PM Kisan Samman Nidhi: PM किसान 22वीं किस्त: Farmer ID जरूरी या नहीं? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। PM Kisan Samman Nidhi: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को जल्द ही 22वीं किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है। इस बीच किसानों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या इस किस्त के लिए Farmer ID बनवाना जरूरी है या नहीं। ताजा जानकारी के मुताबिक, पहले से योजना में रजिस्टर्ड किसानों के लिए Farmer ID अनिवार्य नहीं है। यानी अगर आप पहले से इस योजना का लाभ ले रहे हैं और आपका e-KYC अपडेट है, तो आपकी 22वीं किस्त सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। हालांकि, नई रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों के लिए Farmer ID अनिवार्य कर दी गई है, खासकर उन 14 राज्यों में जहां हाल ही में फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू की गई है। इन राज्यों में Farmer ID जरूरी नई रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों को निम्न राज्यों में Farmer ID बनवाना अनिवार्य है: आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश। e-KYC अपडेट अनिवार्य, नहीं तो अटक सकती है किस्त सरकार ने साफ किया है कि सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC अपडेट अनिवार्य है। अगर e-KYC पूरा नहीं है, तो 22वीं किस्त मिलने में देरी हो सकती है या भुगतान रुक सकता है। e-KYC अपडेट करने के 3 आसान तरीके 1. ऑनलाइन (Self e-KYC) 2. CSC सेंटर के जरिए 3. बैंक शाखा के जरिए

PM Kisan Yojana: क्या नवंबर में मिलेगी 21वीं किस्त? ऐसे पहले ही जानें अपना स्टेटस

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। PM Kisan Yojana: किसानों के लिए राहत भरी खबर आ सकती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत केंद्र सरकार जल्द ही 21वीं किस्त जारी कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवंबर 2025 में पात्र किसानों के खातों में ₹2,000 की राशि ट्रांसफर की जा सकती है। हर साल किसानों को इस योजना के तहत तीन बार ₹2,000 की किस्त दी जाती है, यानी कुल ₹6,000 सालाना की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। कब आएगी PM Kisan की 21वीं किस्त? हालांकि केंद्र सरकार ने अभी तक 21वीं किस्त की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में यह राशि जारी की जा सकती है। पहले माना जा रहा था कि सरकार दिवाली से पहले किस्त ट्रांसफर कर सकती है, लेकिन अब संभावना अगले महीने की जताई जा रही है। किन किसानों को मिलेगी अगली किस्त? PM Kisan योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा— अगर किसी किसान की e-KYC अधूरी है या बैंक अकाउंट में कोई गलती है, तो किस्त रुक सकती है। इस तरह चेक करें PM Kisan Payment Status किसान घर बैठे अपने मोबाइल से ही यह जान सकते हैं कि उन्हें अगली किस्त मिलेगी या नहीं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया: ई-केवाईसी ऐसे करें पूरा अगर अभी तक आपकी e-KYC नहीं हुई है, तो इसे तुरंत पूरा करें: महत्वपूर्ण सलाह जिन किसानों को पिछली किस्तें नहीं मिलीं, वे अपने राज्य कृषि विभाग या CSC केंद्र से संपर्क करें।सुनिश्चित करें कि आधार लिंक बैंक अकाउंट और नाम की स्पेलिंग सही हो।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: PM Kisan 21वीं किस्त पर संकट: 31 लाख किसानों की होगी छुट्टी! इन 3 शर्तों को पूरा नहीं किया तो रुक जाएगा पैसा, ऐसे करें स्टेटस चेक

PM Kisan Samman Nidhi 21वीं किस्त: 31 लाख किसानों पर लटकी तलवार, तुरंत करें स्टेटस चेक नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 21वीं किस्त का इंतजार देशभर के करोड़ों किसान कर रहे हैं। लेकिन इस बार किस्त आने से पहले सरकार ने बड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को 15 अक्टूबर तक अपात्र किसानों की वेरिफिकेशन रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि 31 लाख से ज्यादा संदिग्ध नामों की पहचान हुई है, जिनका पैसा रोका जा सकता है। पीएम किसान की 21वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट सूत्रों के मुताबिक, अब तक की जांच में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें — सरकार ने साफ कर दिया है कि जो किसान पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करेंगे, उन्हें 21वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। ये 3 शर्तें हैं जरूरी, नहीं तो कट जाएगा नाम ऐसे चेक करें पीएम किसान स्टेटस अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त रुकेगी या नहीं, तो घर बैठे ऑनलाइन स्टेटस चेक करें — रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए? ऐसे जानें कब मिलेगी 21वीं किस्त? अब तक पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के किसानों के खातों में 2,000 रुपये की किस्त भेजी जा चुकी है।बाकी राज्यों के किसानों को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।संभावना है कि दिवाली से पहले पैसा आना मुश्किल है, क्योंकि वेरिफिकेशन प्रक्रिया जारी है।हालांकि, इस पर अभी तक केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

PM Kisan 21st Installment 2025: अक्टूबर में आ सकती है 21वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। PM Kisan 21st Installment 2025: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 21वीं किस्त का करोड़ों किसानों को बेसब्री से इंतजार है। अच्छी खबर यह है कि सरकार अक्टूबर 2025 में यह किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर कर सकती है। हर बार की तरह इस बार भी किस्त की राशि 2-2 हजार रुपये किसानों के बैंक खातों में सीधे भेजी जाएगी। दिवाली से पहले मिल सकती है राहत मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार दिवाली और नवरात्र के बीच किसानों के खातों में 21वीं किस्त जारी कर सकती है। अनुमान है कि इससे लगभग 10 करोड़ किसानों को फायदा मिलेगा। अब तक कितनी राशि दी जा चुकी है? e-KYC और आधार लिंक जरूरी अगर किसान अपनी e-KYC पूरी नहीं करवाते हैं या उनका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है, तो उनकी किस्त अटक सकती है। इसलिए जिन किसानों ने अभी तक e-KYC पूरी नहीं की है, उन्हें जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस

 PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि में बड़ा घोटाला: राजस्थान में 7 करोड़ की हेराफेरी, 29 हजार फर्जी खाते मिले  

पाली/ राजस्थान- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है। पाली जिले की तीन तहसीलों—रानी, मारवाड़ जंक्शन और देसूरी में भौतिक सत्यापन के दौरान 29 हजार से अधिक फर्जी खाते मिले हैं। इन खातों के जरिए करीब 7 करोड़ रुपए की राशि गलत तरीके से ट्रांसफर की गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान के किसानों के लिए भेजी गई यह रकम पश्चिम बंगाल और बिहार के खातों में चली गई।   तीन तहसीलों में बड़ा घोटाला, 7 करोड़ की गड़बड़ी   पाली जिला प्रशासन के निर्देश पर हुए सत्यापन में देसूरी में 20 हजार, रानी में 9 हजार 4 और मारवाड़ जंक्शन में 62 फर्जी खाते मिले। जांच में खुलासा हुआ कि   – देसूरी तहसील में 1.51 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए।   – रानी तहसील में 5.40 करोड़ रुपए फर्जी खातों में गए।   मामले में एफआईआर दर्ज, प्रशासन सख्त   पाली जिला कलेक्टर एलएल मंत्री ने बताया कि मारवाड़ जंक्शन, देसूरी और रानी तहसीलों के तहसीलदारों ने घोटाले की रिपोर्ट संबंधित थानों में दर्ज करवाई है। वहीं, पूरे मामले की जांच एडीएम सीलिंग अश्विन के पवार को सौंपी गई है। प्रशासन ने कहा है कि जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।   क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना   प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देती है। यह राशि तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। लेकिन राजस्थान में इस योजना का पैसा गलत खातों में ट्रांसफर होने से यह बड़ा घोटाला उजागर हुआ है।   जांच जारी, दोषियों पर होगी कार्रवाई   सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में आंतरिक मिलीभगत की भी आशंका है। लिहाजा, जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, प्रशासन और पुलिस मिलकर इस घोटाले की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं।