Ratlam News: रतलाम में ‘मुस्कान अभियान’ के तहत महिला सुरक्षा व साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

— बच्चों को गुड टच-बैड टच, साइबर सेफ्टी और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: प्रदेशभर में 1 से 30 नवम्बर तक चल रहे मुस्कान विशेष अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा जिला स्तर पर लगातार जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य गुम हुई बालिकाओं की खोज, महिला–बालिका सुरक्षा, तथा स्कूली बच्चों में सुरक्षा संबंधी समझ विकसित करना है। रतलाम पब्लिक स्कूल में हुआ प्रमुख कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भापुसे) के निर्देशन में थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम द्वारा रतलाम पब्लिक स्कूल में महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया तथा डीएसपी (यातायात) आनंद स्वरूप सोनी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें विभिन्न सुरक्षा विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। आलोट व शिवगढ़ में भी चले जागरूकता सत्र इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दी गई ट्रेनिंग अधिकारियों द्वारा बच्चों की शंकाओं का समाधान किया गया और उन्हें सतर्क, जागरूक और आत्मविश्वासी रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही किसी भी समस्या में तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह दी गई। पूरे जिले में जारी रहेंगे कार्यक्रम मुस्कान विशेष अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम पूरे माह भर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों तक सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी पहुँच सके।

Ratlam News: रतलाम में सड़कों से अतिक्रमण हटाने की सख्त कार्रवाई, महापौर बोले—सहयोग करें, व्यवस्था बेहतर होगी

रतलाम- पब्लिक वार्ता  न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम शहर में सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम ने मंगलवार को दूसरे दिन भी सख्त अभियान चलाया। मुख्य बाजार क्षेत्रों—चांदनी चौक, घास बाजार, माणकचौक, नीम चौक, नौलाईपुरा और त्रिपोलिया गेट—में निगम टीम ने सब्जी व फल-फ्रूट के ठेलों सहित अन्य अतिक्रमण को हटाया। अभियान के दौरान कई स्थानों पर विरोध भी देखने को मिला, लेकिन निगम प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि शहर को स्वच्छ और सुगम बनाने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी। WATCH VIDEO महापौर का स्पष्ट संदेश: सड़क पर अतिक्रमण बिल्कुल नहीं अभियान के विरोध में जब सब्जी और फल विक्रेता नगर निगम पहुंचे, तो महापौर प्रहलाद पटेल और निगम आयुक्त अनिल भाना ने दो घंटे तक बातचीत की। महापौर ने साफ कहा कि— प्रशासन का कहना है कि अमृतसागर तालाब रोड, काशीनाथ का नोहरा, घांस बाजार बड़ा चौक और जैन स्कूल के पीछे जैसे स्थानों पर नई सब्जी मंडियों की व्यवस्था की जा रही है। विक्रेताओं का आरोप—बड़े व्यापारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं? ठेले वालों ने आरोप लगाया कि छोटे विक्रेताओं को हटाया जा रहा है, जबकि बड़े दुकानदार भी फुटपाथ और सड़क पर कब्जा किए हुए हैं। इस पर महापौर ने जवाब दिया कि— सुबह 9 से रात 9 बजे तक सड़क पर पार्किंग पर भी सख्ती बरती जाएगी। माणकचौक में हंगामा, कपड़े सड़क पर फेंके शाम को जब निगम टीम दोबारा माणकचौक क्षेत्र में जांच के लिए पहुंची, तो एक कपड़ा ठेला चालक ने वापस ठेला खड़ा कर लिया। कर्मचारियों की आपत्ति पर ठेलावाले ने हंगामा किया और सड़क पर कपड़े फेंक दिए। निगम का कहना है कि आरोप झूठे हैं और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। निगम: शहर को सुंदर और सुगम बनाना लक्ष्य राजस्व और स्वास्थ्य अधिकारी राजेन्द्रसिंह के अनुसार, अतिक्रमण हटाने का यह अभियान योजनाबद्ध तरीके से पूरे शहर में चलाया जाएगा। महापौर ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या और ट्रैफिक को देखते हुए सड़कें खाली रहना जरूरी है, और यह कार्रवाई शहर को सुंदर, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए की जा रही है।

Ratlam News: ‘रन फॉर हेल्थ’ से गड़ कैलाश प्रखंड ने दिया नशा मुक्ति, ट्रैफिक नियम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश! 

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के गड़ कैलाश प्रखंड द्वारा रविवार को एक प्रेरणादायक ‘रन फॉर हेल्थ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्ति, ट्रैफिक नियमों का पालन, और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक संदेशों को युवा पीढ़ी और मातृशक्ति तक पहुँचाना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता हुए सम्मानित, भगवा गमछा पहनाकर बढ़ाया मान दौड़ के सफल समापन के बाद, विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर और भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे उनके उत्साह को और बढ़ाया गया। गड़ कैलाश प्रखंड द्वारा आयोजित ‘रन फॉर हेल्थ’ कार्यक्रम में युवा प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में, पीयूष कोशरिया ने प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि अनिल भूरिया द्वितीय और नितिन प्रजापति तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह, बालिका वर्ग में सीमा डामोर ने प्रथम स्थान हासिल किया, उसके बाद आरती गामड़ ने द्वितीय और सुनेना सारवन ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इन सभी विजेताओं को कार्यक्रम के पश्चात पुरस्कार और भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। विशेष प्रोत्साहन: आकाश जी, दिव्यांश पाल, मंजीलाल प्रजापत, दुर्गा चोहान, रोनक चारपोटा, सेवाराम गड़ावा, भानु, और नोशिन को उनके जोश और भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया। निर्णायक मंडल: कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने में निर्णायक मंडल के सदस्य जितेन्द्र धुलिया, दुर्गा शंकर भोंसले, प्रह्लाद बेरागी, दुर्गा डामोर, निर्मला डामोर और अजय भूरिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  मुख्य अतिथियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति इस सफल आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष भाईसाहब राधे श्याम जी रावल मौजूद रहे। उनके साथ जिला सेवा प्रमुख व प्रखंड पालक भाईसाहब अनिल जी रोतेला, जिला सह साप्ताहिक मिलन व प्रखंड मंत्री शुभम जी शर्मा, जिला सह सुरक्षा प्रमुख भाईसाहब नक्श जी परासिया, जिला सह प्रचार प्रसार प्रमुख भाईसाहब रिक्की जी सेन सहित विहिप और अन्य सामाजिक संगठनों के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें प्रखंड अध्यक्ष राहुल जी पाटीदार, उपाध्यक्ष नानू जी पांचाल, सह मंत्री मनीष जी गेहलोत, संयोजक बलराम जी देशमुख, गो रक्षा प्रमुख रोहित जी पवाँर, विद्यार्थी प्रमुख कृष जी पोरवाल, सह विद्यार्थी प्रमुख रोहन जी बंजारा, प्रचार प्रसार प्रमुख महेश जी लाला, सामाजिक समरसता प्रमुख गोरव जी पाटीदार और धर्माचार्य संपर्क प्रमुख राजेश जी शर्मा शामिल थे। यह जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल द्वारा दी गई। इस तरह के आयोजनों से समाज में सकारात्मक बदलाव की उम्मीदें बढ़ जाती हैं।

Ratlam News: मानगढ़ के शहीद भील क्रांतिकारियों को 112 दीपों से श्रद्धांजलि, रतलाम में आदिवासी समाज का मौन संकल्प

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: 17 नवंबर 1913 को मानगढ़ धाम पहाड़ी पर हुए इतिहास के सबसे बड़े नरसंहार में शहीद हुए 1507 भील आदिवासी क्रांतिकारियों को आज रतलाम के बाजना बस स्टैंड स्थित बिरसा मुंडा स्टैचू पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में 112 दीप प्रज्वलित कर, कैंडल जलाकर और मौन धारण कर सभी शहीद पूर्वजों को नमन किया गया। ऐतिहासिक तथ्य बताते हैं कि वर्ष 1913 में गोविंद गुरु के नेतृत्व में हजारों भील आदिवासी अपने जल–जंगल–जमीन, स्वायत शासन और अंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ मानगढ़ की पहाड़ी पर एकत्र हुए थे। अंग्रेजी हुकूमत ने पहाड़ी को चारों ओर से घेरकर तोपों से लगातार फायरिंग की और पलभर में सैकड़ों आदिवासी शहीद हो गए। यह नरसंहार 1919 के जलियांवाला बाग कांड से भी बड़ा माना जाता है। रतलाम में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आदिवासी समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे।इस दौरान ध्यानवीर डामोर, आकाश संगठन के जिला अध्यक्ष ध्रुव लाल निनामा, BPVM प्रदेश संयोजक दिनेश माल, जयस नेता कालू बारोड, सरपंच छोटू भाभर, जसवंत मईडा, संजय मईडा, प्रवीण डामोर, विकास भाभर, गोपाल निनामा सहित बड़ी संख्या में आदिवासी परिवार मौजूद रहे और शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को जनजातीय इतिहास, मानगढ़ की शहादत और आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली परंपरा से अवगत कराना रहा।

Ratlam News: शराब नहीं मिली तो 40 फीट टंकी पर चढ़ा युवक, हाथ-पैर बांधकर उतारा; पत्नी की मौत के बाद तनाव में था

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: अर्जुन नगर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक के 40 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। युवक शराब न मिलने पर खुदकुशी की धमकी दे रहा था। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए, वहीं पुलिस और फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचना पड़ा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। WATCH VIDEO युवक की पहचान दीपक उर्फ राहुल (28) पिता लक्ष्मण निवासी अर्जुन नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। उसकी पत्नी का एक माह पहले निधन हो चुका है, जिसके बाद से वह अवसाद में रहने लगा था। पिता से मांगी शराब, मना करने पर चढ़ा टंकी पर जानकारी के अनुसार रविवार रात दीपक बाजना बस स्टैंड क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहां गया था। सोमवार सुबह पिता उसे घर लाने पहुंचे। घर के पास पहुंचने पर दीपक ने पिता से शराब मांगी। पिता ने मना किया तो वह नाराज होकर सीधे पानी की टंकी पर चढ़ गया। लोगों ने देखा तो उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन दीपक कूदने की धमकी देता रहा। इसी दौरान उसका दोस्त भी ऊपर चढ़ा और उसे शांत कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पिता उधार लेकर लाए शराब, फिर भी नहीं माना स्थिति बिगड़ती देख दीपक के पिता उसके दोस्त से 100 रुपए उधार लेकर शराब की बोतल लेकर आए, उम्मीद थी कि बेटा शांत हो जाएगा। लेकिन शराब दिखाने पर भी दीपक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने काबू किया आखिरकार पुलिस और नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम टंकी पर चढ़ी और दीपक को पकड़ा। सुरक्षा के मद्देनजर उसके हाथ-पैर बांधकर उसे नीचे उतारा गया। बाद में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार दीपक पत्नी की मौत के बाद से अत्यधिक तनाव में था और शराब का सेवन बढ़ गया था, जिसकी वजह से यह घटना हुई।

Ratlam News: सरकारी शिक्षक ने छात्रा से की छेड़छाड़, घर में घुसकर मांगा मोबाइल नंबर; पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रावटी थाना क्षेत्र के उमरन गांव में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक सरकारी प्राथमिक स्कूल के 50 वर्षीय शिक्षक गोविंद कसावत पर छात्रा से छेड़छाड़ करने और घर तक पीछा करते हुए घुसने का आरोप लगा है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़, अनधिकार प्रवेश, धमकी और पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। कैसे हुई घटना पीड़िता ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे वह खेत से चना देखने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी शिक्षक गोविंद कसावत उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया। घर पहुंचते ही उसने छात्रा को इशारे में कहा—“तू बहुत अच्छी लग रही है, अपना नंबर दे दे।”छात्रा द्वारा मना करने पर वह उसे पैसों का लालच देकर घर में घुसने की कोशिश करने लगा और जबरन अंदर प्रवेश कर गया। छात्रा का आरोप: “बुरी नीयत से हाथ पकड़ा” छात्रा ने पुलिस को बताया कि घर में अकेला पाकर आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया। घबराकर छात्रा ने जोर से चीख लगाई, जिसके बाद गोविंद मौके से भाग गया। बाद में दी धमकी—“बताया तो जान से खत्म कर दूंगा” छात्रा ने हिम्मत जुटाकर आरोपी के घर जाकर पूछा कि उसे मोबाइल नंबर क्यों चाहिए। इस पर आरोपी पहले उसे घर के अंदर आने को कहने लगा, फिर नौकरी जाने का हवाला देते हुए किसी को न बताने की विनती की और धमकी दी कि “घर वालों को बताया तो जान से खत्म कर दूंगा।” छात्रा ने पूरी घटना अपने पिता को फोन पर बताई, जिसके बाद परिवार ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की कार्रवाई रावटी पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि जांच में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Ratlam News: नमली थाना पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, कुख्यात चोर संतोष कंजर गिरफ़्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना नामली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर चोर संतोष कंजर निवासी राजाखेड़ी और उसके साथी प्रभूलाल चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की चार भैंसें, एक फोर्स तूफान वाहन और घटना में उपयोग की गई मारुति सुजुकी सुपर कैरी (MP43L4320) बरामद की है। कैसे हुई चोरी? जानकारी के अनुसार 9 नवंबर 2025 की रात, फरियादी के डेयरी फार्म पर नवरत्न होटल के पास हाईवे स्थित धौसवास में 11 भैंसें बंधी थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने फार्म से दो भैंसें चोरी कर ले गए।फरियादी की शिकायत पर अपराध क्रमांक 478/2025 धारा 303(2) BNS दर्ज किया गया। सीसीटीवी ने खोला राज घटना के बाद एसआईटी ने आसपास लगे कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में सामने आया कि चोर मारुति सुजुकी सुपर कैरी में भैंसों को लादकर जावरा की ओर भागे।वाहन के नंबर के आधार पर पुलिस ने वाहन मालिक प्रभूलाल चौधरी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी संतोष कंजर का नाम उगल दिया। 30 से अधिक मामले और पूर्व में सजा पुलिस जांच में सामने आया कि संतोष कंजर पर करीब 30 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और वह खूंखार अपराधी है।इंगोरिया थाना, उज्जैन के मामले (धारा 457, 380) में उसे तीन वर्ष की सजा हो चुकी थी, लेकिन वह फरार चल रहा था। अधिक चोरी की घटनाओं का खुलासा पूछताछ में आरोपी ने नामली क्षेत्र के ग्राम उसरगार से दो भैंसें और ग्राम सेमलिया से एक तूफान वाहन चोरी करना भी कबूल किया।पुलिस ने इन सभी चोरी की गई संपत्तियों को बरामद कर लिया है। बरामद मशरूका टीम की महत्वपूर्ण भूमिका मुख्य नेतृत्व: सराहनीय योगदान:प्र.आर. गोपाल खराड़ी, प्र.आर. कांतिलाल औहरिया, आर. कुनाल रावत, आर. शांतिलाल राठौर, आर. सोनिया हिरवे, आर. हरिओम अकोदिया, आर. सादिक मंसूरी तथा सायबर सेल के प्र.आर. हिम्मत सिंह और आर. राहुल पाटीदार।

कर्नाटक में 2 करोड़ की ऑनलाइन ठगी: MP के तीन युवक गिरफ्तार, रिफंड मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

रतलाम/मंगलूरु- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। कर्नाटक की मंगलूरु सिटी पुलिस ने मध्यप्रदेश के बिलपांक से तीन युवकों को दो करोड़ की ऑनलाइन ठगी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपितों में कुशाग्र जैन (23), सुमित जायसवाल (27) और धार जिले बदनावर निवासी अखिल मंडरा (29) शामिल हैं। पुलिस पहले ही मामले के मुख्य आरोपी अंकित को इंदौर से हिरासत में ले चुकी है। कैसे हुई 2 करोड़ की ठगी? मंगलूरु के रियल एस्टेट और कार ट्रेडिंग व्यवसायी उमर फारुक, निवासी डेरालकट्टे, उल्लाला, को मई 2022 में व्हाट्सऐप पर एक व्यक्ति ने संपर्क किया।उसने अपना नाम अंकित बताया और स्वयं को “डल्टिन रायल कंपनी” का प्रतिनिधि बताते हुए दोगुना पैसा लौटाने की ऑनलाइन स्कीम का लालच दिया। अंकित ने व्हाट्सऐप कॉल में बताया था कि उसके साथी कुशाग्र जैन, सुमित जायसवाल और अखिल मंडरा विदेशों में बड़ा निवेश कर दोगुना रिटर्न दिलाते हैं। तीन महीने तक संपर्क नहीं, फिर मिली धमकी उमर ने पिछले तीन महीनों से रिफंड के लिए कई बार संपर्क किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।बाद में अंकित ने खुद बताया कि उसके साथी उसे भी धोखा दे चुके हैं और वह अब साझेदारी में नहीं है। जब उमर ने पैसे वापस मांगने की कोशिश की, तो आरोपितों ने व्हाट्सऐप कॉल पर धमकी दी: “पैसे वापस नहीं करेंगे, पुलिस में शिकायत की तो जहां मिले, जान से मार देंगे।” डर और लगातार धोखाधड़ी के चलते उमर ने पूरी घटना परिवार को बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कैसे हुई गिरफ्तारी? बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान ने बताया कि गुरुवार रात कर्नाटक पुलिस की चार सदस्यीय टीम बिलपांक पहुंची।टीम में एसीपी रविश एस. नायक, एसआई धर्मेंद्र, कांस्टेबल चंद्रशेखर और नवीन कुमाख शामिल थे। टीम ने शुक्रवार को तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर मंगलूरु ले गई, जहां आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Ratlam News: रतलाम में ‘रन फॉर हेल्थ’ के माध्यम से नशा मुक्ति अभियान को मिली नई गति

रतलाम- पब्लिक वार्ता,  न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: संपूर्ण मालवा प्रांत में 9 नवंबर से 16 नवंबर तक चल रहे नशा मुक्ति जनजागरण अभियान के अंतर्गत जिला एवं प्रखंड स्तर पर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में आज 14 नवंबर 2025 को श्रीराम प्रखंड और हनुमान प्रखंड में Run For Health (रन फॉर हेल्थ) कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रन का शुभारंभ हनुमान ताल से हुआ जो 80 फीट रोड होते हुए अलकापुरी स्थित भारत माता मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ। कार्यक्रम के पश्चात बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास एवं औद्योगिक थाना प्रभारी सत्येन्द्र रघुवंशी ने युवाओं को मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायक उद्बोधन दिया। युवाओं का संकल्प—“नशा मुक्त हो देश हमारा” उद्बोधन में बताया गया कि युवा किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति होते हैं। यदि युवा नशा मुक्त रहें, तो समाज और देश का विकास तीव्र गति से आगे बढ़ता है।कार्यक्रम में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया— “स्वदेशी अपनाओ – विकसित भारत बनाओ” का संकल्प कार्यक्रम में यह भी संकल्प दिलाया गया कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए हम सभी स्वदेशी और भारत निर्मित उत्पादों का अधिकतम उपयोग करेंगे और हर खरीदारी में मातृभूमि के गौरव व स्वाभिमान को प्राथमिकता देंगे। विद्यालयों और कॉलेजों में ऐसे कार्यक्रमों की जरूरत पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग संस्थान और विभिन्न शिक्षण इकाइयों में वर्षभर नशा मुक्ति जैसे जनजागरण कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहने चाहिए, ताकि नई पीढ़ी सही दिशा में आगे बढ़ सके। उपस्थित पदाधिकारियों की सूची कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित—राजाराम आहोरी (विभाग सह संयोजक), अक्षय गोमे (जिला सह मंत्री), मुकेश व्यास (जिला संयोजक), मुन्नू कुशवाह (सह संयोजक), यश गामड़ (पूर्णकालिक), नीरज सतवानी (जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख), गनी सत्तावत (जिला सह गोरक्षा प्रमुख), हर्षित ठाकुर (जिला सह सेवा प्रमुख), विकास यादव (प्रखंड संयोजक), विशाल यादव (गोरक्षा प्रमुख), प्रवीण नागर (ज्वाइन बजरंगदल जिला प्रमुख), रोहित मुरारिया (प्रखंड मंत्री), दुर्गेश डगर (संयोजक), अंशुल लोधा उपाध्याय, मनीष टाक (सह संयोजक), रौनक सोलंकी (विद्यार्थी प्रमुख) सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल द्वारा दी गई।

Ratlam News: रतलाम कॉलेज कार्यक्रम में विवाद बढ़ा, छात्रा से छेड़छाड़ का मामला दर्ज

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के एक प्राइवेट कॉलेज में शुक्रवार दोपहर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दो छात्रों के बीच हुआ मामूली विवाद गंभीर रूप ले लिया। मामला छात्रा से छेड़छाड़, गाली-गलौज और धमकी तक पहुंच गया। सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों ने कॉलेज पहुंचकर विरोध जताया, जिसके बाद परिसर में तनाव फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। WATCH VIDEO तौफीक के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस ने हिरासत में लिया स्टेशन रोड थाना पुलिस के अनुसार, माइक्रोबायोलॉजी सेकंड ईयर की छात्रा ने शिकायत दी कि उसके सहपाठी तौफीक (20) पिता कादिर मंसूरी, निवासी जवाहर नगर, ने छेड़छाड़ की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर धारा 354, 294, 506 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। स्टॉल लगाने के दौरान हुआ विवाद कॉलेज में 14 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा स्टॉल लगाए जा रहे थे। छात्रा की स्टॉल के पास ही आरोपी तौफीक की स्टॉल भी थी।छात्रा की टीम के लीडर हर्ष वर्धन ने तौफीक को पास में घूम रहे कुत्ते से सावधान रहने को कहा। इसी बात पर तौफीक नाराज़ हो गया और छात्रा व उसके साथियों को गालियां देने लगा। गाली देने से रोका तो हाथ पकड़ लिया शिकायत के मुताबिक, जब छात्रा ने तौफीक को अभद्र भाषा का प्रयोग बंद करने को कहा, तो वह उसके पास आया और बुरी नीयत से उसका दाहिना हाथ पकड़ लिया।छात्रा ने हाथ छुड़ाया, तभी उसके साथी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि तौफीक ने धमकी देते हुए कहा कि वह उसे “फोड़ देगा”। हिंदू संगठनों का विरोध, पुलिस ने संभाला मामला घटना की जानकारी हिंदू जागरण मंच सहित अन्य संगठनों को लगी, जिसके बाद उनके सदस्य कॉलेज पहुंचे और विरोध जताया। माहौल तनावपूर्ण होते देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और आरोपी को थाने ले जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

0%