Ratlam News: बसंत पंचमी पर मनाया जाएगा रतलाम स्थापना समिति का स्थापना दिवस, 2100 मातृशक्तियां करेंगी शस्त्र कला प्रदर्शन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम स्थापना समिति द्वारा 2 फरवरी, बसंत पंचमी के अवसर पर स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में समिति के संस्थापक मुन्नालाल शर्मा, संरक्षक प्रदीप उपाध्याय, सचिव मंगल लोढा की प्रमुख भूमिका रहेगी।   कार्यक्रम की सबसे खास बात 2100 मातृशक्तियों द्वारा तलवार के साथ शस्त्र कला का भव्य प्रदर्शन होगा। इस आयोजन के लिए प्रशिक्षण की जिम्मेदारी रामबाबू शर्मा को सौंपी गई है।   शहर के विभिन्न स्थानों पर चल रहा प्रशिक्षण शस्त्र कला के इस विशेष प्रशिक्षण के लिए रतलाम के विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें 80 फीट रोड, कम्युनिटी हॉल, इंदिरा नगर, हनुमान बाग, गढ़ कैलाश, वेदव्यास कॉलोनी, बुद्धेश्वर मंदिर, गोपाल गौशाला बगीचा, कालिका माता, डोशी गांव, बजरंग नगर, लक्ष्मी नगर, जवाहर व्यायाम शाला और अन्य प्रमुख स्थान शामिल हैं।   प्रशिक्षण देने वाली निपुण महिलाएं शस्त्र कला के इस विशेष प्रदर्शन के लिए प्रशिक्षक दल में सुनीता छाजेड़, प्रीति सोलंकी, पूजा शर्मा, शीतल पांचाल, भावना गुर्जर, मंजुला महेश्वरी, राखी व्यास, पूजा वोरा, आयुषी सांखला, चित्रांशी यादव, और कई अन्य मातृशक्तियां शामिल हैं। ये महिलाएं पिछले 7 दिनों से लगातार प्रशिक्षण देकर कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटी हैं।   रतलाम में बढ़ेगा गौरव रतलाम स्थापना समिति के इस प्रयास से न केवल मातृशक्ति की शक्ति और समर्पण का प्रदर्शन होगा, बल्कि शहर का गौरव भी बढ़ेगा। आयोजन के माध्यम से सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने का यह प्रयास सराहनीय है।   कार्यक्रम में शहरवासियों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

Ratlam News: रतलाम स्थापना गौरव दिवस: बसंत पंचमी पर होगा तीन दिवसीय भव्य आयोजन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर समिति के पदाधिकारियों ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात कर आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, समिति के संस्थापक मुन्नालाल शर्मा और महामंत्री मंगल लोढ़ा भी मौजूद रहे।   समिति के संस्थापक मुन्नालाल शर्मा ने बताया कि रतलाम स्थापना गौरव दिवस का आयोजन 1 से 3 फरवरी तक किया जाएगा। तीन दिवसीय इस आयोजन में शहरवासियों के लिए कई सांस्कृतिक और ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।   आयोजन का कार्यक्रम – 1 फरवरी: रत्नेश्वर रोड स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती के साथ उत्सव का शुभारंभ।   – 2 फरवरी: नेहरू स्टेडियम में वीर वीरांगनाओं द्वारा शस्त्र कला का अद्भुत प्रदर्शन, जिसमें नारी शक्ति की विशेष झलक देखने को मिलेगी।   – 3 फरवरी (बसंत पंचमी): महाराजा रतन सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और गौरव दिवस का भव्य समापन।   समिति का उद्देश्य रतलाम की गौरवशाली परंपरा और इतिहास को पुनर्जीवित करना है। मंत्री चेतन्य काश्यप ने आयोजन के लिए समिति को शुभकामनाएं देते हुए इसे शहर के विकास और सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करने वाला कदम बताया।  

Ratlam News: पंचकल्याणक महोत्सव: राज्यपाल थावरचंद गहलोत और मंत्री चैतन्य काश्यप ने दी धर्म और पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा  

रतलाम- पब्लिक वार्ता,  न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सागोद रोड स्थित ऋषभधाम में श्री आदिनाथ कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन मंदिर परमार्थिक समिति द्वारा आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव के जन्म कल्याणक महोत्सव में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत और कैबिनेट मंत्री  चैतन्य काश्यप ने शिरकत की। इस मौके पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजकुमार अजमेरा, सचिव जिनेंद्र जैन, सुशील अजमेरा, गौरव अजमेरा, मुकेश मोठिया, कीर्ति बड़जात्या, और महेंद्र अजमेरा ने राज्यपाल और मंत्री का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।    राज्यपाल गहलोत ने धर्म और मोक्ष का संदेश दिया   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल गहलोत ने कहा, “पंचकल्याणक महोत्सव जैन धर्म का एक विशिष्ट धार्मिक अनुष्ठान है, जो हमें धर्म, करुणा, अहिंसा और संयम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह महोत्सव तीर्थंकर भगवान के जीवन के पांच महत्वपूर्ण चरणों को आत्मसात करने और आत्मा की दिव्यता को पहचानने का मार्गदर्शक है।”   उन्होंने 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ के आदर्श जीवन का उल्लेख करते हुए कहा, “भगवान नेमिनाथ का जीवन करुणा, अहिंसा और सत्य का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने पंचशील सिद्धांत (अहिंसा, सत्य, ब्रह्मचर्य, अपरिग्रह) पर चलने का संदेश दिया, जो आज भी मानवता के लिए प्रेरणादायक है।”   मंत्री कश्यप ने सांस्कृतिक और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर   कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने भारतीय संस्कृति की प्राचीनता पर प्रकाश डालते हुए कहा, “हमारी परंपरा ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के दर्शन पर आधारित है। भारतीय संस्कृति सर्वे भवंतु सुखिनः और ‘जियो और जीने दो’ की भावना को आत्मसात करती है।”   उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर जोर देते हुए कहा, “भारतीय संस्कृति में वृक्ष, जल, भूमि और जीव-जंतुओं की पूजा की परंपरा है। हर व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करे।”   सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति   इस अवसर पर कर्नाटक के राज्यपाल और मंत्री के साथ कलेक्टर, डीआईजी और एसपी भी मौजूद रहे। समिति की ओर से कलेक्टर का भी सम्मान किया गया।   महोत्सव का महत्व   पंचकल्याणक महोत्सव जैन धर्म के आदर्शों को प्रचारित करने और समाज में नैतिक और मानवीय मूल्यों को स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण आयोजन है। इस महोत्सव ने धर्म और प्रकृति संरक्षण के प्रति समाज को प्रेरित किया।  

Ratlam News: विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानंद जयंती पर निकालेगी संदेश यात्रा, खुले मंच का होगा आयोजन

रतलाम – पब्लिक वार्ता, जयदीप गुर्जर। Ratlam News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जिला रतलाम द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में ‘स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों से प्रेरित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। नगर मंत्री सिद्धार्थ मराठा ने बताया की यात्रा की शुरुआत 13 जनवरी 2025 को प्रातः 11 बजे कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम से होगी। इसके तहत ‘विवेकानंद संदेश यात्रा’ और ‘खुला मंच’ का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में एबीवीपी मालवा प्रांत मंत्री दर्शन कहार कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे और युवाओं को प्रेरित करेंगे। इन मार्गो से निकलेगी यात्रा 1. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय (प्रारंभ) 2. नाहरपुरा 3. महलवाड़ा 4. डालू मोदी बाजार 5. घास बाजार 6. तोपखाना 7. गणेश देवरी8. धानमंडी9. चांदनी चौक 10. समापन – कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कार्यक्रम की विशेषता इस आयोजन के दौरान विवेकानंद जी के प्रेरणादायक विचारों को मंच से साझा किया जाएगा। युवाओं को भारतीय संस्कृति, ज्ञान, शील, और एकता के महत्व को समझाने का प्रयास किया जाएगा। यह आयोजन युवाओं के बीच जोश और उत्साह भरने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक सिद्ध होगा।

Ratlam News: रतलाम में गर्भकल्याणक महोत्सव की धूम: आज मनाया जाएगा जन्मकल्याणक महोत्सव

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: स्वर्ण नगरी रतलाम में श्री आदिनाथ कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन पारमार्थिक समिति, तत्व लहर महिला मंडल एवं सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में ऋषभ धाम शौरीपुर नगरी (सागोद रोड) पर आयोजित श्री नेमीनाथ दिगंबर जिनबिंब पंचकल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन गर्भकल्याणक उत्सव की भव्यता छाई रही।   गर्भकल्याणक उत्सव का उल्लास: दूसरे दिन की शुरुआत इंद्र सभा एवं राज सभा में बाल तीर्थंकर के गर्भ अवतरण पर तत्व चर्चा से हुई। इस दौरान तीर्थंकर नेमीनाथ के गुणों का वर्णन हुआ। सौधर्म इंद्र की आज्ञा से कुबेर ने शौरीपुर नगरी का भव्य निर्माण किया। इस अवसर पर अष्टकुमारिकाओं और सर्वार्थ सिद्धि की बेटियों ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।   दोपहर में नवीन जिनालय की वेदी शुद्धि हेतु जैन स्कूल क्रमांक-2 से एक विशाल घटयात्रा निकाली गई, जो राम मोहल्ला स्थित नवीन जिनमंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। वहां वेदी शुद्धि की गई। इस आयोजन में इंदौर के इंद्रा विजय बड़जात्या परिवार को प्रथम सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके बाद देशभर से आई जैन समाज की बहनों ने वेदी शुद्धि में भाग लिया।   प्रवचन और भक्ति का आयोजन: संध्या काल में बच्चों की पाठशाला के बाद जिनेंद्र भक्ति का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुदेवश्री के सीडी प्रवचन, पंडित विपिन शास्त्री नागपुर, देवेंद्र शास्त्री बिजौलिया और गौरव जैन इंदौर के प्रवचनों का लाभ समाजजनों ने लिया। मोटिवेशनल स्पीकर एस.पी. भारिल्ल ने “हे भगवान, मेरा कल्याणक कब होगा” विषय पर उद्बोधन दिया। इसके अलावा माता शिवा देवी और अष्टकुमारिकाओं की तत्वचर्चा ने भी सभी का मन मोह लिया।   आज मनाया जाएगा जन्मकल्याणक महोत्सव: समाज अध्यक्ष राजकुमार अजमेरा, उपाध्यक्ष कीर्ति बड़जात्या, महोत्सव मीडिया प्रभारी राकेश पोरवाल व दीपक राज जैन ने जानकारी दी कि महोत्सव के तीसरे दिन आज, 12 जनवरी को, जन्मकल्याणक महोत्सव का आयोजन होगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6 बजे मंगलाचरण और प्रभात मंगल गीतों से होगी। इसके बाद शांति जाप, श्री जिनेंद्र पूजन और मंगल प्रवचन होंगे।   सुबह 9 बजे इंद्र सभा और राज सभा में तीर्थंकर नेमीनाथ के जन्मकल्याणक की खुशियां मनाई जाएंगी। कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत समेत कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।   11 बजे स्वामी वात्सल्य का आयोजन होगा। इसके बाद 12 बजे जन्मकल्याणक शोभायात्रा निकलेगी, जो प्रतिष्ठा मंडप से पांडुकशिला स्थल (श्री श्वेतांबर मंदिर बड़ा सागोद) तक जाएगी। यहां 1008 कलशों से बाल तीर्थंकर का जन्माभिषेक और पूजन होगा।   शाम 6 बजे बाल कक्षा और जिनेंद्र भक्ति के बाद रात 8 बजे पालना झूलन कार्यक्रम होगा। इसके साथ 22 कलशों से भवाई नृत्य, मुंबई की सीमा विनय पाटनी की प्रस्तुति, और बांसवाड़ा के विद्यार्थियों द्वारा नृत्य प्रदर्शन होगा।   समाज के सभी लोग कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।

MP News: रतलाम में मालवा मीडिया फेस्ट का ऐलान, पोस्टर विमोचन संपन्न

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: संस्था सक्षम संचार द्वारा रतलाम में 24-25 जनवरी को मालवा मीडिया फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इस अनूठे आयोजन की आधिकारिक घोषणा आज की गई, साथ ही शहर के विभिन्न कॉलेजों में पोस्टर विमोचन भी किया गया।   आकर्षक प्रतियोगिताओं और चर्चाओं का मंच: संस्था से जुड़े डॉ. हितेश पाठक ने बताया कि यह फेस्ट युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें रील मेकिंग कॉम्पटीशन, निबंध प्रतियोगिता, और कंटेंट वर्कशॉप जैसी प्रतियोगिताओं के साथ-साथ देशभर के प्रख्यात वक्ताओं से संवाद करने का मौका मिलेगा।   प्रख्यात हस्तियों की भागीदारी: फेस्ट में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की छात्र संघ अध्यक्ष रश्मि सावंत, पूर्व रॉ एजेंट लकी बिष्ट, फिल्म अभिनेत्री सौम्या पांडे और पंचायत वेब सीरीज के लोकप्रिय कलाकार विनोद (दुर्गेश) जैसे वक्ता शामिल होंगे। ये सभी विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे और दर्शकों से संवाद करेंगे।   विशेष प्रस्तुति: मुंबई के प्रसिद्ध थिएटर ग्रुप द्वारा देवी अहिल्या होलकर के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन इस फेस्ट का मुख्य आकर्षण होगा।   आयोजन स्थल और तारीख: डॉ. पाठक ने बताया कि यह आयोजन 24-25 जनवरी को होटल बालाजी सेंट्रल, सैलाना रोड पर आयोजित किया जाएगा।   पोस्टर विमोचन समारोह: पोस्टर विमोचन के दौरान गर्ल्स कॉलेज और लीड कॉलेज के प्राचार्य एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे। संस्था से प्रोफेसर प्रवीणा दवेसर, अंजली सोलंकी, एडवोकेट अदिति दवेसर और अर्चना सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने की अपील की।   युवाओं से अपील: सक्षम संचार ने रतलाम के युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस अनूठे आयोजन में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।  

Ratlam News: भगवान देवनारायण जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: गुर्जर समाज द्वारा भगवान देवनारायण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 9 फरवरी 2025 को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह निर्णय शुक्रवार को धभाई जी का वास स्थित श्री देवनारायण मंदिर में आयोजित बैठक में लिया गया।   मीडिया प्रभारी जयदीप गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान श्री देवनारायण का जन्मोत्सव प्रतिवर्ष माघ शुक्ल पक्ष की छठ तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष शोभायात्रा त्रिपोलिया गेट से सुबह 10 बजे प्रारंभ होकर दोपहर 3 बजे श्री देवनारायण मंदिर, धभाई जी का वास पर संपन्न होगी।   शोभायात्रा के समापन के पश्चात भगवान श्री देवनारायण की महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद महाप्रसाद के रूप में भोजन वितरण होगा।   बैठक में गुर्जर समाज के सभी प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया और आयोजन को भव्य बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु शामिल होंगे।  

Ratlam News: श्री जिनेन्द्र शोभायात्रा से हुआ पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ, आज मनेगा गर्भ कल्याणक महोत्सव

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्यप्रदेश की स्वर्ण नगरी रतलाम आज सुबह से ही मंगलगान और जयघोष से गूंज उठी। पौष शुक्ल द्वादशी के शुभ अवसर पर श्री नेमीनाथ दिगंबर जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित इस महोत्सव का शुभारंभ शांति जाप और श्री जिनेन्द्र पूजन से हुआ।   इसके बाद हनुमान रुंडी स्थित नवकार भवन से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्री जिनेन्द्र भगवान और मां जिनवाणी को रजत विमान में विराजमान किया गया। शोभायात्रा में गजराज पर माता-पिता, बग्गियों में सुधर्म इंद्र, अन्य इंद्र और राजा-रानी शामिल हुए। मंगलगान और जयघोष करते हुए अपार जनसमूह के साथ शोभायात्रा सागोद रोड स्थित ऋषभ धाम पहुंची। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर इस चल समारोह का भव्य स्वागत किया गया।   ऋषभ धाम पहुंचकर श्री जिनेन्द्र पूजन और ध्वजारोहण की रस्म संपन्न हुई, जिसका सौभाग्य प्रदीप चौधरी परिवार (किशनगढ़) को प्राप्त हुआ। प्रतिष्ठा मंडप का उद्घाटन भीलवाड़ा के मंजू प्रदीपकुमार गदिया परिवार द्वारा किया गया। इसके साथ ही प्रतिष्ठा मंच का उद्घाटन अचरज देवी निहालचंद पीतल फैक्ट्री (जयपुर) और याग मंडल विधान का उद्घाटन गेंदालाल महेन्द्रकुमार मोठीया परिवार द्वारा किया गया।   महत्वपूर्ण अनुष्ठान नांदी कलश की स्थापना माता-पिता शिवा देवी समुद्र विजय जी द्वारा की गई। प्रतिष्ठाचार्य द्वारा इंद्र प्रतिष्ठा विधि सम्पन्न कराई गई। दोपहर में याग मंडल विधान में माता-पिता, सौधर्म इंद्र-इंद्राणी, कुबेर और यज्ञ नायक सहित सभी इंद्रों ने भाग लिया।   शाम को बाल कक्षा का आयोजन हुआ और अतिथि विद्वानों के प्रवचनों का लाभ लिया गया। सभा के अंत में माता के सोलह स्वप्नों का प्रदर्शन और नृत्यगान के साथ छप्पन कुमारिकाओं द्वारा सेवा की गई।   आज गर्भ कल्याणक महोत्सव का आयोजन महोत्सव के दूसरे दिन, 11 जनवरी, पौष शुक्ल तेरस को गर्भ कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा।   अध्यक्ष राजकुमार अजमेरा और मीडिया प्रभारी राकेश पोरवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 6 बजे प्रभात मंगल गीत, शांति जाप और श्री जिनेन्द्र पूजन के साथ होगा।   सुबह 8:30 बजे माताजी के जागरण, इंद्र सभा और राज सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सौधर्म इंद्र द्वारा गर्भ कल्याणक पूजन होगा।   दोपहर 2:15 बजे वेदी शुद्धि हेतु घट यात्रा निकाली जाएगी, जो जैन स्कूल से नव निर्मित दिगंबर जिन मंदिर (राम मोहल्ला) तक पहुंचेगी। यहां सौभाग्यशाली परिवारों द्वारा वेदी की शुद्धि की जाएगी।   शाम 6 बजे बाल कक्षा, 6:30 बजे जिनेन्द्र भक्ति और रात 7 बजे गुरुदेव श्री के प्रवचन की सीडी का लाभ लिया जा सकेगा। 7:30 बजे मोटिवेशनल स्पीकर शुद्धात्मप्रकाश भारिल्ल (जयपुर) का विशेष सत्र होगा। अंत में 8:30 बजे माता शिवा देवी और अष्ट कुमारिकाओं की चर्चा के साथ गर्भ कल्याणक महोत्सव की खुशियां मनाई जाएंगी।   सकल समाज को महोत्सव में सादर आमंत्रित किया गया है।

Ratlam News: पंचकल्याणक महोत्सव का भव्य शुभारंभ कल से, देशभर से जुटेंगे श्रद्धालु

श्री जिनेन्द्र एवं जिनवाणी शोभा यात्रा के साथ होगा ध्वजारोहण रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: श्री आदिनाथ कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन पारमार्थिक समिति, तत्व लहर महिला मंडल और सकल दिगंबर जैन समाज के संयुक्त तत्वावधान में कल, 10 जनवरी, पौष शुक्ल द्वादशी के दिन भगवान अजितनाथ के ज्ञानकल्याणक महोत्सव के शुभ अवसर पर रतलाम में श्री 1008 नेमीनाथ दिगंबर जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ होगा। इस अवसर पर देशभर से सैकड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।   कार्यक्रम का विस्तृत विवरण महोत्सव का शुभारंभ प्रातः मंगलाचरण और प्रभात गीत से होगा।   – सुबह 6:30 बजे: शांति जाप का आयोजन सांगोद रोड स्थित ऋषभ धाम शौरीपुर नगरी में होगा।   – सुबह 7 बजे: श्री जिनेन्द्र पूजन नवकार भवन में होगा।   – सुबह 7:45 बजे: मंगल कलश एवं नांदी कलश विधि माता-पिता के घर राम मोहल्ला से प्रारंभ होगी।   – सुबह 8:30 बजे: श्री जिनेन्द्र एवं जिनवाणी शोभा यात्रा नवकार भवन से ऋषभ धाम तक निकाली जाएगी।   – सुबह 10:30 बजे: उद्घाटन समारोह।   – 11:30 बजे: इंद्र प्रतिष्ठा।   – दोपहर 1:30 बजे: शास्त्र प्रवचन।   – 2:15 बजे: याग मंडल विधान।   – शाम 6 बजे: बाल कक्षा और श्री जिनेन्द्र भक्ति।   – रात्रि 7 बजे: गुरुदेवश्री के सीडी प्रवचन।   – 7:30 बजे: शास्त्र प्रवचन।   – 8:15 बजे: इंद्र सभा, राज सभा, सोलह स्वप्नों का प्रदर्शन और नृत्य-गान के साथ 56 कुमारिकाओं द्वारा माता की सेवा।   माता की गोद भराई और मेहंदी का आयोजन महोत्सव से पूर्व, विभिन्न महिला मंडलों ने माता की गोद भराई और मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर तत्व लहर महिला मंडल, सकल दिगंबर महिला मंडल, विद्या सिंधु महिला मंडल, और सम्यक तरंग महिला मंडल ने अपनी विशेष प्रस्तुतियां दीं।   तत्व लहर महिला मंडल की आभा अजमेरा, दीपा जैन, मेघना बड़जात्या, ललिता पाटौदी, प्रीति गोधा और श्वेता पाटनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।   समिति की अपील महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजकुमार अजमेरा, उपाध्यक्ष कीर्ति बड़जात्या, जिनेन्द्र जैन, सुशील अजमेरा, महेंद्र अजमेरा, विजय बड़जात्या, मुकेश मोठिया, कमल पाटनी, संजय गोधा और प्रमोद पाटनी ने सकल जैन समाज और धर्मप्रेमी बंधुओं से महोत्सव में भाग लेकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।   यह पंचकल्याणक महोत्सव रतलाम शहर के लिए न केवल आध्यात्मिक बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी ऐतिहासिक होगा। श्रद्धालु इस आयोजन का लाभ लेकर धर्म, ज्ञान और भक्ति का अनुभव करेंगे।

Ratlam News: एकल अभियान: इंदौर महिला समिति ने किया वन विद्यालयों का अवलोकन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: वन बंधु परिषद द्वारा संचालित एकल अभियान के अंतर्गत रतलाम अंचल में चल रहे विद्यालयों का अवलोकन करने के लिए इंदौर चेप्टर की महिला समिति ने चार टीमों में वन यात्रा की। प्रत्येक टीम में 15 महिलाएं शामिल थीं। उन्होंने माताजी एवं केलकच्छ संच में घाटा खेरदा विद्यालय, मझोलियामाल, झोली और मानपुरा जैसे विद्यालयों का भ्रमण किया। इस दौरान महिलाओं ने बच्चों की पढ़ाई, संस्कार, और खेल संबंधी जानकारी प्राप्त की।   रतलाम अंचल में वर्तमान में 265 विद्यालय संचालित हैं, जिनमें प्रत्येक विद्यालय में 25-30 विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। सभी विद्यालय आदिवासी क्षेत्रों में संचालित हैं, जहां बच्चों को अक्षर ज्ञान, गणित, विज्ञान, सामान्य ज्ञान, खेलकूद और संस्कार सिखाए जाते हैं। ये विद्यालय एक आचार्य, एक विद्यालय की अवधारणा पर आधारित हैं।   वन यात्रा में इंदौर महिला समिति से समता मूंदड़ा, उर्मिला शारदा, मीना गर्ग, नमिता अग्रवाल, आशा मालू, सुशीला कासट, संतोष न्याती, स्मिता तापड़िया और मनीषा साबू सहित कई महिलाएं शामिल हुईं।   कार्यक्रम के दौरान रतलाम अंचल समिति के संरक्षक मनोहर पोरवाल, सचिव अनिल पोरवाल, सदस्य राकेश नागर, माताजी संच से कनिष्क कुमावत, सुभाष, और विभाग प्रशिक्षण प्रमुख कालुसिंह, जिला अभियान प्रभारी केसरीमल, व जिला प्रशिक्षण प्रमुख अमृत की उपस्थिति रही।   यह यात्रा आदिवासी बच्चों की शिक्षा और संस्कारों को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुई।  

0%