पुलिस की तैयारी : त्यौहार के पूर्व थानेवार बैठक शुरू, सीएसपी अभिनव कुमार वारंगे हुए आयोजन समितियों से रूबरू

  पब्लिक वार्ता – रतलाम, जयदीप गुर्जर। प्रमुख त्यौहारों का सिलसिला शुरू होने से पूर्व रतलाम पुलिस ने अपनी तैयारियां पुरी कर ली है। शहर में गणेश चतुर्थी, तेजा दशमी व अनंत चतुर्दशी का त्यौहार धूम धाम से मनाया जाता है। इस दौरान पुलिस को सुरक्षा की दृष्टी से महत्वपूर्ण तैयारियां करनी होती है। गौरतलब है कि रतलाम धार्मिक मामले में प्रदेश में संवेदनशील माना जाता है। इस लिहाज से पुलिस सतर्कता बरतते हुए कोई चूक नहीं करती है। पुलिस ने इसके लिए शहर में थानेवार बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। सीएसपी अभिनव कुमार वारंगे ने पब्लिक वार्ता को बताया की शहर में गणेश चतुर्थी व अन्य त्यौहारों को देखते हुए थाना क्षेत्रों में बैठक ली जा रही। रविवार को थाना माणक चौक, दीनदयाल नगर व औद्योगिक क्षेत्र में बैठक ली गई है। सोमवार को बाकी थाना क्षेत्रों में भी बैठक ली जाएगी। बैठक में आयोजन समितियों के प्रमुख के साथ ही जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र के अन्य प्रबुद्धजनों के अलावा सर्व समाज के लोगों को बुलाया जा रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए उनको विशेष निर्देश भी दिए है। पुलिस हर पॉइंट पर तैनात रहेगी। साथ ही इस बार हर समिति को वोलेंटियर्स रखने को कहा है। इन वोलेंटियर्स की जानकारी पुलिस एक विशेष फॉर्म में अपने पास रखेगी। साथ ही प्रमुख चौराहे व आयोजन स्थल पर 24 घन्टे सीसीटीवी सर्विलांस बना रहेगा। निकलने वाले अखाड़ों व विसर्जन स्थल की तैयारियों को लेकर भी अलग से व्यवस्था व बैठक ली जाएगी। आयोजनकर्ताओं से पुलिस की अपील है कि वे संबंधित थाने पर परमिशन के लिए आवेदन जरूर करे। पुलिस द्वारा चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।    

पर्वाधिराज पर्युषण : आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा.की निश्रा में हुई उपधान तप की जय -जयकार, 25 अक्टूबर से पूरा समाज होगा शामिल

पब्लिक वार्ता – रतलाम, जयदीप गुर्जर। आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. की निश्रा में पर्वाधिराज पर्युषण के दौरान रविवार को सैलाना वालों की हवेली मोहन टॉकीज में उपधान तप की जय -जयकार हुई। श्री देवसूर तपागच्छ चारथुई जैन श्रीसंघ गुजराती उपाश्रय, श्री ऋषभदेवजी केशरीमलजी जैन श्वेताम्बर तीर्थ पेढ़ी के तत्वावधान में 25 अक्टूबर से उपधान तप की शुरुवात करने के लिए सभी समाजजनों ने सहमति दी। कई भक्तो ने आचार्यश्री के हाथों से तप के फार्म लिए और सकल जैन श्री संघ से इसमें जुड़ने का आव्हान किया। इसके पहले सुबह आचार्य श्री ने “संघर्ष, साधना और सिद्धि” विषय पर प्रवचन देते हुए उसके महत्व और भूमिका का वर्णन किया। दोपहर में “गणधरवाद” विषय पर प्रवचन हुए। आचार्य श्री ने संघर्ष की भूमिका के साथ ही साधना का महत्व और सिद्धि तप की प्राप्ती के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। प्रवचन में श्री देवसूर तपागच्छ चारथुई जैन श्रीसंघ गुजराती उपाश्रय एवं श्री ऋषभदेवजी केशरीमलजी जैन श्वेताम्बर तीर्थ पेढ़ी के पदाधिकारी एवं श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।

रेल यात्री ध्यान दे! : तेज बारिश ने थामे रेलवे के पहिये, कई ट्रेन के टाइम टेबल में बदलाव, यात्रा से पहले जरूर जान ले

  पब्लिक वार्ता – रतलाम, जयदीप गुर्जर। मध्यप्रदेश व गुजरात में जारी भारी बारिश ने रतलाम रेल मंडल में रेल यातायात को प्रभावित कर दिया है। कई यात्री ट्रेन अलग-अलग स्टेशन पर खड़ी की गई है। कई यात्री ट्रेन रेलवे ने निरस्त कर दी है। इसके अलावा कुछ के टाइम टेबल व फेरों में बदलाव कर उन्हें दूसरे रेल रास्ते से चलाया गया है। इसके अलावा कुछ ट्रेन को रेलवे बदले मार्ग से चला रहा है। इसके पीछेकारण रतलाम से मुंबई रेल मार्ग के रतलाम – गोधरा सेक्शन में लगातार तेज जारी बारिश है। इस रेल मार्ग पर चट्टान व मुरम के पहाड़ है, जिसके बाद यहां बारिश से चट्टान व मुरम पत्थर पटरियों पर या ट्रेन पर गिर रहे है। आपको बता दे कि शनिवार सुबह रतलाम दाहोद रेल खंड पर अमरगढ़ और पंच पिपलिया के बीच ट्रेन नंबर 12494 हज़रत निज़ामुद्दीन मिराज दर्शन एक्सप्रेस का इंजिन और ब्रेकवान पटरी से उतर गया था। बारिश के चलते एक चट्टान पटरी पर गिर गई थी, जीस कारण इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े थे। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद रेलवे ने ट्रेक क्लियर किया। फिलहाल जानिए किन ट्रेन में क्या हुआ बदलाव – इनका किया मार्ग परिवर्तित : 1. 15 सितम्‍बर को वाराणसी सिटी से चली गाड़ी संख्‍या 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्‍सप्रेस वाया रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद 2. 16 सितम्‍बर को जबलपुर से चली गाड़ी संख्‍या 11464 जबलपुर वेरावल एक्‍सप्रेस वाया वाया रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद 3. 15 सितम्‍बर को गोरखपुर से चली गाड़ी संख्‍या 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्‍सप्रेस वाया वाया रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-बेरछ-उदयपुरसिटी-असारवा 4. 16 सितम्‍बर को निजामुद्दीन से चली गाड़ी संख्‍या 12918 निजामुद्दीन अहमदाबाद एक्‍सप्रेस वाया रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद 5. 15 सितम्‍बर को पटना से चली गाड़ी संख्‍या 09448 पटना अहमदाबाद स्‍पेशल एक्‍सप्रेस वाया रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद 6. 16 सितम्‍बर को बान्‍द्रा टर्मिनस से चली गाड़ी संख्‍या 22901 बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस वाया वडोदरा-अहमदाबाद-हिम्‍मतनगर 7. 16 सितम्‍बर को बीकानेर से चली गाड़ी संख्‍या 04711 बीकानेर बान्‍द्रा टर्मिनस स्‍पेशल एक्‍सप्रेस वाया नागदा-रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-उदयपुरसिटी-अहमदाबाद 8. 16 सितम्‍बर को जयपुर से चली गाड़ी संख्‍या 82654 जयपुर यशवंतपुर एक्‍सप्रेस वाया रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-उदयपुर सिटी-अहमदाबाद- वडोदरा 9. 16 सितम्‍बर को अहमदाबाद से चली गाड़ी संख्‍या 19167 अहमदाबाद वाराणसी सिटी एक्‍सप्रेस वाया वडोदरा-सूरत-जलगांव-भुसावल-खंडवा-इटारसी-भोपाल-बीना 10. 17 सितम्‍बर को अहमदाबाद से चली गाड़ी संख्‍या 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्‍सप्रेस वाया वडोदरा-सूरत-जलगांव-भुसावल-खंडवा-इटारसी-भोपाल-बीना 11. 16 सितम्‍बर को गांधीधाम से चली गाड़ी संख्‍या 12937 गांधीधाम हावड़ा एक्‍सप्रेस वाया वडोदरा-सूरत-जलगांव-भुसावल-खंडवा-इटारसी-भोपाल-बीना 12. 16 सितम्‍बर को निजामुद्दीन से चली गाड़ी संख्‍या 12284 निजामुद्दीन एर्नाकुलम एक्‍सप्रेस वाया नागदा-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-पनवेल 13. 16 सितम्‍बर को अमृतसर से चली गाड़ी संख्‍या 12926 अमृतसर मुम्‍बई सेंट्रल एक्‍सप्रेस वाया नागदा-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-सूरत-मुम्‍बई सेंट्रल 14. 16 सितम्‍बर को श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटडा़ से चली गाड़ी संख्‍या 12472 श्रीमातावैष्‍णोदेवी कटड़ा बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस वाया नागदा-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-सूरत-मुम्‍बई सेंट्रल 15. 16 सितम्‍बर को निजामुद्दीन से चली गाड़ी संख्‍या 12954 निजामुद्दीन मुम्‍बई सेंट्रल एक्‍सप्रेस वाया नागदा-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-सूरत-मुम्‍बई सेंट्रल 16. 16 सितम्‍बर को इंदौर से चली गाड़ी संख्‍या 19310 इंदौर गांधीनगर एक्‍सप्रेस वाया रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद 17. 16 सितम्‍बर को निजामुद्दीन से चली गाड़ी संख्‍या 12248 निजामुद्दीन बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस वाया नागदा-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-सूरत-बान्‍द्रा टर्मिनस 18. 16 सितम्‍बर को ग्‍वालियर से चली गाड़ी संख्‍या 22194 ग्‍वालियर दौंड एक्‍सप्रेस वाया भोपाल-इटारसी-खंडवा 19. 16 सितम्‍बर को बरौनी से चली गाड़ी संख्‍या 19038 बरौनी-बान्‍द्रा टर्मिनस वाया चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद- वडोदरा-सूरत 20. 16 सितम्‍बर को हरिद्वार से चली गाड़ी संख्‍या 19020 हरिद्वार बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस वाया नागदा-उज्‍जैन-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-भेस्‍तान 21. 16 सितम्‍बर को नई दिल्‍ली से चली गाड़ी संख्‍या 22210 नई दिल्‍ली मुम्‍बई सेंट्रल एक्‍सप्रेस वाया नागदा-उज्‍जैन-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-भेस्‍तान 22. 17 सितम्‍बर को निजामुद्दीन से चली गाड़ी संख्‍या 12432 निजामुद्दीन त्रिवेन्‍द्रम राजधानी एक्‍सप्रेस वाया नागदा-उज्‍जैन-भोपाल-इटारसी-खंडवा-कल्‍याण-पनवेल 23. 17 सितम्‍बर को अमृतसर से चली गाड़ी संख्‍या 12904 अमृतसर सेंट्रल एक्‍सप्रेस वाया नागदा-उज्‍जैन-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-भेस्‍तान 24. 17 सितम्‍बर को बान्‍द्रा टर्मिनस से चली गाड़ी संख्‍या 22921 बान्‍द्रा टर्मिनस गोरखपुर एक्‍सप्रेस वाया वडोदरा-गेरतपुर-अहमदाबाद-पालनपुर-बांदीकुई-भरतपुर शॉर्ट टर्मिनेट की गई ट्रेन : 1. 16 सितम्‍बर को अजमेर से चली गाड़ी संख्‍या 12996 अजमेर बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस को मंदसौर स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया । 2. 17 सितम्‍बर को वडोदरा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19819 वडोदरा कोटा एक्‍सप्रेस रतलाम से चलेगी तथा वडोदरा से रतलाम के मध्‍य निरस्‍त रहेगी। 3. 17 सितम्‍बर को भोपाल से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19340 भोपाल दाहोद एक्‍सप्रेस नागदा स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा नागदा से दाहोद के मध्‍य निरस्‍त रहेगी। 4. 18 सितम्‍बर को दाहोद से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19339 दाहोद भोपाल नागदा से चलेगी तथा दाहोद से नागदा के मध्‍य निरस्‍त रहेगी। यह ट्रेन रहेगी केंसल : 17 सितम्‍बर को बान्‍द्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12995 बान्‍द्रा टर्मिनस अजमेर एक्‍सप्रेस 17 सितम्‍बर को रतलाम से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09382 रतलाम दाहोद स्‍पेशल 17 सितम्‍बर को दाहोद से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09350 दाहोद आनंद स्‍पेशल 17 सितम्‍बर को रतलम से चलने वाली 09358 रतलाम दाहोद स्‍पेशल 17 सितम्‍बर को रतलम से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09383 रतलाम उज्‍जैन स्‍पेशल 17 सितम्‍बर को दाहोद से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09381 दाहोद रतलाम स्‍पेशल 17 सितम्‍बर को दाहोद से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09357 दाहोद रतलाम स्‍पेशल

चिंता की बारिश : रेड जोन में आने के बाद रतलाम जिला प्रशासन हुआ अलर्ट, भारी बारिश का दौर अब तक नहीं थमा, इमरजेंसी नंबर जारी

बवंडर से फसले हुई चौपट, कई कच्चे मकान भी धराशायी, जिले के सभी तालाब लबालब, पढ़िये पूरे जिले की स्थिति – पब्लिक वार्ता – रतलाम, जयदीप गुर्जर। जिले में बीती रात से हो रही लगातार तेज बारिश शनिवार शाम तक भी नहीं थमती नजर आ रही हव। वहीं मौसम विभाग ने रतलाम को रेड जोन में रख कर भारी बारिश की चेतावनी पहले ही जारी कर दी है। इसके बाद से जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी अधिकारियों के साथ मिलकर लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। कलेक्टर ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कोटवार, होमगार्ड के जवान, पुलिस जवान तथा अन्य विभागों की टीम को प्रो एक्टिव मोड पर रहने के निर्देश जारी कर दिए है। गठित टीम सक्रियता से मूवमेंट करते हुए तालाबों, जल संरचनाओं, पुलियाओं व नदियों पर मूवमेंट करते हुए नजर रख रही है। फिलहाल जिले में किसी भी स्थान से अब तक कोई अप्रिय स्थिति या सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित किया है। इसके इमरजेंसी नंबर 07412 270 416 है। कंट्रोल रूम 24 घंटे नजर बनाए हुए है। किसी भी प्रकार की जानकारी व सहायता इन नंबर पर उपलब्ध रहेगी। जिले में जिन स्थानों पर पर पुलिया या रपट ओवरफ्लो हो रही है, वहां मौके पर नायाब तहसीलदारों को भेजा गया है। पुलिस एवं होमगार्ड के जवान भी तैनात किए गए है। बहाव वाले स्थानों पर वाहनों व लोगों को पार करने से सख्ती से रोका जा रहा है। 122 स्थानों पर निगरानी, ढोलावाड़ डेम के 4 गेट खोले : जिले में जल संसाधन विभाग के समस्त 122 छोटे-बड़े तालाबों पर कर्मचारी तैनात किए गए है। जो तालाबों में जल बहाव की स्थिति पर नजर रख रहे है। विभाग के 98 छोटे तालाब तथा 22 बड़े बैराज है, जहां पर निगरानी दल तैनात है। शाम तक की स्थिति में विभाग के लगभग 70 छोटे तालाबों के वेस्ट वेयर चालू थे। सभी तालाब अपनी पूर्ण क्षमता में भर चुके हैं। वहीं शाम 4 बजे तक धोलावाड़ सरोज सरोवर डेम के चार गेट खोले जा चुके है। जिले के बाजना में प्रशासन द्वारा करण नदी और तेलनी नदी पर होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है। सैलाना एसडीएम ने बताया कि ग्राम गोवर्धनपुरा में तेज हवा के बवंडर के कारण 7 किसानो की फसलों में नुकसानी हुई है। जिनका सर्वे करके आरबीसी 6 _4 के तहत सहायता दी जाएगी। सैलाना नगरीय क्षेत्र के शिवगढ़ मार्ग पर पानी के कारण जाम की स्थिति का जायजा लेने के बाद प्रशासन से जेसीबी की मदद से पानी की निकासी कराई। निचली बस्तियों में निगरानी, पूरा अमला अलर्ट : रतलाम ग्रामीण एसडीएम ने बताया कि भदवासा से सिखेड़ी मार्ग पर गंगायता नदी पुल के ऊपर बहने के कारण आवागमन रोक दिया गया। मऊ – बिरमावल मार्ग तथा बिरमावल – जबड़ा मार्ग पर पुल के ऊपर पानी बहने के चलते चौकीदारों की तैनाती की है। छतरी – जबड़ा मार्ग पर पुलिस जवान एवं चौकीदार तैनात किए गए। रतलाम शहर में राजस्व, पुलिस तथा नगर निगम की टीम समन्वय बनाकर निचली बस्तियों में सतत निगरानी रख रही है। करमदी, कनेरी, मथुरी गांव में रपट पर जल बहाव के कारण होमगार्ड जवानों तथा कोटवार को तैनात किया गया है। मौके पर नायब तहसीलदारों को भी भेजा गया है। जावरा एसडीएम ने बताया कि जावरा अनुभाग में कहीं किसी मार्ग पर वर्षा के कारण यातायात अवरुद्ध नहीं है। आलोट एसडीएम ने बताया कि अनुभाग में विगत रात से जारी बारिश के कारण ग्राम जोयन,थूरिया, किशनगढ़, धतुरिया, ददियाखेड़ी, भोजाखेड़ी, भूतिया आदि में शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ जाने से पुल, रपटो व पुलियाओ पर लगातार पानी का स्तर बढ़ा हुआ है। मौके पर संबंधित ग्रामों के कोटवार को लगाया है। ग्रामीणों को पुल से गुजरने से रोका जा रहा है। ग्राम अवलिया सोलंकी तथा कस्बा आलोट के राम सिंह दरबार क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा के कारण एक कच्चे मकान के गिरने की शिकायत तथा कुछ मकानों में बारिश का पानी घरों में घुसने से सामान के नुकसान की संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई है। मौके पर संबंधित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को भेजकर प्रभावित व्यक्तियों के रुकने व भोजन के लिए ग्राम पंचायत और नगर परिषद के माध्यम से ग्राम पंचायत अरवलिया सोलंकी में पंचायत भवन तथा कस्बा क्षेत्र में रैन बसेरा भवन में व्यवस्था की गई है। अतिवृष्टि से मकान गिरने व पानी भरने से नुकसान की रिपोर्ट बनाकर आर्थिक सहायता हेतु प्रकरण स्वीकृत किए गए। क्षेत्र में अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि पशु हानि नहीं हुई छह।

24 घंटे में कोटा पूरा : जिलेभर में तेज बारिश का दौर जारी, नदी – नाले आए उफान पर

  मौसम विभाग का अलर्ट, ढोलावाड़ जलाशय के 6 में से 3 गेट खोले, केदारेश्वर झरना भी आया अपने रंग में, देखे वीडियो पब्लिक वार्ता – रतलाम, जयदीप गुर्जर। शुक्रवार को दोपहर से शुरू हुई भादो की बारिश पूरी रात जारी रही। तेज बारिश का सिलसिला अब तक जारी है। भारी बारिश के कारण जहां रतलाम का मुख्य पेयजल स्त्रोत ढोलावड जलाशय लबालब हो गया है वहीं दोपहर तक उसके 6 में से 3 गेट खोल दिए गए है। भारी बारिश के कारण आसपास अंचल में कई नाले – नदियां उफान पर आ चुकी है। कई पेड़ व कच्चे मकान धराशाई होने की भी सूचना है। जिस कारण गांवों के रास्ते बन्द हो गए है। तेज बारिश के चलते रतलाम कलेक्टर नरेंद्र सूर्यनवंशी ने स्कूलों व आंगनवाड़ी में अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम विभाग ने रतलाम में 3 दिन अतिभारी वर्षा की चेतावनी जारी कर दी है। वहीं प्रशासन ने नागरिकों के सभी पिकनिक स्पॉट व जल क्षेत्र में जाने पर रोक लगा दी है। देखिए वीडियो – जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों के दौरान जिले में औसतन 5 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। इसको मिलाकर जिले में इस बार अब तक कुल 40 इंच बारिश हो चुकी है। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में यह अब भी 5 इंच कम है। जिले में सर्वाधिक वर्षा बाजना तहसील में हुई जहां 24 घण्टों में 10 इंच बारिश हुई। बाजना में अब तक कुल 55 इंच बारिश हो चुकी है और यह पिछले वर्ष की तुलना में 14 इंच अधिक है। इसी तरह रतलाम में 24 घण्टों के दौरान 3.5 इंच वर्षा दर्ज की गई। रतलाम में अब तक कुल 27 इंच बारिश हुई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6 इंच कम है। जिले के जावरा में 3 इंच, आलोट में 7 इंच, ताल में 4 इंच, रावटी में 6 इंच और सैलाना में 5 इंच बारिश दर्ज की गई। ढोलावाड लबालब, सभी गेट खोले : बाजना इलाके में हुई बेहद तेज बारिश के कारण ढोलावाड जलाशय लबालब भर गया है। ढोलावाड जलाशय का एक गेट सुबह 10 बजे खोल दिया गया था जिसके कुछ मिनटों बाद दूसरा गेट भी खोला गया। दोपहर डेढ़ बजे केरीब ढोलावाड़ के 3 गेट खोल दिए गए। लगातार बारिश को देखते हुए वाटर लैवल पर लगातार निगाह रखी जा रही है। उफान पर नदी नाले, संपर्क टूटा : तेज बारिश के चलते नदी नालों पर बनी छोटी रपटों और पुलियाओं पर पानी होने से कई गांव का संपर्क टूट चुका है। कुछ स्थानों पर तेज हवा के कारण पेड़ गिरने से भी यातायात बाधित हुआ है। समीप के हतनारा में मलेनी नदी उफान पर है। बाजना में माही नदी में जबरदस्त उफान आया हुआ है। सैलाना के प्रसिद्ध स्थल केदारेश्वर महादेव में भी लबालब पानी भर गया है। जिस कारण शिवलिंग तक पहुंचने का रास्ता बंद हो गया है। केदारेश्वर का झरना पूरे रंग में आ चुका है।

माही बुझाएगी सैलाना की प्यास : हैदराबाद की कंपनी को जारी हुआ टेंडर, नगरवासियों को पानी की किल्लत से मिलेगी निजात

पब्लिक वार्ता – रतलाम/सैलाना, जयदीप गुर्जर/प्रियेश उपाध्याय। सैलाना विधानसभा क्षेत्र में पेयजल संकट की समस्या से अब राहत मिलने की उम्मीद है। नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के दौरान पानी का बड़ा संकट खड़ा हो जाता है। इसके लिए सैलाना नगर परिषद लगातार माही के पानी को सैलाना लाने की मांग कर रही थी। जिसके बाद अब परिषद को बड़ी उपलब्धि मिली है। माही का पानी सैलाना लाने की मांग पर प्रशासन स्तर पर टेंडर फाइनल होने के बाद वर्क ऑर्डर जारी हो चुके है। यह काम 2 साल में पूरा हो जाने की संभावना है। जिसके बाद परिषद प्रतिदिन जनता तक पानी पहुंचा सकेगी। सैलाना से 45 किलोमीटर दूर स्थित गांव मांझोडिया डैम से पाइपलाइन द्वारा पानी लिफ्ट कर सैलाना तक पहुंचाया जाएगा। शुक्रवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में परिषद अध्यक्ष चेतन्य (लक्की) शुक्ला ने पत्रकारों से चर्चा में बताया मार्च माह में जिला कलेक्टर द्वारा आयोजित पेयजल समीक्षा बैठक में सैलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में माही नदी से जल स्त्रोत आधारित समूह जल योजना के तहत पेयजल आपूर्ति की जाना सुनिश्चित किए जाने की कार्य योजना पर वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी ली गई थी। इसी बैठक में परिषद की ओर से अध्यक्ष शुक्ला ने इस महत्वपूर्ण योजना में सैलाना नगर को शामिल करने की मांग करते हुए नगर की पेयजल समस्या को बताया था। अध्यक्ष शुक्ला ने बताया कि यह जनहित का कार्य सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत गुडडू, जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी व सम्बंधित अधिकारियों के सहयोग से संभव हो पाया। इस योजना के टेंडर फाइनल होने के बाद वर्क आर्डर भी जारी हो गया है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार हैदराबाद की कंपनी इस प्रोजेक्ट को पूरा करेगी। गाइडलाइन के मुताबिक 24 माह यानी 2 साल में कंपनी को कार्य पूरा करना होगा। इस दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष सुनीता पाठक, पार्षद मीरा पाटीदार, मंगलेश कसेरा आदि उपस्थित थे। नया संपवेल बनेगा, पाइपलाइन से आएगी “माही” : कंपनी पाइपलाइन के माध्यम से माही नदी का पानी संपवेल तक पहुंचाएगी। परिषद द्वारा इसके लिए नया संपवेल बनवाया जाएगा। इसके लिए स्थल चयन के साथ सम्पवेल का डीपीआर भी तैयार किया जा रहा है। संपवेल से पानी नगर में वितरण का जिम्मा परिषद के पास होगा। परिषद सीएमओ अनिलकुमार जोशी ने बताया कि प्रोजेक्ट के पूरा हो जाने के बाद सैलाना नगर में पेयजल समस्या का हमेशा के लिए समाधान हो जाएगा। इसके बाद परिषद प्रतिदिन नगर में पेयजल प्रदाय कर सकेगी। वर्तमान में नगर की पेयजल योजना गोवर्धन सागर तालाब से की जा रही है। लेकिन गर्मी के मौसम के दौरान किसानों द्वारा सिंचाई के लिए पानी ले लिया जाता है। जिससे पानी की कमी के साथ ही विवाद भी होता है। इस योजना के बाद नगर की पेयजल समस्या दूर होगी।

भ्रष्टाचार का खुला खेल : निगम के इंजीनियर ब्रजेश कुशवाह पर कमीशनखोरी का आरोप, ठेकेदार पहुंचे कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के पास

पब्लिक वार्ता – रतलाम, जयदीप गुर्जर। नगर निगम में भ्रष्टाचार होने की बाते तो हम सुनते आ रहे है। मगर आज शुक्रवार को निगम के भ्रष्ट व कमीशनखोर अधिकारी पूरी तरह बेनकाब हो गए। जब निगम कार्यों की टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने वाले लगभग 10 से 20 ठेकेदार कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के पास शिकायत करने पहुंचे। ठेकेदारों ने निगम के सब इंजीनियर ब्रजेश कुशवाह पर कमीशनखोरी व मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। यह ज्ञापन ठेकेदार यूनियन की और से दिया गया। देखिए वीडियो – [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ZMqsKxrE5DM[/embedyt] शिकायतकर्ता ठेकेदार चंदन बसेर ने बताया की निगम के कुछ अधिकारी ठेकेदारों को आए दिन परेशान करते रहते है। उनसे कमीशन की मांग की जाती है। कमीशन देने के बाद भी उनसे एडवांस में और तय से अधिक कमीशन मांगा जाता है। निगम के सब इंजीनियर ब्रजेश कुशवाह पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि कुशवाह द्वारा कमीशन ना देने पर फ़ाइल आगे नहीं बढाने जैसी धमकियां दी जाती है। इसके अलावा कार्य का बिल पास नहीं करना, कार्य को रुकवाना आदि हथकंडे अपनाए जाते है। बकौल इंजीनियर कुशवाह का कहना है कि शिकायत कर दो कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा। मेरी सेटिंग ऊपर तक है। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी को शिकायतकर्ताओं ने वीडियो व कुछ फोटो भी पैसे देते हुए आवेदन के साथ संलग्न किए है। आपको बता दे कि कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के कार्यालय में नहीं मिलने पर ठेकेदारों ने उनसे फोन पर चर्चा कर समस्या सुनाई। जिसके बाद व्हाटसएप से उन तक आवेदन व अन्य दस्तावेज भेजे गए। कलेक्टर ने ठेकेदारों को कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया है।

दूल्हा, दुल्हन और दलाल : 6 दिन घर में रही नई नवेली पत्नी 7वें दिन हुई रफू चक्कर, गांव पहुंचे पति को चाकू दिखाकर भगाया

सावधान! कहीं आप भी किसी दलाल के झांसे में तो नहीं?, लूटेरी दुल्हन की यह कारस्तानी कर देगी हैरान पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। शादी की बात आते ही कई कुंवारे युवाओं के मन में लड्डू फुट आते है। मशहूर लेखक शौकत थानवी ने अपनी एक कहानी “शादी हिमाकत है” के शुरुआत में ही लिखा है की शादी करना कोई होशियारी वाला काम है या मूर्खता करने वाला! आज का केस जानकर आप थानवी की इस बात पर जरूर गौर करेंगे। दरअसल मध्यप्रदेश के रतलाम में पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन के मामले का पर्दाफाश किया है। यहां खाचरोद का एक युवक शादी के चक्कर में दलालों के जाल में फंस गया। जहां उससे मोटी रकम वसूलने के बाद शादी तो हुई, मगर 6 दिन बाद दुल्हन घर लूट कर रफूचक्कर हो गई। जिसके बाद पीड़ित पुलिस के पास मदद की गुहार लेकर पहुंचा। रतलाम पुलिस ने तत्काल मामले में कार्रवाई करते हुए लुटेरी दुल्हन व उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दिनांक 25 अगस्त 2023 को फरियादी मोहन पाटीदार निवासी मड़ावदा थाना खाचरोद जिला उज्जैन ने थाना बिलपांक में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी की दो माह पूर्व ग्राम धराड़ के एक परिचित आनंदीलाल पाठक ने फरियादी को बोला था कि, तुम्हारी शादी नहीं हो रही है तो मेरी नजर में एक लड़की है। थोड़े पैसे लगेंगे लेकिन तुम्हारी शादी करवा दूंगा। इस पर फरियादी, आरोपी आनंदीलाल पाठक की बातों में आकर शादी के लिए मान गया।आनंदीलाल पाठक ने अपने परिचित दलाल गोपाल राव निवासी अमली थाना बेटमा जिला धार से चर्चा की। जिसके बाद फरियादी मोहन पाटीदार व दलाल गोपाल मिले। दोनों आरोपी दलालों ने फरियादी को एक अन्य दलाल कमलेश कटारे निवासी आड़ा बयड़ा थाना मनावर जिला धार से मिलवाया। जिसके बाद तीनों आरोपियों ने षडयंत्र बना कर फरियादी मोहन पाटीदार को आरोपी दुल्हन पायल उर्फ गीता कटारे से मिलवाया और शादी के लिए राजी किया। 29 जुलाई को 2 लाख रूपये लेकर दोनों की शादी मंदिर में करवा दी गई। शादी के 7वें दिन ही आरोपी दुल्हन पायल उर्फ गीता नगदी व आभूषण लेकर रफूचक्कर हो गई। पुलिस ने मामले में गंभीरता से जांच करते हुए आरोपी गीता उर्फ पायल पिता लिमसिंह कटारे उम्र 35 साल निवासी आड़ा बयड़ा चौकी उमरबन थाना मनावर जिला धार, कमलेश कटारे पिता बंडूसिंह कटारे उम्र 30 साल निवासी अडा बयड़ा चौकी उमरबन थाना मनावर जिला धार, गोपाल राव पिता रामचंद्र राव निवासी आमली थाना बेटवा जिला धार व आनंदीलाल पिता उच्चव पाठक निवासी धराड़ थाना बिलपांक जिला रतलाम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पूछताछ में मालूम हुआ कि आरोपी महिला गीता उर्फ पायल पहले से शादीशुदा है। 12 साल पहले इसने अपने पति अमरसिंह पांडर पिता नंदराम पंडार निवासी लटामली थाना तिरला जिला धार को छोड़ दिया था। इसके 10 व 15 साल की उम्र के दो बच्चे भी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीस हजार रुपए और घटना में उपयोग किया चाकू व मोबाइल जप्त किया। फिलहाल पुलिस मामले में और भी कई एंगल से जांच कर रही है। सूत्रों की माने तो धराड़ का आरोपी पाठक इसके पूर्व भी कई लोगों को लूट चुका है। जो मामले पुलिस तक पहुंचे ही नहीं है। ऐसे रचा लूटेरी दुल्हन कहानी का षडयंत्र :कहानी में फरियादी दूल्हा मोहन धराड़ के आनंदीलाल पाठक के संपर्क में आता है। पाठक उसे अपने दो अन्य साथियों कमलेश कटारे व गोपाल राव से मिलवाता है। षडयंत्र के मुताबिक कमलेश चचेरा भाई बनकर मोहन को लूटेरी दुल्हन पायल उर्फ गीता कटारे नाम की लड़की से मिलवाता है। दूल्हा- दुल्हन की मुलाकात धराड़ गांव के बाहर फोरलेन पर स्थित सगस बाबजी मंदिर के पास करवाई जाती है। जहां दोनों एक दूसरे को पसंद करते है और शादी फिक्स कर दी जाती है। यह सौदा 2 लाख रूपये में तय होता है, जो कि शादी वाले दिन दलालों को देने की बात होती है। शादी के लिए 29 जुलाई की तारीख तय होती है। शादी का पूरा घटनाक्रम जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर स्थित बिरमावल के सातरुंडा माता मंदिर की पर होता है। यहां दूल्हा मोहन व उसके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।मंदिर में शादी के बाद 1 लाख 60 हजार रुपये व कुछ ज्वेलरी आरोपी महिला को दिए जाते है। दूल्हा पहुंचा गांव तो दिखा दिया चाकू! : पीड़ित मोहन पाटीदार ने बताया कि शादी के बाद वह अपनी दुल्हन पायल उर्फ गीता को लेकर अपने घर चले गया। गीता 6 दिनों तक घर में रही और 7वे दिन सुबह 5 बजे पहनी हुई ज्वेलरी और घर में रखे 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गई। जिसके बाद उसने आरोपी दलाल आनंदीलाल पाठक और गोपाल राव को इसकी जानकारी दी। दोनों ही उस लड़की के बारे में कुछ नहीं जानते यह बोलकर पल्ला झाड़ लेते है। इसके अलावा मोहन को धमकाते भी है कि तुम ज्यादा खोज बीन करोगे तो वो लड़की पुलिस में रिपोर्ट करके किसी केस में तुम्हें फंसवा देगी। जिसके बाद डर के कारण कई दिनों तक मोहन पुलिस के पास तक नहीं पहुंचा। मोहन अपने स्तर पर ही इस मामले में छानबीन करते हुए अपने कुछ साथियों के साथ दुल्हन का पता करने उसके गांव आड़ा बयडा पहुंचता है। गांव में आरोपी महिला गीता उर्फ पायल और दलाल कमलेश कटारे उससे मिलते है। दोनों मोहन व साथियों को गांव के बाहर ले जाकर चाकू दिखाकर डराते व धमकाते है और गांव से भगा देते है। जिसके बाद दूल्हा मोहन परेशान होकर थाने पर जाकर अपनी आपबीती सुनाता है। सराहनीय भूमिका :टीआई बिलपांक ओपी सिंह, एसआई अल्केश सिंगाड़, एसआई सुरेश गोयल, प्रधान आरक्षक रमेश डाबी व आरक्षक गजेंद्र झाला की सराहनीय भूमिका रही।

नोट बदला या नहीं ? : 2 हजार का नोट 1 अक्टूबर से हो जाएगा बंद, कितने नोट आये और कितने अब भी बाकी?

2 हजार रुपये का नोट बदलने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है, आप एक दिन में 20 हजार तक बदल सकेंगे। खास बात यह है की नोट बदलने के लिए कोई फॉर्म या स्लिप नहीं भरना होगा। पब्लिक वार्ता – नई दिल्ली,जयदीप गुर्जर। आज से 5 माह पूर्व यानी 19 मई 2023 को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2 हजार रुपये के नोट को सर्कुलेशन यानी चलन से बाहर करने का एलान किया था। आरबीआई के अनुसार 2 हजार रुपये के नोट बैंक में जाकर बदलवाना या फिर खाते में जमा करवाने को कहा गया था। साथ ही नोट बदलने के लिए आरबीआई ने बैंकों को कहा कि वो कैश डिपॉजिट नियमों का पालन करें। इसके लिए आरबीआई ने 23 मई से 30 सितंबर 2023 तक बैंकों में 2 हजार रुपये के नोटों को बदलने और जमा करने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि पैनिक ना हो इसलिए ये नोट लीगल टेंडर में बने रहेंगे। नोट जमा करवाने के लिए अब लोगों के पास केवल 16 दिन और शेष बचे है। असुविधा और नुकसान से बचने के लिए तुरंत अपने नजदीकी बैंक में जाकर 2 हजार के नोट को बदलवाने का काम जरूर कर ले। देशभर में कितने नोट हुए जमा ? :भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक रिपोर्ट में बताया कि जितने भी 2 हजार रुपये के नोट चलन में थे, उनमें से 93 प्रतिशत नोट बदले जा चुके हैं या बैंकों में जमा करा दिए गए है। बैंक ने बताया कि 31 अगस्त तक केवल 24 हजार करोड़ रुपये के वैल्यू के 2 हजार रुपये के नोट ही सर्कुलेशन में थे। बैंक के आंकड़ों के अनुसार 31 अगस्त 2023 तक सर्कुलेशन से वापस आए 2 हजार रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 3.32 लाख करोड़ रुपये है। इस प्रकार, 19 मई, 2023 तक प्रचलन में 2 हजार रुपये के 93 फीसदी बैंक नोट वापस आ गए हैं। प्रमुख बैंकों से कलेक्ट किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि सर्कुलेशन से वापस प्राप्त 2 हजार रुपये के कुल बैंक नोटों में से लगभग 87 प्रतिशत जमा किए गए है। बाकी को अन्य रुपये के बैंक नोटों से बदल दिया गया है। आंकड़ो पर गौर करें तो अभी भी लोगों के पास 0.24 लाख करोड़ रुपये यानी 24 हजार करोड़ रुपये के 2 हजार के नोट मौजूद है। ये आंकड़ा कुल नोटों का सात प्रतिशत है। (उक्त आंकड़ा एक रिपोर्ट के अनुसार) जानिए क्या है नियम! कैसे बदले नोट :लोग अपने बैंक खाते में 2 हजार के नोट जमा कर सकते हैं या किसी भी बैंक की शाखा में जाकर अपने नोट बदल सकते है। किसी भी बैंक में एक बार में 20 हजार रुपये तक यानी 2 हजार के 10 नोट बदले जा सकते है। नोट बदली के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क या फ़ीस नहीं ली जाएगी। इसके लिए आपको कोई फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है, ना ही कोई आईडी प्रूफ आपको देने की जरूरत है। हालांकि यदि 2 हजार का नोट आप अपने बैंक खाते में जमा कर रहे है तो इसकी कोई लिमिट नहीं है। यहां इंकम टैक्स का पैच जरूर बीच में आएगा। अगर आप दो हजार के नोट, जिसकी वैल्यू 50 हजार या उससे अधिक है। जमा करते हैं तो आपको पैन कार्ड (PAN Card) देना होगा।

बड़ी कार्रवाई : देश विरोधी गतिविधियों में रांची से जुड़ा रतलाम का लिंक, रतलाम के युवक को एनआईए ने दबोचा

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। पिछले कुछ सालों में रतलाम का नाम लगातार आतंकी गतिविधियों में जुड़ता आ रहा है। मामला आतंकी से जुड़ा हो या उनके संगठनों का मध्यप्रदेश का रतलाम लगता है आतंकियों का पनाहगाह यानी सेफ जोन बनता दिख रहा है।ताजे मामले में रांची के देश विरोधी गतिविधियों में शामिल एक युवक का लिंक रतलाम के युवक से जुड़ा मिला। रतलाम के आलोट से पुलिस ने 23 साल के एक युवक को गिरफ्तार कर एनआईए को सौंप दिया है। अब आगे की कार्रवाई एनआईए द्वारा की जाएगी। पुलिस के अनुसार एनआईए (NIA) रांची द्वारा देश विरोधी व अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त फहजान अंसारी को गिरफ्तार किया गया था। जिससे पूछताछ करने पर रतलाम जिले के व्यक्ति से सोशल मीडिया के माध्यम से कनेक्शन मिलने पर एनआईए रांची द्वारा रतलाम पुलिस से संपर्क किया गया।मामले की जानकारी मिलते ही एसपी राहुल कुमार लोढा द्वारा एएसपी राकेश कुमार खाखा के मार्गदर्शन में एनआईए, एटीएस, व थाना आलोट की संयुक्त टीम बनाई गई। नाम बदलकर चला रहा था सोशल मीडिया :आरोपी राहुल सेन अपना नाम सोशल मीडिया पर ओमर नाम से आईडी चला रहा था। वह झारखंड के युवक से भी इसी नाम से बात कर रहा था। उसका यूट्यूब व अन्य हैंडल आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़ी जानकारी को सर्च करता रहता है। सूत्रों की माने तो 2014 से वह इस आतंकी संगठन से प्रभावित हुआ था। जिसके बाद वह 2021 में इस तरह से सोशल मीडिया पर एक्टिव हुआ। फिलहाल अब पुलिस पूरे कनेक्शन की जांच में जुटी है। सराहनीय भूमिका –निरीक्षक एनआईए अभिषेक, थाना प्रभारी आलोट निरीक्षक दिनेश कुमार, उनि जोरावर सिंह एएसआई अशोक चौहान, आर अंकित काला, आर. महेंद्र सिंह, आर शुभम भाटी, म.आर. अनिता जाटव, उनि शिशुपाल सिंह (NIA), एएसआई शिवकुमार द्विवेदी, आर सीताराम तांडेकर।