Ratlam Trophy 2025: महापौर परिषद ने निगम प्रशासन को 1 रन से हराया, अंबर ने रिलायबल को दिया 107 रन का लक्ष्य  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam Trophy 2025: अक्षय संघवी मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित रतलाम ट्रॉफी 2025 के रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को पोलो ग्राउंड, दो बत्ती पर रोमांचक मुकाबले खेले गए। मुख्य मुकाबलों से पहले महापौर परिषद और निगम प्रशासन के बीच मैत्री मैच खेला गया, जिसमें महापौर परिषद ने 1 रन से जीत दर्ज की। महापौर परिषद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 68 रन का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में निगम प्रशासन 67 रन ही बना सका।   अंबर बनाम रिलायबल मुकाबला   इसके बाद टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में अंबर और रिलायबल की टीमें आमने-सामने थीं। अंबर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 107 रन का लक्ष्य रखा। मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पोलो ग्राउंड में मौजूद रहे।   मुख्य अतिथियों का सम्मान   कार्यक्रम में जिला जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया, नगर निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। आयोजन समिति के सदस्यों सुशील संघवी, अशोक जैन लाला, अक्षय संघवी एवं मित्र मंडल ने सभी अतिथियों का स्वागत मोतियों की माला व दुपट्टा पहनाकर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।   आयोजन समिति और सहयोगी   इस आयोजन को सफल बनाने में हितेश बरमेचा, ओम जाट, पियूष कप्तान, विकल्प सांखला, सुमित सकलेचा, वसीम खान, शिवम मुणत, अंकित कटारिया, ऋषभ जैन सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। स्कोरर सिमर और किशन सोनी ने स्कोरिंग का कार्य संभाला, जबकि योगेंद्र जादौन, निलेश शर्मा और गोविंद मालवीय ने शानदार कमेंट्री से दर्शकों को रोमांचित किया।   सेमीफाइनल की दौड़ हुई तेज   14 फरवरी को अंबर, रिलायबल, बाबुस और स्टार 11 के बीच मुकाबले होंगे। जो टीमें विजयी होंगी, वे सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।  

MP News: ग्लोबल समिट की तैयारियों की समीक्षा बैठक, प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप ने दिए अहम निर्देश  

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2024 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) एवं प्रभारी मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भोपाल के प्रमुख चौराहों को आकर्षक रूप से सजाया जाए। साथ ही, औद्योगिक क्षेत्रों के लिए लैंड बैंक की विस्तृत जानकारी तैयार कर समिट में प्रदर्शित करने को कहा, जिससे आईटी सेक्टर और अन्य उद्योगों में निवेश आकर्षित किया जा सके।    भोपाल के लोगों की भागीदारी होगी अहम   बैठक में विधायक भगवानदास सबनानी ने सुझाव दिया कि भोपाल के नागरिकों को भी इस समिट से जोड़ना जरूरी है, ताकि उन्हें महसूस हो कि उनके शहर में एक वृहद वैश्विक आयोजन हो रहा है। वहीं, विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि समिट के माध्यम से भोपाल को आईटी पार्क जैसी कोई बड़ी सौगात मिलनी चाहिए। मंत्री काश्यप ने इन सुझावों को सहमति देते हुए अधिकारियों को अमल में लाने के निर्देश दिए।   पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे समापन   मंत्री काश्यप ने बैठक में जानकारी दी कि ग्लोबल समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जबकि समापन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि समिट से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को तय समय में पूरा किया जाए। इसमें यातायात प्रबंधन, आयोजन स्थल पर पार्किंग, सौंदर्यीकरण और सुरक्षा जैसी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।    समिट में होगा उत्सव जैसा माहौल   प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि समिट के दौरान भोपाल में उत्सव जैसा माहौल बनाया जाए और आने वाले मेहमानों का सांस्कृतिक तरीके से आत्मीय स्वागत हो। उन्होंने होम-स्टे की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए, ताकि मेहमानों को भोपाल की संस्कृति का अनुभव हो सके।   बैठक में ये रहे शामिल   इस समीक्षा बैठक में विधायक भगवानदास सबनानी, रामेश्वर शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामकुंवर नोरंग सिंह गुर्जर, भाजपा नेता रविंद्र यति, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।   ग्लोबल समिट 24 और 25 फरवरी को भोपाल के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित की जाएगी। इस समिट से मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

MP News: शीतल तीर्थ धामनोद में प्रथम वार्षिक उत्सव एवं महामस्तकाभिषेक 16-17 फरवरी को

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: परम पूज्य चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य श्री योगींद्रसागर जी महाराज की प्रेरणा से निर्मित श्री दिगंबर जैन धर्म स्थल शीतल तीर्थ धामनोद (बांसवाड़ा मार्ग) में प्रथम वार्षिक उत्सव एवं महामस्तकाभिषेक का आयोजन 16 व 17 फरवरी को होगा।   ऐतिहासिक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ   तीर्थ प्रवक्ता राकेश पोरवाल ने बताया कि शीतल तीर्थ में भगवान आदिनाथ जिनबिंब एवं 72 जिनालय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव परम पूज्य शिरोमणि आचार्य 108 विशुद्ध सागर जी महामुनि के ससंघ सानिध्य में संपन्न हुआ था। इन स्वर्णिम पलों की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया जा रहा है।    16 फरवरी, रविवार के प्रमुख आयोजन   – सुबह 7:30 बजे – संघस्थ चैत्यालय का पंचामृत अभिषेक पूजन   – सुबह 8:30 बजे – श्री 24 तीर्थंकर मंडल विधान   – सुबह 9:30 बजे – आर्यिका संघ की आहारचर्या   – सुबह 11:30 बजे – कैलाश पर्वत पर विराजमान भगवान आदिनाथ की प्रतिमा पर महामस्तकाभिषेक    17 फरवरी, सोमवार के प्रमुख आयोजन   – सुबह 7:30 बजे – पंचामृत अभिषेक पूजन   – सुबह 8:00 बजे – आचार्य योगिंद्रसागर जी महाराज की प्रतिमा का अभिषेक   – सुबह 8:30 बजे – श्री ऋषि मंडल पूजन विधान   – दोपहर 2:00 बजे – गुणानुवाद सभा   – सायं 7:30 बजे – श्रीजी की आरती   मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट आगंतुक   कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, डॉ. अनुपम जैन (इंदौर), डॉ. संजीव सराफ (बनारस) व उषा पाटनी (इंदौर) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।   इस अवसर पर विधानाचार्य नितिन कुमार शास्त्री (भीमपुर) द्वारा विधान संपन्न कराया जाएगा तथा रिंकू जैन एंड पार्टी (बांसवाड़ा) द्वारा भक्ति संगीत प्रस्तुत किया जाएगा।   जैन समाज से आयोजन में भाग लेने की अपील   तीर्थ अधिष्ठात्री डॉ. सविता जैन एवं सकल दिगंबर जैन समाज, रतलाम ने समस्त नागरिकों से इस पावन आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।  

MP News: शीतल तीर्थ धामनोद में प्रथम वार्षिक उत्सव एवं महामस्तकाभिषेक 16-17 फरवरी को

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: परम पूज्य चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य श्री योगींद्रसागर जी महाराज की प्रेरणा से निर्मित श्री दिगंबर जैन धर्म स्थल शीतल तीर्थ धामनोद (बांसवाड़ा मार्ग) में प्रथम वार्षिक उत्सव एवं महामस्तकाभिषेक का आयोजन 16 व 17 फरवरी को होगा।   ऐतिहासिक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ   तीर्थ प्रवक्ता राकेश पोरवाल ने बताया कि शीतल तीर्थ में भगवान आदिनाथ जिनबिंब एवं 72 जिनालय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव परम पूज्य शिरोमणि आचार्य 108 विशुद्ध सागर जी महामुनि के ससंघ सानिध्य में संपन्न हुआ था। इन स्वर्णिम पलों की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया जा रहा है।    16 फरवरी, रविवार के प्रमुख आयोजन   – सुबह 7:30 बजे – संघस्थ चैत्यालय का पंचामृत अभिषेक पूजन   – सुबह 8:30 बजे – श्री 24 तीर्थंकर मंडल विधान   – सुबह 9:30 बजे – आर्यिका संघ की आहारचर्या   – सुबह 11:30 बजे – कैलाश पर्वत पर विराजमान भगवान आदिनाथ की प्रतिमा पर महामस्तकाभिषेक    17 फरवरी, सोमवार के प्रमुख आयोजन   – सुबह 7:30 बजे – पंचामृत अभिषेक पूजन   – सुबह 8:00 बजे – आचार्य योगिंद्रसागर जी महाराज की प्रतिमा का अभिषेक   – सुबह 8:30 बजे – श्री ऋषि मंडल पूजन विधान   – दोपहर 2:00 बजे – गुणानुवाद सभा   – सायं 7:30 बजे – श्रीजी की आरती   मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट आगंतुक   कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, डॉ. अनुपम जैन (इंदौर), डॉ. संजीव सराफ (बनारस) व उषा पाटनी (इंदौर) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।   इस अवसर पर विधानाचार्य नितिन कुमार शास्त्री (भीमपुर) द्वारा विधान संपन्न कराया जाएगा तथा रिंकू जैन एंड पार्टी (बांसवाड़ा) द्वारा भक्ति संगीत प्रस्तुत किया जाएगा।   जैन समाज से आयोजन में भाग लेने की अपील   तीर्थ अधिष्ठात्री डॉ. सविता जैन एवं सकल दिगंबर जैन समाज, रतलाम ने समस्त नागरिकों से इस पावन आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।  

MP News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना: कुंडाल ग्राम में 33 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।MP News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के तहत मंगलवार को रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के कुंडाल ग्राम में 33 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रतलाम ग्रामीण के विधायक मथुरालाल डामोर उपस्थित रहे।   विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति   इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विप्लव जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी, जनपद पंचायत अध्यक्ष साधना जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष हितेंद्र सिंह भाटी, पंचायत सदस्य मंगला कुंवर देवड़ा, लीलाबाई, नाथूलाल गामड़, पूर्व सरपंच व भाजपा नेता सुनील गुर्जर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।    विवाह योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान   विधायक मथुरालाल डामोर और जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने योजना के तहत कन्याओं को सांकेतिक रूप से विवाह सहायता राशि के चेक प्रदान किए। इस योजना के तहत सरकार प्रत्येक जोड़े को वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जिससे गरीब परिवारों को आर्थिक राहत मिलती है।    विधायक ने की विशेष घोषणा   अपने संबोधन में विधायक मथुरालाल डामोर ने कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने स्वयं के खर्च से कार्यक्रम में भोजन की व्यवस्था की और प्रत्येक वर को एक अंगूठी तथा प्रत्येक वधु को एक सेट बिछिया उपहार स्वरूप भेंट किए।   संपन्न हुआ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह   गायत्री परिवार के शिवपाल छपरी, पंडित शर्मा, आचार्य दामोदर प्रसाद शर्मा, आई.पी. त्रिवेदी और उनकी टीम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संस्कार संपन्न करवाया।    व्यवस्थाओं का सुचारू संचालन   खंड पंचायत अधिकारी कमलेश पापड़ीवाल और पंचायत समन्वयक अधिकारी धन्नालाल फूलेरिया ने मंच एवं टेंट व्यवस्था का दायित्व निभाया। पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों ने भोजन व्यवस्था सुनिश्चित की। महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विवाह की रस्मों में सहयोग दिया।   समापन एवं आभार प्रदर्शन   जनपद पंचायत रतलाम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी निर्देशक शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं।   मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: गरीब परिवारों के लिए संजीवनी   मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के तहत सरकार निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना के कारण कई परिवारों को आर्थिक बोझ से राहत मिली है।  

MP News: राष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप में रतलाम मंडल के मोहम्मद हुसैन खान ने जीता कांस्य पदक

इंदौर- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित यशवंत क्लब में 4 से 10 फरवरी 2025 तक आयोजित 91वीं राष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप में पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मोहम्मद हुसैन खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।   रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में कार्मिक विभाग में कार्यालय अधीक्षक के रूप में कार्यरत मोहम्मद हुसैन खान ने लगातार दूसरी बार इस प्रतियोगिता में पदक जीतकर न केवल रतलाम मंडल बल्कि पश्चिम रेलवे और भारतीय रेलवे का भी गौरव बढ़ाया है।   उनकी इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने उन्हें सम्मानित करते हुए भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रतलाम मंडल खेलकूद संघ के सचिव एवं वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर कर्षण परिचालन महेश कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे।   मोहम्मद हुसैन खान की इस सफलता पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद सहित मंडल के अन्य अधिकारियों ने भी उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।    मोहम्मद हुसैन खान की खेल उपलब्धियां   – लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप में पदक जीता   – भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया   – पश्चिम रेलवे और रतलाम मंडल के लिए गर्व का विषय बने   (खेल अपडेट्स और रेलवे से जुड़ी खबरों के लिए हमें फॉलो करें)

Ratlam News: शाकाहार का संदेश लेकर निकली बाबा जयगुरुदेव तरुण संगत की वाहन रैली

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: बाबा जयगुरुदेव तरुण संगत की ओर से बुधवार सुबह भव्य शाकाहारी प्रचार वाहन रैली निकाली गई। बड़ी संख्या में साधकों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर सवार होकर शाकाहार का प्रचार किया। रैली लक्ष्मीनगर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए बाबा जयगुरुदेव आश्रम रेन महू फंटा प्रकाश नगर पर संपन्न हुई।    शहरभर में दिया शाकाहार अपनाने का संदेश   रैली के दौरान साधकों ने शाकाहार, सदाचार और नशामुक्त जीवन का संदेश दिया। सत्संग में वक्ता हंसराज मोयल ने कहा कि किसी भी बीमारी, दुख, तकलीफ या मानसिक तनाव में शाकाहार अपनाकर, सदाचारी जीवन जीते हुए और जयगुरुदेव नाम का स्मरण करने से सभी कष्ट दूर हो सकते हैं।   उन्होंने कहा कि मनुष्य का शरीर किराये का मकान है, जिसे एक दिन सभी को छोड़ना पड़ता है। जिस प्रकार मकान मालिक अपने सिपाही भेजकर मकान खाली करवाता है, वैसे ही ईश्वर का नियम भी अटल है। इसलिए हमें अपने जीवन को आध्यात्मिकता और अच्छे कर्मों के साथ जीना चाहिए।   सत्संग और प्रसादी वितरण   रैली के बाद सत्संग हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में गुरुभक्तों ने भाग लिया। सत्संग के पश्चात भोजन प्रसादी वितरित की गई। इस आयोजन में भक्तों ने शाकाहारी जीवन अपनाने का संकल्प लिया और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।   ये रहे प्रमुख मार्ग   वाहन रैली लक्ष्मीनगर, हरमाला रोड, घासबाजार, चांदनी चौक, लक्कड़पीठा, बाजना बस स्टैंड, गोशाला रोड, हाट रोड, शहर सराय, रानीजी का मंदिर, नाहरपुरा, कॉलेज रोड, मेहंदी कुई बालाजी, दो बत्ती चौराहा, स्टेशन रोड, महू रोड होते हुए आश्रम पर समाप्त हुई।   शाकाहार अपनाएं, स्वस्थ जीवन जीएं   बाबा जयगुरुदेव तरुण संगत द्वारा आयोजित इस रैली और सत्संग का मुख्य उद्देश्य लोगों को शाकाहार, सदाचार और आध्यात्मिकता के प्रति जागरूक करना था। संगत के सदस्यों ने सभी से आग्रह किया कि शाकाहारी जीवन अपनाकर स्वस्थ और सुखी जीवन की ओर बढ़ें।

Ratlam Trophy 2025: स्टार 11 ने जीआरपी को हराया, दिलीप विजवा बने मैन ऑफ द मैच  

रतलाम- पब्लिक वार्ता,  न्यूज़ डेस्क। Ratlam Trophy 2025: अक्षय संघवी मित्र मंडल द्वारा आयोजित रतलाम ट्रॉफी 2025 के रात्रिकालीन टूर्नामेंट में बुधवार को तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट के सभी मैच दो बत्ती स्थित पोलो ग्राउंड में आयोजित किए जा रहे हैं।   पहले मैच में जीआरपी और स्टार 11 के बीच भिड़ंत हुई। जीआरपी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। स्टार 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाए, जिसके जवाब में जीआरपी की टीम 10 ओवर में मात्र 46 रन ही बना सकी। इस तरह स्टार 11 ने शानदार जीत दर्ज की। दिलीप विजवा को मैन ऑफ द मैच चुना गया और उन्हें एलईडी पुरस्कार दिया गया।   दूसरा मैच एमपी फोर्स और रतलाम ग्रामीण के बीच खेला गया, जिसमें रतलाम ग्रामीण ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।   मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला   टूर्नामेंट के पहले मैच में ए एस पी राकेश खाका, सी एस पी सत्येंद्र गंगोरिया, रेलवे ए एफ ए अकाउंट्स हरीश जनसारी और सीनियर एस ओ यशवंत कैथवास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, दूसरे मैच में भाजपा पार्षद एवं एमआईसी सदस्य भगत भदौरिया, रुपेश पिरोदिया, चंदन पिरोदिया, अखिलेश गुप्ता, राजेश कटारिया, अनिल पुरोहित सनातन सोशल ग्रुप ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने सभी अतिथियों का मोती की माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।   13 फरवरी को खेले जाएंगे ये मुकाबले   गुरुवार 13 फरवरी 2025 को दो अहम मुकाबले खेले जाएंगे   पहला मैच रिलायबल बनाम अंबर   दूसरा मैच बाबुस बनाम स्टार 11   आयोजन समिति और खेल प्रेमियों की उपस्थिति   इस आयोजन को सफल बनाने में हितेश बरमेचा, ओम जाट, पीयूष कप्तान, विकल्प सांखला, सुमित सकलेचा, वसीम खान, शिवम मूणत, अंकित कटारिया और ऋषभ जैन का विशेष योगदान रहा। बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और दर्शक भी इस टूर्नामेंट का लुत्फ उठाने पहुंचे।  

Ratlam Trophy2025: रतलाम ग्रामीण ने आर एम 11 को 7 विकेट से हराया, अंबर और जीटी ट्रेडर्स के बीच कड़ा मुकाबला  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।Ratlam Trophy 2025: 11 फरवरी 2025, मंगलवार को अक्षय संघवी मित्र मंडल के तत्वाधान में पोलो ग्राउंड, दो बत्ती पर आयोजित रतलाम ट्रॉफी 2025 के अंतर्गत रात्रिकालीन तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए।   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनोखी लाल कटारिया, रवि कटारिया, राजेश शर्मा, डॉ विशाल गंगवानी, गौरव जाट, यतेन्द्र भारद्वाज और पीयूष सांखला उपस्थित रहे। अक्षय संघवी एवं मित्र मंडल ने सभी अतिथियों का स्वागत मोतियों की माला एवं दुपट्टा पहनाकर किया। तत्पश्चात, अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें प्रोत्साहित किया।    पहला मैच आर एम 11 बनाम रतलाम ग्रामीण   पहले मुकाबले में आर एम 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 57 रन बनाए और रतलाम ग्रामीण को 58 रन का लक्ष्य दिया। रतलाम ग्रामीण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का खिताब संजू हरि को मिला, जिन्हें एलईडी समिति द्वारा सम्मानित किया गया।   दूसरा मैच अंबर बनाम जीटी ट्रेडर्स   दूसरे मैच में अंबर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। खबर लिखे जाने तक अंबर की टीम 7 ओवर में 66 रन बना चुकी थी।    मुख्य आयोजक और दर्शकों की उत्सुकता   इस अवसर पर आयोजन समिति के हितेश बरमेचा, ओम जाट, पियूष कप्तान, विकल्प सांखला, सुमित सकलेचा, वसीम खान, शिवम मूणत, अंकित कटारिया, ऋषभ जैन, मोनू पंड्या, विकास बड़ोदिया सहित अनेक खेल प्रेमी और दर्शक मौजूद रहे।    कल के मुकाबले 12 फरवरी 2025   बुधवार को रात्रिकालीन तीन बड़े मुकाबले खेले जाएंगे   1. पहला मैच जीआरपी बनाम स्टार 11   2. दूसरा मैच क्वार्टर फाइनल एमपी फोर्स बनाम रतलाम ग्रामीण   3. तीसरा मैच क्वार्टर फाइनल रतलाम इंडियन बनाम श्री 11   क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में दो बाहरी खिलाड़ी भी खेल सकते हैं।   सूचना ओम जाट और पियूष कप्तान द्वारा दी गई।  

Ratlam News: अंतर्राष्ट्रीय राम स्नेही संप्रदाय के आद्याचार्य पर भव्य शोभायात्रा, महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विजयवर्गीय वैश्य समाज रतलाम द्वारा त्रिपोलिया गेट स्थित रामद्वारा पर पूजा-अर्चना एवं रामनाम जप के बाद नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा सागोद रोड स्थित जलसा गार्डन पहुंची, जहां महाआरती के साथ विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।    संतों व गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति   इस अवसर पर मुख्य अतिथि संत रामजी महाराज रामरतन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, रेलवे डीएमई पंकज विजयवर्गीय, मध्यप्रदेश महिला मंडल कोषाध्यक्ष सीमा विजयवर्गीय शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंडल अध्यक्ष श्रद्धा विजयवर्गीय ने की।   खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन   विजयवर्गीय वैश्य समाज के अध्यक्ष रत्नेश विजयवर्गीय ने बताया कि समाज की युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।   महिलाओं का सम्मान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर   समाज की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिला मंडल द्वारा प्रदेश राम कीट वितरण के नवाचार पर 12 महिलाओं का सम्मान किया गया। इसके अलावा, विजयवर्गीय समाज वेलफेयर सोसायटी द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बीपी, शुगर, वजन, हीमोग्लोबिन आदि की जांच की गई।   मुख्य अतिथि संत रामजी महाराज का संदेश   संत रामजी महाराज रामरतन ने कहा,   “प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन राम नाम का जाप करना चाहिए और जब भी किसी से मिलें, ‘राम जी राम’ कहकर अभिवादन करें। हमारे गुरुदेव ने सत्य, परमार्थ, सेवा, संगठन और समभाव का जो मार्ग बताया है, उसी पर चलकर समाज की उन्नति संभव है।”    गणमान्य अतिथियों के विचार   – भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने कहा कि विजयवर्गीय समाज द्वारा समाज के सांस्कृतिक, खेलकूद और शैक्षणिक विकास के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।   – रेलवे डीएमई पंकज विजयवर्गीय ने कहा कि समाजोत्थान के लिए सामूहिकता, स्वैच्छिकता और स्वावलंबन आवश्यक हैं, जिससे समाज का सर्वांगीण विकास संभव हो सके।   – महिला मंडल अध्यक्ष श्रद्धा विजयवर्गीय ने बताया कि महिला मंडल द्वारा महिलाओं के उत्थान हेतु विभिन्न नवाचारों पर जोर दिया जा रहा है।    कार्यक्रम का सफल समापन   कार्यक्रम का संचालन विजयवर्गीय समाज के अध्यक्ष रत्नेश विजयवर्गीय ने किया, जबकि प्रतीक विजयवर्गीय ने आभार व्यक्त किया। भोजन प्रसादी की व्यवस्था नवीन विजयवर्गीय द्वारा की गई।   समाजोत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल   इस आयोजन के माध्यम से विजयवर्गीय समाज ने सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों में अपने योगदान को मजबूत किया है। समाज के वरिष्ठजनों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इसी तरह के आयोजन कर समाज को जागरूक एवं संगठित किया जाएगा।