Ratlam News: रतलाम में चोरों का आतंक: एक ही रात में पांच स्थानों पर चोरी, लाखों का माल ले उड़े बदमाश

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात चोरों ने शहर में एक के बाद एक पांच स्थानों पर धावा बोल दिया। दो सूने मकानों से चोर लाखों रुपये की ज्वेलरी और नगदी चुरा ले गए, जबकि तीन अन्य स्थानों पर ताले तोड़े गए, लेकिन वहां से कोई बड़ी चोरी नहीं हो पाई। वारदातों के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।    कोर्ट के सामने बने मकान को बनाया निशाना   पहली बड़ी चोरी कोर्ट के सामने रहने वाले इशान उपाध्याय के घर में हुई। इशान अपने परिवार के साथ सूरजमल नगर गए हुए थे। जब गुरुवार सुबह वे लौटे, तो घर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारियों के लॉकर तोड़कर करीब 35 ग्राम सोने की ज्वेलरी, 500 ग्राम चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए। चोरी के समय घर के सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े थे, जिससे चोरों को आसानी हो गई।    इंदौर था परिवार, रतलाम में हुई चोरी   दूसरी बड़ी चोरी टीआईटी रोड निवासी मोहित मंत्री के घर में हुई। मोहित इंदौर में प्राइवेट नौकरी करता है, और उसके माता-पिता भी वहीं रह रहे थे। गुरुवार सुबह उसके चाचा ने फोन कर चोरी की जानकारी दी। जब मोहित और उसके पिता रतलाम पहुंचे, तो देखा कि चोरों ने सोने-चांदी के गहनों और 30 हजार रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिया था।   अन्य स्थानों पर भी ताले तोड़े   इसके अलावा जावरा रोड और शास्त्री नगर क्षेत्र में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। डॉ. सीबी राठौर के मकान के ताले तोड़े गए, हालांकि अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।   पुलिस जांच में जुटी, जल्द होगी गिरफ्तारी   घटनाओं की जानकारी मिलते ही सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और थाना प्रभारी स्वराज डाबी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया और शहरभर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सीएसपी घनघोरिया ने कहा कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।   शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से दहशत   रतलाम में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग डरे हुए हैं। शहरवासी प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने संदिग्धों पर नजर रखने और गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है।  

Ratlam News: थाना दीनदयाल नगर: जानलेवा हमला करने वाले आरोपी धारदार हथियार के साथ गिरफ्ता

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना दीनदयाल नगर क्षेत्र के ओसवाल नगर में एक आदतन अपराधी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद किया गया है।   घटना का संक्षिप्त विवरण   15-16 मार्च 2025 की मध्य रात्रि करीब 01:15 बजे ओसवाल नगर में समीर मार्बल नामक व्यक्ति अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान शंकर मईडा, रितेश मईडा और रोशन डगर ने चाकू से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल समीर मार्बल को उसका दोस्त नारायण मेडा सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा।   इस वारदात के बाद थाना दीनदयाल नगर में अपराध क्रमांक 189/25 के तहत धारा 109, 296, 3(5) BNS में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।   पुलिस कार्यवाही   घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के निर्देशन में टीम गठित कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।   आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है और प्रकरण में धारा 25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई है।   गिरफ्तार आरोपी   1. रितेश पिता शंभू सिंह मेडा (उम्र 18 वर्ष) निवासी शांतिनिकेतन स्कूल के सामने, ओसवाल नगर।   2. रोशन पिता सतीश डागर (उम्र 18 वर्ष) निवासी रेलवे पटरी के पास, सुभाष नगर (हाल मुकाम: भोलेनाथ मंदिर के पास, ओसवाल नगर)।   3. शंकर पिता मांगीलाल मेडा (उम्र 19 वर्ष) निवासी ओसवाल नगर, मईडा।   सराहनीय भूमिका   इस कार्रवाई में निरीक्षक रविंद्र दंडोतिया (थाना प्रभारी), उपनिरीक्षक देवीलाल पाटीदार, सहायक उपनिरीक्षक मुरली मकवाना, आरक्षक धीरज यादव, बिलर सिंह, दीपक सिंह, अवधेश परमार, मकन, साइबर सेल से प्र.आर. हिम्मत सिंह आदि की सराहनीय भूमिका रही।  

Ratlam News: चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या: रतलाम में पति ने चाकू से किया वार, आरोपी गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के रानीगांव में एक पति ने चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार रात की है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे जल्द ही हिरासत में ले लिया।   पति ने मायके में घुसकर की हत्या   मृतका की शादी मंदसौर जिले के खोड़ाना गांव निवासी बंशीलाल ऐरवाल से हुई थी। जानकारी के अनुसार, पिछले 5-6 महीनों से वह अपने मायके में रह रही थी। शुक्रवार रात आरोपी शराब के नशे में वहां पहुंचा और पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद परिजनों ने तुरंत मावता चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जावरा अस्पताल भेजा।   दो बेटियों की मां थी, पुलिस कर रही जांच   मृतका की दो बेटियां हैं। पुलिस के अनुसार, पति को पत्नी के चरित्र पर शक था, जिससे उनके बीच लगातार विवाद होता था। मावता चौकी प्रभारी अल्केश सिंगाड़ ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है।  

Ratlam news: रतलाम पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 102 गुमशुदा बच्चों को खोजकर लौटाई परिजनों की मुस्कान  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में 1 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने सायबर सेल और जेएबी शाखा के सहयोग से गुमशुदा और अपहृत बच्चों की खोजबीन कर उन्हें उनके परिजनों से मिलवाया।   अभियान में 102 बच्चों को खोजने में मिली सफलता   रतलाम पुलिस द्वारा इस अभियान के दौरान मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान सहित अन्य राज्यों से कुल 9 बालकों एवं 93 बालिकाओं सहित कुल 102 बच्चों को दस्तयाब किया गया। इन बच्चों को सुरक्षित उनके परिवारों के सुपुर्द कर दिया गया।   लंबे समय से लापता बच्चों को भी खोजा गया   2022 से लापता दो बालिकाओं को थाना स्टेशन रोड एवं थाना बिलपांक पुलिस ने खोज निकाला।   2023 से गुमशुदा 8 बालक बालिकाओं को ढूंढने में पुलिस को सफलता मिली।   2024 में लापता हुए 60 बच्चों को भी पुलिस ने उनके परिजनों तक पहुंचाया।   जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की महत्वपूर्ण उपलब्धियां   एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में   थाना बाजना पुलिस थाना प्रभारी रणजीत सिंगार के नेतृत्व में 21 बालिकाएं दस्तयाब।   थाना रावटी पुलिस थाना प्रभारी दीपक मंडलोई के नेतृत्व में 12 बच्चे दस्तयाब।   थाना सरवन पुलिस थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया के नेतृत्व में 10 बच्चे दस्तयाब।   थाना सैलाना पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया के नेतृत्व में 6 बच्चे दस्तयाब।   सीएसपी रतलाम सत्येंद्र घांघरिया के मार्गदर्शन में   थाना डीडी नगर पुलिस ने 12 बच्चे दस्तयाब किए।   थाना आईए रतलाम पुलिस ने 6 बच्चे दस्तयाब किए।   एसडीओपी रतलाम किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में   थाना बिलपांक पुलिस ने 9 बच्चे दस्तयाब किए।   थाना शिवगढ़ पुलिस ने 7 बच्चे दस्तयाब किए।   ऑपरेशन मुस्कान की सफलता से परिजनों में खुशी   रतलाम पुलिस के इस सराहनीय प्रयास से कई परिवारों की मुस्कान लौट आई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सभी थाना प्रभारियों और अभियान से जुड़ी टीमों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहना दी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले में आगे भी गुमशुदा बच्चों की खोजबीन जारी रहेगी।  

Ratlam News: रतलाम पुलिस ने 47 दोपहिया वाहन जप्त किए, चोरी की आशंका में कार्रवाई

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर चोरी तथा अन्य मामलों में 47 दोपहिया वाहन जप्त किए गए हैं।   अभियान के दौरान जप्त वाहन   पुलिस के अनुसार, विभिन्न प्रकरणों में आरोपियों से बरामद वाहनों की जांच के दौरान वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिससे उनकी चोरी की आशंका हुई। इसके चलते पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत वाहन जप्त किए हैं।   1. एसडीओपी जावरा अनुभाग      – थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा – धारा 303(2) BNS के तहत 17 दोपहिया वाहन      – थाना बड़ावदा – धारा 303(2) BNS के तहत 01 दोपहिया वाहन   2. एसडीओपी आलोट अनुभाग      – थाना आलोट – धारा 35 (1)ई, 106 BNSS, 303(2) BNS के तहत 01 दोपहिया वाहन      – थाना ताल – धारा 303(2) BNS के तहत 01 दोपहिया वाहन   3. एसडीओपी रतलाम ग्रामीण अनुभाग      – थाना बिलपांक – धारा 303(2) BNS के तहत 10 दोपहिया वाहन      – थाना नामली – धारा 331(4), 305(ऐ) BNS एवं धारा 35(1)ई, 106 BNSS के तहत 04 दोपहिया वाहन   4. सीएसपी जावरा अनुभाग      – थाना जावरा शहर – धारा 331, 305 BNS एवं 303(2) BNS के तहत 02 दोपहिया वाहन      – थाना कालूखेड़ा – धारा 303(2) BNS के तहत 01 दोपहिया वाहन      – थाना रिंगनोद – 01 दोपहिया वाहन जप्त   5. नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम      – थाना माणकचौक – धारा 302(2) BNS के तहत 01 दोपहिया वाहन      – थाना स्टेशन रोड – चोरी की आशंका में 02 दोपहिया वाहन      – थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम – धारा 106 BNSS के तहत 06 दोपहिया वाहन   पुलिस की अपील   रतलाम पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी का वाहन चोरी हुआ है या लापता है, तो वे संबंधित थाने में संपर्क कर सकते हैं। पुलिस द्वारा बरामद वाहनों की पहचान की जा सकती है।

MP News: शिवलिंग का अपमान करने वाले गुंडे इमरान सुक्का को कोर्ट ले जाते समय लोगों ने पिटा, हिंदू संगठनों में आक्रोश

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्यप्रदेश के रतलाम में धार्मिक आस्था से खिलवाड़ करने वाले इमरान उर्फ सुक्का नाम के हिस्ट्रीशीटर गुंडे की जनता ने जमकर पिटाई कर दी। इमरान पर आरोप है कि उसने शिवलिंग पर पैर रखकर एक आपत्तिजनक रील बनाई थी, जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इस घटना के सामने आते ही हिंदू धर्म के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।   कोर्ट पेशी के बाद मेडिकल के दौरान हुई पिटाई गुरुवार को पुलिस ने इमरान को कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जैसे ही पुलिस आरोपी को अस्पताल परिसर में लेकर पहुंची, वहां मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने इमरान पर अचानक हमला कर दिया और लात-घूंसे बरसाने लगे। इस चंद सेकंड के अप्रत्याशित हमले से पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। किसी तरह पुलिस ने बीच-बचाव कर इमरान को भीड़ से बचाया और अस्पताल चौकी के एक कमरे में बंद कर दिया।   शिवलिंग पर पैर रखकर बनाई थी रील, हुआ विरोध जानकारी के मुताबिक, इमरान ने शिवलिंग पर पैर रखकर एक वीडियो बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होते ही हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। डीडीनगर निवासी महावीर बामनिया ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इमरान को बुधवार रात ही गिरफ्तार कर लिया।   सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो इमरान की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।   पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी पुलिस ने इमरान के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में मामला दर्ज किया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट न करने की चेतावनी दी है। एसपी ने उसके खिलाफ रासुका लगाने की तैयारी कर ली है।

Ratlam News: शहर की शराब दुकान में गुंडागर्दी; नकाबपोश बदमाशों ने सेल्समैन पर हमला कर लूटी शराब और रुपए, आरोपियों की हुई पहचान

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। Ratlam News: शहर के स्टेशन रोड थाना अंतर्गत स्थित शराब दुकान में रविवार की शाम करीब 7:20 बजे चार से पांच नकाबपोश बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। डीआरएम कार्यालय के सामने स्थित इस वाइन शॉप में बदमाशों ने सेल्समैन पप्पू दुबे और शंकर जायसवाल के साथ मारपीट कर गल्ले से नकदी लूट ली। साथ ही शराब की बोतलें भी उठाकर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अमित कुमार, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, और थाना प्रभारी स्वराज डाबी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित सेल्समैन पप्पू दुबे व शंकर ने स्टेशन रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार अपराधियों की पहचान हो चुकी है। आरोपी नाबालिग बताए जा रहे है। इनमें एक मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ है, जो बालिग बताया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी। फेंके पत्थर और उठाई बोतलेंघटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें बदमाश पहले दुकान के बाहर खड़े दिखाई दिए। अंदर मौजूद सेल्समैन ने जब उन्हें कुछ कहा, तो वे पत्थर, लोहे की रॉड, लाठी और शराब की बोतल लेकर गेट खोलकर अंदर घुस आए। उन्होंने दुकान के कर्मचारियों पर हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारी अपनी जान बचाकर अंदर की ओर भागे। एक बदमाश गल्ले से नकदी लूटकर फरार हो गया। घटना के समय दुकान पर शराब खरीदने आए ग्राहक भी बदमाशों की हरकतों से दहशत में आ गए। बदमाशों के हमले से दुकान व आसपास क्षेत्र का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।

खूनी खेल : रंजिश के चलते युवक को उतारा मौत के घाट, 300 मीटर दूर लहूलुहान होकर गिरा

पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। बुधवार शाम 7 बजे करीब एक युवक को बदमाशों ने चाकू या किसी नुकीले हथियार को घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। घटना शहर के बाजना बस स्टैंड क्षेत्र की है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। घटना में सिलावटों का वास हरिजन बस्ती निवासी प्रवीण उर्फ पप्पू पिता सुनील रानवे उम्र 23 वर्ष की मृत्यु हुई है। मृतक सफाईकर्मी था। मृतक प्रवीण परिवार में इकलौता था। मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रवीण उर्फ पप्पू को लहूलुहान हालत में रिक्शे में डालकर जिला चिकित्सालय ले जाया गया। परिजनों ने बताया की आरोपियों से सैलाना की एक शादी में विवाद के बाद से पुरानी रंजिश थी। जिसके चलते 15 दिन पहले मोहल्ले में विवाद भी हुआ था। आज प्रवीण को कुछ युवकों ने घेरकर हरिजन मोहल्ले में स्थित एक घर के सामने हमला कर दिया। वो भागकर 300 मीटर दूर वीर सावरकर मार्केट तक गया और गिर गया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद एडीशनल एसपी राकेश खाखा, टीआई माणकचौक रंजीत सिंगार सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच की। खबर लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही थी। परिजनों ने विकास, रितेश, आशु, आदित्य, अनिकेत सहित अन्य युवकों पर आरोप घटना में शामिल होने के आरोप लगाए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच व आरोपियों की तलाश में जुटी है।

हत्या का पर्दाफाश: गज्जू और केशव को मारकर फेंका था हाईवे पर, मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार

मामला चार दिन पहले मिली दो दोस्तों की लाश का, पुलिस ने किया खुलासा पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। जिले के नामली थाना क्षेत्र के ग्राम कांडरवासा फंटे पर चार दिन पहले दो दोस्तों के शव मिले थे। प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे दुर्घटना मान रही थी, लेकिन परिजनों ने जब हंगामा किया तो पुलिस सतर्क हुई और जांच में जुटी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और घटना वाली रात क्षेत्र में एक्टिव मोबाइल की जानकारी जुटाई। दुर्घटना ग्रस्त कार के मालिक से पूछताछ की। जिसमें एक बाद एक इस मर्डर की कड़ियां खुलती गई। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि दोनों दोस्तों को 10 से अधिक हमलावरों ने लाठियों, हॉकियों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। कांडरवासा फंटे पर गुरुवार की रात को गजेंद्र उर्फ राहुल (गज्जू) उम्र 25 वर्ष पिता पूनमचंद डोडिया निवासी अमलेटा और केशव उम्र 29 वर्ष पिता विष्णुलाल गुर्जर निवासी सेमलिया के शव मिले थे। पुलिस इसे सड़क हादसा मान रही थी, लेकिन मृतकों के परिजन ने हत्या की आंशका जताते हुए इप्का फैक्टरी के यहां जाम लगाया था। इसके बाद एएसपी मौके पर पहुंचे और मौजूद लोगों को प्रकरण में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया था। मंगलवार को एसपी राहुल कुमार लोढा ने प्रेस वार्ता करते हुए हत्या के इस मामले का खुलासा किया। पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं 14 आरोपी फरार है। आरोपियों में सूर्यपाल पिता मदनसिंह पडियार निवासी ग्राम बड़ोदिया, राहुल पिता शंकरलाल जाट निवासी ग्राम रामगढ़ सैलाना, बबलू पिता अमृतलाल गुर्जर निवासी ग्राम बिबड़ोद, शैलेन्द्र उर्फ शैलू पिता रमेश डिंडोर निवासी नामली, अंकित पिता मुकेश कुमावत निवासी नामली, योगेश पिता भवरलाल राठौर निवासी नामली, अभिषेक पिता रणछोड़ जाट निवासी ग्राम धमोत्तर नामली शामिल है। पुलिस फरार 14 आरोपियों की तलाश कर रही है। ऐसे रची गई थी साजिशएसपी राहुल लोढा ने बताया की मुख्य आरोपी सूर्यपालसिंह व साथियों ने योजना बनाकर हत्या की साजिश को अंजाम दिया। मृतक केशव व गज्जू बांगरोद में अपने दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में गए थे। वहां से आने के दौरान आरोपियों ने ब्लेक क्रेटा कार से बांगरोद से नेगड़दा के बीच मृतकों की बाइक को टक्कर मारी। जिसके बाद हॉकी, फावड़े व गेती से उनके साथ मारपीट कर उनकी हत्या कर दी। आरोपियों ने दोनों के शव कार में रखकर हाईवे पर फेंक दिए जिससे यह हत्या एक्सीडेंट लगे और वहां से भाग निकले। पुलिस जांच के दौरान सामने आया की आरोपियों का मृतकों से पुराना विवाद था। और बदला लेने की नीयत से उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने सायबर व अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस रिमांड में है इनसे और भी पूछताछ जारी है। इनके द्वारा आपराधिक गतिविधियों को कारित करने के लिए केसरिया ग्रुप व विश्वास ग्रुप की भी बाते सामने आ रही है। जिन पर भी पुलिस जांच कर रही है। फरार आरोपीकान्हा जाट निवासी नेगडदा, दीपक जाट निवासी नेगडदा, प्रदीप जोशी निवासी नेगडदा, समरथ चौधरी निवासी ग्राम नेगड़दा, रोहित कुमावत निवासी नामली, दीपक गेहलोत निवासी नामली, विजय मेट निवासी नामली, सौरभ गेहलोत निवासी नामली, सौरभ मराठा रोंगे जाति मराठा निवासी मिडटाऊन कालोनी रतलाम, राजाराम चौधरी जाति गायरी निवासी जड़वासा कला, दीपक गुर्जर निवासी बिबडोद थाना डीडीनगर रतलाम, चरणसिंह जाट निवासी नेगड़दा, ध्रुव जाट निवासी नामली, भवानसिंह निवासी ग्रामबड़ोदिया।

पानी की केन में दारू: शराब की होम डिलिवरी करने वाला चढ़ा आबकारी के हत्थे, शीतल आरओ प्लांट पर दबिश

सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. सिद्दीकी के निर्देशन में टीम की कार्रवाई पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। आबकारी विभाग की टीम ने शहर के कस्तूरबा नगर में दबिश देकर अवैध शराब पकड़ी। आरोपी द्वारा फोन पर ऑर्डर लेने के बाद संबंधित पते पर शराब डिलीवर की जाती थी। इसमें आरओ प्लांट में उपयोग की जाने वाली पानी की केन का उपयोग किया जा रहा था। आरोपी का कस्तूरबा नगर मेन रोड पर शीतल जल नाम से आरओ वाटर प्लांट है। टीम ने आरोपी के पास से करीब 1 लाख 48 हजार 930 रुपए कीमत की 108 विदेशी शराब की बोतलें जब्त की। इसमें अलग अलग तरह के 12 ब्रांड की शराब शामिल है। सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी ने बताया की आचार संहिता के बाद अवैध शराब परिवहन पर सतत निगरानी रखी जा रही है। बुधवार को सूचना मिलने पर टीम द्वारा बाजना बस स्टैंड चौराहे पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आरोपी निलेश बोथरा को बाजना स्टैंड के आगे चौराहे पर घेराबंदी कर रोका। आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास डिलीवरी के लिए विदेशी शराब की बोतलें मिली। पूछताछ करने पर आरोपी बोथरा ने कस्तूरबा नगर मैन रोड के पास स्थित अपने घर पर शराब का स्टॉक करने की बात कही। आरोपी की निशानदेही पर आबकारी टीम ने जब घर पर तलाशी ली तो वहां से कुल 9 पेटी से अधिक अंग्रेजी शराब मिली। आरोपी से 1 लाख 48 हजार 930 रुपए कीमत की शराब के अलावा एक्सेस कंपनी का स्कूटर (MP43EJ8509) भी जप्त किया गया। जिसका उपयोग वह शराब सप्लाई के लिए कर रहा था। अभी और होगी कार्रवाईसहायक आबकारी आयुक्त डॉ. सिद्दीकी ने पब्लिक वार्ता को बताया की आबकारी की टीम आरोपी से अवैध शराब लाने के संबंध में पूछताछ कर रही है। आने वाले दिनों में और भी बड़ी कार्रवाई विभाग द्वारा की जाएगी। इसके सोर्स का पता लगाया जा रहा है। इसमें और कौन लोग शामिल है उसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। इनकी रही सराहनीय भूमिकाउक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी पीसी केरवार के निर्देशन में आबकारी वृत्त प्रभारी चेतन वैद, एसआई वंदना अग्रवाल, पुष्पराज चौहान, अशोक दवे, कांस्टेबल भगवती सोलंकी, भावना, पुष्पा, मीना विक्टोरिया, नगर सैनिक चेतराम, बद्रीलाल, बनसिंह, संतोष नेका की सराहनीय भूमिका रही।

↑
0%