रतलाम के रॉयल कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी की धूम, फार्मेसी विद्यार्थियों को मिले सफलता के तीन मूलमंत्र 

रतलाम- पब्लिक वार्ता,  न्यूज़ डेस्क। रतलाम के रॉयल कॉलेज में फार्मेसी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। नए छात्र-छात्राओं का फूलों और स्वागत गीतों के साथ अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, डांस, ड्रामा और रैंप वॉक ने समां बांध दिया। विद्यार्थियों के उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों से पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। समारोह की अध्यक्षता रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज (रॉयल कॉलेज) के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता हासिल करने के तीन महत्वपूर्ण मूलमंत्र दिए। साथ ही आगामी दिनों में विद्यार्थियों के लिए कर्नाटक और गोवा के शैक्षणिक भ्रमण की घोषणा भी की। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां फ्रेशर्स पार्टी में विद्यार्थियों ने सोलो डांस, ग्रुप डांस, ड्रामा और रैंप वॉक सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आकर्षक प्रस्तुतियों ने अतिथियों और विद्यार्थियों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में चिकित्सक डॉ. नेहा सराफ, साइकोलॉजिस्ट एवं शिक्षाविद डॉ. वेणु शर्मा, शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रतलाम की सहायक प्राध्यापक डॉ. आशा राजपुरोहित और वर्चुअस वैली इंटरनेशनल स्कूल एवं किड्जी स्कूल की प्रधान अध्यापिका प्रियंका पांडेय अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने दिए सफलता के तीन मूलमंत्र विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए केवल किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि जिज्ञासा, असफलताओं से सीखने की क्षमता और जीवन में संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को तीन महत्वपूर्ण संदेश दिए। पहला मूलमंत्र ‘स्टे क्यूरियस’ यानी हमेशा जिज्ञासु बने रहना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नई चीजें सीखने और सवाल पूछने की आदत विकसित करनी चाहिए। किसी भी विषय को समझने के लिए उसके बारे में गहराई से जानकारी प्राप्त करना जरूरी है। दूसरा मूलमंत्र ‘इम्ब्रेस फेलियर’ यानी असफलता को स्वीकार कर आगे बढ़ना है। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर नई ऊर्जा और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। तीसरा मूलमंत्र ‘मेंटेन बैलेंस इन लाइफ’ यानी जीवन में संतुलन बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद, सामाजिक गतिविधियों और परिवार को भी पर्याप्त समय देना चाहिए। जीवन के विभिन्न पहलुओं में संतुलन बनाकर ही सर्वांगीण विकास संभव है। कर्नाटक और गोवा के शैक्षणिक भ्रमण की घोषणा कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने आगामी दिनों में रॉयल कॉलेज के विद्यार्थियों को कर्नाटक और गोवा के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाने की घोषणा की। यह घोषणा सुनते ही विद्यार्थियों में उत्साह की लहर दौड़ गई और पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। मिस्टर और मिस फ्रेशर को किया सम्मानित फ्रेशर्स पार्टी के दौरान जूरी सदस्यों ने विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। इस अवसर पर मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन देवांश सोनी, निहाल वर्मा, सलीना खान, नमिता पटीवाला, निगार खान, मेघा जटिया, यशस्वी जोशी और वंशिका बैरागी सहित अन्य विद्यार्थियों ने किया। समारोह में कॉलेज के डायरेक्टर, सभी विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर कॉलेज प्रशासक प्रोफेसर दिनेश राजपुरोहित ने अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Ratlam News: राष्ट्रीय युवा दिवस पर रॉयल कॉलेज में प्रेरणादायी आयोजन, स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं में जागी नई ऊर्जा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रॉयल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस उत्साह, प्रेरणा और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से जोड़ते हुए आत्मविश्वास, राष्ट्र निर्माण और चरित्र निर्माण का संदेश देना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता के रूप में प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मॉर्निंग स्टार ग्रुप ऑफ स्कूल के डायरेक्टर श्री कार्ल वार्ड, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के श्री अनुराग लोखंडे एवं श्री श्याम कुमार लालवानी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। युवाओं को स्वयं पर विश्वास करना होगा : डॉ. चांदनीवाला अपने उद्बोधन में डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला ने कहा कि स्वामी विवेकानंद अंधविश्वास के प्रखर विरोधी थे और वे युवाओं को स्वयं पर विश्वास करना सिखाते थे। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र में सकारात्मक परिवर्तन की धुरी युवा शक्ति ही है। युवाओं को अपने मस्तिष्क, हृदय और शारीरिक क्षमताओं का पूर्ण उपयोग राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए। साथ ही उन्होंने स्वामी विवेकानंद के साहित्य को पढ़ने और उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। डिग्री के साथ कौशल विकास भी जरूरी : श्री कार्ल वार्ड विशिष्ट अतिथि श्री कार्ल वार्ड ने स्वामी विवेकानंद के दर्शन—वेदों का ज्ञान, शांति और सह-अस्तित्व—पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल डिग्री ही पर्याप्त नहीं है। युवाओं को स्किल डेवलपमेंट, व्यक्तित्व विकास और समय प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए, तभी वे सफल और आत्मनिर्भर बन सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संदीप सिद्ध द्वारा किया गया। इस अवसर पर रॉयल कॉलेज के डॉ. आर.के. अरोरा (शिक्षा संकाय), डॉ. अमित शर्मा (वाणिज्य संकाय), डॉ. कल्पना पाटीदार (फार्मेसी संकाय), नितेश भारद्वाज (नर्सिंग संकाय) सहित समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में छात्र पीयूष देवड़ा ने आभार प्रदर्शन किया। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संकल्प लेने का संदेश दिया गया।

↑
0%