लोकसभा RESULT DAY : जिले की 5 विधानसभाओं का पिटारा खुलेगा आज, 18 व 30 राउंड के साथ 70 टेबलों पर होगी मतगणना

भाजपा या कांग्रेस में कौन मरेगा बाजी?, साइंस कॉलेज आने का हर रास्ता रहेगा बंद! पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव संपन्न होने के बाद अब बारी है मतगणना और आने वाले परिणामों की। आज यानी 4 जून को सुबह 8 बजे से देशभर में मतगणना की  शुरुआत होगी। रतलाम जिले की 5 विधानसभा सीटो में 3 संसदीय क्षेत्र आते है। 5 विधानसभाओं की लोकसभा चुनाव की मतगणना रतलाम के साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज में होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी कर चुका है। चुनाव के परिणाम की घोषणा संसदीय क्षेत्र के मुख्यालय से की जाएगी। रतलाम में मतगणना के दौरान छत्रिपुल से ब्लड बैंक तक पूरा रोड ब्लॉक रहेगा। वाहन से आवगमन प्रतिबंधित रहेगा। निगम तिराहे से भी वाहनों पर रोक रहेगी। हाथीखाना वाले रास्ते पर भी बेरिकेडिंग रहेगी। यानी लीड कॉलेज तक आने वाले हर रास्ते को नो व्हीकल जोन पुलिस ने बनाया है। कलेक्टर राजेश बाथम के अनुसार मतगणना कर्मियों को प्रातः 6.00 बजे मतगणना स्थल पर पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया है। सुरक्षाबल सहित अन्य कर्मियों को मिला ले तो करीब 1 हजार कर्मचारी मतगणना टीम का हिस्सा रहेंगे। पोस्टल बैलेट की गिनती संसदीय क्षेत्र के मुख्यालय पर होगी। रतलाम संसदीय क्षेत्र का मुख्यालय झाबुआ है। विधानसभा के अनुसार अलग अलग कक्ष रहेंगे। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जावरा की गणना कक्ष क्रमांक 5 में होगी। रतलाम ग्रामीण के लिए कक्ष क्रमांक 6, आलोट के लिए कक्ष क्रमांक 7, सैलाना के लिए कक्ष क्रमांक 8 तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम शहर की मतगणना के लिए कक्ष क्रमांक 9 है। प्रत्येक मतगणना कक्ष के कलर कोड भी निर्धारित किए गए हैं। हर एक मतगणना हाल में 14 टेबलों पर मतगणना की जाएगी। इस अनुसार कुल 70 टेबल्स पर मतगणना होगी। प्रत्येक टेबल पर एक गणना सहायक, एक गणना पर्यवेक्षक तथा एक सूक्ष्म प्रेक्षक तैनात रहेगा। मतगणना परिसर में आयोग द्वारा तैनात प्रेक्षक भी मौजूद रहेंगे। जिले की पांचों विधानसभा में 1103422 मतदाता है। रतलाम ग्रामीण, सैलाना व आलोट विधानसभा की मतगणना के 18-18 व रतलाम सिटी व जावरा विधानसभा के 30-30 राउंड में मतगणना होगी। कौन मरेगा बाजी, दिलचस्प होगा मुकाबला!लोकसभा 2024 में बीजेपी ने रतलाम लोकसभा सीट पर अनिता नागर सिंह चौहान को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने पिछले उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया पर दांव चला है। कांतिलाल कई बार के सांसद व मंत्री रह चुके। वर्तमान संसद गुमानसिंह ने उन्हें 2019 में शिकस्त दी थी। रतलाम लोकसभा सीट पर कुल 1851112 मतदाता हैं। रतलाम लोकसभा सीट पर चौथे चरण यानी 13 मई को मतदान हुआ। आपको बता दे रतलाम झाबुआ-आलीराजपुर लोकसभा में रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण एवं सैलाना आते है। मंदसौर –  नीमच – जावरा लोकसभा में जावरा विधानसभा आती है। वहीं  उज्जैन -आलोट लोकसभा में आलोट विधानसभा आती है। रतलाम जिले में 1297 मतदान केंद्र थे। रतलाम जिले के विधानसभावार मतदाताओं कीबात करे तो रतलाम ग्रामीण में 213790, रतलाम सिटी में 217035, सैलाना में 211374, जावरा में 237878 और आलोट में 223345 मतदाता है। यानी रतलाम जिले के कुल 1103422 मतदाताओं के दिए वोट से आज लोकतंत्र की इबारत लिखी जाएगी।

रक्तदान के बाद अब मतदान की बारी: जन अभियान परिषद ने किया रक्तदान शिविर आयोजित, 13 मई को शत प्रतिशत मतदान की ली शपथ

पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा स्वर्गीय ठा. सज्जनसिंह  सोलंकी की द्वितीय पुण्यतिथि पर रक्‍तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर शहर के मानव सेवा समिति रक्‍त केन्‍द्र पर रखा गया। शिविर से पहले परिषद के सदस्यों ने मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से वाहन रैली निकाली। जिसके बाद शिविर स्थल पर पहुंचकर शतप्रतिशत मतदान कि शपथ ली। इस दौरान समाजकार्य विषय के विद्यार्थियों का उत्‍कृष्‍ट कार्य करने के लिए सम्‍मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि श्रंगेरी मठ के दंडी स्‍वामी संतश्री आत्‍मानंद जी सरस्‍वती, मानव सेवा समिति अध्‍यक्ष मोहनलाल मुरलीवाला, विशेष अतिथि विजेन्‍द्र सिंह चौहान रहे। वहीं अध्‍यक्षता परिषद के जिला समन्‍वयक रत्‍नेश विजयवर्गीय के द्वारा की गई। मुख्‍य अतिथि श्रंगेरी मठ दंडी स्‍वामी संतश्री आत्‍मानंद सरस्‍वती ने कहा कि भारत कि संस्‍कृति और संस्‍कार सदैव परहित के लिये प्रेरित करते है आज युवाओं ने रक्‍तदान ऐसे लोगों के लिये जिन्‍हे वे जानते भी नही और उनके रक्‍त से उनकी जान भी बचाई जा सकती है और उन्‍होने कहा कि आने वाली 13 मई को प्रत्येक मतदाता को मतदान अवश्‍य करना चाहिए।  यह हमारे राष्ट्र व धर्म के विकास के लिए बहुत आवश्यक है। मानव सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल मुरलीवाला ने कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए उनका सम्मान किया और कहा ऐसे कार्यकर्ता लगातार ऐसे कार्य करते रहेंगे तो समाज में एक नया बदलाव आएगा। जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गी ने सामाजिक कार्यों के उदाहरण देते हुए कहा कि हम सब वर्ष भर की अनेक गतिविधियों के माध्यम से समाज और शासन की योजनाओं के लिए लगातार प्रचार प्रसार के साथ-साथ सकारात्मक माहौल पैदा करने हेतु समाज सेवा के कार्य करते आए है। विकासखंड रतलाम समन्वयक शैलेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में समाज सेवा में श्रेष्ठ कार्य करने वाली एमएसडब्ल्यू की सक्रिय छात्रा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका श्रीमती सीमा अग्निहोत्री का परिषद के पदाधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। श्रीमती अग्निहोत्री ने कहा कि यह पाठ्यक्रम मेरे समाज सेवा के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एक सार्थक रहा है विकासखंड समन्वयक शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए परिषद की टीम के द्वारा वर्ष भर किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी उपस्थित समस्त समाजसेवियों को दी। इस अवसर पर परिषद के सीएससीएलडीपी छात्र-छात्राएं, नगर/ग्राम प्रस्फुटन समिति के कार्यकर्ता एवं परामर्शदाता आशीष यादव, प्रदीप बिडवाल सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र श्रेष्ठ, ओमप्रकास  पाटीदार, महावीर बैरागी आदि उपस्थित रहे।

तो जाएगा मंत्री पद! : अमित शाह की चेतावनी के बाद प्रदेश के 3 मंत्रियो की साख का सवाल बनी रतलाम लोकसभा सीट

8 विधानसभा में केवल 4 पर भाजपा, पिछली बार हुआ था 75.47 प्रतिशत मतदान पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। लोकसभा 2024 के पहले चरण में घटते वोटिंग प्रतिशत ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को चिंता में डाल दिया है। मध्यप्रदेश में हुए पहले चरण की वोटिंग में कई मंत्रियों के क्षेत्र में पिछली बार के मुकाबले कम वोटिंग हुई। चुनावी विशेषज्ञों की माने तो कम वोटिंग का असर सीधे सीधे भाजपा को नुकसान देता है। जिसे भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी बखूबी जनता है। पहले चरण के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में बैठक ली। इसमें मध्यप्रदेश के बीजेपी नेता शामिल हुए। इस बैठक में उन्होंने कहा- जिन मंत्रियों के इलाके में मतदान प्रतिशत कम होगा, उनका मंत्री पद चला जाएगा। बदले में उन विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा, जिनके क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। हालांकि, अमित शाह ने ये नहीं बताया कि कितने फीसदी कम वोटिंग पर मंत्रियों का पद जा सकता है। शाह की चेतावनी के बाद रतलाम लोकसभा सीट के 3 मंत्रियों की साख दांव पर लगी है। अगर यहां वोटिंग प्रतिशत कम होता है तो तीनो मंत्रियों के मंत्री पद खतरे में पड़ सकते है। संभवतः रतलाम लोकसभा इकलौती ऐसी सीट है जहां तीन कैबिनेट मंत्री मौजूद है। जिनमें चेतन्य काश्यप (सूक्ष्म एवं लघु उद्योग), निर्मला भूरिया (महिला एवं बाल विकास) और नागरसिंह चौहान (वन,पर्यावरण एवं अनुसूचित जाति विकास) शामिल है। ऐसे में भाजपा हाइकमान वोटिंग प्रतिशत घटने नहीं देने की पूरी कोशिश में जुट गया है। आपको बता दे 2019 के लोकसभा चुनाव में करीब 75.47 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। 2024 के चुनाव में रतलाम सीट से इस बार भाजपा ने गुमान सिंह का टिकट काटकर कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान की पत्नी और अलीराजपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता चौहान को दिया है। इनके सामने इंडिया ब्लॉक से कांतिलाल भूरिया उम्मीदवार चुने गए हैं। 50 – 50 का मुकाबला, रतलाम देता है लीड2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 49.7 व कांग्रेस को 43.2 प्रतिशत वोट मिले थे। गौरतलब है की रतलाम लोकसभा सीट के अंतर्गत 8 विधानसभा क्षेत्र आते है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा केवल रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण, अलीराजपुर और पेटलावद पर ही काबिज हो पाई थी। वहीं जोबट, झाबुआ व थांदला में कांग्रेस और सैलाना में भारतीय आदिवासी पार्टी ने अपना कब्जा जमाया। इस लिहाज से भाजपा की अनिता नागरसिंह चौहान के लिए यह मुकाबला 50-50 का माना जा रहा है। रतलाम शहर और रतलाम ग्रामीण विधानसभा लोकसभा में भाजपा के लिए ऑक्सिजन का काम करती है। जहां पार्टी का फोकस भी रहता है। रतलाम शहर, ग्रामीण व पेटलावद विधानसभा से भाजपा बड़े अंतर से आगे रहती है। भाजपा को झाबुआ, अलिराजपुर, जोबट, थांदला व सैलाना  में खास मेहनत करने की जरूरत हर बार पड़ती है। यह सीट कांग्रेस की परंपरागत सीटो में गिनी जाती है। जहां भाजपा के लिए आदिवासी वोटर्स को कैप्चर करना मुश्किल होता है। क्योंकि इन वोटर्स को लंबे समय से भावनात्मक तरीके से कांग्रेस अपने पाले में किए हुए है। जिनका असर विधानसभा चुनाव में भी देखा गया है। नहीं जीती कभी भाजपा महिला प्रत्याशीअनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आरक्षित रतलाम-झाबुआ संसदीय सीट पर अब तक हुए 17 लोकसभा चुनावों और एक उपचुनाव में सिर्फ चार बार ही गैर कांग्रेसी नेता जीत पाए हैं। जनसंघ और भाजपा के लिए यह सीट हमेशा चुनौती बनती रही। बता दें, यह सीट महिला प्रत्याशियों के लिए फिसड्डी ही साबित हुई है। इसके पहले रेलम चौहान और निर्मला भूरिया को बीजेपी टिकट देकर चुनाव लड़ा चुकी है। यह दोनों ही महिला प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया से चुनाव हार चुकी है। इस बार मोदी लहर और कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा प्रत्याशी अनीता चौहान का जीत का दावा कर रही है। महिला प्रत्याशियों में केवल 1962 में हुए चुनाव में कांग्रेस की जमुनादेवी को ही जीत मिल सकी है। 5 बार इस सीट पर महिला प्रत्याशी उतरी है। रेलम चौहान को भाजपा ने दिलीपसिंह भूरिया का टिकट काट कर उम्मीदवार बनाया था। तब भूरिया ने भाजपा हाइकमान को चुनौती भी दी थी। किस्मत कहे या राजनीति रेलम चौहान को हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद 2014 की मोदी लहर में जीते दिलीपसिंह भूरिया के आकस्मिक निधन के बाद उनकी पुत्री निर्मला भूरिया को उपचुनाव में उतारा गया जो कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया से हरी और सीट फिर कांग्रेस के पाले में चली गई। अब तक भाजपा की महिला प्रत्याशियों के लिए यह सीट बदकिस्मत रही है। 2019 में रतलाम लोकसभा की विधानसभा सीट पर वोटिंग का हिसाब रतलाम शहरकुल मतदाता-204663कुल मतदान- 149562 पुरुष-77823महिला-71937 नोटा-972अन्य-1142भाजपा 100238कांग्रेस 47100 अंतर 53138———– रतलाम ग्रामीणकुल मतदाता-192974 कुल मतदान-161638पुरुष-85161 महिला-76475नोटा-1631अन्य-1373भाजपा 96854कांग्रेस 59116अंतर 37738———– सैलाना विधानसभाकुल मतदाता-188188कुल मतदान-161804पुरुष-81929महिला-79873नोटा-3175अन्य-14684भाजपा 70717कांग्रेस 72754अंतर-2037——— अलीराजपुर विधानसभाकुल मतदाता-233073कुल मतदान-160412पुरुष-84540महिला-75872नोटा-6482अन्य-10205भाजपा-71899कांग्रेस-71623अंतर-276———– जोबट विधानसभाकुल मतदाता-264856कुल मतदान-180879पुरुष-95449महिला-85430नोटा-6996अन्य-12235भाजपा-70152कांग्रेस-88135अंतर-18013———– झाबुआ विधानसभाकुल मतदाता-275247कुल मतदान-194449पुरुष-99799महिला-94650नोटा-5629अन्य-9088भाजपा-86711 कांग्रेस-94311अंतर-7600——— थांदला विधानसभाकुल मतदाता-235337कुल मतदान-183196नोटा-3369अन्य-10011पुरुष-92385महिला-90800भाजपा-93080कांग्रेस-81312अंतर-11768——— पेटलावद विधानसभाकुल मतदाता-256275कुल मतदान-203432पुरुष-103240महिला-100190नोटा-4332अन्य-11054भाजपा- 104085कांग्रेस-88895अंतर-15190

लोकसभा चुनाव 2024 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शाजापुर जनसभा में बड़ा बयान, कहा – अबकी बार वोट मथुरा के लिए डलना चाहिए

सभा के दौरान मोदी प्रिंट की टीशर्ट को लेकर हुई झूमाझटकी! पब्लिक वार्ता – शाजापुर,जयदीप गुर्जर। लोकसभा चुनाव के चलते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में कई सभाओं को संबोधित कर रहे है। मुख्यमंत्री ने रविवार को देवास – शाजापुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेंद्रसिंह सोलंकी के समर्थन में शाजापुर जिले के पोलायकलां में आमसभा को संबोधित किया। बस स्टेंड पर आयोजित कार्यक्रम में कालापीपल विधानसभा सहित शाजापुर जिले के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा तीसरी बार का वोट मथुरा के लिए डलना चाहिए, ताकि अगले पांच साल में मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण की भी जय-जयकार हो। बता दे मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद भी सुप्रीम कोर्ट में विचारधीन है। सभा के दौरान एक अजीब वाकया भी देखने में आया। यहां आए लोग, बच्चे व कार्यकर्ता मोदी प्रिंट टीशर्ट को लेकर आपस में ही उलझ गए। मोदी प्रिंट टीशर्ट पाने को लेकर खींचतान में कई लोग धक्का मुक्की का शिकार भी हुए। वहीं अलग – अलग क्षेत्रों से टीम बनाकर आए कार्यकर्ताओं में आपस में खूब कहासुनी हुई। बाद में पुलिसकर्मियों व अन्य नेताओं ने समझाया। मुख्यमंत्री ने बगैर नाम लिए कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी द्वारा दिये गए मंगलसूत्र वाले बयान पर भी तीखी प्रक्रिया दी। दोपहर करीब 3 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पोलायकलां पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले पोलायकलां को अपना घर आंगन बताया। सीएम यादव ने कहा इस धरती पर कई बार आया और कई रूप में आया, उन्होंने शाजापुर जिले की तारीफ करते हुए कहा की पूरे देश में मालवा और मालवा में शाजापुर जिला एक ऐसा जिला है जहां से राष्ट्र निर्माण  में आहुति देने वाले योद्धा निकलते है। जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तीखे तेवरों में कहा कि कांग्रेस ने श्रीराम के आमंत्रण को ठुकराकर महापाप किया है, ये कांग्रेस का अहंकार है। पहली बार 2014 में आपने वोट दिया तो देश से आतंकवाद का खत्म किया। आज पूरे देश में शांति है। एकता, अखंडता बरकरार है। दूसरी बार वोट दिया तो 5 साल के अंदर 70 साल से लटके हुए श्रीराम जन्म भूमि मामले पर माननीय सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी आ गया और अब भगवान श्रीराम अपने गर्भगृह में मुस्कुरा रहे हैं। अब तीसरी बार का वोट मथुरा के लिए डलना चाहिए, ताकि अगले पांच साल में मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण की भी जय-जयकार हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भाजपा ने हमेशा से देश के जवानों और किसानों को उनका सम्मान दिलाने का काम किया है। सातब ही भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों को भी जनता के सामने रखा। सभा में क्षेत्रीय सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी महेंद्रसिंह सोलंकी के अलावा मेला प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष माखनसिंह चौहान, लोकसभा प्रभारी जगदीश अग्रवाल, लोकसभा संयोजक बहादुरसिंह मुकाती, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक, विधायक घनश्याम चंद्रवंशी, गोपालसिंह इंजीनियर, भाजपा जिला महामंत्री विजयसिंह बैंस, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिसोदिया, राजेश यादव, सहित आदि भाजपा नेता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिनेश शर्मा ने किया तथा आभार विधानसभा संयोजक अशोक कवीश्वर ने माना।

एक्शन में भाजपा : सभी मोर्चों के प्रमुखों को जिलाध्यक्ष ने बुलाया, 400 पार पर लगने का दिया लक्ष्य

पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पैलेस रोड़ स्थित भाजपा के जिला कार्यालय मे पार्टी के सातों मोर्चा की संयुक्त बैठक हुई। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने “अब की बार 400 पार” का लक्ष्य पूरा करने का आव्हान किया। उन्होने कहा सभी मोर्चा कार्यकर्ता बूथ विजय अभियान के तहत् घर-घर जाए और आमजन को भाजपा की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यो की जानकारी देकर अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष मे मतदान करने के लिए प्रेरित करे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक मे भाजपा के सभी मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने उन्हे बूथ विजय अभियान के तहत दिए जाने वाले करणीय कार्यो की जानकारी देते हुए प्रत्येक कार्य मे सक्रियता पूर्वक योगदान देने पर बल दिया। बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव सह संयोजक एवं पूर्व विधायक दिलीप मकवाना जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने भी मार्गदर्शन दिया। बैठक मे मोर्चा पदाधिकारी हरिराम शाह, राहुल निन्धाने, अनुकुल सोनी, सोमेश पालीवाल, राकेश पाटीदार, विप्लव जैन, मंसूर जमादार, अनिता कटारिया, अनिता पाहूजा, मंसूर जमादार, कन्हैयालाल पाटीदार, रामसिंह सिसोदिया, बद्रीलाल चैधरी, सुदीप पटेल, दिनेश राठौड़, करण वशिष्ठ आदि मौजूद रहे। महिला मोर्चा की हुई बैठकभाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने लोकसभा चुनाव को लेकर जिला कार्यालय मे भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव मे पार्टी के पक्ष मे अधिक से अधिक मतदान कराने पर बल दिया। श्री उपाध्याय ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के कल्याण के कार्य किये है। इस चुनाव मे पार्टी ने हर बूथ पर 370 मत बढाने का लक्ष्य रखा है। सभी जनप्रतिनिधि इसे पूरा करने मे लग जाये चुनाव के लिए इन दिनों बूथ विजय अभियान भी चल रहा है, जिसमें सभी अधिक से अधिक सहभागिता कर उसे सफल बनाए। बैठक मे निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा , महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिता कटारिया सहित पार्षदगण उपस्थित रहे।

लोकसभा चुनाव 2024: चुनाव से पहले पुलिस की तैयारी, दो थाना क्षेत्रों से निकला फ्लैग मार्च

CAPF की टुकड़ी के साथ एसपी राहुल लोढा व कलेक्टर राजेश बाथम निकले पैदल पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत जिले में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन अपनी – अपनी तैयारियां लगभग पुरी कर चुका है। सोमवार को सीएपीएफ की टुकड़ी (CAPF : Central Armed Police Force) व पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान कलेक्टर राजेश बाथम व एसपी राहुल लोढ़ा मार्च के साथ पैदल चले। फ्लैग मार्च थाना स्टेशन रोड व थाना औद्योगिक क्षेत्र में निकाला गया। एसपी व कलेक्टर के अलावा मार्च में अपर कलेक्टर आर.एस. मंडलोई, एएसपी राकेश खाखा, एसडीएम संजीव पांडे, सीएसपी अभिनव वारंगे भी फ्लैग मार्च में शामिल हुए। फ्लैग मार्च में जिला पुलिस बल, होमगार्ड तथा अन्य बलों के जवान स्टेशन रोड थाना परिसर से निकले जो कॉन्वेन्ट तिराहा, आनंद कॉलोनी, मोचिपुरा, हाकिमवाड़ा, महलवाड़ा, मेहन्दीकुई बालाजी मंदिर होते हुए थाना परिसर में समाप्त हुआ। एसपी राहुल लोढा ने बताया की चुनाव के मद्देनजर शहर में पुलिस व जनता के बीच संवाद व विश्वास स्थापित हो इसलिए फ्लैग मार्च निकाला गया है। चुनाव में सफल मतदान के लिए पुलिस की तैयारियां पूरी है। इस दौरान निगरानी शुदा बदमाशों व गुंडो पर जिलाबदर व अन्य प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

लोकसभा चुनाव 2024: जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताई व्यवस्था, देशभर में आचार संहिता लागू

रतलाम संसदीय सीट पर 13 मई को होगी वोटिंग, 4 जून को घोषित होगा परिणाम पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। चुनाव आयोग ने शनिवार को चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है।  मध्यप्रदेश की 29 सीटों पर 4 चरण में चुनाव होंगे। रतलाम संसदीय सीट पर चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी। देशभर में परिणाम 4 जून को आएंगे। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। रतलाम जिले में कुल 1295 मतदान केंद्र है। मतदाताओं की संख्या 11 लाख 3 हजार 422 है। इनमें 551180 पुरूष तथा 552208 महिला मतदाता है एवं अन्य मतदाता (थर्ड जेंडर) 34 है। वहीं 33 हजार 924 वोटर्स नए जुड़े है, जो पहली बार मतदान करेंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में 79.96 प्रतिशत मतदान हुआ था।  चुनाव आयोग द्वारा चुनावों की घोषणा करते ही रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम व एसपी राहुलकुमार लोढ़ा ने चुनाव तैयारियों को लेकर जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि आचार संहिता लगते ही धारा 144 भी लागू हो गई है। 85 प्लस वोटर्स को घर से मतदान करने की सुविधा दी जाएगी। एसपी राहुलकुमार लोढ़ा ने बताया कि जिले में 1200 के करीब सुरक्षा बल है। एएसएफ, पैरामिलट्री फोर्स सहित अन्य कंपनियां तैनात की जाएगी। आचार संहिता में राजनैतिक दलों या व्यक्तियों द्वारा प्रचार-प्रसार हेतु बिना अनुमति  आमसभा, ध्वनि विस्तारक यंत्र उपयोग, टेंट आदि का अस्थाई निर्माण आदि नहीं किया जा सकेगा। प्रेस वार्ता के दौरान सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर आर.एस. मंडलोई भी मौजूद थे। 7 विधानसभा मिलाकर 1 लोकसभारतलाम झाबुआ संसदीय सीट में कुल सात विधानसभा है। जिसमें रतलाम जिले की तीन विधानसभा रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण एवं सैलाना, झाबुआ जिले की झाबुआ, पेटलावद व थांदला एवं आलीराजपुर जिले में आलीराजपुर विधानसभा आती है। इसके अलावा उज्जैन आलोट संसदीय सीट में रतलाम जिले की आलोट विधानसभा आती है। मंदसौर-जावरा संसदीय सीट पर रतलाम जिले की जावरा विधानसभा आती है। इन सभी सीटो पर 13 मई को वोटिंग होगी। 310 पोलिंग क्रिटीकल बूथ310 मतदान केंद्र क्रिटिकल रतलाम जिले की पांच विधानसभा में तीन संसदीय क्षेत्र जुड़ते है। जिले में 1295 मतदान केंद्र रहेंगे। इनमें से 310 क्रिटिकल है। इनमें 130 मतदान केंद्र पूर्ण महिलाओं द्वारा संचालित होंगे। इसके अलावा रतलाम सिटी के मतदान केंद्र क्रमांक 35 एवं 108 एवं जावरा के बूथ क्रमांक 235 के अंतर्गत 1500 से अधिक मतदाता है। इस कारण सहायक मतदान केंद्रों के प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को भेजे गए है। स्वीकृति प्राप्त होते ही जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 1298 हो जाएगी। जिले की सीमा से लगे राजस्थान राज्य की सीमा पर स्थापित नाकों पर वेबकास्टिंग द्वारा निगरानी की जाएगी। जिले में 14 अंतर्राज्य तथा 26 अंतर जिला नाके है। इन पर सतत निगरानी रखी जाएगी। आचार संहिता का होगा पालनजिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष, बिना बाधा के शांतिपूर्वक चुनाव कराने की दृष्टि से जिले में धारा 144 के तहत निषेध आज्ञा लागू की गई है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई के निर्देश जारी किए जा चुके है। 24, 48 एवं 72 घंटे के भीतर संपत्ति विरूपण की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों का राजनैतिक और अन्य प्रयोजनों के लिए दुरूपयोग पर भी बंदिश लागू कर दी गई है।  हटने लगे फ्लेक्स बैनरआयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा से 48 घंटे के भीतर सरकारी सम्पत्ति और रेलवे स्टेशनो, बस स्टैण्डों, रेलवे पुल, रोडवेज, बिजली, टेलीफोन के खंभों नगर पालिका, स्थानीय निकायों, आंगनवाडी, शैक्षणिक संस्थाओं के भवनों आदि पर लेखन, पोस्टर, पेपरों या किसी अन्य रुप में विरुपण, कटआऊट, होर्डिंग्स, बैनर, ध्वज को तत्काल हटा दिया जाएगा। किसी भी निजी सम्पत्ति पर प्रदर्शित सभी अनाधिकृत राजनीतिक विज्ञापन, स्थानीय कानून और न्यायालय के निर्देश के अधीन यदि कोई हो तो आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा के 72 घंटों के भीतर तत्काल हटा दिए जाएंगे।