New Covid Variant USA: अमेरिका में कोरोना का नया ‘Cicada Variant’ अलर्ट, तेजी से बढ़ रहे केस

New Covid Variant USA: अमेरिका में कोरोना का नया सिकाडा वैरिएंट BA.3.2 तेजी से फैल रहा है। जानें इसके लक्षण, कितना खतरनाक है और क्या वैक्सीन पर असर पड़ रहा है। नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। New Covid Variant USA: दुनिया अभी कोरोना महामारी के असर से पूरी तरह उबर भी नहीं पाई है कि एक बार फिर संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। अमेरिका में कोरोना का नया Cicada Variant (BA.3.2) तेजी से फैल रहा है, जिसने स्वास्थ्य एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। Centers for Disease Control and Prevention (CDC) के मुताबिक, यह वैरिएंट अमेरिका के करीब 25 राज्यों में पहुंच चुका है। वहीं World Health Organization (WHO) ने इसे फिलहाल Variant Under Monitoring की कैटेगरी में रखा है। क्या है ‘Cicada Variant’ (BA.3.2)? Cicada Variant, कोरोना वायरस के Omicron परिवार का एक नया सब-वैरिएंट है। इसकी पहली पहचान नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका में हुई थी। वैज्ञानिकों के अनुसार, यही म्यूटेशन इसे ज्यादा फैलने योग्य बना सकते हैं। किन देशों और राज्यों में फैला? यह वैरिएंट अब ग्लोबल स्तर पर फैल चुका है: अमेरिका में इसे वेस्टवॉटर सैंपल और ट्रैवल टेस्टिंग के जरिए ट्रैक किया जा रहा है। कितना खतरनाक है यह वैरिएंट? एक्सपर्ट्स के मुताबिक: जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के वायरोलॉजिस्ट Andrew Pekosz के अनुसार, “यह वैरिएंट अभी बड़ा खतरा साबित नहीं हुआ है, लेकिन इसकी निगरानी जरूरी है क्योंकि यह लगातार बदल रहा है।” क्या वैक्सीन बेअसर हो रही है? शुरुआती स्टडीज बताती हैं कि: यानी घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन सावधानी जरूरी है। Cicada Variant के मुख्य लक्षण इस वैरिएंट के लक्षण सामान्य फ्लू जैसे ही हैं, लेकिन कुछ मामलों में अधिक थकान देखी गई है: भारत के लिए कितना खतरा? अभी भारत में इस वैरिएंट का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि: क्या करें? बचाव के आसान उपाय

MP News: KBC विजेता तहसीलदार अमिता सिंह गिरफ्तार, 2.57 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में जेल में भी दिखाया रौब

MP News: शयोपुर के 2.57 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में KBC विजेता तहसीलदार अमिता सिंह गिरफ्तार। शिवपुरी जेल में भी दिखाया पद का रुतबा, जानिए पूरा मामला। श्योपुर– पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में हुए करीब 2.57 करोड़ रुपये के बाढ़ राहत घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने मुख्य आरोपी और चर्चित तहसीलदार अमिता सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ग्वालियर से 26 मार्च को गिरफ्तारी के बाद उन्हें शिवपुरी सर्किल जेल भेजा गया, जहां महिला बैरक में रखा गया है। KBC से चर्चा में आई थीं अमिता सिंह अमिता सिंह पहले कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लेकर सुर्खियों में आई थीं, जहां उन्होंने अमिताभ बच्चन के सामने खेलते हुए 50 लाख रुपये जीते थे। अब वही नाम एक बड़े घोटाले में सामने आने से मामला और चर्चित हो गया है। क्या है पूरा घोटाला मामला? वर्ष 2021 में श्योपुर जिले में आई बाढ़ के बाद राहत राशि वितरण के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जांच में खुलासा हुआ कि: जेल में भी दिखाया ‘पद का रुतबा’ सूत्रों के अनुसार, शिवपुरी जेल पहुंचने के बाद भी अमिता सिंह का रवैया सामान्य नहीं रहा। इस व्यवहार के बाद जेल अधिकारियों ने उन्हें समझाइश दी कि जेल में नियमों का पालन करना होगा। आगे क्या होगा? मामले में पुलिस और प्रशासन की जांच जारी है। संभावना है कि इस घोटाले में अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आ सकती है।

RBI Guidelines: बैंक/NBFC से शिकायत का नया नियम, सीधे ओम्बड्समैन जाने पर खारिज होगी शिकायत

RBI Guidelines: RBI ने बैंक, NBFC और पेमेंट कंपनियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया स्पष्ट की है। जानें कैसे करें शिकायत, कब जाएं ओम्बड्समैन और किन नियमों का पालन जरूरी है। नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। RBI Guidelines: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने उपभोक्ताओं के लिए बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी शिकायतों की प्रक्रिया को लेकर अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब अगर कोई ग्राहक तय प्रक्रिया का पालन किए बिना सीधे ओम्बड्समैन के पास शिकायत करता है, तो उसकी शिकायत खारिज की जा सकती है। RBI का कहना है कि उपभोक्ताओं को पहले संबंधित बैंक, NBFC या अन्य वित्तीय संस्था के पास शिकायत दर्ज करानी होगी। शिकायत दर्ज करने की सही प्रक्रिया क्या है? RBI के अनुसार, ग्राहकों को इन जरूरी स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए: कब जाएं RBI ओम्बड्समैन के पास? अगर 30 दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं होता, तो ग्राहक RBI के ओम्बड्समैन के पास शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए RBI की आधिकारिक वेबसाइट और हेल्पलाइन 14448 पर संपर्क किया जा सकता है। डिजिटल लेन-देन में रखें सावधानी RBI ने डिजिटल फ्रॉड से बचने के लिए लोगों को अलर्ट किया है: “मनी म्यूल” बनने से बचें RBI और सुरक्षा एजेंसियों ने “मनी म्यूल” बनने को लेकर भी चेतावनी दी है। मनी म्यूल वह व्यक्ति होता है जो दूसरों के अवैध पैसों के लेन-देन में माध्यम बनता है।

Ratlam News: जावरा की भविष्यवाणी 2026: तेज गर्मी में जुटे किसान, मौसम से लेकर देश-दुनिया तक के बड़े संकेत

रतलाम के जावरा स्थित गोठड़ा गांव में चैत्र नवरात्रि पर हुई पारंपरिक भविष्यवाणी में 2026 के मौसम, फसल, बीमारी, भूकंप और देश-दुनिया की स्थिति को लेकर बड़े संकेत दिए गए। जानें पूरी खबर। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: चैत्र नवरात्रि की नवमी पर जावरा के ग्राम गोठड़ा स्थित मलेनी नदी किनारे बने महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी भविष्यवाणी का आयोजन हुआ। तेज गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण यहां घंटों बैठे रहे और पूरे ध्यान से भविष्यवाणी सुनी। पंडित नागूलाल धनगर द्वारा की गई इस भविष्यवाणी को स्थानीय किसान बेहद महत्वपूर्ण मानते हैं और इसी के आधार पर बुवाई समेत कृषि कार्यों की योजना बनाते हैं। इस वर्ष की भविष्यवाणी में मौसम, खेती-किसानी, देश-दुनिया, बीमारी, प्राकृतिक आपदाओं और राजनीति को लेकर कई बड़े संकेत दिए गए हैं। वीडियो देखे मौसम और वर्षा का अनुमान बुवाई और खेती के संकेत फसल और बाजार भाव आपदाएं और प्राकृतिक घटनाएं बीमारी और संक्रमण का खतरा देश-दुनिया और राजनीति लोगों के लिए चेतावनी और सलाह विशेष चेतावनी

Ratlam News: रतलाम में अनोखा विरोध: घोड़ी पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचा फरियादी

रतलाम कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान एक फरियादी 15 किमी दूर से घोड़ी पर पहुंचा। गोचर भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्यप्रदेश के रतलाम में मंगलवार को कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। शिवपुर निवासी अरुण शर्मा अपनी शिकायत लेकर करीब 15 किलोमीटर दूर से घोड़ी पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद लोग भी इस अनोखे तरीके को देखकर हैरान रह गए। वायरल वीडियो देखे गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग अरुण शर्मा ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए गांव की गोचर (चारागाह) भूमि और कांकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग की। उनका कहना है कि इन जमीनों पर अवैध कब्जों के कारण पशुओं के रहने और चरने की जगह खत्म होती जा रही है। हालांकि, जनसुनवाई के दौरान उनकी मुलाकात कलेक्टर से नहीं हो सकी। उन्होंने अपना आवेदन डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा को सौंपा और इसके बाद वापस घोड़ी पर सवार होकर लौट गए। “जानवरों के लिए नहीं बची जगह” अपने आवेदन में अरुण शर्मा ने बताया कि जिले के अधिकांश गांवों में सरकारी चारागाह भूमि पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। इससे जानवरों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि अब हालात ऐसे हो गए हैं कि पशुओं के रहने तक की जगह नहीं बची है और किसान भी उन्हें बोझ समझने लगे हैं। “क्या धरती पर सिर्फ इंसानों का हक?” अरुण शर्मा ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि जानवरों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या धरती पर सिर्फ इंसानों का ही अधिकार है या फिर जानवरों को भी जीने का हक मिलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो इसका गंभीर असर पर्यावरण और मानव जीवन दोनों पर पड़ेगा। मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग अरुण शर्मा ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि चारागाह और कांकड़ की जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो इसके परिणाम भविष्य में और भी गंभीर हो सकते हैं।

MP Board Result 2026: स्कूलों की लापरवाही से रिजल्ट पर संकट, इंटरनल मार्क्स अब तक अधूरे

MP Board 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 पर संकट, कई स्कूलों ने अब तक इंटरनल मार्क्स अपलोड नहीं किए। 15 अप्रैल तक रिजल्ट जारी होने पर संशय। भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP Board Result 2026: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम 15 अप्रैल तक जारी करने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन इस बार स्कूलों की लापरवाही के कारण रिजल्ट में देरी की आशंका बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक कई स्कूलों ने अब तक छात्रों के प्रायोगिक और आंतरिक मूल्यांकन (Internal Marks) के अंक ऑनलाइन दर्ज नहीं किए हैं, जिससे परिणाम प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। दो बार बढ़ाई गई डेडलाइन माशिमं ने पहले इंटरनल मार्क्स अपलोड करने की अंतिम तारीख 12 मार्च तय की थी, लेकिन काम पूरा न होने पर इसे बढ़ाकर 29 मार्च कर दिया गया। इसके बावजूद कई स्कूल अब भी डेटा एंट्री का काम पूरा नहीं कर पाए हैं, जिससे बोर्ड की चिंता बढ़ गई है। मंडल की सख्त चेतावनी मंडल ने सभी स्कूलों को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि 29 मार्च तक हर हाल में अंक ऑनलाइन दर्ज करें। रिजल्ट प्रक्रिया पर सीधा असर बोर्ड इस साल अप्रैल के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी करना चाहता है, क्योंकि दूसरी बोर्ड परीक्षा 7 मई से शुरू होनी है। लेकिन इंटरनल मार्क्स की एंट्री में देरी के कारण रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया धीमी हो गई है। स्कूल स्तर पर होता है इंटरनल मूल्यांकन पिछले कुछ वर्षों में परीक्षा प्रणाली में बदलाव करते हुए बोर्ड ने प्रायोगिक और प्रोजेक्ट कार्य को भी शामिल किया है। ये इंटरनल अंक स्कूल स्तर पर तैयार किए जाते हैं और इन्हें ऑनलाइन अपलोड करने की जिम्मेदारी प्राचार्यों की होती है। कई जिलों में अधूरी तैयारी मंडल अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में अब तक इंटरनल मार्क्स की प्रविष्टि पूरी नहीं हुई है। यदि समय रहते यह कार्य पूरा नहीं हुआ, तो हजारों छात्रों के रिजल्ट पर सीधा असर पड़ सकता है।

petrol diesel rate today: पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत या भ्रम? एक्साइज ड्यूटी कट के बाद भी सस्ते नहीं होंगे दाम

petrol diesel rate today: भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती की है, लेकिन क्या इससे आम जनता को राहत मिलेगी? जानें नई दरें, वजह और कीमतों पर असर। नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। petrol diesel rate today: अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती का ऐलान किया है। हालांकि यह फैसला सुनने में राहत भरा लगता है, लेकिन आम उपभोक्ताओं के लिए इसका असर सीमित ही रह सकता है। कितनी घटी एक्साइज ड्यूटी? सरकार के ताजा आदेश के मुताबिक: यह कटौती 26 मार्च 2026 से लागू हो चुकी है। क्यों लिया गया यह फैसला? अमेरिका-ईरान युद्ध और ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट पर नाकाबंदी के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है। इस संकट के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। ATF पर नया टैक्स सरकार ने पहली बार Aviation Turbine Fuel (ATF) पर स्पेशल एक्साइज ड्यूटी लागू की है: इससे एयरलाइंस की लागत बढ़ सकती है और हवाई टिकट महंगे होने की संभावना है। तेल कंपनियों को राहत, जनता को नहीं? सरकार ने 2022 में लागू विंडफॉल टैक्स भी खत्म कर दिया है और निर्यात पर भी कई शुल्कों में छूट दी है। इससे तेल कंपनियों को बड़ी राहत मिलेगी। लेकिन बड़ा सवाल यही है — क्या पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा? जवाब: संभावना कम है क्यों नहीं घटेंगे दाम? इसलिए पंप पर कीमतों में तुरंत राहत मिलना मुश्किल है।

MP News: बिजली पर महंगाई का झटका: MP में 4.8% टैरिफ बढ़ा, 1 अप्रैल से नई दरें लागू

MP News: मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल 2026 से बिजली दरों में 4.8% बढ़ोतरी लागू होगी। MPERC के नए टैरिफ का असर घरेलू, औद्योगिक और कृषि  भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ महंगाई का बड़ा झटका लगने वाला है। राज्य विद्युत नियामक आयोग (MPERC) ने बिजली दरों में औसतन 4.80% बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से पूरे प्रदेश में लागू होंगी। सभी श्रेणियों पर असर, LT उपभोक्ताओं को राहत नई टैरिफ व्यवस्था के तहत घरेलू, गैर-घरेलू, औद्योगिक और कृषि—सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं। हालांकि, लो टेंशन (LT) उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि न्यूनतम शुल्क (Minimum Charge) पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। इससे कम बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं का बिल कुछ कम आ सकता है। कंपनियों ने मांगी थी 10% बढ़ोतरी बिजली वितरण कंपनियों ने करीब 6,043 करोड़ रुपये के घाटे का हवाला देते हुए 10.19% टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन आयोग ने इस मांग को कम करते हुए 4.80% बढ़ोतरी ही मंजूर की।इस फैसले का असर प्रदेश के करीब 1.29 करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। बढ़ती लागत और घाटा बना कारण ऊर्जा विभाग के अनुसार, वर्ष 2026-27 में बिजली कंपनियों को करीब 65,374 करोड़ रुपये की जरूरत होगी, जबकि मौजूदा दरों से केवल 59,330 करोड़ रुपये राजस्व मिलने का अनुमान है। इस घाटे को पूरा करने के लिए दरों में बढ़ोतरी जरूरी बताई गई है। स्मार्ट मीटर और बिजली खरीद का खर्च सरकार का कहना है कि हालांकि, इस पर सवाल भी उठ रहे हैं क्योंकि पहले दावा किया गया था कि इन योजनाओं का बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डाला जाएगा। सौर ऊर्जा सस्ती, फिर भी बढ़े दाम प्रदेश में गैर-पारंपरिक ऊर्जा उत्पादन क्षमता 5,781 मेगावाट तक पहुंच चुकी है और सौर ऊर्जा 3 रुपये प्रति यूनिट से भी कम दर पर उपलब्ध है। इसके बावजूद बिजली दरों में बढ़ोतरी ने उपभोक्ताओं और ऊर्जा विशेषज्ञों को चौंका दिया है।

Rules Change: 1 अप्रैल से बड़े बदलाव: LPG महंगा, ATM-PAN-टैक्स नियम बदलेंगे, जेब पर सीधा असर

Rules Change: 1 अप्रैल 2026 से देश में LPG, इनकम टैक्स, ATM ट्रांजैक्शन, PAN कार्ड और रेलवे टिकट नियमों में बड़े बदलाव लागू होंगे। जानिए हर बदलाव का आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा। नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Rules Change: मार्च का महीना खत्म होने के साथ ही 1 अप्रैल 2026 से देशभर में कई बड़े वित्तीय और रोजमर्रा से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब, बैंकिंग, टैक्स और यात्रा पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन से 5 बड़े बदलाव लागू होने वाले हैं— 1. LPG, ATF और CNG-PNG के दाम बदल सकते हैं हर महीने की तरह इस बार भी 1 अप्रैल को गैस सिलेंडर के नए रेट जारी हो सकते हैं। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के चलते पहले ही LPG की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है। इसका असर सीधे किचन बजट और ट्रांसपोर्ट खर्च पर पड़ेगा। 2. नया इनकम टैक्स नियम लागू 1 अप्रैल से आयकर अधिनियम 2025 लागू होने जा रहा है, जो पुराने 1961 के कानून की जगह लेगा। इससे सैलरीड और बिजनेस दोनों टैक्सपेयर्स प्रभावित होंगे। 3. ATM नियमों में बदलाव (HDFC, PNB, Bandhan Bank) HDFC Bank Punjab National Bank Bandhan Bank ATM इस्तेमाल करने वालों को अब ज्यादा सावधानी रखनी होगी। 4. PAN कार्ड के नियम होंगे सख्त PAN Card 1 अप्रैल से PAN से जुड़े नियम कड़े हो सकते हैं— नए PAN आवेदन और अपडेट प्रक्रिया थोड़ी कठिन हो सकती है। 5. रेलवे टिकट कैंसिल करना महंगा Indian Railways रेल यात्रियों के लिए बड़ा झटका— अचानक यात्रा कैंसिल करने पर जेब पर ज्यादा बोझ पड़ेगा।

रतलाम में सस्ती हेल्थ सेवाओं की शुरुआत: संजीवनी सेवा समिति ने शुरू की NABL पैथोलॉजी जांच

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। शहरवासियों को सस्ती और विश्वसनीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सनातन स्वास्थ्य संजीवनी सेवा समिति ने पैथोलॉजी जांच सेवाओं की शुरुआत कर दी है। गुरुवार सुबह आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की उपस्थिति में इस जनहितैषी प्रकल्प का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और महापौर प्रहलाद पटेल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल को आमजन के लिए बेहद उपयोगी बताते हुए समिति के प्रयासों की सराहना की। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस सेवा का उद्देश्य आम नागरिकों को कम लागत में उच्च गुणवत्ता वाली जांच सुविधा उपलब्ध कराना है। यहां रक्त और मूत्र से संबंधित सभी प्रमुख जांचें NABL प्रमाणित होंगी, जिससे रिपोर्ट की विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी। खास बात यह है कि यहां की जांच रिपोर्ट देश के बड़े शहरों—बड़ौदा, अहमदाबाद, इंदौर और मुंबई के प्रमुख अस्पतालों में भी मान्य रहेगी। इससे मरीजों को बार-बार बाहर जाकर जांच कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस नई सुविधा के शुरू होने से न केवल गंभीर मरीजों को राहत मिलेगी, बल्कि उनका समय और खर्च भी बचेगा। समिति ने आने वाले समय में और भी स्वास्थ्य सेवाएं जोड़ने की योजना जताई है, जिससे रतलाम में चिकित्सा सुविधाओं का दायरा और बढ़ेगा।

↑
0%