जातिवाद का दंश : पुलिस की मार से प्रताड़ित युवक ने पिया कीटनाशक, ASI प्रदीप शर्मा पर लगाए गंभीर आरोप

ऊंची जाति की लड़की से प्रेम विवाह करने के बाद से था प्रताड़ित, 3 दिन पहले एसपी से लगाई थी मदद की गुहार पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। गुरुवार शाम मांगरोल निवासी एक युवक ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने थाना स्टेशन रोड की सालाखेड़ी चौकी पर पदस्थ पुलिसकर्मी एएसआई प्रदीप शर्मा व अन्य पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए है। परिजनों ने एएसआई प्रदीप शर्मा का नाम लेते हुए  पीड़ित युवक को रातभर चौकी में पिटने और जातिसूचक शब्द कहने जैसे गंभीर आरोप लगाए है। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचे युवक का नाम यश पिता मोहनलाल सारवान उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम मांगरोल है। यश साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज में बीए सेकंड ईयर का छात्र है। यश ने 21 मई यानी 3 दिन पहले ही एसपी ऑफिस में आवेदन देकर अपनी पत्नी की कस्टडी मांगने के लिए पुलिस से गुहार भी लगाई थी। न्याय नहीं मिलने के बाद आज उसने यह कदम उठाया। कीटनाशक पीने के बाद परिजन युवक को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफेर कर दिया गया है। फिलहाल युवक मेडिकल कॉलेज में भर्ती है,जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया की पीड़ित यश के अलावा उसकी मां नीलम व छोटी बहन दिव्या घर पर थे। गुरुवार शाम करीब 5 बजे यश पीछे वाले कमरे में उल्टियां करने लगा। जिसके बाद पिता मोहनलाल को फोन कर बुलाया और उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया। यश के पिता ने बताया की बेटे ने 13 मार्च को गांव की ही लड़की तमन्ना पिता महेशगिरि गोस्वामी से प्रेम विवाह किया था। यह विवाह धार जिले के चिराखान गांव के एक मंदिर में संपन्न हुआ था। जिसके बाद 16 मार्च को लड़की ने अपने माता – पिता से जान का खतरा, ससुराल वालों पर अनावश्यक कार्रवाई आदि विषय को लेकर एक आवेदन डाक पोस्ट के माध्यम से एसपी ऑफिस भेजा। पुलिस की समझाईश के बाद लड़की 31 अप्रैल को बयान के लिए थाना स्टेशन रोड पहुंची। जहां से उसके पिता व अन्य परिजन उसे अपने साथ ले गए। तब से उसकी हमसे या हमारे लड़के यश से कोई मुलाकात या बातचीत नहीं हुई। उसके बाद से यश डिप्रेशन में चला गया था और लड़की को ढूंढने की कोशिश भी कर रहा था। लड़की ऊंची जाति की होने से उसके परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे। जिसके बाद पुलिस में उसकी झूठी शिकायत भी की और पुलिस ने भी उसके साथ दुर्व्यवहार कर जातिसूचक शब्द कहे। इससे वह और डर गया था। फिलहाल पूरे मामले में पुलिसकर्मियों द्वारा चौकी के अंदर जातिवाद का यह मामला बड़ा ही संगीन है। अब यह देखना बाकी है की सूबे की सरकार और महकमे के आला अधिकारी इसमें क्या एक्शन लेते है और क्या जांच करते है? क्या दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कर उन पर उचित कार्रवाई होगी या उन्हें किसी तरह बचा लिया जाएगा। फिलहाल एक नोजवान युवक पुलिस की बर्बरता और जातिवाद का दंश झेलने के बाद मौत से जीत हार कर रहा है। वहीं दूसरी और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होना बहुत जरूरी है। पूरी रात पिटाई की, कहा – तेरी बहन को उठा लेंगे!यश की छोटी बहन दिव्या ने बताया 12 मई को पुलिस उसे सालाखेड़ी चौकी पर ले गई थी। हमें अगले दिन एएसआई प्रदीप शर्मा ने फोन लगाकर सूचना दी की यश को छुड़ाकर ले जाओ। फिर पिताजी थाने गए और एसडीएम कोर्ट से उसे छुड़वाकर लेकर आये। पुलिस ने यश पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की थी। पिता ने पुलिस से यश को चौकी लाने और केस बनाने का कारण पूछा तो प्रदीप शर्मा ने कहा की इसे समझाओ अपनी जात की छोरी देखे और उस लड़की को भूल जाए। यश ने घर आकर परिजनों को बताया की एएसआई प्रदीप शर्मा व अन्य पुलिसकर्मियों ने मिलकर पूरी रात उसकी पिटाई की। एएसआई प्रदीप शर्मा ने जातिसूचक शब्द कहे व गंदी-गंदी गालियां दी। उसने यश से कहा की तू नीची जाति का है ऊंची जात की लड़की से दूर रहना। अपनी जात देखकर शादी कर और उस लड़की को छोड़ दे। एएसआई शर्मा ने यह भी कहा की सीधे से मान जा नहीं तो तेरी बहन भी है उसे उठा लेंगे। इस घटना के बाद से परिवार डर और सहम गया था, उन्होंने इसकी शिकायत किसी को नहीं की। इसी बीच लड़की का दूसरे नंबर से यश के पास फोन आया था। जिसमें उसने कहा की मेरे घरवाले जबरदस्ती मेरी दूसरी शादी कर रहे है। मेरी जान खतरे में है मुझे बचा ले। 3 दिन पहले 21 मई को यश द्वारा एसपी ऑफिस में आवेदन देकर लड़की की कस्टडी की गुहार भी लगाई थी। मगर वहां से भी कोई मदद नहीं मिली। जिसके बाद आज अचानक उसने कीटनाशक पिने जैसा कदम उठाया।

चुनावी घमासान : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की कांग्रेस की तुलना कंस से, सरवन और बांगरोद में हुई आम सभा

निवेश क्षेत्र में 50 प्रतिशत काम रतलाम के लोगो को मिलेगा – केबिनेट मंत्री काश्यप पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार अनिता नागरसिंह चौहान के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया। सैलाना के सरवन और बांगरोद में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस की तुलना कंस युग से की। यादव ने कहा हम सभी देवी देवताओं को मानने वाले लोग हैं। जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवताओं का वास होता है। लेकिन आज कंस का युग याद कर ले या कांग्रेस का, दोनों एक जैसे है। इनकी निगाह और नियत खराब है। आज मैं कूलर में खड़ा हूं, माइक से बोल रहा हूं लेकिन पहले लाइट ही नहीं रहती थी, ऐसे हालात कांग्रेस ने कर रखे थे। यही कारण है कि आज पूरे देश से कांग्रेस को ठुकरा रहे है। मुख्यमंत्री मोहन यादव पहले रतलाम के सैलाना विधानसभा के सरवन में पहुंचे और आमसभा को संबोधित किया। इसके बाद रतलाम ग्रामीण विधानसभा के ग्राम बांगरोद पहुंचे। सभा में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय एवं भाजपा प्रत्याशी अनीता नागरसिंह चौहान मौजूद रहे। बांगरोद में मुख्यमंत्री जी ने सभा स्थल के समीप स्थित बाबा खाटूश्याम मंदिर पहुंचकर दर्शन भी किए। सभा में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि भाजपा आदिवासी अंचल में विकास की धारा लाने का काम कर रही है। नल-जल योजना से लेकर प्रधानमंत्री आवास तक कई काम हुए है। सड़कों की हालत सुधरी है। यहां निर्माण के कई कार्यों को गति दी गई है। सिंचाई का पानी और पेयजल की व्यवस्था 12 महीने करने की योजना पर काम कर रहे है। अनिता नागर सिंह चौहान जितेगी तो सांसद के साथ एक और कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान भी आपको मिलेगा। रतलाम के पास जो निवेश क्षेत्र बन रहा है, उसमें 50 प्रतिशत काम रतलाम जिले के लोगों को मिलेगा, यह सुनिश्चित किया गया है। शिक्षा के लिए सीएम राइज स्कूल भी खुले है। मोदी जी ने दस साल में देश को गति दी है। क्षेत्र के विकास के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। बांगरोद में आमसभा को संबोधित करते हुए ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने कहा कि आपने मुझे 35 हजार मतों से जिताया था, अब बहन अनिता नागर सिंह चौहान को 51 हजार से जिताएंगे, यह हमने संकल्प लिया है और सबको मिलकर इसे पूरा करना है। भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान ने कहा मुझे भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है और मैं आपसे आशीर्वाद लेने आई हूं। 13 मई को वोट करने जाए और कमल का बटन दबाए। ये वोट सीधे मोदी जी को जाएगा। विकसित भारत के लिए जाएगा। इससे आपके क्षेत्र में विकास के काम को और अधिक गति मिल सकेगी, क्योंकि कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री जी मेरे साथ है। आमसभा के दौरान जिला महामंत्री संगीता चारेल, निर्मल कटारिया, सैलाना विधानसभा प्रभारी दिलीप मकवाना, विधानसभा संयोजक भंवरलाल डोडियार, सह संयोजक भूपेंद्र जायसवाल, रतलाम ग्रामीण विधानसभा प्रभारी अशोक पोरवाल, संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, सह संयोजक अशोक पण्ड्या आदि मंचासीन रहे। ये कांग्रेस नेता भाजपा में शामिलमुख्यमंत्री डॉ यादव की उपस्थिति में बांगरोद की जनसभा में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री एवं अतिथियों ने ब्लॉक संगठन मंत्री वेद प्रकाश पाटीदार, पूर्व सहकारी समिति अध्यक्ष अनोखीलाल चौहान, कांग्रेस नेता राधेश्याम पाटीदार, वजेराम मालवीय धनेसरा, अनोखी लाल पाटीदार और हिम्मत सिंह बरबोदना को कांग्रेस में शामिल किया।

लोकसभा चुनाव 2024 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शाजापुर जनसभा में बड़ा बयान, कहा – अबकी बार वोट मथुरा के लिए डलना चाहिए

सभा के दौरान मोदी प्रिंट की टीशर्ट को लेकर हुई झूमाझटकी! पब्लिक वार्ता – शाजापुर,जयदीप गुर्जर। लोकसभा चुनाव के चलते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में कई सभाओं को संबोधित कर रहे है। मुख्यमंत्री ने रविवार को देवास – शाजापुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेंद्रसिंह सोलंकी के समर्थन में शाजापुर जिले के पोलायकलां में आमसभा को संबोधित किया। बस स्टेंड पर आयोजित कार्यक्रम में कालापीपल विधानसभा सहित शाजापुर जिले के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा तीसरी बार का वोट मथुरा के लिए डलना चाहिए, ताकि अगले पांच साल में मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण की भी जय-जयकार हो। बता दे मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद भी सुप्रीम कोर्ट में विचारधीन है। सभा के दौरान एक अजीब वाकया भी देखने में आया। यहां आए लोग, बच्चे व कार्यकर्ता मोदी प्रिंट टीशर्ट को लेकर आपस में ही उलझ गए। मोदी प्रिंट टीशर्ट पाने को लेकर खींचतान में कई लोग धक्का मुक्की का शिकार भी हुए। वहीं अलग – अलग क्षेत्रों से टीम बनाकर आए कार्यकर्ताओं में आपस में खूब कहासुनी हुई। बाद में पुलिसकर्मियों व अन्य नेताओं ने समझाया। मुख्यमंत्री ने बगैर नाम लिए कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी द्वारा दिये गए मंगलसूत्र वाले बयान पर भी तीखी प्रक्रिया दी। दोपहर करीब 3 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पोलायकलां पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले पोलायकलां को अपना घर आंगन बताया। सीएम यादव ने कहा इस धरती पर कई बार आया और कई रूप में आया, उन्होंने शाजापुर जिले की तारीफ करते हुए कहा की पूरे देश में मालवा और मालवा में शाजापुर जिला एक ऐसा जिला है जहां से राष्ट्र निर्माण  में आहुति देने वाले योद्धा निकलते है। जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तीखे तेवरों में कहा कि कांग्रेस ने श्रीराम के आमंत्रण को ठुकराकर महापाप किया है, ये कांग्रेस का अहंकार है। पहली बार 2014 में आपने वोट दिया तो देश से आतंकवाद का खत्म किया। आज पूरे देश में शांति है। एकता, अखंडता बरकरार है। दूसरी बार वोट दिया तो 5 साल के अंदर 70 साल से लटके हुए श्रीराम जन्म भूमि मामले पर माननीय सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी आ गया और अब भगवान श्रीराम अपने गर्भगृह में मुस्कुरा रहे हैं। अब तीसरी बार का वोट मथुरा के लिए डलना चाहिए, ताकि अगले पांच साल में मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण की भी जय-जयकार हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भाजपा ने हमेशा से देश के जवानों और किसानों को उनका सम्मान दिलाने का काम किया है। सातब ही भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों को भी जनता के सामने रखा। सभा में क्षेत्रीय सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी महेंद्रसिंह सोलंकी के अलावा मेला प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष माखनसिंह चौहान, लोकसभा प्रभारी जगदीश अग्रवाल, लोकसभा संयोजक बहादुरसिंह मुकाती, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक, विधायक घनश्याम चंद्रवंशी, गोपालसिंह इंजीनियर, भाजपा जिला महामंत्री विजयसिंह बैंस, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिसोदिया, राजेश यादव, सहित आदि भाजपा नेता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिनेश शर्मा ने किया तथा आभार विधानसभा संयोजक अशोक कवीश्वर ने माना।

दाखिल हुआ सांसदी का पर्चा! : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भरवाया प्रत्याशी अनिता नागरसिंह चौहान का नामांकन, कई दिग्गजों को होना पड़ा शामिल

लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बजने के बाद गुरुवार को रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर संसदीय क्षेत्र या रतलाम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिता नागरसिंह चौहान ने अपना नामांकन फार्म जमा किया।

सार्थक पहल: 2900 मजदूरों के हक के रुपए दिलाने के लिए मंत्री काश्यप की पहल, मुख्यमंत्री से किया आग्रह

हुकुमचंद मिल की तर्ज पर हो रतलाम की सज्जन मिल के श्रमिकों का भुगतान पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री, चेतन्य कुमार काश्यप ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलकर रतलाम की सज्जन मिल के 2900 मजदूरों की तीस वर्षों से बकाया मजदूरी एवं अन्य देनदारियों का भुगतान मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल और अधोसंरचना विकास मंडल के माध्यम से करने का आग्रह किया। काश्यप ने मुख्यमंत्री को बताया की जिस प्रकार इंदौर की हुकुमचंद मिल के मजदूरों को शासन ने सहायता की ठीक उसी प्रकार रतलाम के 2900 परिवारों पर भी ध्यान दिया जाए और उनकी सहायता की जाए। मुख्यमंत्री ने काश्यप को आश्वस्त किया कि वे सज्जन मिल की बकाया देनदारियों का भुगतान कराने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को तुरंत निर्देशित भी किया। काश्यप ने भोपाल में कैबिनेट की बैठक के बाद आज मंत्रालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की और आग्रह पत्र सौंपा। इस पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा हुकुमचंद मिल की देनदारी संबंधी समस्याओं का निराकरण करने की सराहना की और उनकी इस पहल को मजदूरों के हित में ऐतिहासिक निर्णय बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि सज्जन मिल 1992 से बंद पड़ी है। मिल पुर्नउत्थान करने के लिए राज्य शासन द्वारा समय-समय पर प्रयास किए गए परन्तु सफलता नहीं मिली। मिल कंपनी परिसमापन के अन्तर्गत होकर हाईकोर्ट मध्यप्रदेश में आगामी कार्रवाई हेतु विचाराधीन है। मंत्री काश्यप के अनुसार मिल की जमीन शहर के बीचों-बीच होने से उद्योग लगाने के लिए उपयुक्त नहीं है। हुकुमचंद मिल की योजना के अनुसार ही हाईकोर्ट के माध्यम से इस भूमि पर भी इन्दौर जैसा प्रकल्प लाकर मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल और अधोसंरचना विकास मंडल के माध्यम से मजदूरों, बैंकों एवं अन्य देयताओं का भुगतान कराया जा सकता है।

बंद हो अवैध मांस और लाउड स्पीकर: जिम्मेदारों ने ताक पर रखे मुख्यमंत्री के आदेश, हिंदू जागरण मंच ने दसौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन

पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। प्रदेश का मुखिया बनते ही डॉ. मोहन यादव ने मांस विक्रय और लाउड स्पीकर्स पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए थे। उस दौरान ताबड़तोड़ प्रदेश के सभी जिलों में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। लेकिन समय बितने के बाद उन आदेशों का पालन कहीं भी नजर नहीं आ रहा है। ना ही जिम्मेदार इस पर कोई ध्यान दे रहे है। अब तक मंदिर व मस्जिदों में बजने वाले लाउड स्पीकर्स के डेसिबल मापने की मशीनें नहीं लग पाई है। ना ही मांस के अवैध कारोबार पर कोई ठोस कार्रवाई हुई है। ऐसे में अब हिंदू जागरण मंच ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को जागरण मंच का प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर भास्कर लक्षाकार से मिला और ज्ञापन सौंपा। मंच के जगदीश पाटीदार ने बताया की मुख्यमंत्री द्वारा धर्मस्थलों पर लगाए गए लाउड स्पीकरों को हटाने और शहरी क्षेत्रों में अवैध रुप से संचालित की जा रही मांस दुकानों व स्लाटर हाउसों को बन्द करने के निर्देश दिए गए थे। परन्तु राज्य शासन के सुस्पष्ट निर्देशों के बावजूद उक्त दोनो ही गतिविधियां धडल्ले से जारी है। इसके साथ ही शासकीय भूमियों पर अवैध मजारें बनाकर कब्जा किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा इस प्रकार की अवैध फर्जी मजारों को भी हटाने के निर्देश दिए गए है। मगर जिला प्रशासन इन सभी निर्देशों को ताक पर रखकर अवहेलना कर रहा है। हिन्दू जागरण मंच की इस मांग पर तत्काल कार्यवाही की जाए अन्यथा हिन्दू जागरण मंच को इन मुद्दों पर आन्दोलन करने के लिए बाध्य होना पडेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। ज्ञापन के दौरान मंच के राजेश कटारिया, कमलेश ग्वालियरी, वैभव व्यास, कुलदीप माहेश्वरी, सिद्धार्थ पंड्या, महावीर चौहान, पृथ्वी रंगशाही,कार्तिक पाटीदार, नंदकिशोर मीणा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। यह मांगे रखी गई ज्ञापन में1. प्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने पदभार ग्रहण  करते ही पहला आदेश इसी सम्बन्ध में जारी किया था कि धर्मस्थलों पर बिना अनुमति बजाए जा रहे लाउड स्पीकरों को हटाया जाए। अपने आदेश में मुख्यमंत्री डा. यादव ने यह स्पष्ट निर्देश दिए थे कि जिन भी धर्मस्थलों पर बिना अनुमति के लाउड स्पीकर बजाए जा रहे है,उन्हे तुरंत जब्त किया जाए। साथ ही जिन धर्मस्थलों पर प्रशासन से अनुमति लेकर लाउड स्पीकर बजाए जा रहे है,उनकी ध्वनि का स्तर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित सीमा में रखा जाए और इसके लिए प्रशासन को धर्मगुरुओं और धर्मस्थलों के संचालकों से चर्चा करने के निर्देश दिए गए थे। 2. जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के निर्देशों पर पूरा अमल नहीं किया। प्रशासन द्वारा किसी भी धर्मस्थल पर लगे लाउड स्पीकरों की अनुमति की जांच नहीं की गई। इसके विपरित सभी धर्मो के धर्मगुरुओं की बैठक लेकर उन्हे कम आवाज में लाउड स्पीकर बजाने के निर्देश दे दिए गए। मुख्यमंत्री जी ने ध्वनि प्रदूषण के नियंत्रण के लिए थाना स्तर पर टीम बनाने के निर्देश भी दिए थे। परन्तु ऐसी कोई टीम गठित नहीं की गई। 3. जिला प्रशासन द्वारा ली गई बैठक का असर यह हुआ कि जिले के सभी मन्दिरों पर लगे हुए लाउड स्पीकरों की आवाज तो कम हो गई लेकिन मस्जिदों पर लगे लाउड स्पीकरों की आवाज दो तीन दिन कम रखने के बाद फिर से बढा दी गई है। वर्तमान में समस्त मस्जिदों पर बेहद तेज आवाज में दिन में पांच बार अजान दी जाने लगी है। जिससे लोगों को काफी कष्ट होता है। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का खुला उल्लंघन करते हुए सुबह साढे पांच बजे तेज आवाज में अजान दी जाती है,जबकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सुबह 6 बजे से पहले किसी भी स्थिति में लाउड स्पीकर का उपयोग नहीं किया जा सकता है। 4. हिन्दू जागरण मंच की मांग है कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आदेश का अक्षरश: पालन करवाया जाए। प्रशासन द्वारा प्रत्येक धर्मस्थल पर लगे लाउड स्पीकर की अनुमति की जांच करवाई जाए और बिना अनुमति चलाए जा रहे लाउड स्पीकरों को जब्त किया जाए। हिन्दू जागरण मंच को इस बात की पूरी आशंका है कि किसी भी मस्जिद द्वारा लाउड स्पीकर बजाने के लिए विधिवत अनुमति नहीं ली गई है। 5. मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव द्वारा शहरों में खुले रुप से मांस विक्रय किए जाने को भी प्रतिबन्धित किया गया है। मुख्यमंत्री के आदेश पर शुरुआती एक दो दिन तो कार्यवाही का नाटक किया गया परन्तु वास्तविकता यह है कि शहर में अनेक अवैध दुकानों पर खुलेआम मांस का अवैध विक्रय किया जा रहा है। 6. हिन्दू जागरण मंच को मिली जानकारी के अनुसार शहर में कई अवैध स्लाटर हाउसों का संचालन किया जा रहा है। साथ ही अवैध रुप से मांस विक्रय की दुकाने चलाई जा रही है। बिना लायसेंस के चलाई जा रही इस मांस विक्रय की दुकानों और अवैध रुप से संचालित किए जा रहे स्लाटर हाउसों की जांच की जाना आïवश्यक है। 7. हिन्दू जागरण मंच को मिली जानकारी के अनुसार,पूरे जिले में अनेक स्थानों पर गौवध किया जा रहा है और ग्र्राम पंचायतों द्वारा इन मांस विक्रे ताओं को अवैध प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे है। ग्र्रामीण क्षेत्रों में हर पांच छ: किमी पर मुख्य मार्गों पर मुर्गे और बकरे के नाम पर अवैध गौवंश और पाडे का मांस विक्रय किया जा रहा है। कई मन्दिरों और स्कूलों के पास अवैध मांस दुकानें संचालित की जा रही है। हिन्दू जागरण मंच की मांग है कि अवैध मांस विक्रय,गौवंश हत्या और अवैध स्लाटर हाउसों की जांच करवा कर इनपर प्रभावी रुप से रोक लगाई जाए। 8. जिले भर में अनेक शासकीय भूमियों पर अवैध फर्जी मजारें बनाकर शासकीय भूमियों पर कब्जा किया जा रहा है। शासकीय भूमियों पर नकली मजारें बनाई जा रही है और फिर धीरे धीरे इन्हे विस्तारित कर पक्का निर्माण कर जमीन पर पूरी तरह कब्जा किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा इस प्रकार के अवैध कब्जों को हटाने के भी निर्देश दिए गए है। परन्तु इस दिशा में जिला प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है।  9. शहर के आसपास के कई इलाकों में शासकीय भूमियों पर नकली मजारें बनाई गई है। बजंली हवाई पïट्टी के पास इसी तरह की नकली मजार बनाई गई है,जो धीरे धीरे आसपास की काफी जमीन पर फैला दी … Read more

रतलाम के मंत्रीजी : कैबिनेट का ताज पहने चेतन्य काश्यप का पहला नगर आगमन, स्वागत रैली की तैयारियां हुई शुरू

पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद चेतन्य काश्यप 29 दिसंबर यानी शुक्रवार को पहली बार रतलाम आएंगे। इसको लेकर शहर भाजपा में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ता अभी से उनके स्वागत रैली की तैयारियों में जुट चुके है। रतलाम शहर विधानसभा से लगातार तीसरी बार विधायक चुनने के बाद भोपाल से कैबिनेट का ताज सजाकर काश्यप की रतलाम एंट्री यादगार बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। काश्यप भोपाल से शुक्रवार सुबह निकलेंगे और दोपहर 12 बजे सातरुंडा से रतलाम जिले में प्रवेश करेंगे। सालाखेड़ी से रतलाम शहर में उनका प्रवेश होगा। जिसके बाद वे करीब 2 बजे नाहरपुरा पहुंचकर समर्थकों के साथ स्वागत रैली में शामिल होकर जनता का अभिवादन करेंगे।स्वागत रैली नाहरपुरा से शुरू होकर डालू मोदी बाजार, गणेश देवरी, धान मंडी, शहर सराय होते हुए महाराणा प्रताप चौक सैलाना बस स्टेंड से होते हुए श्रीराम मंदिर, सज्जन मिल होती हुई भारत माता चौराहा अलकापुरी पर समाप्त होगी। रैली के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर मंच के माध्यम से नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री काश्यप का स्वागत किया जाएगा।

कौन बनेगा मंत्री : मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को सौंपी लिस्ट, दोपहर तक 28 मंत्री ले सकते है शपथ

रतलाम शहर विधायक काश्यप के पास भी पहुंचा फोन, संघ, भाजपा और बढ़ती लीड देगी साथ? पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। मध्यप्रदेश में मंत्री मंडल को लेकर चल रही सुगबुगाहट अब तेज हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मंत्रिमंडल के मंत्रियों का शपथ ग्रहण आज होगा। सोमवार दोपहर 3:30 बजे मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। राज्यपाल मंगूभाई पटेल सभी नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसी के साथ ही विधायकों के फोन घनघनाने लगे हैं। मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी विधायकों को राजभवन पहुंचने के आदेश दिए गए हैं। सुबह सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल को प्रस्तावित सूची सौंपी। मोहन मंत्रिमंडल में बेदाग छवि, जातीय, क्षेत्रीय, महिला पर फोकस रहेगा। करीब 28 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। शपथ से पहले सभाकक्ष में 28 कुर्सियां लगाई गई है। रविवार को केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के बाद नामों पर अंतिम मुहर लगी थी। शपथ ग्रहण से पहले डॉक्टर मोहन यादव राज्यपाल से मिलने पहुंचे। सुबह 9:30 बजे राज भवन में सीएम और राज्यपाल की मुलाकात हुई। राज्यपाल को मंत्रियों के नाम की सूची सौंपने के बाद डॉक्टर मोहन यादव इंदौर निकल जाएंगे। बेदाग छवि और संघ में सीधा संपर्करतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप का नाम भी लगभग तय है। सूत्रों के अनुसार उनके पास भी भोपाल से फोन पहुंच चुका है। हालांकि काश्यप पिछले तीन दिनों से रतलाम से बाहर है, माना जा रहा है की वे भोपाल – दिल्ली की दौड़ में लगे थे। काश्यप को प्रदेश में उद्योग नीति या नगरीय प्रशासन विभाग दिया जा सकता है। राजनेता होने के साथ साथ काश्यप को एक सफल उद्यमी के रूप में देखा जाता है। काश्यप तीसरी बार लगातार रतलाम शहर से विधायक है। अब तक के कार्यकाल में उनकी छवि बेदाग रही है। हर बार उनकी जीत का अंतर भी बढ़ा है। भाजपा के बड़े नेताओं से सीधे संपर्क में है। इसके अलावा संघ के अखिल भारतीय पदाधिकारियों से भी संबंध है। यही कारण है कि उनका केबिनेट में नाम फाइनल माना जा रहा है। इनके नाम लगभग शामिलविधायक कैलाश विजयवर्गी, प्रहलाद पटेल,राकेश सिंह, तुलसी सिलावट, एदल सिंह कंसाना, अर्चना चटनिस, चेतन कश्यप, हेमंत खंडेलवाल, राकेश शुक्ला मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के प्रद्युमन सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, प्रभुराम चौधरी शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा चेतन कश्यप, बृजेंद्र प्रताप सिंह, कुंवर सिंह टेकाम,गोविंद सिंह राजपूत, प्रदीप लारिया,राकेश शुक्ला, घनश्याम चंद्रवंशी मंत्री बनाये जा सकते हैं। बुरहानपुर से महिला विधायक और मुरैना जिले से एक विधायक भोपाल के लिए रवाना हुए हैं।

MP में धार्मिक स्थलों के नीचे बिक रहा मांस!,CM Dr. Mohan Yadav के आदेश से बेरोजगारी? – PUBLIC VARTA

पब्लिक वार्ता/जयदीप गुर्जर : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खुले में मांस-मछली के विक्रय तथा धार्मिक स्थलों के 100 मीटर के दायरे में मांस विक्रय पर प्रतिबंध के आदेश दिए है। रतलाम में करीब 200 परिवार इससे जुड़े है जिन पर सीधा असर पड़ेगा। गौर करने वाली बात है की नगर निगम पिछले 15 – 20 सालों से लाईसेंस नहीं बना रहा है। वहीं नगर में केवल 34 मांस विक्रेता ही लाइसेंसधारी है। ऐसे में बड़ा सवाल यह भी है कि आखिर क्यों लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया रोकी हुई है। इसको लेकर अधिकारियों के पास भी कोई आदेश या जवाब नहीं है। जो 34 लाइसेंस है उनका ही केवल नवीनीकरण किया जा रहा है। खुले में मांस बेच रहे विक्रेताओं का कहना है कि निगम लाईसेंस नहीं बनाता। हमे हटाने की बजाय कोई एक स्थान सरकार को देना चाहिये। हमारे परिवार का पालन पोषण इसी काम से होता है।शहर में 100 मीटर के दायरे में मांस विक्रय पर रोक लगानी है। ऐसे में कई मांस की दुकानें धार्मिक स्थलों द्वारा किराए पर दी गई है। जहां मांसाहार की होटले संचालित है। ऐसे में इनको हटाना भी प्रशासन के।लिए बड़ी चुनौती का काम होगा।

0%