यश साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज में बीए सेकंड ईयर का छात्र है। यश ने 21 मई यानी 3 दिन पहले ही एसपी ऑफिस में आवेदन देकर अपनी पत्नी की कस्टडी मांगने के लिए पुलिस से गुहार भी लगाई थी। न्याय नहीं मिलने के बाद आज उसने यह कदम उठाया। कीटनाशक पीने के बाद परिजन युवक को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफेर कर दिया गया है। फिलहाल युवक मेडिकल कॉलेज में भर्ती है,जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया की पीड़ित यश के अलावा उसकी मां नीलम व छोटी बहन दिव्या घर पर थे। गुरुवार शाम करीब 5 बजे यश पीछे वाले कमरे में उल्टियां करने लगा। जिसके बाद पिता मोहनलाल को फोन कर बुलाया और उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया। यश के पिता ने बताया की बेटे ने 13 मार्च को गांव की ही लड़की तमन्ना पिता महेशगिरि गोस्वामी से प्रेम विवाह किया था। यह विवाह धार जिले के चिराखान गांव के एक मंदिर में संपन्न हुआ था। जिसके बाद 16 मार्च को लड़की ने अपने माता – पिता से जान का खतरा, ससुराल वालों पर अनावश्यक कार्रवाई आदि विषय को लेकर एक आवेदन डाक पोस्ट के माध्यम से एसपी ऑफिस भेजा। पुलिस की समझाईश के बाद लड़की 31 अप्रैल को बयान के लिए थाना स्टेशन रोड पहुंची। जहां से उसके पिता व अन्य परिजन उसे अपने साथ ले गए। तब से उसकी हमसे या हमारे लड़के यश से कोई मुलाकात या बातचीत नहीं हुई। उसके बाद से यश डिप्रेशन में चला गया था और लड़की को ढूंढने की कोशिश भी कर रहा था। लड़की ऊंची जाति की होने से उसके परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे। जिसके बाद पुलिस में उसकी झूठी शिकायत भी की और पुलिस ने भी उसके साथ दुर्व्यवहार कर जातिसूचक शब्द कहे। इससे वह और डर गया था। फिलहाल पूरे मामले में पुलिसकर्मियों द्वारा चौकी के अंदर जातिवाद का यह मामला बड़ा ही संगीन है। अब यह देखना बाकी है की सूबे की सरकार और महकमे के आला अधिकारी इसमें क्या एक्शन लेते है और क्या जांच करते है? क्या दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कर उन पर उचित कार्रवाई होगी या उन्हें किसी तरह बचा लिया जाएगा। फिलहाल एक नोजवान युवक पुलिस की बर्बरता और जातिवाद का दंश झेलने के बाद मौत से जीत हार कर रहा है। वहीं दूसरी और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होना बहुत जरूरी है। पूरी रात पिटाई की, कहा – तेरी बहन को उठा लेंगे!यश की छोटी बहन दिव्या ने बताया 12 मई को पुलिस उसे सालाखेड़ी चौकी पर ले गई थी। हमें अगले दिन एएसआई प्रदीप शर्मा ने फोन लगाकर सूचना दी की यश को छुड़ाकर ले जाओ। फिर पिताजी थाने गए और एसडीएम कोर्ट से उसे छुड़वाकर लेकर आये। पुलिस ने यश पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की थी। पिता ने पुलिस से यश को चौकी लाने और केस बनाने का कारण पूछा तो प्रदीप शर्मा ने कहा की इसे समझाओ अपनी जात की छोरी देखे और उस लड़की को भूल जाए। यश ने घर आकर परिजनों को बताया की एएसआई प्रदीप शर्मा व अन्य पुलिसकर्मियों ने मिलकर पूरी रात उसकी पिटाई की। एएसआई प्रदीप शर्मा ने जातिसूचक शब्द कहे व गंदी-गंदी गालियां दी। उसने यश से कहा की तू नीची जाति का है ऊंची जात की लड़की से दूर रहना। अपनी जात देखकर शादी कर और उस लड़की को छोड़ दे। एएसआई शर्मा ने यह भी कहा की सीधे से मान जा नहीं तो तेरी बहन भी है उसे उठा लेंगे। इस घटना के बाद से परिवार डर और सहम गया था, उन्होंने इसकी शिकायत किसी को नहीं की। इसी बीच लड़की का दूसरे नंबर से यश के पास फोन आया था। जिसमें उसने कहा की मेरे घरवाले जबरदस्ती मेरी दूसरी शादी कर रहे है। मेरी जान खतरे में है मुझे बचा ले। 3 दिन पहले 21 मई को यश द्वारा एसपी ऑफिस में आवेदन देकर लड़की की कस्टडी की गुहार भी लगाई थी। मगर वहां से भी कोई मदद नहीं मिली। जिसके बाद आज अचानक उसने कीटनाशक पिने जैसा कदम उठाया।

सवाल सुरक्षा का : अस्पताल में दो पक्षो ने जमकर मचाया उत्पात, 5 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार

कहां थे सरकारी अस्पताल के सुरक्षा गार्ड?, क्या खत्म हो रही है परफेक्ट पुलिसिंग? पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। रतलाम शासकीय जिला अस्पताल में शनिवार रात करीब 1 बजे दो पक्ष आपस में भिड गए। जिसके हाथ जो लगा, उसे उठाकर एक दूसरे पर हमला किया। अस्पताल के जांच काउंटर का कांच तोड़ डाला। फायर एक्सटेंशन उखाड़कर उसे भी इस्तेमाल किया। करीब 20 मिनट तक जमकर उत्पात मचाया। इस वक्त तक वीडियो जमकर वायरल हो रहे है। इससे भी मारपीट की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बेबस होकर केवल वीडियो बनाती रहे। दरअसल शहर के मदीना कॉलोनी में एक परिवार के दो गुटों में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। अस्पताल में झगड़ने से पहले भी मारपीट हुई। एक गुट के कुछ लोग माणक चौक थाने में रिपोर्ट लिखाने पहुंचे। मारपीट में घायल के मेडिकल के लिए पुलिस जवान उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इतने में दूसरे पक्ष के लोग आ गए। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और मारपीट शुरू हो गई। अस्पताल में मौजूद मरीज डॉक्टर व स्टाफ घबराकर इधर उधर भागने लगे। पुलिस ने एक पक्ष के शौकत की रिपोर्ट पर शाकिर, नासिर और तीन अन्य के खिलाफ केस किया है। दूसरे पक्ष के समीर की शिकायत पर अबरार, अंसार, रमजानी, आसिफ के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। अस्पताल में तोड़फोड़ पर सीएमएचओ की शिकायत पर भी केस दर्ज किया गया है। जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार 5 लोगों को गिरफ्तार किया व अन्य फरार है। सुरक्षा गार्ड की अनुपस्थिति और पुलिस की देरी?घटनाक्रम के दौरान शासकीय जिला अस्पताल की चौकी में एक ही पुलिस जवान था। दूसरा जवान माणकचौक पुलिस का मेडिकल कराने एक पक्ष के लोगों को लेकर आया था। दोनों ही जवान उत्पात मचाती भीड़ के सामने बेबस थे। दोनों पुलिस जवान केवल सबूत के तौर पर वीडियो बनाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 25 मिनट तक पुलिस का बेक फोर्स नहीं आया। तब तक अपराधी उत्पात मचाकर रवाना हो चुके थे। ऐसे में पुलिसिंग पर सवालिया निशान खड़े हो रहे है। क्या जिले में पुलिकर्मियों की इस कदर कमी है की घटना के दौरान पहुंचने में देरी लग रही है? क्या शहर या जिले में परफेक्ट पुलिसिंग अब खत्म होती जा रही है?   वहीं अस्पताल में केवल 1 गार्ड मौजूद था। जबकी अस्पताल में अन्य कमरों में रजिस्टर के अंदर करीब 5 से 7 गार्ड ऑन डयूटी रहते है। जिनकी जिम्मेदारी शासकीय अस्पताल की सुरक्षा की है। लेकिन जब मारपीट और तोड़फोड़ हो रही  थी तब कोई नहीं था। ऐसे में सीएमएचओ आनंद चन्देलकर केवल शिकायत कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकते। इनको किया गिरफ्तारअस्पताल में उत्पात मचाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जिसके बाद रविवार को समीर उर्फ बाबु पिता साबीर हुसैन निवासी 25 हाट रोड़, गोलु उर्फ अफसार पिता शौकतहुसैन निवासी हाट की चौकी वेदव्यास कालोनी, माहिद उर्फ अप्पु पिता नासीर हुसैन निवासी सुभाष नगर, पीर मोहम्मद उर्फ ईम्मु पिता मान खाँ फकीर निवासी सुभाष नगर, रमजानी पिता खेराती निवासी वेदव्यास कालोनी को गिरफ्तार किया है। वहीं अबरार, अंसार, आसीफ हुसैन, आमीन हुसैन, साबिर हुसैन एवं अन्य साथी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।

मामला अवैध माल गौदाम का : लक्ष्मी नगर में ट्रक ने तोड़ी हाइटेंशन लाइन, बाल-बाल बची घर के बाहर बैठी महिलाएं

रहवासियों के विरोध के बीच गोदाम मालिक ने साथियों को बुलाया, पुलिस ने कराया मामला शांत पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। शहर के हरमाला रोड स्थित लक्ष्मी नगर में शनिवार रात करीब 9.30 बजे ट्रक ने शीतलामाता मंदिर के पास हाईटेंशन लाइन तोड़ दी। इससे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। हाईटेंशन लाइन टूटने के दौरान करीब 3 से 4 महिलाएं अपने घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान फॉल्ट होकर चिंगारी निकलने लगी और केबल महिलाओं के ऊपर गिरती इससे पहले महिलाएं इधर उधर हो गई। जिससे उनकी जान बाल – बाल बची। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने ट्रक को घेर लिया। ट्रक कॉलोनी में बने फल गोदाम पर जा रहा था। जिसके बाद ट्रक मालिक ने फोन लगाकर अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया। इसी बीच संवेदनशील क्षेत्र में मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। जिसके तुरंत बाद स्टेशन रोड थाना टीआई दिनेश भोजक बल के साथ पहुंचे और स्थिति संभाली। मामले में पुलिस ने ट्रक को जप्त कर ट्रक क्रमांक RJ09GC1247 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। गुस्साए क्षेत्रवासियों ने स्टेशन रोड थाने पहुंचकर ने बताया कि क्षेत्र में फल स्टोर करने के 6-7 गोदाम हैं। यह सभी गौदाम रहवासी क्षेत्र में अवैध रूप से बगैर अनुमति के बने हुए है। वहां फल खाली करने के लिए दिनभर ट्रक जैसे भारी वाहन गुजरते हैं। इससे हमेशा हादसा होने का डर बना रहता है। क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि जलज सांखला ने बताया की मैं और क्षेत्रवासी चार बार नगर निगम शिकायत कर चुके हैं, जिस पर गोदाम संचालकों को निगम से नोटिस भी मिल चुके हैं। बावजूद रहवासी क्षेत्र से गोदाम नहीं हट रहे हैं और दिनभर भारी वाहन यहां से गुजर रहे हैं। नगर निगम और पुलिस प्रशासन को गोदाम संचालकों पर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि यहां किसी प्रकार का बड़ा हादसा नहीं हो। समस्या का निराकरण नहीं होता है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

भगवद ज्ञान गंगा : अखंड ज्ञान आश्रम में कल से शुरू होगी संगीतमय 7 दिवसीय कथा, 108 जोड़े करेंगे महारुद्राभिषेक

पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। सैलाना बस स्टैंड स्वामी ज्ञानानंद मार्ग स्थित अखंड ज्ञान आश्रम पर 7 दिवसीय श्रीमदभगवद गीता ज्ञान यज्ञ का आयोजन कल यानी 19 मई से शुरू होने जा रहा है। कथा श्रवण के दूसरे दिन 108 जोड़ों द्वारा शिव महारुद्राभिषेक होगा, जो की निःशुल्क रहेगा। कथा का यह आयोजन श्री श्री 1008 गुरुदेव स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की 33वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। कथा के मुख्य यजमान शहर के पापटवाल परिवार के सदस्य रहेंगे। कथा के इन 7 दिनों में देश के कई प्रमुख मठों से करीब 20 से अधिक संत पधारेंगे। बुधवार को भूमि पूजन कर ध्वज स्थापित किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, पार्षद योगेश पपटवाल, जनक नागल, सुरेश पापटवाल आदि श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जानकारी देते हुए शुभम पापटवाल ने बताया कथा 19 मई से 25 मई तक आयोजित की जाएगी। रतलाम के पं. नरेंद्र शर्मा (दंतोड़िया वाले) के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का प्रवाह होगा। कथा का समय दोपहर 2 बजे से रखा गया है। कथा समाप्ति के अगले दिन 26 मई को सुबह 11 बजे से महाप्रसादी भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा में मुख्य आतिथ्य चित्रकूट पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित डॉ. स्वामी दिव्यानंद जी महाराज का होगा। पापटवाल परिवार को इस कथा में मुख्य यजमान बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। सभी धर्मालुओं से धर्म लाभ लेने का आग्रह है।

धार्मिक आयोजन : सिया के राम ग्रुप द्वारा सीता नवमीं पर की गई महाआरती, भक्तों ने लिया महाप्रसादी का लाभ

पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। शहर के युवाओं द्वारा संचालित सिया के राम ग्रुप द्वारा सीता नवमीं पर दीनदयाल नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर आयोजन रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत आतिशबाजी से की गई। वहीं बालिकाओं ने शस्त्रकला का प्रदर्शन भी किया। जिसके बाद राम दरबार चित्र पर माल्यार्पण कर महाआरती की गई। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं ने महा प्रसादी का लाभ लिया। आयोजन में क्षेत्र के रहवासियों व हिंदू संगठनों ने भी हिस्सा लिया। ग्रुप के विकास पांचाल,गोटू सोलंकी, मनीष गेहलोत , राज  डामर, तनीष  चकोटे, कृश पोरवल, वरुण राठौर, दिव्यांश मित्तल , राहुल टाक , जिशांत  टाक , रौनक़ भादर , प्रिंस सोनी, उदय राठौर ,वेदिका पोरवल , माही सिसोदिया , भूमि गोस्वामी, वंशिका सिसोदिया , रिया  सिसोदिया पीहू पोरवल , रिया चौहान , शिवानी ठाकुर, माही  वर्मा आदि उपस्थित रहे।

सेवा और समर्पण : कुष्ठ रोग से पीड़ित महिला को पहुंचाया अस्पताल, जन अभियान परिषद व समाजशास्त्र के विद्यार्थी बने मिसाल

पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। जिले के बिरमावल के समीप छतरी गांव में एक महिला करीब 3 साल से कुष्ठ रोग से पीड़ित थी। समय पर इलाज ना मिलने से महिला की हालत बिगड़ती रही। इसी बीच गांव वालों ने भी महिला से दूरी बना ली। उसे कोई छूना तो दूर देखना तक पसंद नहीं कर रहा था। एक कमरे में खटिया पर पड़ी इस 42 वर्षीय महिला की देखभाल बुजुर्ग माता – पिता करते आ रहे थे। इसी बीच जन अभियान परिषद से जुड़ी समाजशास्त्र की छात्रा नेहा बोरासी को महिला की जानकारी मिली। नेहा ने तुरंत अपने परामर्शदाता प्रदीप बिलवाल को जानकारी दी। जिसके बाद टीम के शेरू कुमावत, नितिन पाठक, भूपेंद्र बिलवाल ने पहुंचकर महिला को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया। टीम द्वारा किए गए इस कार्य की सभी दूर प्रशंसा की जा रही है। नेहा बोरासी ने बताया की मुझे सूचना मिली थी 42 वर्षीय महिला सावित्री पति शम्भू खराड़ी तीन सालों से गंभीर बीमारी से पीड़ित है। जिसके बाद उनके घर पहुंच कर जानकारी जुटाई और देखा तो महिला के शरीर पर बड़े बड़े घाव और फोड़े हो रहे थे। डॉक्टरों से परामर्श करने के बाद मालूम हुआ की महिला कुष्ठ रोग से पीड़ित है। जिसके बाद घर वालों को समझाइश दी गई और महिला को एम्बुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। महिला 5 सालों से अपने पति से भी अलग रह रही थी। फिलहाल डॉक्टर महिला के बेहतर उपचार का प्रयास कर उसे स्वस्थ करने में जुट गए है। गौरतलब है की पूरी दुनिया में कुष्ठ रोग के बारे में लोगों के मन में गलत और अवैज्ञानिक धारणाएं हैं। इसके कारण कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों के प्रति भेदभाव भी बढ़ता देखा गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कुष्ठ रोग को लेकर कलंक के भाव के कारण लोग अपने लक्षणों को छिपाते हैं और उपचार में देरी करते हैं। इस रोग पर जीत हासिल करने के लिए लोगों में सही जानकारी होना जरूरी है। 

हिंदू नेता की सुपारी! : देवास के हिंदूवादी नेता शैलेंद्र के मर्डर की सुपारी, शूटर खोपरापाक ने उगला राज

शैलेंद्र ने वीडियो में रतलाम की कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी पर भी लगाया आरोप! पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। इंदौर के एक गैंगस्टर द्वारा देवास के एक हिंदूवादी नेता की हत्या की सुपारी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह खुलासा सुपारी देने वाले गैंगस्टर के ही साथी ने पुलिस के सामने किया। शूटर और गुंडे इमरान चौहान उर्फ खोपरापाक ने आवेदन में बताया की इंदौर के नामचीन गुंडे शाकिर चाचा ने देवास के हिंदू नेता शैलेंद्रसिंह पवार की हत्या की सुपारी दी है। उसने आरोप लगाया कि शाकिर चाचा ने हिंदुवादी शैलेंद्रसिंह पंवार की हत्या की सुपारी लेकर उसे उलझाया है। दूसरी और इस मामले में हिंदूवादी नेता शैलेंद्रसिंह ने जानकारी देते हुए खुद के नाम के सुपारी देने में रतलाम की कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी का नाम लेकर भी आरोप लगाया। जिससे अब रतलाम की राजनीति भी गरमा गई है। हालांकि कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी ने पब्लिक वार्ता से बातचीत में इसे निराधार व छवि धूमिल करने वाला बताया है। वीडियो में शैलेंद्रसिंह ने कहा की हमने जानकारी जुटाई तो देवास के अंसार अहमद का नाम सामने आया है। जिसने 20 लाख रुपए नगद इंदौर के गैंगस्टर शाकिर चाचा को दिए। बाहर अन्य जिलों के लोग भी इस प्लानिंग में शामिल है। जिसमें निंबाहेड़ा का शोएब, रतलाम की यास्मीन शेरानी, चुन्नू लाला, पीथमपुर का वाकिब व अन्य है। इन्होंने मक्सी रोड पर किसी फार्म हॉउस पर एक मीटिंग भी की। हालांकि इमरान खोपरापाक के आवेदन या शैलेंद्रसिंह के पुलिस को दिए किसी ज्ञापन में यास्मीन शेरानी का नाम नहीं है। छवि धूमिल करने की साजिश – यास्मीन शेरानीरतलाम की कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी का नाम सामने आने के बाद पब्लिक वार्ता ने जब उनसे चर्चा की तो उन्होंने बताया की में शैलेंद्रसिंह पंवार नाम के किसी व्यक्ति को जानती नहीं हूं। शैलेंद्रसिंह द्वारा लगाए गए आरोप मेरी छवि को धूमिल करने का एक षडयंत्र है। मेरी 30 साल की राजनीति में आज तक ऐसा कोई आरोप नहीं लगा है। यह एक राजनीतिक स्टंटबाजी है। मेरा इससे कोई लेना देना नहीं है। आपको बता दे की यास्मीन शेरानी कांग्रेस की कद्दावर नेता में से एक है। वर्तमान में भी शेरानी पार्षद है। शेरानी कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष से लेकर प्रदेश के बड़े दायित्वों पर रही है। शेरानी पहली बार तब सुर्खियों में आई थी जब उन पर जानलेवा हमला किया गया। गौरतलब है 27 सितंबर 2014 को नगर निगम परिसर में कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी पर उस समय फायर किया गया था, जब वह अपनी कार में बैठने जा रही थी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें जिला अस्पताल और वहां से इंदौर ले जाया गया था। काफी दिन तक उनका इंदौर के निजी अस्पताल में इलाज चला था। इसी दौरान हिंदू संगठन के नेता कपिल राठौड़ पर भी हमला हुआ। दोनों पर हमले के बाद शहर की शांति व्यवस्था बिगड़ गई थी और प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा था। देवास से इंदौर का यह है पूरा मामलाजानकारी के अनुसार 15 मई को इमरान उर्फ खोपरापाक चौहान ने कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देकर बताया गैंगस्टर शाकिर चाचा ने देवास के शैलेंद्र पवार की सुपारी ली है, उसमें मुझे उलझा रहा है। शाकिर चाचा ने लाला लोगों से पैसे लिए और सबको कह रहा है, यह काम इमरान करेगा। मेरा इस मैटर से कोई लेना-देना नहीं है। मामले से काफी दूर हूं। मैंने इस मामले की जानकारी खुद शैलेन्द्र पवार ने देते हुए बता दिया है शाकिर चाचा का साथ करीब 8 माह पहले छोड़ चुका हूं। शाकिर चाचा मुझे ब्लैकमेल कर रहा है कि शैलेंद्र पंवार की हत्या तुझे ही करना है । इसके चलते मैंने उसका साथ छोड़ दिया। शाकिर चाचा मुझे बुरी तरह से फंसाने में लगा है। बार-बार खुद व अपने गुर्गों से कहलवा रहा है यह काम तुझे ही करना है। तंग आकर मैंने उससे दूरी बना ली है बावजूद वह बाजार में हर जगह मेरा नाम ले रहा है कि शैलेंद्र पंवार की हत्या इमरान करेगा। मैं बताना चाहता हूं मेरा मामले से लेना-देना नहीं है. न किसी केस से मतलब है। वीडियो में इमरान खोपरापाक ने किए कई खुलासेइधर बीते दिनों इमरान खुद देवास के हिंदू नेता शैलेंद्रसिंह पंवार के देवास स्थित संस्था राम-राम के ऑफिस पहुंचा और शाकिर चाचा द्वारा ली गई सुपारी की जानकारी दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में वह जानकारी दे रहा है कि कहीं से जानकारी लगी कि कथित रूप से उसने शैलेंद्रसिंह पंवार की सुपारी ली है। अफवाह की जानकारी लगते ही इंदौर कलेक्टर को से शिकायत की। उन्हें बताया यह काम शाकिर चाचा का है, जो बाजार में मेरा नाम उछालकर जबरन मुझे घसीट रहा है। मेरा मामले और शैलेंद्रसिंह पंवार से कोई लेना देना नहीं है न मैंने कोई सुपारी ली है। 10 महीने पहले जेल से छूटा था, तब शाकिर चाचा ने कहा था देवास का बहुत बड़ा काम ले रहे हैं। इसमें कई लालाओं का इनवॉल्वमेंट है। अपना साथ हाथीवाला देंगे। बताना चाहूंगा मैं कभी हाथीवाला से नहीं मिला न किसी प्रकार की बात हुई। यह सब करामात शाकिर चाचा की है। शाकिर चाचा कुख्यात गैंगस्टर है, जिस पर सुपारी लेकर हत्या करने के कई मामले सहित अन्य केस दर्ज हैं। शाकिर चाचा के कई गुर्गे करीब डेढ़ साल से देवास में सक्रिय हैं। शाकिर चाचा देवास के हाथीवाला से मिलकर नागदा, खाचरौद, निम्बाहेड़ा, चित्तौड़ (राजस्थान) क्षेत्र के लालाओं (शूटरों) से मिलकर शैलेंद्रसिंह पंवार को मारने की प्लानिंग कर रहा है। मुझे बताया गया था सुपारी बड़े अमाउंट की है। इसमें सबके पास बड़ा अमाउंट आएगा लेकिन मेरा इसी बीच शाकिर चाचा से विवाद हो गया कि मुझे अब किसी हत्या के मामले में नही पड़ना है। मैंने यह सब छोड़ दिया है। उसके बावजूद वह मुझ पर दबाव बनाकर कर दूसरे मामले में फ़ंसाने की कोशिश कर रहा है। सुपारी अंसार हाथीवाला ने दी है। शाकिर चाचा का साफ तौर पर कहना था हिंदू नेताओं को मारो। शाकिर चाचा की सोच खराब है वह सिर्फ उलझाने में लगा रहता है कि हत्या वह कराए और फंसू मैं। जेल जाऊं तो मैं। इसी कारण उससे अलग हुआ हूं। बताना चाहता हूं सभी … Read more

चुनावी घमासान : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की कांग्रेस की तुलना कंस से, सरवन और बांगरोद में हुई आम सभा

निवेश क्षेत्र में 50 प्रतिशत काम रतलाम के लोगो को मिलेगा – केबिनेट मंत्री काश्यप पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार अनिता नागरसिंह चौहान के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया। सैलाना के सरवन और बांगरोद में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस की तुलना कंस युग से की। यादव ने कहा हम सभी देवी देवताओं को मानने वाले लोग हैं। जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवताओं का वास होता है। लेकिन आज कंस का युग याद कर ले या कांग्रेस का, दोनों एक जैसे है। इनकी निगाह और नियत खराब है। आज मैं कूलर में खड़ा हूं, माइक से बोल रहा हूं लेकिन पहले लाइट ही नहीं रहती थी, ऐसे हालात कांग्रेस ने कर रखे थे। यही कारण है कि आज पूरे देश से कांग्रेस को ठुकरा रहे है। मुख्यमंत्री मोहन यादव पहले रतलाम के सैलाना विधानसभा के सरवन में पहुंचे और आमसभा को संबोधित किया। इसके बाद रतलाम ग्रामीण विधानसभा के ग्राम बांगरोद पहुंचे। सभा में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय एवं भाजपा प्रत्याशी अनीता नागरसिंह चौहान मौजूद रहे। बांगरोद में मुख्यमंत्री जी ने सभा स्थल के समीप स्थित बाबा खाटूश्याम मंदिर पहुंचकर दर्शन भी किए। सभा में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि भाजपा आदिवासी अंचल में विकास की धारा लाने का काम कर रही है। नल-जल योजना से लेकर प्रधानमंत्री आवास तक कई काम हुए है। सड़कों की हालत सुधरी है। यहां निर्माण के कई कार्यों को गति दी गई है। सिंचाई का पानी और पेयजल की व्यवस्था 12 महीने करने की योजना पर काम कर रहे है। अनिता नागर सिंह चौहान जितेगी तो सांसद के साथ एक और कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान भी आपको मिलेगा। रतलाम के पास जो निवेश क्षेत्र बन रहा है, उसमें 50 प्रतिशत काम रतलाम जिले के लोगों को मिलेगा, यह सुनिश्चित किया गया है। शिक्षा के लिए सीएम राइज स्कूल भी खुले है। मोदी जी ने दस साल में देश को गति दी है। क्षेत्र के विकास के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। बांगरोद में आमसभा को संबोधित करते हुए ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने कहा कि आपने मुझे 35 हजार मतों से जिताया था, अब बहन अनिता नागर सिंह चौहान को 51 हजार से जिताएंगे, यह हमने संकल्प लिया है और सबको मिलकर इसे पूरा करना है। भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान ने कहा मुझे भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है और मैं आपसे आशीर्वाद लेने आई हूं। 13 मई को वोट करने जाए और कमल का बटन दबाए। ये वोट सीधे मोदी जी को जाएगा। विकसित भारत के लिए जाएगा। इससे आपके क्षेत्र में विकास के काम को और अधिक गति मिल सकेगी, क्योंकि कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री जी मेरे साथ है। आमसभा के दौरान जिला महामंत्री संगीता चारेल, निर्मल कटारिया, सैलाना विधानसभा प्रभारी दिलीप मकवाना, विधानसभा संयोजक भंवरलाल डोडियार, सह संयोजक भूपेंद्र जायसवाल, रतलाम ग्रामीण विधानसभा प्रभारी अशोक पोरवाल, संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, सह संयोजक अशोक पण्ड्या आदि मंचासीन रहे। ये कांग्रेस नेता भाजपा में शामिलमुख्यमंत्री डॉ यादव की उपस्थिति में बांगरोद की जनसभा में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री एवं अतिथियों ने ब्लॉक संगठन मंत्री वेद प्रकाश पाटीदार, पूर्व सहकारी समिति अध्यक्ष अनोखीलाल चौहान, कांग्रेस नेता राधेश्याम पाटीदार, वजेराम मालवीय धनेसरा, अनोखी लाल पाटीदार और हिम्मत सिंह बरबोदना को कांग्रेस में शामिल किया।

रक्तदान के बाद अब मतदान की बारी: जन अभियान परिषद ने किया रक्तदान शिविर आयोजित, 13 मई को शत प्रतिशत मतदान की ली शपथ

पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा स्वर्गीय ठा. सज्जनसिंह  सोलंकी की द्वितीय पुण्यतिथि पर रक्‍तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर शहर के मानव सेवा समिति रक्‍त केन्‍द्र पर रखा गया। शिविर से पहले परिषद के सदस्यों ने मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से वाहन रैली निकाली। जिसके बाद शिविर स्थल पर पहुंचकर शतप्रतिशत मतदान कि शपथ ली। इस दौरान समाजकार्य विषय के विद्यार्थियों का उत्‍कृष्‍ट कार्य करने के लिए सम्‍मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि श्रंगेरी मठ के दंडी स्‍वामी संतश्री आत्‍मानंद जी सरस्‍वती, मानव सेवा समिति अध्‍यक्ष मोहनलाल मुरलीवाला, विशेष अतिथि विजेन्‍द्र सिंह चौहान रहे। वहीं अध्‍यक्षता परिषद के जिला समन्‍वयक रत्‍नेश विजयवर्गीय के द्वारा की गई। मुख्‍य अतिथि श्रंगेरी मठ दंडी स्‍वामी संतश्री आत्‍मानंद सरस्‍वती ने कहा कि भारत कि संस्‍कृति और संस्‍कार सदैव परहित के लिये प्रेरित करते है आज युवाओं ने रक्‍तदान ऐसे लोगों के लिये जिन्‍हे वे जानते भी नही और उनके रक्‍त से उनकी जान भी बचाई जा सकती है और उन्‍होने कहा कि आने वाली 13 मई को प्रत्येक मतदाता को मतदान अवश्‍य करना चाहिए।  यह हमारे राष्ट्र व धर्म के विकास के लिए बहुत आवश्यक है। मानव सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल मुरलीवाला ने कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए उनका सम्मान किया और कहा ऐसे कार्यकर्ता लगातार ऐसे कार्य करते रहेंगे तो समाज में एक नया बदलाव आएगा। जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गी ने सामाजिक कार्यों के उदाहरण देते हुए कहा कि हम सब वर्ष भर की अनेक गतिविधियों के माध्यम से समाज और शासन की योजनाओं के लिए लगातार प्रचार प्रसार के साथ-साथ सकारात्मक माहौल पैदा करने हेतु समाज सेवा के कार्य करते आए है। विकासखंड रतलाम समन्वयक शैलेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में समाज सेवा में श्रेष्ठ कार्य करने वाली एमएसडब्ल्यू की सक्रिय छात्रा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका श्रीमती सीमा अग्निहोत्री का परिषद के पदाधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। श्रीमती अग्निहोत्री ने कहा कि यह पाठ्यक्रम मेरे समाज सेवा के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एक सार्थक रहा है विकासखंड समन्वयक शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए परिषद की टीम के द्वारा वर्ष भर किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी उपस्थित समस्त समाजसेवियों को दी। इस अवसर पर परिषद के सीएससीएलडीपी छात्र-छात्राएं, नगर/ग्राम प्रस्फुटन समिति के कार्यकर्ता एवं परामर्शदाता आशीष यादव, प्रदीप बिडवाल सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र श्रेष्ठ, ओमप्रकास  पाटीदार, महावीर बैरागी आदि उपस्थित रहे।

0%