ईरान-इजरायल युद्ध से तेल संकट! क्या भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

डिजिटल डेस्क- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।  मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-इजरायल के बीच युद्ध जैसे हालात ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को हिला दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में अयातुल्ला अली ख़ामेनेई की मौत के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। इसके जवाब में ईरान ने दुनिया की सबसे अहम समुद्री तेल सप्लाई लाइन होर्मुज की खाड़ी को बंद कर दिया है, जिससे वैश्विक बाजार में खलबली मच गई है। कच्चा तेल 110 डॉलर पार जाने का खतरा विशेषज्ञों के मुताबिक, होर्मुज मार्ग से दुनिया का करीब 20% कच्चा तेल गुजरता है। ऐसे में अगर यह रास्ता लंबे समय तक बंद रहता है तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकती हैं। पिछले कुछ हफ्तों में ही तेल कीमतों में तेजी देखी जा चुकी है, जो आने वाले दिनों में बड़े आर्थिक संकट का संकेत है। क्या भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में हर बदलाव का असर देश पर पड़ता है। हालांकि फिलहाल राहत की बात यह है कि सरकारी तेल कंपनियां छोटे उतार-चढ़ाव का सीधा बोझ आम जनता पर नहीं डालतीं। लेकिन अगर कच्चा तेल लंबे समय तक महंगा बना रहता है, तो: यानी सीधे तौर पर आपकी जेब पर असर पड़ने की आशंका बनी रहेगी। भारत का मास्टर प्लान: सप्लाई नहीं होगी बंद इस संभावित संकट से निपटने के लिए भारत ने पहले से ही बैकअप प्लान तैयार कर लिया है: 1. वैकल्पिक समुद्री रास्ते:भारतीय तेल कंपनियां अब सऊदी अरब और यूएई के उन बंदरगाहों का उपयोग करेंगी जो युद्ध प्रभावित क्षेत्र से दूर हैं। 2. नए देशों से तेल खरीद:भारत अब खाड़ी देशों के अलावा अन्य देशों से भी कच्चा तेल खरीदने की रणनीति पर काम कर रहा है। 3. रिफाइनरी की कंटिंजेंसी योजना:देश की रिफाइनरी कंपनियों ने आपूर्ति बनाए रखने के लिए विशेष इमरजेंसी प्लान तैयार किया है, ताकि किसी भी हालत में पेट्रोल-डीजल की कमी न हो। भारत की अर्थव्यवस्था पर क्या होगा असर? अगर युद्ध लंबा खिंचता है तो: हालांकि सरकार और तेल कंपनियों की तैयारियों को देखते हुए फिलहाल तत्काल संकट की संभावना कम मानी जा रही है।

US-Israel Strike Iran: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर विरोधाभासी दावे, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

डिजिटल डेस्क- पब्लिक वार्ता, न्यूज डेस्क। US- Israel Strike Iran: ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ्रम और विरोधाभासी खबरें सामने आ रही हैं। एक ओर ईरानी सरकारी मीडिया के कुछ हिस्सों ने उनकी मौत की पुष्टि का दावा किया है, तो वहीं देश की अन्य प्रमुख एजेंसियों ने इन खबरों को खारिज करते हुए उन्हें जीवित बताया है। इस बीच मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। रविवार (1 मार्च 2026) को सामने आई रिपोर्ट्स में कहा गया कि अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य हमले में खामेनेई समेत उनके परिवार के चार सदस्यों—बेटी, दामाद और पोती—की भी मौत हो गई। ईरानी चैनल प्रेस टीवी ने दावा किया कि उनकी मौत के बाद देश में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी गई है। हालांकि, ईरान की अन्य प्रमुख समाचार एजेंसियों—तसनीम और मेहर—ने इन खबरों का खंडन किया है। इन एजेंसियों के अनुसार, 1989 से ईरान का नेतृत्व कर रहे खामेनेई सुरक्षित और जीवित हैं। इन विरोधाभासी दावों ने पूरे मामले को और अधिक संदिग्ध बना दिया है। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स को एक वरिष्ठ इजरायली अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद खामेनेई का शव बरामद किया गया है, लेकिन इस दावे की अब तक किसी स्वतंत्र स्रोत या आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर दावा किया कि खामेनेई एक सैन्य ऑपरेशन में मारे गए हैं। ट्रंप ने उन्हें “इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक” बताते हुए उनकी मौत को न्याय करार दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि मध्य-पूर्व में शांति स्थापित होने तक बमबारी जारी रह सकती है। इजरायल-अमेरिका के हमले के जवाब में ईरान ने भी कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है, जिससे पूरे क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। मौजूदा समय में वैश्विक स्तर पर इस खबर को लेकर सतर्कता और चिंता दोनों बनी हुई हैं, क्योंकि किसी भी आधिकारिक और स्वतंत्र पुष्टि का अभी इंतजार किया जा रहा है।

गूगल सर्च में दिख रही पर्सनल जानकारी अब मिनटों में हटाएं

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। अगर Google सर्च में आपकी कोई संवेदनशील जानकारी, फोटो या आपत्तिजनक कंटेंट दिख रहा है, तो अब इसे हटाना पहले से कहीं आसान हो गया है। कंपनी ने एक नया टूल जारी किया है, जो यूजर्स को अपनी प्राइवेसी पर ज्यादा कंट्रोल देता है और आपत्तिजनक कंटेंट को रिपोर्ट करने की प्रक्रिया को बेहद सरल बनाता है। कैसे हटाएं गूगल सर्च से अपनी सेंसेटिव जानकारी अब यूजर्स सीधे सर्च रिजल्ट से ही अपनी जानकारी हटाने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं। इसके लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें: रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद आप इसे “Results About You” सेक्शन में जाकर ट्रैक भी कर सकते हैं। एक साथ कई इमेज हटाने की सुविधा इस नए अपडेट की खास बात यह है कि अब यूजर एक ही रिक्वेस्ट में कई इमेज या लिंक रिपोर्ट कर सकता है। पहले हर लिंक के लिए अलग-अलग आवेदन करना पड़ता था, लेकिन अब यह प्रक्रिया तेज और आसान हो गई है। रिक्वेस्ट मंजूर होने के बाद क्या होगा अगर आपकी रिक्वेस्ट मंजूर हो जाती है, तो एक खास फीचर इनेबल किया जा सकता है, जिससे भविष्य में आपके नाम से जुड़ी अन्य संवेदनशील जानकारी भी सर्च रिजल्ट में अपने आप फिल्टर हो जाएगी। यह फीचर खासतौर पर एआई और डीपफेक कंटेंट के बढ़ते दुरुपयोग को देखते हुए लाया गया है। भारत सरकार ने भी कड़े किए नियम बढ़ते एआई जनरेटेड और डीपफेक कंटेंट को देखते हुए भारत सरकार ने भी सख्त कदम उठाए हैं। नए नियमों के तहत: ये नियम 20 फरवरी से लागू हो चुके हैं। यूजर्स के लिए क्यों जरूरी है यह अपडेट यह नया फीचर उन लोगों के लिए राहत लेकर आया है, जिनकी निजी जानकारी या फोटो बिना अनुमति के इंटरनेट पर मौजूद हैं। अब यूजर्स आसानी से अपनी डिजिटल पहचान को सुरक्षित रख सकते हैं और ऑनलाइन प्राइवेसी पर ज्यादा नियंत्रण पा सकते हैं।

New Rules: 1 मार्च से बदलेंगे नियम: LPG, ट्रेन टिकट, UPI और सिम बाइंडिंग से आपकी जेब पर असर

1 मार्च 2026 से LPG सिलेंडर, रेलवे टिकट बुकिंग, UPI पेमेंट, सिम बाइंडिंग और बैंक मिनिमम बैलेंस से जुड़े कई नियम बदलने जा रहे हैं, जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा। नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। New Rules: हर महीने की तरह मार्च 2026 की शुरुआत भी आम लोगों की जेब से जुड़ी कई अहम बदलाव लेकर आ रही है। 1 मार्च से एलपीजी गैस, रेलवे टिकट, डिजिटल पेमेंट, सिम कार्ड और बैंकिंग से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर आपकी मंथली बजट पर पड़ेगा। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि 1 मार्च से कौन-कौन से नियम बदलने जा रहे हैं और आपको क्या सावधानी रखनी चाहिए। 1. LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव की संभावना हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा होती है। पिछले कुछ महीनों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ही बदलाव देखने को मिला है। 2. रेलवे टिकट बुकिंग का नियम बदलेगा 1 मार्च से ट्रेन टिकट बुकिंग से जुड़ा बड़ा बदलाव लागू हो सकता है। 3. सिम बाइंडिंग का नया नियम लागू डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए सरकार नया सिम बाइंडिंग सिस्टम लागू कर रही है। इस नियम का मकसद फर्जी अकाउंट और ऑनलाइन धोखाधड़ी पर रोक लगाना है। 4. UPI पेमेंट में बढ़ेगी सुरक्षा 1 मार्च से बड़े डिजिटल ट्रांजैक्शन और सुरक्षित किए जा रहे हैं। 5. बैंक मिनिमम बैलेंस नियम में बदलाव सरकारी बैंकों ने मिनिमम बैलेंस के नियमों में राहत दी है। 6. CNG, PNG और ATF की कीमतें भी बदल सकती हैं हर महीने की तरह 1 मार्च को पेट्रोलियम कंपनियां CNG, PNG और ATF के दाम रिवाइज करती हैं।

PM Kisan Samman Nidhi: PM किसान 22वीं किस्त: Farmer ID जरूरी या नहीं? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। PM Kisan Samman Nidhi: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को जल्द ही 22वीं किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है। इस बीच किसानों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या इस किस्त के लिए Farmer ID बनवाना जरूरी है या नहीं। ताजा जानकारी के मुताबिक, पहले से योजना में रजिस्टर्ड किसानों के लिए Farmer ID अनिवार्य नहीं है। यानी अगर आप पहले से इस योजना का लाभ ले रहे हैं और आपका e-KYC अपडेट है, तो आपकी 22वीं किस्त सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। हालांकि, नई रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों के लिए Farmer ID अनिवार्य कर दी गई है, खासकर उन 14 राज्यों में जहां हाल ही में फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू की गई है। इन राज्यों में Farmer ID जरूरी नई रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों को निम्न राज्यों में Farmer ID बनवाना अनिवार्य है: आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश। e-KYC अपडेट अनिवार्य, नहीं तो अटक सकती है किस्त सरकार ने साफ किया है कि सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC अपडेट अनिवार्य है। अगर e-KYC पूरा नहीं है, तो 22वीं किस्त मिलने में देरी हो सकती है या भुगतान रुक सकता है। e-KYC अपडेट करने के 3 आसान तरीके 1. ऑनलाइन (Self e-KYC) 2. CSC सेंटर के जरिए 3. बैंक शाखा के जरिए

Flight Ticket Refund: फ्लाइट यात्रियों के लिए बड़ी राहत: अब 48 घंटे में फ्री कैंसिलेशन

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Flight Ticket Refund: हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। देश की नागरिक उड्डयन नियामक संस्था DGCA ने फ्लाइट टिकट रिफंड और संशोधन से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब यात्री टिकट बुक करने के 48 घंटे के भीतर बिना किसी पेनाल्टी के उसे कैंसिल या मॉडिफाई कर सकेंगे। इन बदलावों का मकसद यात्रियों की शिकायतों को कम करना और एयरलाइन सेवाओं को अधिक “पैसेंजर फ्रेंडली” बनाना है।  48 घंटे का “लुक-इन ऑप्शन” क्या है? नए नियमों के अनुसार: हालांकि यह सुविधा कुछ शर्तों के साथ लागू होगी: नाम में गलती सुधारना अब फ्री यात्रियों के लिए एक और राहत: रिफंड कितने दिन में मिलेगा? DGCA के नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक: मेडिकल इमरजेंसी में भी राहत नए नियमों में मेडिकल इमरजेंसी को भी शामिल किया गया है: क्यों बदले गए नियम? हाल के समय में एयरलाइंस के खिलाफ रिफंड में देरी की शिकायतें तेजी से बढ़ी थीं। इससे पहले IndiGo से जुड़े रिफंड विवादों के बाद सरकार ने सख्त कदम उठाए थे। भारत बना दुनिया का तेजी से बढ़ता एविएशन मार्केट साल 2025 में भारतीय एयरलाइनों ने 16.69 करोड़ यात्रियों को यात्रा करवाई, जिससे भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते विमानन बाजारों में शामिल हो गया है। यात्रियों के लिए क्या मतलब? नए नियमों से यात्रियों को ये फायदे मिलेंगे:

1 अप्रैल से SGB नियम बदले, सोने के निवेशकों को बड़ा झटका अब SGB मैच्योरिटी पर लगेगा LTCG टैक्स

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। सोने में निवेश करने वालों के लिए 1 अप्रैल 2026 से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने इस बार के बजट में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) के टैक्स नियमों में अहम संशोधन किया है। अब सेकेंड्री मार्केट से खरीदे गए SGB पर मैच्योरिटी के बाद मिलने वाला लाभ टैक्स फ्री नहीं रहेगा। अब तक SGB में निवेश करने वालों को मैच्योरिटी पर कैपिटल गेन टैक्स से छूट मिलती थी, लेकिन नए नियम लागू होने के बाद यह छूट केवल चुनिंदा निवेशकों तक सीमित कर दी गई है। किसे मिलेगा टैक्स छूट का फायदा? सीए नितिन कौशिक के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से टैक्स फ्री लाभ केवल उन्हीं निवेशकों को मिलेगा जिन्होंने: ऐसे निवेशकों को 2.5% सालाना ब्याज के साथ मैच्योरिटी पर कैपिटल गेन पूरी तरह टैक्स फ्री मिलेगा। सेकेंड्री मार्केट निवेशकों के लिए झटका जो निवेशक SGB को स्टॉक एक्सचेंज या किसी अन्य व्यक्ति से खरीदते हैं, उन्हें अब: यानी अब सेकेंड्री मार्केट से SGB खरीदना पहले जितना फायदेमंद नहीं रहेगा। उदाहरण से समझें नया नियम मान लीजिए आपने एक्सचेंज से ₹7,000 में एक SGB खरीदा और मैच्योरिटी पर इसकी कीमत ₹11,000 हो गई। पहले यही लाभ पूरी तरह टैक्स फ्री होता था। गिफ्ट या ट्रांसफर करने पर भी खत्म होगा फायदा सीए के अनुसार, अगर SGB एक बार भी स्टॉक एक्सचेंज के जरिए या गिफ्ट के रूप में ट्रांसफर होता है, तो उस पर मिलने वाली टैक्स छूट समाप्त हो जाएगी। निवेश रणनीति पर क्या पड़ेगा असर? यह बदलाव उन निवेशकों की रणनीति को बड़ा झटका देगा जो: अब यह रणनीति प्रभावी नहीं रहेगी क्योंकि मैच्योरिटी पर टैक्स देना होगा। निवेशकों के लिए सलाह

New Rules: 1 मार्च से WhatsApp पर SIM-बाइंडिंग नियम लागू, बिना SIM नहीं चलेगा ऐप

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। New Rules: देश में 1 मार्च 2026 से मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल के तरीके में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार के नए नियम के तहत अब WhatsApp, Telegram और Signal जैसे OTT मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स को SIM-बाइंडिंग सिस्टम लागू करना अनिवार्य होगा। यानी अब ये ऐप्स केवल उसी मोबाइल फोन में काम करेंगे जिसमें वही असली SIM मौजूद होगा, जिससे अकाउंट रजिस्टर किया गया है। क्या है SIM-बाइंडिंग नियम? सरकार के दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी मैसेजिंग ऐप्स को यूज़र के मोबाइल नंबर और SIM के बीच सीधा लिंक स्थापित करना होगा। इससे फर्जी नंबरों, नकली अकाउंट और साइबर फ्रॉड पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। WhatsApp Web और Telegram Web यूजर्स के लिए नया नियम नए नियम के तहत Web वर्ज़न इस्तेमाल करने वालों को भी बदलाव झेलना पड़ेगा: कंपनियों को करना होगा पालन Meta Platforms (WhatsApp की पेरेंट कंपनी) पहले से इस फीचर पर काम कर रही है। कुछ बीटा वर्ज़न में SIM वेरिफिकेशन की टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है। इसी तरह Telegram और Signal को भी अपने सिस्टम में SIM-चेकिंग फीचर जोड़ना होगा। यूज़र्स को क्यों हो रही परेशानी? नए नियम से कई यूज़र्स की रोजमर्रा की आदतें बदल सकती हैं: सुरक्षा बनाम प्राइवेसी पर बहस सरकार का कहना है कि यह कदम डिजिटल फ्रॉड, फेक अकाउंट और साइबर अपराध को रोकने के लिए जरूरी है। इससे अपराधियों की पहचान करना आसान होगा और राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होगी। हालांकि कुछ प्राइवेसी एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे यूज़र की निजी जानकारी और डिजिटल स्वतंत्रता पर असर पड़ सकता है। यूज़र्स क्या करें? 1 मार्च से पहले ये जरूरी तैयारी कर लें: अंतिम बात 1 मार्च 2026 से यह नियम लागू होने के बाद यदि कंपनियाँ इसका पालन नहीं करती हैं तो उन पर जुर्माना या तकनीकी कार्रवाई भी हो सकती है। सरकार इसे डिजिटल सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम बता रही है, लेकिन इसका असर सीधे करोड़ों यूज़र्स की रोजमर्रा की डिजिटल जिंदगी पर पड़ेगा।

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Chandra Grahan 2026: धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जिसका प्रभाव कई राशियों पर सकारात्मक तो कुछ पर सावधानी बरतने वाला रहेगा। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण दोपहर 3:20 बजे शुरू होकर शाम 6:48 बजे तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण का सूतक काल करीब 9 घंटे पहले, यानी सुबह 6:20 बजे से प्रभावी माना जाएगा। चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व भी माना जा रहा है। इन राशियों के लिए रहेगा शुभ वृषभ राशि वृषभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण लाभकारी संकेत दे रहा है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और अटका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और व्यापार में पुराने सौदे फाइनल हो सकते हैं। परिवार का माहौल भी बेहतर रहेगा। मिथुन राशि मिथुन राशि वालों को इस ग्रहण से नए संपर्क और नए अवसर मिल सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में खुशखबरी मिलने की संभावना भी बन रही है। तुला राशि तुला राशि वालों के लिए यह समय सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत दे रहा है। बिजनेस में नई डील या प्रोजेक्ट मिल सकता है और नौकरी में पहचान बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। इन राशियों को रहना होगा सावधान सिंह राशि ग्रहण आपकी ही राशि में लग रहा है, इसलिए विशेष सतर्कता जरूरी है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी परेशानियां, तनाव और काम में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। निर्णय सोच-समझकर लें। कर्क राशि कर्क राशि वालों के लिए खर्च बढ़ने के योग हैं। निवेश और उधार देने में सावधानी रखें। परिवार में किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। कन्या राशि कन्या राशि वालों के लिए काम में बाधाएं और देरी हो सकती है। गलतफहमी से बचें और शांत रहकर काम करें। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय मानसिक दबाव बढ़ाने वाला हो सकता है। घर में बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल में शुभ कार्य और नई शुरुआत नहीं की जाती। ग्रहण के समय मंत्र जाप और ध्यान करना शुभ माना जाता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान कर सफेद वस्त्र, चावल या चीनी का दान करना अच्छा माना जाता है। डिस्क्लेमर:इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। इसकी पूर्ण सत्यता की पुष्टि नहीं की जाती है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Holi Date 2026: 2026 में होली की वास्तविक तारीख क्या है?: जानिए सही समय और खास बातें

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Holi Date 2026: हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार होली हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर मनाया जाता है। यह पर्व रंग, उमंग और भाईचारे का प्रतीक है। साल 2026 में होली की तारीख को लेकर लोगों में थोड़ी उलझन बनी हुई है, लेकिन ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस बार रंगों की होली 4 मार्च 2026, बुधवार को मनाई जाएगी, जबकि होलिका दहन 3 मार्च 2026, मंगलवार को किया जाएगा। कब है होलिका दहन 2026? फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 मार्च 2026 शाम 5:55 बजे से होगी और यह 3 मार्च 2026 शाम 4:40 बजे तक रहेगी। इस दौरान भद्रा का साया भी रहेगा, जो 2 मार्च शाम 5:55 बजे से 3 मार्च सुबह 5:32 बजे तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भद्रा काल में शुभ कार्य नहीं किए जाते, इसलिए होलिका दहन भद्रा समाप्त होने के बाद ही किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त:3 मार्च 2026, शाम 6:22 बजे से रात 8:50 बजे तक इसी समय पूजा और दहन करना शुभ माना गया है। चंद्रग्रहण का भी रहेगा प्रभाव 3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण भी लगने जा रहा है, जोदोपहर 3:21 बजे से शाम 6:46 बजे तक रहेगा। इसका सूतक काल सुबह 6:20 बजे से शुरू हो जाएगा। ग्रहण के कारण 3 मार्च को रंग खेलने की परंपरा नहीं निभाई जाएगी और अगले दिन यानी 4 मार्च को रंगों की होली मनाई जाएगी। होलाष्टक और रंगभरी एकादशी ऐसे करें होलिका दहन की पूजा होलिका दहन के दिन सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। शाम को पूजा की थाली तैयार कर दहन स्थल पर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें। पूजन सामग्री में शामिल करें: इसके बाद विधि-विधान से पूजा कर होलिका दहन करें। होली का महत्व होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व लोगों के बीच प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सद्भाव बढ़ाने का संदेश देता है। Disclaimer: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। अलग-अलग क्षेत्रों में तिथियों और परंपराओं में हल्का अंतर संभव है।

0%